Options Scalping Indicator Kaise Use Kare (Hindi)
This lesson first explains how scalping differs from regular intraday trading. Intraday trades aim for a 1:2 risk-reward or the latest swing high or low, while a scalper books much smaller moves, often a fraction of the expected move, sometimes with larger quantity, and should avoid getting greedy.
The setup is built on the Chart & Trade screen in Quantsapp on BankNifty using two indicators: Williams %R with its length raised from 14 to 140, and MACD slowed to 24 and 52. A trade is taken on the candle after a MACD crossover when Williams %R turns back from its -20 or -80 band, with the stop loss at the latest swing.
The rules: use a 1-minute chart, take only two or three trades a day, check that implied volatility is not very low, keep the indicator settings as shown, and do not try to recover a loss with a bigger trade.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्कार दोस्तों, वेलकम बैक टू Quantsapp। माय नेम इज़ धर्मेंद्र राजभर। स्वागत है आपका ऑप्शन सीखें सेशन में, जहां पर हम सीखते हैं कि किस तरीके से ऑप्शन को लर्न किया जा सकता है, किस तरीके से ऑप्शन को रीड किया जा सकता है, किस तरीके से स्ट्रेटजी बनाई जा सकती है। ठीक है? तो दोस्तों, यहां पर जो मैं आपको एक टॉपिक लाया हूं, जो काफी कॉमन टॉपिक है, और लोग काफी हद से ज्यादा उसमें इनवॉल्व रहते हैं, और लोग काफी, मैं कहूंगा कि, बहुत ज्यादा क्यूरियस होते हैं इसको सीखने के लिए, ताकि वह दिन भर में कुछ ट्रेड, कुछ ना कुछ ट्रेड बनाते रहें। ठीक है? तो ये सेशन उनके लिए जो एवरी डे ट्रेड करना चाहते हैं, ये सेशन उनके लिए जो छोटा-छोटा प्रॉफिट बुक करना चाहते हैं। जी हां, मैं बात कर रहा हूं स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के बारे में, कि स्कैल्पिंग किस तरीके से की जा सकती है। देखिए दोस्तों, स्कैल्पिंग स्ट्रेटेजी, बहुत सारी स्ट्रेटेजी होती हैं। ठीक है? मैंने भी बनाया है। ठीक है? बहुत सारी स्ट्रेटजी बनाई है। लेकिन देखिए दोस्तों, क्या होता है कि हर एक स्ट्रेटजी, मैं कहूंगा कि हर किसी को नहीं लेनी चाहिए। आप जो भी स्ट्रेटजी पिकअप कर रहे हो, वो स्ट्रेटजी अगर आपको सूट करती है, आपको पीस ऑफ माइंड दे रही है, तो आप उसी स्ट्रेटजी में बने रहिए। ठीक है? तो जैसे कि अगर मैं आज आपको जो स्ट्रेटजी बताने वाला हूं, ये आपको सिंपल लगेगी। अगर आपको लग रहा है कि ये रिजल्ट आपको बखूबी दे रहा है, रिजल्ट आपको तभी देगा जब आप रूल्स फॉलो करोगे। मैं आपको जितने भी रूल्स हैं, वो लेट डाउन करूंगा। रूल्स आप देखोगे,
अगर आप उसके हिसाब से फॉलो करते हो, तो आपको रिटर्न अच्छे मिलने के चांसेस ज्यादा रहते हैं। ठीक है? तो दोस्तों, जो स्ट्रेटेजी मैं बताऊंगा, उसको देखिए, सीखिए, कुछ दिन प्रैक्टिस करिए, पेपर ट्रेडिंग करिए। उसके बाद रिजल्ट देखोगे, आपको रिजल्ट अच्छा लग रहा है, आप उसको फॉलो कर सकते हो, आप उसको बना सकते हो। ठीक है? तो स्टार्ट करने से पहले मैं आपको बताना चाहूंगा कि जो ऑप्शन, ऑप्शन जो भी करते हैं, ऑप्शन बाइंग जो भी करते हैं, आप देखेंगे कि स्कैल्पिंग और इंट्राडे ज्यादातर करते हैं। स्कैल्पिंग हमें करना चाहिए, लेकिन आप यह देखिए कि स्कैल्पिंग में ज्यादा ग्रीडी नहीं बनना चाहिए। क्योंकि ग्रीडी, जब-जब भी आदमी ग्रीडी होता है, तो लॉस करना वहां से शुरू करता है। ठीक है? तो सबसे, सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट है ये, क्योंकि स्कैल्प आपको ऐसा है कि चार-पांच मौका देता है, हो सकता है उससे ज्यादा भी मौका दे। आपको हर एक मौका कैप्चर नहीं करना है। आपको एक-दो-तीन मौका मिल गया, ट्रेड क्लोज कर लीजिए, बाय करके प्रॉफिट बुक करके हट जाइए। ठीक है? तो चलिए डिस्कस करते हैं। मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं और दिखाता हूं ऑप्शन स्कैल्पिंग। ठीक है? तो चलिए, यहां पर शेयर करते हैं। यहां पर मैं टॉपिक का नाम दे देता हूं, ऑप्शन स्कैल्पिंग। ठीक है? दोस्तों, ऑप्शन स्कैल्पिंग होती क्या है, आप सबको पता है, लेकिन फिर भी जो
नए हैं, जो सीखना चाह रहे हैं, उनके लिए मैं आपको एक ब्रीफ आइडिया दे देता हूं, व्हाट इज़ ऑप्शन स्कैल्पिंग। फिर हम उसके आगे देखेंगे कि स्ट्रेटजी कैसे काम करेगी। ठीक है? सो दोस्तों, इंट्राडे जब भी हम ट्रेड करते हैं, जब भी अलग-अलग टाइम फ्रेम में, जो भी हम टाइम फ्रेम लेते हैं, चाहे 1 मिनट, 2 मिनट, 3 मिनट, 5 मिनट, 10, 15, जो भी टाइम फ्रेम हम लेते हैं, हम इंट्राडे सेटअप बनाते हैं। हम उसमें क्या करते हैं? हम मल्टीपल स्टॉक्स को देखते हैं, नहीं तो कोई पर्टिकुलर स्टॉक को देखते हैं, या फिर इंडेक्स BankNifty को देखते हैं, और उसके मुताबिक वहां पर हम ट्रेड बनाना चाहते हैं। ठीक है? तो हम यहां पर क्या देखते हैं? इंट्राडे में एक-दो, ठीक है, कोई बहुत ज्यादा अग्रेसिव है, मल्टीपल स्टॉक में लेना चाहेगा, तो पांच से 10 ट्रेड भी ले लेता है मल्टीपल स्टॉक्स में। ठीक है? मैं एक स्टॉक की बात नहीं कर रहा हूं, मल्टीपल स्टॉक की बात कर रहा हूं, जो काफी ज्यादा अग्रेसिव होते हैं। अदरवाइज आप देखोगे कि जिनको ऑलरेडी पता है, जो काफी सेटिस्फाई रहते हैं कि मुझे इससे ज्यादा प्रॉफिट नहीं चाहिए, जो एक, मैं कहूंगा कि एक बहुत ही कंज़र्वेटिव अप्रोच लेकर आते हैं, तो वो एक-दो ट्रेड में ही एग्जिट कर जाते हैं। एक-दो ट्रेड ही उनको लेकर काफी उनको अच्छा लगता है, उतने प्रॉफिट बुक कर-कर के वो हट जाते हैं। इंट्राडे में आप देखिए, जो भी टाइम फ्रेम हम रखते हैं, यहां पर अलग-अलग प्रोसेस इनवॉल्व होता है। यहां पर आप मल्टीपल टाइम फ्रेम भी यूज़ करते हैं, यहां पर आप मल्टीपल स्टॉक को यूज़ कर सकते हो,
अलग-अलग पैरामीटर्स देखते हो, IV देखते हो, बिल्ट-अप देखते हो, Triggers, Trap Indicator, बहुत सारे उसमें इंडिकेटर्स अवेलेबल हैं। ये सारों को देखकर इंट्राडे सेटअप बनाया जाता है। तो यहां पर सबसे पहला आप स्टॉक स्कैनिंग करते हो। ठीक है? स्टॉक स्कैनिंग के बाद आप देखते हो, उसमें लेवल बनाते हो, वो लेवल के हिसाब से फिर आप डिसाइड करते हो कि यहां पर अगर ऊपर जाएगा ब्रेकआउट करके, ब्रेकडाउन करके नीचे जाएगा, तो वहां पर मुझे ट्रेड लेना होगा। ठीक है? तो मैं कहूंगा कि इस, इसमें एक सिस्टम बनता है। सिस्टम आपका स्कैल्पिंग में बनेगा, इसमें भी एक सिस्टम बनता है। ठीक है? तो स्कैल्पिंग और इंट्राडे में फर्क क्या हो गया? क्योंकि देखो, दोनों में आपको सिस्टम इनवॉल्व है, दोनों में एक सिस्टमैटिक स्ट्रक्चर है जो कि इनवॉल्व है। तो स्कैल्पिंग में क्या अंतर हो गया? इंट्राडे में आप देखिए, आपका जो टारगेट रहता है, वो जैसे रिस्क रिवॉर्ड के हिसाब से 1:2 बनता है, और या फिर जो मैं देखूंगा, लेटेस्ट स्विंग। लेटेस्ट स्विंग जो रहता है, अभी वो स्विंग हाई हो गया या फिर स्विंग लो हो गया, वो मेरा टारगेट रहता है। ठीक है? स्विंग लो, अगर मैंने बाय किया तो ये मेरा टारगेट होगा, अगर मैंने सेल किया तो ये मेरा टारगेट होगा। ठीक है? तो यहां पर क्या होता है कि मेरा एक स्पेसिफिक टारगेट होता है, मेरा एक स्पेसिफिक अप्रोच होता है, रिस्क रिवॉर्ड के हिसाब से और टारगेट के हिसाब से। ठीक है? तो यह मेरा अप्रोच होता है इंट्राडे में। इस तरीके से मैं टारगेट और स्टॉप लॉस भी
डिसाइड करता हूं, स्टॉप लॉस लेटेस्ट स्विंग होगा। स्कैल्पिंग में ऐसा नहीं होता है। स्कैल्प में क्या होता है? हम स्टॉप लॉस तो हम देख लेते हैं, लेकिन प्रॉफिट हम काफी छोटा-छोटा प्रॉफिट बुक करते हैं। मतलब कि अगर वहां पर छोटा भी पॉइंट मिला, जैसे Nifty की मैं बात कर रहा हूं, अगर Nifty में मैं स्टैंडर्ड में टारगेट अगर लेने जाऊं 1:1 के हिसाब से, तो भी देखोगे आपको 50-60 पॉइंट मिल जाता है। स्कैल्प में यह पॉसिबल नहीं होता है। स्कैल्पिंग, मतलब पॉसिबल होता है, लेकिन स्कैल्पिंग में ये अप्रोच नहीं होता है। स्कैल्पिंग में क्या सोचते हैं कि Nifty में अगर 20-30 पॉइंट जा रहा है, ठीक है, एग्ज़ैक्टली उसका आधा या 1/4 मैं पकड़ लेता हूं। तो वहां पर अगर 20 पॉइंट्स भी जा रहा है, तो आपको यहां पर 10 पॉइंट्स का डिफरेंस दे देता है, लोग उसी को बुक करते हैं। ठीक है? मतलब कि जहां पर आप Nifty में देखोगे, आपको 30 टू 40 पॉइंट्स का हम टारगेट रखते हैं, वहीं पे आप देखोगे स्कैल्पिंग में 5 टू 10 पॉइंट्स का स्टॉप लॉस रखते हैं। तो यहां पर अगर मान लीजिए मैंने 75 के हिसाब से, 75 का अगर लॉट ले रहा हूं, तो मान लीजिए मैंने चार लॉट यहां, यहां पर लिया है, तो 300 क्वांटिटी है। करेक्ट, चार लॉट लिया, 300 क्वांटिटी है। तो यहां पर मुझे कितना मिल जाएगा? 9000, उसके आगे मुझे प्रॉफिट मिल सकता है। और यहां पे जो स्कैल्पिंग जो करते हैं, इनमें डिपेंड करता है, कभी-कभी ये क्वांटिटी यहां पर 3,000 भी रखते हैं। ठीक है? जिनके पास बड़ा कैपिटल होता है, वो यहां पर ह्यूज क्वांटिटी भी रखते हैं, और उसके हिसाब से प्रॉफिट बुक करते हैं। ओके? तो जो स्कैल्पिंग
में कम पॉइंट इनवॉल्व होता है। ठीक है? छोटा-छोटा पॉइंट बुक करते हैं, और बड़ा-बड़ा पॉइंट हमेशा इंट्राडे में वहां पर पिक अप करने जाते हैं। ठीक है? तो ये दोनों में डिफरेंसेस हो गया। ऑलराइट। अभी हम देखेंगे कि इसमें स्ट्रेटजी कैसे बनाई जाएगी। ठीक है? हमने डिफरेंसेस देख लिया। लेट्स गो फॉर द स्ट्रेटजी। स्ट्रेटजी बनाते हैं, उसके बाद मैं बताऊंगा कि किस तरीके से उसमें पिक अप किया जाएगा, किस तरीके से ट्रेड लिया जाएगा। ऑलराइट। तो चलिए, मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं आपको, और यहां पर हम जाएंगे ट्रैक में। ठीक है? ट्रैक में जाएंगे, आई एम सॉरी, एनालाइज़ में जाएंगे, और वहां पर Chart & Trade को सेलेक्ट करेंगे। तो ये मेरा चार्ट ओपन हो गया यहां पर। है BankNifty, यहां पर मैं BankNifty को लगा देता हूं। ठीक है? और एक और जगह मैं चार्ट ओपन कर लेता हूं, ताकि मैं वहां पर ऑप्शन को ओपन कर सकूं। ठीक है? तो Chart & Trade। ठीक है? जस्ट अ मिनट। हां, अब यहां पर देखिए, मैंने दो इंडिकेटर लगाया। ठीक है? जो मुझे थोड़ा फास्ट मूवमेंट मुझे दे। तो मैंने क्या किया? मैंने MACD लगाया, और दूसरा मैंने लगाया विलियम्स परसेंटेज। ठीक है? यहां पर आप इसमें इंडिकेटर में जाइए, विलियम्स टाइप कर लीजिए, विलियम्स परसेंटेज R आपको लग जाएगा। ठीक है? दूसरा वाला मैंने यहां पर MACD वाला लगाया हुआ है। ठीक है? अब दोनों में सेटिंग्स को चेंज करना है। ठीक है? क्योंकि विलियम्स परसेंटेज एज़ इट इज़ आप
लगाओगे, जो उसका स्टैंडर्ड फीचर है, उसके हिसाब से आपको मल्टीपल टाइम्स एंट्री देगा, जो मुझे बिल्कुल नहीं चाहिए। ठीक है? तो हम यहां पर क्या करेंगे? यहां पर इसके सेटिंग में जाएंगे, और ये लेंथ जो है, आपको 14 दिख रहा होगा, उसको 140 कर लीजिए। ऑलराइट। एंड यहां पे जो MACD है, इसको थोड़ा सा बढ़ाना है। यहां पर फास्ट लेंथ आपको 12 दिख रहा होगा, उसको 24 कर लीजिए। स्लो लेंथ आपको 26 दिख रहा होगा, उसको 52 कर लीजिए, जस्ट डबल कर लीजिए। ठीक है? ऑलराइट। क्योंकि हमने यहां पर इसको 10 टाइम्स किया, विलियम्स को, तो मैं इसको थोड़ा डबल मैं कर रहा हूं। ठीक है? तो ये हो गया यहां पर आपका सेटिंग तैयार, इसको सेव कर लीजिए। ऑलराइट। अभी कुछ मैं यहां पर आपको सेटअप में बताऊंगा कि सेटअप किस तरीके से लिया जाएगा, उसके बाद मैं आपको रूल्स बताऊंगा, वो रूल्स आपको देखना है। ठीक है? नहीं तो एक काम करते हैं, पहले मैं आपको रूल्स बता देता हूं, क्योंकि रूल्स अगर आप नहीं फॉलो करोगे तो दिक्कत है। यहां पर ट्रेडिंग रूल। ठीक है? ट्रेड जो है कैसे लेना है, वो मैं आपको बताता हूं। तो विलियम्स वाला जो है, वो आप देखोगे, ऊपर आपको जो इसका दिया गया, जो अपर बैंड है, ठीक है, ये मैंने यहां पर रखा है 20 के आसपास, लोअर बैंड 80 के आसपास है। ठीक है? और MACD तो हमारा है, क्रॉसओवर ये सब दिख रहा है आपको। ठीक है? तो यहां पर मुझे क्या करना है? विलियम्स जब देखोगे, ये 80 को टच करता है, आई एम सॉरी, 20 को टच करता है, वहां से रिटर्न आता
है। ठीक है? वहां से रिटर्न आता है, तो MACD आप देखोगे, MACD, अगर MACD यहां आप देखोगे कि ये ऊपर वाले अपर ज़ोन में है, ठीक है, तो वहां पर रिटर्न, वहां से नीचे आने, आने में आपको ज्यादा प्रॉफिट उसमें हो सकता है। जैसे यहां ऊपर है, क्रॉसओवर कर रहा है, तब जाके वहां पर उसमें ट्रेड बन सकता है। सिमिलरली, अगर यहां पे जो विलियम्स R यहां पर आप देख रहे हो, ठीक है, ये आपका ओवरसोल्ड में जाता है, वहां से आप देखोगे, विलियम्स R, मतलब लोअर बैंड जो 80 है, -80, वहां पर जाता है, वहां से रिटर्न आता है, और MACD का जो क्रॉसओवर होता है, तब वहां पर ट्रेड आपका बनेगा। ऑलराइट। तो यहां पर मैं देखूंगा कि मुझे मल्टीपल ट्रेड्स कैसे मिलें। तो यहां पर वापस से दिखा देते हैं। यह मैंने यहां पर आपको 20 बताया, तो 20 से नीचे यहां पर आया। ठीक है? जैसे ही वो नीचे यहां पर आया है, आप MACD क्रॉसओवर देखिए। ठीक है? क्रॉसओवर यहां पर, जैसे ही क्रॉसओवर होता है, उसके नेक्स्ट कैंडल पे आप उसको बाय कर सकते हो, और इसके प्रीवियसली हाई पे आप स्टॉप लॉस यहां पर रख सकते हो। ठीक है? सिमिलरली, यहां पर -80, माइनस 80 पर रहेगा। यहां पर आप देखोगे, इस तरीके से स्टॉक नीचे, इस तरीके से ऊपर गया, जो आपको सिग्नल लाइन इस तरीके से दिखेगी। ये जैसे ही यहां पर ऊपर गया है, आप MACD यहां पर नीचे देखिए, इस तरीके से आएगा, ये जहां पे क्रॉसओवर बनेगा, आप इसके नेक्स्ट
कैंडल पे यहां पर बाय कर सकते हो। ठीक है? यही इसका रूल है। ट्रेडिंग सेटअप इतना ही सिंपल है। इसके पीछे जाएं, यहां पर जाओगे, ये जो लेटेस्ट स्विंग रहेगा, वहां पे आप स्टॉप लॉस रख सकते हो, कि इससे मैक्सिमम मेरा स्टॉप लॉस ना हो। ठीक है? आपको दिखाते हैं कि इसमें किस तरीके से सेटअप बना हुआ है, किस तरीके से मेरा ट्रेड आया हुआ है। ठीक है? मॉर्निंग से देखते हैं। आप देख सकते हो कि विलियम्स इसमें -80 यहां पर, देख सकते हो, -20 यहां पर। आप देख सकते हो कि यहां पर, जरा सा मैं इसको बड़ा कर देता हूं, ठीक है, ताकि आपको भी बड़ा दिखे। ऑलराइट, जस्ट अ मिनट। यहां पर आप देख सकते हो। ओके, मुझे देखना है कि कहां पर क्रॉसओवर हो रहा है। ठीक है? क्योंकि क्रॉसओवर अगर आपको नहीं दिखेगा तो दिक्कत है। यहां पर थोड़ा सा ऊपर कर देते हैं इसको, इसको और बड़ा कर देते हैं। यहां पर देखिए, ये 20 यहां पर गया, लेकिन नीचे इसमें क्रॉसओवर नहीं हुआ, तो यहां पर मेरा ट्रेड नहीं बना है। ठीक है? अभी इसको, ट्रेड मेरा कहां पर बना है, वो मैं दिखा देता हूं। इसको जरा कम कर देते हैं। ठीक है? अभी यहां पर विलियम्स में अगर मैं देखूं, ठीक है, यहां पर अभी आप देखोगे क्रॉसओवर। ठीक है? आपका जो प्रीवियस स्विंग है, वहीं पर आपको स्टॉप लॉस रखना है। ठीक है? तो मैं कहूंगा कि यहां पर अगर मेरा पहला यहां पर ट्रेड अगर बनता है क्रॉसओवर में, तो यहां पर मैं देखूंगा कि इधर ही मेरा एक, पहला ट्रेड ही मेरा स्टॉप लॉस हुआ है।
दूसरा ट्रेड मैं लेता हूं, तो यहां पर देखो, क्रॉसओवर यहां पर हुआ है। ठीक है? वो विलियम्स उसके अंदर में आया है, यहां पर मैं लूंगा, और पीछे जो लेटेस्ट स्विंग है, वहां पर स्टॉप लॉस रखूंगा। और यहां से आप देख सकते हो कि पहले ट्रेड मुझे मिला है, मैं छोटा ही पॉइंट लेके बुक कर सकता हूं, नहीं तो यहां पर प्रीवियसली जितना मेरा यहां पर गया था, उतना, उतना मैं यहां पर बुक कर सकता हूं। ठीक है? आपको मौका मल्टीपल यहां पर देगा। तो यहां पर आप देख सकते हो, एक मेरा यहां पर सेटअप बना है। दूसरा, अभी आप देख सकते हो कि काफी ऊपर जा रहा है, अभी वहां पर बनने वाला है। ठीक है? देखते हैं यहां पर। अभी यहां पर मेरा क्या होगा कि हम इसको ओवरसोल्ड या ओवरबॉट वाले में देखेंगे। तो ओवरसोल्ड, ओवरबॉट वाले में अभी गया नहीं। अभी तक मुझे दो ही मौका दिया है, और दो मौके में एक मेरा सक्सेस हुआ, दूसरा नहीं हुआ है। ठीक है? प्रीवियसली मैं देखता हूं कि दिन भर में पहले इसने कैसा दिया है। यहां पर आप देख सकते हो, यहां पर एक मौका दिया हुआ है। अगर मैं पहले का मैं ट्रेड यहां पर बताऊं आपको, ये देख सकते हो, यहां पर एक मौका दिया कल के टाइम पे। ठीक है? उसके बाद क्रॉसओवर, क्योंकि क्रॉसओवर यहीं पर हुआ है, तो यहां पर मौका दिया गया है। नीचे हम देखते हैं कि अगर ओवरसोल्ड में गया था, वहां पर नहीं गया है। उसके बाद देखिए, यहां पर मौका दिया 12:00 बजे के आसपास, फिर से नीचे आया हुआ है। अभी यहां पर हम देखते हैं, एक, देखिए, मौका एक यहां पर दिया हुआ है, लेकिन ये नीचे था क्रॉसओवर, तो नीचे हम नहीं देखेंगे। यहां से निकल के ये ऊपर गया है। अब क्रॉसओवर इस बड़ी कैंडल पे बना, तो डेफिनेटली
वहां पर नहीं लूंगा। मैं यहां पर कहीं वापस से लूंगा, जो रीटेस्ट करके जा रहा है। तो आप देखो, अभी तक मैंने यहां पर तीन देखा, तीनों मेरा सक्सेस है, और यहां पर आप देख सकते हो, चौथा मेरा यहां पर दिया है। आज के दिन में दो ही दिया है। हो सकता है कभी-कभी आपको ऐसा मौका मिले कि दो ही दे। ठीक है? लेकिन आप देख सकते हो कि कल के दिन में मुझे यहां पर चार दिया हुआ है। ठीक है? तो आपको इस तरीके का मौका यहां पर मिलेगा। ठीक है? बहुत ही सिंपल स्ट्रेटजी है, इसमें ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आपको दो भी मौके अच्छे से मिल गए, तो उसको ले लीजिए। आज एक में SL हुआ है, दूसरे में SL नहीं हुआ, दूसरा अच्छा खासा दिया हुआ है। तो रूल्स आप देखिए, यहां पर रूल्स फॉलो कीजिए। कि पहली बात, दो से तीन ट्रेड लीजिए। ठीक है? आपको मल्टीपल ट्रेड मिल सकता है, लेकिन दो से तीन ट्रेड आप इसमें ले सकते हो। ठीक है? तीसरा, आई एम सॉरी, दूसरा, यहां पर 1 मिनट का टाइम फ्रेम यूज़ कीजिए, 1 मिनट कीजिए। तीसरा, IV को जरूर चेक कर लीजिए। अगर IV काफी नीचे लो पॉइंट पे है, तो बिल्कुल मत करिए, बिकॉज़ आप उसको बाय करेंगे, आपको उतना मौका नहीं देने वाला। तो IV चेक कीजिए, IV मीडियन पर हो तो ही आपके लिए अच्छा है। ठीक है? जो इंडिकेटर जो मैंने आपको बताया, वो सेटिंग्स फॉलो कीजिए, सेटिंग्स ऑफ इंडिकेटर्स, उसको फॉलो कीजिए, वो काफी अच्छा रिजल्ट्स आपको दे सकते हैं। ठीक है? तो ये था आपका स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के ऊपर सेशन, जहां पर मैंने आपको बताया कि किस तरीके से आप दो इंडिकेटर्स
को यूज़ करके एक अच्छी स्कैल्पिंग बना सकते हो। आपको मैंने आज का भी रिजल्ट दिखाया, मैंने कल का भी दिखाया। कल का रिजल्ट काफी अच्छा था, चार-पांच मौके दिए थे, आज दो ही दिया है। एक में SL हुआ है, लेकिन एक में बहुत बड़ा प्रॉफिट दिया है। खैर, हम बड़ा प्रॉफिट नहीं लेने वाले हैं। अगर हमारा जो SL हिट हुआ है, हम उतना SL लेकर एग्जिट कर सकते हैं। ठीक है? क्योंकि बाकी दिन भी हमें मौके देता रहता है। ठीक है? तो यहां पर हमें ये वेट नहीं करना कि मेरा लॉस ज्यादा हुआ है, तो मैं यहां पर बड़ा प्रॉफिट बुक करके हटूंगा। ऐसा बिल्कुल मत करिए, लॉस रिकवरी में मत जाइए। आपका ट्रेड राइट होना चाहिए, ये ज्यादा इंपॉर्टेंट है। तो जितना ज्यादा राइट ट्रेड होगा, उतना ज्यादा प्रॉफिटेबल रह सकते हो। ओके? तो यह था हमारा सेशन स्कैल्पिंग ट्रेडिंग के ऊपर। आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। ऑलराइट। सो जुड़े रहिएगा Quantsapp से। ठीक है? ऐसे ही आपको और भी, और भी कांसेप्ट मैं आपको लाता रहूंगा, आपको बताता रहूंगा। ठीक है? जुड़े रहिएगा, अभी जाइएगा नहीं। अभी नेक्स्ट आपको ज्योति जी आएंगी, और कुछ आपको मार्केट में से कुछ इंसाइट बताएंगी, जो आपके लिए काफी, काफी यूज़फुल होगा। ऑलराइट। सो दिस इज़ धर्मेंद्र राजभर, साइनिंग ऑफ। आपका नमस्कार।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →