QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Intraday Movers live with market data.
Open in app

High Probability Intraday Stocks Kaise Chune (Hindi)

Intermediate·Hindi·17 min·551 views·1 year ago

Dharmendra Rajbhar explains how to look for stocks that are likely to move quickly after a trade setup, and why time matters so much for option buyers because of time decay and changes in IV.

He first uses the Open Interest screen to watch call and put writers near the ATM strike and how sudden changes in their OI can signal a move. He then explains long built-up, long unwinding, short built-up and short covering, checks whether Nifty and BankNifty are aligned using the built-up screens, and uses Intraday Movers on a 5-minute frequency to find stocks where built-up is rising.

Finally he shows how Triggers lists support and resistance breakouts and how change in OI can be used to filter them.

What you’ll learn

✓Why time decay makes quick moves important for option buyers
✓Reading call and put writer changes near the ATM strike in Open Interest
✓Long built-up, short built-up, long unwinding and short covering in futures
✓Checking Nifty and BankNifty alignment before picking stocks
✓Using Intraday Movers and Triggers to shortlist breakout stocks
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp, माय नेम इज धर्मेंद्र। आज की सीख में हम ये सीखेंगे कि किस तरीके से मैं हाई प्रोबेबिलिटी ट्रेड्स फाइंड आउट करने की कोशिश करूंगा, मतलब किस तरीके से मुझे हाई प्रोबेबिलिटी ट्रेड्स मिल सकते हैं। तो यहां पर हम कुछ टूल्स का यूज करेंगे, जिसमें मैं देखूंगा कि जो हाई प्रोबेबिलिटी ट्रेड्स हैं वो किस तरीके से आ रहे हैं और किस पैरामीटर के तहत उसमें आ रहे हैं, और उसी पैरामीटर के तहत मैं उनको चुनूंगा, और हम देखेंगे कि किस तरीके से उसमें मैं प्रॉफिटेबल रह सकता हूं। और ये भी, इसमें ये भी देखेंगे कि किस तरीके से स्टॉक सिलेक्शन करेंगे। ओके, तो चलिए डिस्कस करते हैं कि किस तरीके से मैं इस स्टॉक का सिलेक्शन करूंगा। ऑलराइट, अभी देखिए, जब भी हाई प्रोबेबिलिटी की ट्रेड की बात आती है, ठीक है, अगर मैं स्टॉक की बात करूं, हाई प्रोबेबिलिटी ट्रेड, ठीक है, हाई प्रोबेबिलिटी या फिर हाई, मैं कह सकता हूं कि वोलेटाइल, ठीक है, लेकिन प्रोबेबिलिटी की ओर ज्यादा जाते हैं। तो जब भी मैं हाई प्रोबेबिलिटी की ट्रेड्स की बात करूं, तो मतलब मैं उन स्टॉक्स की बात कर रहा हूं, ठीक है, उन स्टॉक्स की बात कर रहा हूं जिसमें एक क्विक मूवमेंट आने के चांसेस हैं, एक क्विक मूवमेंट आने के चांसेस हैं। अभी क्विक मूवमेंट का मतलब यह नहीं होता है कि यह विदिन 5 मिनट्स में भाग जाएगा, ठीक है, विदिन 5 मिनट्स में भाग जाएगा।

ऐसा नहीं होता है। क्विक मूवमेंट, जैसे देखो कि हम कोई भी ट्रेड लेते हैं, मान लीजिए कि मेरा कोई ट्रेड सेटअप बना है 10 बजे, ठीक है, 10 AM को मेरा कोई सेटअप बना है, ठीक है, मैं इससे कंपेयर करना चाह रहा हूं। तो 10 बजे अगर मेरा कोई ट्रेड बना है, कई बार आप देखोगे कि उसमें जो मेरा टारगेट है वह 1 घंटे बाद, 11:30 बजे आ रहा है, 12:00 बजे आ रहा है, 12:30 बजे आ रहा है। कई बार आप देखोगे कि काफी टाइम ले लेता है, ठीक है। तो यहां पर जो 10 बजे, मान लीजिए, मेरा जो ट्रेड आया, उसमें मैंने देखा कि मेरा टारगेट हिट कब आ रहा है: 11:00 बजे आ रहा है, 12:00 बजे आ रहा है, ठीक है, या फिर मैं ये कहूंगा कि सीधा आप देखोगे 1:00 बजे भी आता है। कई बार ऐसा होता है, मैं कहूंगा कि ये जो रिलेशन है, बहुत दूर है, 1 बजे। ऐसा नहीं होता है कि आपको हमेशा ऐसा मिले कि आपको तीन-चार घंटे में कोई, मतलब, टारगेट आ रहा है, लेकिन आपको ऐसा भी मौका मिलेगा कि जहां पर आपने मॉर्निंग में ट्रेड लिया और वो जाके आपको सेकंड हाफ में टारगेट दे रहा है, ठीक है। और कई बार आप देखोगे कि ज्यादातर टाइम हमने कोई ट्रेड लिया 10 बजे या 11:00 बजे, आप देखोगे कि थोड़ा ज्यादा टाइम ले रहा है। ऑलराइट, तो इस टाइम में प्रॉब्लम क्या होती है? प्रॉब्लम ये नहीं है कि वो स्टॉक वहां पर जाएगा कि नहीं जाएगा, ठीक है, वो तो सेकेंडरी सिनेरियो है, कि एक मैंने जो टारगेट रखा, मान लीजिए यहां पर मैंने बाय किया है और ये मेरा जो टारगेट है, प्रॉब्लम ये नहीं कि टारगेट तक पहुंचेगा

कि नहीं, प्रॉब्लम यह होता है कि कितना टाइम लेगा। क्योंकि स्टॉक मार्केट में टाइम सबसे इंपॉर्टेंट, टाइम इज मनी, जो हम लोग बोलते हैं, फ्रेज, पॉपुलर फ्रेज है कि समय, समय बहुत पैसा, समय बलवान होता है। तो यहां पर यह चीज हमें देखने की जरूरत है, क्योंकि अगर मैं ऑप्शन ट्रेडर हूं तो मेरे लिए टाइम बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट है, एकदम अटमोस्ट प्रायोरिटी है, क्योंकि जितना टाइम लेगा वहां पर पहुंचने में, उतना ज्यादा टाइम डीके होगा, क्योंकि जो ऑप्शन का प्रीमियम है, खास करके जो नियर एक्सपायरी है। अगर यहां पर मैं Nifty में ट्रेड लेता हूं, तो अगर मुझे एक-दो घंटा अगर ज्यादा टाइम ले रहा वहां जाने में, तो मुझे डेल्टा के हिसाब से बिल्कुल भी प्रॉफिट नहीं देगा। जैसे कि मान लीजिए कि कोई, जो ऑप्शन मैंने लिया, ATM का ऑप्शन मैंने, मान लीजिए, Nifty का लिया, वो ₹20,00,000 चल रहा है, तो डेल्टा जो ATM का है वो होता है 0.5 के आसपास, मतलब कि अगर Nifty 100 पॉइंट अगर जाता है तो मुझे 50 देने की क्षमता रखता है। ओके, तो मान लीजिए कि मेरा टारगेट है 200 पॉइंट, तो यहां पर 200 पॉइंट के हिसाब से मुझे 100 पॉइंट मिलना चाहिए Nifty में, लेकिन वहां 200 पॉइंट पहुंचने में वो 12 बज गया, या 11:30 बज गया, मतलब डेढ़ घंटा टाइम लगाया, तो आप यह देखिए, वो मुझे 100 के 100 पॉइंट

नहीं देगा। वो मुझे 90 दे सकता है, 80 दे सकता है, 70 भी दे सकता है। अगर IV उस समय गिरा हो, IV गिरा हो, तो हो सकता है मुझे वो 60-70 ही दे, इससे ज्यादा दे या इससे भी कम दे। ऑलराइट, तो यहां पर टाइम काफी इंपॉर्टेंट होता है। अगर ज्यादा टाइम ले रहा है, तो इस टाइम पे टाइम डीके की वजह से मुझे जितना प्रॉफिट होना चाहिए उतना प्रॉफिट मुझे यहां बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। तो ये चीज हमें ध्यान में रखना है कि किसी भी पर्टिकुलर स्टॉक में अगर मैं ट्रेड ले रहा हूं, तो मुझे कुछ टाइम के अंदर ही वो ट्रेड दे। अभी ऐसा स्टॉक हम कहां से चुनेंगे? तो हमारे पास दो-तीन तरीके हैं। ऑलराइट, वो दो-तीन तरीके से हम उस स्टॉक को चुनेंगे। अभी हम देखते हैं कि स्टॉक भागेगा क्यों, सबसे इंपॉर्टेंट रीजन देखते हैं, वो भागेगा क्यों। हम सबको पता है कि हर एक स्टॉक जो होता है, उसका बैकिंग होता है फ्यूचर एंड ऑप्शन डाटा, ठीक है, फ्यूचर डाटा और ऑप्शन डाटा। ओके, तो फ्यूचर डाटा होता है, ऑप्शन डाटा होता है, एक होता है IV, लेटेस्ट IV, यहां पर मैं IV लिख लेता हूं, वोलैटिलिटी। ओके, तो यह तीन पैरामीटर होते हैं

जिसके हिसाब से ऑप्शन में मुझे तेजी से एक मूवमेंट देखने को मिलता है। तो यहां पर मैं फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस डाटा को मैं देखता हूं, ठीक है। तो फ्यूचर्स डाटा क्या होता है? फ्यूचर बिल्ट अप होता है। ऑलराइट, एंड ऑप्शन डाटा में मैं देखूंगा राइटर्स पर्सपेक्टिव से। ओके, तो फ्यूचर बिल्ट अप की जब मैं बात कर रहा हूं, तो यहां पर फ्यूचर बिल्ट अप में मैं टोटली OI डाटा को देखूंगा, और ऑप्शन डाटा में भी मैं OI, ऑप्शन डाटा को देख रहा हूं। तो पहले मैं ऑप्शन OI में बात करता हूं। तो ऑप्शन OI में देखिए कि हर एक लेवल पे राइटर्स होते हैं, राइट, हर एक लेवल पे राइटर्स होते हैं। तो वहां पे क्या होता है, जो ये राइटर्स होते हैं ना, पुट राइटर्स, कॉल राइटर्स, अगर ये तेजी से कम हो रहे हैं, बढ़ रहे हैं, तो आप समझ जाइए कि वहां पर डाटा चेंज हो चुका है। अभी आप ये देखिए, अगर पुट राइटर डाटा अचानक से बढ़ना शुरू हुआ, तो वहां पर आप समझ जाइए कि एक मोमेंटम आपको आने वाला है, ठीक है। ये हमें ओपन इंटरेस्ट में क्लियर दिखता है कि ऑप्शन राइटर्स जो लेवल है, वहां पर इंक्रीमेंट ज्यादा हो रहा है, तो वहां पर आपको एक बिग मूवमेंट मिलने के चांसेस होते हैं, क्योंकि पुट राइटर्स जो होते हैं वो वहीं पर पुट राइट करते हैं जहां पर मार्केट ऊपर जाने की संभावना होती है, और कॉल राइटर्स वहां पर राइट ज्यादा करेंगे जहां पे मार्केट नीचे जाने की संभावना होती है। तो हम क्या करेंगे, यहां पर Quantsapp एप्लीकेशन में जाएंगे, Track में जाके ये जो Open Interest है, मैं इसको

क्लिक करूंगा, ठीक है। Open Interest में देखिए, ये पुट, ये कॉल राइटर्स हैं, यहां पर पुट राइटर्स हैं, ठीक है। यहां पर आप क्लियर देख रहे हो कि यह जो राइटर्स हैं, हर एक लेवल पे आपको राइटर्स यहां पर दिखेंगे, ठीक है। इसको जरा सा वाइड करते हैं। यहां पर देखिए, यहां पर आप यह ATM लेवल का राइटर्स है, ओके, यहां पर देख सकते हो, यह ATM लेवल के राइटर्स हैं। यहां देखिए, आप देख रहे हो 1 करोड़ 45 लाख कॉल राइटर है, 1 करोड़ 20 लाख, आप देख सकते हो, यह पुट राइटर्स है। अभी इनके डाटा में जो चेंजेज आएगा, वहां पर आपको क्विक मूवमेंट मिलने के चांसेस होते हैं। मतलब आप मान लीजिए कि यह जो दोनों ऊपर लेवल है, ठीक है, आसपास, ज्यादा दूर नहीं देखना है, आसपास ही देखना है। तो इसमें जैसे राइटर अचानक से बढ़ना शुरू हो गया, ठीक है, अभी देख सकते हो, अभी तुरंत बढ़ा, ये भी बढ़ा, ठीक है। कॉल राइटर्स अगर इस तरीके अचानक से बढ़ रहे हैं, तो आप समझ जाइए कि प्राइस यहां पर नीचे गिरने वाला है। ओके, और साइमल्टेनियसली मुझे क्या देखना चाहिए, कि पुट राइटर्स थोड़ा सा वहां पर कम होना चाहिए। ओके, लेकिन पुट राइटर्स अगर स्टेबल रहते हैं, ज्यादा उसमें बढ़ नहीं रहे हैं, तो वहां पर आप देखोगे कि प्राइस मोमेंटम मिलेगा, मुझे कुछ खास नहीं मिलेगा। ऑलराइट, तो ये जो ओपन इंटरेस्ट का डाटा है, ऑप्शन OI में, इस तरीके से मैं एक स्टॉक को देख सकता हूं। मतलब मान लीजिए कि मेरा कोई फेवरेट स्टॉक है जिसमें मुझे ट्रेड लेना होता है, तो मैं इस तरीके से वो डाटा को नाप सकता हूं। तो मतलब मैं अगर किसी सपोर्ट रेजिस्टेंस से देख रहा हूं, तो

ओपन इंटरेस्ट को मैं देख सकता हूं कि ये मेरा रेजिस्टेंस है, ये सपोर्ट है, तो यहां से प्राइस नीचे आएगा। तो इस तरीके से मुझे जो प्रॉफिट मुझे दे सकता है। अभी देख सकते हो कि यहां पर जो OI है, तुरंत बढ़ गया था, 1 करोड़ 45 लाख था, अभी देखो 1 करोड़ 60 लाख हो गया, तो यहां पर आप देख सकते हो जो प्राइस है अभी-अभी नीचे गिरा। ओके, तो इस तरीके से आप क्लीयरली देख सकते हो कि डाटा जो चेंज होता है, तो वहां पर आपको एक मूवमेंट मिलने के चांसेस होते हैं, क्विक मूवमेंट मिलने के चांसेस होते हैं। ऑलराइट, तो यह हो गया ओपन इंटरेस्ट के हिसाब से, मतलब ऑप्शन डाटा के हिसाब से। अभी आते हैं जो ज्यादा कारगर है, ठीक है। ऑप्शन डाटा, ठीक है, कारगर होता है, लेकिन यह ज्यादातर सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस के पास ही होता है। बाकी फ्यूचर और यह IV है, यह मैं स्ट्रेटजी के हिसाब से जा सकता हूं। मतलब मान लीजिए अगर मेरी स्ट्रेटेजी सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस के अलावा कुछ है, तो उसमें मैं इसको यूज़ कर सकता हूं। जैसे यहां पर जो OI डाटा है, ठीक है, अभी आप देखिए, हम सब जानते हैं कि जो फ्यूचर का OI डाटा है, वहां पर आप यह देखिए कि जो OI डाटा अगर बढ़ता है तो प्राइस भी साथ में अगर बढ़ रहा है, ठीक है, तो ये आपका लॉन्ग बिल्ट अप होता है। और अगर OI डाटा गिर रहा है, प्राइस आपका गिर रहा है, तो ये आपका लॉन्ग अनवाइंडिंग होता है। ऑलराइट, सिमिलरली, अगर OI बढ़ रहा है, प्राइस आप

देख सकते हो गिर रहा है, तो ये आपका क्या हो गया? शॉर्ट बिल्ट अप हो गया। ओके, शॉर्ट बिल्ट अप हो गया। और वहीं पर अगर OI जो है वो गिर रहा है और प्राइस जो है वो बढ़ रहा है, तो ये आपका शॉर्ट कवरिंग हो गया। ऑलराइट, तो इसमें सबसे इंपॉर्टेंट मेरे लिए होगा लॉन्ग बिल्ट अप एंड शॉर्ट बिल्ट अप। अभी आप देखो कि जो फ्यूचर बिल्ट अप का जो मैं डाटा देखता हूं, वहां पर आप देखिए कि आपको डे के हिसाब से दिया जाता है, ठीक है, मतलब जो भी डे-वाइज आप देखोगे, वहां पर जो डाटा चेंजेज होता है वो आपको दिखेगा। तो Track में हम जाएंगे, बिल्ट अप्स के सिंबल पे हम जाते हैं। ओके, तो वहां पर फ्यूचर हिस्टोरिकल, अगर फ्यूचर हिस्टोरिकल अगर मैं सेलेक्ट करता हूं, तो इसमें आप देखोगे आपको डे के हिसाब से यहां पर डाटा मिलता है, ये जो रहा, ठीक है। इसमें मैंने Nifty देखा, तो यहां पर देखिए, डे के हिसाब से यहां पर आपको शॉर्ट बिल्ट अप, लॉन्ग बिल्ट अप दिखता है। लेकिन मुझे इंट्राडे के हिसाब से अगर मुझे देखना है कि शॉर्ट या लॉन्ग बिल्ट अप, जो अभी रिसेंट डाटा जो चेंज हुआ है, उसमें मुझे किस तरीके से प्रॉफिट, मतलब ट्रेड मिल सकता है, तो हम क्या करेंगे, बिल्ट अप स्क्रिप सिंबल को सेलेक्ट करेंगे। इसमें हमें क्या देखना है, कि Nifty और BankNifty अलाइन कर रहे हैं कि नहीं। ओके, अभी आप देख सकते हो कि Nifty शॉर्ट में है लेकिन BankNifty लॉन्ग में है, तो यहां पर ट्रेड लेना डेंजर है, बिकॉज हो सकता है मार्केट ज्यादा साइडवेज रहे, क्योंकि दोनों अपोजिट में हैं। जब

तक ये दोनों अलाइन नहीं करेंगे, तब तक मैं ट्रेड नहीं लूंगा। अभी यहां पर मैं क्या करूंगा, जब Nifty, BankNifty दोनों लॉन्ग में हैं, तो मैं यहां पर जो लॉन्ग वाले स्टॉक हैं, मैं पहले उनको पिक अप करूंगा, जिनका डाटा आप देख सकते हो कि जो बढ़ रहा है। यहां पर आप देख सकते हो कि जैसे डेल्हीवरी है, KPR है, टाटा एलेक्सी है, इनके में देख सकते हो OI बिल्ट अप बढ़ते जा रहा है। तो मैं OI बिल्ट अप जिसमें बढ़ रहा है, मैं उसको ट्रेड पहले पिक अप करूंगा, ठीक है, इन सब में। और साथ ही साथ में मैं देखूंगा कि कौन सा लॉन्ग बिल्ट अप है, मैं शॉर्ट बिल्ट अप में नहीं जाऊंगा। ओके, तो ये मेरा हाई प्रोबेबिलिटी स्टॉक मैं यहां से इजली पिक अप कर सकता हूं, जो Nifty, BankNifty को अलाइन कर रहे हैं। अभी Nifty शॉर्ट में, BankNifty लॉन्ग में, तो मैं यहां पर ट्रेड बिल्कुल नहीं लूंगा। लेकिन Nifty शॉर्ट में, BankNifty भी शॉर्ट में आ जाता है, तो मैं यहां पर शॉर्ट वाले ट्रेड पहले लूंगा, ठीक है, शॉर्ट वाले ट्रेड। ये देख सकते हो, जिनका OI बढ़ रहा है, प्राइस नीचे गिर रहा है, तो मैं उन स्टॉक को पहले पिक अप करूंगा, क्योंकि वो हाई प्रोबेबिलिटी स्टॉक्स हैं, उसमें मुझे ट्रेड अच्छे से मिल सकता है। अभी यह तो हो गया कि आप Nifty, BankNifty को आप देख रहे हो, लेकिन मान लीजिए कि मेरी कोई स्ट्रेटजी है जिसमें रेजिस्टेंस ब्रेकआउट करके जा सकता है, सपोर्ट ब्रेकडाउन करके जा रहा है, लेकिन मुझे देखना है कि यहां पर OI डाटा उसके हिसाब से सक्सेस कितना हो सकता है। OI डाटा के हिसाब से मैं देखूंगा कि बैकिंग है या नहीं, क्योंकि अगर

कोई रेजिस्टेंस ब्रेकआउट कर रहा है, उस स्टॉक पे अगर OI की बैकिंग रहेगी तो ब्रेकआउट सस्टेन करने के चांसेस होते हैं। तो इसमें मान लीजिए कि मैं 5 मिनट का चार्ट देख रहा हूं, तो मुझे ये देखना होगा कि लास्ट 5 मिनट्स में किसमें बिल्ट अप बढ़ रहा है। ओके, तो अगर वो बिल्ट अप बढ़ रहा है, तो मतलब वो सस्टेन करेगा। तो हम क्या करेंगे, हम जाएंगे Track में और सेलेक्ट करेंगे Intraday Movers। ओके, तो अभी मान लीजिए यहां पर भी मैं वही चीज करूंगा, कि Nifty, BankNifty के हिसाब से मैं देखूंगा कि वो अपट्रेंड है, तो यहां पर अपट्रेंड के स्टॉक देखूंगा, अगर वो डाउनट्रेंड है तो मैं डाउनट्रेंड के स्टॉक देखूंगा। देखिए, Intraday Movers क्या बताता है आपको, कि विदिन टाइम फ्रेम, जो टाइम फ्रेम आप सेट करोगे, अगर उस टाइम फ्रेम में किसी पर्टिकुलर स्टॉक में बिल्ट अप अचानक से इंक्रीज हो रहा है, तो वो स्टॉक यहां पर आपको बताया जाएगा। मतलब यह है कि अगर बुलिश वाला जो स्टॉक रहेगा, मान लीजिए लॉन्ग बिल्ट अप उसमें आ रहा है, पिछले 5 मिनट में, 3 मिनट में, 2 मिनट में, 15 मिनट में, जो भी आप टाइम फ्रेम सेट करोगे, तो यहां पर आपको बताएगा। तो उसके मुताबिक आप उसमें ट्रेड ले सकते हो, क्योंकि उसकी प्रोबेबिलिटी बढ़ जाएगी ऊपर जाने में या नीचे जाने में। तो यहां पर जैसे मैंने आपको कहा कि मुझे दो चीज पर ज्यादा फोकस करना है, लॉन्ग बिल्ट अप और शॉर्ट बिल्ट अप, दोनों यहां पर हैं, ठीक है। अभी इसमें ऊपर फ्रीक्वेंसी जो आप देख रहे हो, ये टाइम का है, तो 1 मिनट में

किस टाइम बिल्ट अप हो रहा है, ये दिखा रहा है। अभी 1 मिनट में अगर मुझे देखना है, तो मैं बिल्ट अप के हिसाब से नहीं जाऊंगा, मैं वहां पर सिंपली मैं चार्ट के हिसाब से देखूंगा, क्योंकि वन मिनट पे बिल्ट अप हमेशा चेंज होता रहता है। तो यहां पर वन मिनट में बिल्कुल नहीं लूंगा, मैं यहां पर जाऊंगा फाइव मिनट में, ओके, कि 5 मिनट थोड़ा रिलायबल है इंट्राडे के लिए। तो जैसे यहां पर आप देख सकते हो, टाटा कम्युनिकेशन है, NCC है, इंडसइंड बैंक है, टाटा एलेक्सी है, ठीक है।

[अस्पष्ट] में वहां पर क्या चेंजेज आया हुआ है, जिसके मुताबिक मुझे उसमें ट्रेड लेना चाहिए। अभी आप देख सकते हो कि यह 5 मिनट में यहां पर इसका डाटा आप देख सकते हो कि ये पूरा जो रेजिस्टेंस है, इसको ब्रेक करने की कगार पर है। ओके, तो ये जो टाटा एलेक्सी है, यहां पर ब्रेक करके सस्टेन करेगा, इसकी जानकारी कौन दे रहा है? Intraday Movers में लॉन्ग बिल्ट अप। तो यहां पर अगर लॉन्ग बिल्ट अप मुझे दिख रहा है कि 5 मिनट में पूरा बढ़ते जा रहा है यहां पर, तो मैं इसको लाइन यहां पर बना लूंगा, और यहां पर अगर मैं ट्रेड लेता हूं, जैसे ही ब्रेकआउट करेगा यहां पर मैं ट्रेड लूंगा, तो इसी के लोवेस्ट स्ट्राइक पे मैं वहां पर स्टॉपलॉस रखूंगा, जो लेटेस्ट स्विंग है, ठीक है। तो इस तरीके से मैंने बिल्ट अप को एनालाइज किया, और बिल्ट अप के हिसाब से मैं यहां पर ट्रेड को एग्जीक्यूट करूंगा। ओके, अगेन चलते हैं Track पे, जाके यहां पर Intraday Movers को मैं देखता हूं। अभी मुझे इसमें फाइव मिनट में देखना है कि शॉर्ट वाले कौन से हैं। तो PI मुझे दिख रहा है, IRFC दिख रहा है, डेल्हीवरी दिख रही है मुझे, ठीक है, PD लाइट दिख रहा है, नवीन फ्लोरीन दिख रहा है, अतुल दिख रहा है मुझे। तो चलिए अतुल पर देखते हैं। ओके, सो अतुल, एक बार मैं चेक करता हूं कि अतुल में कुछ चेंजेज है या नहीं। ओके, अतुल किधर जा रहा है, यह मैं इसमें चेक करता हूं। तो अतुल, ओके, देखते हैं। यह देख सकते हो, पूरा डाउनट्रेंड है, यह कल के लो के नीचे यहां पर

बना हुआ है। कल का जो, आई एम सॉरी, कल का लो नहीं, कल का जो क्लोजिंग, उसके नीचे बना हुआ है, और पूरी तरीके से डाउनट्रेंड जा रहा है। 5 मिनट में देखते हैं। ये देखिए, 5 मिनट में आप देख सकते हो ये पूरे लेवल पर आया हुआ है, ठीक है। ये देख सकते हो, इसका लो ब्रेक किया है यहां पे, कल के क्लोजिंग पे, कल का जो डे का लो था उसको ब्रेक किया, और पूरे तरीके से यहां पर नीचे आया। तो कई लोग जो ट्रेड सेटअप बनाते हैं कि प्रीवियस डे का हाई ब्रेकआउट कर रहा है, लो ब्रेकआउट करता है, मैं यहां पर ट्रेड लेता हूं, या फिर क्लोजिंग को मैं देखता हूं कि क्लोजिंग के नीचे हो रहा है तो मैं यहां पर ट्रेड लेता हूं, कई लोगों का ऐसा सेटअप होता है। तो उसके मुताबिक मुझे यहां पर ट्रेड मेरा बना हुआ, मैं ट्रेड एग्जीक्यूट कर सकता हूं। लेकिन अगर मैं देख रहा हूं कि कोई मेरा सपोर्ट रेजिस्टेंस है, या फिर मैं यहां पर देखूंगा कि कोई मैं VWAP के हिसाब से ले रहा हूं, तो VWAP के नीचे है। तो आप देख सकते हो, VWAP के नीचे यहां पर जहां क्लोजिंग हुआ है, इस पर्टिकुलर कैंडल पे मैं ट्रेड लूंगा, और आप देख सकते हो अभी भी पूरे तरीके से वो नीचे जा रहा है। तो जो VWAP वाली स्ट्रेटेजी है, उसके मुताबिक मेरा ट्रेड इसमें आया हुआ है, लेकिन मैं देखूंगा कि हाई प्रोबेबिलिटी है कि नहीं है नीचे जाने के लिए, तो मैंने Intraday Movers का इस्तेमाल किया। ओके, तो इस तरीके से आप स्टॉक सिलेक्शन कर सकते हो। एक पॉपुलर टूल जो है, Triggers, ये तो सपोर्ट रेजिस्टेंस डाटा के बेस पर देता है, तो इनकी भी बहुत हाई प्रोबेबिलिटी होती है।

यहां पर आपको यह रेजिस्टेंस है यह साइड, और यह साइड आप देख सकते हो कि सपोर्ट है। जो भी लेवल ब्रेक होता है, आप देखिए कि जो चेंज इन OI है वो नेगेटिव है कि नहीं। जिसका चेंज इन OI नेगेटिव है, वो ब्रेकआउट सक्सेस होने के चांसेस ज्यादा हैं। तो इसको फिल्टर करने का बहुत सिंपल तरीका है: यहां पर आप चेंज इन OI को ऐसा क्लिक करिए, और देखिए कि चेंज इन OI किसका और कहां पर आप ब्रेकआउट हो रहा है। तो ये देख सकते हो, यहां ब्रेकआउट है LTTS, ठीक है, 5,400 का लेवल है, 5,428 चल रहा है, तो इसमें मेरा ट्रेड इसमें बन सकता है। आप ये देखिए कि ये जो चेंज इन OI है, ये नेगेटिव होना चाहिए, और यहां पे जो कॉल डिफरेंस है, -1% के नीचे होना चाहिए, तो वो ब्रेकआउट हो चुका है, उसमें आप ट्रेड ले सकते हो। तो यहां पर मैंने आपको मल्टीपल टूल दिखाया, ठीक है, यहां पर मैंने आपको Intraday Movers दिखाया, बिल्ट अप दिखाया, Triggers दिखाया, जिसमें आपको हाई प्रोबेबिलिटी इंट्राडे ट्रेड्स मिल सकते हैं, जिसमें आप एक ट्रेड बना के अच्छा खासा प्रॉफिट बना सकते हो, ठीक है। तो ये था आज का सेशन, कि हाई प्रोबेबिलिटी स्टॉक्स किस तरीके से फाइंड आउट किया जा सके, ताकि मैं उसमें एक अच्छा खासा प्रॉफिटेबल ट्रेड बना सकूं। ऑलराइट, सो अगर यह वीडियो आपको पसंद आया तो प्लीज लाइक एंड शेयर कीजिएगा, और भी ऐसे जानकारीपूर्ण वीडियो जानने के लिए Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.