Quantsapp Free Tools Beginners ke liye (Hindi)
This lesson shows how to build an intraday trade setup using only Quantsapp's free tools, in three stages.
First, the Advance Decline chart is used to judge market direction from how many F&O stocks are advancing or declining, checked against the Nifty chart. Second, Synopsis Futures OI explains the four build-up conditions (long build-up, short build-up, long unwinding, short covering) and how to shortlist stocks in line with the market.
Third, the Index Contributor screen shows which sectors are driving the move, so stocks can be picked sector by sector around 9:30. The lesson ends with chart examples using support breakdowns, retests and moving averages on 5, 3 and 1 minute timeframes.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। दोस्तों, बहुत दिनों से रिक्वेस्ट आ रही थी कि Quantsapp के जो फ़्री टूल्स हैं, उनको भी किस तरीके से यूज़ किया जा सके, उनको यूज़ करके किस तरीके से ट्रेडिंग स्ट्रेटजी बनाई जा सके, इसके बारे में काफी रिक्वेस्ट आ रही थी। तो चलिए, आज ये वीडियो उन्हीं के लिए है, कि Quantsapp एप्लीकेशन में जो फ़्री टूल्स हैं, उनको किस तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। दोस्तों, सिर्फ़ टेक्निकल इंडिकेटर इनफ़ नहीं होता है ट्रेडिंग के लिए। टेक्निकल इंडिकेटर के साथ-साथ कुछ हमें डेटा के सपोर्ट लगते हैं। तो Quantsapp के जो कुछ फ़्री टूल्स हैं, जो आपको डेटा का सपोर्ट बताते हैं, यानी कि कुछ ना कुछ उसमें जो डेटा है, वो आपको काफी कुछ हेल्प करते हैं ट्रेडिंग के लिए। अब मैं ये नहीं कहूंगा कि बहुत ज़्यादा हेल्प करते हैं, बहुत इन-डेप्थ एनालिसिस करते हैं, लेकिन ओवरऑल आपको काफी अच्छा एक इनपुट देते हैं स्टॉक के बारे में, मार्केट के बारे में, ताकि आप एक सटीक डिसीज़न ले सकें। यानी कि आपका जो डिसीज़न मेकिंग है, वह और भी इंप्रूव हो जाएगा। ऑलराइट। सो चलिए, चलते हैं Quantsapp एप्लीकेशन पे, और वहां जाकर हम देखते हैं कि यह फ़्री टूल्स को किस तरीके से यूज़ किया जा सकता है, और कैसे इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। सो दोस्तों, मैंने अपना Quantsapp एप्लीकेशन ओपन कर लिया है। अगर आपने अभी तक साइन अप नहीं किया है, तो आप नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके आप साइन अप कर सकते हैं, ताकि आप Quantsapp के फ़्री टूल्स भी इस्तेमाल कर सको। तो चलिए, Quantsapp एप्लीकेशन में चलते
हैं। एंड यहां पर पहले मैं आपको बताने वाला हूं कि किस तरीके से इनके फ़्री टूल्स को हम यूज़ करेंगे। दोस्तों, तीन तरीके के क्रूशियल स्टेज होते हैं जब भी हम ट्रेडिंग करते हैं। सबसे क्रूशियल स्टेज पहला होता है कि आप मार्केट का डायरेक्शन कैसे पता करते हो? क्योंकि दोस्तों, मार्केट का ट्रेंड जिस तरफ़ है, उसी तरफ़ ट्रेड लेने में भलाई होती है, उसी तरफ़ ट्रेड में ज़्यादा आकर्षक प्रॉफ़िट मिलते हैं। यानी कि जो भी स्टॉक में आप ट्रेड ले रहे हो, अगर वो मार्केट के डायरेक्शन से अलाइन करता है, तो उसमें प्रॉफ़िट होने की संभावना काफी ज़्यादा रहती है। तो सबसे पहले हम मार्केट की दिशा पता करेंगे, कि मार्केट का कौन सा डायरेक्शन है। तो दोस्तों, हमारे पास दो फ़्री टूल हैं, जिनको इस्तेमाल करके आप मार्केट की दिशा तय कर सकते हो। तो हम क्या कर सकते हैं? हम यहां पर ट्रैक में आएंगे। ट्रैक में आने के बाद आप देखिए, यहां पर एक एडवांस डिक्लाइन चार्ट है, आप इसको देख सकते हो। एंड यहां पर जो बिल्ट-अप के सिंबल हैं, हम इनको भी देख सकते हैं। तो एडवांस डिक्लाइन चार्ट में अगर हम क्लिक करते हैं, तो एडवांस डिक्लाइन चार्ट आपको बताता है कि जो मार्केट है, फ़िलहाल नेगेटिव है कि पॉज़िटिव है। यानी कि ओवरऑल जितने भी स्टॉक हैं, 200 से ज़्यादा F&O के स्टॉक हैं, तो इनमें से अगर सबसे ज़्यादा स्टॉक अगर नेगेटिव में हैं, तो यहां पर एडवांस डिक्लाइन चार्ट आपको नेगेटिव ट्रेंड दिखाएगा। तो जैसे यहां पर आप देख सकते हो, नेट एडवांस यहां पर -45 है। यानी कि मैक्सिमम नंबर ऑफ़ टाइम जो हमारा Nifty है, वह डाउनट्रेंड रहेगा, यानी कि इसके साथ ही साथ मैक्सिमम जो स्टॉक्स हैं, वह भी नेगेटिव रहेंगे। अगर
यहीं पर अगर आपको यह पॉज़िटिव दिखाता है, यानी कि जैसे यहां पर 200, 26 नवंबर को दिखाता है कि पॉज़िटिव है, तो वहां पर जो Nifty है, वो अपट्रेंड रह सकता है। एग्ज़ांपल के लिए चलिए, चलते हैं, हम चार्ट पर एक बार चेक करते हैं। तो यहां पर हम Nifty को एंटर कर लेते हैं। यहां पर मैंने Nifty को एंटर कर लिया है। थोड़ा सा टाइम फ़्रेम को मैं बड़ा कर लेता हूं, ताकि हम उस डेट पर जा सकें। तो यह डेट है आपकी 26 नवंबर। तो 26 नवंबर को हम, आप यहां पर देख सकते हैं, देखिए, पूरा मार्केट अपट्रेंड में था। उसके बाद आप देखिए, यहां पर आपको बाक़ी दिन का डाउनट्रेंड यहां पर आपको दिखा रहा है, कि किस तरीके से डाउनट्रेंड यहां पर मेंटेन है। तो इस तरीके से हम यहां पर ट्रेड बनाने की कोशिश कर सकते हैं। ऑलराइट। तो चलिए, अभी चलते हैं स्टॉक सेलेक्शन पे। तो दोस्तों, हमने एडवांस डिक्लाइन यहां पर देख लिया कि किस तरीके से मार्केट की दिशा चल रही है। तो इसके बाद हम क्या करेंगे? हम यहां पर स्टॉक को पिक अप करेंगे। सो दोस्तों, स्टॉक कैसे पिक अप करेंगे? स्टॉक हम प्योरली डेटा के हिसाब से देखेंगे, कि जो पर्टिकुलर स्टॉक है, उसमें बिल्ट-अप क्या चल रहा है। दोस्तों, चार तरीके की कंडीशन होती हैं। चलिए, लेकर चलते हैं आपको। तो यहां पर ट्रैक में जाके हम सिनोप्सिस फ्यूचर ओआई, इसको हम चुन लेते हैं। तो सिनोप्सिस फ्यूचर ओआई में आप देखिए, यहां पर चार तरीके की कंडीशन हैं: लॉन्ग बिल्ट-अप, लॉन्ग अनवाइंडिंग, शॉर्ट बिल्ट-अप, शॉर्ट कवरिंग। सो लॉन्ग बिल्ट-अप किसके लिए होता है? बुलिश के लिए होता है। मैं इंट्राडे की बात कर रहा हूं। तो लॉन्ग बिल्ट-अप जो है,
बुलिश होता है, क्योंकि लोग इसमें बाइंग बनाते जा रहे हैं, प्राइस ऊपर-ऊपर जाता जा रहा है। ठीक है? शॉर्ट बिल्ट-अप बेयरिश होता है, एब्सोल्यूट बेयरिश होता है, क्योंकि इसमें लोग नई पोज़ीशन बनाते हैं, शॉर्ट करते हैं, एंड प्राइस नीचे जाता है। सिमिलरली, इनकी अनवाइंडिंग पोज़ीशन भी होती है। लॉन्ग बिल्ट-अप की अनवाइंडिंग पोज़ीशन होती है लॉन्ग अनवाइंडिंग, जहां पे लोग अपने प्रॉफ़िट बुक करते हैं, या लॉस बुक करते हैं। तो अगर जिन्होंने लॉन्ग पोज़ीशन बनाई है, वो अपनी पोज़ीशन वहां पर अनवाइंड करते हैं, जिसकी वजह से प्राइस नीचे आता है एंड ओआई भी गिरता है। तो वो आपकी लॉन्ग अनवाइंडिंग की कंडीशन हो गई। सिमिलरली, जो शॉर्ट बिल्ट-अप बनाते हैं, वो एक पर्टिकुलर जगह पर जाकर अपनी पोज़ीशन अनवाइंड करते हैं, यानी कि वो जो सिक्योरिटी है, उसको दोबारा बाय करते हैं। तो वहां पर क्या होता है? ओआई गिर जाता है, लेकिन प्राइस बढ़ता है, क्योंकि बाय कर रहे हैं, जिसकी वजह से डिमांड क्रिएट हो रही है और प्राइस ऊपर जाता है। तो दोस्तों, यहां पे शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग बिल्ट-अप इंट्राडे के हिसाब से बुलिश हैं, और वहीं पर शॉर्ट बिल्ट-अप और लॉन्ग अनवाइंडिंग बेयरिश हैं। लेकिन इनमें सबसे स्ट्रॉन्ग पॉइंट कौन सा है? आप बुलिश के लिए लॉन्ग बिल्ट-अप देखिए, बेयरिश के लिए शॉर्ट बिल्ट-अप देखिए। आप शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग अनवाइंडिंग भी देख सकते हो, लेकिन उनमें ऊपर जाने की संभावना या नीचे जाने की संभावना काफी कम होती है, कंपेरेबली। ऑलराइट। तो चलिए, ये तो हो गया स्टॉक सिलेक्शन में, कि हम किस आधार पे, यहां पर किस आधार पर हम चुनेंगे। लेकिन दोस्तों, यहां पर कई लोग क्या करते हैं? दो तरीके से चुनाव करते हैं। एक, जो कोई
पर्टिकुलर स्टॉक जो है, यानी कि अगर मैंने लॉन्ग बिल्ट-अप के हिसाब से देखा, मान लीजिए कि Nifty आज अपट्रेंड में है, तो मैं देखूंगा कि टॉप के कौन से लॉन्ग बिल्ट-अप वाले स्टॉक हैं, तो इन स्टॉक में से चुना जाए। इन स्टॉक में से कोई भी स्टॉक को पिक अप किया जाए, वो स्टॉक में मुझे बुलिश पोज़ीशन मिल सकती है। ठीक है? सिमिलरली, अगर Nifty डाउनसाइड है, शॉर्ट पोज़ीशन है, तो मैं ऐसे टॉप स्टॉक को पिक अप करूंगा, जिनमें शॉर्ट बिल्ट-अप बना हुआ है, यानी कि उसके हिसाब से वो स्टॉक नीचे जा सकते हैं। तो ये यहां पर कंडीशन यहां पर लागू होती है। लेकिन दोस्तों, कई लोग क्या करते हैं? इसके हिसाब से नहीं चलते हैं, कई लोग सेक्टर के हिसाब से जाते हैं। तो दोस्तों, मैं दोनों हिसाब से बताऊंगा। अगर आपको देखना है कि सिर्फ़ डेटा पॉइंट ऑफ़ व्यू से, यानी कि आपको बग़ैर सेक्टर जाने अगर स्टॉक सेलेक्शन करना है, तो आप यहां से कैसे कर सकते हो। एंड अगर स्टॉक के, अगर हम कट, कट, कट, एंड अगर सेक्टर के हिसाब से अगर आपको जाना है, तो सेक्टर कहां से देखा जाए, ये भी मैं आपको बताऊंगा। राइट? तो यहां पर हमने एडवांस डिक्लाइन चार्ट हमने देख लिया था। अभी हमें सेक्टर के हिसाब से जाना है, तो आप क्या कर सकते हैं? आप ट्रैक में आइए। ट्रैक में दोस्तों, यहां पर इंडेक्स कंट्रीब्यूशन नाम का, यहां पर एक, यहां पर एक टूल है। राइट? ये आपको फ्रंट पेज पर भी मिलेगा। अगर मैं यहां पर होम बटन पर जाता हूं, होम पेज पर, तो होम पेज पर आप देखोगे, इंडेक्स कंट्रीब्यूशन के हिसाब से आपको मिलेगा। यह देखिए, इंडेक्स कंट्रीब्यूटर। राइट? तो इंडेक्स कंट्रीब्यूटर में आपको बताएगा कि कौन सा जो सेक्टर है, ठीक है, वो
इसको कंट्रीब्यूट कर रहा है। यहां पर देखिए, दो तरीके से, स्टॉक से एंड सेक्टर के हिसाब से। तो अगर मैं सेक्टर स्पेसिफ़िक यहां पर ओपन करता हूं, तो यहां पर आप देखिए, मैं सेक्टर को सेलेक्ट करता हूं, तो यहां पर मुझे बता रहा है कि मार्केट की जो दिशा है, उसमें सबसे ज़्यादा कंट्रीब्यूशन किसका है, कौन से सेक्टर का है। यानी कि अगर मार्केट अपट्रेंड में है, तो अपट्रेंड में कौन सा सेक्टर सबसे ज़्यादा भाग रहा है? अगर डाउनट्रेंड में है, तो डाउनट्रेंड में सबसे ज़्यादा, कौन सा सेक्टर गिर रहा है? ठीक है दोस्तों? तो यहां पर हम आएंगे। अभी जैसे आज मार्केट गिरा हुआ है, तो देखिए, यहां पर मल्टीपल सेक्टर हैं। यहां पर आप देख सकते हो, मेटल है, ऑटो है, प्राइवेट बैंक है, कैपिटल गुड्स है, इंफ़्रा है, ऑयल है, पीएसयू बैंक है, पावर है। ये सारे सेक्टर नीचे हैं। तो मैं इन सेक्टर में से स्पेसिफ़िकली चुन सकता हूं, जैसे प्राइवेट बैंक्स हैं, मैं प्राइवेट बैंक को चुन सकता हूं, मैं कैपिटल गुड्स को चुन सकता हूं। राइट दोस्तों, तो हमने जो सिनोप्सिस फ्यूचर-वाइज़ देखा था, हम वहीं पर जाएंगे, एंड सेक्टर के हिसाब से स्टॉक को पिक अप करेंगे। तो हम यहां पर क्या करते हैं? यहां पर आते हैं सेक्टर के हिसाब से। तो दोस्तों, प्राइवेट बैंक हमने देखा था, हम प्राइवेट बैंक यहां पर देख सकते हैं। राइट? तो प्राइवेट बैंक को यहां पर पिक अप करिए। ये देखिए, प्राइवेट बैंक सबसे ज़्यादा डाउनसाइड यहां पर दिख रहे हैं। अभी दोस्तों, यहां पर चुनाव करने की एक, मैं कहूंगा कि, टेक्निक होती है, जिसको यहां पर देखा जाए। देखिए, आप मॉर्निंग में अराउंड 9:30 के आसपास इसको देखते हैं, क्योंकि मॉर्निंग में ट्रेड लेना ज़्यादा अच्छा होता है, बिकॉज़ वहां से ट्रेंड आपको थोड़ा
बड़ा मिलता है। तो 9:30 के आसपास आप यहां पर ट्रेड बनाइए। ठीक है? अभी यहां पर हमें देखना क्या है? देखना यह है कि जो स्टॉक सबसे ज़्यादा, अगर यहां पर परसेंटेज-वाइज़ यहां पर गिरा हुआ है, ओआई बिल्ड-अप भी देखिए, कि ओआई किसका ज़्यादा बढ़ा हुआ है एंड प्राइस किसका गिरा हुआ है। दोस्तों, यहां पर होता क्या है, कि जिसका प्राइस बहुत ज़्यादा गिरा हुआ होता है या बढ़ा हुआ होता है, तो या तो गैप डाउन है, या तो गैप अप है। राइट? तो यहां पर हमें देखना है कि प्राइस किसका, परसेंटेज-वाइज़ किसका कम गिरा हुआ है, क्योंकि वो स्टॉक अभी शुरुआती तौर पर है, यानी कि वो अभी गिरने वाला है, वो गिर रहा है, तो आप उसको बिगिनिंग से पकड़ सकते हो। जैसे यहां पर आप देखिए, HDFC Bank है, ICICI Bank है, आप इन सब स्टॉक को पिक अप कर सकते हो। सिमिलरली, अदर सेक्टर में भी आप इसी तरीके से आप यहां पर जाएंगे। ठीक है? अगर मैं यहां पर कोई और सेक्टर भी यहां पर चुनता हूं, टेलीकॉम चुनते हो, टेलीकॉम चुन सकते हो। राइट? लेकिन हमने यहां पर क्या चुना है? यहां पर प्राइवेट बैंक पहले देखे थे, ऑटो सेक्टर यहां पर हम देख रहे थे, कैपिटल गुड्स। ठीक है? तो हम यहां पर कैपिटल गुड्स को यहां देख सकते हैं। तो यहां पर आप आएंगे वापस से सेक्टर में, कैपिटल गुड्स को चुनिए। तो ये कैपिटल गुड्स के ये सारे स्टॉक हैं, BL, ये देख सकते हो, ये सारे डाउनसाइड हैं। तो हम क्या कर सकते हैं? यहां पर BCL को यहां पर पिक अप कर सकते हैं। राइट दोस्तों? तो यहां से कोई भी स्टॉक को आप यहां पे आसानी से पिक अप कर सकते हैं। अभी हम देखते हैं कि और कौन से
सेक्टर थे? तो जैसे यहां पर आप देखिए, कैपिटल गुड्स है, राइट, ऑटो है। यहां पर आपको अदर सेक्टर भी यहां पर दिख रहा है, अदर्स में भी है, तो आप अदर्स भी यहां पर पिक अप कर सकते हो। तो यहां पर हम क्या करेंगे? यहां पर आएंगे, ऑल सेक्टर की जगह यहां पर हम अदर्स को चुनेंगे। ठीक है? तो अभी देखिए, जैसे यहां पर SRF है, Delhivery है, ये सारे स्टॉक यहां पर नीचे गिरे हुए हैं। तो चलिए, हम एक काम करते हैं, हम इनके चार्ट पर जाते हैं। तो यहां पर हम क्या करेंगे? हम SRF यहां पर क्लिक करेंगे, एंड SRF यहां पर ओपन हो चुका है। राइट दोस्तों? तो देखिए, ये 15 मिनट का चार्ट है। ऑलराइट। अगर मैं इसको 5 मिनट में ले जाता हूं, तो 5 मिनट में मुझे अच्छा-ख़ासा इंट्राडे ट्रेड, अच्छा-ख़ासा मिल सकता है। अब दोस्तों, यहां पर किस तरीके से ट्रेड बनाना है? देखिए, वेरियस स्ट्रेटजीज़ होती हैं। आपके पास भी कोई स्ट्रेटजी होगी, आप उनको भी यहां पर चुन सकते हो। कई लोग वेरियस इंडिकेटर यूज़ करते हैं, एमएसीडी, आरएसआई, बोलिंजर बैंड, ठीक है, मूविंग एवरेज यूज़ करते हैं। तो आसानी से यहां पर ट्रेड बन सकता है। राइट? अभी देखिए, मॉर्निंग में क्या हुआ, कि यह जो पर्टिकुलर स्टॉक है, नवा, देखिए यहां पर इसने ब्रेकडाउन किया, ठीक है, पहली कैंडल पे। अभी यहां पर Nifty जो है, वो यहां पर शॉर्ट बिल्ट-अप है, तो ये स्टॉक भी डाउनसाइड की ओर है। तो क्या मैं 9:15 बजे ट्रेड बनाऊंगा? बिल्कुल नहीं। मैं यहां पर थोड़ा वेट करूंगा। जैसे मैंने कहा कि 9:30 का हम यहां पर वेट करते हैं। तो देखिए, 9:30 यहां पर हो चुका है। अभी यहां पर एक ख़ास बात देखिए, अभी हमारा ट्रेड यहां पर क्यों बनता है? यहां पर ख़ास बात ये है कि सबसे पहला जो मैंने देखा, कि मार्केट का
डायरेक्शन डाउनसाइड है। दूसरा, मैंने यहां पर देखा कि कौन सा सेक्टर यहां पर डाउनसाइड है, एंड सेक्टर में कौन सा स्टॉक यहां पर डाउनसाइड है, मैंने यहां पर पिक अप कर लिया। तो क्लियर-कट है कि डाउनसाइड ही है। अभी मुझे यहां पर इंडिकेशन कैसे दिया है? कई लोग यहां पर क्या करेंगे? कुछ इंडिकेटर यूज़ करेंगे, कैंडलस्टिक पैटर्न यूज़ करेंगे, वो आप यूज़ कर सकते हैं, वो भी इसमें काम करता है। यहां पर देखिए, मैंने क्या किया? मैंने कुछ यहां पर चार्ट सेटअप यूज़ किया है। अभी देखिए, जैसे यहां पर लो है, ठीक है, ये कल का लो इसने बनाया था, जो कि एक स्ट्रॉन्ग, यहां पर मैं कहूंगा कि एक पर्टिकुलर पॉइंट पर टच करके वापस से रिटर्न गया था। तो एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है, राइट, क्योंकि इसको टच करके ऊपर गया था। तो मैं क्या करूंगा, कि इसी सपोर्ट पर यहां पर, मैं यहां पर एक ट्रेड लेने की कोशिश करूंगा, क्योंकि उसको ब्रेकडाउन कर रहा है। तो देखिए, इसको ब्रेकडाउन यहां पर किया है, और यहीं से देखिए, रीटेस्ट करके वापस यहां पर नीचे आया है। अगर आप इसको दूसरे टाइम फ़्रेम में देखेंगे, 3 मिनट या 1 मिनट में, तो आपको और भी अच्छी एंट्री मिल सकती है। 3 मिनट में जाएंगे, तो आपको मल्टीपल एंट्री मिल सकती हैं, जैसे यहां पर दोबारा मिली। आप देखो कि ऊपर मैंने 50 डे मूविंग एवरेज लगाया हुआ है, इसको रीटेस्ट करके नीचे आया। अगर यहां पे हम क्या करते हैं, 1 मिनट का टाइम फ़्रेम लगाते हैं, तो 1 मिनट के हिसाब से भी मुझे यहां पर एंट्री मिलती है। बस प्रॉब्लम यह होती है 1 मिनट में, काफी लोग क्या करते हैं? मूविंग एवरेज के ऊपर गया तो बाय करते हैं, नीचे गया तो सेल करते हैं। लेकिन यहां पर मैंने अपना माइंडसेट ऑलरेडी बनाया हुआ है, कि ये नीचे जाएगा तभी मैं ट्रेड लूंगा, बिकॉज़ इसमें पूरा बेयरिश
मोमेंटम है। तो यहां पर आप 1 मिनट में भी आप इसमें ट्रेड बना सकते हो। देखिए, कैसे ऊपर जाके वापस से नीचे आ रहा है। तो आप उस वक़्त भी यहां पर इसमें अच्छा-ख़ासा ट्रेड बना सकते हो। तो यह मैंने आपको सेक्टर स्पेसिफ़िक बताया। अगर आपको सिर्फ़ स्टॉक ही चुनना है, कि कौन सा स्टॉक अभी जो है, वह डाउनसाइड चल रहा है या अपट्रेंड चल रहा है, तो आप सीधे यहां पर आएंगे, राइट, यह जो मैंने यहां पर सेक्टर लिया है, इसको ऑल कर लीजिए, ऑल सेक्टर्स। राइट? तो अभी लॉन्ग बिल्ट-अप है, तो ये टॉप के स्टॉक आपको दिखा रहा है, जैसे Asian Paints, यहां पर Pow इंडिया, ये सब दिखा रहा है। यहीं पर अगर मैं शॉर्ट बिल्ड-अप करता हूं, तो ये डाउनसाइड के सारे स्टॉक दिखा रहे हैं। राइट? तो इसमें देखिए, NBC है, Adani Energy Solutions है, आप यहां से डायरेक्टली पिक अप कर सकते हो। देखिए, इसमें SRF भी है। तो आप क्या करिए, कोई भी जो स्टॉक यहां पर आप देख रहे हो, उन स्टॉक को पिक अप करिए। जैसे Adani Energy Solutions है, आप उनको चुन सकते हो यहां पर। राइट? यहां पर एंटर कीजिए। अभी देखिए, 1 मिनट के टाइम फ़्रेम में इसने कई बार यहां पर ट्रेड दिया है। इसको हम थोड़ा 5 मिनट के टाइम फ़्रेम में ले जाते हैं, क्योंकि 1 मिनट में कैंडल ही ऐसी बनी है कि थोड़ा सा हमें यहां पर कंफ्यूज़ करे। राइट? अभी देखिए, यहां पर क्या किया? मॉर्निंग में काफी यहां पर प्रॉब्लम इसने क्रिएट की है। ठीक है? मॉर्निंग में ऐसा एक बुलिश बना है, फिर बेयरिश बना है। तो ज़ाहिर सी बात है, यह ट्रैप वाला एरिया, देख सकते हो कि कैसे यहां पर कई लोगों को इसने, इसने यहां पर आसानी से ट्रैप किया है। तो यहां पर हम थोड़ा वेट कर सकते हैं। ठीक है? कुछ पैटर्न्स पर जाना बहुत ज़रूरी होता है। अब यहां पर क्लियरली देख लीजिए, लो
बनाया था। इसी लो को देखिए, 12:00 बजे कितनी आसानी से ब्रेक करके ये नीचे गया है। तो आप कुछ इस तरीके का पैटर्न ढूंढ सकते हो, एंड उसी में आप ट्रेड बना सकते हो। अभी पैटर्न्स ढूंढना आसान होता है, लेकिन किस दिशा में ट्रेड करना है, ये थोड़ा मुश्किल होता है। राइट दोस्तों? तो दिशा हमने निर्धारित की कुछ Quantsapp एप्लीकेशन टूल्स को देखकर, एंड वहीं पर हमने स्टॉक्स की भी दिशा यहां पर निर्धारित की Quantsapp एप्लीकेशन के फ़्री टूल्स को देखकर। ऑलराइट दोस्तों, तो ये था दोस्तों आज का सेशन, जहां पर मैंने ब्रीफ़ली डिस्कस किया कि किस तरीके से Quantsapp एप्लीकेशन में जो फ़्री टूल्स हैं, उनको यूज़ करके एक ट्रेड सेटअप बनाया जा सकता है। दोस्तों, हमारा मोटिव यही है कि आप एक सिस्टमैटिक ट्रेडर बनें। हमने जितने भी वीडियोज़ यहां पर बनाए हैं, लर्निंग पर्पस के लिए बनाए हैं। आप लर्न ऑप्शन में जाके वीडियो लाइब्रेरी एक्सेस कर सकते हैं। वहां पर आपको 2,000 से ज़्यादा वीडियोज़ मिलेंगे, लर्निंग कंटेंट मिलेंगे, जिनको देखकर आप एक सिस्टमैटिक ट्रेडर बन सकते हैं। अगर अभी तक आपने साइन अप नहीं किया है, तो नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके आप साइन अप कर सकते हैं। ऑलराइट। सो मिलते हैं नेक्स्ट सेशन में, जहां पर मैं कुछ और इंटरेस्टिंग टॉपिक लाऊंगा, जो आपके लिए काफी यूज़फ़ुल, काफी काम का रह सकता है। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 419 videos by Dharmendra →