QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

Intraday Momentum Trading Strategy for Stocks (Hindi)

Intermediate·Hindi·20 min·937 views·1 year ago

The lesson starts with why option buyers need momentum: unlike a stock or future, an option loses value to time decay while the price chops around, so a slow move can miss the target even when the direction is right.

It then builds a simple momentum setup on a chart: 21 and 50 period moving averages for the trend, a 200 period average for the bigger trend, ADX above 20 as the momentum filter, and RSI for reversals and targets. The speaker suggests a 5-minute chart for intraday and holding swing trades only one to three days.

Examples on the Nifty chart show waiting for a retracement after a crossover instead of entering on the crossover, skipping trades when ADX is below 20 or price is on the wrong side of the 200 average, and placing the stop loss near the moving average and prior low with a 1:2 target.

What you’ll learn

✓Why time decay makes momentum important for option buyers
✓Use ADX above 20 as a momentum filter
✓Read trend from 21, 50 and 200 period moving averages
✓Wait for a retracement after a crossover before entering
✓Use RSI for reversals and targets, with a 1:2 risk-reward
Transcript

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp के ऑप्शन सी के सेशन में आपका स्वागत है। जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन के कुछ कॉन्सेप्ट जहां पर हम सीखते हैं कुछ स्ट्रेटजीस और ऑप्शन के जो भी डेटा पॉइंट्स है उसके बारे में हम डिस्कस करते हैं। जो आपके लिए आपकी ट्रेडिंग जर्नी में काफी कारगर हो सकती है। राइट? तो चलिए अभी डिस्कस करते हैं कि एक जो स्ट्रेटजीस है उसको कैसे बनाया जा सकता है। ठीक है? जो एक मोमेंटम स्ट्रेटजी है मैं उसके बारे में डिस्कस करना चाहूंगा कि इंट्राडे मोमेंटम स्ट्रेटजी कैसे मैं फाइंड आउट करता हूं। राइट? और जो स्ट्रेटजी हम बनाते हैं। ठीक है? अभी ये स्ट्रेटजी जो है ऑलरेडी बनाई हुई है। बैक टेस्टेड है। ठीक है? तो मैं बताता हूं कि किस तरीके से हम उसको कर सकते हैं। ज्यादातर देखिए जब भी लोग ट्रेड करते हैं जब अभी आपकी जो भी एक पर्टिकुलर स्ट्रेटजी होती है चाहे आप किसी इंडिकेटर्स को लेकर कर रहे हैं या फिर आप प्राइस एक्शन को लेकर कर रहे हैं, डेटा को लेकर कर रहे हैं। किसी भी स्ट्रेटजीस को आप देखते हो, हम जब ऑप्शन में ट्रेड करना चाहते हैं, तो ऑप्शन में देखिए ज्यादातर मुझे मोमेंटम चाहिए होता है। ठीक है? रीजन ये होता है कि अगर ऑप्शन में जब भी मैं ट्रेड करता हूं तो देखिए हमारे पास जो टाइम होता है टाइम के हिसाब से जो ऑप्शन का प्रीमियम है उतना नहीं बढ़ता है बिकॉज़ उसके ऊपर तो थीटा फैक्टर है वो ज्यादा काम करता है मतलब टाइम डीके ज्यादा होता है जिसकी वजह से आप देखोगे कि खास करके अगर बाजार में मोमेंटम नहीं है तो वहां पर आपको लॉस होने के चांसेस कई

ज्यादा होता है अगर आप नेकेड ऑप्शन बाय करते हैं। ठीक है? लेट मी शेयर माय स्क्रीन। फिर हम डिस्कस करते हैं आगे। ठीक है? तो देखिए अगर मैंने किसी स्टॉक को परचेस किया। यहां पर मैं स्टॉक लिख लेता हूं या फिर मैं कोई इंडेक्स लिखता हूं। ठीक है? अगर मैंने इंडेक्स को परचेस किया है। चाहे इसका मैं कहूंगा स्पॉट हो। ठीक है? आई मीन स्टॉक की बात कर रहे हैं। एंड यहां पर मैं फ्यूचर फ्यूचर में दोनों आ जाता है तो फ्यूचर की बात करें। अब फ्यूचर जो है और जो स्पॉट है अगर मैं एक कैश मार्केट में अगर मैं किसी स्टॉक को पिकअप करता हूं तो आप देखिएगा कि उसमें जो टाइम डिके की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। ठीक है? टाइम डिके कोई गुंजाइश नहीं रहता। राइट? अगर मैंने किसी स्टॉक को पिकअप किया है और मैं ऐसा अंदाजा लगा रहा हूं कि ये कुछ मिनट्स में या आने वाले दिनों में ये ऊपर जा सकता है। यहां से ये नीचे जा सकता है। तो उसके मुताबिक मैं यहां पर स्ट्रेटजी बना रहा हूं। राइट? तो हम क्या कर सकते हैं? अगर स्पॉट में मैंने मान लीजिए मैंने आइदर बाय किया है या फिर मैंने यहां पर सेल किया है। ओके तो अपने टाइम के मुताबिक जब भी वो ट्रेड वहां पर जाएगा मतलब जो मेरा टारगेट होगा वो टारगेट मुझे इसमें पूरा मिलेगा। ठीक है? यहां पर फ्यूचर है तो लॉट साइज के हिसाब से आपको प्रॉफिट मिलेगा। एंड जो स्पॉट है तो वहां पर भी आप देखोगे क्वांटिटी के हिसाब से आपको प्राइस

मिलेगी। मतलब ये है कि अगर आपने किसी भी पर्टिकुलर स्टॉक को मान लीजिए ₹600 पे बाय किया है। आप 5% का टारगेट रखना चाह रहे हो। मतलब ₹630 तक ये जा सकता है। तो 630 तक मान लीजिए यहां पर आपने लगभग मान लीजिए कुछ 500 क्वांटिटी आपने यहां पर परचेस की है। तो यहां तक जाते-जाते जो 30 पॉइंट्स है। ठीक है? तो उसके हिसाब से आपको ₹15,000 मिल सकते हैं। राइट? 500 पॉइंट्स के हिसाब से, 500 क्वांटिटी के हिसाब से जो 30 पॉइंट आपको मिल रहे हैं तो उसमें आप यहां पर ईज़ली 15,000 का प्रॉफिट बना सकते। ठीक है? अभी ये अगर मान लीजिए आज ही चला जाता है। ठीक है? मतलब सेम डे या फिर एक-दो दिन के बाद या 5 दिन के बाद। ठीक है? जब भी यह जाएगा तो आप जब यह टारगेट हिट करेगा तो आपको यह पूरा प्रॉफिट मिलेगा। लेकिन जब भी ऑप्शन की बारी आती है तो ऑप्शन में ऐसा नहीं होता है। ठीक है? ऑप्शन में ऐसा नहीं होता है। रीजन यह है कि ऑप्शन में टाइम डिके नाम का कांसेप्ट है। ठीक है? ऑप्शन में टाइम डिके नाम का कांसेप्ट है। मतलब कि जब भी आप किसी भी पर्टिकुलर ऑप्शन को बाय करते हो तो जोडेज़ टू एक्सपायरी होती है उसके अकॉर्डिंग उसमें टाइम डिके होता है।डेज़ टू एक्सपायरी मतलब ये है कि जितना ज्यादा पास जाएंगे उतना ज्यादा उसमें टाइम डिके होगा। मतलब यह

है कि अगर मैंने किसी पर्टिकुलर ऑप्शन को बाय किया है। लेट्स जैसे मैं मैंने जो एग्जांपल मैंने लिया था 600 पे लेट्स से मैंने वहां पर कोई पर्टिकुलर ऑप्शन बाय किया है जिसका लॉट साइज है मान लीजिए उसका भी लॉट साइज 500 ही ले लेते हैं। एंड वहां पर हम देखते हैं कि जो प्राइस है वो अराउंड ₹30 है। ठीक है? तो 30 में मैंने उसको परचेस किया है। अभी अगर ये सेम डे जाता है। ठीक है? तो उसके मुताबिक जो अंडरलाइंग एसेट है उसके मुताबिक मुझे उसमें प्रॉफिट अच्छा खासा मिल जाएगा। ठीक है? अगर अंडरलाइंग एसेट ठीक है अंडरलाइंग एसेट आज ही वो मोमेंटम दे देता है आज ही वो ऊपर चला जाता है या नीचे चला जाता है अकॉर्डिंग टू द स्ट्रेटजी तो उसमें मुझे वो टारगेट मुझे आसानी से मिल जाएगा लेकिन अगर ये जो अंडरलाइंग एसेट है मान लीजिए ये आज की जगह ठीक है ये आज की जगह 2 से 3 दिन 5 दिन में जाता है तो क्या जो मेरे मुझे जो प्रॉफिट मिलना चाहिए था मतलब कि जो एसेट है एसेट में मैंने यहां पर 30 पॉइंट का मैंने टारगेट रखा हुआ था 30 पॉइंट के हिसाब से मान लीजिए मुझे इसमें 10 पॉइंट मिलने हो मिलने थे। ठीक है? मतलब 30 से ये 40 हो सकता था या फिर 30 से मान लीजिए डबल हो सकता था। 30 से ये 60 हो सकता था। तो क्या मुझे ये पूरे 60 पॉइंट यहां पर मिलने जो मिलने थे मिलेंगे ये चार-पांच दिन में नहीं हो सकता है। रीज़न ये है कि अगर ये चार-पांच

दिन में मान लीजिए टाइम डिके इस तरीके से होता है। थोड़ा सा ऊपर जा रहा है फिर नीचे आ जा रहा है। फिर ऊपर जा रहा है फिर नीचे जा रहा है। जब स्टॉक इस तरीके की हरकत करता है तो आप देखोगे कि वहां पर टाइम डिके होता है। और जब ऐसा टाइम डिके होता है तो हमारा एक क्लियर कट टारगेट मुझे नहीं मिलता है। जिसके वजह से ऑप्शन बायर कई बार प्रॉफिटेबल नहीं रहते हैं। इसके वजह से आप देखोगे ऑप्शन स्ट्रेटजीस बनाई जा सकती है जो कि काफी कारगर रहती है। लेकिन अगर मैं ये कहूं कि मुझे इंट्राडे में अगर मुझे ट्रेड लेना है। ठीक है? लेकिन मुझे मोमेंटम के हिसाब से लेना है क्योंकि इंट्राडे में भी ऐसा होता है। ठीक है? अगर आप किसी इंडेक्स को या फिर स्टॉक को अगर आप पिकअप कर रहे हैं। इंट्राडे में मान लीजिए 9:15 को मार्केट ओपन होता है। आपने 10:00 बजे ठीक है? 10:00 बजे कोई ट्रेड आपने पिकअप किया है। आपने बाय यहां पर किया है। आपका टारगेट यहां पर है। अब यह 10:00 बजे आपने यहां पर ट्रेड लिया। अभी ये इस तरीके से जा रहा है। फिर ऐसे-ऐसे जा रहा है। फिर ऐसे-ऐसे, ऐसे-ऐसे करके जा रहा है। टारगेट आपका यही है। ऐसे-ऐसे करके फिर ऐसे-ऐसे करके वापस से नीचे आ गया। तो यहां पर आते-आते मान लीजिए 12:00 बज गया या 1:00 बज गया। तो आपका टारगेट तो आया नहीं। लेकिन जो आपने स्टॉक को यहां पर जो प्रीमियम आपने यहां पर दिया होगा। ठीक है? मतलब आपने अगर मान लीजिए वही एग्जांपल ले लेते हैं 30 या फिर अगर मैं अह निफ़ी को मैं अगर परचेस करता हूं तो निफ़ी का 200 के

आसपास एटीएम का स्ट्राइक होगा। तो 200 के आसपास उसका प्रीमियम होगा। ये 200 सेम नहीं होगा। ये हो सकता है गिर के 190 180 आ जाए। ठीक है? तो मुझे एक मोमेंटम चाहिए होता है कि हो सकता है कि ये स्टॉक में आज मोमेंटम हो तो मुझे वहां पर ट्रेड मिल जाए। प्लस उसके साथ मुझे आईवी चेक करना होगा। बिकॉज़ आईवी अगर गिरा होगा तो मोमेंटम में आपको ट्रेड मिलेगा नो डाउट लेकिन उतना आपको उतना भी नहीं मिल सकता है। ठीक है? तो मोमेंटम कहीं ना कहीं आपको बचा लेता है। तो हमें मोमेंटम देखना चाहिए। कभी भी अगर मैं स्टॉक में ट्रेड ले रहा हूं तो मुझे मोमेंटम देखना चाहिए। अभी मोमेंटम देखने के लिए मैं क्या करूंगा? मोमेंटम देखने के लिए देखिए हम क्या करेंगे? एक इंडिकेटर यूज़ करेंगे। ठीक है? इंडिकेटर के साथ ठीक है? मैं स्ट्रेटजी वाला इंडिकेटर भी यूज़ करूंगा कि मुझे बाय करना है। एक तो इंडिकेटर मैंने मोमेंटम के लिए मैंने लिया है कि मोमेंटम मेरा क्या हो सकता है? दूसरा इंडिकेटर मैं यहां पर स्ट्रेटजी के लिए ले रहा हूं। और मैंने यहां पर बहुत ही बहुत ही सिंपल तरीके की स्ट्रेटजी मैंने यहां पर रखी हुई है। ठीक है? बहुत ही सिंपल। तो मतलब यहां पर जो ईएमए है उसको यूज़ करके मैं यहां पर स्ट्रेटजी बनाने वाला हूं। राइट? और प्लस एक एसएमए ले लीजिए। ठीक है? सिंपल मूविंग एवरेज। अभी मैंने ये क्यों लिया? क्योंकि ये बहुत ही वाइडली यूज़ किया जाता है। ठीक है? लोगों का अलग-अलग कांसेप्ट है और बहुत

पॉपुलर है और काफी अच्छा भी काम करता है। ऐसी बात नहीं कि ईएमए ऐसे अच्छा नहीं काम करता। बस उसको यूज़ करने का तरीका अच्छा होना चाहिए। ठीक है? तो हम क्या करेंगे? हम यहां पर ये स्ट्रेटजी यूज़ करेंगे। ठीक है? और मोमेंटम के लिए मैं यहां पर यूज़ करने वाला हूं ADX। ठीक है? तो दोनों का कॉम्बिनेशन मैं यहां पर यूज़ करूंगा। राइट? तो चलिए एक बार मैं आपको एप्लीकेशन पे लेके चलता हूं। फिर वहां पर हम देखेंगे कि किस तरीके से इंडिकेटर को ऐड किया जाएगा। ठीक है? तो हमने क्या किया? हमने यहां पर Nifty का चार्ट यहां पर लगाया हुआ है। ठीक है? अभी कुछ चीज़ है जो मुझे यहां पर आपको बतानी है। ठीक है? यहां पर एक और इंडिकेटर है जो मैंने आपको बताना भूल गया। ठीक है? आई एम सॉरी। तो थर्ड पे यहां पर आप आरएसआई यूज़ करें। आरएसआई मैंने क्यों यूज़ किया है? दो चीज के लिए। रिवर्सल प्लस टारगेट। ठीक है? रिवर्सल प्लस टारगेट के लिए। कई बार मूविंग एवरेज से हमें टारगेट नहीं मिल पाता है। तो आरएसआई को यूज़ करके हम टारगेट लेंगे। ठीक है? टाइम फ्रेम यहां पर यूज़ करना है। टाइम फ्रेम देखिए, टाइम फ्रेम मैं यह कहूंगा कि अगर इंट्राडे आप यूज़ कर रहे हैं, तो 5 मिनट के हिसाब से जाइए। अगर आप स्विंग ट्रेडिंग कर रहे हैं। अभी स्विंग ट्रेडिंग मैं यहां पर ज्यादा वेट नहीं करना चाहता हूं। मतलब मैं स्विंग ट्रेडिंग में तीन-चार दिन हफ्ता भर यूज़ नहीं करना चाहता हूं। मतलब मैं इसमें एक से दो दिन वेट करना चाहता हूं। अगर मैंने आज मैंने परचेस किया है तो मैं कल परसों

में मैं निकलना चाहता हूं। क्योंकि मोमेंटम जो होता है जरूरी नहीं कि पूरा एक हफ्ते तक कंटिन्यू करे। मोमेंटम ज्यादातर 1 दिन 3 दिन तक होता है। तो मुझे उसी में अपना टारगेट को कैप्चर करके एग्जिट करना है। राइट? तो चलिए चलते हैं और आपको वापस से दिखाते हैं। ठीक है? तो यहां पर देखिए मैंने मूविंग एवरेज यहां पर मैंने 200 का लिया है और यहां पर मैंने मूविंग एवरेज मल्टीपल यूज़ किया क्योंकि मुझे तीन-चार यहां पर यूज़ करने थे। आई एम सॉरी दो यूज़ करने थे। अभी अलग-अलग मैं यूज़ नहीं करना चाहता था। इसलिए मैंने मल्टीपल मूविंग एवरेज मैंने सेलेक्ट किया है। यहां पर आप आइए। ठीक है? मल्टीपल मूविंग एवरेज आप इसमें इंडिकेटर्स में जाएंगे। यहां पर टाइप करिए मल्टीपल तो इस तरीके से आ जाएगा। ठीक है? अभी इसमें आप क्या करिए? इसमें आप इंडिकेटर्स को ऐड करिए। तो इसमें इनपुट्स में आप जाएंगे तो सारे इंडिकेटर्स हैं। मैंने यहां पर सिर्फ 21 और 50 वाला ही कंसीडर किया। आप उसी को कंसीडर कीजिए। तो सेकंड और फोर्थ पीरियड मैंने लिया है। उसके लाइनें जो है मैंने थोड़ा सा कलर चेंज किया। और वहां का जो विड्थ है उसको भी मैंने वहां पर चेंज किया। मैंने आरएसआई को एज़ इट इज़ लगाया। उसमें कुछ भी चेंजज़ नहीं है। और फिर मैंने यहां पर ADX लगाया। आप यहां पर टाइप करिए ADX। तो यहां पर देखिए एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स आपको आ जाएगा। ठीक है? उसके चेंज सेटिंग में कोई भी चेंजज़ नहीं है। बस वहां पर मुझे क्या करना है? 20 जो मूविंग 20 जो है ठीक है? उसका जो एक वैल्यू है तो वहां पर

आप वहां पर लाइन बना लीजिए। ठीक है? अभी चलिए स्ट्रेटजी कैसे काम करती है? उसके बारे में डिस्कस करते हैं। राइट? तो यहां पर बहुत सिंपल है कि अगर ये मेरा 20 वाला ADX का लाइन है। ठीक है? ADX 20 का है। अगर ADX का जो लाइन है ADX का जो इंडिकेटर है अगर ये 20 के ऊपर रहता है 20 के ऊपर यहां पर रहता है। मतलब कि उस स्टॉक में या उस स्क्रिप्ट में चाहे वो इंडेक्स हो या फिर स्टॉक हो उसमें मोमेंटम है। और ये चीज अगर 20 के नीचे रहती है तो उसमें मोमेंटम मैं कहूंगा नहीं है। ठीक है? उसमें मोमेंटम नहीं है। अभी हो सकता है कि उसमें वो नीचे भी चला जाए क्योंकि हमेशा इंडिकेटर मैं कहूंगा कि 100% आपको करेक्ट नहीं बताता है। राइट? लेकिन हम इसमें भी देखते हैं कि जैसे हम रिस्क रिवॉर्ड मेंशन करते हैं। हम यहां पर स्ट्राइक रेशियो देखते हैं। तो इसका भी वैसे ही है। ठीक है? ज्यादातर आप देखोगे कि जब 20 के नीचे रहता है तो साइडवेज रहता है। ठीक है? कई बार मोमेंटम देता है लेकिन वो कई बार जो है बहुत कम होता है। मतलब अगर मैं 100 ट्रेड ले रहा हूं तो 100 में से हार्डली मुझे 15-20 मिल सकता है। तो मुझे मैं उनको कैप्चर नहीं करने जाऊंगा। मैं ये देखना चाहूंगा कि जो 85% ऑफ़ द टाइम जो मेरा करेक्ट है जो इसके ऊपर मिलेगा उसमें से मैं कितना कैप्चर कर सकता हूं। ठीक है? तो मतलब अगर 80 ट्रेड ऊपर मुझे मिल रहे हैं उसमें से कितना ट्रेड मेरा सक्सेस हो सकता

है ये डिपेंड करता है। ठीक है? ये डिपेंड किस पे करता है? ये डिपेंड करता है आपकी स्ट्रेटजी पे। ये डिपेंड करता है कि आप उस स्ट्रेटजी को किस तरीके से देख रहे हैं। मतलब ये कि वो जो जो भी पर्टिकुलर स्ट्रेटजी आप अपना रहे हैं उसमें रिस्क मैनेजमेंट कैसे करना है इसके बारे में डिस्कस करते हैं। राइट? तो चलिए मैं आपको कुछ ट्रेड दिखाता हूं। ठीक है? तो हम क्या करेंगे? आपको यहां पर लेके चलते हैं। ठीक है? है तो मैंने यहां पर प्रेजेंटेशन अपना ओपन किया है। ठीक है? तो आपको ब्रीफली दिखाएंगे। ठीक है? मैं सिर्फ आपको वहां पर नहीं दिखाना चाहता। यहां पर देखिए। अब यहां पर आप देख सकते हो कि ये जो पर्टिकुलर नीचे ADX आप देख सकते। ठीक है? यहां पर देखिए मैंने जो 20 वैल्यू है 19.30 यहां पर। ठीक है? आप देख सकते हो कि जो 20 है उसी के आसपास है। तो मैंने वहां पर लाइन ड्रॉ किया है। अब यहां पर ADX थोड़ा ऊपर गया है। ठीक है? अभी यहां पर एक चीज देखिए जो ब्लू वाली लाइन है ऊपर जो मेरी स्ट्रेटजी है ब्लू वाली लाइन और जो डार्क येलो है ठीक है आई एम सॉरी वो ऑरेंज है तो वो वाला आपका कौन सा है 21 ठीक है एंड यहां पर जो येलो वाला जो ऊपर लाइन है वो आपका 200 डे तो 200 डे के नीचे जब स्टॉक प्राइस रहता है मतलब वो पूरी तरीके से डाउन साइड है और दोनों जो मूविंग एवरेज है 50 और 21 वो दोनों नीचे है तो मतलब डाउन साइड ही है। ठीक है? अभी उसमें मुझे ट्रेड कैसे बनाना है ये हम देखते हैं। ठीक

है? अभी देखिए जैसे मैंने कहा कि मैं रिवर्सल मैं देखता हूं या फिर मैं टारगेट आरएसआई को यूज़ करता हूं। अभी आरएसआई देखिए वो ऊपर से पूरे तरीके से नीचे आ रहा है। तो मैं यहां पर ट्रेड तब लूंगा जब प्राइस 50 डे मूविंग एवरेज के नीचे जाता है। प्लस वहां पर क्रॉसओवर करता है। तो तुरंत क्रॉसओवर पे ले लेना है। नहीं मैं थोड़ा सा मैं वेट करता हूं कंफर्मेशन के लिए। तो वापस से जाके वहीं 21 से वो रिट्रेस करता है तब मैं ट्रेड लेता हूं। तो मेरा ट्रेड देखिए यहां पर बनेगा। जब ADX जो है 20 के ऊपर है क्योंकि मोमेंटम मिल सकता है। आप देखिए यहां से मोमेंटम अभी ये इंट्राडे में उसने दे दिया। अभी 15 मिनट का टाइम फ्रेम है। भले ही आप देख सकते हो यहीं से मोमेंटम यहां तक इसने मुझे दे दिया। ठीक है? सेम डे यहां पर दिया। देख सकते हो ADX जो है उसके ऊपर है तो डाउन साइड का मोमेंटम मुझे आसानी से मिल गया। ठीक है? अभी देख सकते हो जब ADX इसके अंदर गया। ठीक है? तो साइडवेज़ हो गया। अभी वापस से ADX इसके ऊपर गया। लेकिन मैंने यहां पर ट्रेड नहीं लिया। ट्रेड मैंने क्यों नहीं लिया? रीजन है कि यह ऊपर भले ही जा रहा है लेकिन मूविंग इसके नीचे है। प्लस जो 50 डे मूविंग एवरेज है उसके नीचे भी 21 है। तो अभी भी ट्रेंड कहीं ना कहीं छोटा ट्रेंड भी यहां पर चेंज नहीं हुआ है। ठीक है? दूसरा यहां पर आप देखिए कि जो मैंने आपको पहले बताया कि आरएसआई को मैं टारगेट के लिए यूज़ करता हूं। तो देखिए जैसे ही इसमें ये

ओवर सोल्ड ज़ोन में आया तो मैं यहां पर अपना टारगेट मैं बुक कर सकता हूं या फिर मैं 1:2 का रेशियो ले सकता हूं। 15 मिनट का टाइम फ्रेम है। 1:2 का रेशियो मिलना आसान होता है कंपेयर टू अदर टाइम फ्रेम्स। ठीक है? अभी देखिए अभी यह वापस से यहां पर नीचे यह ट्रेंड को पूरा कंटिन्यू कर रहा है। लेकिन यहां से देखिए एक पर्टिकुलर पॉइंट से ये ऊपर गया है। तो जाहिर सी बात है ये आपका एक सपोर्ट का काम करेगा। अभी ये क्या करेगा? यहां से वापस ऊपर जाएगा। अभी देखिए यहां पर स्टॉक की यानी कि निफ़ी की हरकतें देखिए। यहां से ऊपर गया, फिर नीचे आया। इसी से रिवर्स हुआ, फिर ऊपर गया। मतलब एक पूरा ज़ोन यहां पर बना रहा है। ठीक है? अभी ये ज़ोन को हम मार्क करके ब्रेकआउट के उसमें कर सकते हैं। लेकिन कई बार जो ज़ोन है उसके पहले हमें यहां पर ट्रेड मिल जाता है। कैसे? यहां पर देखिए आपका जो मूविंग एवरेज है यहां से ऊपर गया। ठीक है? छोटा सा ट्रेंड वहां मिला लेकिन 200 जो है उसके नीचे ही है। ठीक है? इसलिए आप देख सकते हो यहीं से रिवर्सल हो गया। तो मेरा एक जो ट्रेड मैं अगर मैं वहां पर ले लेता तो मैं मेरा फेल हो जाता और स्टॉप लॉस हिट हो जाता। राइट? अभी देखिए वापस यहां पर नीचे क्रॉसओवर किया। अभी जो 21 वाला है 50 को वापस से नीचे क्रॉस ओवर करता है। तो नीचे वापस से ट्रेंड कंटिन्यूएशन कर रहा है। जो मोमेंटम है उसको कंटिन्यूएशन कर रहा है। अभी जैसे मैंने आपको बात कही कि क्रॉसओवर पे क्या मैं डायरेक्टली ट्रेड ले लेता हूं?

बिल्कुल नहीं। मैं हमेशा रिवर्सल का वेट करता हूं। मैं हमेशा एक और कंफर्मेशन का वेट करता हूं। तो देखिए क्रॉसओवर के बाद यहां पर आया। ऊपर ऊपर जाके देखिए यहीं पर रिट्रेस यहां पर कर रहा है। यहीं पर देखिए प्राइस जरा सा भी यहां पर नीचे नहीं आया। ठीक है? अभी आप एक चीज देखिए कि ADX जो है वो पूरा देख सकते हो कि इसमें ये 20 के नीचे है तो मेरा ट्रेड नहीं बना। अभी आगे देखिए जब यहां पर नीचे आया ठीक है क्या मैं डायरेक्टली यहां पर ट्रेड ले लूंगा बिल्कुल भी नहीं। अभी देखिए ये ऊपर जाके उसी जगह से रिट्रेस कर रहा है तो मेरा ट्रेड यहां पर बनेगा। ये ADX जो 20 के ऊपर है। देख सकते हो यहां मैंने इसको सेल किया है और अगले दिन यहां पर डाउन साइड में मुझे ट्रेड मुझे दे दिया। ठीक है? मैंने ट्रेड को लेकर मैं कुछ दिन तक होल्ड नहीं करूंगा। ठीक है? मतलब कि 5-6 दिन ऐसा होल्ड नहीं करूंगा। एक दो दिन 3 दिन चलता है। उससे ज्यादा नहीं क्योंकि मोमेंटम जो है वो उसका मुझे एवरेज पिकअप करना है। मुझे पूरा जो मोमेंटम हम उसको पिकअप नहीं कर सकते। एवरेज पिकअप करना है। ठीक है? अभी इसी में आप नीचे जाइए। देखिए वो जो ट्रेड मैंने बताया वो देखिए कंटिन्यू यहां तक आया हुआ है। ठीक है? अभी आप देखिए पूरा यहां पर कैरी फॉरवर्ड किया है। यह पूरा यहां पर टारगेट मुझे अच्छा खासा दिया है। अभी देखिए यहां से ट्रेंड रिवर्स हो रहा है। जैसे कि आरएसआई जो यहां पर है डायवर्जेंस हो रहा है। रिवर्स हो रहा है। अभी देखिए जो क्रॉस ओवर यहां पर किया है। फिर क्रॉसओवर यहां पर किया है। ठीक है?

अभी जो ट्रेड है ठीक है? अभी जो ट्रेड है आप देख सकते हो यहां से यहां भी मिल सकता है। ठीक है? और इसमें जो क्रॉसओवर किया है मैं यहां पर ले सकता हूं। लेकिन 200 डे के नीचे है तो थोड़ा सा दिक्कत हो सकता है। थोड़ी सी दिक्कत मुझे यहां पर हो सकती है। तो यहां पर आप क्या करोगे? यहां पर आप देखिए कि जो ट्रेड है अगर मेरा यहां पर मैं लेता हूं सक्सेस होने के चांसेस हैं। लेकिन मैं रिस्क नहीं ले सकता हूं। रीज़न ये है कि बड़ा वाला ट्रेंड अभी भी डाउन साइड है। ठीक है? आगे देखते हैं। पूरा ऊपर गया। ठीक है? मैं वही कंटिन्यूएशन कर रहा हूं। देखिए ऊपर गया। हमने वहां पर ट्रेंड नहीं बनाया। अभी देख सकते हो क्योंकि ऑलरेडी वहां से ऊपर आया और पूरा 200 डे के ऊपर गया हुआ है। वेट करिए रिट्रेसमेंट का ऑलवेज वेट करिए। तुरंत जाके बाय मत करिए क्योंकि अक्सर वहां से रिट्रेस करने आता है। कई बार वहीं से ब्रेक करके ऊपर चला जाता है। इट्स ओके। हम रिस्क को इस रिस्क को नजर में रख के ट्रेड ले रहे हैं। अभी आप देखिए अगर मैं रिस्क को यहां पर नजर में रख के मैं ट्रेड लेता हूं। ये रिवर्स यहां पर हो रहा है। यहां पर ट्रेड लेता हूं या फिर बाउंस बैक यहां पर कर रहा है। ठीक है? तो यहां पर बाउंस बैक कर रहा है। वापस से ऊपर जा रहा है। तो देखिए मैंने क्या किया है? यह जो बाउंस बैक किया है इसके हिसाब से मैंने ट्रेड लिया है। ठीक है? इसके हिसाब से मैंने ट्रेड यहां पर लिया हुआ है। तो आप देख सकते हो कि किस तरीके से मुझे यहां पर ट्रेड मिला हुआ है।

ठीक है? किस तरीके से यहां पर ट्रेड मिला हुआ है। ऑलराइट। सो यहां पे जिस हिसाब से आप देख सकते हो कि मोमेंटम जो दिया है मैंने आपको बताया है। ठीक है? देख सकते हो कि यहां पर किस तरीके से ट्रेड मैंने यहां पर लिया है। यह मैंने जो फिगर है यह मैंने आपको यहां पर बताया। ठीक है? मैंने जानबूझकर यहां पर बताया ताकि आपको यहां पर एक क्लियरली मिले। ठीक है? मैंने यहां पर आपको क्लियरली यहां पर मिले। ठीक है? तो आप देख सकते हो कि इसमें जो स्टॉप लॉस है मेरा यहां पर रहेगा। रीज़न ये है। रीज़न ये है कि जो स्टॉप लॉस मेरा यहां पर मैंने क्यों लिया? मैंने कल एक सेशन लिया था जिसमें मैंने आपको बताया था कि किस तरीके से स्टॉप लॉस और जो रेजिस्टेंस सपोर्ट है उसका कॉन्फिडेंस देखना चाहिए जो कि मुझे यहां पर मिला हुआ है। तो मैं स्टॉप लॉस यहीं पर रखूंगा क्योंकि मेरा मूविंग एवरेज भी यहीं पर है और पहले भी लो यहां पर है तो मेरा यहां पर होगा और देखिए जब यहां से आगे गया तो रिवर्सल यहीं से मिला है और देख सकते हो कि पूरा 1:2 का टारगेट दिया है। ऑलराइट। सो इस तरीके से ट्रेड हमें लेना है। जैसे मैंने आपको बताया कि मैं यहां पर ट्रेड नहीं लूंगा। अभी अगर मैंने यहां पर लिया होता देख सकते हो कितना टाइम डिके हुआ है। ठीक है? पूरा टाइम डिके करके जो मेरा एवरेज बाइंग है उससे भी नीचे आ जाता। ठीक है? और यहां तक जब जाता मुझे उतना टारगेट नहीं देता। उतना प्रॉफिट नहीं देता। और मैंने अगर यहां से बाय किया तो

यहां से यहां तक मुझे एक अच्छा खासा मिल सकता है। ठीक है? ऑलराइट। सो ये था सेशन जिसमें मैंने आपसे बात किया। ठीक है? आपको एक बार इसमें दिखा देते हैं। ऑलराइट। तो ये था आज का सेशन जिसमें हमने देखा कि किस तरीके से मैं यहां पर ट्रेड बनाता हूं। मोमेंटम को नजर में रख के किस तरीके से स्टॉक को हम पिक अप कर सकते हैं और किस तरीके से हम टारगेट ले सकते हैं। ये मैंने सारी चीजें डिस्कस की। आई होप आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। जुड़े रहिएगा Quantsapp के साथ। मैं ऐसे कुछ कॉन्सेप्ट आपके सामने लाता रहूंगा जो आपके लिए काफी कारगर हो सकती है। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 419 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.