Advance Decline Ratio se Trend Change Kaise Pakde (Hindi)
The advance decline ratio compares how many F&O stocks are rising with how many are falling. A ratio above 1 points to an uptrend and below 1 to a downtrend, and changes in the ratio can signal that the market trend is turning.
The lesson starts with the Advance Decline Chart in the Track section of Quantsapp, then works through a simple example (120 stocks up, 80 down gives a ratio of 1.5). It then adds the Advance Decline indicator to a BankNifty chart and walks through entries on the break of a candle when the ratio crosses 1, stop loss placement, risk-reward of 1:2 or 1:3, position sizing and why a 10 or 15 minute timeframe is preferred over 3 or 5 minutes.
In this video
- 0:00Intro: Setups aur Strategy Study
- 1:16Bade Target ke liye Bada Timeframe
- 2:33Quantsapp Advance Decline Chart
- 3:50Advance Decline Ratio ki Theory
- 6:21Ratio Calculation: 1 se Upar ya Neeche
- 7:38Timeframe, Stop Loss aur Risk-Reward
- 11:26Chart par Advance Decline Indicator
- 12:42BankNifty Trade Examples
- 17:46Moving Average Filter aur Summary
What you’ll learn
Transcript
कि ऑप्शन को किस तरीके से हम अपनी ट्रेडिंग जर्नी में उसको अच्छे से यूज कर सकते हैं, जहां पर हम ऑप्शन स्ट्रेटेजी बना सकते हैं और कई तरीके के सेटअप को यूज करके हम एक ट्रेडिंग स्टार्ट कर सकते हैं। ठीक है दोस्तों, यहां पर जनरली हम क्या देखते हैं कि कौन से टूल्स हैं जिनको मैं बखूबी इस्तेमाल कर सकता हूं और उसके मुताबिक मैं कुछ स्ट्रेटेजी बना सकता हूं। ठीक है, देखिए, जो Quantsapp है वो इंडिया का लार्जेस्ट एप्लीकेशन है, जहां पर, मैं बोलूंगा, डेरिवेटिव एप्लीकेशन है, जहां पर आपको कई तरीके के टूल्स मिलते हैं, जिनको आप कंबाइन करके, उसको डिफरेंट तरीके से करके आप अपना सेटअप तैयार कर सकते हो। ठीक है, तो आज मैं उसी कॉन्सेप्ट में बात करने वाला हूं कि कैसे Quantsapp में यहां पर उसको यूज करके उसको मैं एक सेटअप तैयार कर सकता हूं। देखिए, बाजार में बहुत सारी स्ट्रेटेजी हैं, ठीक है, आपको हर एक स्ट्रेटेजी पर काम करने की जरूरत नहीं है। आप कोई एक पर्टिकुलर स्ट्रेटेजी अगर आप यूज करते हैं या फिर मल्टीपल स्ट्रेटेजी, जैसे दो या तीन, उसको यूज करके उस पर कुछ स्टडी कीजिए, उसको कुछ हफ्तों तक। अभी जब मैं हफ्तों की बात कर रहा हूं तो यहां पर चार से आठ हफ्ते भी लग सकते हैं, कई लोगों को तीन-चार महीने भी लगते हैं। तो कुछ टाइम लीजिए, क्वालिटी टाइम लीजिए और उसको यूज कीजिए, उसके बाद रिजल्ट देख लीजिए, उसके बाद आप उसको अपनी ट्रेडिंग जर्नी में इवॉल्व कर सकते हो। ठीक है, तो चलिए आगे हम स्टार्ट करते हैं कि किस तरीके से हम ट्रेड बना सकते हैं। तो यहां पर मैं बात कर रहा हूं कि अगर आपको कोई भी सेटअप अगर आप
लेते हो, अगर आपको यह पता चले कि मुझे इसमें जो डाटा है इसके हिसाब से कहां पर मुझे एंट्री, एक अच्छी एंट्री हो सके और कहां पर मुझे एग्जिट करना है, अगर यह मुझे मालूम पड़े तो मेरे लिए एक बड़ा टारगेट अचीव करना आसान हो जाएगा। यहां पर मैं एक बड़े टारगेट की बात कर रहा हूं। मतलब आप देखोगे कि कई बार जो स्ट्रेटेजी, हमें एंट्री मिल जाती है लेकिन हमें एग्जिट बराबर नहीं मिल पाता, ठीक है? और कई बार आप देखोगे कि आपको एंट्री नहीं मिल पाती है, ठीक है? हम सोचते हैं कि यहां पर अब मुझे एंट्री ले लेनी चाहिए, क्रॉसओवर हो रहा है, जो भी अलग-अलग तरीके की स्ट्रेटेजी है। कई बार हमारे जो अलग-अलग सिनेरियो हैं, उसमें फिट नहीं बैठता, तो हम उसमें ट्रेड नहीं लेते, ठीक है? तो आज देखिए, आज मैं क्या कर रहा हूं, आज मैं मार्केट का जो डायरेक्शन है वो एक पर्टिकुलर पॉइंट से कैसे चेंज होता है, मैं उसकी बात करने वाला हूं। और इसके लिए टाइम फ्रेम भी मुझे थोड़ा बड़ा रखना पड़ेगा। मैं यूजुअल जो थ्री या फाइव मिनट है, मैं उसमें नहीं कर सकता हूं। उसमें भी अगर हम करेंगे तो हमको मल्टीपल टाइम्स ट्रेड आ सकते हैं, लेकिन मुझे एक बड़ा टाइम फ्रेम लेना पड़ेगा जहां पर मैं एक बड़ा टारगेट ले सकूं, क्योंकि बड़े टारगेट अचीव करने के लिए आपको बड़ा टाइम फ्रेम चाहिए, ठीक है? तो दोस्तों, आज मैं बात करने वाला हूं एडवांस डिक्लाइन रेशो के बारे में, ठीक है? एडवांस डिक्लाइन रेशो जो है, उसको अगर आप यूज करते हो तो आपको एक बिग टारगेट भी मिल सकता है, एक सही जगह पर एंट्री भी मिल सकती है। अभी ये जो एंट्री है, मैं यह नहीं
कहूंगा कि एंट्री आपको रोज मिल सकती है या फिर एंट्री आपको, मतलब मैं कहूंगा कि बहुत अर्ली मिल गई। कभी-कभी बहुत जल्दी भी मिल सकती है, कभी-कभी थोड़ा लेट भी मिल सकती है, तो उसे देखना पड़ेगा, राइट? लेकिन मैं यह कहूंगा कि ऑन एन एवरेज अगर मैं कुछ ही ट्रेड अगर मैं लेता हूं और उसमें मैं बिग टारगेट बुक करता हूं, तो जो महीने में मुझे ज्यादा ट्रेड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मुझे कुछ ही ट्रेड अगर रहेंगे तो मैं काफी अच्छे तरीके से प्रॉफिटेबल रह सकता हूं, ठीक है? तो चलिए मैं अपने एप्लीकेशन पर लेकर चलता हूं और आपको थोड़ा एडवांस डिक्लाइन रेशो के बारे में और स्टॉक्स के बारे में बात करता हूं, फिर मैं आपको दिखाऊंगा कि उनका रेशो किस तरीके से काम करता है, ठीक है? तो चलिए मैं एप्लीकेशन पर लेकर चलता हूं, वहां पर हम देखेंगे कि एडवांस डिक्लाइन रेशो क्या होता है। तो हम क्या करेंगे, हम Quantsapp का एप्लीकेशन लॉग इन करेंगे, ठीक है? और वहां पर हम Track में जाएंगे और ये देखिए, Advance Decline Chart आपको दिख रहा है, ठीक है? तो Advance Decline Chart में यहां पर आपको स्टॉक के बेस से आपको दिखता है, राइट, कि नेट एडवांस कितना है, मतलब कितने स्टॉक पॉजिटिव में हैं, कितने नेगेटिव में, वो दिखता है। अभी जैसे यहां पर आज का डेट है, आज देख लीजिए, नेट एडवांस यहां पर दिख रहा है -38, -38। उसके पहले आप देख सकते हो नेट एडवांस यहां पर दिख रहा है 136। तो ये जो आपको चार्ट यहां पर दिख रहा है, यह आपको
स्टॉक के हिसाब से दिखा रहा है, राइट, कि पूरा नेट एडवांस, मतलब कितने स्टॉक यहां पर मुझे दिख रहे हैं कि पॉजिटिव हैं, कितने स्टॉक नेगेटिव हैं। यह जो फिगर है, ये आपको जो अलग-अलग, मैं कहूंगा कि टूल्स हैं, उसमें भी दिखता है, लेकिन यहां पर नेट एडवांस की बात की जा रही है कि नेट एडवांस डिक्लाइन कौन-कौन से स्टॉक, ठीक है? अभी इसको मैं, यह तो यहां पर आपको पिक्चर के हिसाब से दिख रहा है, मैं आपको थ्योरेटिकली भी समझाऊं, उसके बाद हम प्रैक्टिकल वे में देखेंगे, ठीक है? तो यहां पर हम चलते हैं और मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं। यहां पर देखिए, जो एडवांस डिक्लाइन यहां पर हमने चार्ट देखा, राइट, नेट एडवांस डिक्लाइन हमने देखा, एडवांस डिक्लाइन, ठीक है? तो नेट एडवांस डिक्लाइन में क्या होता है? यहां पर आप देखोगे, अभी आप देखोगे कि 200 से ज्यादा मेरे डेरिवेटिव स्टॉक हैं, यानी कि F&O स्टॉक हैं, ठीक है? F&O स्टॉक्स 200 से ज्यादा, राइट? तो इसमें से एवरी डे आप देखोगे कि कुछ, मान लीजिए अराउंड 100 स्टॉक, आप देखोगे वो अपट्रेंड में रहेंगे, ठीक है? मान लीजिए कुछ 10-20 स्टॉक हैं, वो यहां पर साइडवेज रह सकते हैं, ठीक है? 10-20 स्टॉक साइडवेज रहेंगे और आप देखोगे बाकी जो आप देखोगे 80 स्टॉक्स, वो डाउनट्रेंड में रहेंगे, ठीक है? या फिर आप देखोगे कि ये जो 10 स्टॉक, ये जो साइडवेज मैं कह रहा हूं, ये
जस्ट थ्योरी के हिसाब से, मतलब हमारा जो व्यू बनता है पिक्चर के हिसाब से, उसके हिसाब से कह रहा हूं, अदरवाइज साइडवेज का डाटा के हिसाब से नहीं होता है। यहां पर आइदर या तो अपट्रेंड होगा या तो डाउनट्रेंड होगा, तो ये वाली जो चीज है ये बीच में नहीं आती। तो यहां पर क्या होगा, आपका 120 मान लीजिए अपसाइड है और 80 डाउनसाइड है, आउट ऑफ 200 स्टॉक, ठीक है? मैं एक, मैं एक जनरल फिगर ले रहा हूं 200, ठीक है, उसके हिसाब से हम देखते हैं। तो देखिए, मुझे क्या मालूम पड़ रहा है कि 120 स्टॉक अपट्रेंड में और 80 स्टॉक डाउनट्रेंड में। अभी यह जो स्टेटस क्वो है, ठीक है, यह जो रेशो है, यह चेंज होता रहता है, ठीक है, टाइम टू टाइम। अब ये चेंज चाहे वन मिनट में हो, टू मिनट में, थ्री मिनट में हो, ठीक है, या फिर 5 मिनट में, 10, 15 मिनट, अलग-अलग टाइम फ्रेम हम देखते हैं, ठीक है? जो मार्केट आवर्स हैं, 9:15 टू 3:30, आप देखोगे इसमें जो इंट्राडे जो ट्रेड लेते हैं वो मैक्सिमम 15 मिनट तक जाता है, ठीक है, कि वन मिनट, टू मिनट, थ्री मिनट, फिर 5 मिनट, 10 एंड 15 मिनट, यही टाइम फ्रेम में जनरली ट्रेड होता है। अभी यही टाइम फ्रेम में आप देखोगे यह जो एडवांस डिक्लाइन जो स्टॉक्स हैं, एडवांस डिक्लाइन जो, मैं कहूंगा, चार्ट है, वो चेंज होता रहता है। तो क्या होता है कि इनका रेशो बनता है, ठीक है? इनका यहां पर रेशो बनता है और ये जो रेशो ही
बताता है कि मार्केट का ट्रेंड जो है यहां पर चेंज हो रहा है या बन रहा है, ठीक है? यह रेशो बहुत इंपॉर्टेंट होता है, राइट? तो अभी जैसे अगर मैं रेशो बनाता हूं, तो जैसे मैंने यहां पर, जरा सा मैं इसको इरेज कर देता हूं, आगे कैलकुलेट करेंगे, ठीक है? तो जैसे मैंने बताया कि अपट्रेंड में कितने स्टॉक्स हैं, 120, डाउनट्रेंड में कितने हैं, 80, राइट? तो इसका रेशो बनेगा। तो 120 अप, 80 अगर मैं डिवाइड करूंगा तो यहां पर मेरा रेशो क्या आएगा, ठीक है? आप देखोगे एप्रोक्सीमेटली यहां पर रेशो आएगा 1 पॉइंट समथिंग, यहां पर रेशो इसका आएगा, करेक्ट? तो अगर मैं इसको डिवाइड करता हूं, देख सकते हो, ठीक है, तो अगर ये जीरो-जीरो भी यहां पर जाता है, 3/2, तो यहां पर आप देख सकते हो कितना आ रहा है, यहां पर 1 पॉइंट, यहां पर 1.5 का रेशो आ रहा है, करेक्ट? सो मतलब यह बता रहा है कि 1.5 का रेशो, उसके हिसाब से क्या बता रहा है कि आपका जो ट्रेंड है वो किस तरफ है, ठीक है? तो जो रेशो है, वो देखोगे वन, इससे ज्यादा का होता है और इससे कम का होता है। तो वन से ज्यादा का अगर रेशो है तो आपको क्या बता रहा है कि अपट्रेंड है, ठीक है? और वन से कम का अगर रेशो है तो वो बताएगा डाउनट्रेंड है, ठीक है? वो वहां पर बताएगा डाउनट्रेंड। अभी सिंपली
यहां पर आप देखोगे, जब यह रेशो आपको दिखेगा वन का, ठीक है, या 1.5, 1.2 या फिर 0.8, 0.9, तो डायरेक्टली जाके वहां पर ट्रेड नहीं लेना है। हमें कुछ और भी पैरामीटर देखने पड़ते हैं, कुछ स्ट्रेटेजी देखनी पड़ती है, ठीक है? आप डायरेक्टली उसको देखकर भी ले सकते हो, लेकिन जैसे यहां पर हम प्राइस एक्शन को थोड़ा सा यूज करेंगे, बिकॉज सिंपली यहां पर ये बनता है तो हम डायरेक्टली उसको नहीं ले सकते, ठीक है? एक, एक चीज ये है। दूसरा, टाइम फ्रेम बहुत मैटर करता है। अगर आप 3, 5 मिनट में अगर आप ले रहे हो, आपको मल्टीपल ट्रेड्स आएंगे, मैं कहूंगा मल्टीपल ट्रेड्स आएंगे, ठीक है, लेकिन इसमें आपको बिग टारगेट नहीं मिलेगा, ठीक है? बिग टारगेट नहीं मिलेगा। आपको बड़ा टाइम फ्रेम लेना पड़ेगा, 10 या 15 मिनट्स का, जिसमें बिग टारगेट की पॉसिबिलिटी रहेगी। हालांकि यहां पर स्टॉप लॉस भी आपका बड़ा रहेगा, ये भी बात आप जान लीजिए, लेकिन इसमें SL हिट होने के जो चांसेस रहेंगे वो कम रहेंगे, क्योंकि ट्रेड ही आपको कम मिल रहे हैं। अगर महीने भर में आपको, 10-15 मिनट का टाइम फ्रेम लगा रहे हो, 20 ट्रेड मिल रहे हैं, इसमें आप देखो जो रेशो है, अगर आप देखोगे तो रेशो आपको 1:2 से ज्यादा का ही मिलता है। तो अगर 1:2 या 1:3 का रेशो भी अगर आपको मिल रहा है, तो आप देखोगे अगर आपको 4-5 ट्रेड भी अगर आपको
मिल जाते हैं, ठीक है, नेकेड प्रॉफिट की मैं बात कर रहा हूं, उतना भी अगर आप लेके जाते हो तो काफी ज्यादा प्रॉफिटेबल रहोगे, ठीक है? तो 1:2 का रेशो जो मैं यहां पर कह रहा हूं, अगर मान लीजिए यहां पर मेरा जो स्टॉप लॉस है, मान लीजिए यहां पर स्टॉप लॉस है 150 पॉइंट्स पकड़ लीजिए, क्योंकि बड़े-बड़े स्टॉप लॉस हैं। अगर मैं BankNifty में जाऊंगा तो मुझे इतना ही मिलेगा, Nifty में जाऊंगा तो भी मुझे 70-80 पॉइंट्स का मिलेगा। अभी इसके सामने आपको 1:2, यानी 300 या फिर 450 का भी हमें यहां पर मिल सकता है। तो अगर यह वाला मुझे अगर टारगेट यहां पर अगर मिलने के चांसेस रहेंगे, क्योंकि ये चांसेस यही रहेंगे, मैं आपको सामने चार्ट पर दिखाऊंगा, तो यहां पर आप देख सकते हो, इसमें अगर कोई ATM का स्ट्राइक लेता हूं तो उस पर मुझे 150 टू 220 इतने पॉइंट मिल सकते हैं। अगर आप ये सिंगल ट्रेड लोगे, अगर इसमें आप देखोगे आपको तीन से चार ट्रेड, अगर आप पूरे महीने भर में भी अगर आपको सक्सेस होता है, तो आप काफी ज्यादा इसमें प्रॉफिट बना सकते हैं। अगर मैं यहां पर, मैं बात करूं, मान लीजिए मैंने यहां पर 10 या मैंने 20 लॉट लिए, ठीक है? अगर मैं 20 लॉट यहां पर लेता हूं तो 20 लॉट इन 50, मेरा कितना हो जाएगा, 300 क्वांटिटी। सो जस्ट इमेजिन, अगर मेरा 100 पॉइंट्स भी यहां पर बुक हो रहा है, ठीक है, सो दैट इज द प्रॉफिट, ठीक है? तो आप देख सकते हो कि जब मैं इतने लॉट में ले रहा
हूं तो मान लीजिए कि मेरा 3 लाख कैपिटल यहां पर लग रहा है, 3 लाख यहां पर लग ही जाता है, ठीक है, 3 लाख का कैपिटल मेरा लग रहा है। अभी मान लीजिए कि मैंने यहां पर 4 से 5 लाख का कैपिटल मैंने यूज किया है, तो यहां पर अगर मेरा एक ट्रेड ऐसा बनता है 30,000, तो मुझे तीन ट्रेड भी अगर मुझे मिल जाते तो एप्रोक्सीमेटली 1 लाख के आसपास मेरा प्रॉफिट हो सकने की संभावना है। तो 5 लाख अगर मैं कैपिटल रखूं तो दैट इज 20% रिटर्न, दैट इज वे मोर दैन इनफ, ठीक है? मार्केट को डायरेक्टली आउटपरफॉर्म कर पा रहे हैं, ठीक है? सो चलिए, अभी हम देखते हैं कि इसको किस तरीके से यूज किया जाएगा, ठीक है? अभी एडवांस डिक्लाइन आप देखोगे, जैसे मैंने कहा कि वन, ठीक है, अभी जैसे यहां पर ऊपर जाता है, ठीक है, यहां पे मान लीजिए ये 2 पॉइंट या थ्री या समथिंग, फोर पॉइंट भी इसका AD, जो एडवांस डिक्लाइन रेशो, वो हो जाता है। बाद में आप देखोगे गिरना शुरू होता है, तो जैसे ही आप देखोगे वन के नीचे आता है, 0 पॉइंट नाइन समथिंग बनता है, आप उस पर्टिकुलर कैंडल का वेट करिए, वहां पर उसका ब्रेक होता है, आप वहां पर ट्रेड ले सकते हो। कहां तक ले सकते हो? जब तक वो नीचे जाके यहां पर वन नहीं बनता, तब तक हम उसको ले सकते हैं, वहां पर मेरा पहला टारगेट बुक होगा। फर्दर आप डाउनसाइड दे सकते, अगर मान लीजिए इसका हाई ब्रेक किया तब तक, देखो बहुत डिक्लाइन हो जाता है, मतलब इसमें जो प्रीमियम आपने बाय किया पुट का, वो काफी ज्यादा, मैं कहूंगा कि आधा हो जाता है। तो इसलिए जैसे वन होता है, वहां पर प्रॉफिट बुक करना
ज्यादा सेफ रहेगा, ठीक है? तो चलिए आपको चार्ट पर लेकर चलता हूं और वहां पर मैं आपको दिखाऊंगा कि किस तरीके से हम डायरेक्टली इंडिकेटर लगाएंगे। जैसे मैंने आपको वहां पर Quantsapp का जो एप्लीकेशन है, मैंने वहां पर बताया, अभी मैं यहां पर इंडिकेटर में बताऊंगा, ठीक है? तो हम जाते हैं Analyze में, Chart, Order and Trade हम लगाएंगे, ठीक है? इसमें देख सकते हो, यह हमारा चार्ट इसमें लगा हुआ है, ठीक है? अभी इसमें मैं जरा जो ड्राइंग है, मैं इसको हटा देता हूं, ठीक है? तो ड्राइंग हमने हटा दी, ठीक है? अभी ये आप देख सकते हो कि मैंने इंडिकेटर यहां पर लगा रखा है एडवांस डिक्लाइन का। तो आप यहां पर जाइए Quantsapp इंडिकेटर में, यहां पे देख सकते हो एडवांस डिक्लाइन जो है, आप इसको क्लिक कीजिए। कोई भी इसमें सेटिंग नहीं करनी है, जो एज इट इज सेटिंग है उसी को मेंटेन रखिए, ठीक है? अभी आप देख सकते हो जैसे कि यह आज का यहां पर डेट, ठीक है, आज का ये 15 तारीख का यहां पर दिया गया है, मॉर्निंग। अभी कल से देख सकते हो कि कल से इसका सिस्टम कैसे चेंज हुआ। अभी देख सकते हो, ये ऊपर है पूरा, ठीक है? यहां पर आप देख सकते हो, नीचे देखिए, यहां पर आप देख सकते हो कि किस तरीके से यहां पर इसका ये AD, जो एडवांस डिक्लाइन है, यहां पर आप देख रहे हो 1 पॉइंट समथिंग कुछ दिख रहा है ब्लू कलर में, ठीक है? अभी देखिए, ये पूरा यहां पर ऊपर गया है, ठीक है, वन समथिंग उसका कुछ चल रहा है, ठीक है? यहां पर वन हो
गया, देखिए, 1.5, इसके पहले वन था, 1.5 गया, फिर वन हो गया। तो जब ये छोटा-छोटा डिक्लाइन होता है तो समझिए कि कुछ ट्रेंड चेंज होने वाला है। नेक्स्ट कैंडल बनती है, देखिए वहां पर डायरेक्टली वन हो गया, उसके बाद देख सकते हो यह हो गया 0.67। अभी इसका अगर लो ब्रेक होता है, जो कि नेक्स्ट कैंडल पर हुआ है, तो अगर मैं यहां पर लेता हूं और इसको कंटिन्यू करता हूं यहां तक, तो देख सकते हो, अभी जैसे कि यहां पर अभी वन यहां पर हुआ है, ठीक है, यह देख सकते हो इस पे। तो जैसे मैंने कहा कि थोड़ा वहां पर ऊपर आता है तो काफी कुछ चेंज हो जाता है, राइट? तो इसमें क्या करिए कि आप 1:3 का रेशो पहले बुक करिए, ठीक है? अभी इसमें अगर मैं यह जो यहां पर बना है 0.6, इसका लो मैं लेता हूं, मैं यहां पर इसका स्टॉप लॉस रखूंगा, ठीक है? तो इसी कैंडल के ऊपर रख दीजिए, क्योंकि इसका लो ब्रेक हो रहा है, वहीं पर आप ले सकते हो। तो देख सकते हो ये यहां पर 130-150 पॉइंट का स्टॉप लॉस है और यहां पर आप देख सकते हो इजली मुझे 300 के आसपास मिला है। तो यह 200 पॉइंट्स का आपको आसानी से मिल गया, आई एम सॉरी, 300 पॉइंट्स का, 1:2 का रेशो मिल गया। अभी इसी में यह देख सकते हो कि ये जो यहां पर ट्रेड मिला हुआ है, ठीक है, यहां पर वन, यहां पर 1.25 है और अगला वाला टू यहां पर बना हुआ है, ठीक है? अभी इसका हाई ब्रेक करने का वेट करूंगा, तो मैं कम टाइम फ्रेम में जाके मैं वेट कर सकता हूं, ठीक है, कि इसका जैसे हाई ब्रेक करे,
मैं वहां पर लूं। तो ये हाई ब्रेक 48,703 पर हुआ है और 4894 पे गया हुआ, तो यहां पर आप देख सकते हो 538 का स्टॉप लॉस यहां पर रहेगा। तो मतलब अगर मैं इसमें ट्रेड लेने की कोशिश करूंगा, राइट, तो चलिए इसमें ट्रेड लेते हैं। अभी जैसे इसका हाई है, अभी देख सकते हो कि यह वाली कैंडल जो है बहुत बड़ी कैंडल बनी है, तो इस चीज को मुझे अवॉइड करना है। तो मैं इसके हाई, मतलब यहां पर मैं रखूंगा, जिसकी कोई कैंडल वहां पर क्लोज हो तो मैं वहां पर ट्रेड लूंगा, राइट? इसका हाई जैसे ब्रेक करता है, तो अगर मैं इसको छोटे टाइम फ्रेम में मैं जाता हूं, ठीक है, इसको जरा सा टाइम फ्रेम फाइव मिनट कर लें, ठीक है? यह देखिए, अभी जो मैंने बताया था, यहां पर आप देख सकते हो इसका हाई इधर ब्रेक हुआ है, करेक्ट? तो यहां पर आप देख सकते हो, यह 1:2 का रेशो अभी मिला नहीं है, अभी थोड़ा सा नीचे आया हुआ है, ठीक है? 1:1.8 है, स्टिल वेट, क्योंकि वहां तक वो जा सकने की संभावना है, राइट? फिर भी आप देख सकते हो कि यहां से जो प्रॉफिट है, 48,703 से 950 तक गया है, ठीक है? अब यहां पर मेरा स्टॉप लॉस यहां पर कितना, 164 पॉइंट्स का है, जैसे मैंने आपको बताया था, 160, 150 इसके आसपास इसका स्टॉप लॉस रह सकता है, राइट? अभी हम क्या करते हैं, हम वापस से 15 मिनट में जाते हैं, ठीक है?
अभी ये कल का ट्रेड मैं दिखाता हूं आपको कि कल कैसे यहां पर बदला हुआ था, ठीक है? यहां पर आप देख सकते हो, यह आप देख सकते हो, यहां पर पॉइंट, यहां पर आप देख सकते हैं कि कल कैसा हुआ। यहां पर, यहां पर देखिए, डाटा चेंज हुआ, ठीक है? वन के पास 0.67 हुआ, अब इसका लो यहीं पर ब्रेक हो गया फर्स्ट कैंडल पे। तो हम क्या करेंगे, हम यहां पे ट्रेड को एग्जीक्यूट करेंगे। तो हम यहां पर क्या करते हैं, शॉर्ट पोजीशन बनाते हैं, हम यहां पर बना सकते हैं, राइट? यहां पर मैंने एक 21 का मूविंग एवरेज लिया है, उसी के नीचे क्लोज हुआ है, ठीक है? स्टॉप लॉस आप देख सकते हो कितना स्टॉप लॉस है, बहुत बड़ा स्टॉप लॉस है, 296। तो 1:1 पे मुझे एग्जिट कर जाना है, ठीक है? हालांकि यहां पर 500 पॉइंट का यहां पर मुझे दिया गया है, ठीक है, दैट इज 1:2 का रेशो मुझे मिल गया है। बट इतना बड़ा स्टॉप लॉस थोड़ा अगर रहेगा तो वहां पर जो पोजीशन साइजिंग करिए, डायरेक्टली वहां पर जाके उसको बाय मत करिए। मतलब वहां पर अगर आप 10 लॉट लेना चाह रहे हो तो पांच लॉट लीजिए। जैसा मैंने आपको बताया कि 20 लॉट समथिंग है, तो वैसा मत करिए, ठीक है? अब यहां पर देख सकते हो कि कल भी यहां पर बना था, उसका हाई ब्रेक किया, यहां पर आपको ट्रेड इसमें मिला हुआ है। हालांकि मुझे ज्यादा नहीं मिला है, लेकिन फिर भी आप देख सकते हो कि थोड़ा बहुत यहां पर मिला हुआ है। तो कई बार देखिए, जो टारगेट हैं, आपको बड़े टारगेट मिलेंगे, कई बार टारगेट आपको छोटे मिलेंगे, ठीक है? तो अगर
टारगेट ऊपर चला जाता है तो आप क्या कर सकते हो कि जो स्टॉप लॉस है थोड़ा सा ऊपर लाकर रख दीजिए, ताकि उसमें आपको ज्यादा लॉस ना हो सके, ठीक है? यह देखिए, यहां पर 0.8, 0.1 यहां पर शुरू हो गया, इसका हाई ब्रेक किया, यहीं पर स्टॉप लॉस रखी, ठीक है? एक बार देखिए यहां पर हिट हुआ, क्योंकि ये नीचे आया हुआ है। अगेन देखिए, नंबर वही मेंशन है, ठीक है? यहीं से आप दोबारा इसको बाय कर सकते हो, देख सकते हो कि पूरा फ्लो यहां तक दिया गया, ठीक है? इसमें आपको 1:3 पूरा मिल जाएगा। तो यह जो चार्ट है, आप क्लियर यहां पर देख सकते हो कि एडवांस डिक्लाइन आपको एक डायरेक्शन बताता है जिसके हिसाब से आपको काफी अच्छा ट्रेड मिल सकता है। इसको अगर आप यूज करोगे तो बिग टारगेट मिलने के चांसेस ज्यादा हैं। अभी आपने देखा कि यहां पर बिग टारगेट यहां पर मिला हुआ है, इसके पहले भी यहां मिला हुआ है, अभी का बना हुआ है, ठीक है? ये कहूंगा कि मेरा, हो सकता है कि मेरा जो कॉस्ट टू कॉस्ट वाला SL है वो आके हिट कर दे, लेकिन बाकी जगह पर देखोगे, अभी तक SL मेरा सिर्फ एक जगह हिट हुआ है। उसके बाद जो ट्रेड दिया, देख सकते हो काफी बड़ा ट्रेड है, क्योंकि यहां पर आप क्लीयरली देख सकते हो एडवांस डिक्लाइन जो है वो चेंज नहीं हुआ। अगर मैंने यहां पर ट्रेड लिया, देख सकते हो यह वाला चेंज हुआ, इसका हाई ब्रेक हुआ है, यहां पर मैं लेता हूं, इसके बाद देख सकते हो पूरा फ्लो मिला हुआ है। यह थोड़ा सा नीचे है, तो मैं कहूंगा स्टॉप लॉस हिट हुआ है, लेकिन यहां पर अगेन देख सकते हो एडवांस डिक्लाइन जो टू था, उसका हाई अगेन ब्रेक किया, यहां पर दोबारा ट्रेड लिया जाएगा और देख सकते हो पूरा
फ्लो मुझे मिला हुआ है। उसके यहां पर भी आप देख सकते हो कि 0.67 समथिंग ऊपर जाके बना हुआ है, ठीक है? देख सकते हो वन, ये 0.67 यहां बना हुआ है, ठीक है, वापस से बना हुआ है। अभी इसमें छोटा स्टॉप लॉस है, तो ठीक है, मैं उसमें छोटा स्टॉप लॉस ले सकता हूं, ठीक है? इसके बाद दोबारा बनाओ, दोबारा उसमें ले सकते हैं, तो ये मल्टीपल टाइम्स आपको देगा। अगर आपको थोड़ा कन्विक्शन ज्यादा चाहिए तो आप इसके साथ जैसे मूविंग एवरेज यूज कर सकते हो, कि उसके नीचे जाए, तब एडवांस डिक्लाइन का कुछ आए, तब मैं ट्रेड लूं। लेकिन उसमें मैं कहूंगा कि ट्रेड कम मिलेंगे, और मैं ये भी कहूंगा कि कई बार बहुत पहले ये ट्रेंड चेंज हो चुका होता है और मूविंग एवरेज आपको बाद में बताता है, तो थोड़ा इसमें आपको काफी ज्यादा फेर-बदल करने की जरूरत पड़ेगी। मीनव्हाइल सिर्फ AD, जो एडवांस डिक्लाइन रेशो है, उसी को देखकर अगर आप ट्रेड करेंगे तो इस तरीके से आप कर सकते हैं। ज्यादातर अगर किसी लेवल के पास आप देखेंगे तो और भी बढ़िया रहेगा, जैसे सपोर्ट और रेजिस्टेंस के पास, तो आपको अच्छा-अच्छा रिजल्ट दे सकता है, ठीक है? तो एडवांस डिक्लाइन रेशो में इतना ही था, जितना मैंने आपको पूरा बताया कि किस तरीके से आप सेटअप कर सकते हो, किस तरीके से ट्रेड ले सकते हो, राइट? इसको, इसको स्टडी करने में थोड़ा टाइम लगेगा, तो थोड़ा टाइम लीजिए, दो-चार हफ्ते, महीना भर टाइम लीजिए, उसके बाद आप देख सकते हो आपको रिजल्ट काफी अच्छा मिल सकता है। तो आज के सेशन में इतना ही था। ऑल राइट, जुड़े रहिएगा, जाइएगा नहीं, मैं नेक्स्ट सेशन में कुछ और आपको बताने वाला
हूं। स्टे ट्यून्ड टू Quantsapp, धर्म राज, आपका नमस्कार!

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →