QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Relative Performance Graph live with market data.
Open in app

Relative Performance Graph se Option Trades Banaye (Hindi)

Intermediate·Hindi·11 min·2.5L views·2 years ago
Also in English

This lesson shows how to build your own option trade with Quantsapp's Relative Performance Graph (RPG), found under Quant Models. The graph places F&O stocks against a benchmark in four quadrants: weak (red), progressive (blue), strong (green) and laggard (yellow), with a neutral zone in the middle.

You will see how to create or edit a stock basket, and the signal rules used in the video: a move from weak to progressive is a buy signal, a move from strong to laggard is a sell signal, and a stock entering the neutral zone means squaring off. A Reliance example is replayed with the history scroller and the trade is backtested in Trade Recap.

For positional signals the trainer uses a bull call spread (bear put spread for sell signals); for intraday, switching the RPG setting to intraday and using a simple long call or long put.

What you’ll learn

✓Reading the four RPG quadrants and the neutral zone
✓Creating or editing your own stock basket
✓Weak to progressive as a buy signal, strong to laggard as a sell signal
✓Backtesting an RPG signal in Trade Recap
✓Bull call or bear put spread for positional signals, long call or put intraday
Transcript

हेलो दोस्तों, इस वीडियो में हम सीखने वाले हैं कि अगर आप ऑप्शंस में अपना ट्रेड बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए दो चीज़ें काफ़ी हैं। पहली चीज़ यह होती है कि मुझे कौन से स्टॉक में जाकर एक बुलिश या बेयरिश व्यू फ़ॉर्मेशन करना है, जिस पर मैं ट्रेड बना पाऊँ, और अल्टीमेटली कौन सी ऑप्शन स्ट्रेटेजी हमको उसके ऊपर डिप्लॉय करनी है। अगर हम ये दोनों जोड़ लेते हैं, तो हम एक ऑप्शन ट्रेड बिल्ड कर पाएँगे। तो आज हम देखेंगे कि बहुत सिंपलिसिटी के साथ हम Quantsapp के अंदर Relative Performance Graph टूल को यूज़ करके कैसे एक ट्रेड बना सकते हैं। तो डायरेक्टली जाते हैं Relative Performance Graph के अंदर। सो यहाँ पे हम Quantsapp की होम स्क्रीन पर हैं। यहाँ पे अगर हम Trading के अंदर जाएँगे, तो Quant Models के अंदर Relative Performance Graph हमको दिखेगा, और इसे क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह से यह ग्राफ़ यहाँ पे ओपन होता है। बाय डिफ़ॉल्ट यहाँ पे कुछ स्टॉक्स आपको प्लॉटेड दिखेंगे, बट अगर मैं अपना नया बास्केट क्रिएट करना चाहता हूँ, तो आइडिया यह है कि F&O में सारे स्टॉक ट्रेड करूँ, यह ज़रूरी नहीं है। जो स्टॉक्स मुझे पसंद हैं, मैं उनका खुद का एक बास्केट क्रिएट कर सकता हूँ। तो अगर मैं यहाँ पे Create Basket पे क्लिक करूँ, तो मैं स्टॉक्स को मैनुअली भी यहाँ पे एंटर कर सकता हूँ। लेट्स से, मैं ABB में ट्रेड करना चाहता हूँ, या ACC में ट्रेड करना चाहता हूँ; इस तरह से जो स्टॉक्स आप ट्रेड करते हैं,

उनको आप यहाँ पे ऐड करके एक बास्केट भी बना सकते हैं। बट एक डिफ़ॉल्ट बास्केट ऑलरेडी ऐडेड है, तो फ़िलहाल अभी के एग्ज़ाम्पल के लिए हम इसी को यूज़ करेंगे। तो यहाँ पे आप देख सकते हो कि चार क्वाड्रेंट आपको यहाँ पे देखने को मिल रहे हैं। हम लोग एक और वीडियो बनाएँगे, जहाँ पर बहुत डिटेल में हम आपको बताएँगे कि इसका मतलब क्या है, लेकिन अभी बहुत सिंपलिसिटी से हम क्विकली एक ट्रेड जनरेट करने की यहाँ पे कोशिश करेंगे, कि इस टूल को यूज़ करके हम एक ट्रेड कैसे जनरेट कर सकते हैं। तो इसमें सिग्नल्स क्या हैं और हमें एग्ज़ैक्टली खोजना क्या है, वो मैं बताता हूँ। तो यह जो रेड बॉक्स है, इसका मतलब है कि स्टॉक वीक है, राइट? इस टूल के हिसाब से स्टॉक वीक है। तो अगर वीक से कोई चीज़ इम्प्रूव होती है, तो हमें जाकर ट्रेड लेना है। जब हम कोई ट्रेड बनाते हैं, तो हमें क्या जानना है? कि वह भागना चालू हो, उसके पहले मुझे पता चले कि इस स्टॉक में मोमेंटम बिल्ड होना चालू हो गया है और मुझे यहाँ पर जाकर एक ट्रेड बनाना चाहिए। तो हमको क्या खोजना है? जो भी स्टॉक यह वीक वाला रेड क्वाड्रेंट, जो आपको दिख रहा है, उस वीक क्वाड्रेंट से अगर मूव होता है प्रोग्रेसिव के अंदर, जो कि यह ब्लू क्वाड्रेंट है, यानी रेड से अगर वो ब्लू में जा रहा है, तो उस स्टॉक में हमको एक बाय ट्रेड बनाना है। और जब वह ग्रीन में चला जाएगा, तब वो बहुत अच्छा

परफ़ॉर्म कर रहा होगा, तो हमें होल्ड करना है। और जब भी वह ग्रीन से येलो में आए (यह ग्रीन जो ज़ोन है, वो स्ट्रॉन्ग ज़ोन है), तो अगर वह ग्रीन से येलो में आता है, तब हमको अपना लॉन्ग ट्रेड स्क्वेयर ऑफ़ करना है, और हम यहाँ पे एक शॉर्ट ट्रेड भी बना सकते हैं, राइट? सिमिलरली, फिर से: जब रेड से ब्लू में जाता है, तो हमें एक लॉन्ग ट्रेड बनाना है; जब वो ग्रीन से येलो में जाता है, तब हमें एक शॉर्ट ट्रेड बनाना है और अपना लॉन्ग स्क्वेयर ऑफ़ करना है। एक लास्ट चीज़ है: यह जो आपको बीच में क्वाड्रेंट दिख रहा है, यह न्यूट्रल ज़ोन है। तो अगर कभी भी स्टॉक इस न्यूट्रल ज़ोन के अंदर चला जाता है, तब हमें अपना ट्रेड स्क्वेयर ऑफ़ करना है; कोई कॉन्ट्रा ट्रेड या रिवर्स ट्रेड हमें नहीं बिल्ड करना है। तो मैं एक बार और समराइज़ कर देता हूँ: रेड से ब्लू में जाता है, तो लॉन्ग; ग्रीन से येलो में जाता है, तो शॉर्ट। इतना सिंपल है, राइट? तो अब हम एक एग्ज़ाम्पल देखते हैं। अब यहाँ पे आप देखोगे तो एक स्क्रॉलर है; आज कौन सा स्टॉक कहाँ प्लेस्ड है, वह आपको दिखा रहा है। तो अब हमें क्या खोजना है? कौन सा स्टॉक रेड से ब्लू में जाता है। तो हम थोड़ा सा पीछे चले जाते हैं। यहाँ पर आप नीचे देखोगे तो एक स्क्रॉलर है, जहाँ पर हम पास्ट डेटा को सिम्युलेट करके भी देख सकते हैं। तो 1 दिसंबर को यह इस तरह से दिख रहा था, जहाँ पर

यह स्टॉक जो है, वो रेड ज़ोन में है। बट 5 दिसंबर को अगर आप देखोगे, तो दो स्टॉक्स में ब्रेकआउट आता है। हमारी जो डिफ़ॉल्ट सेटिंग है, उसके हिसाब से यहाँ पे यह रेड से ब्लू में जा रहा है, मतलब एक बाय का सिग्नल यहाँ पे जनरेट हुआ।

Reliance में 20 दिन के लिए आपको होल्ड करना पड़ेगा। तो इस तरह के सिनेरियो में, अगर आप ऑप्शंस अच्छे से जानते हो, तो बहुत सारी और स्ट्रेटेजीज़ आप क्रिएट कर सकते हो, बट मेरा जो पर्सनल फ़ेवरेट है, वह है कि आपको इस तरह की सिचुएशन में एक बुल कॉल स्प्रेड क्रिएट करना चाहिए, बिकॉज़ बुल कॉल स्प्रेड में जो थीटा होता है, वह थोड़ा सा धीरे डीके होता है। और बिकॉज़ इस ट्रेड को थोड़ा सा समय लगने वाला है, तो बुल कॉल स्प्रेड जनरली रिकमेंडेड है। यह कहाँ पर प्लेस्ड था? तो यहाँ पर देखोगे, तो 5 दिसंबर का यह वाला कैंडल है। इसको थोड़ा मैं और बड़ा कर देता हूँ, ताकि आप इसको ईज़िली देख पाओ। तो 5 दिसंबर का जो है, यह वाला कैंडल, राइट? यह 5 दिसंबर को Reliance के अंदर बहुत बेसिक मूव था, लेकिन इस टूल ने आइडेंटिफ़िकेशन

लिखते हैं Trade Recap, राइट? Trade Recap, जहाँ पे इस Trade Recap में आप अपनी स्ट्रेटेजी को अगर बैकटेस्ट करना चाहो, तो आप कर सकते हो। तो मैं एक नई स्ट्रेटेजी यहाँ पे बिल्ड करता हूँ, और यहाँ पे हम लोग 30, क्योंकि हम डेली टाइम फ़्रेम अभी फ़िलहाल देख रहे हैं, राइट? और उसको सेट कर देते हैं। तो अभी हमने क्या किया? 5 दिसंबर को Reliance में, Relative Performance Graph के ऊपर उस ट्रेड को हम बिल्ड करके देख रहे हैं। तो यह मेरा 5 दिसंबर का, क्लोज़िंग के टाइम पे जो

Reliance 2460 का जो बुल कॉल स्प्रेड है, वो हम लोग एक लॉट खरीद सकते हैं, राइट? तो यह 2460 का एक कॉल ऑप्शन है, तो हम इसको खरीदेंगे, और बुल कॉल स्प्रेड करने के लिए मुझे एक कॉल ऑप्शन बेचना है। तो मैं क्या करता हूँ? 2560 का कॉल ऑप्शन एक लॉट बेच देता हूँ। ठीक है? तो यह सेल का ट्रेड है, इसको मैंने सेव कर दिया; यह मेरा ट्रेड है। तो मेरा ट्रेड मैंने क्या लिया? 5 तारीख को 2460 का कॉल ऑप्शन एक लॉट मैंने बाय किया और 2560 का कॉल ऑप्शन एक लॉट मैंने सेल किया। यह मेरा ट्रेड है, राइट? अब हम जाते हैं हमारे RPG टूल के अंदर वापस, और देखते हैं कि यह टूल जो है, वह इसके बाद Reliance में क्या परफ़ॉर्मेंस दिखा रहा था। तो आप देखोगे कि यह लाइन्स का जो ग्राफ़ है, इसको आप ऑब्ज़र्व करो: यह कंटीन्यूअसली मूव होता जा रहा है, लेकिन अभी तक यह कहीं भी रेड में नहीं गया। अगर रेड में जाएगा, तो मेरा स्टॉप लॉस हो जाएगा, बट यह रेड में नहीं गया, और यह कंटीन्यूअसली आगे जाता जा रहा है। और यह देखो, अचानक से स्टॉक में एक बड़ा ब्रेकआउट आ रहा है, जहाँ पर ब्लू से भी वो ग्रीन में शिफ़्ट हो गया। और 19 तारीख को अगर आप देखोगे, तो बहुत बड़ा परफ़ॉर्मेंस यहाँ पर आता हुआ दिख रहा है। और 20 तारीख को अगर आप देखो, तो फ़ाइनली यहाँ पर जो परफ़ॉर्मेंस था, उसमें हल्का सा एक डिप दिख रहा

है, राइट? तो कंटीन्यूअसली राइट साइड में ऊपर जा रहा था, और फिर एक डिप। तो ज़रूरी नहीं है कि मुझे यहाँ स्क्वेयर ऑफ़ करना है, बट एक ऐसा पॉइंट है, बिकॉज़ ऑप्शन में मैंने ट्रेड बनाया, और एक्सपायरी के पहले तो मुझे सौदा काटना पड़ेगा। तो हम लोग अप्रॉक्सिमेटली 19 तारीख को या 20 तारीख को अपना यह ट्रेड एक बार प्रॉफ़िट बुक करेंगे, राइट? तो अब हम जाते हैं अपने Trade Recap में वापस, जो हमने ट्रेड बनाया था। अब हमको देखना है कि यह जो मैंने ट्रेड लिया, यह 19 तारीख को अगर मैं क्लोज़िंग में काट दूँ, तो इस ट्रेड में मेरा कितना P&L बनता, राइट? यह मुझे चेक करना है। तो 19 दिसंबर की क्लोज़िंग पर अगर मैं स्क्वेयर ऑफ़ करूँ, तो इस सिग्नल के ऊपर इस ट्रेड में मुझे 11,762 का प्रॉफ़िट आएगा। तो अगर आप देखोगे, तो आई थिंक ज़्यादातर स्टॉक्स में जब आप बुल कॉल स्प्रेड क्रिएट करोगे, तो 50,000 से कम का ही मार्जिन लगना चाहिए। सो 50,000 के सामने लगभग 11,000 के आसपास का रिटर्न इस सिग्नल में हमको आता हुआ दिखा। तो आप मल्टीपल लॉट्स में भी जाकर इसको कर सकते हो। सारे ट्रेड राइट जाएँगे, यह ज़रूरी नहीं है, बट मोस्ट ऑफ़ द ट्रेड्स अगर आप देखोगे, तो आपको दिखेगा कि काफ़ी अच्छा परफ़ॉर्म करते हुए दिखते हैं। यह जो टूल है, इसमें सबसे पहले आपको क्या करना है? आपको अपना बास्केट क्रिएट करना है। जो आपके पसंदीदा

स्टॉक्स हैं, उनको आप ऐड करेंगे। जो भी चीज़ रेड से ब्लू में जाएगी, वो हमारा बाय का सिग्नल है, और जो भी चीज़ ग्रीन से येलो में जाएगी, वह हमारा सेल का सिग्नल है। जब भी हमें बाय का सिग्नल मिलेगा, तो हमें एक बुल कॉल स्प्रेड क्रिएट करना है; जब भी ग्रीन से येलो में जाता है, तो हमें एक बेयर पुट स्प्रेड क्रिएट करना है, और हम उसको होल्ड करेंगे। अगर वह वापस रेड में चला जाता है, तो स्टॉप लॉस ट्रिगर हो सकता है, तो हमको स्क्वेयर ऑफ़ करके ट्रेड काटना है। लेकिन ज़्यादातर टाइम आपको दिखेगा कि यह टूल काफ़ी अच्छा परफ़ॉर्म करता हुआ दिखेगा। और जब भी यह यहाँ से येलो में जाता है, तब हमें अपना ट्रेड, या जिसको हम प्रॉफ़िट बुक करना बोलते हैं, तब हमें अपना प्रॉफ़िट बुक करना है। तो इतना सिंपल है: Relative Performance Graph को यूज़ करके आप अपना खुद का ट्रेड खुद ही बना सकते हो। तो यही चीज़ अगर मैं इंट्राडे में करना चाहूँ, तो मुझे सिर्फ़ एक छोटी सी सेटिंग चेंज करनी है। मैं यहाँ Settings में जाऊँगा, और यह मेरा पूरा बास्केट है। इसके अंदर सेटिंग का जो सेकंड टैब है, उसमें मैं डेली के बदले अगर इसको इंट्राडे सिलेक्ट कर लूँ, तो अब यही ट्रेड मुझे इंट्राडे में मिलेगा, राइट? तो मैं इसको कंटिन्यू कर देता हूँ। तो अब यह इंट्राडे के लिए रीकैलकुलेट कर रहा है। थ्योरी सेम है,

कि जब रेड से ब्लू में जाएगा, तब मुझे खरीदना है। लेकिन जब मैं इंट्राडे में ट्रेड करूँगा, तब मैं बुल कॉल स्प्रेड नहीं करूँगा; तब हमें सिंपल लॉन्ग कॉल या लॉन्ग पुट में ट्रेड करना चाहिए। तो यह Relative Performance Graph का बहुत ही क्विक वीडियो था। आई होप कि आप इसको देखकर अपना खुद का ट्रेड खुद बना पाओगे। थैंक यू।

SPEAKERShubham AgarwalCEO, Quantsapp CMT, CFA, CQF, CFTE

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies

All 22 videos by Shubham →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.