Optimizer Find Specific: Forecast ke liye Strategy (Hindi)
This part of the Optimizer series covers Optimizer - Find Specific, for traders who already have a favourite strategy and only want the best strike combination for their view.
The trainer selects Nifty, a bullish view and limited-risk strategies, picks the bull call spread, and enters a two-day forecast with a 150-point target and a 100-point stop loss, about 1.5 to 1 reward to risk. The tool returns several bull call spread strike combinations within a second.
He opens the top suggestion, buying the 19,000 call and selling the 19,650 call, in Option Architect, sets the stop loss and target over two days, and reads the payoff table to check the loss at the stop and the gain at the target. He stresses that the tool does not forecast the market; it only works out which strikes give a better reward to risk for your own view.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो फ्रेंड्स, इस वीडियो में हम देखने वाले हैं ऑप्टिमाइज़र, जो हमने टूल देखा था। अब उसके बाद अगर हमें कोई एक स्पेसिफिक स्ट्रेटेजी खोजनी है, तो हम वह स्पेसिफिक स्ट्रेटेजी कैसे खोज सकते हैं, और उसको कैसे ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं। तो इसका यूज़ केस यह है कि अगर, लेट्स से, मुझे कोई एक स्ट्रेटेजी बहुत अच्छी लगती है, जैसे हर बार मेरा जो व्यू है, वो दो-तीन दिन का अगर मैं व्यू क्रिएट करता हूं, और मैं बुल कॉल स्प्रेड से बहुत ज्यादा कंफर्टेबल हूं, या मैंने उसको मास्टर कर लिया, और अब मुझे सिर्फ यह देखना है, या ऑप्टिमाइज़र की सिर्फ इस चीज के लिए हेल्प चाहिए, कि कौन सा बेस्ट कॉम्बिनेशन होगा बुल कॉल स्प्रेड का, स्ट्राइक्स का, जो मुझे करना चाहिए मेरे व्यू के ऊपर, तो वो अब हम क्रिएट करके देख सकते हैं। तो वो हम देखेंगे इस वीडियो में। तो अब हम जाएंगे Trading के ऑप्शन के अंदर, और यहां पे जो हमें दिख रहा है सेकंड ऑप्शन, Optimizer - Find Specific, वो अब हम इस बार यूज़ करने वाले हैं। तो मैं उस पे क्लिक करता हूं, और अब हम देख सकते हैं। सो यहां पर Nifty बाय डिफॉल्ट सिलेक्टेड है। अगर आप BankNifty या और कोई इंस्ट्रूमेंट पे, आप अगर कोई स्टॉक्स पे करना चाहते हैं, तो वो भी आप सिलेक्ट कर सकते हैं। जो हमारा व्यू है, वो फिलहाल बुलिश है। अगर आपका व्यू बेयरिश है, तो आप वो भी यूज़ कर सकते हैं। और साइडवेज़ और ऑसिलेटिंग के बारे में हम अगले
वीडियो में बात करेंगे, कि इस तरह के व्यू पे हम कैसे ट्रेड ले सकते हैं। तो फिलहाल हम यहां पे बुलिश स्ट्रेटेजी की बात कर रहे हैं, और ऑल स्ट्रेटेजी, अगर आपको ऑल नहीं, और लिमिटेड रिस्क स्ट्रेटेजी खाली देखनी है, तो वो भी आप अगर सिलेक्ट करोगे, तो ये स्ट्रेटेजी बुलिश के अंदर लिमिटेड रिस्क स्ट्रेटेजी हैं, लेकिन अगर आप ऑल सिलेक्ट करोगे, तो बाकी भी जितनी स्ट्रेटेजी हैं, वो आपको यहां पे दिखेंगी। तो अगर हमें बुल कॉल स्प्रेड खोजना है, तो यहां सेकंड ऑप्शन मैं देख सकता हूं, बुल कॉल स्प्रेड का हमें दिख रहा है, उसको मैं क्लिक करूंगा, और अब हम फिर से उसी पैनल पे आ गए, जो आपने पिछले वीडियो में देखा होगा। तो अगर आपने पहले का वीडियो नहीं देखा है, कि ऑप्टिमाइज़र किस तरह से काम करता है, तो आप पहले वो वीडियो जरूर देखें, उसके बाद आप वापस इस वीडियो पे आ सकते हैं। तो यहां पे Nifty का बुल कॉल स्प्रेड हम ऑप्टिमाइज़ करेंगे। Nifty का अभी प्राइस चल रहा है 19,303। हम सेम व्यू को कैरी फॉरवर्ड कर रहे हैं, दो दिन का व्यू, 7 नवंबर तक का मेरा टारगेट है। अब मैं क्या करता हूं, टारगेट को थोड़ा सा ट्वीक…
उसको मैं थोड़ा सा छोटा कर देता हूं, और मैं बोलता हूं कि जो मेरा टारगेट है, वह है 19,450 का। मतलब अब मेरा 150 पॉइंट का अपसाइड में टारगेट है, और 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस है। तो अब मेरा जो रिवॉर्ड टू रिस्क है, वो कितना हो गया? 1.5:1। 150 पॉइंट का टारगेट, 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस, 1.5:1 का मेरा रिवॉर्ड टू रिस्क हो गया, ये जो रिवाइज़्ड व्यू है। सो ऑप्शनल पैरामीटर हमने थोड़ी देर पहले देखा, कि किस तरह से आप इसको सेट कर सकते हैं, बट अभी मैं उसको बाय डिफॉल्ट जो है, वही रहने देता हूं, और मैं सिर्फ अप्लाई का बटन दबाता हूं। तो अब जो स्ट्रेटेजी आपको यहां पर दिख रही हैं, विदिन हार्डली अ सेकंड आपको इतनी सारी स्ट्रेटेजी यहां पे क्रिएट होके दिख गईं। अब यह जो स्ट्रेटेजी है, वह उसी बास्केट में से है जो आपने सिलेक्ट किया, मतलब हमने शुरू में बुल कॉल स्प्रेड सिलेक्ट किया, तो अब ये बुल कॉल स्प्रेड का डिफरेंट स्ट्राइक का कॉम्बिनेशन दिखा रहा है, और इसमें से ही आप एक स्ट्रेटेजी सिलेक्ट कर सकते हो, जो कि बेस्ट कॉम्बिनेशन है। तो अगर आप देखोगे, पहला वाला ऑफ द बेस्ट कॉम्बिनेशन होगा, तो इसमें यह क्या बता रहा है? 19,000 का अगर मैं कॉल खरीदता हूं, और 19,650 का अगर मैं कॉल बेचता हूं, तो जो मैंने व्यू सेट किया है दो दिन का, अगर मेरा टारगेट आता है और स्टॉप लॉस होता है, जो कि मेरा इनिशियल व्यू था
1.5:1, उस पे मैं 3.05, मतलब 3:1 का रिवॉर्ड टू रिस्क बना सकता हूं। और यह जो डबल प्रॉफिट है, 1.5 का 3 हो गया, यह कैसे हो गया? यह ऑप्शंस का मैजिक है और मैथ्स का मैजिक है, जो कि आप यह टूल को, बेसिकली हम उसी चीज के लिए यूज़ कर रहे हैं, कि हम अपना रिवॉर्ड टू रिस्क कैसे एम्प्लीफाई कर पाएं। हर बार जब मेरा मुनाफा होगा, तो मुनाफा ज्यादा होगा, और जब नुकसान होगा, तो नुकसान कम होगा। तो डेफिनेटली अगर हम यह कंटीन्यूअसली करते जाएंगे, तो हमारा जो यह लॉजिक है, वह हमारे P&L पे भी रिफ्लेक्ट करेगा, कि हमारा P&L इम्प्रूव होना शुरू हो जाएगा। तो मैं पहली वाली जो स्ट्रेटेजी है, उसको सेलेक्ट करता हूं, तो यहां पर मुझे स्ट्रेटेजी की डिटेल दिख रही है, बट मैं इसको Architect में खोलता हूं, जो कि हम जनरली, अभी हमने थोड़ी देर पहले Architect का टूल देखा था, और उसमें हमने देखा कि किस तरह से हम स्ट्रेटेजी को एनालाइज़ कर सकते हैं। तो 19,000, 19,650 ये हमारी स्ट्रेटेजी है। तो एक खरीदना है हमें कॉल, और एक कॉल बेचना है। 19,000 का कॉल हमें खरीदना है, 19,650 का कॉल हमें बेचना है। तो सिमिलरली, अब मैं अगर दो दिन का व्यू, दो दिन के लिए ड्रैग करता हूं, यह दो दिन का मेरा व्यू है, और मैं क्या करूंगा? अब मैं जा करके अपना स्टॉप लॉस, जो था, वो था 19,200, तो वो मैं
सेट कर देता हूं, और जो टारगेट है मेरा, वह अब है 19,450, वो सेट कर देता हूं, और सेव करते हैं इसको। तो अब यह हमारा रिवाइज़्ड जो P&L है, जो हमारा पे-ऑफ ग्राफ है, वह हमें दिख रहा है। अगर मैं टेबल व्यू में देखूं, तो हम देख सकते हैं कि 19,200 पे 2,950 लगभग का मुझे नुकसान होगा, अगर वो आता है, तो मेरा स्टॉप लॉस हिट होता है, तो। और अगर टारगेट आता है, जो कि अब 19,450 है, तो भी मुझे 930 का मुनाफा होगा, और यह जो रिवॉर्ड टू रिस्क है, वो अभी 3:1 है। तो मैंने इनपुट, या मेरा जो फोरकास्ट था, वह कितना था? 1.5:1। लेकिन इस टूल की मदद से हम अपना रिवॉर्ड टू रिस्क को इम्प्रूव कर पा रहे हैं। और यह टूल क्या कर रहा है? यह कोई फोरकास्ट नहीं कर रहा, सिर्फ आपकी मैथमेटिक्स को करेक्ट कर रहा है, और इस चीज के चलते हम अपना रिवॉर्ड टू रिस्क को 3:1 बना पा रहे हैं। तो इस तरह से कोई भी अगर आपकी फेवरेट स्ट्रेटेजी है, और उसके अंदर का आपको कॉम्बिनेशन खोजना है, तो वह भी आप खोज सकते हैं ऑप्टिमाइज़र का Find Specific यूज़ करके। तो आई होप कि ये टूल आपकी हेल्प करे, और इससे आप अपनी जो आप स्ट्रेटेजी ऑलरेडी कर रहे हैं, उसको और बेटर बना पाएं, और उसको, उसको आप और ज्यादा प्रॉफिटेबल बना पाएं, ये
बेसिकली ये टूल का ऑब्जेक्टिव है। तो अगर आपने अभी तक Quantsapp नहीं डाउनलोड किया है, तो आप डाउनलोड कर सकते हैं। तीनों ही प्लेटफॉर्म पे, iOS, Android, वेब, तीनों प्लेटफॉर्म पर यह अवेलेबल है। लिंक आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगा। थैंक यू वेरी मच।

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies
All 22 videos by Shubham →