Built-up Breadth se Market Sentiment Samjhe (Hindi)
Built-up Breadth is presented as an add-on indicator: not a stand-alone trade signal, but one more input that raises confidence in a market view when it agrees with your other checks.
The trainer explains long built-up (price up with rising open interest, meaning fresh longs and a healthy uptrend) and short built-up (price down with rising open interest, meaning fresh shorts), and how falling OI instead points to existing positions being closed.
In the tool, the intraday view shows the share of F&O stocks in long built-up (green) and short built-up (red). Switching to a one-day time frame, he shows how longs dominated from about 29 February to 2 March and shorts from 4 to 13 March, and how this can guide booking profits, switching direction and position sizing.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो दोस्तों, आज हम सीखने वाले हैं Built-up Breadth के बारे में। मैं थोड़ा सा बैकग्राउंड देता हूं कि Built-up Breadth एग्जैक्टली होता क्या है। यह जो टूल है, उसको हमको यूज करना चाहिए एज़ ऐन ऐड-ऑन इंडिकेटर। तो बहुत सारे ऐड-ऑन इंडिकेटर होते हैं, जिसका मतलब यह होता है कि हो सकता है आप उसको स्टैंड-अलोन एक ट्रेड लेने के लिए यूज नहीं करेंगे, लेकिन वैसी चार-पांच चीजें आप देखेंगे, और अगर वो चार-पांच में से, लेट्स से, तीन-चार चीजें अगर पॉजिटिव हैं, तो आपको यह इंडिकेशन मिलता है कि हां, कॉन्फिडेंस अब ज्यादा है कि बाजार इस डायरेक्शन में जाने वाला है। तो हम उसको जनरली ऐड-ऑन इंडिकेटर बोलते हैं, बिकॉज़ वो आपको एक ओवरऑल व्यू फॉर्म करने में काफी हेल्प करता है। तो हम आज समझेंगे Built-up Breadth के बारे में। तो बहुत ब्रीफ में हम बात करेंगे, जो एक लॉन्ग बिल्ट-अप, जो हम उसको बोलते हैं कि लॉन्ग फॉर्म हुआ है, इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है कि जहां पर प्राइस, प्राइस जो है, वो ऊपर जा रहा है। ठीक है? मतलब प्राइस बढ़ रहा है, मतलब डेफिनेटली कुछ ना कुछ बाइंग हो रहा होगा वहां पे, बायर्स ज्यादा होंगे, तभी प्राइस बढ़ रहा है। लेकिन यह जब प्राइस बढ़ता है, तब हमें यह भी देखना काफी अहम है कि ये जो प्राइस बढ़ रहा है, इसमें न्यू कॉन्ट्रैक्ट्स ऐड हो रहे हैं, कि जो पुराने कॉन्ट्रैक्ट थे, वो
स्क्वायर ऑफ हो रहे हैं। अगर पुराने कॉन्ट्रैक्ट स्क्वायर ऑफ हो रहे हैं, मतलब शॉर्ट सेलर्स अपना शॉर्ट ट्रेड काट रहे हैं, वो लॉन्ग नहीं बना रहे हैं। लेकिन अगर न्यू कॉन्ट्रैक्ट ऐड हो रहा है, इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब यह है कि जो ओवरऑल ट्रेंड है, या बाजार जब ऊपर जा रहा है, उसमें लोग नई पोजीशन बना रहे हैं। इसका मतलब वो जो ट्रेंड है, वह काफी हेल्दी है। तो इसीलिए हमको ओपन इंटरेस्ट जो है, जिसको हम OI भी कहते हैं, वह भी अगर बढ़ रहा है, तो हम उसको बोलते हैं लॉन्ग बिल्ट-अप। सिमिलरली, शॉर्ट बिल्ट-अप क्या होता है? तो शॉर्ट बिल्ट-अप होता है इसी चीज का रिवर्स, जहां पे प्राइस जो है, अगर हम प्राइस को देखें, तो प्राइस इस केस में क्या होगा? प्राइस नीचे जा रहा है, और ओपन इंटरेस्ट क्या होगा? ओपन इंटरेस्ट बढ़ रहा है। बिकॉज़ जब हम शॉर्ट ट्रेड, मतलब सेलर्स ज्यादा हैं, इसलिए बाजार शायद गिर रहा है, लेकिन न्यू कॉन्ट्रैक्ट ऐड हो रहा है, इसका मतलब है कि नया शॉर्ट ट्रेड बन रहा है। अगर OI नीचे जा रहा है, इसका मतलब है कि लॉन्ग जिन लोगों ने पहले लिया था, वह अपना ट्रेड काट रहे हैं। तो यह डिफरेंशिएट करना है कि बाजार में मूव आ रहा है, ऊपर जा रहा है या नीचे जा रहा है, यह लॉन्ग बिल्ट-अप के चलते हो रहा है कि शॉर्ट बिल्ट-अप के चलते हो रहा है। तो बहुत सिंपल सी चीज है, कि अगर लॉन्ग बिल्ट-अप के चलते
हो रहा है, मतलब बाजार की स्ट्रेंथ जो है, वह बनी रहेगी, और अगर शॉर्ट बिल्ट-अप के चलते हो रहा है, इसका मतलब है कि बाजार में जो डाउनट्रेंड है, वह बना रहेगा, वो हो सकता है टेंपररी नहीं है, थोड़े समय तक चलने वाला है। तो इस चीज को अगर हम ग्राफिकली देखें, तो हमारा बाजार पे एक व्यू फॉर्म हो सकता है। तो अब हम जाते हैं Quantsapp के अंदर, और हम देखते हैं, यह जो डिफॉल्ट ओपन होता है, यह इंट्राडे का हमें बिल्ट-अप दिख रहा है। ग्रीन का मतलब क्या है? यहां पे दिख रहा है ग्रीन, यह जो पूरा एरिया है, यह लॉन्ग है, मतलब लॉन्ग बिल्ट-अप हुआ है, और यह जो रेड का एरिया है, यह शॉर्ट है, मतलब शॉर्ट बिल्ट-अप हुआ है। तो अगर आप इसको देखोगे, तो आपको देखते साथ ही समझ में आएगा कि जो लास्ट ट्रेडिंग डे था, जब तक यह ग्रीन ज्यादा है, मतलब आज का जो बाजार का ओवरऑल व्यू है, वह आप देख सकते हो कि पॉजिटिव है, और वही हुआ, पूरे दिन तक यह व्यू पॉजिटिव बना रहा। तो यह देखने से फायदा यह होता है, अगर आप कोई लॉन्ग ट्रेड ले रहे थे, और आपने Built-up Breadth देखा, और उसमें आपको दिखा कि ओवरऑल जो व्यू है, वो पॉजिटिव है, तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल और ज्यादा हो सकता है, जिसके चलते आप पोजीशन साइजिंग कर सकते हैं। हो सकता है आप ज्यादा ट्रेड लॉन्ग साइड में बनाएंगे, और एक व्यू फॉर्म हो जाता है कि बाजार यहां से आज के लिए तेजी में रहने वाला है, और इस चीज की
प्रोबेबिलिटी ज्यादा है, बिकॉज़ बहुत सारे स्टॉक में आज लॉन्ग बिल्ट-अप की पोजीशन बिल्ड हो रही है। तो ये जो ग्राफ है, ये आपको दिखा रहा है कि जितने नंबर ऑफ स्टॉक्स हैं F&O में, उसमें से कितने में लॉन्ग बिल्ट-अप हो रहा है। तो अगर ज्यादातर स्टॉक में लॉन्ग बिल्ट-अप हो रहा है, इसका मतलब आज का बाजार अच्छा है, और यहां पे लोग अपनी तेजी की पोजीशन को बिल्ड कर रहे हैं। यही चीज अगर आप पोजीशनल ट्रेडिंग के लिए यूज करना चाहते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? टाइम फ्रेम पे बहुत सारी पॉसिबिलिटीज़ हैं, आप 5 मिनट, 15 मिनट, एक घंटा, कुछ भी सिलेक्ट कर सकते हैं, बट मैं वन डे सिलेक्ट करता हूं। तो अगर हम एक दिन का देखें, तो मुझे यहां पे ओवरऑल एक व्यू भी फॉर्म होता है। एप्रोक्सीमेटली यह जो टाइम फ्रेम था, ठीक है, अगर हम देखें 29 फरवरी के आसपास, तो 29 फरवरी से लेकर के लगभग सेकंड मार्च तक हम देख सकते हैं कि लॉन्ग जो था, वह काफी ज्यादा था, जो कि आपको इंडिकेट कर रहा था 29 फरवरी को, कि अगर आप यहां पर ट्रेड बनाना चाहते हैं, तो थोड़े दिन के लिए हो सकता है बाजार पॉजिटिव साइड पर रहेगा। तो यह आपको इंडिकेशन दे रहा है कि आप लॉन्ग ट्रेड बनाएं। सिमिलरली, जब यहां पर यह बढ़ना शुरू हुआ, तब आपको 4 मार्च को यह समझ में आया कि अब शॉर्ट ट्रेड ज्यादा बन रहे हैं बाजार में। इसका मतलब, हो सकता है आपके पास अगर लॉन्ग थे, तो आपको वो
बुक कर लेना चाहिए प्रॉफिट, और अब आपको शॉर्ट ट्रेड बनाना चाहिए। और वही हुआ, थोड़े दिन तक हम देख सकते हैं कि 4 मार्च से लेकर 13 मार्च तक, लगभग 9 दिनों तक बाजार जो है, वो ओवरऑल शॉर्ट साइड में इंक्लाइंड रहा। तो इस तरह से Built-up Breadth को एज़ ऐन ऐड-ऑन इंडिकेटर की तरह आप ट्रेड करके अपना व्यू पॉइंट बना सकते हैं। और बहुत अहम होता है कि आपका व्यू पॉइंट अगर क्लियर है, और उसी डायरेक्शन में आप ट्रेड ले रहे हैं, तो ज्यादातर ट्रेड आपके राइट जाने की प्रोबेबिलिटी काफी बढ़ जाती है। तो ये था Built-up Breadth। अगर आप Quantsapp के अंदर से ये वीडियो नहीं देख रहे हैं, और कोई और प्लेटफॉर्म पे देख रहे हैं, और आपने अभी तक Quantsapp नहीं डाउनलोड किया है, तो आप Quantsapp डाउनलोड कर सकते हैं डिस्क्रिप्शन में जो लिंक दिया हुआ है, उसके थ्रू, और आप इस टूल को यूज कर सकते हैं। धन्यवाद।

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies
All 22 videos by Shubham →