Volume aur Rollover Data se Trading Strategy (Hindi)
This lesson explains how to read futures volume and rollover data together near expiry. It starts with the difference between volume and open interest, then explains rollovers and rollover cost with a Nifty call example.
Using Quantsapp's F&O volume screen, the Rollover tool and the sector build-up view, it follows Infosys, which showed the highest futures volume, a high rollover percentage, a lower rollover cost, short covering in the October series and long build-up in the November series.
The view is turned into a calendar-spread style position in Option Architect: selling an OTM call at the current expiry's highest call OI strike, buying an ATM call in the next expiry and buying a low-delta put as a hedge, with a look at the payoff and Greeks.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
रोलओवर्स एंड वॉल्यूम, ट्रेडिंग की दुनिया के दो महायोद्धा, जो अच्छे-अच्छे ट्रेडर्स के पसीने छुड़वा देते हैं। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग वॉल्यूम और रोलओवर्स को एनालाइज़ करेंगे, और किस तरीके से इनको हम इफ़ेक्टिवली यूज़ कर सकते हैं वाइल ट्रेडिंग, ये सीखेंगे। तो आइए, शुरुआत करते हैं। तो यहां पे मैंने ओपन कर लिया है Quantsapp एप्लीकेशन। आप भी ओपन कर लीजिए। नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया है, उसको टैप करके आप Quantsapp पे साइन अप कर सकते हो, और मेरी तरह इन टूल्स को इफ़ेक्टिवली यूज़ कर सकते हो इस स्ट्रेटजी को यूज़ करते हुए। तो सबसे पहले हमें आना है ट्रैक सेक्शन पे। यहां पे हमें मिलेगा सिनोप्सिस फ्यूचर्स ओआई, और इसके बाद हमें टैप करना है F&O वॉल्यूम, यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस वॉल्यूम। एक चीज़ यहां पे आपको दिखाई देगी, यहां पे मल्टीपल सेगमेंट्स मुझे दिए गए हैं, जैसे फ्यूचर्स में सबसे ज़्यादा जो वॉल्यूम ट्रेड हो रहा है, वो कौन से हैं, देन सबसे ज़्यादा जो ट्रेडेड लीप्स हैं, वो कौन सी हैं, सबसे ज़्यादा कॉल ऑप्शंस का वॉल्यूम कहां पे ट्रेड हो रहा है, एंड सिमिलरली वी हैव द पुट ऑप्शन ऑल्सो। अभी जो हम यहां पे फ़ोकस करेंगे, दैट विल बी ऑन, कि सबसे ज़्यादा जो फ्यूचर्स ट्रेड हो रहा है, वो कौन से स्टॉक में हो रहा है, और सबसे ज़्यादा वॉल्यूम कौन से
स्टॉक में दिख रहा है, ये हम यहां पे देखेंगे। अभी यहां पे एक चीज़ ये है कि वॉल्यूम एक्चुअली होता क्या है? एक छोटी सी डेफ़िनेशन मैं आप लोगों को यहां पे दे देता हूं। सो जब हम वॉल्यूम की बात करते हैं, सो वॉल्यूम इज़ द टोटल ट्रेडेड क्वांटिटी। अगर हम वॉल्यूम को यहां पे डिफ़ाइन करूं, तो मैं यहां पे ओपन इंटरेस्ट से शुरुआत करूंगा। अगर मैं ओपन इंटरेस्ट की बात करता हूं, सो दीज़ आर द ओपन कॉन्ट्रैक्ट्स इन द मार्केट। यानी अगर आपने एक कॉन्ट्रैक्ट को बाय किया है, सो कोई ना कोई होगा, जो उस कॉन्ट्रैक्ट को सेल कर रहा होगा। सो एक कॉन्ट्रैक्ट, जिसका नाम मैंने x रखा है, जब किसी ने उसको बाय किया है, और सिमिलर टाइम पे कोई इसको सेल भी कर रहा होगा, तो इसका मतलब, अब एक कॉन्ट्रैक्ट मार्केट में ओपन है, और इसी को हम लोग बोलते हैं ओआई, यानी ओपन इंटरेस्ट, ओपन कॉन्ट्रैक्ट इन द मार्केट। राइट? अभी अगर जो ये ओपन पोज़ीशन है, जो ये ओपन कॉन्ट्रैक्ट है, जब यह क्लोज़ होता है, तो जो बायर होगा, वो अपनी पोज़ीशन को सेल कर देगा, एंड सिमिलरली, जो यहां पे सेलर होगा, वो अपनी पोज़ीशन को बाय कर लेगा। तो जब एक कॉन्ट्रैक्ट पूरा ख़त्म हो जाता है, या फिर जो ट्रेड हो चुका होता है, तो हम उसको बोलते हैं, अब यहां पे एक वॉल्यूम जनरेट हो चुका है। तो जो वॉल्यूम होता है, ये कभी नेगेटिव में नहीं होता, हमेशा इंक्रीज़ ही
होता जाता है, जबकि ओपन इंटरेस्ट आपका पॉज़िटिव में और कम भी हो सकता है, बिकॉज़ कॉन्ट्रैक्ट्स मार्केट में ओपन भी हो सकते हैं, एंड जब क्लोज़ होंगे, तो ओपन इंटरेस्ट आपको कम भी होता हुआ दिखाई दे सकता है। अगर हम फ्यूचर्स की बात करें, तो यहां पे मुझे दिख रहा है, Infosys के अंदर सबसे ज़्यादा वॉल्यूम अभी यहां पे बनता हुआ दिख रहा है। करीबन बात करें, तो 46,982 का मुझे यहां पे वॉल्यूम लॉट्स दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, अगर बाक़ी स्टॉक्स से कंपेयर करोगे, तो उनका जो वॉल्यूम लॉट्स है, वो Infosys के कंपैरिज़न में थोड़ा कम है, यानी बहुत ज़्यादा ट्रेड्स यहां पे बन रहे हैं, बहुत ज़्यादा क्वांटिटी ट्रेड हो रही है Infosys के अंदर। अब इसके अंदर कुछ ना कुछ एक्शन तो चल रहा है, इसको डिकोड करते हैं थोड़ा सा। आइए, मैं आपको यहां से लेके चलता हूं रोलओवर्स के पास, बट उससे पहले जानते हैं कि रोलओवर्स एक्चुअली में होते क्या हैं। देखिए, रोलओवर्स की जब हम बात करते हैं, तो जैसा हमें नाम से ही पता चल रहा है, कि हम यहां पे जो अपनी पोज़ीशन है, उसको रोल कर रहे हैं इन द नेक्स्ट एक्सपायरी। मान लीजिए, मैं अक्टूबर की एक्सपायरी में ट्रेड कर रहा था, एंड मैं Nifty के 25,000 कॉल ऑप्शन को यहां पे ट्रेड कर रहा हूं, जिसका प्रीमियम करीबन ₹100 के अराउंड चल रहा है। नाउ, मैं एक्सपायरी के काफी पास हूं, और मुझे लगता है कि शायद मुझे अपनी पोज़ीशन को रोल करना चाहिए, बिकॉज़ नेक्स्ट मंथ में मूवमेंट आ
सकता है। सो व्हाट आई विल डू? मैं यहां से 25,000 के कॉल ऑप्शन को ही ट्रेड करूंगा, बट अब मैं यहां से अक्टूबर की एक्सपायरी की जगह, मैं ट्रेड करूंगा नवंबर की एक्सपायरी में, एंड विद द सेम स्ट्राइक प्राइस, 25,000 कॉल ऑप्शन। बट यहां पे जब आप नवंबर की एक्सपायरी को देखोगे, तो आपको जो ये प्रीमियम है, ये ज़्यादा या कम मिल सकता है। सो अगर यहां पे प्रीमियम ज़्यादा दिख रहा है, इसका मतलब जो आपकी रोलओवर कॉस्ट है, वो इंक्रीज़ हो गई है ₹3 से। जो अक्टूबर में आपको दिख रहा था, 25,000 का कॉल ऑप्शन, दैट वॉज़ ट्रेडिंग अराउंड 100, यहीं पे नवंबर आपको दिख रहा है 103 पे ट्रेड कर रहा है, इसका मतलब ₹3 की रोलओवर कॉस्ट यहां पे आपको लग रही है। इसी तरीके से, यह रोलओवर कॉस्ट आपको माइनस में भी दिख सकती है, फिर नेगेटिव में भी दिख सकती है, अगर नवंबर का जो स्ट्राइक ट्रेड हो रहा है, वह कम प्रीमियम पे ट्रेड हो रहा है, मान लीजिए 98। तो यहां पे हम देख सकते हैं, अक्टूबर में 25,000 का प्रीमियम चल रहा था 100, और अभी नवंबर में चल रहा है 98, यानी अगर मैं यहां पे अक्टूबर से नवंबर में रोल करता हूं, तो मुझे यहां पे रोलओवर कॉस्ट ₹2 से नीचे मिलेगी, जो मुझे थोड़ा सा एक एज प्रोवाइड कर सकती है मार्केट के अंदर। तो आई होप आपको थोड़ा सा रोलओवर का कॉन्सेप्ट यहां पे क्लियर हुआ होगा। अब मैं आपको
लेके चलता हूं Quantsapp के टूल में, जहां पे हम देखेंगे रोलओवर्स को। तो इसके लिए आपको ओपन करना है रोलओवर का टूल। अब यहां पे हमें एक चीज़ यहां पे पता चल रही है। जब हम वॉल्यूम को देख रहे थे, तो वॉल्यूम में Infosys सबसे ज़्यादा वॉल्यूम के साथ आज ट्रेड हो रहा था। यहीं पे एक और चीज़ अगर मैं आपको दिखाऊं, दैट इज़, कि मुझे यहां पे Infosys दिखा है रोलओवर्स में, और मेरा इस पे फ़ोकस इसलिए गया है, बिकॉज़ आफ़्टर RBL Bank, अगर आप देखोगे, तो 41.65% का रोलओवर मुझे Infosys के अंदर भी होता हुआ दिखाई दिया है। यानी वॉल्यूम सबसे ज़्यादा ट्रेड हो रहा है, इसका मतलब सबसे ज़्यादा क्वांटिटीज़ ट्रेड हो रही हैं Infosys के अंदर। अगर मैं यहां पे रोलओवर्स की बात करूं, तो रोलओवर्स भी सबसे ज़्यादा मुझे दिख रहे हैं। एंड एक और चीज़ आपको दिखेगी, कि Infosys के अंदर जो रोलओवर कॉस्ट है, ये कम है, यानी जो पोज़ीशंस हैं, उनको थोड़ा सा बेनिफ़िट मिल रहा है, एक अपर एज मिल रहा है, जब वो अक्टूबर से नवंबर की एक्सपायरी में अपने ट्रेड्स को शिफ़्ट कर रहे हैं। यानी मोमेंटम एक्सपेक्टेड है, कि नवंबर में शायद कुछ मोमेंटम आए Infosys के अंदर। अब डायरेक्शन को कैसे डिकोड करें? आइए, वो मैं आपको यहां पे दिखाता हूं। मैं आपको लेके चल रहा हूं बिल्ट-अप स्क्रिप्ट सिंबल के ऊपर। Infosys हमारा एक आईटी का स्टॉक है, तो सबसे पहले हम यहां पर 28th अक्टूबर की एक्सपायरी चूज़ करेंगे, एंड हम
यहां पे चूज़ कर लेते हैं आईटी को। तो आपको इसके अंदर दिखेगा, Infosys भी यहां पे ट्रेड कर रहा है। एक चीज़ जो आपको यहां पे दिखेगी, कि Infosys यहां पे ट्रेड कर रहा है शॉर्ट कवरिंग में, जब हम 28th अक्टूबर की बात कर रहे हैं, और आप यहां पर देखोगे कि प्राइस में करीबन 4.63% का मूवमेंट है, यानी 4.5% से ऊपर का मोमेंटम Infosys ने ऑलरेडी दे दिया है। बट अगर ओपन इंटरेस्ट की बात करें, तो ओपन इंटरेस्ट लगातार 2.86% से कम हो रहा है अक्टूबर में, यानी जो ये प्राइस मूवमेंट आ रहा है, इसमें अक्टूबर एक्सपायरी से लोग एग्ज़िट ले रहे हैं। अब यहां पे सोचने वाली बात यह है, कि ओपन इंटरेस्ट अगर एग्ज़िट हो रहा है और प्राइस इंक्रीज़ हो रहा है, तो ओवरऑल मार्केट में सेंटीमेंट्स क्या चल रहे हैं? मैं आपको यहां पे बता रहा था कि रोलओवर कॉस्ट Infosys की ऑलरेडी थोड़ी सी डाउन चल रही है, यानी आपको बेनिफ़िट हो सकता है, अगर आप पोज़ीशन को शिफ़्ट करो। अभी इस टाइम पे, अगर मैं ऑलरेडी प्रॉफ़िट में हूं, मैं शायद तभी अपनी पोज़ीशन को आगे रोल करना चाहूंगा। साथ ही साथ, एक चीज़ आपको यहां पे नोटिस हो रही होगी, कि 4.5% से ऊपर का मोमेंटम Infosys के अंदर आ चुका है, बट स्टिल यहां पे ओपन इंटरेस्ट कम हो रहा है। इसका मतलब कहीं ना कहीं, जो शॉर्ट्स थे यहां पे, वो ख़ुद की पोज़ीशन को कवर कर रहे हैं, एंड ऑलरेडी
मार्केट में प्रॉफ़िट बुकिंग यहां पे चल रही है, दैट इज़ व्हाई थोड़ा सा रोलओवर कॉस्ट भी मुझे डाउन की साइड पे दिख रहा है। राइट? इसी तरीके से, अगर मैं यहां पे 20th अक्टूबर को देख रहा था, अब हम यहां पे शिफ़्ट कर लेते हैं 25th नवंबर की एक्सपायरी, अगेन आईटी को चूज़ कर लेते हैं। अब यहां पे Infosys को एक बार आप देखोगे, तो आपको दिखेगा कि इन नवंबर एक्सपायरी, जो मेरा 22% का ओपन इंटरेस्ट करीबन कम हो रहा था अक्टूबर एक्सपायरी में, वही अगर यहां पे Infosys को आप देख रहे हो, लॉन्ग बिल्ट-अप पे ट्रेड कर रहा है नवंबर की एक्सपायरी में। एंड यहां पे भी 4.77% का मूवमेंट तो दिख ही रहा है, साथ ही साथ, अगर आप यहां पे ओपन इंटरेस्ट को देखते हो, तो 10.91% से ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ भी हो रहा है। इसका मतलब, जो शॉर्ट्स यहां पे अक्टूबर एक्सपायरी में थे, उनमें से आधे लोगों ने तो प्रॉफ़िट को बुक करके बाहर एग्ज़िट बना लिया, बट बाक़ी जो 10% के अराउंड थे, उनका रोलओवर मुझे यहां पे होता हुआ दिख रहा है। एंड ये मुझे पता चल रहा है, जब मैं दोनों एक्सपायरी को यहां पे थोड़ा सा कंपेयर कर रहा था। एक और जगह से आप इस चीज़ को देख सकते हो। अगेन, अगर मैं आपको यहां पे लेके चलूं सिनोप्सिस फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट में, एंड हम यहां पे F&O वॉल्यूम को फिर से ओपन करें, तो यहां पे आपको दिखेगा, Infosys 28th अक्टूबर में ओपन
इंटरेस्ट हो रहा था कम। ओके, बट अगर इसी Infosys को आप आगे देखते हो, देयर इज़ 25th नवंबर की एक्सपायरी ऑल्सो, यहां पे ओपन इंटरेस्ट आपका बढ़ रहा है। आप अगर देखोगे, आपका जो प्राइस में चेंज है, वह भी 4.79%, यानी जो अक्टूबर में आपका प्राइस चेंज है, उससे ज़्यादा परसेंटेज प्राइस चेंज आपको नवंबर की एक्सपायरी में दिख रहा है। साथ ही साथ, अगर वॉल्यूम की बात करें, तो यहां पे बहुत ज़्यादा वॉल्यूम ट्रेड हो रहा है, बिकॉज़ ऑफ़ द एग्ज़िट, ऑल्सो जो रोलओवर्स यहां पे हो रहे थे, उसके कंपैरिज़न में वॉल्यूम हमें 25th नवंबर में भी काफी अच्छा दिख रहा है। बट स्टिल, अभी यह न्यू एक्सपायरी है, तो थोड़ा सा, एज़ कंपैरिज़न टू अक्टूबर, थोड़ा सा अभी यहां पे वॉल्यूम कम है। बट स्टिल, जब हम यहां पे कदम रखेंगे, एंट्री करेंगे न्यू एक्सपायरी में, तो यहां पे वॉल्यूम और ज़्यादा ट्रेड होता हुआ आपको दिखने वाला है। अब इस पूरी एनालिसिस से हमें एक चीज़ तो यहां पे समझ आई है, कि वॉल्यूम इंक्रीज़ हो रहा है, ओपन इंटरेस्ट करंट एक्सपायरी का कम हो रहा है, नेक्स्ट एक्सपायरी का ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हो रहा है, और प्राइस में बहुत अच्छी बढ़ोतरी है। इसका मतलब, कुछ ना कुछ एक्शन तो यहां पे है। हमने ये अंदाज़ा लगाया कि शायद नेक्स्ट एक्सपायरी में मोमेंटम आ सके, बिकॉज़ रोलओवर्स काफी अच्छे हो रहे हैं। इसका मतलब, इस एक्सपायरी में मोमेंटम थोड़ा सा रुकता हुआ दिख सकता है। दो तरह की
स्ट्रेटजीज़ बना के चल सकते हो। पहला, कैलेंडर स्प्रेड्स की हेल्प ले सकते हो, बिकॉज़ हम यहां पे दो एक्सपायरी को देख रहे हैं। तो अगर मुझे ये सारी चीज़ें दिख रही हैं, तो मैं क्या कर सकता हूं? आई नो कि इस एक्सपायरी में शायद अब मोमेंटम रुक सकता है, तो मैं करंट एक्सपायरी, जो 28 अक्टूबर की एक्सपायरी है, मैं इसके एक अच्छे रेज़िस्टेंस लेवल को शॉर्ट कर सकता हूं। तो एक ओटीएम के कॉल ऑप्शन को हम यहां पे शॉर्ट करते हुए चल सकते हैं। सिमिलरली, अगर मुझे यहां पे लग रहा है कि नेक्स्ट मंथ में एक अच्छा मोमेंटम आ सकता है, तो मैं यहां पे 25th नवंबर का एक एटीएम का कॉल भी बाय करते हुए चल सकता हूं, बिकॉज़ नेक्स्ट एक्सपायरी में अगर हम देखें, तो वहां पे एक्सपेक्टेड है कि मोमेंटम अच्छा आ सकता है, बिकॉज़ ऑफ़ द रोलओवर्स, ओपन इंटरेस्ट जो इंक्रीज़ हो रहा है, और साथ ही साथ अच्छा वॉल्यूम मुझे वहां पे आता हुआ दिख रहा है। अभी इसी स्ट्रेटजी को एक बार डिप्लॉय करते हैं अपने Architect में, एंड देखते हैं कि वहां पे पेऑफ़ किस तरीके का नज़र आ रहा है। तो स्ट्रेटजी को हमने डिप्लॉय कर लिया है Architect के अंदर। आप भी Architect को ओपन कर सकते हो Quantsapp में। यहां पे आप पेपर ट्रेड कर सकते हो, अपनी स्ट्रेटजी को सेव कर सकते हो, साथ ही साथ यहां पे आपको दिख जाता है कि कितना पेऑफ़ हम यहां पे एक्सपेक्ट कर रहे हैं, एमटूएम पे। एंड नॉट ईवन दैट, आपको यहां पे ग्रीक्स की भी
वैल्यू दिख जाती है, कि आपकी जो स्ट्रेटजी यहां पे है, उसमें ओवरऑल जो ग्रीक्स हैं, वो किस तरीके से काम कर रहे हैं, चाहे हम डेल्टा की बात करें, थीटा की बात करें, या फिर जो आपके सेकंड ऑर्डर ग्रीक्स हैं, वो भी यहां पे अवेलेबल हैं। चलिए, अब यहां पे आगे बढ़ते हैं। तो अगर स्ट्रेटजी की बात करें, आप यहां पे देख सकते हो, सबसे पहले मैंने जो करंट एक्सपायरी है, उसमें एक लेवल को शॉर्ट कर दिया, दैट इज़ 1,560 का जो कॉल ऑप्शन है, उसको मैंने यहां पे शॉर्ट कर दिया। अब उसको शॉर्ट करने का एक मेन मक़सद ये था, कि अगर आप जाके देखते हो ओपन इंटरेस्ट के टूल में, तो आपको यहां पे दिखेगा, ऑन 28th अक्टूबर की जो एक्सपायरी थी, 1,560 पे ओटीएम कॉल पे सबसे ज़्यादा ओपन इंटरेस्ट एक्यूमुलेट है, करीबन 15,23,400 का, यानी ये एक इंपॉर्टेंट लेवल हो सकता है राइटर्स के पर्सपेक्टिव से। तो मार्केट कहीं ना कहीं 1,560 के पास एक रिजेक्शन ले सकता है। सो हमने इसके लिए करंट एक्सपायरी के 1,560 के कॉल ऑप्शन को यहां पे शॉर्ट कर दिया है। साथ ही साथ, अगर हम नेक्स्ट एक्सपायरी में मोमेंटम एक्सपेक्ट कर रहे हैं, तो मैंने यहां पे 1,520, दैट इज़ द एटीएम स्ट्राइक प्राइस, उसके एक कॉल ऑप्शन को यहां पे बाय कर लिया है। नाउ, अगर हम एक लेग को यहां पे शॉर्ट कर रहे हैं, तो उसको हेज करना पड़ेगा। तो उसके लिए मैंने करंट
एक्सपायरी का, दैट इज़ 28th अक्टूबर, उसके 10 डेल्टा के एक पुट ऑप्शन को बाय कर लिया है, दैट इज़ 1,460। तो इसके एक पुट ऑप्शन को भी बाय कर लिया है, जस्ट फ़ॉर द हेजिंग पर्पस। अब अगर आप यहां पे पेऑफ़ देखते हो, तो पेऑफ़ आपको थोड़ा सा इंटरेस्टिंग दिखाई देगा, बिकॉज़ देयर इज़ वन, ओनली वन पर्टिकुलर ज़ोन, जहां पे हमें थोड़ा सा लॉस हो सकता है, अदरवाइज़ हमारा जो प्रॉफ़िट है, वो यहां पे काफी दमदार दिख रहा है। अगर मैं आपको दिखाऊं, तो करीबन एक छोटी सी रेंज है, 1,510 से लेके और 1,440 तक। तो इसके बीच में अगर मार्केट रहता है टिल 20th अक्टूबर, तो आपको वहां पर लॉस थोड़ा सा देखना पड़ सकता है। बट अगर आप उसके ऊपर देखते हो, तो आपको एक बहुत अमेज़िंग प्रॉफ़िट यहां पे मिल जाएगा, अप टू द लेवल ऑफ़ 1,560, जिसको हमने बेचा था, अगर मार्केट पॉज़िटिव जाता है। ईवन अगर उसको ब्रेक करता है, तो भी आपको एक अच्छा प्रॉफ़िट मिलेगा। अगर मार्केट वर्स्ट केस सिनेरियो में फ़ॉल कर जाता है 1,430 के आसपास तक, तो 1,430 के नीचे आपका अगेन प्रॉफ़िट बनना स्टार्ट होगा, बिकॉज़ हम यहां पे अपनी स्ट्रेटजी को हेज करते हुए भी चल रहे हैं। सो आप देख सकते हो, अमेज़िंग प्रॉफ़िट आपको यहां पे होने वाला है। दोनों ही साइड पे एक छोटी सी रेंज है, जहां पे हम थोड़ा सा रिस्क उठा रहे हैं, बट इन केस हम मार्केट
में मोमेंटम एक्सपेक्ट कर रहे हैं, बिकॉज़ ऑफ़ द लार्ज वॉल्यूम एंड रोलओवर्स, सो दैट इज़ व्हाई, अगर मोमेंटम आता है, तो ये स्ट्रेटजी हमें एक अच्छा मुनाफ़ा मार्केट में देके जा सकती है। फ़िलहाल के लिए, आई होप आपको ये तो समझ आया होगा कि किस तरीके से वॉल्यूम को डिकोड करना है, अलॉन्ग विद द रोलओवर्स, और ये चीज़ बहुत इंपॉर्टेंट हो जाती है, जब हम नेक्स्ट एक्सपायरी में कदम रख रहे होते हैं, जैसे अभी हम अक्टूबर की एक्सपायरी से नवंबर में जा रहे हैं। तो दोस्तों, यह था वो कॉन्सेप्ट, जो बेस्ड था रोलओवर्स एंड वॉल्यूम के ऊपर, एंड इसकी मदद से आप जान सकते हो कि मार्केट में किस तरीके का मोमेंटम आने वाला है, एंड उसके अकॉर्डिंग फिर आप अपनी स्ट्रेटजी को ऑप्शंस में प्लान कर सकते हो। फ़िलहाल के लिए, अगर आपको ये स्ट्रेटजी पसंद आई, तो वीडियो को लाइक, शेयर ज़रूर कीजिएगा। अपने फ़ीडबैक्स आप कमेंट सेक्शन में भी डाल सकते हो। एंड यस, अगर आपने अभी तक Quantsapp पर साइन अप नहीं किया है, तो आप साइन अप कर सकते हो, और इसका फ़्री वर्ज़न, फ़्री टूल्स को यूज़ कर सकते हो। तो डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक को जल्दी से टैप करके Quantsapp पर साइन अप ज़रूर कीजिएगा। तब तक के लिए मैं अंकित सिंह रावत, आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 203 videos by Ankit →