QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Strategy Optimizer live with market data.
Open in app

Optimizer Part 2: Strategy ke Liye Optimal Settings (Hindi)

Beginner·Hindi·13 min·930 views·2 years ago

This second part of the Optimizer series explains the optional parameters in Optimizer - Find Strategy, using the same Nifty example from part 1 (spot about 19,303, target 19,500, stop loss 19,200).

The trainer covers sizing by one-lot multiple with a risk-to-capital cap (50% by default) or by an explicit capital and maximum risk amount; the minimum and maximum strike range the search may use; the choice between all strategies and limited-risk-only strategies, recommended for beginners; and the ranking options optimal, reward to risk, absolute profit and ROI.

He also sets the maximum number of legs and how many results to show, applies the settings, and opens the suggested bull call spread in Option Architect to check its loss at the stop loss and profit at the target, giving about a 3:1 reward to risk.

What you’ll learn

✓One-lot multiple with a risk-to-capital cap vs explicit capital and risk
✓Limiting the strike range the Optimizer searches
✓Why beginners should keep limited-risk strategies only
✓Ranking by optimal, reward to risk, absolute profit or ROI
✓Capping strategy legs and checking the result in Option Architect
Transcript

हेलो दोस्तों, इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं ऑप्टिमाइज़र की। जो अभी हमने थोड़ी देर पहले टूल देखा, उसमें हमने देखा कि एक जो सेटिंग्स का सेगमेंट था, अ, उसके बारे में अब हम थोड़ा सा, बहुत क्विक वीडियो हो गई, जो कि हम थोड़ा सा समझेंगे कि सेटिंग्स को हम किस तरह से यूज़ कर सकते हैं। तो यहां पे अगर मैं Trading के अंदर जाऊं, तो यह अभी हमने थोड़ी देर पहले जो वीडियो देखा, अ, या अगर आपने वह वीडियो नहीं देखा है, तो मैं रिकमेंड करूंगा, आप पहले वह, अ, Optimizer - Find Strategy, जो कि पहला ऑप्शन है, उसका वीडियो आप पहले देख लें, और उसके बाद यह वीडियो पे आएं, तब आपको उसका कॉन्सेप्ट समझ में आएगा टूल का, तब आप सेटिंग्स और एडवांस सेटिंग में जा पाएंगे। तो ये Optimizer - Find Strategy, हमने ऑलरेडी ये टूल देखा है। मैं सेम एग्जांपल अभी यूज करूंगा। Nifty हमारा पहले से सिलेक्टेड है, Nifty का लेवल चल रहा है 19,303, और टारगेट डेट है हमारी 7 नवंबर, जो कि हमने थोड़ी देर पहले देखा। टारगेट प्राइस मेरा 19,500 है, स्टॉप लॉस जो है, वो 19,200 का है। तो अब हम क्या करेंगे? अब हम जाएंगे ऑप्शनल पैरामीटर के अंदर, और यह जो सेटिंग है, अगर कुछ आपको कस्टमाइज करना है, यह प्रीसेट डिफॉल्ट वैल्यूज ऑटोमेटिक आपको यहां पे दिख रहे हैं, लेकिन अगर आपको फिर भी कुछ कस्टमाइज करना है, तो आप यहां

से कर सकते हैं। तो जो पहला ऑप्शन है, वह है वन लॉट मल्टीपल। तो वन लॉट मल्टीपल का मतलब क्या होता है? कि अगर मुझे एक लॉट के मल्टीपल पे, मल्टीपल मतलब अगर मैं रेशियो कॉल स्प्रेड कर रहा हूं, तो 1:2 का जो मल्टीपल होता है, या बुल कॉल स्प्रेड कर रहा हूं, तो 1:1 का मल्टीपल होता है, ऐसा एक स्ट्रेटेजी में अगर करना चाहता हूं, तो मैं वन लॉट मल्टीपल को सिलेक्ट करूंगा। दूसरा जो ऑप्शन है, वो है कैपिटल एंड रिस्क का ऑप्शन। अगर मैं यह सिलेक्ट करता हूं, तो मुझे दिखेगा कि यहां पे कुछ फील्ड्स आ जाते हैं, जो कि अब मुझसे पूछ रहे हैं कि मेरा कितना कैपिटल मैं इसमें डिप्लॉय कर सकता हूं। या तो मैं बोल सकता हूं कि मुझे वन लॉट मल्टीपल के हिसाब से करना है, या कैपिटल और रिस्क के हिसाब से करना है। तो पहले वन लॉट मल्टीपल में जो सेटिंग है, उसको हम समझते हैं। अगर हम वन लॉट मल्टीपल सिलेक्ट करते हैं, तो हमारी जो सेटिंग है, वह है रिस्क टू कैपिटल रेशियो, हम कितना मेंटेन करना चाहते हैं। तो मेरा जो, अगर लेट्स से ₹… लाख का मेरा मार्जिन लगता है एक स्ट्रेटेजी को करने में, तो उसका मैक्सिमम मैं कितना रिस्क लेना चाहता हूं उस ट्रेड के लिए। तो बाय डिफॉल्ट ये 50% पर सेट है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार आपको 50% का रिस्क लेना पड़ेगा, बट यह मैक्सिमम बाउंड्री है, कि ये जो टूल है,

वो उसके बाहर जाकर के कोई स्ट्रेटेजी नहीं खोजे। तो अगर आप 1 लाख का मार्जिन लगा रहे हैं, तो 50,000 से ज्यादा, हम बोल रहे हैं कि हमें कोई भी स्ट्रेटेजी रिकमेंड मत करना, जिसमें 50,000 से ज्यादा का रिस्क हो, 50% का रिस्क हो। अगर आप इसको कम करना चाहते हैं, कम कर सकते हैं, बट यह हम थोड़ा सा बढ़ा के इसलिए रखते हैं कि जो स्ट्रेटेजी है, वो रिकमेंडेशन वैसे भी उसके अंदर ही आएगा। तो हम लोग यह मैक्सिमम कैप डाल के रख रहे हैं, कि उसके हिसाब से मुझे समझ में आए, तो 2:1 का मिनिमम मुझे स्ट्रेटेजी यहां पे देखने के लिए मिलेगा। तो रिस्क टू कैपिटल का मतलब यही होता है कि कितना आप अपने कैपिटल में से पोर्शन को रिस्क करना चाहते। अब अगर हम कैपिटल एंड रिस्क का ऑप्शन सिलेक्ट करेंगे, तब हम एक्सप्लिसिटली डिफाइन कर सकते हैं कि मुझे इतना पैसा स्ट्रेटेजी में डालना है, और मैं इससे ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहता हूं। तो लेट्स से अगर मैं कैपिटल एंड रिस्क सिलेक्ट करता हूं, तो मैं क्या कर सकता हूं? यहां पर जाकर के मैं बोल सकता हूं कि मेरे पास ₹… लाख हैं, ठीक है, और रिस्क में मैं जाकर के बोल सकता हूं कि मैं 40,000 से ज्यादा का रिस्क नहीं लेना चाहता हूं। ठीक है? तो इस तरह से भी मैं जाकर के डिफाइन कर सकता हूं कि मेरा जो कैपिटल है, वो कितना है, और मैं इस ट्रेड में कितना ज्यादा से ज्यादा रिस्क लेना चाहता हूं, वो मैं डिफाइन कर सकता हूं। तो जो भी स्ट्रेटेजी आएंगी,

वो 40,000 के रिस्क के अंदर-अंदर की स्ट्रेटेजी, यह हमें टूल खोज करके देगा। ठीक है? अब हम आते हैं जो बाकी सेटिंग है, उसके ऊपर। तो यहां पर हमें दिख रहा है मिनिमम स्ट्राइक और मैक्सिमम स्ट्राइक। तो यह जो पूरा टूल है, यह जो भी स्ट्रेटेजी खोजेगा, यह किस स्ट्राइक रेंज के अंदर खोजे, यह भी हम डिफाइन कर सकते हैं। तो बाय डिफॉल्ट टूल ने, बेस्ड ऑन टारगेट, स्टॉप लॉस जो आपने डाला, इसने बाय डिफॉल्ट पिक किया कि 19,000 का मिनिमम स्ट्राइक और 19,700 का मैक्सिमम स्ट्राइक ये लेगा। लेकिन बहुत बार ऐसा हो सकता है कि आपको अगर आंसर आया 19,000 का कॉल खरीदना है, और हो सकता है कि उसका प्रीमियम ज्यादा है, और आपको उतना प्रीमियम पे आउट नहीं करना है, या ऑड स्ट्राइक आया और आपकी वह लेने की इच्छा नहीं है, जस्ट इन केस, ठीक है, तब आप क्या कर सकते हैं? यह मिनिमम स्ट्राइक को आप चेंज कर सकते हैं। तो अगर मैं बोलूं कि 19,200 से नीचे का ऑप्शन मत देना, तो मैं 19,200 सिलेक्ट कर सकता हूं। तो अब यह टूल क्या करेगा? और मैं मैक्स स्ट्राइक भी बढ़ा देता हूं, 19,700 के बदले मैं बोलता हूं 19,800। तब अब ये ऑप्टिमाइज़र का जो टूल है, वो 19,200 से लेकर के 19,800 के बीच में जो बेस्ट कॉल ऑप्शन होगा, जो हमने थोड़ी देर पहले एग्जांपल देखा, वो कॉल ऑप्शन का था, हालांकि यह तो सारी स्ट्रेटेजी खोज के

देगा, बट जो भी वो सिलेक्शन बनाएगा, वो 19,200 से 19,800 के बीच में स्ट्रेटेजी को सिलेक्ट करेगा। तो स्ट्राइक सिलेक्शन हमारा हो गया। अब उसके बाद हम आते हैं, यह स्क्यू का जो सेटिंग है, वह मैं किसी, जब हम स्क्यू के बारे में, टूल के बारे में बात करेंगे, तब मैं समझाऊंगा, इस वीडियो में नहीं, नहीं तो बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो जाएगा, आपको पहले स्क्यू पता होना चाहिए उसको यूज करने के लिए। तो फिलहाल हम बात करते हैं इस सेटिंग की: ऑल स्ट्रेटेजी और लिमिटेड रिस्क ओनली। जैसा कि नाम बता रहा है, कि अगर मुझे एक्स्ट्रा ऑप्शंस नहीं बेचने हैं, जिसमें कि अनलिमिटेड रिस्क हो सकता है, तो मैं लिमिटेड रिस्क ओनली की स्ट्रेटेजी सिलेक्ट कर सकता हूं। इसका मतलब यह है कि लॉन्ग कॉल आ सकता है, बुल कॉल स्प्रेड आ सकता है, या जो भी स्ट्रेटेजी, जहां पे आप एक खरीद रहे हो, एक बेच रहे हो, तो अनलिमिटेड लॉस का सिनेरियो नहीं है, वो स्ट्रेटेजी आपको रिकमेंड करेगा। अगर आप ऑल स्ट्रेटेजी सिलेक्ट करते हो, तो हो सकता है कुछ स्ट्रेटेजी ऐसी भी आएं, जहां पे आप नेट शॉर्ट हो, जहां पे आपका एक पॉइंट के बाद अनलिमिटेड लॉस भी हो सकता है। तो अगर आप प्रोफेशनल ट्रेडर नहीं हैं, अगर आप बिगिनर्स हैं, अ, बिगिनर हैं, थोड़े समय पहले, एक-2 साल पहले ही आपने ऑप्शन ट्रेडिंग शुरू की है, तो मैं रिकमेंड करूंगा, आप लिमिटेड रिस्क ओनली की स्ट्रेटेजी सिलेक्टेड रखें। अब उसके बाद यह जो फिल्ट्रेशन है, यह फिल्ट्रेशन है कि हम कौन सी स्ट्रेटेजी को प्रेफरेंस देना चाहते हैं। तो हमने थोड़ी

देर पहले देखा, जब हमने एक एग्जांपल की बात की, कि ₹1 का प्रॉफिट, ₹10 का लॉस, 10:1 की स्ट्रेटेजी होती है, राइट? और अगर हम दूसरा सिनेरियो देखें, जहां पे 10,000 का प्रॉफिट, 5,000 का लॉस, 2:1 होता है, लेकिन फिर भी हम 10,000 वाली स्ट्रेटेजी सिलेक्ट करेंगे, क्योंकि अगर मैं 1 लाख डाल रहा हूं एक स्ट्रेटेजी में, तो मुझे ₹1 कमाने में तो इंटरेस्ट नहीं है। तो जरूरी नहीं है कि रिवॉर्ड टू रिस्क हरदम बेस्ट हो। तो ये जो पहला ऑप्शन है, ऑप्टिमल, यह क्या करता है? यह एब्सोल्यूट प्रॉफिट और रिवॉर्ड टू रिस्क का जो बेस्ट कॉम्बिनेशन है, दोनों को बैलेंस करके जो बेस्ट कॉम्बिनेशन है, वो स्ट्रेटेजी आपको लाकर के बताता है कि यह स्ट्रेटेजी आपको एग्जीक्यूट करनी चाहिए। तो उसको हम ऑप्टिमल बोलते हैं। जो सेकंड ऑप्शन है, वो दिख रहा है रिवॉर्ड टू रिस्क, जो कि बहुत क्लियर समझ में आ रहा है, कि जिसमें भी सबसे ज्यादा रिवॉर्ड टू रिस्क होगा, वो स्ट्रेटेजी बताओ। तो आप वो भी कर सकते हैं, अगर हम रिवॉर्ड टू रिस्क सिलेक्ट करते हैं, तो वो स्ट्रेटेजी आएगी। तीसरा ऑप्शन है एब्सोल्यूट प्रॉफिट। एब्सोल्यूट प्रॉफिट का मतलब है कि रिवॉर्ड टू रिस्क मत देखो, जिसमें सबसे ज्यादा पैसा बन रहा है, वो बता दो मुझे, लेकिन उसमें हो सकता है लॉस भी ज्यादा हो रहा हो, तो आपको देखना पड़ेगा। लेकिन फिर भी अगर आप एब्सोल्यूट प्रॉफिट चेज़ करना चाहते हैं, तो आप एब्सोल्यूट प्रॉफिट सिलेक्ट कर सकते हैं। और लास्ट ऑप्शन है ROI, जिसका मतलब होता है रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट, तो जितना मैं मार्जिन लगा रहा हूं, उसमें मुझे

सबसे ज्यादा कमाई कौन सी स्ट्रेटेजी करके दे रही है, अगर मुझे वो खोजना है, तो मैं वो भी खोज सकता हूं। लेकिन जो मेरा पर्सनल फेवरेट है, वो है ऑप्टिमल, बिकॉज़ यह बेस्ट फिट है। आपका रिवॉर्ड टू रिस्क और आपका कितना पैसा बनेगा, का जो बेस्ट कॉम्बिनेशन है, वह है ऑप्टिमल स्ट्रेटेजी। अब ये बहुत बेसिक दो और सेटिंग हैं। एक सेटिंग है मैक्सिमम लेग्स, मतलब, मतलब जो मैं स्ट्रेटेजी इस टूल के थ्रू खोजना चाहता हूं, वह मैक्सिमम कितने लेग की होनी चाहिए। तो बहुत सारे जो बिगिनर्स हैं, जो कॉम्प्लिकेटेड स्ट्रेटेजी नहीं जानते, जैसे बटरफ्लाई हो गया या कॉन्डोर हो गया, इस तरह की स्ट्रेटेजी आप नहीं जानते, और आप कॉम्प्लिकेट नहीं करना चाहते हैं, तब आप क्या कर सकते हैं? यहां पर मैक्सिमम लेग को मे बी वन लेग। वन लेग का मतलब सिर्फ लॉन्ग कॉल, लॉन्ग पुट, शॉर्ट कॉल, शॉर्ट पुट, यही खोजे। तो यह भी आप सिलेक्ट कर सकते हो। या अगर आप बुल कॉल स्प्रेड, बेयर पुट स्प्रेड, यह सब अगर आप स्ट्रेटेजी जानते हैं, तो दो लेग तक की स्ट्रेटेजी भी मैं बोल सकता हूं कि ठीक है, यह स्ट्रेटेजी को भी इंक्लूड कर लो, तो दो लेग से ज्यादा की स्ट्रेटेजी मुझे मत देना, तो वह मैं सेट कर सकता हूं। और लास्टली, यह बहुत बेसिक है, कि अगर आप कितना आउटपुट देखना चाहते, कितनी स्ट्रेटेजी, जो बेस्ट स्ट्रेटेजी में से कितनी स्ट्रेटेजी आप देखना चाहते हैं, तो फाइव रख सकते हैं।

इसमें कोई हार्म नहीं है, कि जो बेस्ट फाइव स्ट्रेटेजी होंगी, वो मुझे लाकर के दे। तो वापस से हम समझ लेते हैं: वन लॉट मल्टीपल, बट अगर मुझे कैपिटल, रिस्क अलग से डिफाइन करना है, मैं वो भी कर सकता हूं। मिनिमम स्ट्राइक, मैक्सिमम स्ट्राइक, अब मैंने मिनिमम स्ट्राइक को चेंज कर दिया, तो अब हम देखेंगे कि इससे जो जवाब आएगा, वो अब 19,100 का कॉल नहीं आएगा, वो चेंज हो जाएगा, बिकॉज़ मैंने मिनिमम स्ट्राइक को चेंज कर दिया है। हम लिमिटेड रिस्क ओनली सिलेक्ट कर रहे हैं, तो जो अनलिमिटेड लॉस वाली स्ट्रेटेजी थीं, वो हट जाएंगी। ऑप्टिमल, जो पहले भी था, वही हम सिलेक्टेड रख रहे हैं, बिकॉज़ ऑप्टिमल बेस्ट बैलेंस होगा रिवॉर्ड टू रिस्क और एब्सोल्यूट प्रॉफिट के बीच में। हमने मैक्सिमम लेग को दो कर दिया, तो दो लेग से ज्यादा की स्ट्रेटेजी अब मुझे नहीं आएगी। तो मैं अप्लाई दबाता हूं, और यह दबाने के बाद, अब इस पैरामीटर्स के अंदर जितनी स्ट्रेटेजी फिट होती हैं मेरे व्यू के हिसाब से, वह मुझे बता रहा है, और मुझे यह बता रहा है कि अब अगर मुझे ट्रेड लेना है, तो बेसिकली दो बेस्ट ट्रेड हैं: एक तो बुल कॉल स्प्रेड और एक बुल पुट स्प्रेड। अगर आप नोटिस करोगे, अब लॉन्ग कॉल हट गया, क्योंकि जो अब हमने सिलेक्शन किया है, जो हमने कंस्ट्रेंट डाला, जैसे 19,200 का हमने कंस्ट्रेंट डाल दिया, कि उससे नीचे का स्ट्राइक सिलेक्ट नहीं करना है, तो अब यह

इंजन हमें यह बता रहा है कि अगर आप बुल कॉल स्प्रेड करते हो, तो आपका ज्यादा मुनाफा हो सकता है, बिकॉज़ लॉन्ग कॉल में अब आप उतने पैसे नहीं कमा पाओगे। तो यहां पर जो रिवॉर्ड टू रिस्क है, वो 3:1 है। अगर मैं ये सिलेक्ट करूं, तो मुझे दिख रहा है कि मुझे 19,200 का कॉल ऑप्शन खरीदना है और 19,800 का कॉल ऑप्शन बेचना है। अब यह तो मशीन है, अब जितना प्रीमियम मिल रहा है, उसके हिसाब से, अ, बेस्ट ऑप्शन ही खोजे। अगर आप 19,800 नहीं बेचना चाहते हो ₹… के लिए, तो आप अवॉइड भी कर सकते हो, लेकिन जो बेस्ट कॉम्बिनेशन है, वो फिलहाल हमारे इनपुट के साथ, हर बार अलग-अलग जवाब आएगा आपके इनपुट के हिसाब से। तो अभी फिलहाल जवाब यह है कि 19,200 का कॉल खरीदना चाहिए, 19,800 का पुट बेचना चाहिए। अगर मैं वो करता हूं, तो मेरी जो प्रॉफिटेबिलिटी है, वह काफी अच्छी होगी। तो अभी हमारी जो स्ट्रेटेजी है, वह हमने Architect में ओपन कर ली है। तो 19,200 का हम कॉल खरीदेंगे, 19,800 का कॉल बेचेंगे। तो अब हमें क्या करना है? अब हमें डेज़ को दो दिन पर सिलेक्ट करना है, जो हमने पहले भी किया है, और जो मेरा टारगेट और स्टॉप लॉस है, वह है 19,200 का, तो 19,200 पे 3,060 का मुझे नुकसान होगा स्ट्रेटेजी में, और अगर 19,500 का टारगेट आ जाता है, तो

9,188 का मुझे प्रॉफिट होगा। तो मैं अभी क्या करूंगा? अगर हमें रिवॉर्ड टू रिस्क देखना है, तो हम एक बार जाके फिर से कैलकुलेट कर लेते हैं: 9,188 का प्रॉफिट डिवाइडेड बाय 3,060 का लॉस, 3,060 का लॉस, तो 3:1 का मुझे रिवॉर्ड टू रिस्क मिल रहा है। अगर आप देखोगे, जो ओरिजिनल जो हमारा फोरकास्ट है, वो 2:1 है, उससे काफी बेटर हमें 3:1 की हमें रिवॉर्ड टू रिस्क की स्ट्रेटेजी मिल रही है, और काफी अच्छा मुनाफा इसमें भी हमें स्ट्रेटेजी में देखने को मिलेगा। और जो मैंने कंस्ट्रेंट सेट किया, उसके हिसाब से अगर आप देखोगे, तो यह बेस्ट स्ट्रेटेजी है, जो कि आप जाकर के एग्जीक्यूट कर सकते हैं। तो इस तरह से हमने देखा कि ऑप्टिमाइज़र की जो सेटिंग है, अगर जस्ट इन केस जो स्ट्रेटेजी आ रही है, अगर आपको उसको ट्वीक…

ज्यादा बेटर फिट होता है, तो इस तरह से आप अपनी स्ट्रेटेजी को फिट कर सकते हैं। अब अगले वीडियो में हम सीखेंगे कि अगर कोई स्पेसिफिक स्ट्रेटेजी है, जो मुझे क्रिएट करनी है, तो वह मैं कैसे क्रिएट करूं। लेट्स से मेरा फेवरेट अगर लॉन्ग कॉल है, या मेरा फेवरेट बुल कॉल स्प्रेड है, तो वह मैं कैसे जाकर के क्रिएट कर सकता हूं, वह हम नेक्स्ट वीडियो में समझेंगे। अगर आपने अभी तक Quantsapp नहीं डाउनलोड किया है, तो तीनों ही प्लेटफॉर्म पे, iOS, Android और वेब, तीनों ही प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है। लिंक जो है, वह आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगा। वहां से आप जा करके Quantsapp इंस्टॉल करके इस टूल को यूज कर सकते हैं। थैंक यू, और

SPEAKERShubham AgarwalQuantsapp CMT, CFA, CQF, CFT

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies

All 22 videos by Shubham →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.