OI, IV aur Bands se Intraday Reversal Trading (Hindi)
Breakouts often fail, so this lesson builds an intraday setup that trades reversals at key levels instead.
Step one uses the Triggers tool in Quantsapp to find the strike with the largest call OI addition (resistance) or put OI addition (support), then filters for stocks or indices trading within 1% of that level without having broken it. Step two checks implied volatility against the previous day: falling IV means less momentum is expected, so the level is more likely to hold.
Step three uses Bollinger Bands on a 5-minute chart for targets, with the middle band as the first target and the lower or upper band as the second. A Nifty example at the 26,000 call OI resistance walks through all three steps.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
दोस्तों, स्टॉप चेज़िंग ब्रेकआउट्स, बिकॉज़ उनके सक्सेसफ़ुल होने की प्रोबेबिलिटी मार्केट में बहुत कम होती है। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की इस ऑप्शन की सीख में हम लोग इंट्राडे की एक स्ट्रेटजी, जिसमें हम लोग रिवर्सल को ट्रेड करेंगे, यही सीखने वाले हैं। तो आइए, शुरू करते हैं। तो दोस्तों, सबसे पहला सवाल ये आता है कि हम रिवर्सल को क्यों ट्रेड कर रहे हैं? अगर आप मार्केट में ट्रेड करते हो, तो आपको पता होगा, मार्केट में ब्रेकआउट्स की प्रोबेबिलिटी काफी कम होती है, एज़ कंपैरिज़न टू द रिवर्सल। इसके साथ-साथ, जब मार्केट में ब्रेकआउट्स भी होते हैं, तो कई बार आपको मार्केट में फ़ेक ब्रेकआउट, जिनको हम लिक्विडिटी स्वीप भी कहते हैं, वो भी देखने को मिलता है। तो इन्हीं सारी चीज़ों के चलते हम हाई प्रोबेबिलिटी रिवर्सल ट्रेड्स बनाएंगे, और वो भी इंट्राडे के अंदर। इसके लिए कुछ मैं टूल्स और इंडिकेटर्स यूज़ करने वाला हूं, आपको एक रोडमैप बता देता हूं। तो सबसे पहले हम लोग ट्रेड करेंगे एक रिवर्सल को, और इस रिवर्सल को हम ट्रेड करने वाले हैं इंट्राडे के लिए। तो इस स्ट्रेटजी में हम लोग तीन चीज़ों को सबसे पहले यहां पर देखने वाले हैं। सबसे पहली चीज़, हमें यह आइडेंटिफ़ाई करना है कि फ्यूचर एंड ऑप्शन के अंदर जितने भी स्टॉक्स हैं, उन स्टॉक्स के अंदर कॉल साइड पे कितना ओपन इंटरेस्ट ट्रेड कर रहा है, एंड पुट साइड पे कितना ओपन इंटरेस्ट ट्रेड कर रहा है। देन हम ये डिसाइड करेंगे कि सबसे ज़्यादा चेंज कॉल
साइड पे कौन से स्टॉक में आया है, और उस स्टॉक के कौन से स्ट्राइक प्राइस पे आया है। सिमिलरली, अगर पुट साइड को देखें, तो पुट साइड पे कौन से स्टॉक और उसकी स्ट्राइक प्राइस पे सबसे ज़्यादा एडिशन आया है। अब ये चीज़ हमें आइडेंटिफ़ाई करके देगी कि कॉल साइड पे कौन सा एक रेज़िस्टेंस का काम कर रहा है, एंड पुट साइड पे कौन सा स्ट्राइक प्राइस हमारा एक सपोर्ट का काम कर रहा है। इसको जब हम प्रैक्टिकली देखेंगे, तो और ज़्यादा क्लियर ये पिक्चर आप सभी को होगी। तो अभी सबसे पहली जो इंपॉर्टेंट थिंग थी, दैट इज़ टू फ़ाइंड आउट आवर रेज़िस्टेंस एंड सपोर्ट, ओके, फ्रॉम द मार्केट। और ये चीज़ जो हम करेंगे, इसके लिए हम एक टूल यूज़ करेंगे। इस टूल का नाम है ट्रिगर्स, और ये टूल आपको Quantsapp में ईज़ीली अवेलेबल हो जाएगा। सेकंड चीज़, जो हमें यहां पे देखनी है, दैट इज़ योर इंप्लाइड वोलेटिलिटी। तो इंप्लाइड वोलेटिलिटी क्या होती है? दैट इज़ द फ़ोरकास्टेड मोमेंटम, कि आपके जो ऑप्शंस हैं, वो कितना मूव करने वाले हैं, ये आईवी आपको बताती है। यानी प्रीमियम्स कितना मूव करने वाले हैं, ये इंप्लाइड वोलेटिलिटी आपको बताती है, और इंप्लाइड वोलेटिलिटी अगर इंक्रीज़ होती है, तो आपके प्रीमियम्स भी इंक्रीज़ होते हैं। करेक्ट? नाउ, आईवी का मतलब होता है फ़ियर, यानी एक फ़ोरकास्टेड मोमेंटम, जो राइटर्स में फ़ियर क्रिएट कर रहा है। अब अगर मोमेंटम ज़्यादा आता है, तो ये मोमेंटम किसी
भी डायरेक्शन में आ सकता है, चाहे वो पॉज़िटिव डायरेक्शन है, चाहे वो नेगेटिव डायरेक्शन है। बट जो प्रीमियम्स हैं, जो प्राइसिंग है आपके प्रीमियम्स की, वो इंक्रीज़ होने वाली है, दैट इज़ फ़ॉर श्योर। तो अगर इंप्लाइड वोलेटिलिटी ज़्यादा होगी मार्केट में, इसका मतलब मार्केट में ज़्यादा मूवमेंट आ सकता है, एंड दैट इज़ द टाइम, जब आपके ब्रेकआउट्स होने की प्रोबेबिलिटी ज़्यादा है। बट अगर आपकी इंप्लाइड वोलेटिलिटी कल के कंपैरिज़न में गिर रही है, यानी डिक्रीज़ हो रही है, तो इसका मतलब होता है कि मार्केट में कम मोमेंटम एक्सपेक्टेड है। एंड जब मोमेंटम कम एक्सपेक्टेड है, तो राइटर्स के लेवल पास हैं, एंड मार्केट ट्राई करेगा, जो रेज़िस्टेंस है, वहां से रिजेक्शन लेने की, एंड जो सपोर्ट है, वहां से भी रिजेक्शन लेके एक रेंज में ट्रेड करने की। सो यही सिचुएशन हमें चाहिए, जहां पे हमें रिवर्सल स्ट्रेटजीज़ मिलें, तो हमें इंप्लाइड वोलेटिलिटी देखनी है, कि वो स्टॉक, जो रेज़िस्टेंस या सपोर्ट के पास ट्रेड कर रहा हो, उसके अंदर आईवी कल के कंपैरिज़न में आज कम ट्रेड हो रही हो। सो ये हमारा सेकंड पॉइंट था। थर्ड पॉइंट, जो हम यहां पे देखेंगे, दैट इज़ कि आपका जो एक कॉन्ट्रैक्शन होने के बाद जो एक्सपेंशन अब होने जा रहा है प्राइसिंग में, वो एक्सपेंशन कहां तक लास्ट करेगा, या फिर आप बोलो कि एक एवरेज प्राइस कहां तक जा सकता है रिवर्सल के बाद, उसको आइडेंटिफ़ाई करने के लिए हम लोग यहां
पे एक इंडिकेटर यूज़ करेंगे, और दैट इज़ योर इंडिकेटर बोलिंजर बैंड। राइट? तो इसको हम आइडेंटिफ़ाई करने की कोशिश करेंगे, कि वो जो एक्सपेंशन आने वाला है, जो हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं, उसके लेवल कौन से हो सकते हैं। तो अगर बोलिंजर बैंड में मिडिल बैंड तक जाता है, सो दैट विल बी द टारगेट, एंड देन जो लोअर बैंड है, हम वहां तक उसको ट्रेड करेंगे, अगर हम बेयरिश हैं, तो। करेक्ट? चलिए, अभी इसको प्रैक्टिकली देखते हैं एक बार। बहुत मज़ा आने वाला है आप सभी को। एंड फ़ॉर दैट आई एम ओपनिंग Quantsapp एप्लीकेशन। आप सब भी ओपन कर लीजिए। नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने लिंक दे दिया है, तो वहां से आप साइन अप करके Quantsapp को ओपन कर सकते हैं, इन टूल्स को यूज़ कर सकते हैं। एंड साइन अप करना बिल्कुल फ़्री है, तो जल्दी से जाके मेरे साथ आप भी एप्लीकेशन को ओपन कर लो। तो दोस्तों, सबसे पहले एप्लीकेशन में आपको ट्रैक सेक्शन दिखेगा, और यहीं पे आपको ऑप्शंस ओपन इंटरेस्ट के नीचे सेकंड नंबर पे ट्रिगर्स दिखता है। यह ट्रिगर्स आपको बताता है कि कॉल साइड पे सबसे हैविएस्ट एडिशन या सब्ट्रैक्शन कहां से हुआ है, कौन से स्ट्राइक प्राइस से हुआ है, और कौन से स्टॉक से हुआ है। जैसे अगर हम यहां पे देखें, तो मुझे अभी दिख रहा है, सबसे पहला स्टॉक जो है, दैट इज़ 361, और इसमें 1,200 के स्ट्राइक प्राइस पे कॉल साइड पे करीबन 16% का ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हुआ है। यानी जो 1,200 का स्ट्राइक प्राइस है, वो एक अच्छा
रेज़िस्टेंस की तरह यहां पे काम कर सकता है। एंड फ़िलहाल के लिए ये जो स्टॉक है, ये 1,145 पे ट्रेड कर रहा है। द थिंग इज़ कि फ़िलहाल ये अपने रेज़िस्टेंस से थोड़ी दूरी पे है, तो हम यहां पे इतने श्योर नहीं हो सकते कि यह जो स्टॉक है, यह अभी रिजेक्शन लेने वाला है या कुछ टाइम बाद रिजेक्शन लेगा। करेक्ट? तो हमें क्या चाहिए? हमें स्टॉक तो चाहिए जिसके अंदर सबसे ज़्यादा एडिशन हो ओपन इंटरेस्ट का, बट एट द सेम टाइम, वहां पे जो स्टॉक ट्रेड कर रहा हो, वो काफी क्लोज़ ट्रेड कर रहा हो उस रेज़िस्टेंस से। तो आपको एक-दो चीज़ यहां पे फ़ॉलो करनी हैं। सबसे पहले, आप कॉल साइड पे अगर देख रहे हो, तो आप रिवर्सल स्ट्रेटजी, हम ले रहे हैं, यानी आप बेयरिश साइड के लिए ट्रेड कर रहे हो। और अगर आप पुट साइड पे देख रहे हो, यानी आप रिवर्सल को ट्रेड कर रहे हो, तो आप एक बुलिश सौदा बनाने की कोशिश कर रहे हो। करेक्ट? तो अगर मैं बेयरिश साइड का ट्रेड बनाने की कोशिश करूं, मार्केट सेंटीमेंट बेयरिश की साइड चल रहा है, तो मुझे कॉल साइड देखनी है। एंड यहां पे मैं चेंज इन ओपन इंटरेस्ट को पॉज़िटिव में ऐड कर दूंगा, तो जो सबसे ज़्यादा पॉज़िटिव एडिशन होगा ओपन इंटरेस्ट का कॉल साइड पे, वो मुझे सबसे ऊपर दिखेगा। अब इसी के साथ मैं कॉल डिफ़रेंस को देखूंगा, एंड कॉल डिफ़रेंस पे धीरे-धीरे मुझे देखना है कि कौन सा ऐसा स्टॉक है जो 1% से नीचे है, एंड इट शुड बी पॉज़िटिव। पॉज़िटिव का मतलब है कि अभी उसने कोई भी ब्रेकआउट नहीं दिया है, बट वो अपने
रेज़िस्टेंस के बहुत क्लोज़ ट्रेड कर रहा है। तो ये सारे जो ऊपर के आपको स्टॉक्स दिख रहे हैं, इन सभी के अंदर बहुत अच्छा चेंज आया है, एडिशन आया है ओपन इंटरेस्ट का। अब मुझे सिर्फ़ ये पता करना है, कॉल डिफ़रेंस को देख के, कि कौन सा बहुत क्लोज़ ट्रेड कर रहा है। तो अगर आप 1.55% देखोगे Britannia का, तो ये 1% से काफी ज़्यादा है, यानी जो रेज़िस्टेंस है, उससे दूरी काफी ज़्यादा है। अगर आप देखते हो सेकंड स्टॉक, दैट इज़ Cummins India, तो इसके अंदर 57% की दूरी है, बट ये नेगेटिव में है, यानी इसमें ब्रेकआउट ऑलरेडी आ चुका है। अगर आप देखो, तो 4,500 स्ट्राइक प्राइस था यहां पे, और करीबन 4,525 पे ट्रेड कर रहा है, यानी इसने ब्रेकआउट के बाद 25 पॉइंट ऊपर ट्रेड कर रहा है। अब इसमें फ़ेक ब्रेकआउट होगा, लिक्विडिटी स्वीप होगी, उसका काफी अलग कॉन्सेप्ट है, उसके लिए मैंने और भी मल्टीपल वीडियोज़ बना के रखी हैं। अगर आपको वो देखनी हैं, तो मैं नीचे सजेस्ट बिल्कुल कर दूंगा। फ़िलहाल के लिए हमें वो स्टॉक देखने हैं, जिसमें ब्रेकआउट ना हुआ हो। तो पॉज़िटिव, 1% से नीचे आप देखो, फ़ोर्थ नंबर पे आपको एलटीआईएम दिख जाएगा। इसके अंदर कॉल डिफ़रेंस 1% से कम है, और पॉज़िटिव भी है। तो आप देख सकते हो, 6,300 का इसका एक रेज़िस्टेंस था, जहां पे सबसे ज़्यादा एडिशन था, 53.08% का, और 6,246 पे ट्रेड कर रहा है, यानी काफी पास है
अपने रेज़िस्टेंस के। राइट? तो इसी तरीके से आपको स्टॉक फ़ाइंड आउट करना होता है, जो अपने रेज़िस्टेंस के क्लोज़ है। आप चाहो तो यहां पे किसी इंडेक्स को भी फ़ाइंड कर सकते हो, जैसे मैं चाहूं तो, मैं अभी Nifty को यहां पे देख रहा था। एंड द गुड थिंग अबाउट Nifty वॉज़ कि 26,000 का रेज़िस्टेंस यहां पे क्रिएट है, जहां पे करीबन 6% का ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हुआ है। अब Nifty में ये 6% भी बहुत बड़ा मायने रखता है। राइट? तो अभी हम देखें, तो फ़िलहाल के लिए 25,893, यानी मैं बोल सकता हूं कि 25,900 के पास ट्रेड कर रहा है। 26,000 पे एक इंपॉर्टेंट रेज़िस्टेंस था, यानी Nifty काफी क्लोज़ ट्रेड कर रहा था अपने रेज़िस्टेंस के, जहां पे कॉल साइड पे सबसे हैविएस्ट एडिशन हो रहा था। अब मैं आपको चार्ट पे लेके जाऊंगा, बट उससे पहले एक बार हम Nifty का आईवी देख लेते हैं, दैट इज़ द सेकंड स्टेप। फ़र्स्ट स्टेप में हमने देखा कि 26,000 पे सबसे ज़्यादा एडिशन हो रहा है Nifty के अंदर, और काफी क्लोज़ भी ट्रेड कर रहा है। आप देखो, 1% से नीचे है। वैसे Nifty में फ़ाइव भी बहुत बड़ा परसेंटेज होता है, बट स्टिल, अगर देखा जाए, तो सिर्फ़ 100 पॉइंट की दूरी है, और मॉर्निंग में 26,000 के काफी पास ट्रेड कर रहा था। तो एक एग्ज़ांपल भी आपको दिखाऊंगा। चलिए, सेकंड स्टेप पे चलते हैं, दैट इज़ आईवी, आफ़्टर आइडेंटिफ़ाइंग देयर रेज़िस्टेंस। तो मैं एनालाइज़ सेक्शन पे आके इंप्लाइड वोलेटिलिटी पे आ जाता हूं। एंड इंप्लाइड वोलेटिलिटी पे अगर आप Nifty को देखो, तो Nifty फ़िलहाल के लिए 8.93 की
आईवी के साथ ट्रेड कर रहा है। इसका जो एटीएम लेवल का आईवी है, वो 8.93 ट्रेड कर रहा है। अगर आप कल का आईवी देखो, तो कल का आईवी 9.19 था, यानी कल फ़ियर ज़्यादा था, आज फ़ियर कम हो चुका है। आईवी कम होती है तो फ़ियर कम होता है, फ़ियर कम होता है तो लोग मोमेंटम कम एक्सपेक्ट करते हैं। एंड मोमेंटम कम एक्सपेक्ट होगा, यानी अगर 26,000 गया, तो 26,000 से रिजेक्शन मिल जाएगा। करेक्ट? चलिए, तो हमने आईवी भी कन्फ़र्म कर दी। थर्ड स्टेप की तरफ़ जाना है, दैट इज़ द बोलिंजर बैंड। तो अभी चार्ट्स पे चलते हैं Nifty के। यहां पे इंट्राडे पे ट्रेड कर रहे हैं, तो इट विल बी वाइज़, अगर 15 मिनट को यूज़ करो, बिकॉज़ उसमें नॉइज़ कम होता है। बट अगर आप एक स्कैल्पर हो, तो 1 मिनट, 3 मिनट पे बिल्कुल जा सकते हो। मैं फ़िलहाल के लिए इन बिटवीन, अ कैंडल ऑफ़ 5 मिनट, उसको यहां पे यूज़ कर रहा हूं। तो 5 मिनट कैंडल को यूज़ करते हैं, 26,000 के लेवल को मार्क करते हैं, बिकॉज़ 26,000 हमारे लिए एक रेज़िस्टेंस का काम कर रहा था मॉर्निंग से। तो हम इसको मार्क कर देते हैं, 26,000 को हमने कर दिया मार्क। अब अगर आप देखोगे, तो करीबन 16 दिसंबर, यानी कल से भी मार्केट इसी लेवल को मल्टीपल टाइम्स टेस्ट कर रहा था। 10:30 पर, एज़ अ रेज़िस्टेंस, इसकी टेस्टिंग हुई थी। अगेन करीबन बात करें कल की, तो 12:30 पर भी मार्केट ने इसको टेस्ट किया था। एंड उसके बाद कल के दिन पे ही 1:50, यानी करीबन-करीबन 2:00
बजे फिर से इसका रिजेक्शन यहां पे देखने को मिला था। अगर आज की बात करें, 9:35 के दौरान हमें फिर से मार्केट इसी रेज़िस्टेंस पे जाता हुआ दिखा, 26,000 पे, और ट्रिगर्स में हमें साफ़ तौर पे दिख रहा था कि यहीं पे सबसे ज़्यादा स्मार्ट मनी ने अपनी पोज़ीशन बनाई है, वो मार्केट को उससे ऊपर नहीं लेके जाना चाहते। एंड अगर आईवी कम हुई है आज ही के दिन पे, तो इसका मतलब एक्सपेक्टेशन कम है मोमेंटम की। तो जब एक्सपेक्टेशन कम है, तो पास के लेवल बेचे जाते हैं, एंड दैट इज़ व्हाई 26,000 के लेवल की ज़्यादा बिकवाली हुई है। एंड आप देख सकते हो, करीबन 9:30 बजे के बाद से मार्केट ने एक बहुत अच्छा बेयरिश मोमेंटम दिया है। अब अगर 26,000 पे एक सेलिंग की होती, तो कहां तक का मोमेंटम एक्सपेक्ट कर सकते थे? तो इसके लिए मल्टीपल मूविंग एवरेज आप ले सकते हो। इंट्राडे में काफी मशहूर है 9 का मूविंग एवरेज, 21 मूविंग एवरेज, जो आपको इसके टारगेट देता है। बट साथ ही साथ, अगर आप बोलिंजर बैंड को यूज़ करो, तो ये आपको सिर्फ़ टारगेट नहीं, बल्कि ये भी बताता है कि एक्सपेंशन कहां तक आने वाला है। तो अगर आप 26,000 के पास शॉर्ट करते, आपको यहां पे बोलिंजर बैंड का अपर बैंड भी दिख रहा था, रिजेक्शन साफ़ तौर पे ज़ाहिर था। अब आप देख सकते हो, 26,000 से अगर मार्केट ने एक बेयरिश मोमेंटम दिया, तो मूविंग एवरेज का सेकंड बैंड आपका इंट्राडे या स्कैल्पिंग के लिए फ़र्स्ट टारगेट हो सकता है, सेकंड टारगेट आपका लोअर बैंड हो
सकता है, बिकॉज़ कॉन्ट्रैक्शन के बाद एक्सपेंशन आ रहा है, तो एक्सपेक्ट करेंगे कि मार्केट अपने लोअर बैंड को भी टच करेगा। बट यस, सेकंड जो बैंड है, वो हमेशा फ़र्स्ट टारगेट की तरह ट्रेड कीजिए। जो लोएस्ट बैंड होगा, दैट विल बी योर सेकंड टारगेट, एंड स्टॉप लॉस को आप इन बिटवीन ट्रेल कर सकते हो। ये मैंने थोड़ा सा बेयरिश साइड के लिए आपको बताया था। इसी तरीके से ट्रिगर में अगर पुट साइड पे आपको हैविएस्ट एडिशन दिखता है, वो सपोर्ट का काम करेगा। मेक श्योर कि पुट डिफ़रेंस को देख लीजिएगा, पॉज़िटिव में होना चाहिए, एंड 1% से कम होना चाहिए, तो आपका स्टॉक या आपका इंडेक्स बहुत पास ट्रेड कर रहा होगा आपके सपोर्ट लेवल से। अगर आईवी कम हो रही है, इसका मतलब सपोर्ट से रिवर्सल होगा, और उसके बाद आप बोलिंजर बैंड को प्लॉट करके अपने लिए अपने टारगेट्स फ़ाइंड आउट कर सकते हो। तो गाइस, ये थी स्ट्रेटजी, जिसके थ्रू आप एक इंट्राडे ट्रेड करोगे, और वो भी रिवर्सल को ट्रेड कर रहे हैं। मैंने फिर से बताया कि रिवर्सल को ट्रेड करना ज़्यादा प्रोबेबिलिटी आपको प्रोवाइड करता है इन मार्केट, ख़ासतौर पे, जब आप ब्रेकआउट्स को ट्रेड करने जा रहे हो, उसके कंपैरिज़न में। तो इसीलिए दोस्तों, लेवल्स को ट्रेड कीजिए, इमोशंस को नहीं, और प्रोबेबिलिटी को ट्रेड कीजिए, होप को नहीं। आई होप ऑप्शन की ये सीख आपको पसंद आई होगी, जहां पे हमने ओपन इंटरेस्ट, आईवी और बोलिंजर बैंड को अलाइन किया, और आपका जो ट्रेड है, वह ऑलरेडी डिसाइडेड है। अगर आपको वीडियो पसंद आया, लाइक एंड शेयर ज़रूर कीजिएगा। नीचे कमेंट
सेक्शन में आप अपना फ़ीडबैक ज़रूर दे सकते हो।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 207 videos by Ankit →