Outrunners aur Trap Indicator se Stock Selection (Hindi)
This lesson shows a systematic way to find stocks before a larger move using Quantsapp tools.
First, the Built-Up Sectors screen is sorted by open interest to shortlist the top three or four sectors whose price has moved less than about 1%. A quadrant diagram then explains the momentum and price cycle, and the Outrunners tool is used to compare the shortlisted sectors and keep the one where both momentum and price are rising.
A stock is then picked from the call writer trap list in the Trap Indicator (NBCC is used as an example), with entry on a break of the day high on the daily chart for bullish trades, or the day low for bearish ones. The trade is built as a bull call spread in Option Architect, which fills in strikes and shows risk, reward and Greeks.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
मार्केट में कुछ स्टॉक्स चलते हैं, बट कुछ स्टॉक्स भागते भी हैं। अगर आपको उन स्टॉक्स को पकड़ना है, तो हमें स्टार्टिंग लाइन पे उन स्टॉक्स को पकड़ना पड़ेगा। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की इस ऑप्शन की सीख में हम सिस्टमैटिक ट्रेडिंग की मदद से आउटपरफ़ॉर्मर्स, यानी आउटरनर्स को ढूंढने वाले हैं। तो आइए, शुरुआत करते हैं। तो मैं यहां पे सबसे पहले Quantsapp एप्लीकेशन को ओपन कर लेता हूं। आप भी ओपन कर लीजिएगा, नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया है, तो ओपन कर लीजिए। एंड यस, इट्स फ़्री गाइस। ओके? चलिए, देखते हैं। अभी सिस्टमैटिक ट्रेडिंग जब हम कर रहे हैं, तो सबसे पहले मुझे यहां पे पता करना है कि कौन-कौन से ऐसे सेक्टर्स हैं, जो अच्छा परफ़ॉर्म कर रहे हैं, एंड सिर्फ़ अच्छा परफ़ॉर्म नहीं कर रहे हैं, नॉट ओनली द प्राइस, बल्कि उनके अंदर स्ट्रेंथ भी अच्छी होनी चाहिए, यानी ओपन इंटरेस्ट भी अच्छा इंक्रीज़ हुआ रहना चाहिए। तो यहां पे आपको ओपन करना है बिल्ट-अप सेक्टर। बिल्ट-अप सेक्टर के अंदर आपको यहां पे दिख रहा है, देयर आर सम सेक्टर्स, जो लॉन्ग साइड पे ट्रेड कर रहे हैं, एंड टू सेक्टर्स आर देयर, जो शॉर्ट साइड पे ट्रेड कर रहे हैं। लॉन्ग अनवाइंडिंग एंड शॉर्ट कवरिंग पे फ़िलहाल के लिए कोई भी सेक्टर नहीं दिख रहा है। तो अब मैं यहां पे ओपन इंटरेस्ट से सॉर्ट कर लेता हूं, एंड आई कैन सी, प्राइवेट बैंक के अंदर बहुत अच्छा ओपन इंटरेस्ट अभी एक्यूमुलेट हुआ है। सेकंड नंबर पे, अगर मैं यहां पे सेक्टर की बात करूं, तो हमारे पास
BankNifty के स्टॉक्स हैं, देन वी हैव आईटी एंड कैपिटल गुड्स ऑल्सो। तो आप यहां पे, जो टॉप के सेक्टर्स होंगे, जिनके अंदर अच्छा ओपन इंटरेस्ट है, सबसे पहले आपको उनको पिक कर लेना है। सो हमारे पास यहां पे चार सेक्टर्स हमें मिल चुके हैं, सो टॉप थ्री या टॉप फ़ोर सेक्टर्स आप यहां पे सेलेक्ट कर सकते हो। एंड मेक श्योर, ये भी चीज़ याद रखना, कि उनके अंदर ज़्यादा प्राइस मूवमेंट भी नहीं होना चाहिए। इन केस अगर 1% से ऊपर का मूवमेंट उनके प्राइस में आ चुका है, सो उस वाले सेक्टर को आप स्किप करके नेक्स्ट सेक्टर की तरफ़ बढ़ सकते हो। मीनवाइल, अगर मैं यहां पे देखता हूं आईटी को, तो आईटी के अंदर अराउंड 2% का ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हुआ है, साथ ही साथ 0.05% अभी प्राइस इंक्रीज़ है, यानी अभी ज़्यादा बढ़त नहीं आई है। सो स्टिल हम स्टॉक्स को पहले ही ग्रैब कर सकते हैं, उनमें मूवमेंट आने से पहले। सेकंड स्टेप, एक बार आप यहां से सेक्टर्स को चूज़ कर लोगे, तो अब यहां पे हमें देखना है कि इन सेक्टर्स में से कौन सा ऐसा सेक्टर है, जिसके अंदर मोमेंटम और प्राइस दोनों इंक्रीज़ होने वाले हैं, और वो कैसे होगा? तो उसके लिए आपको जानना पड़ेगा एक लॉजिक। तो आइए, मैं आपको सबसे पहले वो लॉजिक सिखाता हूं। यहां पे आपको दिखेगा, मैंने कुछ क्वाड्रेंट्स यहां पे ड्रॉ किए हैं। Y एक्सिस यहां पे आपको दिखेगी, जो वर्टिकल पे है, एंड X एक्सिस आपको हॉरिज़ॉन्टल में दिखेगी। Y
एक्सिस आपको शो करती है कि कितना मोमेंटम यहां पे इंक्रीज़ होने वाला है। ओके? सो कोई भी स्टॉक अगर ऊपर की साइड पे ट्रेड कर रहा होगा, इट मीन्स उसके अंदर मोमेंटम इंक्रीज़ हो रहा है। ठीक है? इसी तरीके से, अगर कोई भी स्टॉक राइट हैंड साइड बढ़ रहा है, यानी हॉरिज़ॉन्टली इंक्रीज़ कर रहा है X एक्सिस की तरफ़, तो वो शो करता है कि उसके अंदर प्राइस का भी इंक्रीज़ हो रहा है। राइट? तो चलिए, मानते हैं एक स्टॉक है, जो ज़ीरो-ज़ीरो से स्टार्ट हो रहा था, यानी नो मोमेंटम, और प्राइस भी ज़ीरो पे ट्रेड कर रहा है। राइट? अभी धीरे-धीरे उसके अंदर जब मोमेंटम इंक्रीज़ होगा, यानी उसके अंदर डिमांड इंक्रीज़ हो रही है, बिकॉज़ वो भी काफी सस्ता है, जैसे आईपीओज़ रिलीज़ होते हैं, सो काफी लोग उनको ट्रेड करना चाहते हैं। राइट? तो यहां पे डिमांड इंक्रीज़ हुई, और डिमांड इंक्रीज़ होने के साथ-साथ उसका प्राइस भी इंक्रीज़ हो जाएगा। तो प्राइस और डिमांड दोनों ही इंक्रीज़ हो रहे हैं। राइट? दूसरी चीज़, एक टाइम ऐसा आएगा, जब ये पर्टिकुलर स्टॉक महंगा हो जाएगा, ओवरबॉट हो जाएगा, एंड नाउ, अब यहां पे जो ट्रेडर्स हैं, वो थोड़ा सा यहां पे रेज़िस्ट करेंगे, कि इसके अंदर मुझे ट्रेड नहीं करना, क्योंकि उसका प्राइस ज़्यादा महंगा है। सो उस टाइम पे उसका जो मोमेंटम होगा, वो पहले फ़ॉल करेगा। सो मोमेंटम हम वर्टिकली देख रहे थे, तो सबसे पहले उसका मोमेंटम फ़ॉल किया, एंड देन, जब मोमेंटम गिर चुका है, डिमांड कम हो चुकी है, तो अब उसका प्राइस भी गिरेगा। सो देन दिस स्टॉक विल मूव टू दिस क्वाड्रेंट।
मतलब अब उसका प्राइस भी गिर चुका है। एक बार जब प्राइस गिर चुका है, इसका मतलब अब आपका स्टॉक सस्ता हो चुका है, ओवरसोल्ड हो चुका है, काफी लोग उसको बाय करना चाहते हैं, बिकॉज़ सस्ती वैल्यू पे मिल रहा है। तो अगेन उसके अंदर यहां पे डिमांड या मोमेंटम इंक्रीज़ होता है, एंड देन अगेन देयर विल बी अ इंक्रीज़ ऑफ़ प्राइस, बिकॉज़ अब वहां पे ज़्यादा लोग ट्रेड कर रहे हैं। सो दिस इज़ द साइकिल, जो हमेशा फ़ॉलो होती है। अब अगर इसकी हेल्प से मुझे एक स्टॉक को पिक करना है, या एक सेक्टर को पिक करना है, तो सबसे बेस्ट कौन सा वह हो सकता है, वह मैं आपको यहां पे बताता हूं। देखिए, मुझे एक ऐसा सेक्टर चाहिए, जिस सेक्टर के अंदर मोमेंटम तो इंक्रीज़ हो रहा हो, बट अभी प्राइस में ज़्यादा इंक्रीज़ ना हुआ हो। अगर मैं X एक्सिस पे प्राइस को देख रहा हूं, तो मुझे चाहिए कि मेरे स्टॉक में 50% से ज़्यादा मूवमेंट नहीं होना चाहिए, मतलब इट शुड बी रिवॉल्विंग अराउंड दिस ज़ोन पे, कहीं ना कहीं वो रिवॉल्व यहां पे हो रहा हो। राइट? बिकॉज़ अभी ये ज़्यादा राइट साइड पे नहीं गया है, इसका मतलब प्राइस में ज़्यादा इंक्रीज़ नहीं हुआ है। बट अगर मैं मोमेंटम की बात करूं, यानी डिमांड, तो मुझे चाहिए उसके अंदर अच्छा मोमेंटम, या अच्छी डिमांड जनरेट हो रही हो, सो दैट तभी जाके एक प्राइस का मोमेंटम आएगा। सो डिमांड या मोमेंटम के लिए मुझे वो स्टॉक थोड़ा सा ऊपर की साइड पे चाहिए, यानी एक अच्छी हाइट पे चाहिए। ओके? सो दिस कैन बी अ गुड स्टॉक, बिकॉज़ इसके अंदर मोमेंटम तो काफी अच्छा है,
और प्राइस में अभी इतना ज़्यादा इंक्रीज़ नहीं हुआ है। अब इसी चीज़ को मैं आपको एक बार दिखाता हूं Quantsapp एप्लीकेशन पे। तो यहां पे मैं आपको ले आया हूं आउटरनर्स पे, जो Quantsapp का एक टूल है। जैसे हमने पहले देखा था, उसी तरीके से आपको यहां पे X एक्सिस एंड Y एक्सिस दिख रहे होंगे, बट यहां पे हम कुछ सेक्टर्स को पर्टिकुलरली सेलेक्ट कर रहे हैं। व्हाई? बिकॉज़ हमने यहां पे देखा था, जब हम बिल्ट-अप सेक्टर्स पे थे, कुछ सेक्टर्स के अंदर अच्छा ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हो रहा था। जो टॉप थ्री या टॉप फ़ोर सेक्टर्स थे, हम उन्हीं को यहां पे सेलेक्ट कर रहे हैं। तो मैंने अभी यहां पे, फ़ॉर एग्ज़ांपल, मैंने यहां पे कैपिटल गुड्स को सेलेक्ट किया है, देन वी हैव सेलेक्टेड एफ़एमसीजी एंड Nifty फ़ाइनेंशियल स्टॉक्स। ठीक है? अब इन तीनों को कंपेयर करते हैं। तो सबसे पहले, अगर आप इन तीनों को कंपेयर करोगे, आपको यहां पे दिखने वाला है कि आपका कैपिटल गुड्स का जो सेक्टर है, वो थोड़ा सा यहां पे फ़ॉल कर रहा है। अगर आप इसका डायरेक्शन देखोगे, इट इज़ मूविंग लाइक दिस, यानी इसके अंदर प्राइस जो है, वो कम हो रहा है, बिकॉज़ ये लेफ़्ट हैंड साइड के लिए मूव कर रहा है। साथ ही साथ, अगर आप मोमेंटम देखोगे, तो इसके अंदर यहां से एक फ़ॉल आया है डाउनवर्ड साइड पे। मैंने आपको बोला था कि जब भी कोई सेक्टर नीचे की साइड पे आ रहा है, यानी मोमेंटम कम हो रहा है, तो कैपिटल गुड्स के अंदर मोमेंटम भी कम हो रहा है, प्राइस भी गिर रहा है, यानी इट इज़ नॉट गुड फ़ॉर द
सिलेक्शन। तो हम यहां पे इस सेक्टर को इग्नोर कर सकते हैं। नेक्स्ट, अगर हम यहां पे देखते हैं, तो वी हैव Nifty फ़ाइनेंस स्टॉक्स। Nifty फ़ाइनेंस स्टॉक्स में अगर आप देखोगे, तो इसका मोमेंटम कुछ इस तरीके से आ रहा है, यानी इसके अंदर प्राइस तो इंक्रीज़ कर रहा है ग्रेजुअली, बिकॉज़ ये राइट हैंड साइड की तरफ़ मूव कर रहा है, बट अगर आप देखो, तो हल्का सा डाउनवर्ड साइड पे टिल्ट है, इसका मतलब मोमेंटम कम है। तो इसके अंदर डिमांड नहीं जनरेट हो रही है, सो इसको भी हमें इग्नोर यहां पे करना पड़ेगा। बचा यहां पे एक थर्ड सेक्टर, दैट इज़ एफ़एमसीजी, एक अच्छे मोमेंटम के साथ इंक्रीज़ हो रहा है। मुझे पॉज़िटिव साइड पे मोमेंटम और राइट हैंड साइड पे प्राइस चाहिए था। अगर आप इस स्टॉक को देखोगे, तो इसका मोमेंटम, एफ़एमसीजी का, इस तरीके से है, यानी इसके अंदर मोमेंटम भी इंक्रीज़ हो रहा है, ऊपर भी ये जा रहा है, एंड राइट हैंड साइड जा रहा है, यानी प्राइस भी इंक्रीज़ हो रहा है। सो नाउ यू हैव अ सेक्टर जो आउटरनर है, और जिसके अंदर हम स्टॉक्स का सिलेक्शन करने वाले हैं। तो सेक्टर का सिलेक्शन हमने यहां पे कर लिया है। अब बारी आती है कि उस सेक्टर से एक स्टॉक को चुना जाए। तो उसके लिए यहां पे मैंने Quantsapp के प्रोपराइटरी टूल, जिसका नाम है ट्रैप इंडिकेटर, उसको ओपन कर लिया है। आप ख़ुद से एक बार इसको ओपन करके देखिएगा, एंड ख़ुद से यूज़ करके देखिएगा। नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने लिंक दे दिया है, तो जाके चेक कीजिए। देयर आर मोर दैन 30 ऑप्शन के टूल्स
आपको मिलेंगे। नॉट ओनली दैट, यहां पे लर्निंग कंटेंट, करीबन 2,000 से ऊपर वीडियोज़ आपको लर्निंग के ऊपर मिलेंगी, एंड उसके साथ-साथ देयर आर मल्टीपल सेशंस, जैसे वेबिनार यहां पे रहते हैं, तो उनका फ़ायदा भी आप यहां पे उठा सकते हो। तो यहां पे ट्रैप इंडिकेटर पे मुझे देखना है एफ़एमसीजी का कोई स्टॉक। फ़िलहाल के लिए, अगर आप देखोगे, तो हमें एक ऐसा स्टॉक चाहिए, जिसके अंदर अभी मोमेंटम बिल्ड हो रहा हो, एंड अभी के लिए, आई मीन लाइव मार्केट में, कोई भी मुझे एफ़एमसीजी का स्टॉक नहीं दिख रहा है। बट अगर जैसे ही कॉल राइटर्स ट्रैप में मुझे वो स्टॉक दिखेगा, तो मैं स्टॉक को पिक कर सकता हूं। फ़िलहाल के लिए, लेट्स जस्ट टेक एन एग्ज़ांपल, तो यहां पे एक कॉल राइटर ट्रैप का एक स्टॉक यहां पे पिक कर लेते हैं। फ़िलहाल के लिए आई एम पिकिंग NBCC। ओके? एफ़एमसीजी का कोई भी अभी रीसेंट सिग्नल नहीं है, आता है तो उसके ऊपर जाएंगे, बट जस्ट फ़ॉर एग्ज़ांपल, लेट्स ग्रैब NBCC, एंड देखते हैं कि किस तरीके से आगे स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करेंगे। अब आपको यहां पे जाना है चार्ट्स के ऊपर। तो मैं आपको चार्ट्स के ऊपर ले आता हूं, NBCC को यहां पे डाल देता हूं, NBCC। ओके? एंड आपको यहां पे चूज़ करना है अपना डेली टाइम फ़्रेम। अब एक चीज़ यहां पे इंपॉर्टेंट है। अगर आप एक पॉज़िटिव ट्रेड बनाने की कोशिश कर रहे हो, एंड एक आउटरनर को ढूंढ रहे हो, जिसके अंदर अभी प्राइस इंक्रीज़ नहीं हुआ है, तो आपको जो यहां पे एंट्री लेनी है, दैट इज़ ऑन द ब्रेक ऑफ़ योर
डे हाई। यानी अगर NBCC का आज के दिन में देखो, तो इसका जो डे हाई है, दैट इज़ अराउंड 155, यानी 115। तो 115 के लेवल पे हम यहां पे एक लाइन ड्रॉ कर लेंगे, एंड जैसे ही मार्केट 155 को ब्रेक करता है, सो दैट इज़ द पॉइंट ऑफ़ टाइम, जहां पे मुझे अपनी एंट्री प्लान करनी है फ़ॉर द बुलिश साइड। इसी तरीके से, अगर बेयरिश स्टॉक है, बेयरिश सेक्टर के साथ जा रहे हो, तो आपको जो बेयरिश ट्रेड बनाना है, वो आपकी कैंडल के डे लो के ब्रेक पे रहने वाला है। तो आई होप आपको पता चला, एंट्री कैसे लेनी है। अब यहां पे आता है कि स्ट्रेटजी कौन सी डिप्लॉय करी जाए। सो स्ट्रेटजी डिप्लॉय करने के लिए हम यहां पर मोमेंटम को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, हमें ट्रैप इंडिकेटर और आउटरनर से एक मोमेंटम एक्सपेक्टेशन है। सो हम यहां पे मोमेंटम के लिए एक डेबिट स्प्रेड यहां पे बनाएंगे, एंड हम जाएंगे वर्टिकल स्प्रेड्स की तरफ़। तो यहां पे एक बुल कॉल स्प्रेड जैसी स्ट्रेटजी आप डिप्लॉय कर सकते हो। सो उसके लिए आपको जाना पड़ेगा Option Architect में, एंड आप यहां पे पेपर ट्रेड भी कर सकते हो। तो एफ़एमसीजी मैंने यहां पे सेलेक्ट कर लिया है, आई हैव टू सेलेक्ट द स्ट्रेटजी, तो यहां पे एक बुल कॉल स्प्रेड सेलेक्ट कर लेंगे। एंड द गुड थिंग इज़ दैट, कि यहां पे मॉडल ने ऑटोमैटिकली अपनी स्ट्राइक प्राइस यहां पे फ़ेच कर ली है। तो मुझे दिख रहा है,
155 के कॉल ऑप्शन को इसने शॉर्ट किया है, एंड 154 के कॉल ऑप्शन को इसने बाय किया है। अगर आप चाहते हो मैनुअली मॉडिफ़ाई करना, तो आप वो भी यहां पे स्ट्राइक प्राइस को कर सकते हो। सो फ़िलहाल के लिए, अगर देखा जाए, तो यहां पे ये मुझे बता देगा कि कितना रिस्क या रिवॉर्ड मुझे मिल रहा है ऑन मल्टीपल लेवल्स, तो ये भी यहां पे मिल रहा है, एंड अलॉन्ग विद दैट, वी हैव मल्टीपल ग्रीक्स। तो इस तरीके से आप एक बेहतरीन स्ट्रेटजी बना सकते हो, और वो भी एक सिस्टमैटिक तरीके से, ऑन द स्टॉक जो आउटरन करने वाला है, अभी किया नहीं है, बट करने वाला है। तो ये था वो रोडमैप, जिसकी हेल्प से आप ट्रेड कर सकते हो आउटरनर्स को, और वो भी एक सिस्टमैटिक तरीके से। आपको जो भी टूल्स यहां पे यूज़ करने हैं, वो Quantsapp में अवेलेबल हैं, अलॉन्ग विद द लर्निंग प्रोग्राम्स। तो नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया है, जल्दी से उसको टैप करके Quantsapp पर साइन अप कर लीजिए, एंड इस लर्निंग प्रोसेस का एक पार्ट बनिए। मीनवाइल, थैंक यू सो मच जुड़ने के लिए। एंड यस, अपने फ़ीडबैक्स कमेंट सेक्शन में डाल सकते हो। एंड हां, इस वीडियो को लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिएगा। एंड Quantsapp को अगर आपने अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है, तो मेक श्योर सब्सक्राइब भी कर लीजिए। तब तक के लिए मैं अंकित सिंह रावत, आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 203 videos by Ankit →