SuperTrend aur MACD se Trading Strategy (Hindi)
This lesson combines two indicators, Supertrend and MACD, into one trade setup, and argues that two well-aligned indicators are enough instead of a mix of three or four. It also touches on keeping return expectations tied to capital and checking risk-reward and strike ratio before trading.
On the Chart & Trade screen in Quantsapp, Supertrend is kept at its default 10 and 3, and MACD is slowed to 24 and 52. A 3-minute chart is suggested for intraday and a 15-minute chart for swing trades held up to about a week.
The rules: trade in the direction of MACD relative to its zero line and the Supertrend colour, wait for a MACD crossover, mark the signal candle, enter when its high (or low) breaks and holds, and keep the stop at the other end of that candle. Examples on HDFC Bank and Nifty include a stop loss that was hit, with the point that losses within the system should be accepted.
In this video
What you’ll learn
Transcript
नमस्कार दोस्तों, माय नेम इज़ धर्मेंद्र राजभर। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp, Quantsapp के ऑप्शन सीखें, ऑप्शन सीखें सेशन में आपका स्वागत है, जहां पर हम सीखते हैं कुछ ऑप्शंस के डाटा पॉइंट, जहां पर हम सीखते हैं स्ट्रेटेजी, या फिर जहां पर हम सीखते हैं कि किस तरीके से ऑप्शन ट्रेडिंग की जा सकती है। कुछ नए तरीके सीखते हैं, कुछ और भी हम देखते हैं कि मान लीजिए कि जैसे कि एक पर्टिकुलर टूल को किस नजरिए से देखना, वो भी इसमें सीखते हैं। ठीक है? तो अभी हमने थोड़ी देर पहले देखा कॉन्फ्लुएंस ऑफ इंडिकेटर्स। ठीक है? तो कुछ उसी से मिलता-जुलता मैं यहां पर करना चाहूंगा। ठीक है? अभी तो मैंने आपको जिस एक सपोर्ट, मैंने आपको बताया कि ट्रेंड को कैसे आइडेंटिफाई किया जाए। अभी मैं आपको यहां पर बताऊंगा कि हम ट्रेड कैसे ले सकते हैं। ठीक है? अगर कोई मुझे इंडिकेटर्स, अगर मुझे यूज़ करना है अलोंग विद द डाटा, तो मैं किस तरीके से यूज़ कर सकता हूं। ठीक है? तो इसको हम इंट्राडे भी कर सकते हैं, इसको हम पोजीशनल भी कर सकते हैं, और उसके मुताबिक हम वहां पर लेना चाहेंगे कि किस तरीके से स्ट्रेटजी बनाई जा सकती है। ठीक है? किस तरीके से किसी पर्टिकुलर स्टॉक में ट्रेड लिया जा सकता है। ऑलराइट। तो चलिए, मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं, और उसके मुताबिक हम देखते हैं कि किस तरीके से यह सेटअप तैयार होता है। मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं। यह हमारा Quantsapp एप्लीकेशन है। ठीक है? अब यहां पर हम देखेंगे, Quantsapp एप्लीकेशन में मैं चार्ट यहां पर ओपन करूंगा, और उसके बाद
मैं आपको सिखाऊंगा कि किस तरीके से हम यहां पर, यहां पर अपना सेटअप बना सकते हैं। ठीक है? जरा मैं स्क्रीन शेयर करता हूं, जस्ट अ मिनट। ऑलराइट। सो यहां पर मेरा स्क्रीन शेयर हो रहा है यहां पर। ओके, यहां पर आप देख सकते हो, मेरा स्क्रीन आपको दिख रहा है। जस्ट अ मिनट। ऑलराइट, ओके, सॉरी। सो यहां पर देखिए, जब मैं इंडिकेटर्स की बात कर रहा हूं, ठीक है, तो मैं यहां पर इंडिकेटर्स, ठीक है, यहां पर मैं जो इंडिकेटर यूज़ करूंगा, बहुत ही सिंपल है, और उसकी सेटिंग डिफॉल्ट रहेगी, उसमें कोई भी चेंज नहीं होगा। जो भी चेंज अगर होगा, तो मैं आपको सामने से बताऊंगा। ठीक है? तो देखिए, दो इंडिकेटर्स यूज़ करने का मतलब, फायदा क्या होगा, वो हम डिस्कस करेंगे। फिर मैं बताऊंगा कि इसको हम कौन से टाइम फ्रेम में अच्छा खासा यूज़ कर सकते हैं। ठीक है? तो पोजीशनल एज़ वेल एज़ इंट्राडे, मैं दोनों संदर्भ में बात करूंगा। ठीक है? तो यहां पर इंडिकेटर्स, मैं अगर दो इंडिकेटर यूज़ कर रहा हूं, क्योंकि यहां पर क्या होता है, आप देखोगे, डिफरेंट डाटा पॉइंट्स होते हैं, ठीक है, डिफरेंट व्यू होता
है, और सिमिलरली डिफरेंट कैलकुलेशन भी होता है। ठीक है? तो हम क्या करते हैं? हम दोनों को अलाइन करते हैं। ठीक है? दोनों को अलाइन करते हैं, और उसके मुताबिक हम वहां पर स्ट्रेटजी बनाते हैं। ठीक है? बहुत सिंपल होता है। अभी कई लोग क्या करते हैं? कई लोग यहां पर तीन-चार, ठीक है, मैंने देखा है, तीन-चार इंडिकेटर को यूज़ किया जाता है। ठीक है? तो बहुत ज्यादा खिचड़ी बन जाती है। आप देखिए, बहुत ज्यादा जाएंगे तो तीन में जा सकते हैं। ठीक है? लेकिन मेरे ख्याल से दो इंडिकेटर इनफ होता है, अगर आप ट्रेडिंग करना चाहते हो। वो, और ये भी वो डिपेंड करता है कि आपके जो ROI है, मतलब रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट की जो उम्मीद है, वो कितनी हो सकती है, उसके ऊपर डिपेंड करता है। ठीक है? क्योंकि कई बार क्या होता है, लोगों की जो ROI की एक्सपेक्टेशन होती है, बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आप देखोगे, काफी उनको खासा नुकसान देखना पड़ता है। क्योंकि ROI का जो तालमेल होता है, वो आपके, मैं कहूंगा कि जो इन्वेस्टमेंट है, जितना भी हम इन्वेस्टमेंट करते हैं, मतलब जो हमारा कैपिटल है, उससे रिलेटेड होता है। राइट? अगर हम देखेंगे कि जो भी मेरा कैपिटल इनवॉल्व है, उसका मैं परसेंटेज वाइज में अर्न करने जा रहा हूं, उसी के हिसाब से ROI डिसाइड करते हैं, उसी के हिसाब से स्ट्रेटजी डिसाइड करते हैं। तो जो स्ट्रेटजी है, जनरली हम क्या देखते हैं कि कोई भी पर्टिकुलर स्ट्रेटजी है, उसका रिस्क रिवॉर्ड कितना है। राइट? रिस्क रिवॉर्ड कितना है, और यहां पर मैं
देखूंगा, स्ट्राइक रेशियो क्या है। ठीक है? स्ट्राइक रेशियो कितना है। तो यह दोनों मेरा काफी, मैं कहूंगा कि काफी इंपॉर्टेंट पॉइंट्स होते हैं। ठीक है? वेरी इंपॉर्टेंट, बिकॉज़ इसी के बेस पर मैं देखूंगा कि मेरा ROI कितना है, तभी हम आगे डिसाइड करके आगे बढ़ते हैं। ऑलराइट। तो यहां पर देखिए, मैं जो इंडिकेटर्स मैं यूज़ करने वाला हूं, वहां पर मैं इंडिकेटर्स के नाम लिख देता हूं, आप नोट कर सकते हो। यहां पर दो इंडिकेटर्स यूज़ करेंगे। ठीक है? तो यहां पर मैं शॉर्ट फॉर्म ले लेता हूं, इंडिकेटर्स। ठीक है? यहां पर सबसे पहला मैं यूज़ करूंगा इसके साथ सुपर ट्रेंड, और सुपर ट्रेंड के साथ मैं सेकंड वाला यूज़ करूंगा MACD। ठीक है? जो काफी कारगर है। आप देखिए कि किस तरीके से मैं दोनों को अलाइन करता हूं। ठीक है? और इसके बाद मैं आपको टाइम फ्रेम बता देता हूं। ठीक है? टाइम फ्रेम, तो इंट्राडे अगर करना चाहते हो, तो 3 या 5 मिनट आप कर सकते हो। लेकिन 3 मिनट ज्यादा कारगर है कंपेयर टू 5 मिनट, तो 3 मिनट को आप ज्यादा प्रेफरेंस दीजिए। यह होगा आपका इंट्राडे के लिए। और दूसरा है आपका 15 मिनट, यह आपके पोजीशनल के लिए होगा। ठीक है? अभी बहुत लोग बोलते हैं कि 15 मिनट में कैसा पोजीशन हो सकता है? वन आवर या वन डे लेते हैं। ऐसा नहीं होता है। वन आवर, वन डे अगर आप ले रहे हो, तो
बहुत बड़ा टारगेट रखना पड़ता है, बहुत बड़ा स्टॉप लॉस भी होता है। स्विंग ट्रेडिंग की मैं बात कर रहा हूं, जो हफ्ते भर में हमारा आ जाना चाहिए, मैं उसके बारे में बात कर रहा हूं। ठीक है? तो यहां पर हम क्या करेंगे? अगर पोजीशन मुझे लेना है, तो मैं 15 मिनट वाले में जा सकता हूं। ओके? अभी चलते हैं Quantsapp एप्लीकेशन पे, वहां पर मैं बताऊंगा कि इंडिकेटर्स कैसे ऐड किया जाएगा। ऑलराइट। तो यहां पर हम जाएंगे एनालाइज़ में, और यहां पर Chart & Trade को मैं सेलेक्ट करता हूं। यहां पर मैंने MACD ऑलरेडी लगा के रखा हुआ है। ठीक है? और यहां पर, जस्ट अ मिनट, लेट मी रिफ्रेश इट। तो यहां पर जो MACD ऑलरेडी मैंने लगाया हुआ है, उसके साथ मैं यहां पर सुपर ट्रेंड को ऐड करूंगा। यह जो हमारा मूविंग एवरेज है, इसकी हमें जरूरत नहीं है। सुपर ट्रेंड, यहां पर MACD, सुपर ट्रेंड मैंने ऑलरेडी यहां पर है। तो सुपर ट्रेंड मैंने यहां पर लिया, वो 10 एंड 3। ठीक है? उसका सेटिंग बाय डिफॉल्ट है, उसमें मैंने कुछ भी बदलाव नहीं किया है। तो 10 और 3 रहने दीजिए, उसको कुछ भी चेंज मत करिए। ठीक है? और जो MACD है, इसको आप देखिए, यहां पर फास्ट लेंथ में आपका 12 होगा, तो यहां पर 24 कर दीजिए। स्लो लेंथ में आपका 26 होगा, तो उसको 52 कर दीजिए। ओके? अभी यहां पर हम ट्रेड बनाएंगे कैसे, यह सबसे इंपॉर्टेंट सवाल है। ठीक है? अब यहां पर HDFC Bank है। ठीक है? और चलिए,
थोड़ा प्रीवियसली जाकर देखते हैं, ताकि मैं आपको चार-पांच दिन का मैं यहां पर ट्रेड दिखा सकूं। ठीक है? तो यहां पर आप एक चीज देखिए कि अगर जो हमारा, मैं कहूंगा कि जो MACD है, ठीक है, ये ज़ीरो वाली लाइन रहती है, इसके ऊपर-नीचे रहता है। ठीक है? तो पहले आप यह देखिए कि जो MACD वाली लाइन है, ये ऊपर ही रहनी चाहिए, वहीं पर आपका पहला ट्रेड बने, ऊपर रहेगा। ठीक है? तो सिंपली ऊपर जाकर आपको यह नहीं देखना कि वहीं पर जैसे क्रॉस करता है, मैं वहां पर ट्रेड ले लूं। ऐसा नहीं होना चाहिए। ठीक है? इसको थोड़ा सा बड़ा कर देते हैं। ठीक है? ये देखिए, MACD नीचे से क्रॉसओवर कर रहा है। दो तरीके से ट्रेड लिया जा सकता है। अगर यह सुपर ट्रेंड में आया हुआ है, और MACD आपका जो क्रॉसओवर कर रहा है, यह पर्टिकुलर कैंडल, इस पर मार्क करिए। तुरंत उसमें ट्रेड नहीं बनता है। आपका जो फर्स्ट कैंडल है, आप उसको मार्क करिए। ठीक है? मार्क करिए, और इसका हाई जहां पर ब्रेक होकर सस्टेन कर रहा है, आप वहां पर ट्रेड बना सकते हैं। और वही जो कैंडल है, उसी के लो पे स्टॉप लॉस रखिए। ठीक है? जब हाई ब्रेक किया, सिग्नल कैंडल है, जहां पे मैंने कहा कि जिसका हाई मार्क करिए, वहां पे आप ट्रेड बना सकते हो। ठीक है? फॉर इंट्राडे। लेकिन इससे ज्यादा कन्विक्शन चाहिए, तो वेट करिए कि ये जो मूविंग एवरेज है, आई एम सॉरी, ये जो MACD है, ये आपका जो ज़ीरो लाइन है,
उसके ऊपर है, तब वहां पर अगर सुपर ट्रेंड बनता है, तब ट्रेड लीजिए। ठीक है? अभी यहां पर देखिए, ये जो ज़ीरो के ऊपर गया, सुपर ट्रेंड पहले से बना हुआ था। ठीक है? और ऊपर जाके मुझे क्रॉसओवर भी नहीं दिखा। ठीक है? आप देख सकते हो, कहीं पर भी क्रॉसओवर नहीं है, तो मेरा ट्रेड दोनों जगह नहीं बना। अभी डाउन साइड है। जैसे मैंने कहा कि अगर ये नीचे जाता है, और नीचे मुझे क्रॉसओवर मिलता है, तो ट्रेड लेना चाहिए कि नहीं? तो नीचे हम ले सकते हैं। अभी देखिए, यहां पर इसको थोड़ा सा हम करते हैं। ये देखिए, ये नीचे आ रहा है लाइन यहां पर। ठीक है? और पूरा ज़ीरो के नीचे आया। अभी आप देख सकते हो कि यहां पर क्रॉसओवर, इसमें आप देख सकते हो कि जो येलो वाली लाइन है वो ऊपर है, ब्लू नीचे। ठीक है? क्रॉसओवर नीचे हो रहा है, और यहां पर आप देख सकते हो कि ये जो मेरा सुपर ट्रेंड है, वो नेगेटिव हो चुका है। अभी ये है कि ये इंट्राडे, तो ये उसी दिन खत्म हो जाता है, क्योंकि 3 मिनट का टाइम फ्रेम मैंने लगाया हुआ है। ठीक है? सिमिलरली, अगर मैं थोड़ा यहां पर ऊपर जाके मैं चेक करता हूं, ऊपर मुझे कहीं पर क्रॉसओवर और फिर मुझे सेटअप मिले, तब कैसा मिलेगा, हम यहां पर देखते हैं। अब यहां पर आप देखिए, ठीक है, इसको थोड़ा सा हम बड़ा कर देते हैं, ताकि आपको थोड़ा क्लियर दिखे। ओके, यहां पर आप देख सकते हो। ठीक है? अब ये ज़ीरो के ऊपर है, और यहां सुपर ट्रेंड भी यहां पर बना हुआ है। तो मैंने आपसे क्या कहा था कि मैं इस पर्टिकुलर
जो कैंडल है, उसका हाई मार्क करूंगा। ठीक है? अभी इसका हाई अगले दिन ब्रेक हुआ है, उस दिन ब्रेक नहीं। अभी उस दिन देखें, उसी दिन क्लोज होते-होते ब्रेक हुआ है। तो क्लोज होते-होते ब्रेक हुआ, तो मैं ट्रेड लूंगा नहीं, मुझे दो-पांच मिनट में क्या मिल जाएगा? अगले दिन देखिए, उसी के ऊपर बंद हुआ, आप अगले दिन ट्रेड ले सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं कि आपको उसी दिन, मतलब 3:00 बजे अगर आपको ट्रेड मिल रहा है, आपने नहीं लिया, और अगले दिन उसी पैटर्न को फॉलो कर रहा है, तो आप उसको अवॉइड करेंगे। ऐसा नहीं होता। वो अगले दिन उसको फॉलो कर रहा है, तभी आप लीजिए। इसमें क्या होगा? अगर जो तरीका मैं आपको बता रहा हूं, तो इसमें स्टॉप लॉस के चांसेस कम हो जाएंगे। आप हर एक MACD के क्रॉसओवर, और उसी के साथ हर एक सुपर ट्रेंड का जो ट्रेंड बन रहा है, चाहे नेगेटिव, पॉजिटिव, लेंगे, बहुत ज्यादा ट्रेड हो जाएगा, और उसमें स्टॉप लॉस भी मल्टीपल हिट होगा। तो मैं यहां पर जो आपको ट्रेड सेटअप बता रहा हूं, इसमें ट्रेड आपको कम मिलेगा, लेकिन स्टॉप लॉस भी आपका कम हिट होगा। अभी आप देख सकते हो कि हमारा दो ही ट्रेड बना। ठीक है? अभी आगे देखिए, ये जो क्रॉसओवर यहां पर नीचे बन रहा है, देख सकते हो, अगेन देख सकते हो कि ये MACD में क्रॉसओवर बना, और यहां पर आप देख सकते हो कि ये पहली कैंडल हाई बनी, उसी के ऊपर आप देख सकते हो कि एक बार कैंडल क्लोज हुई। ठीक है? यहां पर आपको दिखा देते हैं। ये देखिए, उसी के ऊपर क्लोज हुई। तो चलिए, हमने यहां पर ट्रेड लिया। अब ये पूरा घूम के नीचे आया, तो मैं कहूंगा कि मेरा स्टॉप लॉस हिट हुआ। ठीक है? हिट हुआ है, उसको एक्सेप्ट
करना चाहिए। हमारे जहां पर स्टॉप लॉस हिट हो रहा है, एक्सेप्ट करना चाहिए। हमारी यहां पर गलती नहीं है, सिस्टम के हिसाब से मेरा SL हिट हुआ है, कोई बात नहीं। आगे देखते हैं। अगेन यहां पर क्रॉस किए, अगेन हम यहीं पर नीचे स्टॉप लॉस रखेंगे। आप उसके बाद देखिए, पूरा मूवमेंट दिया हुआ है। ऑलराइट। तो ये जज़्बा होना चाहिए ट्रेड लेने के लिए, कि हिट हुआ, इट्स ओके, हमारे सिस्टम में दोबारा बनेगा, हम दोबारा लेंगे। सिस्टम को हमें फॉलो करना चाहिए। अभी आगे देखिए, अगर मैं यहां पर नेगेटिव की ओर सोचता हूं, ठीक, ठीक है, कि नेगेटिव में मेरा ट्रेड कैसे बने, तो हम आगे चलते हैं। यहां पर हम देखेंगे, पूरा नीचे क्रॉसओवर यहां पर नहीं बना हुआ है। ठीक है? भले ही मुझे ट्रेड बहुत बड़ा यहां पर दिख रहा है, बट इट्स ओके, कोई बात नहीं, हम नेगेटिव के हिसाब से लेंगे। अभी देखिए यहां पर, खैर, यह मेरा नेगेटिव ट्रेंड तो यहां बना नहीं। ये पूरा यहां पर नीचे आया, उसका लो भी ब्रेक नहीं किया, तो यहां पर कहीं भी मेरा ट्रेड नहीं बना। अभी इसमें अगर मुझे ट्रेड बनाना है, तो हम कैसे बना सकते हैं? हम कई बार यहां पर रिवर्सल देख सकते हैं, कि जो सुपर ट्रेंड की लाइन है, उसको रिवर्स करें, लेकिन उस पर अभी मत जाइए। अभी हम सीधे फॉलो करेंगे कि नीचे लाइन बनी रहे और नीचे क्रॉसओवर हो, तभी हमें ट्रेड बनाना है। ठीक है? तो आगे मेरा कहीं पर भी नहीं बना है। अभी आप देख सकते हो कि क्रॉसओवर आज ऊपर, देख सकते हो, यह ऊपर गया है, लेकिन क्रॉसओवर पहले बन चुका है नीचे, अवॉइड करिए। ठीक है? अभी आप देख सकते हो कि यहां पर सुपर
ट्रेंड बन गया। ठीक है? हम क्या करेंगे? लाइन मार्क कर देंगे, क्योंकि MACD भी ऊपर है। अभी MACD का क्रॉसओवर मुझे यहां दिख रहा है, और यहां पर हाई भी ब्रेक हुआ है। मैं उसके नीचे स्टॉप लॉस यहां पर रखता हूं। आप देखो कि अभी लाइव का ट्रेड है, यहां पर देख सकते हो, इसका यहां पर लो मैंने रखा है। यह देखिए, जो ब्रेकआउट हुआ, इधर भी ब्रेकआउट हुआ, आप देख सकते हो कि पूरा प्राइस ऊपर गया। तो अभी तक आप देख सकते हो कि मेरा एक SL हिट हुआ है, और बाकी तीन ट्रेड में मिले। यह मैंने कुछ दिनों का मैंने बताया। अभी इसी चीज को अगर आप 15 मिनट के टाइम फ्रेम में देखते हो, फॉर पोजीशनल ट्रेडिंग, तो आप देख सकते हो कैसे मिलेगा आपको। यहां पर आप देख सकते हो। ठीक है? 15 मिनट का टाइम फ्रेम हम यहां लगा देते हैं, और यहां पर हम देखते हैं। यहां पर आप देखिए, फुल पोजीशनल ट्रेड। ठीक है? ये देखिए, पूरा सुपर ट्रेंड बना हुआ है। ठीक है? अभी नीचे से क्रॉसओवर कर रहा है। अभी इस 15 मिनट के टाइम फ्रेम में खूबसूरती आप देख लीजिए, कि नीचे भी अगर क्रॉसओवर हो रहा है ऊपर की ओर, तब भी ले सकते हैं, लेकिन वहां पर पोजीशन साइजिंग आपको देख कर करनी पड़ेगी। बिकॉज़ नीचे है तो डाउनटर्न के चांसेस ज्यादा रहते हैं। अक्सर आप देखोगे कि क्रॉसओवर ऊपर से नीचे हो रहा है या नीचे से ऊपर हो रहा है, और ज़ीरो लाइन के इर्द-गिर्द हो रहा है, मतलब ज़ीरो लाइन से ऊपर, नीचे की ओर मिला है, ज़ीरो लाइन से नीचे जो क्रॉसओवर है, ऊपर की ओर मिला, तब भी उसमें लेते हैं, लेकिन वहां पर आप देखोगे
प्रॉब्लम एक ये होती है कि कई बार हमें ट्रेड अच्छा तो मिलता है, कई बार अच्छा नहीं मिलता है। तो फिर से मैं कह रहा कि कन्विक्शन थोड़ा देखिए। अगेन देखो, क्रॉसओवर यहां पर हो रहा है, यह फिर से उसका हाई यहां पर ब्रेक कर रहा है, तो मेरा ट्रेड यहां पर बनता है। तो 30 को अगर ट्रेड बनता है, 1,691 पे, यह पूरा गया है 171 तक। ठीक है? उसके बाद, उसके पहले हम देखते हैं कि नीचे कहीं पर बना हुआ है। लेट्स चेक। तो यहां पर क्रॉसओवर यहां पर मैं देख रहा हूं, यहां पर मैं देख रहा हूं। ठीक है? और उसके पहले हम देखते हैं कि क्रॉसओवर मुझे नीचे की ओर मिल रहा है कि नहीं। तो यहां पर मुझे, एक मिनट, जरा बने रहिए। यह देखिए, यह जनवरी का पूरा मंथ है। ठीक है? देख सकते हो, यहां पर आप देख सकते हो कि क्रॉसओवर कहां-कहां से मिल रहा है। ठीक है? यह देखिए, यह ऊपर का क्रॉसओवर, फिर नीचे का क्रॉसओवर यहां पर हुआ है, और उसी का लो ब्रेक हुआ है। आप देख सकते हो, अगर लो ब्रेक मैंने किया है, 10 बजे लो ब्रेक हुआ है, 1,716 है, पूरा कैरी फॉरवर्ड होके आप देख सकते हो 1600, पूरा वहां पर गया हुआ है, 1,675 है, फिर और भी उसके नीचे गया हुआ है। ठीक है? अभी अगर आप इस तरीके से फॉलो करते हो 15 मिनट में, तो थोड़ा काफी दिनों तक होता है, जिसमें आपको काफी अच्छा ट्रेड मिलता है। इसी चीज को अगर आप Nifty में अगर आप चेक करते हो, तो Nifty में भी आपको काफी अच्छा रिजल्ट
ये देता है। ठीक है? देख सकते हो, Nifty में ऊपर-ऊपर क्रॉसओवर हो रहा है, तो ऊपर ही अगर सुपर ट्रेंड बना, तो उसमें आपको मल्टीपल टाइम्स आपको ट्रेड मिलता है। ठीक है? आप देख सकते हो। ओके, तो इस तरीके से हम क्या करेंगे? इस तरीके से हम इसमें ट्रेड बना सकते हैं। अगर ज़ीरो लाइन के ऊपर से ट्रेड ले रहे हो, तो थोड़ा देख के उसमें पोजीशन साइज थोड़ा रिस्क के हिसाब से रखिए। नीचे, अगर ज़ीरो लाइन के नीचे और नीचे डाउन साइड जा रहा है, तो वहां पर अच्छा सा ट्रेंड बन सकता है। तो यह था आज का सेटअप, जहां पर मैंने सुपर ट्रेंड और MACD को कंबाइन करके स्ट्रेटेजी बनाई, जहां पर आप देख सकते हो कि मल्टीपल ट्रेड्स हमें मिले हैं। ऑलराइट। सो आज के सेशन में इतना ही था, जहां पर दो इंडिकेटर का कॉन्फ्लुएंस यूज़ करके हमने ट्रेड सेटअप बनाया। आप इसको इंट्राडे एज़ वेल एज़ पोजीशनल ट्रेडिंग में यूज़ कर सकते हो। ठीक है? तो आज के सेशन में इतना ही था। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →