QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

Stock Options vs Index Options: Kaunsa Chune (Hindi)

Intermediate·Hindi·16 min·1.5K views·11 months ago

A common question before starting option trading is whether to trade stock options or index options such as Nifty and BankNifty. This lesson compares them side by side on a blackboard.

It covers the capital needed for one ATM lot (checking lot sizes and premiums in Option Architect), volatility, time decay, liquidity, the size of moves possible and how often opportunities appear, and suggests splitting capital between both rather than choosing only one.

The second half shows Quantsapp tools for finding trades: Option Scalping signals, OI-PCR Historical for breakout and breakdown signals, and the Relative Performance Graph with its four quadrants and baskets for swing trades.

What you’ll learn

✓Capital needed for an ATM lot in Nifty, BankNifty and stock options
✓How volatility, time decay and liquidity differ between index and stock options
✓Why stock options can offer more opportunities but need liquidity checks
✓Finding intraday and swing setups with Option Scalping, OI-PCR Historical and the RPG
Transcript

हेलो दोस्तों, अगर आप ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं, तो यह कंफ्यूज़न ज़रूर होगा आपको कि आपको स्टॉक ऑप्शन में ट्रेड करना चाहिए या इंडेक्स ऑप्शन में। या फिर आपके पास अगर लिमिटेड कैपिटल है, तो भी एक कंफ्यूज़न रहता है कि आपको स्टॉक में ट्रेड करना चाहिए या इंडेक्स ऑप्शन में। क्या Nifty और BankNifty ज़्यादा सेफ़ हैं, या फिर स्टॉक ऑप्शंस में ज़्यादा प्रॉफ़िट मिलते हैं? आज के इस वीडियो में हम क्लियर करेंगे इंडेक्स ऑप्शन ट्रेडिंग वर्सेस स्टॉक ऑप्शन ट्रेडिंग। वीडियो अंत तक ज़रूर देखिएगा, आपके सारे कंफ्यूज़न यहां पर क्लियर हो जाएंगे। नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp के इस सेशन में आपका स्वागत है, जहां पर हम डिस्कस करने वाले हैं एक बहुत ही इंपॉर्टेंट टॉपिक, यानी कि यहां पर हम डिस्कस करेंगे कि आपको इंडेक्स ऑप्शन में ट्रेडिंग करनी चाहिए या फिर स्टॉक ऑप्शंस में। दोस्तों, कई लोगों को कंफ्यूज़न रहता है, चाहे आप बिगिनर्स हों, चाहे आप इंटरमीडिएट ट्रेडर हों या फिर एडवांस ट्रेडर्स हों, यहां पर कंफ्यूज़न होता है। एडवांस ट्रेडर्स भी, आप देखोगे कि उनको थोड़ा बहुत कंफ्यूज़न होता है, लेकिन वो इस स्टेज से गुज़र चुके हैं, तो वो काफी हद तक बहुत आगे पहुंच चुके हैं, तो उनको यहां पर कंफ्यूज़न थोड़ा कम रहता है। लेकिन अगर यहां पर मैं बात करूं बिगिनर्स की, तो सबसे ज़्यादा कंफ्यूज़न बिगिनर्स को होता है, फिर इंटरमीडिएट लेवल वालों को ज़्यादा होता है कि हमें इंडेक्स ऑप्शन में ट्रेड करना चाहिए या फिर स्टॉक ऑप्शंस में। तो चलिए, इसको बारी-बारी डिस्कस करते हैं कि इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शन में क्या अंतर हो

सकता है, एंड हमें इसको किस नज़रिए से देखना है, एंड किस तरीके से हम इसका फ़ायदा उठा सकते हैं। तो चलिए, हम Quantsapp एप्लीकेशन पर चलते हैं। मैंने भी अपना Quantsapp एप्लीकेशन ओपन कर लिया है। आप भी इस पे लॉगिन करके ओपन कर सकते हैं। अगर अभी तक आपने साइन अप नहीं किया है, तो नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके आप साइन अप कर सकते हैं। तो चलिए, ये हमारा Quantsapp का इंटरफ़ेस है। यहां पर आप देख सकते हो, सामने आपको स्टॉक के ऑप्शंस ज़्यादा यहां पर दिखाई देते हैं। यानी कि अगर आप यहां पे सिनोप्सिस अगर आप चेक करेंगे, तो इसमें स्टॉक में ज़्यादा मोमेंटम है, या ओआई बिल्ट-अप वो ज़्यादा दिखता है। यहां तक कि इंट्राडे मूवर्स भी आप देखोगे, यहां पर भी आपको काफी ज़्यादा स्टॉक्स के बारे में यहां पर मिलता है। डे हाई-लो भी आप देखोगे, तो स्टॉक्स के बारे में ज़्यादा मिलता है। तो आपको इन द बिगिनिंग ही आपको बता दिया गया है कि स्टॉक में थोड़ा ज़्यादा, मैं कहूंगा कि, लोगों की दिलचस्पी रहती है। चलिए, इसको थोड़े अलग नज़रिए से देखते हैं कि किस तरीके से आपको हेल्प कर सकता है। तो हम चलते हैं ब्लैकबोर्ड पर, जहां पर मैं आपको ब्रीफ़ली बताऊंगा कि किस तरीके से हम इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शंस की जो भी अपॉर्चुनिटी मिलती है, उसको कैसे ग्रैब कर सकते हैं। तो यहां पर मैं दो कॉलम बना लेता हूं। यहां पर हम करते हैं, सबसे पहला इंडेक्स ऑप्शंस को यहां पर लेते हैं। ठीक है? इंडेक्स ऑप्शंस यहां पर ले लेते हैं, एंड दूसरा जो कॉलम है, यहां पर मैंने स्टॉक ऑप्शंस को यहां पर रखा हुआ है। ऑलराइट।

दोस्तों, यहां पर इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शंस चुनने का जो नज़रिया होता है, मतलब लोग इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शंस क्यों चुनते हैं? यहां पर सबसे बड़ा कारण होता है उनका कैपिटल। सबसे बड़ा कारण होता है उनका कैपिटल। क्योंकि हर किसी के पास, मैं कहूंगा कि, सेम तरीके का कैपिटल नहीं होता है। कोई 500 से शुरू करता है, कोई 1 लाख से शुरू करता है, कोई 2 लाख, कोई 5 लाख, कोई 10 लाख, हर किसी का रेंज अलग-अलग होता है। हर किसी का रिस्क एपेटाइट डिफ़रेंट होता है। तो यहां पर मैं बात करूंगा कैपिटल की। अगर आपके पास सीमित कैपिटल है, तो लोग किसकी ओर ज़्यादा जाते हैं? दोस्तों, कैपिटल की अगर मैं बात करूं, इंडेक्स ऑप्शन में कितना लगता है? स्टॉक ऑप्शन में कितना लगता है? यह वैरी करता है। देखो, इंडेक्स का जो ऑप्शन है, यहां पर आप देखोगे, अगर मैं एटीएम स्ट्राइक की मैं बात करूं, यहां पर डिपेंड करता है आईवी पर, लेकिन उतना भी ज़्यादा असर नहीं करता। अगर आईवी की भी मैं बात करूं, तो फिर भी आप देखोगे, जो कैपिटल है उसमें 30-40% का डिफ़रेंस आ ही जाता है। तो अगर मैं एटीएम स्ट्राइक, ये जो भी कैपिटल, जो भी डिप्लॉय यहां पर मैं करने वाला हूं, ये मैं एटीएम स्ट्राइक की मैं बात कर रहा हूं। तो जो इंडेक्स ऑप्शन है, आप देखोगे यहां पर ज़्यादातर, ज़्यादातर आप देखोगे कि आपको 10,000 से लेकर 15,000 के कैपिटल तक आपका यहां पर इन्वेस्टमेंट लगता है इन वन लॉट।

ये मैं Nifty के ऑप्शन की मैं बात कर रहा हूं। BankNifty में अगर वहीं पर आप जाओगे, तो BankNifty में फ़िलहाल आपका मंथली एक्सपायरी हो चुका है। राइट? मंथली एक्सपायरी हो चुका है, एंड उसका जो लॉट साइज़ है, वो भी बढ़ा दिया गया है, 35 हो चुका है। तो वहां पर आप देखोगे, आराम से आपको 20 से लेकर 35,000 के बीच में एटीएम ऑप्शन, इन द बिगिनिंग ऑफ़ द मंथ, वहां पर उतना कैपिटल आपको लगता है। यही रही बात स्टॉक ऑप्शन की, तो स्टॉक ऑप्शन में रेंज पर डिपेंड करता है। आप देखोगे कि कई स्टॉक ऑप्शन जो हैं, वो आपको 10,000 में मिल जाते हैं। कई स्टॉक ऑप्शन आपको 10,000 में मिल जाते हैं, लेकिन कई स्टॉक ऑप्शन आप देखोगे 50,000 या 60,000, यहां तक कि 70,000 तक भी जाते हैं। तो यहां पर स्टॉक ऑप्शन कंपेरेबली थोड़े महंगे हो जाते हैं। लेकिन हर कोई स्टॉक ऑप्शन इतना महंगा नहीं होता है, वो भी Nifty, BankNifty के रेंज में आ ही जाते हैं। जैसे कि कई स्टॉक आप देखोगे, वहां पर क्या होता है कि जो लॉट साइज़ है, वो काफी ज़्यादा होता है, लेकिन ऑप्शन का प्रीमियम काफी कम होता है। जैसे हम चलते हैं Quantsapp एप्लीकेशन पे, एंड वहां पर मैं आपको दिखाता हूं। जैसे आप देखिए, जो टॉप स्टॉक यहां पर मिलता है, अभी जैसे सिनोप्सिस हम यहां पर देख रहे हैं। यहां पर देखिए, सिनोप्सिस में अगर मैं यहां पर देखूं, जो लॉन्ग बिल्ट-अप के यहां पर सिनेरियोज़ जो मिल रहे हैं, जैसे सम्मान कैप है, केस है, पीजीईएल है, इंडस टावर है। तो यहां पर जैसे पीजीईएल आप देख लीजिए, 575 का स्टॉक है। केस आप देखिए, 4,352 का स्टॉक है।

तो अगर मैं केस में अगर मैं जाता हूं, कि इसका लॉट साइज़ कितना है? तो हम केस में जाते हैं। तो पहले हम यहां केस का लॉट साइज़ देख लेते हैं। तो यहां पर हम किसी भी एप्लीकेशन में जाके यहां पर चेक कर सकते हैं, जैसे मैं स्ट्रैंगल चार्ट देख रहा हूं। यहां पर मैं केस को यहां पर टाइप कर देता हूं। या फिर आप डायरेक्टली क्या कर सकते हैं? आप Option Architect में जा सकते हैं। तो यहां पर देखिए, लॉट साइज़ 100 है। अगर इसी का मैं यहां पर, केस का मैं चार्ट यहां पर लगाता हूं, एंड उसी के साथ-साथ मैं चेक करता हूं कि इसका जो करंट ऑप्शन है, वो कितने में है। तो 4,300 का स्ट्राइक चल रहा है। तो यहां पर हम एक काम करते हैं, 4,300, राइट, 4,300 का कॉल ऑप्शन देखते हैं। तो देखिए, यहां पर कितना है? 200 एंड 10 चल रहा है। तो यानी कि 100 क्वांटिटी के हिसाब से ₹00 चल रहा है, जो कि थोड़ा सा ऊपर है। Nifty, जैसे मैंने कहा कि एटीएम का स्ट्राइक आपका ₹1,000 तक आ सकता है, यहां पर आपको ₹00 मिल रहा है। सो इसी तरीके से आप दूसरे स्टॉक को भी चेक कर सकते हो। जैसे हम यहां पर HDFC को हम चेक करते हैं। राइट? HDFC Bank है, जो कि फ़िलहाल 900, सॉरी, 1,000 चल रहा है। तो अगर मैं HDFC Bank का ₹1,000 का यहां पर मैं स्ट्राइक चुनता हूं, ठीक है? तो यहां पर ₹1,000 का कॉल, ₹15, ₹15 का लेते हैं। देखिए, ₹10 चल रहा है। अगर HDFC Bank का यहां पर हम बात करेंगे कि इसका लॉट साइज़ कितना है, तो देखिए, 550 है, तो ₹50 * 10 करोगे, तो आपका

₹5,000 इसमें लग रहे हैं। तो जैसे कि मैंने आपसे कहा कि Nifty, BankNifty में जब कैपिटल को लेकर आते हैं, वैसे आप देखोगे स्टॉक ऑप्शन में भी आपको उतने कैपिटल में मिलते हैं। तो यहां पर कुछ ख़ास कंपैरिज़न नहीं रहा। यहां तक, यहां पर आप देख सकते हो कि आसानी से दोनों में सिमिलर कैपिटल ही लग रहे हैं, ज़्यादा कुछ अंतर नहीं है। बहुत सारे स्टॉक में सिमिलर कैपिटल ही लग रहे हैं। मतलब जितना कैपिटल Nifty, BankNifty में लग रहा है, उतना ही आपको स्टॉक में लग रहा है। अभी चलते हैं दूसरे कॉन्सेप्ट की ओर। तो यहां पर मैं बात करूंगा वोलेटिलिटी की। सब, यहां पर वोलेटिलिटी जो है, वह सबसे इंपॉर्टेंट है। वोलेटिलिटी की मैंने यहां पर क्यों बात की? देखिए दोस्तों, वोलेटिलिटी जो होता है, जब भी आप देखो कि स्टॉक जिस तरीके से वेव बना के ऊपर जाता है, राइट, Nifty, BankNifty भी वेव बना के ऊपर जाता है। लेकिन कई बार आप स्टॉक को देख रहे हैं, अगर स्टॉक ने मॉर्निंग में एक अच्छा मोमेंटम दिया है, यानी कि अगर मान लीजिए बुलिश की ओर दिया, तो दिन भर वो बुलिश की ओर रहता है। और वहीं पर अगर उसने बेयरिश दिया, तो दिन भर वो बेयरिश के मोड में ही रहता है। यहीं पर अगर आप देखोगे Nifty, BankNifty, तो काफी ज़्यादा वोलेटाइल, काफी ज़्यादा वाइल्ड होता है। ठीक है? तो इस मामले में मैं कहूंगा कि जो स्टॉक ऑप्शन है, थोड़ा स्टेडी है। तो स्टॉक ऑप्शन यहां पर मैं स्टेडी लिख सकता हूं। ठीक है? लेकिन इसमें भी आपको वोलेटिलिटी काफी ज़्यादा मिलती है, तो वोलेटाइल यह भी रहता है। हम ये नहीं कहेंगे कि कम वोलेटाइल रहता है, लेकिन कंपेरेबली आप देखोगे, जो इंडेक्स है, ये हाई

वोलेटाइल रहता है। ठीक है? यह हाई वोलेटाइल रहता है, तो यहां पे थोड़ा हमें बच के रहना पड़ता है। ऑलराइट। अभी यहां पर दूसरा इंपॉर्टेंट है टाइम डिके। दोस्तों, आप देखोगे सबसे ज़्यादा ऑप्शन राइटिंग किसमें होती है? इंडेक्स ऑप्शन में, क्योंकि उसका टाइम डिके बहुत ही तेज़ी से चलता है। तो यहां पर सबसे हाई होता है, टाइम डिके बहुत हाई होता है। यहां पर लो होता है, बिकॉज़ ऑफ़ ये आपका मंथली एक्सपायरी होता है, जिसकी वजह से टाइम डिके थोड़ा यहां पर कम होता है। ठीक है? यहां पर हम कहेंगे कि इंडेक्स ऑप्शन, यानी कि Nifty में सबसे ज़्यादा होगा, BankNifty में कंपेरेबली थोड़ा लो होता है। तो यहां पर कैपिटल की हमने बात की, वोलेटिलिटी की हमने बात की, टाइम डिके की बात की। अभी यहां पर हम बात करते हैं कि लिक्विडिटी क्या है यहां पर? दोस्तों, सबको पता है, लिक्विडिटी यहां पर हाई है, इंडेक्स ऑप्शन में हाई है। यहां पर डिपेंड करता है, कुछ स्टॉक में लिक्विडिटी बहुत अच्छी होती है, कुछ स्टॉक में लिक्विडिटी बहुत ही बेकार होती है। यानी कि आपने बाय तो कर लिया, प्रॉफ़िट बुक करने जाओगे तो एग्ज़ीक्यूट नहीं होता है, या फिर आप बाय करने जा रहे हो, तो बाय ही नहीं होता है। तो लिक्विडिटी एक बहुत बड़ा यहां पर चैलेंज है। हमें देखकर ट्रेड करना पड़ता है कि जिस स्टॉक में हम ट्रेड ले रहे हैं, उसमें लिक्विडिटी अच्छी है कि नहीं। ठीक है? तो यहां पर लिक्विडिटी, यहां पर लो टू हाई मैं कह सकता हूं। ठीक है? लो टू हाई यहां पर मैं कह सकता हूं। अभी यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट

टॉपिक पर आते हैं, कि यहां पर प्रॉफ़िट कितना हो सकता है। ठीक है? प्रॉफ़िट कितना हो सकता है? दोस्तों, अगर मैं प्रॉफ़िट की बात करूं, तो यहां पर जो स्टॉक ऑप्शन है, उसका अपर हैंड है। स्टॉक ऑप्शन आपको यहां पर 100% रिटर्न देने की भी कैपेसिटी रखता है, जो भी आपका डिप्लॉयड कैपिटल है। यानी कि अगर आपने 20,000 का कैपिटल लगाया है, वो 400 भी बन सकता है। इंडेक्स ऑप्शन वैसा नहीं हो सकता है। आई मीन, वैसा, मैं कहूंगा कि, बहुत ही रेयर होगा। वो भी कब? किसी इवेंट के दिन हो सकता है। लेकिन स्टॉक ऑप्शन वैसा नहीं है। राइट? इंडेक्स ऑप्शन में इवेंट के दिन हो सकता है, जैसे कि मान लीजिए इलेक्शंस हो जाते हैं, ठीक है, उसमें आपको मिल सकता है। बजट का जो दिन होता है, उसमें आपको मिल सकता है। एंड कई बार क्या होता है कि इंडेक्स ऑप्शन में आपको उतना रिटर्न देने के लिए आपको कुछ दिनों तक होल्ड करना पड़ता है। इंट्राडे में कैपेसिटी उसकी उतनी नहीं है। इंट्राडे में आप देखोगे कि यहां पर आपको 5-10% मिल सकता है, हो सकता है कि यह 20% भी चला जाए। लेकिन यहां पर आप देखोगे स्टॉक ऑप्शन को, तो ईज़ीली आप देखोगे यहां पर 10% की अपॉर्चुनिटी मिल जाती है। ठीक है? तो 10 टू 100% का भी रिटर्न वहां पर मिल जाता है। ओके दोस्तों, तो यहां पर आप देखोगे कि स्टॉक ऑप्शन में इस तरीके से यहां पर कंपैरिज़न हमने किया। अभी यहां पर एक आख़िरी पॉइंट हम यहां पर कवर करते हैं। तो आख़िरी पॉइंट क्या होगा यहां पर? मैं कहूंगा

अपॉर्चुनिटी। ठीक है? अपॉर्चुनिटी, अपॉर्चुनिटी इंडेक्स ऑप्शन में और स्टॉक ऑप्शन में। ख़ैर, स्टॉक आप देखोगे बहुत सारे होते हैं, तो ज़ाहिर सी बात है, यहां पर हाई है स्टॉक में। इंडेक्स में आप देखोगे, कभी-कभी मिलता है, कभी-कभी नहीं भी मिलता है। ठीक है? डिपेंड करता है आपके टाइम फ़्रेम पर। जो 1 मिनट का टाइम फ़्रेम यूज़ कर रहे हैं, तो उनको रोज़ ही मिलता है। जो 3 मिनट का टाइम फ़्रेम यूज़ कर रहे हैं, हो सकता है उनको लगातार एक हफ़्ते मिले, फिर हो सकता है एक-दो दिन का गैप हो जाए। 5 या 15 मिनट वाले जो यूज़ कर रहे हैं, उनको बहुत ही कम मिलता है। ठीक है? तो यहां पर डिपेंड करता है कि मार्केट का मूवमेंट क्या है, डिपेंड करता है कि क्या यहां पर मार्केट का कंडीशन है। राइट? तो यहां पर अपॉर्चुनिटी आपको स्टॉक में ज़्यादा मिल रही है। सो दोस्तों, इस कंपैरेटिव एनालिसिस से हम ये कंक्लूज़न, यहां पर हम ये कंक्लूज़न दे सकते हैं यहां पर, कि स्टॉक ऑप्शन का पलड़ा थोड़ा भारी है। यानी कि आप थोड़ा स्टॉक ऑप्शन की ओर थोड़ा ज़्यादा जाएंगे, तो आप ज़्यादा प्रॉफ़िटेबल रहेंगे। तो दोस्तों, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि आप इंडेक्स ऑप्शन को टोटली, टोटली छोड़ दीजिए, या फिर स्टॉक ऑप्शन को छोड़ दीजिए। आप यहां पर क्या कर सकते हैं, कि दोनों में आप ट्रेड कर सकते हैं। इंडेक्स ऑप्शन में थोड़ा कम करिए। मान लीजिए कि आपके पास 5 लाख का कैपिटल है, आप रोज़, रोज़ाना उसमें ₹1.5 लाख का कैपिटल यूज़ करके आप ट्रेड करते हो, तो ₹1.5 लाख कैपिटल में से आप ये कर सकते हो कि ईज़ीली 80,000 जो है, ठीक है, 80,000 जो

है, वो आप स्टॉक में लगा लीजिए, एंड बाक़ी जो 70,000 है, वो आप इंडेक्स ऑप्शन में रख सकते हो। नहीं तो थोड़ा सा चेंज कर लीजिए, आप एक काम कर सकते हैं, 92 यहां पर स्टॉक ऑप्शन में, 92, यहां पर 100 के स्टॉक ऑप्शन में जाइए, बाक़ी आपका जो 50 का बचता है, वो आप इंडेक्स ऑप्शन में कर सकते हो। अगर आपको इंडेक्स में अपॉर्चुनिटी मिलती है, तो उसको ज़रूर ग्रैब करिए। स्टॉक में मिलती है, तो वहां पर भी आप उसको, अपॉर्चुनिटी आपको लेनी चाहिए। तो यह था इंडेक्स एंड स्टॉक ऑप्शन में कंपेरेटिव एनालिसिस। अभी दोस्तों, यहां पर सवाल यह आता है कि आपको कैसे अपॉर्चुनिटी मिलेगी? तो दोस्तों, इसमें Quantsapp एप्लीकेशन आपको काफी हद तक हेल्प करेगा। तो चलिए, Quantsapp एप्लीकेशन पर चलते हैं। दोस्तों, अगर आपने Quantsapp एप्लीकेशन में अभी तक साइन अप नहीं किया है, तो नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके साइन अप कर सकते हैं। डोंट वरी, बहुत सारे टूल्स इसके फ़्री हैं, आप उसको फ़्री में यूज़ कर सकते हो। तो दोस्तों, हम यहां पर होम पेज पर चलते हैं। अभी इंडेक्स ऑप्शन में, और इंट्राडे इंडेक्स ऑप्शन में, और स्टॉक ऑप्शन में ट्रेड करना है, तो आप या तो इंट्राडे करेंगे, या तो स्कैल्पिंग करेंगे, या तो आप स्विंग करेंगे। तो दोस्तों, तीनों का ऑप्शन हमारे पास अवेलेबल है। अगर आपको स्कैल्पिंग करनी है, तो स्कैल्पिंग आपको सभी में मिलेगी, स्टॉक ऑप्शन में भी, इंडेक्स ऑप्शन में भी। तो यहां पर आप क्या करिए? टूल्स में आइए। टूल्स में Quant Models में देखिए, यहां पर Option Scalping नाम का टूल है। यहां पर आपको सिग्नल जनरेट

होते हैं। राइट? अभी तक कोई सिग्नल इसमें आया नहीं है। ठीक है? 9:35 के बाद होता है। देखिए, यहां पर टाइम आपको दिया गया है। तो 9:35 के बाद यहां पर सिग्नल जनरेट होते हैं। आपको स्टॉक ऑप्शन में भी ट्रेड मिलते हैं, आपको इंडेक्स ऑप्शन में भी यहां पर ट्रेड मिलता है। अभी आगे बढ़ते हैं कि हम इंट्राडे ट्रेड कैसे करें? तो दोस्तों, इंट्राडे दो तरीके से कर सकते हैं। एक, एक में हम क्या कर सकते हैं? एक दिन पहले तैयारी करते हैं, और एक में हम लाइव में ट्रेड करते हैं। तो दोस्तों, लाइव में सबसे पॉपुलर ट्रेडिंग क्या होती है? ब्रेकआउट वाली, ब्रेकडाउन वाली। यानी कि रेज़िस्टेंस को ब्रेकआउट किया है, सपोर्ट को ब्रेकडाउन किया है, तो हम वहां पे ट्रेड लेते हैं। डेटा आपको ईज़ीली, एनालाइज़ में आप जाएंगे, तो यहां पर पीसीआर के अंडर में OI-PCR हिस्टोरिकल आपको यहां पर मिल जाता है। तो OI-PCR हिस्टोरिकल में ऐसे सिग्नल जनरेट होते हैं कि इसमें बुलिश है या बेयरिश सिग्नल है। आप एक-एक स्टॉक को यहां पर देख सकते हो, आप उसमें एंटर कर सकते हो। जैसे यहां पर देखिए, Hero MotoCorp है। यहां पर देखिए, 6,183 पे बेयरिश आया था, अभी 5,940 चल रहा है। तो यहां पर आप स्टॉक को ईज़ीली एंटर करके आप उसको चेक कर सकते हैं। यहां पर आप Nifty, BankNifty को यहां पर भी आप देख सकते हैं। अगर आपको इंडेक्स में करना है, तो Nifty, BankNifty का भी यहां पर दिखता है आपको। अभी दोस्तों, हम चलते हैं, एक दूसरा टूल हम यहां पर देखते हैं। वो टूल इंपॉर्टेंट है स्विंग ट्रेडिंग के हिसाब से। राइट दोस्तों, अगर स्विंग ट्रेडिंग में मैं आपको ये बताऊं कि ये जो

पर्टिकुलर टूल है, ये आपको बॉटम से कैच करने में हेल्प करता है, टॉप से सेल करने में हेल्प करता है, तो सोने पे सुहागा जैसी बात हो जाएगी। तो हम एक काम करेंगे, हम टूल्स में जाएंगे। यहां पर Quant Model में Relative Performance Graph को हम यहां पर देखेंगे। तो Relative Performance Graph जो है, ये आपको चार क्वाड्रेंट यहां पर देता है: वीक, प्रोग्रेसिव, स्ट्रॉन्ग एंड लैगार्ड। वीक मतलब वो बेयरिश का मोमेंटम ज़ोन है, सपोर्ट पे है। और वहीं पर आप देखोगे, जो प्रोग्रेसिव है, वहां पर अभी सपोर्ट से मूव करके ऊपर जा रहा है। तो प्रोग्रेसिव में हम ट्रेड बनाते हैं, क्योंकि बॉटम से उठ के जा रहा है। एंड वहीं पर अब वो स्ट्रॉन्ग में जाता है, तो वहां पर एकदम रेज़िस्टेंस के पास जाता है, हम वहां पर एग्ज़िट कर सकते हैं। अगर रेज़िस्टेंस ब्रेक किया है, तो हम होल्ड करके और भी 2-4% ऊपर गेन कर सकते हैं। सिमिलरली, स्ट्रॉन्ग से लैगार्ड में जाता है, तो बेयरिश मोड आ चुका है, वहां पर हम उसको सेल कर सकते हैं। एंड वहां पर जब वो वीक में जाता है, तो वहां पर एग्ज़िट कर सकते हैं। नहीं तो, अगर सपोर्ट को ब्रेक किया है, तो वहां पर भी ट्रेड बना सकते हैं। नीचे देखिए, यहां पर आपको ये जो डेटा दिया गया है, ये बता रहा है कि कैसे यहां पर ये डेटा काम करता है। तो ये स्टॉक कैसे मूव करता है, आप यहां पर ईज़ीली आप इसको देख सकते हो। यहां पर बास्केट बनाने के लिए आप यहां पर क्रिएट बास्केट में जाइए। ईज़ीली आप यहां पर बास्केट का नाम दे सकते हो। यहां पर आप कोई भी स्टॉक को एंटर करके, जितने भी स्टॉक हैं, आप एंटर करके यहां पर उसको ऐड कर सकते हो। आप इसको सेक्टर-वाइज़ भी बना सकते हो। सेक्टर-वाइज़ करना है, सेक्टर-वाइज़ कर लीजिए। कंटिन्यू पे क्लिक करिए। देखिए, ऐड

हो जाएगा। इसको सेव करना है, आप सेव कर सकते हो। तो दोस्तों, यह था आज का सेशन, जहां पर मैंने आपसे बात की कि इंडेक्स ऑप्शन में आपको ट्रेड करना चाहिए या स्टॉक ऑप्शन में। साथ ही साथ मैंने आपको वो टूल भी दिखा दिए जो आपको अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड कर सकते हैं। ये सारे टूल आपको इंडेक्स में भी अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड कराएंगे, एंड स्टॉक ऑप्शन में भी आपको अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड कराएंगे। राइट दोस्तों? तो ये था आज का सेशन, जहां पे हमने ब्रीफ़ली डिस्कस किया। हम ऐसे ही एजुकेशनल वीडियोज़ बनाते हैं, ताकि आप एक सिस्टमैटिक ट्रेडर बन सकें। सो अभी तक अगर आपने Quantsapp एप्लीकेशन में साइन अप नहीं किया है, तो नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके साइन अप कर सकते हैं। हमारी वीडियो लाइब्रेरी में जाके बहुत सारे वीडियो देख सकते हैं, सारे लर्निंग कंटेंट आप देख सकते हैं, एंड बहुत कुछ उससे सीख सकते हो। ऑलराइट। सो मिलते हैं नेक्स्ट सेशन में, जहां पर मैं कुछ और बातें करूंगा, कुछ और इंपॉर्टेंट कॉन्सेप्ट लाऊंगा। तब तक के लिए, मैं धर्मेंद्र राजभर।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.