QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and OI PCR Historical live with market data.
Open in app

MOD OI PCR Strategy: Normal PCR se Aage (Hindi)

Intermediate·Hindi·14 min·2.9K views·11 months ago

OI PCR is the ratio of put open interest to call open interest, which reads as put writers (bulls) divided by call writers (bears). Ankit Singh Rawat explains neutral, bullish and bearish readings and the overbought and oversold extremes.

He then shows on the Nifty option chain that far-away strikes carry hedging open interest that adds noise to the standard PCR. Modified OI PCR uses only the nearby strikes the market can realistically reach, based on volatility, weighted by premium.

The strategy: scan stocks with the largest change in OI PCR in Quantsapp's PCR tool, confirm the bias with the Modified OI PCR signal, then use the Open Interest tool to find support and resistance and enter on a breakout, breakdown or reversal candle.

What you’ll learn

✓OI PCR as a ratio of put writers (bulls) to call writers (bears)
✓Why far-strike hedging OI makes the standard PCR noisy
✓How Modified OI PCR uses only nearby strikes
✓Scan stocks by change in OI PCR, then confirm with Modified OI PCR
✓Enter on breakouts, breakdowns or reversals at OI support and resistance
Transcript

दोस्तों, एक सज्जन व्यक्ति वही होता है जो सिर्फ काम की बातों पर ध्यान दे। इसी तरीके से एक अच्छा ट्रेड वही होता है जो आसपास के नॉइज़ को कैंसिल करके आपको सही डायरेक्शन बताए। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज के ऑप्शन की सीख में हम लोग ओआई पीसीआर को मॉडिफाई करने वाले हैं और डायरेक्शन को फाइंड आउट करेंगे। तो आइए शुरुआत करते हैं। तो सबसे पहले मैं ओपन कर लेता हूं Quantsapp एप्लीकेशन। आप लोग भी ओपन कर लीजिए, नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक दे दिया गया है, तो वहां से आप साइन अप कर सकते हो। एंड गाइज़, इट्स टोटली फ्री साइन अप करना, तो जाके जल्दी से साइन अप कर लीजिए, एंड मेरे साथ एप्लीकेशन ओपन कर लीजिए। जब हम एक ऑप्शन चेन को यहां पे देखते हैं, तो आपको ऑप्शन चेन में ओआई पीसीआर, यानी ओपन इंटरेस्ट पीसीआर का एक यहां पे नंबर दिखता है। राइट नाउ 1.15 यहां पे ओआई पीसीआर चल रहा है। यह बताता है कि मार्केट सेंटीमेंट्स कौन सी साइड पे ट्रेड कर रहे हैं, और कब आपका मार्केट ओवरबॉट या ओवरसोल्ड हो चुका है। बट कैसा रहे अगर मैं इसको मॉडिफाई कर दूं, और एक स्ट्रेटजी आपको बताऊं जिससे आप इस सेंटीमेंट्स को और बेहतर तरीके से ट्रेड कर सकते हो, और ना केवल सेंटीमेंट, बल्कि आपको एग्जीक्यूशन का पॉइंट भी ये टूल बताने वाला है। तो इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा ओआई पीसीआर को

बेसिक में जानते हैं। ओआई पीसीआर, यानी ओपन इंटरेस्ट पुट कॉल रेशियो। थोड़ा सा इसको ब्रेकडाउन कर लेते हैं। तो हम इसको लिख सकते हैं, ओपन इंटरेस्ट ऑफ पुट डिवाइडेड बाय ओपन इंटरेस्ट ऑफ कॉल। अब ऑप्शंस की दुनिया में जब हम ओपन इंटरेस्ट की बात करते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट को डिफाइन किया जाता है इन टर्म्स ऑफ सेलर्स, या फिर राइटर्स। तो मैं यहां पे लिख सकता हूं, ओपन इंटरेस्ट ऑफ पुट, यानी पुट राइटर्स की हम यहां पे बात कर रहे हैं, डिवाइडेड बाय ओआई कॉल, यानी कॉल राइटर्स की हम लोग यहां पे बात कर रहे हैं। अब अगर सेंटीमेंट्स की बात करी जाए, तो एक पुट राइटर हमेशा चाहता है कि मार्केट एक सर्टेन लेवल से ऊपर रहे, तो यानी उसका व्यू समहाउ बुलिश है मार्केट में। तो हम यहां पे लिख देते हैं बुल। इसी तरीके से, अगर डिनॉमिनेटर में देखा जाए, तो यहां पे कॉल राइटर लिखा है, और एक कॉल राइटर का व्यू होता है कि मार्केट एक सर्टेन लेवल से नीचे रहे, यानी समहाउ उनका आउटलुक बेयरिश है मार्केट में। तो मैं यहां पे लिख सकता हूं बेयर। तो अब हम यहां से देख सकते हैं, जो ये ओआई पीसीआर था, फाइनली ये एक रेशियो है बिटवीन बुल्स डिवाइडेड बाय बेयर्स। अब अगर ये बुल्स मार्केट में दो के रेशियो पे चल रहे हैं, एंड बेयर मार्केट में वन के रेशियो पे चल रहा है, इसका मतलब मेरे मार्केट में बुल्स ज्यादा हैं। एंड दैट इज़ व्हेन, जब भी आपका

ओआई पीसीआर इंक्रीस होता है, तो वहां पे पॉजिटिव सेंटीमेंट छलकते हैं, बिकॉज़ द बुल्स आर मोर देन द बेयर्स, राइट? सिमिलरली, अगर आपका ये ओआई पीसीआर, ये दोनों ही सेम हैं, यानी दोनों ही साइड वन और वन है, एक बुल और एक बेयर है, तो आपको ये जो रेशियो है, ये वन का दिखेगा। और जब भी ओआई पीसीआर वन होता है, इसका मतलब द सेंटीमेंट्स आर न्यूट्रल। अगर इस ओआई पीसीआर में आपके जो बेयर्स हैं, वो थोड़े से हैवी हो जाएं, तो यह रेशियो आपको वन से छोटा दिखेगा, एंड उस टाइम पे आप यह बोल सकते हो कि अभी मार्केट में बेयरिश सेंटीमेंट्स हावी हैं। तो गाइज़, इसका मतलब हम यह बोल सकते हैं यहां पे, कि अगर आपका जो ओआई पीसीआर है वो वन है, इसका मतलब मार्केट में सेंटीमेंट्स न्यूट्रल हैं। अगर आपका ये ओआई पीसीआर इंक्रीस कर रहा है वन से ऊपर, इसका मतलब मार्केट सेंटीमेंट्स आपके बुलिश हैं। और अगर यही ओआई पीसीआर आपका फॉल कर रहा है वन से, तो इसका मतलब मार्केट सेंटीमेंट बेयरिश है, राइट? बट यहां पे आता है एक एक्सेप्शन, बिकॉज़ मार्केट हमेशा ओवरबॉट और ओवरसोल्ड हो सकता है। तो यहां पे दो कंडीशन आती हैं, कि अगर आपका मार्केट वन से इंक्रीस कर रहा है, बट वो अपने एक्सट्रीम पे चला जाए, यानी अपने एवरेज प्राइस से बहुत दूर चला जाए, तो वहां

पे वो महंगा हो जाता है, और उस टाइम पे उसको कोई बाय नहीं करना चाहता, तो हम बोलते हैं कि मार्केट ओवरबॉट हो चुका है। सिमिलरली, अगर आपका ओआई पीसीआर वन से गिर रहा है, और गिरते-गिरते मार्केट ओवरसोल्ड हो जाए, यानी अपनी एवरेज वैल्यू से काफी नीचे गिर जाए, तो हम उसको बोलते हैं कि मार्केट ओवरसोल्ड हो चुका है, और वहां से ट्रेड प्लेस किए जाते हैं रिवर्सल के। तो वहां पे जो ट्रेडर्स होते हैं, वो अपने रिवर्सल के ट्रेड्स को प्लेस करते हैं। तो गाइज़, ये जो ओआई पीसीआर है, ये आप Quantsapp एप्लीकेशन पे भी देख सकते हो। यहां पे आपके पास पीसीआर का एक टूल है। तो वहां पे आपके पास मल्टीपल स्टॉक्स जो डेरिवेटिव में हैं, उसके अंदर ओपन इंटरेस्ट का पीसीआर, वॉल्यूम का पीसीआर कितना चल रहा है, ये आपको इस टूल पे पता चल जाता है। सिमिलरली, आप यहां पे इनको सॉर्ट भी कर सकते हो, कि सबसे ज्यादा जो चेंज आया है वॉल्यूम पीसीआर में, या फिर आपके ओपन इंटरेस्ट पीसीआर में, वो किसके अंदर आया है, चाहे वो पॉजिटिव चेंज है, चाहे वो नेगेटिव चेंज है। अब इस टूल की हेल्प हम लेंगे एज़ अ स्कैनर, और इसके बाद हम लोग इसका थोड़ा सा मॉडिफाइड वर्जन यूज़ करने वाले हैं, दैट इज़ मॉडिफाइड ओआई पीसीआर। थोड़ा सा आपको बताता हूं कि किस तरीके से ये काम करता है, और उसके बाद प्रैक्टिकल एप्लीकेशन हम लोग यहां पे देखने वाले हैं। तो यहां पे मैंने ऑप्शन चेन ओपन कर ली है Nifty की,

एक्सपायरी चूज़ करी है 25th नवंबर। एक चीज़ आप देख सकते हो कि एटीएम स्ट्राइक प्राइस 26,100 पे ट्रेड कर रहा है। अगर मैं यहां से थोड़े से लोअर स्ट्राइक प्राइस पे जाता हूं, करीबन-करीबन हम यहां पे चलते हैं 24,000 के पास, सो 24,000, जो कि बहुत दूर है 26,000 से, यानी करीबन 2,000 पॉइंट का यहां पे डिफरेंस है, और जो कि काफी रेयर है मार्केट के लिए इसको अचीव करना। बट अगर आप देखते हो, तो 24,000 के पास भी आपको 24.71 हज़ार का एक ओपन इंटरेस्ट एक्यूमुलेट होता हुआ दिख रहा है। सिमिलरली, अगर और हम थोड़ा सा दूर जाते हैं, एंड मैं यहां से करीबन 23,000 की स्ट्राइक प्राइस को देखता हूं, जो कि करीबन 3,000 पॉइंट दूर है मेरे अभी के एटीएम स्ट्राइक प्राइस से, वहां पे भी आपको करीबन-करीबन 15,000 का एक ओपन इंटरेस्ट वहां पे भी आता हुआ दिखेगा। अब ओपन इंटरेस्ट का मतलब होता है ओपन कॉन्ट्रैक्ट, जिन्होंने इस स्ट्राइक प्राइस पे अपनी पोजीशन को बनाया हुआ है। बट बात ये है कि अगर 1 महीने में Nifty 2 या 3,000 का मूवमेंट दे ही नहीं पाएगा, तो लोगों ने यहां पे अपनी पोजीशंस को क्यों बनाया है? सिमिलरली, अगर आप थोड़े से हायर स्ट्राइक प्राइस की साइड पे जाते हो, तो यहां पे हम लोग करीबन 28,000 पे, तो कोई ओपन इंटरेस्ट नहीं है, बट अगर आप देखोगे, 27,800, यहां पे 21 का ओपन इंटरेस्ट है।

27,700 पे 3,91,000 का ओपन इंटरेस्ट है। तो, लोगों ने जो यह दूर की स्ट्राइक प्राइसेस पे अपनी पोजीशंस को बनाया हुआ है, दैट इज़ फॉर द हेजिंग पर्पस। बट जब हम ओपन इंटरेस्ट पीसीआर को कैलकुलेट करते हैं, तो वहां पे हम टोटल ओपन इंटरेस्ट ऑफ पुट साइड, दैट इज़ 5.33 लाख, टोटल ओपन इंटरेस्ट ऑफ़ कॉल साइड, दैट इज़ 4.61 लाख, तो मेरा जो ओपन इंटरेस्ट है, इसमें सारी स्ट्राइक प्राइस का ओपन इंटरेस्ट हम देख रहे हैं। बट अगर मार्केट में इतनी दूर जाने की काबिलियत ही नहीं है, सो इन स्ट्राइक प्राइस का मतलब है एक नॉइज़, और हमें इसको इग्नोर करना पड़ेगा। सो दैट इज़ व्हेन यहां पे हम लोग सिर्फ उन स्ट्राइक प्राइस को लेते हैं, जहां पे Nifty का एक्चुअल मोमेंटम आ सकता है, या फिर जहां तक Nifty एक्चुअल में जा सकता है, एंड दैट इज़ ऑन द बेसिस ऑफ़ वोलेटिलिटी फॉर दैट पर्टिकुलर एक्सपायरी। तो गाइज़, इसका मतलब यह हुआ कि हम सिर्फ उन्हीं आसपास के स्ट्राइक प्राइस के ओपन इंटरेस्ट को देख रहे हैं, जहां तक एक्चुअल मोमेंटम आ सकता है, और फिर उस ओपन इंटरेस्ट को मल्टीप्लाई कर रहे हैं उस स्ट्राइक प्राइस के प्रीमियम के साथ, और वहां से हमें एक वैल्यू मिलती है, जिसको हम बोलते हैं मॉडिफाइड ओआई पीसीआर, राइट? तो अब मॉडिफाइड ओआई पीसीआर एक्चुअली में काम क्या करता है? तो यह आपको ना केवल सेंटीमेंट बताता है,

जैसे ओआई पीसीआर, बट आपको बायसनेस भी बताता है, और साथ ही साथ आपको बताता है कि आपको ट्रेड एग्जीक्यूट करना भी है या नहीं। तो अब चलते हैं Quantsapp एप्लीकेशन पे, एंड गाइज़, नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक है, आप लोग साइन अप करके एप्लीकेशन को ओपन कर सकते हो। एप्रॉक्सिमेटली 125 से ज्यादा ऑप्शन के टूल्स आपके लिए अवेलेबल हैं, साथ ही साथ 2,000 से ज्यादा लर्निंग कंटेंट की वीडियोस आप सभी के लिए मल्टीपल लैंग्वेज में बना के यहां पे रखी गई हैं, तो उनका फायदा आप उठा सकते हो। चलिए, अभी यहां पे हम रोड मैप की बात कर रहे थे, तो मैं आपको पीसीआर पे ले आता हूं। सबसे पहले हम नॉर्मल पीसीआर ओपन करेंगे, एंड यहां पे हमें सॉर्ट करना पड़ेगा उन स्टॉक्स को, जिनके अंदर सबसे ज्यादा चेंज आया है उनके पीसीआर के अंदर। तो आपको यहां पे दिखेगा, चेंज पीसीआर ओआई का एक यहां पे सेगमेंट है, इसके आगे आपको एक एरो दिखेगा। तो उस एरो से आप जो चेंज है पीसीआर का, आप इसको असेंडिंग या डिसेंडिंग ऑर्डर पे सॉर्ट कर सकते हो। अगर मैं अभी देखूं कि सबसे ज्यादा जो एडिशन पीसीआर में हुआ है, वो कौन से स्टॉक में हुआ है, तो आई कैन सी Oberoi Realty यहां पे मुझे दिख रहा है। करीबन 15.22% का एक इंक्रीस दिख रहा है मुझे इसके ओआई पीसीआर के अंदर। अब क्या ये जो चेंज, जो ये एडिशन आया है, ये नियरबाय स्ट्राइक

प्राइस पे आया है या दूर की स्ट्राइक प्राइस पे आया है? तो अब हम चलते हैं मॉडिफाइड ओआई पीसीआर की तरफ, और यहां पे मॉडिफाइड ओआई पीसीआर में हम लोग ओपन कर लेंगे Oberoi Realty को, एंड लेट्स सी। तो आप देख सकते हो कि आज 30th अक्टूबर का जो डेट है, आज कोई भी रीसेंट सिग्नल यहां पे नहीं मिला हुआ है, तो इसका मतलब अब हमें एक नए स्टॉक को यहां पे चूज़ करना पड़ेगा। नेक्स्ट में मुझे यहां पे दिख रहा है Eicher Motors, करीबन 6.67% इंक्रीस है ओआई पीसीआर के अंदर। तो इसको मैं लेके चलता हूं मॉडिफाइड ओआई पीसीआर में, यहां पे इसको प्लेस कर देते हैं। एंड आज के दिन, ऑन 30th अक्टूबर, मुझे दिख रहा है कि इसके अंदर एक पॉजिटिव सिग्नल, आप देख सकते हो, एक ग्रीन कलर का सिग्नल आपको यहां पे दिख रहा है, जो आपको बताने की कोशिश कर रहा है कि इसके अंदर जो सेंटीमेंट्स हैं, वो बुलिश साइड पे ट्रेड कर रहे हैं। सिमिलरली, अगर मैं इस ओआई पीसीआर के चेंज को नेगेटिव में देखना चाहूं, कि सबसे जो नेगेटिव चेंज आया है वो किसके अंदर आया, सो आई हैव मल्टीपल स्टॉक, यहां से भी एक को पिक कर लेते हैं। सो करीबन, आउट ऑफ दिस, स्टॉक, एक स्टॉक है GMR Airports। इसके अंदर करीबन 25.6% का एक नेगेटिव चेंज है पीसीआर के अंदर। तो इसको भी देख के चलते हैं कि इसके अंदर हमें मॉडिफाइड ओआई पीसीआर में क्या सिग्नल मिलता हुआ दिख रहा है। तो इसको भी हम यहां पे प्लेस कर देते हैं। आप इसमें देखोगे, ऑन

30th अक्टूबर इसके अंदर भी एक पॉजिटिव सिग्नल यहां पे दिख रहा है, यानी यहां पे भी बुलिश सेंटीमेंट्स आपको बनते हुए दिख रहे हैं। सो नाउ वी हैव सक्सेसफुली डिकोडेड द डायरेक्शन विद द हेल्प ऑफ मॉडिफाइड ओआई पीसीआर, और जहां पे स्कैन करने के लिए हमें हेल्प करी ओआई पीसीआर ने। तो गाइज़, हमें हमारा स्टॉक मिल चुका है, हमें सेंटीमेंट्स पता चल चुके हैं कि कौन सी डायरेक्शन में ट्रेड करना है। अब बात आती है एंट्री लेने की। तो एंट्री लेने के दो तरीके हो सकते हैं। हमारे पास मार्केट में सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस रहते हैं, तो करीबन रेजिस्टेंस और सपोर्ट, दोनों की हेल्प से आप अपनी एंट्री यहां पे ले सकते हो। अगर मैं बुलिश साइड के लिए ट्रेड कर रहा हूं, तो दो एंट्री जो मेरी बनेंगी, पहली एंट्री बन सकती है ऑन द ब्रेकआउट ऑफ योर रेजिस्टेंस, कि मार्केट ने आपके रेजिस्टेंस का एक ब्रेकआउट यहां पे आपको दे दिया है, तो वहां पे आप एक बुलिश एंट्री बना सकते हो। दूसरी एंट्री जो आपकी बन सकती है, अगर बुलिश सेंटीमेंट है, दैट इज़ कि मार्केट अपने एक स्ट्रांग सपोर्ट के पास ट्रेड कर रहा है, एंड वहां से फिर आपको एक रिवर्सल मिलता है, तो वहां पे भी आप अपनी एंट्री प्लेस कर सकते हो। एंड फॉर द कैंडलस्टिक पैटर्न, यू गाइज़ कैन गो फॉर द बुलिश रिवर्सल पैटर्न्स देयर, राइट? सिमिलरली, अगर आप एक बेयरिश सेंटीमेंट के साथ ट्रेड कर रहे हो, तो अगेन आपको हेल्प लेनी पड़ेगी रेजिस्टेंस एंड सपोर्ट की। तो

अगर आप बेयरिश ट्रेड कर रहे हो, तो अगेन, मार्केट अगर सपोर्ट को ब्रेक करता है, तो ब्रेकडाउन पे आपका एक बेयरिश ट्रेड यहां पे बन सकता है, कि मार्केट ने सपोर्ट को तोड़ दिया है, अब आप जाके बेयरिश ट्रेड ले सकते हो। एंड सिमिलरली, अगर रेजिस्टेंस के पास आपका मार्केट ट्रेड कर रहा है विद बेयरिश सेंटीमेंट इन मॉडिफाइड ओआई पीसीआर, तो आप वहां से फिर रेजिस्टेंस पे एक रिवर्सल का ट्रेड लोगे, एंड फॉर द कैंडलस्टिक पैटर्न, आप वहां पे बेयरिश रिवर्सल कैंडल की हेल्प ले सकते हो। तो अब इन सपोर्ट-रेजिस्टेंस को देखने के लिए आप ओपन इंटरेस्ट का टूल यहां पे यूज़ कर सकते हो। जैसे कि हमने Eicher Motors को देखा था, यह हमें पीसीआर में भी दिखा था स्टॉक्स को फिल्टर करते हुए, देन मॉडिफाइड ओआई पीसीआर के अंदर एक पॉजिटिव सिग्नल दे रहा था। इसका मतलब इसके अंदर बुलिश सेंटीमेंट्स हावी हैं। साथ ही साथ, मैं दो तरीके से ट्रेड ले सकता हूं, रेजिस्टेंस के ब्रेकआउट पे, या फिर एक बुलिश रिवर्सल फ्रॉम द सपोर्ट। यहां पे अगर मैं ओपन इंटरेस्ट देखूं, तो मुझे एक बहुत बेहतरीन रेजिस्टेंस दिख रहा है, और वो करीबन 7,000 के लेवल पे यहां पे प्लेस है। अगेन, अगर मैं चेंज की बात करूं, तो आप देख सकते हो, करीबन 9,450 नए कॉन्ट्रैक्ट्स भी इस लेवल पे ऐड हुए हैं, जो 7,000 को और स्ट्रांग यहां पे बनाते हैं। यानी अगर मुझे एक बुलिश ट्रेड लेना है, तो मुझे वेट करना पड़ेगा मार्केट के 7,000 के ब्रेकआउट

का, जो एक इंपॉर्टेंट रेजिस्टेंस है फॉर द बुलिश ट्रेड्स। साथ ही साथ, मैंने एक और चीज बोली थी, कि सपोर्ट लेवल से भी आप बुलिश रिवर्सल यहां पे बना सकते हो। सो फिलहाल के लिए इन ओपन इंटरेस्ट मुझे दिख रहा है कि एक इंपॉर्टेंट लेवल है, दैट इज़ 6,900, जो कि सिर्फ 33 पॉइंट्स दूर है। सो इन केस मार्केट अगर आता है 6,900 पे, तो वहां पे फिर मैं वेट करूंगा फॉर द बुलिश रिवर्सल कैंडल, जैसे एक हैमर कैंडल, या फिर एक डोजी कैंडल, या फिर स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न। तो इस तरीके के अगर पैटर्न मुझे मिलते हैं, सो देन आई कैन इनिशिएट अ बुलिश रिवर्सल ट्रेड फ्रॉम द सपोर्ट, ऑर फ्रॉम द ब्रेकआउट ऑफ योर रेजिस्टेंस। तो गाइज़, ये थी वो स्ट्रेटजी, जहां पे आप ओआई पीसीआर को मॉडिफाई कर सकते हो, और ना केवल सेंटीमेंट, बल्कि एग्जीक्यूशन कहां पे करना है, यह भी जान सकते हो। तो अगर आपको वीडियो पसंद आई, लाइक एंड शेयर जरूर कीजिएगा। अपने फीडबैक्स आप कमेंट पे डाल सकते हो। साथ ही साथ, अगर आप मेरे साथ अभी तक बने हैं, तो Quantsapp को साइन अप जरूर कर लीजिएगा, नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक दिया है। एंड गाइज़, थैंक यू सो मच बने रहने के लिए। तब तक के लिए मैं, अंकित सिंह रावत, आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 207 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.