QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Strategy Optimizer live with market data.
Open in app

Strategy Optimizer: Forecast se Strategy Chune (Hindi)

Beginner·Hindi·26 min·15K views·2 years ago

Shubham Agarwal explains how to convert a technical-analysis signal or market view into an option trade, even a simple long call or long put, and why picking the strike is mostly a maths problem rather than a guess.

Using a Nifty example (futures near 19,300, target 19,500, stop-loss 19,200, two-day view), he first builds an at-the-money long call in Option Architect, sets the payoff range between stop-loss and target and reads the table to work out reward-to-risk. He also explains why reward-to-risk alone is not enough and must be balanced against absolute profit for the margin used.

He then enters the same symbol, bullish view, target date, target and stop-loss in Optimizer > Find Strategy, which searches the possible combinations and lists the best-fitting strategies. The suggested long call strike is opened in Architect and compared with the ATM call.

What you’ll learn

✓Why converting a market view into the right option strike is a maths problem
✓Reading a long call payoff between stop-loss and target in Option Architect
✓Balancing reward-to-risk against absolute profit for the margin used
✓Entering view, target date, target and stop-loss in Optimizer Find Strategy
✓Comparing the Optimizer's suggested strike with an at-the-money call
Transcript

हेलो दोस्तों, मैं हूं Shubham Agarwal और स्वागत है आपका इस वीडियो में, जिसमें हम सीखने वाले हैं कि अगर आप, बहुत सारे लोग टेक्निकल एनालिसिस यूज करते हैं या बहुत सारे टूल्स यूज करते हैं, लेकिन वो सिग्नल्स को हम ऑप्शन ट्रेड में कैसे कन्वर्ट करें। चाहे वह सिंपल से सिंपल एक लॉन्ग कॉल, लॉन्ग पुट क्यों ना हो, हम ऑप्शन ट्रेड में कैसे कन्वर्ट करें, यह आज हम सीखेंगे। तो अगर आप अपने दोस्तों से या अपने रिश्तेदारों से जब आप मिलते हैं, अगर आप उनको यह पूछते हैं कि बाजार कहां पर जाने वाला है, अगर यह आपका जनरल क्वेश्चन होता है, तो हम सभी को ऐसा लगता है कि बाजार कहां पर जाने वाला है अगर यह मुझे पता चल जाए तो मैं बहुत पैसा बना सकता हूं। लेकिन ऑप्शंस ट्रेडिंग में इस तरह से बाजार या इस तरह से स्ट्रेटेजी बिहेव करें, ये जरूरी नहीं है। तो ऑप्शन ट्रेडिंग में बहुत जरूरी यह होता है कि आप मैथ्स को करेक्ट करें, और इस वीडियो में हम यह देखने वाले हैं कि अच्छे से अच्छे, चाहे प्रोफेशनल ट्रेडर क्यों ना हो, वो बहुत सारे लोग मैथ्स में गलती करते हैं, और अगर आप वो मैथ्स का जो मिस्टेक है, अगर आप उसको रेक्टिफाई कर लेते हैं, तो किस तरह से आपके P&L में एक अच्छा खासा एडिशन हो सकता है और आप अपने प्रोबेबिलिटी को कैसे बढ़ा सकते हो प्रॉफिटेबल रहने के लिए, इस वीडियो में हम यह समझेंगे। तो अब हम बात करने वाले हैं एक ऐसी टूल की जो कि पहला टूल था जब

हमने Quantsapp लॉन्च किया था, और उसका नाम है Optimizer। तो हम यह समझेंगे कि यह जो टूल है वह हमें किस तरह से हेल्प कर सकता है। तो इसके पीछे एक कहानी है जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहूंगा। तो जब मैं, 2002 से लगभग मैं टेक्निकल एनालिसिस यूज कर रहा हूं, और जब मैं टेक्निकल एनालिसिस यूज करता था, बहुत सारे पुराने जो थ्योरी हैं, जिससे आप अवेयर होंगे, जैसे मूविंग एवरेज हो गया, हेड एंड शोल्डर, ट्रायंगल, ये सब काफी पॉपुलर हुआ करते थे एक जमाने में और काफी अच्छा स्ट्राइक रेट हुआ करता था तब। यह जो सिग्नल्स आते थे, अब मुझे जाकर के ट्रेड लेना था ऑप्शंस में, बिकॉज ऑप्शंस उसी ट्रेड को एम्प्लीफाई कर सकता है, जो अभी हम थोड़ी देर में समझेंगे कि कैसे वो एम्प्लीफिकेशन वर्क करता है हमारे फेवर में। लेकिन इतने सारे स्ट्राइक प्राइस हैं, उसमें से कौन सा ऐसा स्ट्राइक प्राइस है जो सबसे ज्यादा प्रॉफिट देगा, या रिस्क एडजस्ट प्रॉफिट जिसको मैं बोलूंगा, रिस्क एडजस्टेड प्रॉफिट देगा, वो मुझे कैसे पता चलेगा? यह मेरे दिमाग में हमेशा से एक क्वेश्चन रहा करता था। तो मेरी टीम में बहुत सारे एनालिस्ट काम करते थे, तो मैं एक डेरिवेटिव एनालिस्ट के पास जाता था कि अगर मुझे यह व्यू है, लेट्स से बाजार यहां से 200 पॉइंट ऊपर जाने वाला है, यह मेरा व्यू है टेक्निकल एनालिसिस के बेसिस पे या किसी भी चीज के बेसिस पे, तब मुझे कौन सा स्ट्राइक जाकर के खरीदना चाहिए? तो एक एनालिस्ट कुछ और रिकमेंडेशन देगा, फिर मैं

दूसरे के पास जाऊंगा, वो कुछ और रिकमेंडेशन देगा, और फिर मुझे पता चलेगा, अच्छा, ये सेकंड वाले ने तो बेटर बताया कि ये स्ट्रेटेजी में ज्यादा पैसा बनेगा। तब मुझे लगा कि अल्टीमेटली ये तो मैथमेटिक्स है, और अगर हम सिस्टम के थ्रू जाकर के इसी प्रॉब्लम को सॉल्व करें, तब कोई ना कोई, मैथ्स में मल्टीपल आंसर्स तो नहीं हो सकते, कोई ना कोई एक ही स्ट्राइक प्राइस होगा जो सबसे ज्यादा आपको मुनाफा देगा, और वह स्ट्राइक प्राइस हम कैसे खोज सकते हैं। तो अगर मैं आपको आज एक सिनेरियो, देखते हैं कि बाजार अभी कहां पर है। तो लेट्स से अभी हम जाते हैं यहां पे Option Chain के अंदर। सो Option Chain, जो आप सभी लोग काफी फैमिलियर हैं, तो Option Chain में हम जाते हैं और देखते हैं कि अभी बाजार क्या चल रहा है। तो मैं 30 नवंबर 2023, जो कि मंथली एक्सपायरी है, वो सिलेक्ट करता हूं, और अभी जो फ्यूचर्स का जो प्राइस चल रहा है यहां पे, अगर आप उसको देखेंगे, फ्यूचर्स का जो प्राइस चल रहा है वो चल रहा है 19,303। सो लगभग 19,300 का फ्यूचर्स का अभी प्राइस चल रहा है। अब मेरा बहुत सिंपल क्वेश्चन आपसे यह है कि अगर मैं बोलूं कि मुझे यहां से बाजार में तेजी लगती है, या आपका व्यू है कि आपको यहां से जाकर के बाजार में तेजी करना है, और 19,500 का टारगेट है और 19,200

का स्टॉप लॉस है, मतलब लगभग 200 पॉइंट मुझे लगता है कि तेजी होगी और 100 पॉइंट का मैं स्टॉप लॉस मेंटेन करना चाहता हूं। तो इस व्यू पे, ये पूरी चेन के अंदर अगर आप जाकर के देखोगे, अगर मैं यह पूरी चेन में बात करूं, तो बहुत सारे स्ट्राइक्स आपको यहां पर दिख रहे हैं। इतने सारे स्ट्राइक्स हैं Nifty में, जो सेंटर स्ट्राइक है वो 19,300 का है, तो कौन सा ऑप्शन मैं खरीदूंगा? और लेट्स से मेरा व्यू है कि दो दिन में, होल्ड करना चाहता हूं, तो मैं कौन सा ऑप्शन खरीदूंगा? ऑब्वियसली कॉल ऑप्शन खरीदूंगा, बट कौन सा कॉल ऑप्शन खरीदूंगा? इनमें से एक ही स्ट्राइक ऐसा होगा जो कि सबसे ज्यादा मुनाफा आपको कमा के दे पाएगा आपके व्यू पे। अगर आप सोचें, मैं आपको दो-तीन सेकंड का समय देता हूं, ऑब्वियसली यह मोनोलॉग है, लेकिन अगर आप दो-तीन सेकंड अगर आप सोचें कि बहुत सिंपल सा मैं क्वेश्चन आपसे पूछ रहा हूं, 19,300 का बाजार चल रहा है, अब मैं आपको पूछ रहा हूं कि यह सारे स्ट्राइक्स में से कौन सा स्ट्राइक आप खरीदेंगे, अगर आपका 200 पॉइंट तेजी का व्यू है और 100 पॉइंट मंदी का स्टॉप लॉस है, तब आप कौन सा स्ट्राइक प्राइस खरीदेंगे जिसमें आपको सबसे ज्यादा मुनाफा हो? ये इतनी सिंपल चीज है जो कि हमारी और आपकी जिंदगी में रोज हमें डील करना पड़ता है कि कौन सा

मैं जाकर के स्ट्राइक प्राइस खरीदूंगा। डिटेल में बात करेंगे, लेकिन यहां पे थीटा भी मूव हो रहा है, डेल्टा भी मूव हो रहा है, सारे ग्रीक्स मूव हो रहे हैं, तो कौन सा स्ट्राइक मुझे खरीदना चाहिए, ये बहुत ही डिफिकल्ट सिचुएशन है। लेकिन अगर हम इस चीज को सॉल्व कर पाते हैं, तो हम देखेंगे, पहले तो हम इसको सॉल्व कैसे करें, और अगर हम सॉल्व कर पाते हैं तो हमें उससे कितना बड़ा मुनाफा हो सकता है, यह अभी हम थोड़ी देर में समझेंगे। तो अगर मैं कंपेयर करूं, लेट्स से अगर मैं रैंडम डिसाइड करता कि मुझे कौन सा स्ट्राइक प्राइस खरीदना चाहिए, तो मैं भी, बहुत सारे लोग सोच रहे होंगे कि ATM खरीदना चाहिए। तो 19,300 का ATM का कॉल ऑप्शन अगर मैं खरीदता हूं, तो मैं देखता हूं कि कितना मुनाफा बनेगा। तो अब हम जाते हैं, यह सारे जो टूल्स हैं, Architect वगैरह, जो मैं अभी आपको दिखाने वाला हूं, उसके बारे में हम अलग से वीडियो बनाएंगे और अलग से चर्चा करेंगे, बट अभी मैं जाता हूं Architect के अंदर, Option Architect। तो अब यहां पे हम जाकर के एक स्ट्रेटेजी क्रिएट कर सकते हैं। सो Nifty यहां पे बाय डिफॉल्ट सिलेक्टेड है, 9 नवंबर जो कि अभी नियरेस्ट एक्सपायरी है, और इसके अंदर मैं क्या कर रहा हूं, एक लॉन्ग कॉल का स्ट्रेटेजी बनाता हूं। तो मैंने लॉन्ग कॉल

को सेलेक्ट किया, और यहां पे जो स्ट्राइक प्राइस आपको जो दिख रहा है उसको मैं सेलेक्ट करता हूं, 19,300। ठीक है? तो अब ये स्ट्रेटेजी हमारा प्लॉट हो गया। अगर हम देखें यहां पे, तो Nifty का लॉन्ग कॉल हमने बनाया, 9 नवंबर का एक्सपायरी है, 19,300, यह हमारा 19,300 का स्ट्राइक है जो कि अभी हम इसमें, जो कि हम खरीदना चाहते हैं। जनरली अगर हम जाकर के रैंडम खरीदते तो शायद यही खरीदते, ATM स्ट्राइक 19,300 का है। और यह मेरा राइट पैनल पे जो मुझे दिख रहा है, यह मुझे दिख रहा है पे ऑफ ग्राफ। तो अब मैं क्या करता हूं, मैं अपने टारगेट और स्टॉप लॉस के बीच में इस पे ऑफ ग्राफ को सेट कर देता हूं, ताकि मैं देख पाऊं कि कितना मुनाफा होगा और कितना मुझे नुकसान होता यह करने से। ओके? तो मैं यहां पर जाता हूं, और मैं यह जो आप देख रहे हैं लोअर बाउंड, लोअर बाउंड का मतलब है कि ये जो चार्ट प्लॉट हुआ है राइट साइड में, उसका मैं लोअर बाउंड कितना रखना चाहता हूं। तो मैं यहां पर क्या करूंगा, तो मैं रखूंगा 19,200, जो कि मेरा स्टॉप लॉस था, ठीक है? और मेरा अपर बाउंड मैं रख देता हूं 19,500, जो कि मेरा टारगेट है। ठीक है? और अब

मैं इसको सेव कर देता हूं। तो यह मेरा पे ऑफ ग्राफ जो है, जो अभी हम इस पोर्शन में देख रहे हैं, यह मेरा पे ऑफ ग्राफ आ गया 19,200 से लेकर के 19,500 तक का। अब इजी रीडेबिलिटी के लिए मैं क्या करता हूं, इसको टेबल फॉर्मेट में ले आता हूं, ताकि आप बहुत इजीली देख पाएं कि यह जो ग्राफ है, यह नीचे 19,500 तक जा रहा है और अप साइड में अगर हम देखें, ऊपर 19,200 तक जा रहा है। तो हम अपना स्टॉप लॉस और प्रॉफिट को बहुत इजीली रीड कर पाएंगे। अब मैंने बोला था कि यह जो व्यू है वह हम दो दिन के लिए फॉर्म कर रहे हैं, तो अब हम इसको डेज को आगे ले जाकर दो दिन कर देते हैं। तो अब मुझे यह जो ग्राफ या यह जो टेबल जो दिख रहा है, वह मुझे दिख रहा है दो दिन के लिए, कि दो दिन में मेरा टारगेट और स्टॉप लॉस या यह सारे लेवल्स में मेरी प्रॉफिटेबिलिटी कितनी होगी। तो अगर आप यहां देखोगे, तो यहां पे दिख रहा है 7 नवंबर का प्रॉफिट कितना होगा या लॉस कितना होगा, और आज 5 नवंबर है, तो मैंने दो दिन का आगे का यहां पे ड्यूरेशन डाला है। तो अब हम देखते हैं हमें कितना, अगर मेरा टारगेट आ जाता है तो कितना मुनाफा होता। तो आप देख सकते हो यहां पे, अगर टारगेट अचीव हो जाता है तो 6,834, ₹6,834 का मुझे प्रॉफिट होगा,

अगर मेरा टारगेट आ जाता है। मतलब अगर मैं 19,300 का कॉल ऑप्शन खरीदता हूं, दो दिन होल्ड करता हूं, और 19,500 का टारगेट आ जाता है, तो मुझे 6,834 का प्रॉफिट होगा। ठीक है? अब हम देखते हैं कि अगर मेरा स्टॉप लॉस हिट होता है तो क्या होगा। तो 19,200 का मेरा स्टॉप लॉस था, 19,200 पर अगर आता है तो 2,525, 2,525 का मेरा लॉस होगा इस ट्रेड में। तो ये मेरा अभी का प्रॉफिट और लॉस है, 6,834 का मेरा प्रॉफिट होता और 2,525 का लॉस होता। ठीक है? तो अब हम देखते हैं इसमें रिवॉर्ड टू रिस्क क्या है। मैं इसको भी कवर करूंगा कि हर चीज रिवॉर्ड टू रिस्क नहीं होता है, और उसको भी मैं थोड़ा सा डिटेल में आपको समझाने की कोशिश करूंगा, लेकिन हम फिर भी कैलकुलेट करते हैं, 6,834 डिवाइडेड बाय 2,525, तो मेरा जो रिवॉर्ड टू रिस्क है स्ट्रेटेजी में, वो है 2.7 का। मतलब मुझे, जितना मैं रिस्क ले रहा हूं उससे 2.7 गुना मुझे प्रॉफिट होगा। और इसीलिए अगर आप एक चीज देखोगे, बिफोर मैं जाऊं कि इसको और कैसे इंप्रूव कर सकते हैं, एक चीज अगर आप नोटिस करोगे, तो हम लोग ने क्या किया? हम लोग ने

एक बहुत अच्छी चीज की। जब हम यहां पर ट्रेड ले रहे हैं, तो हमारा इनिशियल व्यू क्या था? हमारा इनिशियल व्यू था, अभी बाजार चल रहा है, ठीक है? मेरा टारगेट क्या था? मेरा टारगेट था 19,500, और मेरा स्टॉप लॉस क्या था? मेरा स्टॉप लॉस था 200। तो मेरा जो टारगेट है वो 200 पॉइंट पॉजिटिव था, ठीक है? और जो मेरा स्टॉप लॉस है वो 100 पॉइंट का था। तो अगर आप इसमें रिवॉर्ड टू रिस्क देखोगे, तो रिवॉर्ड टू रिस्क इसका कितना होता है? इसका रिवॉर्ड टू रिस्क होता है 2:1। अगर आप यही ट्रेड फ्यूचर्स में लेते हो, फ्यूचर्स में अगर मैं जाकर Nifty फ्यूचर खरीद लेता हूं, 200 पॉइंट का टारगेट आता है, 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस होता है, तो मेरा जो रिवॉर्ड टू रिस्क है वह है 2:1। और ऑप्शंस में ट्रेड करने का जो प्राइमरी मोटिवेशन है वह क्या होना चाहिए? सिर्फ मार्जिन नहीं होना चाहिए कि सस्ते में हम जाकर के ट्रेड ले सकते हैं। ऑप्शंस में ट्रेड करने का मोटिवेशन होता है कि हम इसको कैसे इंप्रूव कर सकें, कि जब मेरा मुनाफा हो तो मैं ज्यादा पैसा कमाऊं, और जब मेरा लॉस हो रहा है तो मैं कम नुकसान करूं।

ये प्राइमरी मोटिवेशन होता है ऑप्शन में ट्रेड करने का। और हमने 19,300 का जो कॉल ऑप्शन देखा, उसमें एक अच्छी बात क्या थी? अच्छी बात यह थी कि जब हमें प्रॉफिट हो रहा था तो हमने देखा 6,834 का प्रॉफिट हो रहा था, और लॉस हो रहा था तो 2,525 का हमें लॉस हो रहा था। ये करने से हमने अपना रिवॉर्ड टू रिस्क को 2.71 कर दिया, जो कि 2:1 से बेटर है। तो मेरा ओरिजिनल व्यू 2:1 था, बट ऑप्शंस में जो नॉन लीनियर बिहेवियर है, इस नॉन लीनियर बिहेवियर को भी हम एक वीडियो में अच्छे से समझाएंगे, बट जो नॉन लीनियर बिहेवियर है उसके चलते मैं अपना रिवॉर्ड टू रिस्क को एम्प्लीफाई करके 2.71 बना पा रहा हूं। तो मैं और ज्यादा पैसा कमा सकता हूं अगर मैं ऑप्शन यूज करूं, और जब नुकसान होगा तो कम होगा, प्रॉफिट होगा तो ज्यादा होगा। अब हम आते हैं वापस हमारे क्वेश्चन पर, कि यह तो हमने एक रैंडम स्ट्रेटेजी बनाया, बट अगर मुझे खोजना है कि पूरे बाजार में से बेस्ट ऑप्शन कौन सा होता जो मैं जाकर के ट्रेड ले सकता था, तो वह हम कैसे खोजें? तो उधर हम जाएं, उसके पहले मैं एक कांसेप्ट और आपको समझाना चाहता हूं, और वह कांसेप्ट है कि हम कैसे रिवॉर्ड टू रिस्क या एब्सलूट प्रॉफिट के बीच में डिसाइड करेंगे। तो मैं आपको एक सिनेरियो

देता हूं। हम लोग क्या करते हैं, दो सिनेरियो लेते हैं, और यह सिनेरियो है जहां पर मैं आपको बोलता हूं कि अगर आपका प्रॉफिट होगा तो 00 होगा, ठीक है? और अगर आपका लॉस होगा तो ₹ होगा। यह है केस वन, ठीक है? यह मैं बोलता हूं कि यह मेरा केस वन। अब एक सेकंड केस लेते हैं, जिसको हम बोलते हैं केस टू। अब यहां पर मैं बोलता हूं कि अगर मेरा प्रॉफिट होगा तो 00 होगा, और मेरा लॉस होगा तो 000 होगा। ठीक है? ये दो केस हो गए, और आपकी स्ट्रेटेजी को करने में एक लाख का मार्जिन लगेगा। तो मेरा सवाल आपसे यह है कि अगर एक लाख रुपए का आपका मार्जिन लगेगा एक ऑप्शन स्ट्रेटेजी करने में, तो अगर आप यहां देखोगे, तो इसका रिवॉर्ड टू रिस्क कितना है? 10:1। और इसका रिवॉर्ड टू रिस्क कितना है केस टू में? 2:1। ठीक है? तो आप कौन सी स्ट्रेटेजी को सिलेक्ट करेंगे, केस वन, केस टू? अगर मैं लाख रुपए का मार्जिन लगा रहा

हूं, चाहे 10:1 रिवॉर्ड टू रिस्क क्यों ना हो, मुझे 00 तो कमाने में इंटरेस्ट नहीं है। अगर सिर्फ 00 कमाएंगे तो अल्टीमेटली जो ROI है वो तो आ ही नहीं रहा है, रिटर्न तो कुछ आ ही नहीं रहा है। तो इवन दो, सेकंड जो स्ट्रेटेजी है वह 2:1 है, जिसका रिवॉर्ड टू रिस्क कम है, बट फिर भी मैं सेकंड स्ट्रेटेजी चूज करूंगा। क्यों? क्योंकि 2:1 खराब नहीं है इन टर्म्स ऑफ रिवॉर्ड टू रिस्क, और मुझे एक बड़ा प्रॉफिट हो सकता है 00 का। मैं 00 का प्रॉफिट करके तो शायद FD का भी कॉस्ट नहीं कवर कर पाऊंगा। तो इसीलिए मुझे एक बैलेंस बनाना पड़ेगा। जब हम स्ट्रेटेजी सिलेक्शन की बात करते हैं तो मुझे बैलेंस बनाना पड़ेगा, किसमें? एब्सलूट प्रॉफिट और रिवॉर्ड टू रिस्क के बीच में। हमें देखना पड़ेगा कि कौन सा बेस्ट फिट है और वह स्ट्रेटेजी हम सिलेक्ट करेंगे। तो वैसे भी आपको यह सब चीजें मैनुअली नहीं करना है। तो अब हम जाते हैं डायरेक्टली हमारे टूल में, जो कि है Optimizer का टूल। तो Quantsapp के एप्लीकेशन के अंदर जाएंगे हम, और यहां सर्च में आपको क्या लिखना है? आपको सर्च में यहां पे लिखना है Optimizer। सो आपको बहुत सारे ऑप्शंस दिखेंगे। Optimizer में हम बात करने वाले हैं Find Strategy की पहले, बट अगर आप कोई स्पेसिफिक स्ट्रेटेजी करते हैं, लेट्स से आप हर बार लॉन्ग कॉल ही करते हैं या बुल

कॉल स्प्रेड करते हैं या बटरफ्लाई करते हैं, बहुत सारी, जितनी भी स्ट्रेटेजी पॉसिबल हैं, और आप उसी में से जवाब खोजना चाहते हो, आप वो भी कर सकते हो, उस पे हम नेक्स्ट वीडियो बनाएंगे। लेकिन अभी इस वीडियो में हम देखेंगे कि आप स्ट्रेटेजी कैसे खोज सकते हैं। तो यह जो ऑप्शन है, Optimizer Find Strategy, ये हम सिलेक्ट करते हैं, और यह सिलेक्ट करने के बाद आप देख सकते हो, बाय डिफॉल्ट Nifty, अगर नहीं है तो आप उसको बदल सकते हो, कोई भी इंस्ट्रूमेंट डाल सकते हैं हम यहां पे, Nifty, BankNifty या Reliance... 19,300 का, तो अभी Nifty फ्यूचर का जो प्राइस चल रहा है वो चल रहा है 19,300। डायरेक्शन हमें सिलेक्ट करना है, तो बिकॉज मैं बोल रहा हूं कि मेरा टारगेट 19,500 है, इसका मतलब है कि मेरा व्यू क्या है? मेरा व्यू बुलिश है, तो हम सेलेक्ट करेंगे बुलिश। अब यह मुझे सिलेक्ट करना है टारगेट डेट। तो मैं अगर 6 तारीख बोलता हूं तो मंडे को सिलेक्ट कर सकता हूं, लेकिन अभी हमने देखा दो दिन का व्यू, तो आज 5 तारीख है, तो दो दिन मतलब 7 तारीख होता है, तो हम 7 तारीख को सिलेक्ट करेंगे। और मैंने अभी थोड़ी देर पहले डाल के रखा था, तो यह मेरा टारगेट है, 19,500 का मेरा टारगेट है। अगर आपका टारगेट कुछ और है, आप यहां से जाकर बदल सकते हैं। लेट्स से

अगर आपका टारगेट 600 है तो आप 600 डाल सकते हैं, बट अभी हमें कंपेयर करना है तो हम 500 के साथ ही जाएंगे। 19,500 का मेरा टारगेट है और स्टॉप लॉस है 19,200 का। यह आपको खाली, इतना खाली इनपुट आपको यहां पर डालना है। तो मैं फिर से बताता हूं: हम पहले सिंबल सिलेक्ट करेंगे, फिर हम व्यू सिलेक्ट करेंगे, बुलिश, बेयरिश, और भी चार-चार व्यू पॉसिबल हैं जिसके बारे में हम बाद में बात करेंगे, अभी फिलहाल बुलिश व्यू। हम टारगेट डेट सिलेक्ट करेंगे कि कब तक मुझे लगता है मेरा टारगेट आना चाहिए, फिर हम यहां टारगेट का वैल्यू डालेंगे, स्टॉप लॉस का वैल्यू डालेंगे, बस हमें इतना ही करना है। बाकी जो है बिहाइंड द सीन, वो हमारा टूल करेगा। और मैं ये बटन दबाऊं Get Strategy का, इसमें और भी ऑप्शनल पैरामीटर्स भी हैं, इसके ऊपर हम एक छोटा सा अलग वीडियो बनाएंगे, बिकॉज यह थोड़ा सा कॉम्प्लिकेटेड हो सकता है। आपको इसको कुछ भी चेंज करने की जरूरत नहीं है, फिलहाल हम इसको जैसा है वैसा का वैसा ही रहने देंगे। और यह मैं अप्लाई का बटन दबाऊं या Get Strategy का बटन दबाऊं, उसके पहले, जो अगर मुझे आज एक ऑप्शन स्ट्रेटेजी क्रिएट करना है, तो मल्टीपल एक्सपायरी हैं, कॉल, पुट के थ्रू ट्रेड ले सकते हैं, एक, दो, तीन, चार लेग का भी मैं सौदा ले सकता हूं, तो अगर आप यह पूरा कॉम्बिनेशन देखोगे तो लगभग 200 मिलियन स्ट्रेटेजी एग्जिस्ट करती हैं। और

अब 200 मिलियन स्ट्रेटेजी में से वो कौन सी एक या दो स्ट्रेटेजी हैं, या पांच स्ट्रेटेजी हैं, जो कि बेस्ट हैं, यह हमें खोजना है, और यह मैनुअली पॉसिबल नहीं है। तो इसलिए मशीन की हेल्प लेंगे, और मशीन सॉल्व करके देखेगा, और आप देखिए कि ये कितना फास्ट सॉल्व हो सकता है। तो हम अप्लाई का बटन दबाएं, हार्डली एक सेकंड, डेढ़ सेकंड लगा, और 200 मिलियन कॉम्बिनेशन में से मशीन ने आपको बताया कि यह पांच बेस्ट स्ट्रेटेजी हैं जो आप एग्जीक्यूट कर सकते हो। ठीक है? तो हमने जो इनपुट दिया उसके हिसाब से यह कैलकुलेट करके बता रहा है कि यह स्ट्रेटेजी मैथ्स के बेसिस पे, यह बेस्ट स्ट्रेटेजी है जो आप कर सकते हैं। तो पहला जो ऑप्शन बता रहा है वो बता रहा है लॉन्ग कॉल का, जो कि काफी सिंपल स्ट्रेटेजी है, और यहां पर अगर हम रिवॉर्ड टू रिस्क देखें तो 3.17 है, मतलब काफी अच्छा रिवॉर्ड टू रिस्क मुझे वहां पे बन सकता है। और भी स्ट्रेटेजी हैं, जैसे अगर आप थोड़े एक्सपर्ट हैं और आपको पता है कि बुल कॉल स्प्रेड क्या होता है, कॉल रेशियो बैक स्प्रेड क्या होता है, तो आप यह सब भी कर सकते हैं, लेकिन इस वीडियो में हम बहुत सिंपल रखने की कोशिश करेंगे, तो हम लॉन्ग कॉल के साथ जाएंगे। तो यह जो लॉन्ग कॉल का स्ट्रेटेजी दिख रहा है, वो आपको पहला स्ट्रेटेजी दिख रहा है, इजी स्ट्रेटेजी टू एग्जीक्यूट है, तो हम उसको सेलेक्ट करते हैं, और हम या तो इस पेज में भी इसको एनालाइज कर सकते हैं, और या हम इसी स्ट्रेटेजी को Architect में ओपन करके

एनालाइज कर सकते हैं। तो बिकॉज अभी हमने पहला वाला जो स्ट्रेटेजी है वो Architect के अंदर देखा था, तो मैं क्या करूंगा, Open in Architect करूंगा। तो बेसिकली वह जो स्ट्रेटेजी था, वह स्ट्रेटेजी को यह Architect में ओपन कर रहे हैं। तो सब कुछ सेम है जो अभी हमने थोड़ी देर पहले देखा था, उसी तरह से। अब इसमें स्ट्रेटेजी कौन सा बताया इसने खरीदने के लिए? 19,100। तो यही जो सबसे बड़ी चीज है कि कौन सा स्ट्राइक खरीदना चाहिए, वह हमें यह सिस्टम बता रहा है, और यहां बता रहा है कि 19,100 का स्ट्राइक अगर मैं खरीदता हूं तो वह बेस्ट पॉसिबल स्ट्राइक होगा, बहुत सारे पैरामीटर्स के अंदर। तो अब हम देखते हैं कि कैसे, अच्छा है कि नहीं है, और जो मशीन ने बताया वह बेटर आंसर है कि नहीं है। तो हमने देखा कि जो मशीन ने हमें रिकमेंड किया वो है यह स्ट्रेटेजी, जो कि 19,100 का स्ट्राइक है, जो हमें मशीन रिकमेंड कर रहा है कि बेस्ड ऑन माय इनपुट, जो भी मैंने इनपुट डाला उसके हिसाब से ये बेस्ट स्ट्राइक पॉसिबल है जो हमें खरीदना चाहिए। पहले हम सोच रहे थे शायद ATM होना चाहिए, 19,300, बट मशीन बता रहा है 19,100 अगर आप खरीदेंगे तो ये बेस्ट कॉम्बिनेशन है, और अभी हम देखेंगे कि ये कैसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है। तो फिर से हमने Architect के अंदर ऑटोमेटिक ये 19,100 का जो स्ट्राइक है वो आ गया है, और अभी जो राइट पैनल पे थोड़ी देर पहले जो

हमने एक्सरसाइज किया था, वही अब हम रिपीट करेंगे। तो अब हम क्या करेंगे, हम जाकर के इसका जो अपर बाउंड और लोअर बाउंड है उसको हम सेट कर देते हैं मेरे टारगेट और स्टॉप लॉस पे। तो मैं लोअर बाउंड को सेट करता हूं 19,200, जो मेरा स्टॉप लॉस था, और अपर बाउंड को मैं सेट करता हूं 19,500 पे, जो मेरा टारगेट था। ठीक है? और इसको हम सेव कर देते हैं, और हमें दो दिन का, हमने स्ट्रेटेजी बनाया था, तो अब हम डेज को ड्रैग करके टू पे ले आते हैं, और मैं टेबल व्यू ओपन करता हूं ताकि हम इजीली रीड कर पाएं, ये अभी हमने थोड़ी देर पहले भी देखा। तो अब हम देखें, अगर, तो अगर मेरा स्टॉप लॉस होता है, 19,200 का बाजार आ जाता है, तो हमें कितना लॉस होगा? अब 3,363 का लॉस होगा। ठीक है? तो यह हमारी स्ट्रेटेजी है जो हम थोड़ी देर पहले हमने बनाई थी, जहां पर हमने देखा कि 6,834 का हमें मुनाफा हो रहा था और 2,525 का हमें लॉस हो रहा था। लेकिन अभी जो न्यू स्ट्रेटेजी हमने देखी, उसमें स्टॉप लॉस पे 3,363 का लॉस हमें होगा। तो हम यहां पर लिख देते हैं इसको,

-3,363 का हमें लॉस होगा। ठीक है? और अगर मेरा टारगेट आता है तो क्या होगा मेरा P&L? तो मेरा टारगेट पे, जो कि 19,500 का लेवल मेरा टारगेट है, वहां पर 1057, 1057 का मेरा प्रॉफिट होगा। तो मैं यहां पर लिख देता, 67 का मेरा प्रॉफिट होगा। तो अगर आप देखोगे तो जो लॉस है वो हार्डली यहां से कितना, 00 लगभग आपका लॉस बढ़ा, लेकिन वहीं सामने जो मुनाफा है वह मुनाफा लगभग 4,000 बढ़ गया। मतलब अब अगर आप इसको जोड़ो कि आपका रिवॉर्ड टू रिस्क क्या है, तो रिवॉर्ड टू रिस्क भी हमारा कितना हो जाता है? 1057, 1057 डिवाइडेड बाय 3,363, तो मेरा रिवॉर्ड टू रिस्क जो है वो अब इंप्रूव हो कर के 3.16 का रिवॉर्ड टू रिस्क आ गया। तो अगर आप देखोगे तो मैथ्स के चलते यह जो डिफरेंस आपको दिख रहा है ना, जहां पर आपका रिवॉर्ड टू रिस्क बढ़ गया, यह डिफरेंस आपको सिर्फ और सिर्फ व्यू के चलते नहीं है। व्यू तो मेरा पहले भी सेम था, अभी भी सेम है, लेकिन सिर्फ एक राइट स्ट्रेटेजी सिलेक्ट करने के चलते

मेरा मुनाफा मैं सिग्निफिकेंट इंप्रूव कर रहा हूं, और मेरा लॉस बहुत ज्यादा वहां से बढ़ नहीं रहा है। और अगर मैं मार्जिनल रिवॉर्ड टू रिस्क देखूं, मार्जिनल का मतलब होता है कि कितना मेरा मुनाफा बढ़ा कंपेयर्ड टू कितना मेरा लॉस बढ़ा, अगर मैं कंपैरेटिव देखूं तो लगभग 4,000 का मुनाफा मेरा बढ़ रहा है और का मैंने एडिशनल रिस्क लिया, तो मार्जिनली मैं 5:1 कमा रहा हूं। जो मेरा एक्स्ट्रा प्रॉफिट है उसमें मैं 5:1 कमा रहा हूं, और इतना बड़ा मुनाफा हो सकता है अगर हम करेक्ट स्ट्रेटेजी चूज करें। तो यह बेसिकली फायदा है कि अगर आप ऑप्शन में ट्रेड ले रहे हैं। मैं इसको समराइज करता हूं: हमने क्या किया? हमने एक रैंडम व्यू बनाया दो दिन के लिए, 19,300 का बाजार चल रहा था, 19,500 का टारगेट, 19,200 का स्टॉप लॉस। अगर हम ATM ऑप्शन, कॉल ऑप्शन खरीदते तो हमें 2.7 का रिवॉर्ड टू रिस्क मिलता, लेकिन हम गए Optimizer में, और Optimizer को, मशीन को हमने बोला कि आप मुझे बेस्ट, कौन सा लॉन्ग कॉल ऑप्शन, बेसिकली कॉल ऑप्शन कौन सा बेस्ट है जिसमें मुझे सबसे ज्यादा मुनाफा बनेगा मैथ्स के बेसिस पे। तो Optimizer ने जवाब दिया, 19,100 का स्ट्राइक हमको खरीदना चाहिए, और अगर हम वो करते हैं तो हमारा 2.7

का रिवॉर्ड टू रिस्क इंप्रूव हो करके 3.16 आ जाता है। और ये जो डिफरेंस है ना, 3.16 से लेकर के 2.7 का, ये पूरा का पूरा एब्सलूट प्रॉफिट है, और यह मैथ्स का प्रॉफिट है, और ये हमें बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। अब मैं क्लोज करूं, उसके पहले मैं आपको क्वेश्चन पूछता हूं कि अगर आपने डिसाइड किया कि बाजार ऊपर जाने वाला है और बाजार ऊपर नहीं गया, तो इसमें आपकी गलती है? मुझे नहीं लगता आपकी गलती है, बिकॉज हो सकता है कि बहुत बार आप सोचेंगे कि बाजार कहीं जाने वाला है लेकिन वह नहीं गया। लेकिन यह जो मैथ्स है, कि बाजार ऊपर गया और मैं ज्यादा कमा सकता था लेकिन मैंने नहीं कमाया, यह मेरे कंट्रोल में है। तो हमें हर बार जो चीजें मेरे कंट्रोल में हैं उसको डेफिनेटली फिक्स करना चाहिए, और Optimizer का एकदम जो टूल है वह आपको इस तरह से हेल्प कर सकता है बेस्ट स्ट्रेटेजी क्रिएट करने में। तो यह था एक क्विक डेमो Optimizer के बारे में। क्विक इसलिए बोल रहा हूं बिकॉज बहुत सारी और फंक्शनैलिटीज़ हैं Optimizer के अंदर, जो हम नेक्स्ट वीडियो बनाएंगे उसमें हम बात करेंगे। बट अगर आप एक बिगिनर हो, लॉन्ग कॉल, लॉन्ग पुट आप ट्रेड करते हो, तो इस तरीके से आप बहुत इजीली जाकर के एक स्ट्रेटेजी आप क्रिएट कर पाओगे। और अगर आपने अभी तक Quantsapp नहीं इंस्टॉल किया है या नहीं डाउनलोड किया है, तो एंड्रॉयड,

iOS, वेब सभी जगह अवेलेबल है, और डिस्क्रिप्शन में आपको उसका लिंक भी मिल जाएगा जहां से आप जाकर के Quantsapp को इंस्टॉल कर सकते हैं। तो धन्यवाद आज मेरे साथ इस वीडियो में जुड़ने के लिए, और आपको मैं मिलूंगा नेक्स्ट वीडियो में। थैंक यू।

SPEAKERShubham AgarwalQuantsapp CMT, CFA, CQF, CFT

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies

All 22 videos by Shubham →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.