QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Vol Trader live with market data.
Open in app

Volatility Trading with Long and Short Straddle (Hindi)

Intermediate·Hindi·40 min·28.2K views·2 years ago

Options can be traded on uncertainty, not only on direction. This webinar explains volatility as standard deviation, how implied volatility is backed out of an option's premium with Black-Scholes, why it is quoted annualised, and how to convert it into an expected one-day move.

It then looks at the Greeks of long and short straddles: delta is near zero, gamma can be hedged with wings, and the trade depends on vega and theta. Vega is highest at the money, so a straddle is the natural volatility trade, while theta works against a long straddle, leading to a three-day time stop and a preference for monthly or next-month options when buying volatility.

Using the IV chart and What-If analysis, the speaker shows how much a jump in IV changes a premium, explains why volatility is mean-reverting, and walks through Quantsapp's Vol Trader screen and charts for BankNifty, FinNifty, Nifty and stocks.

What you’ll learn

✓Implied volatility as the market's annualised expected move and its one-day equivalent
✓Why delta and gamma matter less and vega and theta drive a straddle
✓A three-day time stop for long straddles and why short straddles can be held longer
✓Volatility is mean-reverting: buy it at lows, sell it at highs
✓Reading Vol Trader signals and charts for indices and stocks
Transcript

ओके, सुप्रभात आप सभी को, और धन्यवाद आज मुझे जॉइन करने के लिए इस वेबिनार में। इस वेबिनार का जो टॉपिक है वो है लॉन्ग और शॉर्ट स्ट्रैडल, हम वॉल फोरकास्टिंग के ऊपर कैसे कर सकते हैं। तो काफी पॉपुलर स्ट्रेटजी रहा है ये, बहुत समय से लोग इस तरह की स्ट्रेटजी पर ट्रेड करते हैं, लॉन्ग स्ट्रैडल, शॉर्ट स्ट्रैडल। आप लोगों ने भी सुना होगा, ऑप्शन राइटर्स होते हैं जो कि शॉर्ट स्ट्रैडल या शॉर्ट स्ट्रैंगल भी करते हैं वो लोग। लेकिन आज स्पेसिफिकली हम शॉर्ट स्ट्रैडल की बात करने वाले हैं, और हम देखेंगे कि ये कितना ज़रूरी है कि हम स्ट्रैडल का जो ग्रीक्स है उसको समझें, और वोलैटिलिटी जब हम ट्रेड करते हैं तब स्ट्रैडल एक बहुत बड़ा इम्पैक्ट क्रिएट कर सकता है। तो आज जुड़े रहिए हमारे साथ अंत तक, और इस वेबिनार में जो हम अल्टीमेटली सीखेंगे कि हम ट्रेड कैसे निकाल सकें, Vol Trader का जो एक यूटिलिटी है Quantsapp के अंदर, उसको हम यूज़ करेंगे फोरकास्टिंग के लिए। लेकिन उसके पहले हम समझेंगे कि लॉन्ग स्ट्रैडल, शॉर्ट स्ट्रैडल क्या होता है? बहुत बेसिक में मैं नहीं जाऊंगा, थोड़ा सा इंटरमीडिएट लेवल है। तो ये स्ट्रेटजी क्या होती है? इनके जो ग्रीक्स हैं... ग्रीक्स के बारे में आप लोगों ने सुना होगा कि अगर हम ऑप्शंस की बात करते हैं तो जो अल्टीमेटली सबसे अहम मुद्दा होता है ऑप्शंस में, वो है कि उसका

मैथमेटिक्स क्या है? तो बिना मैथमेटिक्स के अगर हम ट्रेड करते हैं तब हो सकता है कि हम कोई तुक्का लगा दें। लेकिन जब हम मैथ्स के साथ ट्रेड करते हैं तब आप कन्विक्शन के साथ जाकर के बेसिकली एक ट्रेड ले सकते हैं, बिकॉज़ आपको पता है कि आपका जो मैथमेटिक्स है वो करेक्ट है। तो इसीलिए हम देखेंगे कि जो ग्रीक्स हैं, लॉन्ग स्ट्रैडल अगर हमने किया तो उसका किस तरह से ग्रीक्स बिहेव करता है। उससे हमको ये समझ में आएगा कि कितने समय तक हमको ये ट्रेड होल्ड करना चाहिए, कब ये ट्रेड लेना चाहिए, कब नहीं लेना चाहिए। सिमिलरली, अगर हम शॉर्ट स्ट्रैडल कर रहे हैं तो शॉर्ट स्ट्रैडल का ग्रीक किस तरह से बिहेव करता है, क्या चीजें सही जा सकती हैं, क्या चीजें गलत जा सकती हैं, ये हमको एडवांस में पता होना बहुत ज़रूरी है अगर हमको जाकर के ट्रेड लेना है। उसके बाद हम जाकर के देखेंगे कि जो वोलैटिलिटी है... आपने इम्प्लाइड वोलैटिलिटी और बहुत तरह की वोलैटिलिटी का नाम सुना होगा, जैसे हिस्टोरिकल वोलैटिलिटी, फ्यूचर वोलैटिलिटी, हाई-लो वोलैटिलिटी, हाई-लो-क्लोज़ वोलैटिलिटी, बहुत तरह की वोलैटिलिटी होती हैं। लेकिन आज स्पेसिफिकली जो सबसे ज़्यादा पॉपुलर है वो है इम्प्लाइड वोलैटिलिटी। उसको अगर हमको फोरकास्ट करना है, या जनरल हमको वोलैटिलिटी को फोरकास्ट करना है, तो हम उसको किस तरह से कर सकते हैं, और जनरल अप्रोच क्या होना चाहिए, और वोलैटिलिटी हम फोरकास्ट क्यों करना चाहते हैं? बिकॉज़ जब आप ऑप्शंस में ट्रेड करते हैं तब सिर्फ बुलिश

या बेयरिश होना ज़रूरी नहीं है। सो जब आप फ्यूचर में ट्रेड करते हैं तब आपको बोलना पड़ेगा कि बाज़ार यहां से ऊपर जाने वाला है या बाज़ार यहां से नीचे जाने वाला है। लेकिन जब आप ऑप्शंस में ट्रेड करते हैं तब हो सकता है कि हम बाज़ार पर कोई ट्रेड नहीं ले रहे, हम वॉल पर ट्रेड ले रहे हैं, कि जो अनसर्टेनिटी है वो अब यहां से बढ़ने वाली है कि घटने वाली है। उस चीज़ पे भी हम जाकर के ट्रेड ले सकते हैं। और आज हम वही करने वाले हैं, कि जो अनसर्टेनिटी, जिसको हम वॉल बोलते हैं, उसको हम किस तरह से ट्रेड कर सकते हैं, अगर यहां से वो बढ़ने वाला है या घटने वाला है। तो वॉल क्या होता है? इस चीज़ से हम पहले शुरू करते हैं, कि वोलैटिलिटी जो इतना हम सुनते हैं, उसको अगर हम सिंपल भाषा में समझें तो वोलैटिलिटी का मतलब क्या होता है? तो वॉल का मतलब होता है अनसर्टेनिटी। लेट्स से अगर आपने, 17,000 के आसपास अगर, जस्ट इन केस फॉर एग्ज़ाम्पल, अगर बाज़ार चल रहा है और आपने 17,200 का एक कॉल ऑप्शन खरीदा, तो उसमें अनसर्टेनिटी है कि वो इन द मनी एक्सपायर होगा कि नहीं होगा, राइट? और बाज़ार में कोई न्यूज़ आ जाए, या इन जनरल वोलैटिलिटी मतलब ऊपर-नीचे रोज़ बाज़ार जा रहा है, तो उस चीज़ का जो स्टैंडर्ड डेविएशन है... सो बहुत फैंसिफाइड नेम है इम्प्लाइड वोलैटिलिटी, बट अगर आप देखोगे तो वॉल का जनरल मतलब क्या होता है? कि स्टैंडर्ड डेविएशन, जो आपने स्कूल में पढ़ा होगा, वो कितना है जिस भी

इंस्ट्रूमेंट का हम वॉल देखना चाहते हैं। तो स्टैंडर्ड डेविएशन कितना है, ये बेसिकली हम समझने की कोशिश कर रहे हैं, और ये जो स्टैंडर्ड डेविएशन है उसको भी आप जाकर के ट्रेड कर सकते हैं। तो इम्प्लाइड वोलैटिलिटी का मतलब क्या होता है? इम्प्लाइड वोलैटिलिटी का मतलब होता है कि बाज़ार में अल्टीमेटली एक प्रीमियम चल रहा है, और जैसे हम बोलते हैं कि लेट्स से Nifty 17,000 चल रहा है, वैसे ही बाज़ार में एक प्रीमियम चल रहा है, जिसको अगर हम नॉर्मलाइज़ करें वोलैटिलिटी के टर्म में, तब आप बोल सकते हो कि अभी हो सकता है 15 का वॉल चल रहा है। तो इसका मतलब ये है कि 15 के भाव पे ऑप्शन ट्रेड कर रहा है, राइट? तो अगर आप इस चीज़ को... मैं अभी, हम लोग देखेंगे ऑप्शन चेन के अंदर भी जाकर के, कि कहां पर हमको ये नंबर दिख सकता है, किस तरह से हिस्टोरिकली वोलैटिलिटी बिहेव किया है। बट ये वॉल का नंबर मतलब क्या है? कि अगर लेट्स से... सो मैं एक लाइव एग्ज़ाम्पल ही लेता हूं। लेट्स से हम लोग एप्लीकेशन में जाते हैं और ऑप्शन चेन खोलते हैं, और यहां पे अगर मैं Nifty ओपन करूं, सो Nifty का जो ATM का कॉल ऑप्शन है, सो आप देखोगे तो 17,000 के आसपास अभी बाज़ार है, यह ₹170 अभी कॉल ऑप्शन का प्राइस चल रहा है। तो ये ₹170 अगर मुझे नॉर्मलाइज़्ड नंबर में बात करना है, तो इसका मतलब क्या है? 170 का मतलब क्या है? क्या भाव चल रहा है बाज़ार में ऑप्शन का? तो उसका जो

नॉर्मलाइज़्ड नंबर है, अगर हमको एक काइंड ऑफ वोलैटिलिटी टर्म में बताना है, तो यहां पर 13.9, मतलब रफली 14 का वॉल चल रहा है। मतलब बाज़ार, अगर आज मुझे जाकर के ट्रेड करना है मार्केट में, तो बाज़ार मुझे 14 का वोलैटिलिटी का भाव दे रहा है। तो ये क्यों अहम है? और इम्प्लाइड वॉल का मतलब क्या है? इम्प्लाइड वोलैटिलिटी का मतलब है कि ₹170 को हम ब्लैक एंड शोल्स से जब रिवर्स कैलकुलेट करें, तब हमको पता चलता है कि 14 का अगर हम उसमें भाव डालेंगे वॉल का, तब जाकर के 170 का प्राइस आता है प्रीमियम का, और फिर ये पूरा इक्वेशन मैच होता है कि वॉल जो है वो 14 पे है। अब हम इसको इम्प्लाइड क्यों बोलते हैं? बिकॉज़ ये जो वोलैटिलिटी है ये हमने प्रीमियम से इम्प्लाई किया है। जो प्रीमियम चल रहा है बाज़ार में, वहां से हमने रिवर्स कैलकुलेट करके, इम्प्लाई करके निकाला कि ये 14 का वॉल है। और ये बाज़ार का... बाज़ार मतलब कोई एक आदमी नहीं, बट पूरा का पूरा जो मार्केट है, मार्केट ऐज़ अ होल का जो एक्सपेक्टेशन है कि कितना मूवमेंट होने वाला है बाज़ार में, वो है 14%। और ये जो नंबर है इसको हम एनुअलाइज़्ड कोट करते हैं। इसका मतलब है कि एक साल में बाज़ार में, Nifty में जो एक्सपेक्टेशन है, वो है कि 14% का मूवमेंट हो सकता है, विद वन

स्टैंडर्ड डेविएशन ऑब्वियसली, बट 14% का बेसिकली मूवमेंट हो सकता है। ये बाज़ार अकाउंट कर रहा है और इस चीज़ का आपसे भाव मांग रहा है। अब अगर हम इसको और एक लेवल सिंपलीफाई करें, कि अगर 14% का वॉल है तो उसका मतलब क्या होता है? अगर हम मंडे की बात करें, तो मंडे बाज़ार अल्टीमेटली कितना मूव होने वाला है? अगर हम एक दिन की सिर्फ बात करें, कि अगर 14% का मेरा एनुअलाइज़्ड वोलैटिलिटी है, तो अगर मैं यहां पर लिखूं 14, और 252 ट्रेडिंग डे होते हैं एक साल में, अगर मुझे जाकर के इसका वॉल कैलकुलेट करना है कि एक दिन का कितना है, तो मैं इसको जाके इससे डिवाइड कर सकता हूं क्या? आंसर इज़ नो। बिकॉज़ वोलैटिलिटी जो होता है उसको आप डायरेक्टली जाकर के डिवाइड नहीं कर सकते हो, इसको आपको स्क्वेयर रूट ऑफ टाइम से जाकर के मल्टीप्लाई करना पड़ेगा। तो अगर हम वॉल का जो नंबर है, जो 14% का इम्प्लाइड वोलैटिलिटी अभी बाज़ार में चल रहा है, इसको हम मल्टीप्लाई करें विद स्क्वेयर रूट ऑफ वन बाय टाइम, तब हमको मिलता है कि... इसको मैं परसेंटेज में कन्वर्ट कर देता हूं ताकि आप इसको बेहतर समझ पाएं। तो रफली 0.88% का एक दिन का वॉल है। इसका मतलब क्या होता है? कि बाज़ार क्या भाव दे रहा है आपको? बाज़ार यह भाव दे रहा है कि 0.88%

ऊपर या नीचे मंडे को जा सकता है, राइट? और इस चीज़ का आपसे वो प्राइस मांग रहा है। तो अब वॉल का जो पूरा ट्रेडिंग है, वो कहां से इमर्ज होता है? अब वो इमर्ज यहां से होता है कि आपको, लेट्स से, वोलैटिलिटी फोरकास्टिंग का मतलब क्या है? कि बाज़ार ने बोला कि वॉल जो है 14% है, लेकिन एक्चुअली वॉल 14% होने वाला है क्या? कोई ज़रूरी नहीं है, बिकॉज़ बाज़ार तो इंडिपेंडेंट है। कल दिन हो सकता है कि ये अचानक से वोलैटिलिटी बढ़ जाए या गिर जाए। तो इसीलिए वॉल को लोग फोरकास्ट करते हैं। जिसका मतलब है कि जिस तरह से आप Nifty को फोरकास्ट करते हैं कि यहां से बाज़ार 17,500 जाने वाला है, उसी तरह से हम वॉल को भी फोरकास्ट कर सकते हैं, कि हो सकता है ये 14 ना रहे, यहां से 16 जाए, 18 जाए, या हो सकता है गिर के 10 आ जाए। ये हम एक फोरकास्टिंग मॉडल इंडिपेंडेंटली थोड़ी देर में देखेंगे, कि हम उसको यूज़ करेंगे हमारे ट्रेड के लिए। तो बेसिकली हम जो ट्रेड करना चाह रहे हैं, वो ये करना चाह रहे हैं कि बाज़ार में जो वोलैटिलिटी होने वाला है आने वाले कुछ दिनों में एक्सपायरी तक, वो 14 के बदले कुछ और होगा, और इसलिए मैं जो जाकर के... मैं बेसिकली एक फोरकास्टिंग क्रिएट करूंगा। हो सकता है मेरा फोरकास्ट ये बोलता है कि 18% का वॉल होने वाला है, और बाज़ार मुझे 14 का भाव दे रहा है, तो मैं जाकर के एक ट्रेड वहां पर

ले सकता हूं, कि हां, यहां पर जाकर के मुझे ऑप्शन बेचना चाहिए, या अगर मुझे लगता है कि वॉल ज़्यादा होने वाला है, अभी कम चल रहा है, तो मैं खरीद सकता हूं। तो इसका जो रियल एग्ज़ाम्पल होगा वो ये होगा: अगर मेरा एक्सपेक्टेशन 18 है, बाज़ार में 14 चल रहा है, तो मैं खरीदूंगा, और अगर मेरा एक्सपेक्टेशन 10 है, बाज़ार में 14 चल रहा है, तो मैं बेचूंगा ऑप्शन को, राइट? तो जिस तरह से आप सस्ता खरीदते हैं, महंगा बेचते हैं, बस सेम सिचुएशन है। बस इसमें उल्टा है कि अगर मेरा एक्सपेक्टेशन 10 है, बाज़ार में 14 चल रहा है, मतलब ज़्यादा भाव चल रहा है, तो मैं जाकर के ऑप्शन बेचूंगा। तो ये बेसिकली वोलैटिलिटी है। मैं एक बार फिर से समराइज़ कर देता हूं। इम्प्लाइड वोलैटिलिटी का मतलब होता है कि बाज़ार में कितना वोलैटिलिटी, मतलब कितना मूवमेंट ऊपर या नीचे होने का एक्सपेक्टेशन है, और उस भाव पे बेसिकली ऑप्शन ट्रेड कर रहा है। हमको क्या करना है? हमको जाकर के अपना इंडिपेंडेंट वोलैटिलिटी पे फोरकास्ट करना है। अगर हमारा एक्सपेक्टेशन 14 के बदले 10 है, तो मैं जाकर के... बाज़ार मुझे 14 दे रहा है, तो मैं जाकर के बेचूंगा, और अगर मेरा एक्सपेक्टेशन 18 है, बाज़ार मुझे 14 का भाव दे रहा है, तो मैं जाकर के ऑप्शन खरीदूंगा। लेकिन ये इतना भी सरल नहीं है, बिकॉज़ हमको थोड़ा सा अब इसमें ग्रीक्स के बारे में भी जानना पड़ेगा। बिकॉज़ जब हम ऑप्शंस की बात करते हैं तो सिर्फ एक कॉम्पोनेंट तो नहीं

है, मल्टीपल कॉम्पोनेंट हैं, और जो कॉम्पोनेंट्स हैं वो बेसिकली हैं, आप सभी ने सुना होगा, डेल्टा, थीटा, वेगा और गामा। सो जनरली बहुत सारे और ग्रीक्स होते हैं, मतलब इसके बियॉन्ड भी वाना, वीटा, चार्म, स्पीड, बहुत सारे ग्रीक्स होते हैं, लेकिन जो जनरली लोग यूज़ करते हैं ग्रीक, वो ये चार ग्रीक्स हैं। और जब हम एक शॉर्ट स्ट्रैडल या लॉन्ग स्ट्रैडल की बात कर रहे हैं, और हमारा जो ट्रेड है वो शॉर्ट या लॉन्ग स्ट्रैडल है, तो अब इसको अगर हम देखें, तो मेरा डेल्टा क्या है शॉर्ट स्ट्रैडल के ट्रेड में? तो जो कॉल का डेल्टा होता है वो होता है 0.5, और जो पुट का डेल्टा होता है वो होता है -0.5। तो अगर मैं ये दोनों को खरीदता हूं तो मेरा डेल्टा कितना है? ज़ीरो। और अगर मैं ये दोनों को बेचता भी हूं, तो भी मेरा डेल्टा कितना है? ज़ीरो। तो इसलिए हमें डेल्टा के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है फिलहाल। गामा जो है, वो अगर हमने ऑप्शन खरीदा है, अगर हम ऑप्शन बाय कर रहे हैं, तो मेरा गामा पॉज़िटिव है, और अगर हम सेल कर रहे हैं तो मेरा गामा नेगेटिव है। लेकिन अल्टीमेटली अगर हम सेल कर रहे हैं, तो हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं कि यहां से हो सकता है बाज़ार या

तो साइडवेज़ रहने वाला है, या हमारा ट्रेड गामा पे नहीं है। और अगर हमको गामा पे ट्रेड नहीं लेना है, तो हम जाकर के अपने ऑप्शंस को हेज कर सकते हैं। तो आज मैं गामा के अंदर नहीं जाऊंगा, बिकॉज़ थोड़ा सा कॉम्प्लिकेटेड हो सकता है वो सब्जेक्ट। बट बेसिकली, अगर आपको गामा हमारा ऑप्शन सेलिंग के टाइम पर रिस्क है, तो अगर ऐसा होता है कि आपको रिस्क नहीं लेना है बहुत ज़्यादा नेकेड ऑप्शन राइट करने में, तो आप अपनी स्ट्रेटजी को... दो लेग आप बेच रहे हैं तो दो लेग विंग्स आप खरीद लें, और तब आपका जो गामा है वो काफी हद तक कम हो जाता है शॉर्ट साइड में। बट जो हमारा मेजॉरिटी ऑफ द ट्रेड है, तो अगर आप देखोगे, डेल्टा ज़्यादा इम्पॉर्टेंट नहीं है, गामा ज़्यादा इम्पॉर्टेंट नहीं है इस ट्रेड में फिलहाल। तो जो हमारा ट्रेड है वो है थीटा और वेगा के ऊपर। ये जो ग्रीक हैं, उसके ऊपर हमारा पूरा का पूरा जो ट्रेड है वो डिपेंडेंट है। तो अब हम ये दोनों ग्रीक को समझते हैं, कि ये जो दोनों ग्रीक हैं वो किस तरह से बिहेव करते हैं। तो वेगा को अगर हम समझें, तो वेगा जो है ऑप्शन का, वो कुछ इस तरह से दिखता है। ऑप्शन का जो वेगा है, कुछ इस तरह से दिखता है, जिसमें यह जो पॉइंट है, यह जो पॉइंट है, यह है ATM, मतलब एट द मनी, राइट? जो ATM से आप पैसे निकालते हैं वो नहीं, ATM ऑप्शंस में मतलब होता है एट द मनी। तो वेगा जो है, वेगा का मतलब क्या है? वेगा का मतलब है कि

इम्प्लाइड वोलैटिलिटी बढ़ने या घटने के चलते आपका जो ऑप्शन है, उसके प्राइस में कितना इम्पैक्ट क्रिएट हो रहा है, उसका मतलब होता है वेगा। और जो वेगा है वो ATM पे हाईएस्ट होता है। इसका मतलब है कि अगर मुझे वेगा के चलते पैसा बनाना है तो मुझे ATM ऑप्शन ही ट्रेड करना चाहिए। और ये मैं नहीं बोल रहा हूं, ये बेसिकली मैथमेटिक्स जो है ऑप्शंस का, वो ये बताता है कि ATM पे सबसे ज़्यादा वेगा होता है। तो अगर मुझे लगता है कि वोलैटिलिटी बढ़ रहा है तो मुझे क्या करना चाहिए? मुझे करना चाहिए लॉन्ग स्ट्रैडल। कोई डाउट ही नहीं है इस चीज़ में, बिकॉज़ ऑप्शन का ग्रीक्स बताता है कि जो सबसे ज़्यादा पैसे बनेंगे, अगर वॉल बढ़ता है, तो वो ATM ऑप्शन में ही बनने वाला है, तो हमें कोई इसमें दूसरा थॉट लाने की भी ज़रूरत नहीं है। और अगर मुझे लगता है कि वॉल गिरने वाला है, तो भी सबसे ज़्यादा जो पैसा बनेगा वो बनेगा शॉर्ट स्ट्रैडल में, राइट? तो लॉन्ग या शॉर्ट स्ट्रैडल ही अल्टीमेटली बेस्ट ट्रेड है अगर आपको जाकर के वोलैटिलिटी से बेसिकली पैसा कमाना है। तो हम थोड़ी देर में क्या करेंगे? हम वॉल को फोरकास्ट करेंगे, कि इम्प्लाइड वोलैटिलिटी जो भी चल रहा है, बट अल्टीमेटली वोलैटिलिटी ऊपर जाने

वाला है कि नीचे जाने वाला है, और उसके बेसिस पे हम डिसाइड करेंगे कि हमको लॉन्ग स्ट्रैडल करना है कि शॉर्ट स्ट्रैडल करना है। और स्ट्रैडल, मैं अज़्यूम कर रहा हूं कि आपको स्ट्रैडल का मतलब पता है, ATM कॉल-पुट या तो हम खरीदेंगे, उसका मतलब होता है लॉन्ग स्ट्रैडल, और अगर हम ATM कॉल-पुट बेचते हैं, उसका मतलब होता है कि ये एक शॉर्ट स्ट्रैडल है, राइट? तो अब हम बात करते हैं थीटा की, और थीटा जो है वो काफी अहम है, बिकॉज़ अगर आप खरीदते हो ऑप्शन और अगर आप बेचते हो ऑप्शन, दोनों में थोड़ा सा डिफरेंस होता है। तो मैं ये दो चीज़ आपको डिवाइड करके बताता हूं। अगर हम ऑप्शंस खरीद रहे हैं तो मेरा जो थीटा है वह नेगेटिव है, और अगर हम ऑप्शंस बेच रहे हैं तो मेरा जो थीटा है वो पॉज़िटिव है। इसका मतलब ये है कि अगर हम ऑप्शंस बेच रहे हैं, मतलब हम शॉर्ट वोलैटिलिटी का ट्रेड या शॉर्ट स्ट्रैडल कर रहे हैं, तब हमें थीटा के बारे में ज़्यादा वरीड होने की ज़रूरत नहीं है, बिकॉज़ जितना समय लगेगा उस ट्रेड को, उतना मेरे लिए अच्छा है, बिकॉज़ जो थीटा है मेरे लिए पॉज़िटिव है, मतलब मुझे थीटा कमाने के लिए मिल रहा है। लेकिन अगर मैं ऑप्शंस खरीदता हूं, तब वहां पर मुझे थीटा देना पड़ता है, और इसीलिए सिर्फ लॉन्ग स्ट्रैडल, मतलब अगर मुझे लगता है कि बाज़ार में वॉल 14 है लेकिन 18 हो जाएगा, और मैं

जाकर के ATM का कॉल-पुट ऑप्शन दोनों खरीदता हूं, तब मुझे उसमें थीटा देना पड़ेगा। और अब यहां पे काफी अहम है कि मुझे ये समझना ज़रूरी है कि कितने दिन तक मैं होल्ड कर सकता हूं इस ट्रेड को, जहां पे मेरा वॉल से जो पैसा बनने वाला है, उससे ज़्यादा थीटा में नुकसान ना हो, राइट? तो वो पॉइंट क्या है? तो जनरली जब हम स्टॉक्स की या मंथली ऑप्शंस की बात करें... मैं थोड़ा वीकली ऑप्शन की बात नहीं कर रहा हूं यहां पे, बट आप वीकली में करेंगे तो शायद आप एकाध दिन ही होल्ड कर पाएं। तो जब आप लॉन्ग स्ट्रैडल करते हैं, तब आपको वीकली ऑप्शन में जनरली ट्रेड नहीं करना चाहिए, और मंथली ऑप्शन में जाकर के ट्रेड करना चाहिए, बिकॉज़ जितना ज़्यादा टाइम होगा एक्सपायरी को, थीटा उतना कम डिके होता है, राइट? तो अगर 101 दिन बचा है एक्सपायरी को, तब थीटा आपका बहुत कम डिके होगा, लेकिन अगर आपका दो-तीन दिन बचा है एक्सपायरी को, तो थीटा बहुत फास्ट डिके होता है। इसलिए जब हम खरीदेंगे, लेट्स से अगर हमको लॉन्ग स्ट्रैडल करना है, तो हम कोशिश करेंगे कि हम वीकली ऑप्शन में ना ट्रेड लें, इनफैक्ट हम जाकर के मंथली ऑप्शन में ट्रेड लें। या तो अगर मंथली ऑप्शन दो-तीन दिन ही बचा है एक्सपायर होने को, तब हम नेक्स्ट मंथली ऑप्शन में जाकर के ट्रेड लें, ताकि जो थीटा है वो हमको बहुत ज़्यादा ना देना पड़े। तो अब यहां पर रूल क्या है? मैं इसके बहुत इन

डेप्थ नहीं जाना चाहता हूं कि थीटा किस तरह से वर्क करता है, इंस्टेड मैं आपको स्ट्रेट अवे बताता हूं कि इसमें आपको क्या रूल फॉलो करना चाहिए। तो रूल होता है तीन दिन का। इसका मतलब ये है कि हिस्टोरिकली अगर आप डेटा लेकर के देखोगे, तो आपको ये देखने को मिलेगा कि अगर आप लॉन्ग वोलैटिलिटी का ट्रेड लेना चाहते हो, जिसका मतलब है कि वोलैटिलिटी से आपको कुछ पैसे बनेंगे, अगर आप... ऑब्वियसली अब थीटा आपका नेगेटिव है, तो आपका जो प्रीमियम है वो रोज़ कम होता जा रहा है, कम होता जा रहा है, बिकॉज़ थीटा उस प्रीमियम में से निकलता जा रहा है। तो जो स्वीट स्पॉट है, वो है तीन दिन। मतलब तीन दिन के अंदर-अंदर अगर मेरा ट्रेड चलता है वॉल का, तब तो ठीक है, तब तो मैं उसमें से जाकर के पैसे बना सकता हूं, और नेट-नेट मैं वहां पे हो सकता है प्रॉफिट बना लूं। लेकिन अगर तीन दिन से ज़्यादा मुझे उस ट्रेड को होल्ड करना पड़ा, तो जितना मुझे वेगा से प्रॉफिट होने वाला है, मतलब वोलैटिलिटी फोरकास्टिंग से प्रॉफिट होने वाला है, उससे ज़्यादा मेरा थीटा के चलते नुकसान हो जाएगा। इसलिए अगर मुझे लॉन्ग स्ट्रैडल करना है, तो... हम लॉन्ग स्ट्रैडल की बात कर रहे हैं, अगर मुझे लॉन्ग स्ट्रैडल करना है तो तीन दिन का मेरा टाइम स्टॉप लॉस होना चाहिए। अगर तीन दिन तक वो ट्रेड नहीं चल पाया, वॉल नहीं बढ़ा, तो मुझे ट्रेड को स्क्वेयर ऑफ करना पड़ेगा। लेकिन अगर मैं शॉर्ट स्ट्रैडल कर रहा हूं, तब थीटा मेरे लिए

पॉज़िटिव है, और इसीलिए मैं कितने भी दिन उस ट्रेड को जाकर के होल्ड कर सकता हूं। और इसीलिए शॉर्ट स्ट्रैडल जो है वो एक थोड़ा सा बेटर ट्रेड है रिलेटिवली, जब हम कंपेयर करें लॉन्ग स्ट्रैडल से, बिकॉज़ वहां पे ग्रीक्स जो हैं वो हमारे फेवर में हैं। अब हम थोड़ा सा रियल एग्ज़ाम्पल देखते हैं, कि जो वोलैटिलिटी है... अभी हम बहुत देर से बात कर रहे हैं कि वोलैटिलिटी, वोलैटिलिटी, लेकिन अल्टीमेटली वोलैटिलिटी कितना बड़ा कॉम्पोनेंट है ऑप्शन प्रीमियम के अंदर? वोलैटिलिटी कितना बड़ा कॉम्पोनेंट है? तो अगर हम ये फोरकास्ट करें कि, लेट्स से, अभी जो वोलैटिलिटी है... सो मैं एक वोलैटिलिटी आपको चार्ट दिखाता हूं। लेट्स से अगर हम यहां पे जाएं IV के अंदर में, तो हम यहां पे IV चार्ट्स भी देख सकते हैं कि IV किस तरह से हिस्टोरिकली बिहेव किया है। तो Nifty का अगर मैं वोलैटिलिटी जाकर के देखूं, तो ये जो ऑरेंज वाली आपको लाइन दिख रही है, ये बेसिकली वोलैटिलिटी है। तो आप देख सकते हो कि ये ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे मूव होता रहता है। तो जस्ट लाइक एक आप फ्यूचर्स को देखते हो कि वो कंसिस्टेंटली मूव हो रहा है, लेकिन उसमें ट्रेंड हो सकता है, लेकिन वोलैटिलिटी जनरली एक ऑसिलेटिंग चार्ट होता है, जिस पे मैं थोड़ी देर में आऊंगा, और मैं समझाऊंगा कि वोलैटिलिटी का जो मूवमेंट है वो किस तरह से होता है। बट ये जो ऑरेंज

वाला जो चार्ट है, उसको बेसिकली हम फोरकास्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तो अगर मैं ये बोलूं, अभी-अभी कितना वॉल है? अगर आप अभी देखोगे, तो वॉल अभी है 13.89, ठीक है? तो लगभग 14 के आसपास का वॉल है। अगर मैं ये बोलता हूं कि हां, ये जो 14 है वो बढ़ के 28 हो जाएगा, मतलब जो प्रीवियस हाई है वहां तक चला जाएगा, जस्ट इन केस मैं बोल रहा हूं, अभी थोड़ी देर में हम देखेंगे फोरकास्टिंग कैसे करेंगे, लेकिन 28 अगर हो जाता है, तो कितना बड़ा इम्पैक्ट हो सकता है मेरे ऑप्शन प्रीमियम के अंदर, वो अब हम समझने की कोशिश करते हैं। तो ऑप्शन चेन में मैं वापस जाता हूं, और मैं यहां पर मंथली ऑप्शन को ही ओपन करता हूं, जो 29 मार्च का ऑप्शन है, और ये 16,950 का ATM है, मतलब 16,955 पे बाज़ार क्लोज़ हुआ था। तो 16,950 का अभी ATM का प्राइस है ₹113.60, कॉल ऑप्शन का प्राइस है। तो हम सिर्फ वो कॉल ऑप्शन को नोटिस करते हैं। और अब मैं जाता हूं What-If एनालिसिस में, जहां पे मैं वोलैटिलिटी को चेंज करके बेसिकली देख सकता हूं कि क्या इम्पैक्ट क्रिएट हो रहा है। तो अगर मैं सब कुछ सेम रखूं, कुछ ना बदलूं, और एक दिन होल्ड करूं, तो ₹11 थीटा के चलते मेरा जो प्रीमियम है वो कम हो जाएगा। अब मुझे क्या करना है? मुझे वोलैटिलिटी इंक्रीज़ करना है। तो मैं बोलता हूं, वॉल अगर यहां से 99%, मतलब लगभग डबल हो जाता

है, तो क्या होगा? तो अगर आप यहां पे देखोगे, ₹113 वाला जो ऑप्शन था, उसका जो भाव... मैं थोड़ा सा इसको बड़ा कर देता हूं, अगर जस्ट इन केस आप इसको नहीं देख पा रहे हो। सो ₹113 का जो ऑप्शन का भाव था वो ₹200 हो जाएगा, मतलब ₹86। ₹86 का मतलब क्या होता है? हम थोड़ा सा कैलकुलेट करके देखते हैं। 86/113 का मतलब है 75% लगभग, ऑप्शन का जो प्रीमियम है वो चेंज हो जाएगा। मैं इसको वापस थोड़ा सा ज़ूम आउट कर देता हूं। और 75% ऑप्शन का प्रीमियम जो है वो चेंज हो जाएगा, अगर मैं... वोलैटिलिटी अगर यहां से बढ़ के लगभग 28 के आसपास हो जाता है, मतलब 100% यहां से बढ़ जाता है, तो लगभग ₹200 का प्रीमियम हो जाएगा। तो इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब ये है कि जो ऑप्शन प्रीमियम है उसमें बहुत बड़ा कॉम्पोनेंट, इतना बड़ा कॉम्पोनेंट कि 75% ऑप्शन को मूव कर सकता है। और ऑब्वियसली अगर आप एग्ज़िस्टिंग 113 के अंदर भी वॉल का थोड़ा कॉम्पोनेंट है, मतलब एक मेजॉरिटी ऑफ द कॉम्पोनेंट वोलैटिलिटी फॉर्म कर सकता है जब हम ऑप्शन प्रीमियम की बात करें। तो इसीलिए अगर आप सोच रहे हो कि ऑप्शंस का खाली मतलब ये होता है कि मुझे तेज़ी लग रही है तो मैं ऑप्शन खरीद

रहा हूं, मंदी लग रही है तो ऑप्शन, पुट ऑप्शन खरीद रहा हूं, ऐसा ज़रूरी नहीं है। ऑप्शन के अंदर एक बहुत बड़ा कॉम्पोनेंट जो है वो है वॉल, जो कि लगभग 75% तक या उससे भी ज़्यादा हो सकता है कि वो कॉम्पोनेंट पहुंच जाए अगर वॉल बढ़ता है। तो ये बहुत बड़ा कॉम्पोनेंट है जिसको हम जाकर के ट्रेड कर सकते हैं। अब हम आते हैं कि वोलैटिलिटी फोरकास्टिंग क्या होता है, और वॉल का जो बिहेवियर है वो क्या होता है? तो अभी तक हमने क्या समझा? अभी तक हमने समझा कि जो लॉन्ग स्ट्रैडल, शॉर्ट स्ट्रैडल है उसका मतलब क्या है, इन जनरल वोलैटिलिटी का मतलब क्या है। फिर हमने देखा कि वो जो लॉन्ग और शॉर्ट स्ट्रैडल है, उसका ग्रीक्स किस तरह से बिहेव करता है, ताकि हमको ये समझ में आए कि कितने दिन तक हम ट्रेड को होल्ड कर सकते हैं। जैसे लॉन्ग स्ट्रैडल अगर मैं कर रहा हूं, तो तीन दिन से ज़्यादा ट्रेड को नहीं होल्ड कर सकता हूं, लेकिन अगर मैं शॉर्ट स्ट्रैडल करता हूं तो मैं ट्रेड को ज़्यादा टाइम तक भी होल्ड कर सकता हूं, बिकॉज़ अल्टीमेटली थीटा मेरे लिए पॉज़िटिव है। लेकिन अब हम ये सॉल्व करते हैं, कि जो वोलैटिलिटी की हम कब से बात कर रहे हैं, कि वोलैटिलिटी को हम फोरकास्ट करके कैसे पैसे बना सकते हैं, और वोलैटिलिटी से कैसे पैसे बना सकते हैं। तो वॉल को समझने की कोशिश करते हैं कि वो होता क्या है, और किस तरह से उसमें मूवमेंट्स आते हैं। तो अगर हम यहां पे थोड़ा सा और समझें,

तो जो फ्यूचर का प्राइस है, लेट्स से अगर हम Nifty फ्यूचर की बात करें, तो उसमें आपको ट्रेंड दिख सकता है, लाइक ये कंटीन्यूअसली ऊपर जाता जा रहा है, ऊपर जाता जा रहा है, या हो सकता है कंटीन्यूअसली नीचे जाता जा रहा है, राइट? तो जब हम फ्यूचर्स की बात करते हैं तो इस तरह के आपको... या अंडरलाइंग की बात करेंगे तो इस तरह के आपको ट्रेंड दिख सकते हैं प्राइसेज़ में। लेकिन जब हम वोलैटिलिटी की बात करते हैं, तो जो वोलैटिलिटी का चार्ट है वो कुछ इस तरह से दिखता है, राइट? तो इसका मतलब क्या है? वोलैटिलिटी जो है वो एक रेंज में रहेगा। ऐसा नहीं हो सकता है कि वो यहां से कंटीन्यूअस एक अपट्रेंड में ऊपर ही जाता चला जाए या नीचे ही जाता चला जाए, ऐसा नहीं होता है। और इसके बीच में आपको हो सकता है थोड़े-बहुत, जैसे इस तरह के जो स्पाइक्स दिख रहे हैं, ये आपको जनरल मीन से स्पाइक ऊपर दिख रहे हैं, सिमिलरली आपको नीचे स्पाइक्स दिख रहे हैं, राइट? तो वोलैटिलिटी जो है उसका जो मॉडलिंग, मतलब मॉडलिंग का मतलब होता है कि आप उस पर कोई मैथमेटिकल मॉडल जब बनाते हो, तो एक ऑसिलेटिंग मॉडल बेसिकली यहां पर आप फिट कर सकते हो, जिसका मतलब होता है कि इस तरह का जो बिहेवियर है, जहां पे कंटीन्यूअसली नीचे-ऊपर, नीचे-ऊपर आप जाकर के ट्रेड कर रहे हो, तो हम उसको बोलते हैं मीन रिवर्ज़न, राइट? तो मीन रिवर्ज़न मॉडल यहां पे

आपको जाकर के डिप्लॉय करना पड़ता है अगर आप वोलैटिलिटी पर ट्रेड करते हैं। इसका मतलब यह है कि जब भी मीन से थोड़ा नीचे आएगा वॉल, तब हम जाकर के उसको खरीदेंगे, एक एक्सट्रीम पॉइंट पे ऑब्वियसली, और जब मीन के ऊपर जाएगा तब हम उसको बेचेंगे। तो बेसिकली हमको करना क्या है? हमको ये अचीव करना है कि जब-जब वो अपने लोअर लेवल पे आता है, तब हमको बाय करना है वॉल को। सो मैं ऑप्शन खरीदने की बात नहीं कर रहा हूं, वोलैटिलिटी खरीदने की बात कर रहा हूं। और वो हम कैसे खरीदेंगे? लॉन्ग स्ट्रैडल के थ्रू। सिमिलरली, जब वॉल अपने पीक पे है, तब हम जाकर के बेसिकली इसको सेल करेंगे, वॉल को, और वो हम कैसे सेल करेंगे? शॉर्ट स्ट्रैडल के थ्रू, राइट? और ये वाले में हमको लॉन्ग स्ट्रैडल करना है। तो ये मेरा बेसिकली ट्रेड है, कि जब भी वोलैटिलिटी लोअर एक्सट्रीम पे है तब हमको खरीदना है, और अपर एक्सट्रीम पे है तब हमको बेचना है। अब ये बहुत ट्रिकी है, बिकॉज़ आपको लगेगा कि लोअर एक्सट्रीम पे है ये कैसे पता चलेगा? अपर एक्सट्रीम पे है ये कैसे पता चलेगा? और ये डिफिकल्ट भी है, इस तरह के मॉडल को जाकर के बनाना, जहां पे आप एक लोअर एक्सट्रीम या अपर एक्सट्रीम को काइंड ऑफ प्रेडिक्ट कर पाएं। तो आज हम लोग उसके अंदर इन डेप्थ नहीं जाएंगे। इनफैक्ट, जो Quantsapp के अंदर जो रेडीमेड मॉडल है Vol Trader का, जो काफी अच्छा, अगर आप

हिस्टोरिकली देखोगे तो वोलैटिलिटी फोरकास्टिंग काफी अच्छा करता हुआ दिखा है, उसको हम यूज़ करेंगे, और उसके ऊपर हम जाकर के अपना ट्रेड बना सकते हैं। तो हम क्विकली देखते हैं कि ये जो मॉडल है, जहां पे एक मीन रिवर्स... सो हम क्या अचीव करना चाहते हैं? एक मीन रिवर्टिंग मॉडल, जिसमें मुझे वोलैटिलिटी अगर बहुत नीचे है तो मुझे पता चले कि मुझे यहां से खरीदना है, और अगर वो ऊपर है, तब मुझे पता चले कि हां, ये राइट लेवल है जहां पे मैं वोलैटिलिटी को जाकर के बेच सकता हूं। तो अब हम देखते हैं कि ये मॉडल हमको कैसे बता सकता है। तो Quantsapp के अंदर आप यहां पर अगर सर्च में टाइप करें 'Vol', तो आपको दिखेगा Vol Trader। यह जो Vol Trader है, यह बेसिकली वोलैटिलिटी फोरकास्टिंग का मॉडल है। यहां पर आप देखोगे बाय-सेल बेसिकली दिख रहा है। तो हम इसको क्लिक करते हैं। अब ये जो स्क्रीन है Vol Trader की, यहां पे आपको सारे स्टॉक्स के अंदर दिखेगा कि अभी जो रीसेंट ट्रेड है वो क्या ओपन है। तो अगर आप देखोगे, 24 तारीख को, मतलब पिछला जो ट्रेडिंग डे, कल का जो था, वहां पे AT Industries पे शॉर्ट वोलैटिलिटी का ट्रेड आया, BPCL पे लॉन्ग वोलैटिलिटी का ट्रेड आया, DAB पे लॉन्ग वोलैटिलिटी। तो इस तरह से जितने भी स्टॉक्स हैं, पूरा अक्रॉस F&O में जहां-जहां पे भी सिग्नल्स जनरेट हो रहे हैं, वो आपको स्क्रीन में दिखेगा, और जो पहले के जो भी

सिग्नल्स हैं वो भी आपको दिखेंगे, कि यहां पे जो पुराने सिग्नल्स हैं वो ओपन हैं। तो कुछ-कुछ ट्रेड हैं जहां प्रॉफिट हो रहे हैं, कुछ में लॉस हो रहे हैं, लेकिन हम जा के देखते हैं नेट-नेट बेसिकली क्या हो रहा है। सो ये सारे के सारे जो ट्रेड ओपन हैं, वो सारे ट्रेड्स आप बेसिकली स्क्रीन में देख सकते हो। लेकिन हमको अभी फिलहाल क्या ट्रेड करना है? जो सबसे ज़्यादा इंटरेस्टिंग चीज़ है वो है Nifty, BankNifty और FinNifty, राइट? तो मैं शुरू करता हूं BankNifty के साथ, जो कि सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्ट्रूमेंट है, और BankNifty को अगर आप देखोगे, वहां पे काफी वॉल देखने को मिलता है। Nifty में वॉल जनरली थोड़ा कम होता है, लेकिन BankNifty, FinNifty मुझे लगता है कि सबसे ज़्यादा ल्यूक्रेटिव है अगर आपको वॉल का ट्रेड लेना है। लेकिन हम Nifty को भी देखेंगे, कि Nifty में हम किस तरह से ट्रेड कर सकते हैं। तो हम यहां पे जो सेकंड टैब है, चार्ट, उसके ऊपर जाकर के क्लिक करेंगे, और हम यहां टाइप करते हैं BankNifty। तो BankNifty में अगर पहले मैं आपको यह चार्ट समझाता हूं कि इसका मतलब क्या है। यह पॉइंट पर मॉडल ने आइडेंटिफाई किया कि वॉल जो है वो काफी कम है, और अब यहां से वोलैटिलिटी खरीदना चाहिए, और आप देखोगे तो यहां पे फिर फाइनली उसने एग्ज़िट किया। सिमिलरली, ये जो पॉइंट है, यहां पे उसको लगा कि वोलैटिलिटी बेचना चाहिए। हालांकि

वोलैटिलिटी उससे थोड़ा और ऊपर गया, लेकिन इवेंचुअली अगर आप देखोगे तो यहां पे फाइनली इस मॉडल ने स्क्वेयर ऑफ किया। फिर यहां पर अगेन पीक पर वोलैटिलिटी उसने बेचा और एकदम बॉटम पर स्क्वेयर ऑफ किया। अगेन ऑलमोस्ट पीक पर बेचा, और ऑलमोस्ट बॉटम से थोड़ा ऊपर स्क्वेयर ऑफ हुआ। तो इस तरह से ये जो मॉडल है, ये वोलैटिलिटी को लेकर के उस पे एक फोरकास्टिंग आपको देता है, कि आप किस तरह से वोलैटिलिटी को सेल कर सकते हो, कहां पे जाकर के बेसिकली आप वॉल बेच सकते हो, कहां पर जाकर के आप वॉल खरीद सकते हो। ये आपको ये मॉडल बता रहा है, और यहां पर एक समरी पिछले कुछ समय का आपको देखने को मिल रहा है, कि ये मॉडल ने बेसिकली किया क्या है। तो यहां पर लॉन्ग वोलैटिलिटी में ये प्रीमियम नहीं है, ये वॉल कितना कैप्चर कर पाया है ये मॉडल, ये आपको बता रहा है। तो लॉन्ग वोलैटिलिटी में 27.5% वोलैटिलिटी इसने कैप्चर किया, और शॉर्ट वोलैटिलिटी में 30.5% का वोलैटिलिटी कैप्चर किया। मतलब पिछले एक साल में इस मॉडल ने लगभग 60% का वोलैटिलिटी, खाली खरीद-बेच, खरीद-बेच करके, 60% का वॉल इस मॉडल ने जाकर के कैप्चर किया है। और 60% का वॉल जब आप जाकर के कन्वर्ट करोगे ऑप्शन ट्रेड में, तो ऑब्वियसली आपका जो रिटर्न है वो डिफरेंट होगा, बट इन जनरल आपको काफी अच्छा रिटर्न

मैं कोई ऐसा कमिटमेंट नहीं करना चाहता हूं, बट अगर आप ऑप्शन वोलैटिलिटी ट्रेड करते हो या ऑप्शन राइट करते हो, आप जान सकते हो कि काफी अच्छा रिटर्न बन सकता है, अगर हम 60% वोलैटिलिटी की बात कर रहे हैं कि आप एक साल में कैप्चर कर सकते हो। बहुत बड़ा बेसिकली ये मूवमेंट है जो आप यहां पे जाकर के कैप्चर कर पाएंगे, राइट? तो हमको करना क्या है? तो हमको करना ये है कि जैसे 13 मार्च को एक शॉर्ट वोलैटिलिटी का ट्रेड आया, तो हमको उस समय जो भी ATM का कॉल-पुट चल रहा था, वो दोनों हमको जाकर के बेचना है, मतलब मैं एक शॉर्ट स्ट्रैडल इनिशिएट करूंगा, और अभी तक उसमें 9% का वोलैटिलिटी कैप्चर कर पाया। तो इस तरह से बेसिकली ये जो ट्रेड है वो हमको लेना है। और जब भी हमारा कोई लॉन्ग वोलैटिलिटी का ट्रेड आएगा, जैसे हम यहां पे देख रहे, लगभग तीन दिन के आसपास का ही था मूवमेंट, और लॉन्ग वोलैटिलिटी जो 16 फरवरी को आया था, 20 तारीख को स्क्वेयर ऑफ हुआ, उसमें 4.5% का वॉल का बेनिफिट हमको बेसिकली देखने को मिला, जिसमें आपका ये ट्रेड जनरली प्रॉफिटेबल होता। और जैसा मैंने बताया, ये आप वीकली ऑप्शन के बदले एक आगे का वीकली या मंथली ऑप्शन अगर लेंगे लॉन्ग वोलैटिलिटी के लिए, तो बेटर होगा। लेकिन जब आप शॉर्ट वोलैटिलिटी कर रहे हैं, तब आप वीकली ऑप्शन में जाकर के ट्रेड करें, बिकॉज़ अल्टीमेटली वहीं पे

थीटा डिके भी काफी फास्ट हो रहा है, प्लस अगर वोलैटिलिटी गिरता है तो आपको वहां पे एक डबल मुनाफा बेसिकली देखने को मिल सकता है। तो आपको करना क्या है? यहां पे आप आ के, या तो जो मेन स्क्रीन है उसमें आप देख सकते हो कि आज कौन-कौन से ट्रेड्स आए। अगर आप स्टॉक में ट्रेड कर रहे हैं तो मेरा रिकमेंडेशन ये होगा कि आपको डेफिनेटली एक हेज के साथ करना चाहिए, बिकॉज़ स्टॉक में हो सकता है कि कोई अनसिस्टेमैटिक रिस्क हो और एब्नॉर्मल मूवमेंट होता हुआ दिख जाए। इसीलिए आपको, अगर आप स्टॉक्स में ट्रेड कर रहे हैं, तो आप बेचें और साथ में विंग्स खरीद लें। लेकिन लॉन्ग वोलैटिलिटी में आप प्रीमियम दे रहे हैं, तो उसमें बहुत ज़्यादा रिस्क नहीं है। लेकिन शॉर्ट वोलैटिलिटी अगर आप स्टॉक में ट्रेड कर रहे हैं, तब आपको एक हेज के साथ करना चाहिए, जिसका मतलब है कि आप ATM कॉल-पुट बेच के थोड़े दूर का कॉल-पुट खरीद लें, ताकि आपका एक हेज क्रिएट हो जाए। तो आप यहां पर जाकर के फाइंड कर सकते हैं, और या तो अगर आप BankNifty स्पेसिफिकली ट्रेड करना चाहते हैं, तो BankNifty में हम लोग यहां पर जाकर के देख सकते हैं। जब भी नेक्स्ट सिग्नल आएगा, आप एंड ऑफ द डे पे जाकर के देखें, और अगर एंड ऑफ द डे पे कोई सिग्नल, नया सिग्नल आया है, तब आप उसको नेक्स्ट डे मॉर्निंग जाकर के बेसिकली इनिशिएट कर सकते हैं। या तो मैं रिकमेंड करूंगा कि सवा 5 बजे के आसपास, अगर लेट्स से आज बाज़ार चालू है, तो सवा 5 बजे के आसपास आप जाकर के देखें, अगर यहां पर सिग्नल आता है तो उसी दिन जाकर के उस

ट्रेड को इनिशिएट कर लें क्लोज़िंग के ठीक पहले, वो सबसे बेस्ट ट्रेड होगा। लेकिन अगर वो आप नहीं कर पा रहे हो, पूरा दिन अगर आप बाज़ार में नहीं हो, तब आप नेक्स्ट डे जाकर के भी इस पर ट्रेड ले सकते हैं। तो BankNifty में लगभग 60% का वॉल कैप्चर कर पाया है ये मॉडल। और अगर हम वहीं पर FinNifty देखें, तो FinNifty अभी के समय में फैंटास्टिक रिटर्न दे रहा है, क्योंकि जब भी कोई मार्केट थोड़ा इमैच्योर होता है, तो वहां पर कमाने का मौका जो है वो और ज़्यादा मिलता है, और वही अभी फिलहाल FinNifty के साथ हो रहा है। FinNifty में लिक्विडिटी काफी इम्प्रूव होती जा रही है, एक अलग एक्सपायरी आपको ट्यूज़डे को ट्रेड करने के लिए मिलती है, और इसमें जो वोलैटिलिटी का जो मॉडल है वो बेहतरीन काम कर रहा है। अगर आप देखोगे, 124% का वॉल पिछले एक साल में कैप्चर कर पाया लॉन्ग साइड पे, शॉर्ट साइड पे 65% का वॉल, जो कि काफी बड़ा होता है, बिकॉज़ आपको शॉर्ट साइड में वोलैटिलिटी प्लस थीटा मिलेगा, राइट? तो जो टोटल जो वॉल का रिटर्न है, वो 190% का रिटर्न ये मॉडल बेसिकली जाकर के कैप्चर कर पा रहा है। तो मुझे तो लगता है कि जिस तरह से ये मॉडल रीसेंटली परफॉर्म कर रहा है, आपको बिल्कुल जाकर के FinNifty पे ध्यान रखना चाहिए। थोड़ा सा BankNifty ओवर-मैच्योर है, बिकॉज़

इतना बड़ा वॉल्यूम है वहां पे। FinNifty अभी ग्रेजुअली डेवलप हो रहा है, लेकिन जहां पे ग्रेजुअली डेवलप हो रहा है, मार्केट पूरी तरह से डेवलप नहीं है, वहीं पे आपको सबसे ज़्यादा कमाने का मौका मिलता है। और FinNifty में अगर आप देखोगे, तो 190% का वॉल का रिटर्न बेसिकली आपको कैप्चर करने को मिला है इस मॉडल के थ्रू। और लास्टली, अगर हम Nifty को भी देखें, तो Nifty में लगभग 28% का रिटर्न, बिकॉज़ Nifty जनरली एक बहुत ब्रॉड इंडेक्स है, उसमें वॉल इतना जल्दी मूव नहीं होता है। लेकिन फिर भी अगर हम देखें, तो शॉर्ट वोलैटिलिटी में 24%, लॉन्ग वोलैटिलिटी में काफी कम है, 4%। तो ओवरऑल, लेकिन फिर भी 28% बहुत बड़ा रिटर्न होता है Nifty में वॉल के टर्म में, जहां पे वॉल इतना फ्रीक्वेंटली चेंज नहीं होता है। तो तीनों ही इंडाइसेज़ में फैंटास्टिक सिग्नल्स हैं लॉन्ग और शॉर्ट वोलैटिलिटी के लिए। और एक डिस्क्लेमर, हमारे ऐप में आप जाकर के हेल्प के अंदर देख सकते हैं, कि ये जो पूरा, ये जो टूल है, वो मेरे द्वारा बनाया गया है, और मेरा SEBI का... मैं रिसर्च एनालिस्ट, रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट हूं। तो जस्ट इन केस, ये जो पूरे सिग्नल्स आ रहे हैं, वो बेसिकली मेरी इंडिविजुअल कैपेसिटी में ऐज़ अ रिसर्च एनालिस्ट आ रहे हैं, और उसके बारे में डिटेल आप हेल्प के अंदर जाकर के देख सकते हो, SEBI रजिस्ट्रेशन

नंबर और बाकी सब चीज़ें, जस्ट ऐज़ अ डिस्क्लेमर, कि ये एक फोरकास्टिंग है, और ये फोरकास्टिंग जो हम कर रहे हैं ये बेसिकली एक रिसर्च मॉडल है जहां से ये फोरकास्टिंग क्रिएट हो रहा है। तो पूरा का पूरा जो तीनों इंडेक्स हैं, तीनों इंडेक्स के ऊपर वोलैटिलिटी टर्म में काफी बेहतरीन रिटर्न है। और जैसा मैंने आपको बताया, कि अब आपको इस पे ट्रेड क्या लेना है, बहुत सिंपल है। जब-जब आपको यहां पे शॉर्ट वोलैटिलिटी का ट्रेड दिखे, आप सवा 5 बजे जाकर के ये स्क्रीन ओपन करें, अगर आपको नया ट्रेड दिख रहा है शॉर्ट वोलैटिलिटी... अभी जैसे ये ट्रेड 17 तारीख को एग्ज़िट हो गया, लेकिन अगर एक नया ट्रेड, न्यू एंट्री दिखता है, तो आपको सिर्फ एंट्री डेट दिखेगा, और यहां पे दिखेगा 'ओपन'। तो मैं एक एग्ज़ाम्पल दिखा देता हूं, जैसे RT Industries में अभी एक नया ट्रेड आया था। तो आप यहां देखो, 24 तारीख को आपको दिख रहा है कि ट्रेड एंट्री डेट है, और यहां पे दिख रहा है 'ओपन'। इसका मतलब कि ये आज ये ट्रेड इनिशिएट हुआ है। अगर आपको वो Nifty, BankNifty, FinNifty या कोई स्टॉक जो आपका पसंदीदा हो, उसमें आपको ये दिखता है, तब आप जाकर के बेसिकली वो ट्रेड इनिशिएट कर सकते हैं। शॉर्ट वोलैटिलिटी में आप शॉर्ट स्ट्रैडल करेंगे, लॉन्ग वोलैटिलिटी में आप लॉन्ग स्ट्रैडल करेंगे, लेकिन तीन दिन का टाइम स्टॉप लॉस भी आपको मेंटेन करना पड़ेगा। तो मैं एक बार फिर से समराइज़ कर रहा हूं। शॉर्ट वोलैटिलिटी आप वीकली ऑप्शन में जाकर के सेल कर

सकते हैं, और इसमें कितने भी दिन आप ट्रेड होल्ड करें, कोई फर्क नहीं पड़ता है, बिकॉज़ अल्टीमेटली थीटा आपको कमाने के लिए मिल रहा है। लेकिन अगर लॉन्ग वोलैटिलिटी का ट्रेड आता है, तब आप वहां पर ऑप्शन, ATM कॉल-पुट दोनों खरीदेंगे, मतलब लॉन्ग स्ट्रैडल करेंगे, लेकिन तीन दिन का आपको वहां पे एक टाइम स्टॉप लॉस मेंटेन करना पड़ेगा। बट और भी तरीका होता है, अगर आपको उससे ज़्यादा दिन होल्ड करना है तो उसका भी तरीका है, जो इस वेबिनार में मैं कवर नहीं कर रहा हूं। हो सकता है अगले वेबिनार में मैं कोशिश करूं कवर करने की। इस तरह से बेसिकली आप जाकर के वोलैटिलिटी पर ट्रेड कर सकते हैं। अगर R Industries में भी देखेंगे, तो 11-12% का वोलैटिलिटी का रिटर्न इस मॉडल ने बेसिकली कैप्चर किया है। तो आई होप कि आपको आज कुछ नया सीखने को मिला हो, वोलैटिलिटी ट्रेडिंग सिस्टमैटिकली कैसे जाकर के कर सकते हैं, उसके ऊपर। अगर आपका कोई कमेंट है, या अगर आप चाहते हो कि कोई एक टॉपिक के ऊपर मैं अगला वीडियो बनाऊं, तो आप उसको डेफिनेटली कमेंट कर सकते हैं, जिस भी प्लेटफॉर्म में आप हमारे साथ जुड़े। और इस वीडियो को ज़रूर लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें। मैं बहुत... मैं कोई यूट्यूबर नहीं हूं, या मैं बहुत ज़्यादा सोशल मीडिया पे एक्टिव नहीं हूं, लेकिन आई थिंक आप मुझसे बेहतर जानते होंगे। तो आप लाइक करें, कमेंट करें, सब्सक्राइब करें, और नेक्स्ट टॉपिक आप क्या सीखना चाहेंगे मुझसे। तो धन्यवाद, और आई होप कि अगर आप ये

ऐप को, अगर आपने अभी तक डाउनलोड नहीं किया है, तो आप Quantsapp को... हम लोग डिस्क्रिप्शन के लिंक में डाउनलोड का आपको एक लिंक प्रोवाइड कर देंगे, जहां से आप जाकर के बेसिकली एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं, और Vol Trader की जो ये फंक्शनैलिटी है उसको आप जाकर के यूज़ कर पाएंगे फॉर वोलैटिलिटी ट्रेडिंग। धन्यवाद आज मेरे साथ जुड़ने के लिए, और आपका दिन मंगलमय...।

SPEAKERShubham AgarwalCEO, Quantsapp CMT, CFA, CQF, CFTE

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies

All 22 videos by Shubham →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.