QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Intraday Movers live with market data.
Open in app

Kam Time Wale Traders ke Liye Breakout Strategy (Hindi)

Intermediate·Hindi·19 min·610 views·1 year ago

Dharmendra Rajbhar addresses traders who only get a short, unpredictable window during the day. He contrasts the traditional intraday routine (evening stock selection or a fixed set of liquid, volatile stocks) with a quick scalping approach that needs no preparation.

The technical trigger is a break of the day's high (buy a call) or the day's low (buy a put) at whatever time you look. To filter false breakouts he aligns the move with futures data: rising open interest with long built-up on a break of the high, or short built-up on a break of the low.

Instead of scanning 200-plus F&O stocks by hand, he uses the Day High Low widget from the chart and home screen, with examples in Motherson, SBI Life and Power Grid, checks the lot size in the Straddle Strangle Chart, and advises sticking to stocks with good option liquidity.

What you’ll learn

✓Traditional intraday stock selection versus a quick scalp when time is short
✓Using a break of the day's high or day's low as the trigger for buying calls or puts
✓Confirming breakouts with futures open interest and built-up
✓Scanning F&O stocks with the Day High Low widget instead of checking each chart
✓Choosing stocks with good option liquidity before trading
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp। माय नेम इज़ धर्मेंद्र राजभर। आज का सेशन है, आज का टॉपिक जो है वो इंट्राडे सेटअप के बारे में है, लेकिन ये थोड़ा यूनिक है। ऑलराइट। सो इस यूनिक सेटअप में मैं आपसे बात करने वाला हूं कि अगर कुछ लोगों के पास जब टाइम नहीं होता है, लेट्स जस्ट से कि हमारे पास, आप देखोगे कि दिन भर में बहुत कम टाइम होता है किसी और चीज को थोड़ा इंपॉर्टेंस देना। राइट? तो उसी में हमारा ट्रेडिंग भी आता है। राइट? तो कई लोग यह सवाल कहते हैं कि मेरे पास 9:00 से 10 बजे के बीच में टाइम होता है। कई लोग कहते हैं कि 11 से 1 बजे के बीच में टाइम होता है। कई लोग कहते हैं कि 1 से 3:00 बजे के बीच में टाइम होता है। और कई लोगों को यह ऐसा लगता है, वो कई लोग यह भी कहते हैं कि मेरे पास कोई फिक्स टाइम नहीं है। मतलब यह है कि दिन में कभी भी उनके पास टाइम आ सकता है, जैसे कि उनका जो भी टास्क है, जो भी वो एक इंपॉर्टेंट काम कर रहे हैं, वो काम कंप्लीट करने के बाद उनको आधा घंटा, वन आवर या ऐसा कुछ टाइम उनके पास रहता है। तो ऐसे टाइम पे अगर हमें ट्रेड लेना है, तो कैसे ले सकते हैं? राइट? ये बहुत बड़ा सवाल होता है, क्योंकि जो ट्रेडिंग है वो इतना आसान नहीं होता जैसा लोग समझते हैं। राइट? ट्रेडिंग कॉम्प्लिकेटेड भी नहीं होता है, लेकिन एक प्रोसेस होता है, एक स्टेप होता है जो हमें फॉलो करना पड़ता है। राइट? वो सारे स्टेप को हम फॉलो करते हैं। तो यहां पर मैं पहले बात करूंगा कि एक जो ट्रेडिशनल वे में जो ट्रेडिंग की जाती है,

वो कैसे की जाती है, और यहां पर जो मैं आपके सामने कांसेप्ट लाया हूं, वो कैसे हम कर सकते हैं। ठीक है? ये जो कांसेप्ट है, मान लीजिए कि दिन में कभी भी आपको जब टाइम मिलता है, व्हेन एवर यू गेट टाइम, ठीक है, तो उस टाइम पे आप इसमें ट्रेड बना सकते हो, एक क्विक स्कैल्पिंग आसानी से कर सकते। ठीक है? सो लेट्स स्टार्ट। मैं आपको थोड़ा स्क्रीन पर ले जाता हूं, और वहां पर हम देखेंगे कि किस तरीके से ट्रेडिंग की जा सकती है। ठीक है? तो चलिए, यहां पर पहले मैं ट्रेडिशनल वे में बात करूंगा कि ट्रेडिशनल वे में लोग कैसे यहां पर ट्रेडिंग करते हैं। तो यहां पर इंट्राडे, ठीक है, इंट्राडे ट्रेडिंग की मैं बात कर रहा हूं, तो इंट्राडे ट्रेडिंग ही मैं यहां पर टाइप करता हूं। राइट? इंट्राडे ट्रेडिंग, जैसा कि हम सबको पता है, इंट्राडे ट्रेडिंग का मतलब ये होता है कि जो भी ट्रेड आप ले रहे हो, उसको दिन भर में क्लोज़ कर रहे हो। करेक्ट? मतलब कि मार्केट अगर 9:15 से शुरू होता है, 9:15 से 3:30 के बीच में, ठीक है, तो आप इस टाइम के दौरान आप ट्रेड लेके क्लोज कर देते हो। जो भी आपका, चाहे प्रॉफिट हो रहा है, चाहे लॉस हो रहा है, वो आप अपना बुक करते हो। ठीक है? इंट्राडे काफी इफेक्टिव भी होता है। मतलब मैं ये कहूंगा कि अगर जो स्ट्रेस हम देखते हैं, जो हम काफी टेंशन लेते हैं ट्रेड को लेकर, वह इंट्राडे में थोड़ा कम होता है, कंपेयर टू पोजीशनल ट्रेडिंग। लेकिन मैं ये

नहीं कहूंगा कि इंट्राडे पोजीशन से ज्यादा बेटर है, मतलब स्विंग से ज्यादा बेटर है, स्विंग या फिर इंट्राडे से ज्यादा बेटर है। ये डिपेंड करता है इंडिविजुअल के ऊपर कि आप इसको कैसा देखते हो। राइट? हम ये बिल्कुल भी नहीं कह सकते हैं कि जो तीन तरीके के जो ट्रेडिंग हैं, इंट्राडे, स्विंग, पोजीशनल, यह तीनों में कोई एक सबसे बढ़िया है। हम बिल्कुल नहीं कह सकते। ये डिपेंड करता है आपके माइंडसेट पे, डिपेंड करता है कि आपको कौन सा टाइम मिल रहा है। राइट? तो इंट्राडे में आप देखोगे कि कई लोग उसको ट्रेड क्यों लेते हैं? इंट्राडे में क्यों लेते हैं? क्योंकि दिन भर में उनका ट्रेड खत्म हो जाता है। अभी चाहे प्रॉफिट हो, चाहे लॉस हो, वो लॉस अपना घर पर लेके, प्रॉफिट या लॉस अपना घर पर लेके जाते हैं। फिर वो कहते हैं कि हमारा यहां पर प्रॉफिटेबल है, तो ठीक है, इतना मेरे लिए काफी है, मैं नेक्स्ट डे ट्राई करूंगा। ऐसे करके वो मंथ का अपना आरओआई निकालते हैं। ठीक है? सो ये कांसेप्ट होता है इंट्राडे का। अभी इंट्राडे में आप देखो, जो हम स्टेप्स फॉलो करते हैं, जैसे कि स्टॉक सिलेक्शन, अभी जो फुल टाइम ट्रेडर है, जो फुल टाइम ट्रेडर्स हैं, उनके लिए तो काफी आसान होता है ये, आई मीन उनके लिए स्टॉक सिलेक्शन ये सब करना, क्योंकि बहुत पहले से करते आ रहे हैं। ठीक है? एंड उनको पता है, स्टेप पता है। तो वो लोग क्या करते हैं? एक-एक दिन पहले, प्रीवियस डे, ठीक है, शाम को बैठकर वो स्टॉक को एनालिसिस करते

हैं। फिर नेक्स्ट डे उसमें कैसा ट्रेड लेना, वो कहते हैं। इसके बारे में भी मैंने ब्रीफ सेशन बनाया है, कि प्रीवियस डे में आप स्टॉक कैसे सेलेक्ट कर सकते हो, उसके बाद आप नेक्स्ट डे कैसे उसमें ट्रेड लोगे। राइट? तो प्रीवियस, वहां पर सेलेक्ट करते हैं। कुछ ट्रेडर्स होते हैं जिनको इनसे मतलब नहीं होता है। उनका कैसा होता है? एक स्पेसिफिक सेट ऑफ स्टॉक्स होता है। स्पेसिफिक स्टॉक्स, सेट ऑफ स्टॉक्स। ठीक है? अब यह जो स्टॉक्स हैं, यह डिपेंड करता है, यह लिक्विडिटी के, सबसे ज्यादा देखा जाए तो लिक्विडिटी, और जो उनका वोलेटिलिटी है। ये मैं वोलेटाइल लिख देता हूं। ठीक है? जो कुछ अलग ट्रेडर होते हैं, जो स्पेसिफिक सेट ऑफ स्टॉक्स पे ही ट्रेड करते हैं, क्योंकि वो लिक्विडिटी या वोलेटाइल, वोलेटिलिटी के हिसाब से उनको सेलेक्ट किया जाता है। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उनको यह सारी, जो मैं कहूंगा कि, जो टीडियस वर्क है, उसमें उनको इन्वॉल्व नहीं होना है। मतलब कि बहुत सारे जो स्टॉक्स में, जो उनको फिल्टर करना है कि कल कौन सा मूव दे सकता है, कल इन सब स्टॉक में मैं ले सकता हूं, फिर उसमें लिक्विडिटी चेक करना, यह सारी चीजें उनको टीडियस लगती हैं। तो वो कहते हैं कि मुझे इन सब में नहीं जाना है। भले मेरा जो ट्रेड है वो मुझे कम-कम प्रॉफिट दे या ज्यादा प्रॉफिट दे, मुझे उन्हीं स्पेसिफिक सेट ऑफ स्टॉक्स में जाना

है। अब यह जो स्पेसिफिक सेट ऑफ स्टॉक्स है, कई लोग एक-दो स्टॉक को ही पिक अप करते हैं। ठीक है? कई लोग क्या करेंगे? वन, टू स्टॉक्स रहेगा। कई लोग आप देखोगे, थ्री टू फाइव स्टॉक्स रहता है। ठीक है? वो डिपेंड करता है उनके रिस्क एपेटाइट पे, क्योंकि कितना वो ट्रेड इसमें लेना चाहेंगे। ठीक है? यह ट्रेडिशनल वे, मतलब जो एक फुल टाइम ट्रेडर है, वो इस तरीके से करते हैं। करेक्ट? अभी जो मेन टॉपिक पर आते हैं। यहां पर मैं बात कर रहा हूं कि अगर मान लीजिए आपके पास टाइम नहीं है, आप यह, मतलब यह जो स्टॉक सिलेक्शन जो प्रक्रिया होती है इंट्राडे में, ठीक है, या फिर प्रीवियस डे में, आपके पास टाइम है, आपके पास और भी इंपॉर्टेंट काम है जिसको आप ज्यादा टाइम देना चाहते हो। राइट? तो हम इसमें इंट्राडे में कैसे कुछ एक स्कैल्पिंग पर, मैं स्कैल्पिंग ही बोलूंगा, बिकॉज़ टाइम आपके पास डिसाइडेड नहीं है। ठीक है? टाइम। ऑलराइट। सो लेट मी, टाइम बहुत इंपॉर्टेंट फैक्टर होता है हमारे लाइफ का। राइट? टाइम जो है वो निर्धारित नहीं है। मतलब आपको कभी 9 टू 10 के बीच में टाइम मिलता है, कभी 10 टू 11 के बीच में टाइम मिलता है, कभी 11-12, 11 टू 12, या 1 टू 2, ऐसा कुछ टाइम ले लीजिए। ठीक है? कि आपको इसके बीच में टाइम मिलता है, या फिर जो भी यह टाइम है, इसके

बीच में कहीं पर हमें ट्रेडिंग के लिए मिल जाता है, आधा घंटा, पौना घंटा, जो भी हमारा ब्रेक होता है। तो उसके मुताबिक मुझे ट्रेड लेना है, तो मैं सोचूंगा कि किस कांसेप्ट के आधार पर ट्रेड लिया जाए। ठीक है? अभी इसमें ट्रेडिशनल वे में अगर मैं लेने जाऊं, जैसे हम ब्रेकआउट को हम देखते हैं, हम ओपन इंटरेस्ट को देखते हैं, ये बहुत सारे कांसेप्ट रहते हैं। ठीक है? मैंने अलग-अलग सेटअप बनाया, आप वीडियोस उसमें देख सकते हो। मैंने इसके पहले भी बहुत वीडियोस बनाए इंट्राडे के बारे में, कि मैं उन सब स्टॉक में मैं लेना चाहता हूं। लेकिन अभी इंडिविजुअली सभी स्टॉक को देखने जाओगे, तो वो भी आपका टाइम कंज्यूम होगा। अगर उन सब स्ट्रेटजी में भी आप जाते हो, तो वह सारा आपका टाइम कंज्यूमिंग बन जाता है। राइट? टाइम कंज्यूमिंग बन जाता है। तो इन सारी चीजों से बचने के लिए हम क्या करते हैं? हम एक स्पेसिफिक टूल को यूज करते हैं। ठीक है? अभी वो जो स्पेसिफिक टूल्स हैं, ठीक है, वह आपको क्या हेल्प करेगा? वह आपको हेल्प करता है कि मान लीजिए कि कोई भी स्टॉक जो है, ठीक है, अभी किसी भी स्टॉक में अगर आपको एक, मैं कहूंगा कि, स्कैल्प ही करनी है, या फिर एक छोटा सा ट्रेड हमें लेना है, तो मुझे कुछ डाटा पॉइंट के हिसाब से भी चाहिए, कुछ टेक्निकल पॉइंट के हिसाब से भी चाहिए। मैं दोनों को कंबाइन करता हूं। राइट? अभी यहां पर टेक्निकल पॉइंट्स, ठीक है, मतलब ये जो ट्रेड लेने का तरीका क्या हो सकता

है? पहला यह है, टेक्निकल पॉइंट। ठीक है? तो मैं टेक्निकल पॉइंट्स को यहां पर पहले डिस्कस करता हूं। टेक्निकल पॉइंट्स में क्या हो सकता है? ठीक है? ब्रेकआउट। ठीक है? ब्रेकआउट हो सकता है, या फिर ब्रेकडाउन हो सकता है। राइट? तो मुझे अगर कहीं पर ब्रेकआउट मिल रहा है, ठीक है, ब्रेकआउट यहां पर कहीं पर मिल रहा है, ब्रेकआउट मिल रहा है, तो यहां पर मैं क्या कर सकता हूं? कॉल ऑप्शन को बाय कर सकता हूं, कॉल बाय कर सकता हूं। और यहां पर मैं क्या करूंगा? मैं यहां पर ब्रेकडाउन होने पर पुट को बाय कर सकता हूं। राइट? एक ये सिंपल सा कांसेप्ट है टेक्निकल पॉइंट ऑफ व्यू से। मतलब कि अगर कहीं पर ब्रेकआउट हो रहा है, ठीक है, अभी ये ब्रेकआउट किस चीज का हो रहा है, यह जानना भी बहुत जरूरी होता है। ब्रेकआउट, ठीक है, बेसिकली क्या होता है? लेवल्स का ब्रेकआउट होता है। ठीक है? ब्रेकआउट, ब्रेकडाउन, दोनों की बात हो रहा है। या फिर जो प्राइस है, ठीक है, प्राइस ब्रेकआउट कर रहा है। ठीक है? प्राइस, प्राइस ब्रेकआउट करा। अभी जब ब्रेकआउट की बारी आती है, ठीक है, ब्रेकआउट, तो ब्रेकआउट में किसको ब्रेक करेगा? डे हाई। ठीक है? अब डे हाई का कांसेप्ट यह होता है कि अब 3:30 बजे देखोगे, तो जो पूरे दिन में डे

हाई किया, मैं उसकी बात करूंगा। लेकिन अगर मैं 10 बजे में देख रहा हूं, अगर मैं वहां पर बात करूं डे हाई की, तो मतलब 9 से 10 के बीच में जो हाई प्राइस रहेगा, वो डे हाई रहेगा। करेक्ट? तो आपको ऐसे, पांच मिनट में, हाफ एन आवर में, 10-10 मिनट में, एक घंटे में, कौन सा डे हाई ब्रेक कर रहा है, यह अगर आप जानेंगे, तो आपको क्विक ट्रेडिंग इसमें मिल सकती है। तो यहां पर जो डे हाई की बात हो रही है, वो डे हाई का ब्रेकआउट यहां पर आएगा, और यहीं पर जब नीचे ब्रेकडाउन की बात हो रही है, तो यहां पर डे लो की बारी आएगी। ठीक है? ब्रेकडाउन। तो मैं इसमें क्या कर सकता हूं? कॉल ऑप्शन बाय कर सकता हूं, पुट ऑप्शन बाय कर सकता हूं। ठीक है? ठीक है? पुट ऑप्शन बाय कर सकता हूं। अभी आप यहां पर एक चीज देखिए, क्या ब्रेकआउट, ब्रेकडाउन ऑलवेज सक्सेसफुल होता है? बिल्कुल नहीं। ठीक है? ब्रेकआउट, ब्रेकडाउन आप देखोगे बहुत सारे स्टॉक्स में होता रहता है। बहुत सारे स्टॉक्स का आप देखोगे, उन्होंने हाई बनाया, रेजिस्टेंस बनाया, लेवल्स बनाया, उसको ब्रेकआउट करके ऊपर गया, ब्रेकआउट करके नीचे गया, ब्रेकडाउन करके नीचे गया। अभी उसमें एक और चीज आपको क्या दिखेगी? कि कई बार टच करके रिटर्न आ जाता है, बाउंस बैक आता है। ठीक है? तो अभी हमें यह आइडेंटिफिकेशन

करके वापस ऊपर आ गया। अब ऐसे कौन से स्टॉक को आइडेंटिफिकेशन मिले? मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरे तरीके से हमें मिल सकता है, बिकॉज़ कहीं पर भी मार्केट जो है, मार्केट सर्टेन नहीं होता है। ठीक है? हम एक अंदाजा लगा सकते हैं। ठीक है? हम प्रेडिक्ट, हम प्रेडिक्शन, जो फोरकास्टिंग जो होती है, वो आप देखो प्रोबेबिलिटी, प्रोबेबिलिटी के बेस पर होती है। सारी चीज प्रोबेबिलिटी है। पूरा स्टॉक मार्केट एक प्रोबेबिलिटी का गेम है। राइट? तो प्रोबेबिलिटी को और इंप्रूव करने के लिए हम क्या करते हैं? यह जो टेक्निकल्स है, इसके साथ हम क्या करते हैं? डाटा को अलाइन करते हैं। ठीक है? डाटा को अलाइन करते हैं। अब डेटा जो है इसके साथ, वह डाटा मेरा सबसे रिलायबल डाटा होता, फ्यूचर का डाटा। फ्यूचर का डाटा, देखिए, इसको मैं क्यों यूज करता हूं? क्योंकि फ्यूचर का डाटा ड्राइविंग फोर्स होता है। ड्राइविंग फोर्स होता है। या तो यह जो फोर्स है ऊपर लेकर जाएगा, या तो नीचे लेकर जाएगा। ठीक है? तो अगर यहां पर ब्रेकआउट हो रहा है, और उसी के साथ फ्यूचर डाटा मेरा अलाइन कर रहा है, फ्यूचर डाटा अलाइन कर रहा है, तो ये ब्रेकआउट के सक्सेस होने के चांसेस बढ़ जाएंगे। मतलब कि अगर मेरा वहां

पे स्टॉप लॉस तो थोड़ा ज्यादा होता था, चार-पांच स्टॉप लॉस होता था, तो उसमें से स्टॉप लॉस कम हो जाएंगे। पूरे तरीके से खत्म नहीं होंगे, लेकिन कम हो जाएंगे। ठीक है? वहीं पर अगर यह जो ब्रेकडाउन की बात हो रही है, वहां पर भी डाटा अलाइन कर रहा है, ठीक है, तो सेम केस हो सकता, सेम केस हो सकता है, कि जितना ज्यादा स्टॉप लॉस होता था, उसमें से थोड़ा कम हो जाए। ठीक है? तो हम क्या करते हैं? हम प्रिसीज़न की ओर, प्रोसीजर की ओर हम बढ़ रहे हैं। मतलब ये कि कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक में हम बाय-सेल जो भी हम करते हैं, हम बहुत सारा चीज एनालाइज करते हैं, टेक्निकल एनालाइज करते हैं, डेटा एनालाइज करते हैं, तो हमें उसको प्रिसाइसली हमें लेना पड़ता है। डिसीजन को और भी इंप्रूव करना पड़ता है। तो इसमें हम डाटा, टेक्निकल्स को अलाइन करते हैं, ताकि डिसीजन हमारा अच्छा हो सके। ठीक है? अब यह सारा कांसेप्ट तो हो गया, लेकिन इतने सारे स्टॉक्स हैं। ठीक है? 200 से ज्यादा F&O के स्टॉक्स हैं, 200। तो पूरे 200 को मैं एक बार देखने जाऊंगा, तो बहुत मुश्किल है। राइट? और ऊपर से मेरे पास टाइम लिमिट है। ठीक है? मैंने पहले बता दिया, टाइम लिमिट है, टाइम कंस्ट्रेंट है, कि यहां पर मुझे दिन में कभी भी टाइम मिलता है। राइट? तो इसमें मैं 200 स्टॉक को स्कैन करने तो नहीं जाऊंगा। राइट? तो हम क्या करेंगे? हम, एक टूल रहेगा, जिस पर हम देखेंगे कि वो जो टूल है किस तरीके से काम

करता है। तो यहां पर हमारे पास एक टूल है जिसका नाम है डे हाई लो विजेट। ठीक है? ये आपको जितने भी स्टॉक हैं, उसको स्कैन करके बताता है कि कौन सा स्टॉक जो है वो हाई, डे हाई के पास आया, डे हाई ब्रेक कर रहा है, या डे लो ब्रेक कर रहा है। ठीक है? यह स्कैन करके आपको बता देता है। ठीक है? प्लस आपको यहां पर यह भी बताता है कि ओआई ऊपर है, ओआई हाई है, या फिर ओआई लो है। यह भी साथ में बताता है। तो मुझे क्या होगा? कि अगर हाई, मतलब प्राइस ब्रेकआउट कर रहा है, ओआई भी उसके साथ हाई है, तो वहां पर मुझे डेटा अलाइन कर रहा है, तो मेरा वहां पर ट्रेड अच्छा बन सकता है। वहीं पर अगर हाई है, लेकिन ओआई बहुत लो है, तो मैं कहूंगा कि थोड़ा सा मैं रुक जाऊंगा। राइट? क्योंकि ओआई उतना मुझे सपोर्ट नहीं कर रहा है। ठीक है? सिमिलरली, अगर प्राइस लो पे जा रहा है, वहां पर भी ओआई हाई है, क्योंकि सेलिंग प्रेशर बन रहा है। ठीक है? आप देखो, जो बिल्ट अप होता है फ्यूचर में, लॉन्ग बिल्ट अप होता है, ठीक है, शॉर्ट बिल्ट अप होता है। लॉन्ग बिल्ट अप मतलब बुलिश होता है, और शॉर्ट बिल्ट अप मतलब बेरिश होता है। तो यह

चीज़ें अलाइन करनी चाहिए इसके साथ। करेक्ट? तभी आपको एक ड्राइविंग फोर्स बनता है, और काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। ठीक है? तभी एक ड्राइविंग फोर्स बनता है, और जो ट्रेड है वो हमारा सक्सेस होने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। ठीक है? चलिए, एप्लीकेशन पर चलते हैं और देखते हैं कि ये टूल कैसे काम करेगा। तो यहां पर देखिए, यह होम पेज है। आपको यहीं पर दिख जाएगा। यह डे हाई लो आपको दिख रहा है। राइट? यहीं पर आपको दिख जाएगा। आप यहां पर भी इसको सेलेक्ट कर सकते हो। लेकिन हम क्या करेंगे? हम पहले चार्ट में जाएंगे। ठीक है? एक सिंपल वे मैं बता रहा हूं, ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि टाइम आपको कम, टाइम आपके पास कम रहता है। ठीक है? तो देखिए, आप क्या करेंगे? यहां पे सर्च करिए इसमें, डे, डेज़ हाई लो विजेट आ गया। ये देखिए, विजेट आपको दिख गया। ठीक है? अभी यहां पर आपको चार्ट में यहां पर लगा हुआ है Motherson। ठीक है? मैं आपको बता दूं, Motherson में, यह देखिए, यह जो यहां पर हाई बना रहा था, यहां पर 126, जब यहां पर हाई बना के गया ऊपर। ठीक है?

126.com, यहां आया था, एप्रोक्सीमेट 11 ब मिनट, और यह हाई इसने बनाया था 11:39। तो अप्रॉक्सिमेटली जो है यह आया था। ठीक है? अभी इसमें हम देखेंगे, यह जो स्टॉक है इसमें अगर मैंने यहां पर कॉल ऑप्शन बाय किया होता, 126 का। ठीक है? चलिए, 126 का कॉल ऑप्शन। अभी इसमें यहां पर Motherson लगा लीजिए। ठीक है? इसको थोड़ा सा आगे हम बढ़ाते हैं। ठीक है? 126। ठीक है? आई एम सॉरी, 125 है। 125। चलिए, 125 का हम ले सकते हैं। ठीक है? 125 का कॉल ऑप्शन। ऑलराइट। देख सकते हो, 3.40 से 3.90 तक गया। एक क्विक वाला हमें मिला हुआ है। और मैं आपको बता दूं कि इसमें आपको लॉट साइज काफी अच्छा होगा। ठीक है? चलिए, हम चलते हैं, थोड़ा इसका लॉट साइज चेक करते हैं। ठीक है? Track में जाके आप Straddle Strangle चार्ट पे जाएंगे, आपको लॉट साइज दिखेगा। 3550 का लॉट साइज है। ठीक है? तो 3550 का लॉट साइज है, और यहां पर आपको

मूवमेंट दिया था 3.5 से 3.90, मतलब ऑलमोस्ट 5040 पॉइंट्स का मूव दिया है। तो यहां पर अगर मैं उसको कैप्चर करता हूं, तो मेरे पास अप्रॉक्सिमेटली 800 उसमें आ गया। मेरा इन्वेस्टमेंट था, वो तीन के आसपास है। तो 3500 का अगर मैं कहूंगा कि जो लॉट साइज है, तो उसके हिसाब से तीन, मतलब ₹1000000 मेरा इन्वेस्टमेंट है, और उसमें मुझे अप्रॉक्सिमेटली 2,000 के आसपास आ गया। तो ये आपका 20% रिटर्न हो गया। राइट? सो दैट्स लाइव दिया गया है। ये क्या बोला गया है? कि प्राइस हाई, ओआई परसेंटेज देखिए वो भी बढ़ा हुआ है। ठीक है? ओआई परसेंटेज भी बढ़ा हुआ है। तो इसके ऊपर मैं क्लिक करूंगा। ठीक है? ये देखिए चार्ट। ठीक है? और बाकी आपको ओपन इंटरेस्ट और सब दिखता है, और ये बिल्ट अप दिख रहा है। तो मैं चार्ट को ओपन करूंगा। यह देखिए, सामने आपको दिख रहा है कि यह ओआई बढ़ रहा है। अभी आपके सामने 158 से, सॉरी, 658 से 6 59 हो गया। ठीक है? अभी यह देखिए, पूरा डे हाई यहां पर ब्रेक करके जा रहा है। एक क्विक स्कैल्प इसमें आसानी से हो सकती है। आप अगर दूसरी जगह जाएंगे, Power Grid है, ये देखिए, SBI Life। SBI Life को देखते हैं। ठीक है? ओआई परसेंटेज कुछ ज्यादा है नहीं, हम फिर भी इसको एक बार देख लेते हैं। ठीक है? देख सकते हो, यहां पर आपके सामने बढ़ रहा है, कुछ ज्यादा नहीं है। एब, हम सॉरी, एब लाइफ, यह रहा, 11 पॉइंट समथिंग है।

ओके, SBI Life आपका बढ़ रहा है। तो यहां पर 15 पॉइंट है, मैंने थोड़ा गलत रीड किया था, आई एम सॉरी। लेकिन SBI में आपको दिखा कि ये ब्रेकआउट वहां पर जा रहा है। ठीक है? सिमिलरली JK Cement फिर आपको दिख रहा है, यहां पर आ रहा है। Nifty, पावर ग्रिड, वापस पावर ग्रिड को पकड़ते हैं। ठीक है? पावर ग्रिड को हमने देखा। पावर ग्रिड देखिए, ये अभी जा रहा है। अभी ब्रेकआउट, वो देखिए, सामने पूरा ब्रेकआउट गया, 2,277 समथिंग यहां पर जा रहा है। ठीक है? तो यह जो ब्रेकआउट कर रहा है, इसमें हम एक क्विक ट्रेड इसमें बना सकते हैं। ठीक है? आप सिंपली यहां पर देख के एक ट्रेड बना सकते हैं, तो क्विक मूवमेंट आपको उसमें आसानी से मिल जाएगा। आप चाहिए तो ये जो टाइम फ्रेम है, इसको चेंज करके आप वन मिनट कर लीजिए। ठीक है? आप इसको वन मिनट कर सकते हो, इसमें आपको मिल जाएगा। लेकिन एक इसमें मैं कहूंगा कि आप स्टॉक को देख कर करिए, जहां पर लिक्विडिटी थोड़ी अच्छी मिले। राइट? अब ये पावर ग्रिड है, लिक्विडिटी का थोड़ा यहां पर प्रॉब्लम मुझे दिख रहा है। M&M Finance को हम देखते हैं, उसमें तो काफी बिल्ट अप है। ये भी आप देख सकते हो, लिक्विडिटी का है। ठीक है? तो यहां पर फ्यूचर में ऐसा दिखा रहा है, तो मतलब ऑप्शन में भी ऐसा मुझे दिख सकता है। ऑलराइट। Torrent Pharma, आईओसी, आईओसी को हम देखते हैं, तो आईओसी में नहीं आ रहा है। ठीक है? अभी देखिए, ये लो पे जा रहा है, HDFC AMC, इसको आप देख लीजिए। ठीक है? ये लो पे देख के, अभी यहां पर आया नहीं है। ऑलराइट। अगर ये लो पे

आता, तो मुझे वहां पर मिल जाता। ठीक है? आप सिंपली इस पर क्लिक करेंगे, तो चार्ट यहां पर ओपन हो जाएगा। आप देखोगे जहां पर भी आपको मूवमेंट मिल रहा है, ब्रेकआउट पे, हम वहां पर ट्रेड बना सकते हैं। ऑलराइट। तो यह था सेशन हमारा, जहां पर मैंने आपसे बात की कि किस तरीके से, अगर आपके पास टाइम, टाइम की बहुत कमी है, आपके पास बीच में कभी भी टाइम मिल जाता है, और आपको क्विक स्कैल्पिंग करनी है, तो आप कैसे कर सकते हो। तो आप यहां पर सिस्टम को देख के आसानी से ट्रेड कर सकते हो, जो सिस्टम मैंने आपको समझाया। आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। ऑलराइट। सो ऐसे कुछ कांसेप्ट मैं आपके सामने लाता रहूंगा। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.