QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Intraday Movers live with market data.
Open in app

Intraday aur Swing Trades: Movers aur Trap Indicator (Hindi)

Intermediate·Hindi·18 min·533 views·2 years ago
Also in Marathi

Trainer Dharmendra Rajbhar shows how he picks stocks for intraday and swing trades. He first explains why short-term moves come with open interest built-up and the four states read from OI and price: long built-up, long unwinding, short built-up and short covering.

For intraday trades he uses Quantsapp's Intraday Movers on 1, 2, 3 and 5-minute frequencies to find stocks with fresh long or short built-up, then opens the chart of one of them (MGL) to mark resistance and support and wait for a breakout or a price-action candle.

For swing trades he uses the Trap Indicator: a call writer trap suggests a bullish trade and a put writer trap a bearish one. His rules are to skip the signal day, check the closing price and enter next day only if the open is close to it, and hedge futures shorts. He confirms the view with 20 days of futures OI built-up history for Syngene and Ramco Cement.

What you’ll learn

✓Long built-up, long unwinding, short built-up and short covering from OI and price
✓Finding intraday candidates with Intraday Movers at 1 to 5-minute frequency
✓Waiting for a breakout or price-action candle at support or resistance
✓Reading call writer and put writer traps for swing trades
✓Checking 20-day futures OI built-up history before entering
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp. माय नेम इज धर्मेंद्र। आज मैं बात करूंगा कि कैसे मैं इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग के लिए स्टॉक पिकअप करता हूं। जिनके पास एक्सपीरियंस नहीं है कि कैसे वो इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग के लिए स्टॉक पिकअप करें, वो भी यह वीडियो देख सकते हैं, और आप देख सकते हो कि कैसे मैं टूल्स को यूटिलाइज करके एक अच्छे तरीके से मैं स्टॉक पिकअप करता हूं फॉर स्विंग ट्रेडिंग एंड इंट्राडे ट्रेडिंग, ठीक है? तो चलिए, पहले मैं कांसेप्ट बता देता हूं कि मैं किस बिहाफ पर, मतलब मैं किस कांसेप्ट के ऊपर मैं यह स्टॉक पिकअप कर रहा हूं, मैं क्या डाटा देख रहा हूं और क्या मैं चार्ट देख रहा हूं, ठीक है? तो चलिए डिस्कस करते हैं पहले। ठीक है, देखिए, जैसे कि किसी भी स्टॉक्स में, ठीक है, अगर मैं स्टॉक बात करूं इंट्राडे के लिए, ठीक है, इंट्राडे में आप देखिए कि छोटा-छोटा शॉर्ट टर्म मोमेंटम आता रहता है स्टॉक में, ठीक है? मतलब मैं कहूंगा कि शॉर्ट-शॉर्ट टर्म मोमेंटम उसमें मिल जाता है, ठीक है? अभी शॉर्ट टर्म मोमेंटम जिसमें मिलता है, आप यह देखिए कि वह कुछ रीजन होता है और फ्रीक्वेंसी भी होती है। मतलब कुछ रीजन होता है कि वह स्टॉक है जो 1 मिनट के लिए, 2 मिनट के लिए, 3 मिनट में कैसे उसके अंदर कुछ बिल्ट अप आया, जिसके वजह से वो स्टॉक ने एक बढ़िया मूवमेंट दिया, ठीक है? अब भले वो छोटे मूवमेंट के लिए दिया। अभी

देखिए, जैसे स्टॉक ऐसे-ऐसे जा रहा है, यहां पे कुछ देर तक सरवाइव किया, उसके बाद आप देखोगे ऐसे करके पूरा बाउंस करके ऊपर जाता है, ठीक है? तो यह जो मोमेंटम है, यह कैच करने आना चाहिए, ठीक है? इसको आप कई बार देखोगे कि यहां पर लोग एक बड़े टारगेट के लिए भी ट्रेडिंग यूज़ करते हैं। अगर आप स्कैल्पिंग के लिए करना चाहते हो तो स्कैल्पिंग के तहत भी इसको कर सकते हो। बट यहां पे जैसे कि यह ब्रेकआउट हो रहा है, तो मुझे यह देखना पड़ेगा कि इसके पीछे रीजन क्या होता है। अभी आप देखिए कि कई बार जो एक पर्टिकुलर स्टॉक है, उसके ऑप्शन में भी इस तरीके का मूवमेंट आता है, ठीक है? देखो कि भले उसकी डेल्टा वैल्यू जो है, एटीएम लेवल का जो ऑप्शन है वहां पे डेल्टा वैल्यू 0.5 है, लेकिन उसके बावजूद आप देखोगे कि अगर वो स्टॉक मान लीजिए कि 20 पॉइंट ऊपर भागा, तो वो जो ऑप्शन है वो 10 पॉइंट की जगह 12, 13, 15 पॉइंट भागता है। तो मतलब वहां पर उसकी डेल्टा वैल्यू 0.7 के आसपास होनी चाहिए। लेकिन ये कैसे भागा? तो रीजन है कि उसमें एक हाई वोलैटिलिटी आई, ठीक है? रीजन यह है कि उसके पीछे बिल्ट अप आया, ओआई बिल्ट अप, जिसके वजह से वो काफी भागा। मतलब ओआई बिल्ट अप यह होता है कि लोगों का इंटरेस्ट उसमें ज्यादा है, मतलब हैवी वॉल्यूम उसमें आ रही है, ठीक है? तो हम उसी कांसेप्ट पे इसमें ट्रेड लेंगे, ठीक है? तो मतलब यह है कि अगर इस पर्टिकुलर लेवल पे ओआई बिल्ट अप मुझे अच्छा दिखता है, ठीक है, ओआई

बिल्ट अप मुझे अच्छा दिखता है, तो मैं यहां पर ट्रेड ले सकता हूं। अभी ये ओआई बिल्ट अप जो है, यह रियल टाइम पे होना चाहिए, ठीक है? रियल टाइम पर होना चाहिए। मतलब कि जैसे मैं फ्रीक्वेंसी लगाऊं, कि मुझे ये जो बिल्ट अप है ये 1 मिनट में दिखना चाहिए, 2 मिनट में जो भी चेंजेज आया वो दिखना चाहिए, 3 मिनट में, 5 मिनट में। इंट्राडे मैं कर रहा हूं, तो वन से लेके 5 मिनट के बीच में मैं ट्रेड करता हूं, ठीक है? तो अगर मैं यहां पर 5 मिनट का चार्ट लगा रहा हूं, तो मुझे 5 मिनट में पता चलना चाहिए कि इसका बिल्ट अप क्या है, चेंजेज क्या हो रहे हैं, ठीक है? और यह तभी वैलिड है। यह बिल्ट अप आप कब देखेंगे? अगर आपने किसी पर्टिकुलर चार्ट को देखा, जहां पे आपने देखा कि एक जो स्टॉक है, वहां पर एक पर्टिकुलर जोन में उसने काफी टाइम बिता रहा है, या फिर वो किसी रेजिस्टेंस के पास टाइम बिता रहा है, या फिर किसी सपोर्ट के पास टाइम बिता रहा है, या फिर कोई आपने एक लेवल बनाया जहां पे उस पर्टिकुलर स्टॉक ने काफी टाइम बिता रहा, उसको ब्रेक आउट करने के मूड में है या ब्रेक डाउन करने के मूड में है, तो यहां पे आपको ओआई बिल्ट अप जरूर देखना है, ठीक है? अब ये जो ओआई बिल्ट अप है, ये दोनों का होता है: शॉर्ट बिल्ट अप का भी होता है और बुलिश बिल्ट अप का भी होता है, ठीक है? शॉर्ट का बाय बिल्ट, आई एम सॉरी, लॉन्ग बिल्ट अप भी होता है और शॉर्ट बिल्ट अप भी होता है। तो मुझे दोनों देखना जरूरी है। अगर वो रेजिस्टेंस के पास है, तो मुझे दोनों देखना है कि शॉर्ट बिल्ट अप बढ़ रहा है कि

लॉन्ग बिल्ट अप बढ़ रहा है, बिकॉज जरूरी नहीं है कि रेजिस्टेंस के पास है तो वो ब्रेक आउट करके ऊपर ही जाएगा, वो उसको टच करके नीचे भी जा सकता है, राइट? उसको टच करके वो नीचे भी जा सकता है, तो मुझे वो भी अपॉर्चुनिटी लेनी पड़ेगी। सिमिलरली, अगर कहीं पर सपोर्ट है, ठीक है, सिमिलरली कहीं पर सपोर्ट है, यह मैंने ऐसा सपोर्ट बनाया, ठीक है, और स्टॉक ऐसा नीचे आके इसके ऊपर ऐसे-ऐसे घूम रहा है, ठीक है? तो जरूरी नहीं कि ये नीचे ब्रेक, ब्रेक डाउन करके ही जाए, यह यहां से सपोर्ट से ऐसे करके ऊपर भी जाता है, राइट? तो यह जो बोलते हैं कि बॉटम से मैं पकड़ लूं, ठीक है, तो इसके पीछे डाटा का बहुत बड़ा हाथ होता है। तो यहां पर जब सपोर्ट के यहां पर इस तरीके से घूमता है, तो आप उस पर डाटा पे वॉच कीजिए कि लॉन्ग बिल्ट अप चल रहा है कि शॉर्ट बिल्ट अप चल रहा है, ठीक है? अभी लॉन्ग बिल्ट अप और शॉर्ट बिल्ट अप का बहुत सिंपल कांसेप्ट है, ठीक है? बहुत सिंपल कांसेप्ट है। तो यहां पे अगर मैं, आई एम सॉरी, यहां पे अगर मैं लॉन्ग और शॉर्ट बिल्ट अप की बात करूं, तो मुझे क्या देखना है? ओआई देखना है और प्राइस देखना है, ठीक है? बहुत सिंपल कांसेप्ट है, ओआई और प्राइस देखना है। तो मतलब अगर ओआई बढ़ रहा है और प्राइस भी साथ में बढ़ रहा है, तो ये आपका क्या बता रहा है? कि लॉन्ग बिल्ट अप चल रहा है, ठीक है? ओआई बढ़ रहा है, प्राइस बढ़ रहा है,

तो आपका लॉन्ग बिल्ट अप चल रहा है। ओआई अगर गिर रहा है, प्राइस भी नीचे गिर रहा है, तो लॉन्ग अनवाइंडिंग है, मतलब पोजीशन वहां से अपनी वाइंड अप कर रहे हैं, ठीक है? हालांकि लॉन्ग अनवाइंडिंग डाउन साइड का इंडिकेशन नहीं देता, वो छोटे टाइम के लिए नीचे आता है, ठीक है? लॉन्ग अनवाइंडिंग। सिमिलरली, ओआई बढ़ रहा है और प्राइस गिर रहा है, ठीक है, तो ये आपका क्या कंडीशन होता है? शॉर्ट बिल्ट अप, राइट? ये आपका शॉर्ट बिल्ट अप होता है। सिमिलरली, यहां पर ओआई नीचे गिर रहा है और प्राइस ऊपर बढ़ रहा है, तो यह आपका हो गया शॉर्ट कवरिंग, शॉर्ट कवरिंग, ठीक है? तो यह चार कांसेप्ट होता है। इसमें सबसे इंपॉर्टेंट हमारे लिए होता है लॉन्ग बिल्ट अप और शॉर्ट बिल्ट अप, क्योंकि इसी दोनों में हमें ट्रेड लेना होता है, राइट? तो चलिए Quantsapp टूल पर चलते हैं और देखते हैं कि कैसे एक टूल को यूज करके मैं एक इंट्राडे सेटअप बनाता हूं, ठीक है? तो Quantsapp एप्लीकेशन में जाएंगे, और यहां पर मैं सेलेक्ट करूंगा ट्रैक, ठीक है? ट्रैक में आप देखिए, अभी मुझे क्विक मूवमेंट चाहिए, मतलब यह है कि इंट्राडे के तौर पे जो फटाफट मुझे चाहिए वो देखना है, ठीक है? ये क्योंकि ये स्ट्रेटजी में क्या होता है कि जनरली लोग को देखना पड़ता है कि मुझे राइट नाउ क्विक कोई अ मूवमेंट मिल जाता है तो मैं अभी ट्रेड उसमें ले लूंगा, ठीक है? मान लीजिए इनके पास टाइम नहीं होता है, वो दिन

भर उनको बैठने का टाइम नहीं, तो ये उनके लिए भी बहुत अच्छी बात है, ठीक है? तो यहां पर क्या है, आप देखोगे कि इंट्राडे मूवर्स पे मैं सेलेक्ट करूंगा, ठीक है? ये उनके लिए काफी अच्छा यहां पर काम करेगा। ओके। तो देखिए, तो यहां पर इंट्राडे मूवर्स की बात की गई है, ठीक है? तो जैसे यहां पर आप देख सकते हो, इंट्राडे मूवर्स में Balkrishna Industries, Abbott India, Glenmark, ये ग्रीन कलर में है, और ये जो रेड कलर में, यह निफ्टी, अ, निफ्टी एनएक्सटी आया है, फिर Adani Enterprises है, ठीक है, Birlasoft है। तो यह जो स्टॉक्स है ये क्या बता रहे हैं आपको? कि इनमें लॉन्ग बिल्ट अप और शॉर्ट बिल्ट अप आया। जो ग्रीन वाला है, यह आप देखोगे इस वाले क्वाड्रेंट में है, तो यह आपको लॉन्ग बिल्ट अप बता रहा है। तो आपको इन पर्टिकुलर स्टॉक को पिक अप करना है और देखना है कि वो रेजिस्टेंस के पास है या नहीं। अगर वो रेजिस्टेंस के पास है, ठीक है, तो वहां पे आप देखें कि ब्रेकआउट अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है। ब्रेकआउट करेगा तो आप वहां पर इजली ट्रेड ले सकते हो। सिमिलरली, अगर वो सपोर्ट के पास है, तो भी वहां पर वेट करिए, देखिए कि उसमें लॉन्ग बिल्ट अप कंटिन्यू किया जा रहा है, तो वहां पे कोई प्राइस एक्शन टेक्नीक आप देख सकते हो। बहुत सारे कैंडल स्टिक पैटर्न है, आराम से प्राइस एक्शन टेक्निक देखिए, जैसे मॉर्निंग स्टार हो गया, इंगल्फिंग हो गया, पियर्सिंग हो गया, आप उसको देखकर इजली ट्रेड उसमें बना सकते हो। सिमिलरली, वही चीज आप फॉलो करोगे Adani Enterprises, फिर निफ्टी एनएक्सटी है, फिर

आपका, सॉरी, फिर आपका Birlasoft है, यह सारे में शॉर्ट बिल्ट अप चल रहा है, ठीक है? तो चलिए देखते हैं। अभी इसमें अगर मैं देखने जाऊं, यहां पर देखिए, ये 1 मिनट का टाइम फ्रेम है, इसको मैं 2 मिनट करता हूं, तो 2 मिनट में देखिए चेंज हो गया, मतलब ये दो मिनट में किस पर्टिकुलर स्टॉक में चेंजेज आया वो दिख रहा है, ठीक है? 3 मिनट में जाएंगे, तो 3 मिनट में आपका बिल्कुल चेंज हुआ है, ठीक है? ये Dr Lal PathLabs है, Abbott India है, ठीक है, Manappuram है, MGL है, यह सारे में अपट्रेंड का बता रहा है। तो मैं क्या करूंगा? MGL है, तो एनालाइज में जाकर मैंने MGL को देखा, ठीक है? एनालाइज में जाकर मैंने चार्ट ओपन कर रहा हूं, ठीक है? यहां पर हम MGL को देखते हैं। MGL, ओके। तो यह रहा MGL. ऑलराइट, सो MGL देखिए, यहां पर इसने एक गैप अप मारा हुआ है, ठीक है? और यह देखिए, ये रेजिस्टेंस है, इसके ऊपर ही है ये, ठीक है? और यहां पर देखिए, रेजिस्टेंस को थोड़ा सा ऐसे करके नीचे आया है, और अभी भी आप देखिए कि इसमें बिल्ट अप ऊपर की ओर ही है, ठीक है? तो यहां पे इसको मैं 3 मिनट का टाइम फ्रेम लगाता हूं। ऑलराइट। तो यहां पर 3 मिनट का टाइम फ्रेम है, तो अभी देख सकते हो कि ये लेवल है, ये इसके ऊपर है, ठीक है? तो यहां पर हम क्या करेंगे? यहां पर हॉरिजॉन्टल लाइन मार्क करेंगे, ठीक है? एक

ये रहा, ठीक है, अच्छा खासा रेजिस्टेंस बनाया हुआ है, और एक ये रहा ऊपर वाला, ठीक है? ऊपर वाला ज्यादा बढ़िया है। तो मैं वेट करूंगा कि 1918, ठीक है, 1918 का रेजिस्टेंस है, अगर इसको ब्रेक करके ऊपर जाता है तो मेरा उसमें ट्रेड बनता है। अभी मुझे यह देखना है कि यह जो नीचे जो सपोर्ट इसने बनाया था, यहां पे देखिए, ये जो सपोर्ट यहां पर नीचे बनाया था, ठीक है, जस्ट अ मिनट, इसको थोड़ा बड़ा कर देते हैं, यस, अभी देखिए ये जो सपोर्ट इसने नीचे बनाया था, ओके, तो इसमें अगर मैं रियल टाइम पे देखूं कि इसमें मेरा कोई ट्रेड बना था, तो मैं क्या करूंगा? मैं यहां पर वेट करूंगा कि यहां पर कोई मुझे प्राइस एक्शन मिल जाए, ठीक है? तो आप देखिए, यहां पे किस तरीके से इंगल्फिंग बन रही है। यहां पर भी आप देख सकते हो किस तरीके से कैंडल ऊपर गई है। यहां पर आप देख सकते हो कि पूरा प्राइस एक्शन, देखिए, विक से पूरा रिजेक्शन हुआ है, और यहां पर देखिए किस तरीके से ऊपर गया है। तो अगर उस टाइम पे डाटा वहां बता रहा होगा कि ओआई बिल्ट अप है लॉन्ग की तरफ, तो मैं यहां पर इजली ट्रेड बना के एक अच्छा खासा प्रॉफिट बुक कर सकता हूं। सिमिलरली, अगर यह यहां पर जाके ब्रेकआउट करता है, और ओआई बिल्ट अप जो हमने इंट्राडे मूवर्स में देखा वो बिल्ट अप कंटिन्यू करता है, 3 मिनट या 5 मिनट का टाइम फ्रेम है, तो मुझे एक क्विक ट्रेड उसमें मिल सकता है, ठीक है? तो बहुत आसान है।

इंट्राडे मूवर्स में आप लॉन्ग बिल्ट अप, शॉर्ट बिल्ट अप देखिए, और यहां पर देखिए कि रेजिस्टेंस, सपोर्ट जो बना है, या फिर लेवल्स देखिए। आपको रेजिस्टेंस, सपोर्ट अगर मार्क करने नहीं आ रहा, तो लेवल्स देखिए, जहां पे प्राइस दो-तीन बार रिजेक्ट किया हो, वहीं पर आप देखिए कि बिल्ट अप क्या चल रहा है, आपको एक अच्छा ट्रेड मिल सकता है, ठीक है? तो यह था इंट्राडे ट्रेड के ऊपर एक अ सेटअप, इंट्राडे मूवर्स को देखकर, ठीक है? मैंने यहां पर प्राइस एक्शन को देखा और हमने इसमें ट्रेड बनाया। अभी बात करते हैं कि मुझे अगर एक स्विंग ट्रेडिंग के लिए स्टॉक पिकअप करना है तो कैसे करेंगे, ठीक है? तो उसके लिए मैं यूज करूंगा ट्रेडिंग में जाके ट्रैप इंडिकेटर, ठीक है? ट्रैप इंडिकेटर का कंसेप्ट समझिए, ठीक है? यहां पर क्या होता है, कि जैसे आप देखोगे कि एक पर्टिकुलर स्टॉक होता है, उसका मल्टीपल स्ट्राइक होता है ऑप्शन में, ठीक है? ओटीएम लेवल का स्ट्राइक होता है और आईटीएम लेवल का भी स्ट्राइक होता है। तो जहां पे ओटीएम लेवल का स्ट्राइक है, वहां पे कॉल राइटर्स होते हैं, जो अ, जो पोजीशन को राइट करके बैठते हैं, और वो सोचते हैं कि यहां से मार्केट नीचे ही रह सकता है, ऊपर नहीं जा सकता है। लेकिन मार्केट डायनेमिक होता है। अगर उनके लेवल को, मल्टीपल स्ट्राइक को ब्रीच करता है ऊपर की ओर, ठीक है, तो मतलब वहां पे कॉल राइटर क्या हो गए? ट्रैप हो गए। तो वहां पे आपका बुलिश होता है। तो यहां पर कॉल राइटर लूज कर रहे हैं और ऑप्शन बायर गेन कर रहे हैं। तो यहां पर क्या होगा? तो जैसे कॉल राइटर ट्रैप आपको बोला गया, तो

कॉल राइटर ट्रैप इन द सेंस, आपको इस पर्टिकुलर स्टॉक में बुलिश ट्रेड आया है। सिमिलरली, पुट राइटर ट्रैप की बात हो रही है, तो पुट राइटर ट्रैप का भी, जो ओटीएम का स्ट्राइक है, यानी नीचे की ओर, वहां पे जो पुट राइटर्स थे, उन्होंने क्या पोजीशन बनाई थी? कि यहां से मार्केट नीचे नहीं जा सकता है। लेकिन मार्केट उसके नीचे गया, मल्टीपल स्ट्राइक को ब्रेक डाउन किया, तो वहां पे कंडीशन ये होती है कि पुट राइटर्स ट्रैप हो चुके हैं, उनका लॉस हो रहा है, और वहां पे ऑप्शन बायर्स को प्रॉफिट होना शुरू हो जाएगा, क्योंकि वहां पे मैं पुट ऑप्शन बाय कर रहा हूं, एक ऑप्शन स्ट्रेटेजी के हिसाब से जा रहा हूं, तो मुझे वहां पर प्रॉफिट होना शुरू हो जाएगा। तो पुट राइटर्स मतलब यहां पे देखोगे बेरिश साइड है, कॉल राइटर ट्रैप मतलब बुलिश साइड है, ठीक है? अब इसका कंडीशन क्या है, वो देखिए। अगर किसी पर्टिकुलर स्टॉक के आगे, जैसे Syngene है, SBI Card है, इसके आगे कॉल राइटर ट्रैप आया है, मतलब उसमें एक बुलिश ट्रेड जनरेट हुआ है, तो आप उसको स्विंग ट्रेडिंग के लिए ले सकते हो। तो मैं यहां पर स्टॉक बाय कर सकता हूं इजली, ठीक है? कंडीशन यह होती है कि इसका जो सिग्नल डेट है, मैं उस दिन ट्रेड नहीं लूंगा, और जो क्लोजिंग प्राइस है, मुझे उसको देखना है, ठीक है? सिग्नल डे, सिग्नल डे के दिन ट्रेड मत लीजिए, क्लोजिंग प्राइस देखिए उस दिन 3:30 बजे, ठीक है? और नेक्स्ट डे आप क्या करेंगे? जब 9:15 बजे मार्केट ओपन होगा, तो देखिए कि वो क्लोजिंग प्राइस के आसपास ओपन होना चाहिए, मतलब जो प्राइस जो है वो 1% के अंडर में

होना चाहिए। मतलब जैसे कि ये 902, तो 1% के ऊपर इसकी ओपनिंग नहीं होनी चाहिए, 1% के अंडर में होनी चाहिए। वैसे भी 1% का ओपनिंग देना बहुत रेयर होता है, ठीक है, अनलेस कहीं मार्केट में कुछ न्यूज़ है तो गैप अप, गैप डाउन हो जाता है। तो गैप अप, गैप डाउन में आप अवॉइड करिए। उसी के आसपास ओपन होता है तो मेरा उसमें ट्रेड बनता है। रीजन यह है कि आपका स्टॉप लॉस छोटा रहेगा, ठीक है? तो उसी के आसपास ओपन होगा तो आप इजली इसमें ट्रेड बना सकते हो। तो कॉल राइटर ट्रैप मतलब आप उसमें बुलिश का ट्रेड बनाओगे, पुट राइटर ट्रैप मतलब उसमें बेयरिश का ट्रेड बनाओगे। अब बेरिश में तो आप स्टॉक को सेल नहीं कर सकते हो, क्योंकि वो इंट्राडे करना पड़ेगा, तो यहां पर आप फ्यूचर की स्ट्रेटजी ले सकते हो, ठीक है? फ्यूचर को सेल कर सकते हो, लेकिन उसको हेज करके जाइए, ठीक है? हेज करने से क्या होगा कि आपका जो रिस्क है वो मिनिमाइज हो जाएगा, ठीक है? तो यह था हम, हमारा स्टॉक पिक अप। अभी मैंने स्टॉक पिक अप कर लिया है, लेकिन मुझे इसका कंडीशन जरूर जानना है कि यह जो पर्टिकुलर स्टॉक है, यह इसका मोमेंटम ऊपर है, ऊपर की ओर है कि नीचे की ओर है। तो अगेन मैं ओआई डाटा को यूज करूंगा। तो इसके लिए मैं ट्रैक में जाऊंगा, ठीक है? ट्रैक में जाकर मैंने बिल्ट अप स्क्रिप सिंबल देखा, ठीक है? इसमें मैं जा रहा हूं फ्यूचर ओआई हिस्टोरिकल, ठीक है? अभी जैसे मैं वहां पर Syngene देख रहा था, तो Syngene को यहां पर एंटर कर लेते हैं, ठीक है?

तो मैंने यहां पर Syngene को एंटर कर लिया, ठीक है? देखिए, जो मैंने आपको कांसेप्ट बताया था कि ओआई बिल्ट अप क्या होता है, ठीक है, लॉन्ग बिल्ट अप, शॉर्ट बिल्ट अप क्या होता, वो यहां पर भी आपको सेम कांसेप्ट है, ठीक है? तो यहां पर आपको लॉन्ग बिल्ट अप यानी ग्रीन कैंडल है, लॉन्ग अनवाइंडिंग ब्लू है, शॉर्ट बिल्ट अप रेड है, और येलो वाला शॉर्ट कवरिंग है। तो मैंने 20 डेज का साइकिल लिया है इसमें। अगर 20 दिन तक आप देखोगे, पूरा 20 दिन का साइकिल है, इसमें मैक्सिमम नंबर ऑफ टाइम्स अगर लॉन्ग बिल्ट अप और लॉन्ग अनवाइंडिंग ज्यादा है, मतलब कि लोग ज्यादा इंटरेस्टेड स्टॉक को ऊपर रखने में, मतलब बुलिश ट्रेड में, ठीक है? तो होगा क्या, कि यहां पे मैं डाटा को चेक करूंगा और देखूंगा कि इसमें लॉन्ग बिल्ट अप है कि शॉर्ट बिल्ट अप है। तो यहां पर क्लियर इंडिकेशन आप देख सकते हो कि राइट फ्रॉम 20, ओके, 21, ओके, तो यहां से 21 अगस्त से पूरा इसमें दिया गया है। ऑलराइट, आई एम सॉरी, यस, तो यहां पे पूरा 21 अगस्त से दिया गया है, और आप देख सकते हो कि किस तरीके से एक ही मेरा लॉन्ग बिल्ट अप है, आई एम सॉरी, एक ही मेरा शॉर्ट बिल्ट अप है, और पूरे तरीके से लॉन्ग बिल्ट अप है। और प्राइस का मूवमेंट भी देखिए। इवन अगर मैंने यहां पर कैप्चर किया होता, तो आप देख सकते हो कि यह प्राइस था कुछ अराउंड 900 के आसपास, ठीक है, 900 के आसपास, और ये प्राइस देखिए आगे मूव करके गया है 940, ठीक है? तो देख सकते हो कि एक बुलिश मोमेंटम किस तरीके से उसमें जनरेट

हुआ। अगेन वो 900 के पास आया है, तो ये एक लेवल्स बन जाता है, ठीक है? इसी को रीटेस्ट करके ये ऊपर जा सकता है, ठीक है? तो मैंने इसको क्या एनालाइज किया है? मैंने यह देखा है कि ये अगर पर्टिकुलर स्टॉक में मुझे बुलिश ट्रेड पूरा तरीके से दिख रहा है, पूरा ट्रेंड दिख रहा है ब्रॉड वे में, और ट्रैप इंडिकेटर में मुझे यही दिख रहा है कि इस पर्टिकुलर स्टॉक में कॉल राइटर्स ट्रैप हुए, मतलब बुलिश ट्रेड आया हुआ है, तो मैं इसमें एक अच्छा ट्रेड बना सकता हूं, ठीक है? इजली अच्छा ट्रेड बना सकता हूं। तो लेट्स सी कि और भी स्टॉक्स जो है, वो, वो कैसे इसमें ट्रेंड दे रहे हैं, ठीक है? तो मैं ट्रैप इंडिकेटर में अगेन मैं जाता हूं, तो यहां पर Ramco Cement है, TVS Motor है, डाउन साइड है। तो चलिए चेक करते हैं Ramco Cement, TVS

Motor. चलो, Ramco Cement. तो अगर Ramco Cement में 20 डेज का साइकल देखूंगा, उसमें अगर बेरिश मूवमेंट ज्यादा है, ठीक है? तो यह देखिए, थोड़ा कंफ्यूजन है, ठीक है? लॉन्ग बिल्ट अप है और बाकी सब उतना अग्रेसिव नहीं है, ठीक है? थोड़ा इवन तरीके से मुझे दिख रहा है। लॉन्ग यहां पर दो अग्रेसिव, एक अग्रेसिव लॉन्ग बिल्ट अप तो बनी है, लेकिन उसके साथ शॉर्ट कवरिंग भी हो गई है, मतलब बहुत सारा पोजीशन वहां पर क्लोज कर दिया गया है। आप यहां पर देख सकते हो कि धीरे-धीरे यहां पर लॉन्ग बिल्ट अप, द प्राइस ऊपर गया, अगेन थोड़ा इंटरेस्ट कम हो गया है। तो थोड़ा सा मैं कहूंगा कि इसमें लोगों का इंटरेस्ट थोड़ा कम है, बट अगेन ये डाउन साइड का बता रहा है, और कर्व भी आप देख रहे हो, यहां से आप देख रहे हो, शॉर्ट कवरिंग और शॉर्ट बिल्ट अप आपका ज्यादा चल रहा है, ठीक है? तो एक रिस्की ट्रेड है, ठीक है? मैं ये नहीं कहूंगा कि इसमें हम ले सकते हैं, नहीं ले सकते, बट एक रिस्की ट्रेड है, तो रिस्क के हिसाब से इसमें लेना चाहिए, ठीक है? अगर आपको ऑलरेडी दो-तीन स्टॉक, पहले आप क्या करेंगे, कि ट्रैप इंडिकेटर में देखिए जो आपको क्लियर इंडिकेशन दे रहे हैं, पहले वो स्टॉक पकड़िए, ठीक है? उसके बाद अगर आप देख सकते हो कि किसी स्टॉक में रिस्क लेना है, तो आप उसमें ले सकते हो। अगर आपके कुछ फर्दर अदर रीडिंग्स भी है, वो रीडिंग्स को देखकर अगर आपको लगता है कि ये स्टॉक नीचे जा सकता है, तो हम उसमें ले सकते हैं। लेकिन अगर कन्फ्यूज्ड है, जैसे ये डाटा है, तो उसमें ट्रेड एंटर मत कीजिए, ठीक है? सो आई होप यह सेशन आपको पसंद आया होगा। आपने देखा

कि कैसे मैंने इंट्राडे स्टॉक पिकअप किया, कैसे मैंने उसका, उसको चार्ट पे देखा, कैसे मैंने लेवल मार्किंग करके, कैसे मैंने उसमें एक ट्रेड सेटअप आपको बताया। सिमिलरली, मैंने स्विंग ट्रेडिंग के लिए आपको बताया कि स्विंग ट्रेडिंग में किस तरीके से स्टॉक पिकअप करके आप उसमें एक अच्छा ट्रेड बना सकते हो। सो आई होप यह सेशन आपको पसंद आया होगा, तो प्लीज लाइक एंड शेयर कीजिए। Quantsapp एप्लीकेशन के बारे में अगर कुछ जानकारी चाहिए, तो ऊपर दिए गए नंबर पे आप कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हो। मैं आपका ट्रेनर धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.