QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Volume Analysis live with market data.
Open in app

Breakouts aur Volume ko Saath Kaise Padhe (Hindi)

Intermediate·Hindi·17 min·641 views·1 year ago

Many traders take a breakout as soon as a big volume bar appears, then face a large stop loss when price retraces. This session explains why that entry hurts trading psychology and how position sizing or waiting for a signal candle helps.

The trainer first finds the most traded futures in Quantsapp's Synopsis F&O Volume, then checks the current and historical built-up of TCS and Infosys to confirm the direction.

On the chart he marks the previous day's resistance and uses the buyers and sellers shown for each candle from the order book to spot a signal candle before entering, with the stop loss at the latest swing.

What you’ll learn

✓Why entering on the breakout volume bar often means a large stop loss
✓Using position sizing or waiting for a retracement and signal candle
✓Finding high-volume stocks with Synopsis F&O Volume (most traded futures)
✓Confirming direction with current and historical futures built-up
✓Reading buyers versus sellers per candle to spot a signal candle
Transcript

नमस्कार दोस्तों, वेलकम बैक टू Quantsapp. अभी-अभी हमने देखा कि जो पिछले सेशन में वहां पर मैंने हाईएस्ट नंबर ऑफ OI स्ट्राइक, उसके हिसाब से किस तरीके से ट्रेड लिया जाता है, मैंने वो डिस्कस किया। अभी मैं जो बात करने वाला हूं, यहां पर भी यह एक इंट्राडे सेटअप ही है, लेकिन यहां पर मैं वॉल्यूम एनालिसिस के हिसाब से जाऊंगा। ठीक है? कई लोग वॉल्यूम को यूज करते हैं, वॉल्यूम एनालिसिस करके किस तरीके से ट्रेड लेते हैं, मैं इस बारे में बात करूंगा। ऑलराइट? और देखूंगा कि इसमें क्या-क्या पहलू को मुझे यहां पर देखना है और किस तरीके से मुझे सारे जो डाटास हैं, उनको किस तरीके से अलाइन करके मुझे इसमें ट्रेड लेना है। ठीक है? ट्रेड सेटअप बहुत ही सिंपल है और हमारा जो एप्लीकेशन है, ये इसको और भी सिंपल कर देता है। मतलब मुझे बाकी कुछ ज्यादा एनालिसिस करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये एज इट इज डाटा आपको प्रोवाइड करता है और वो डाटा आप देखोगे, अगर कंबाइन करोगे, तो आपको बहुत ही अच्छा ट्रेड सेटअप मिलता है। ऑलराइट? तो चलिए, मैं जरा स्क्रीन शेयर करता हूं। वहां पर हम देखेंगे कि किस तरीके से हमारा इसमें ट्रेड सेटअप बनेगा और जो मैं वॉल्यूम एनालिसिस की बात कर रहा हूं, किस तरीके से मैं वहां पर ट्रेड करूंगा। ऑलराइट? तो देखिए, जब मैं बात करता हूं वॉल्यूम एनालिसिस की, वॉल्यूम एनालिसिस, ओके, सो वॉल्यूम एनालिसिस में आप देखोगे सबसे ज्यादा यह कहां पर यूज होता है? यह लोग ब्रेकआउट पर यूज करते हैं, ब्रेकआउट पे यूज करते हैं और कई बार

आप देखोगे, जैसे कि कोई सपोर्ट हो गया या फिर रेजिस्टेंस हो गया, वहां पर अगर रिवर्सल करता है, ठीक है, मैं कहूंगा रिवर्सल, रिवर्सल पर भी यूज किया जाता है। ठीक है? तो बहुत सिंपल-सिंपल तरीके से लोग यूज करते हैं। वह क्या सोचते हैं कि वॉल्यूम यहां पर बढ़ रहा है। ठीक है? आपको थोड़ा आईडिया दे देते हैं। यहां पर मान लीजिए जैसे वॉल्यूम का बार है, ठीक है, यह हिस्टोग्राम टाइप का ऐसा बनता है। ठीक है? इस तरीके से आपको बनता हुआ दिखता है, राइट? तो अचानक से आप देखोगे कि यहां पर आपको एक वॉल्यूम बार मिलती है। ठीक है? अब जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि कोई भी जो डाटा है, उसका एक पर्टिकुलर स्ट्राइक, एक राइट टाइम पर उसकी वैल्यू होती है, हर एक जगह उसको नहीं यूज किया जा सकता। ठीक है? तो यह जो आप वॉल्यूम बार आप देख रहे हो, यह घटता-बढ़ता रहता, कहीं पर आपको बहुत ज्यादा मिलेगा, कहीं पर आपको बहुत कम मिलेगा, राइट? यह जो ब्रेकआउट, यह जो आप देख सकते हो, इसी बार को यूज करके ब्रेकआउट किया जाता है। मतलब वह क्या सोचते हैं कि इस तरीके का बार अगर ब्रेकआउट पे मिलता है तो मैं वहां पर, मुझे ट्रेड बनाना चाहिए। ठीक है? कई बार ये सक्सेसफुल भी होता है, कई बार ये नहीं होता है, राइट? तो इसलिए इसको सक्सेसफुल बनाने के लिए हम क्या करते हैं? हम यहां पर, सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है रिस्क मैनेजमेंट। ठीक है? क्योंकि कई बार ये जो

बार बनता है, आप देखोगे, कई बार ये जो बार बनता है, इसको जरा मैं इरेज कर देता हूं, कई बार जहां पर भी वॉल्यूम बार बनता है, ठीक है, यहां पर मैं लिख देता हूं वॉल्यूम बार, ओके? तो आप देखोगे कि जैसे कोई पर्टिकुलर स्ट्राइक है, मतलब कि ये रेजिस्टेंस है, ओके, तो इसको ब्रेक करता है, ठीक है, इसको ब्रेक करता है, ऐसे ब्रेक करता है, फिर नीचे आके थोड़ा सा सस्टेन करता है, नीचे आके सस्टेन करता है, ऑलराइट? अभी लोग क्या सोचते हैं कि यह जो ब्रेकआउट हुआ, अब यहां पर वो लोग क्या करेंगे? वॉल्यूम बार को देखेंगे कि वॉल्यूम बार, आप देखोगे, बड़ा है। ठीक है? ब्रेकआउट कर लिया, यहीं पर उसको ट्रेड ले लेते। ठीक है? अभी हालांकि इसमें देखिए क्या होता है कि कई बार यह ब्रेकआउट इसने किया और नेक्स्ट कैंडल जो बनती है, वहीं से ब्रेकआउट करके बहुत ऊपर चला जाता, और कई बार क्या होता है कि यह ब्रेकआउट करके इस तरीके से नीचे सस्टेन करता है और यहां पर, फिर यहां से जाना शुरू करता है ऊपर। ठीक है? तो मैं यहां पर ऐसा बनाना चाहूंगा। ठीक है? तो हम दोनों कॉन्टेक्स्ट में बात करेंगे, राइट, दोनों कॉन्टेक्स्ट में बात करेंगे कि किस तरीके से यह यहां पर हमें ट्रेड लेना चाहिए। ठीक है? देखिए, यह यहां पर बार बहुत बड़ा है। ठीक है? तो मान लीजिए कि यहां पर जैसे मैं Nifty की बात कर रहा हूं, तो Nifty में यह कैंडल जो आप देख रहे हो, मान

लीजिए कि ये 70 पॉइंट्स का कैंडल है, 70 या 80 पॉइंट्स का कैंडल है, कई बार 100 पॉइंट्स का भी होता है। तो यहां पर अगर मैं ट्रेड लेने जाऊंगा तो 80 पॉइंट्स, 70-80 पॉइंट्स का जो यहां पर कैंडल है, बिग बार, तो आप वहां पर क्या पाएंगे कि इतना बड़ा अगर स्टॉप लॉस आप लेने जाओगे तो आपका एटलीस्ट 40 पॉइंट्स का स्टॉप लॉस होगा। ठीक है? एटलीस्ट, मिनिमम। ठीक है? अब मैं मिनिमम क्यों कह रहा हूं? बिकॉज़ टाइम डिके बहुत ज्यादा काम करता है। Nifty का अभी भी आप देखोगे वीकली एक्सपायरी है, तो उस पर टाइम डिके तेजी से काम करता है। ठीक है? हो सकता है वो वहां पर 40 से ज्यादा हो, 50 भी जा सकता है। बिकॉज़ यहां पर क्या होगा कि ये जो स्पाइक करता, तो आप देखोगे कि ऑप्शन की प्रीमियम में बहुत ज्यादा स्पाइक करता है और लोग वहां पर मार्केट ऑर्डर मारते हैं, जहां पर उनका बहुत ही हाई प्राइस पे बाय होता है। तो अगर रिट्रेस करके यहां पर जो आता है, यह जो पर्टिकुलर कैंडल यहां पर बनता है, आप देखोगे यह एप्रोक्सीमेट 60 पॉइंट नीचे आ गया, तो यहां पर इनको 30 पॉइंट का लॉस यहां पर दिखना शुरू होता है, और जो यह टाइम यहां पर बिताता है, तो यहां ऑलरेडी 40 पॉइंट्स हो चुका होता है। तो जब तक यहां नीचे जाता है ना, तो वहां पर आप देखोगे 50 पॉइंट्स का स्टॉप लॉस इनको दिखना शुरू होता है। तो यहां पर बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाती, उनसे। वो सोचते हैं कि ये वॉल्यूम ब्रेकआउट किया है, मैं यहां पर ट्रेड ले लेता हूं। ठीक है? तो यहां पर आप देखिए, अगर आप इस तरीके से ट्रेड लेते हो,

जाहिर सी बात है यहां पर आपकी साइकोलॉजी पूरी तरीके से हिलेगी, पूरी तरीके से माइंडसेट हिलेगा। यहां पर होगा क्या कि जो 40-50 मिनट्स का जो आप देख रहे हो, 40-50 जो वो देख रहे हो, पॉइंट देख रहे हो, उतना जो लॉस यहां पर आपको दिख रहा होगा ना, उतने लॉस में आप सोचोगे कि मैं एग्जिट ही कर लूं, या फिर यहां पर लोग क्या करेंगे? यहां पर क्वांटिटी ऐड करेंगे। ठीक है? मैं आप लोग का जैसा माइंडसेट काम करता है, मैं उस हिसाब से बात कर रहा हूं, क्योंकि मैक्सिमम ट्रेडर्स हैं, उनका इसी तरीके से काम करता है। तो यहां पर क्या करेंगे? कुछ क्वांटिटीज ऐड करेंगे। ठीक है? अब यह जो बाकी, बाकी जो घूम के गया है, यहां तो घूम के गया है, मैं कहूंगा यहां तक 70% ऑफ द ट्रेडर्स एग्जिट कर लेंगे यहां पर। ठीक है? यहां पर आप देखोगे कि ऑलरेडी यहां पर, यहां पर लॉस बुक कर लिया होगा। ठीक है? और कुछ लोग जैसे ही आप बाइंग पे आया, यहां पर एग्जिट कर लिए होंगे। तो 70-80%, ठीक है? तो ये 70 भी मैंने बहुत, क्या बोलते हैं, कम ले लिया है। 80% लोग यहीं पर, उनका प्राइस कॉस्ट टू कॉस्ट आया, एग्जिट कर लेंगे। बहुत ही कम लोग यहां पर होल्ड कर रहे हैं। ठीक है? क्योंकि उनकी साइकोलॉजी स्ट्रांग है। बाकी लोग ने जो एग्जिट किया, 70-80-90%, उन लोग की साइकोलॉजी बिल्कुल भी स्ट्रांग नहीं है। ठीक है? तो यहां पर ट्रेड इस तरीके से बिल्कुल भी नहीं लेना है। आप देखिए, अगर यहां पर जो आप ले रहे हो, ठीक है, यह कैंडल जो बनी है, आप इसके ब्रेकआउट का वेट करिए। अब ब्रेकआउट का वेट करोगे तो जाहिर सी

बात है स्टॉप लॉस बहुत बड़ा हो जाएगा, राइट? तो यहां पर आप उसको कैसे मेंटेन कर सकते हो? आप पोजीशन साइज़ करिए, आप पोजीशन साइजिंग करिए। मतलब कि अगर वहां पर 10 लॉट लेने जा रहे थे तो 5 लॉट लीजिए, उससे भी कम लीजिए। ठीक है? क्योंकि अगर वो रिट्रेस करके आएगा तो आप वहां पर दोबारा उसको बाय कर सकते, तो आपका बाइंग एवरेज एप्रोक्सीमेट यहां पर आ जाएगा। तो जो बड़ा आपको 60, 40, 50 पॉइंट का स्टॉप लॉस लग रहा, तो 20-2 हो जाएगा। ठीक है? सबसे ऑप्टिमम तरीका यही है। या तो फिर लोग बोलेंगे कि वहां पर ट्रेड ही मत लीजिए। ठीक है? ऐसा भी आप कर सकते हो। यह जब रिट्रेस करके यहां पर आता है तो आप देखिए, यहां पर कुछ कंडीशन, अभी डायरेक्टली रिट्रेस करके रेड कैंडल बनी, तो मुझे वहां पर ट्रेड नहीं लेना है, मुझे वेट करना है, मुझे वहां पर कुछ, मुझे सिग्नल चाहिए। ठीक है? अगर वो सिग्नल नहीं मिलता तो वहां पर लेने का मतलब ही नहीं है। वो सिग्नल मुझे चाहिए ताकि यह ब्रेकआउट करे तो मुझे वहां पर एक अच्छा-खासा ट्रेड मिले, राइट? अभी जरूरी नहीं कि यहां पर कैंडल बहुत ज्यादा टाइम बिता रहा है तो मैं वहां पर डायरेक्टली बाय कर लूं। ठीक है? ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ओके? तो मैं वहां पर, कुछ सिग्नल मुझे मिलना चाहिए। ऑलराइट? तो यहां पर जो आज का ट्रेड सेटअप मैं बता रहा हूं, मैं दोनों कॉन्सेप्ट मैं बताऊंगा। मैं आपको यह एक टूल बताऊंगा जो आपको बताएगा कि कौन से पर्टिकुलर स्टॉक में वॉल्यूम बहुत अच्छा चल रहा है, और यह जो कंडीशन यहां पर बनती है, यहां पर आपको

किस तरीके से सिग्नल मिलता है, वो वाला टूल भी बताऊंगा। ठीक है? तो दोनों टूल के हिसाब से आप देखोगे कि आपको ट्रेड सेटअप काफी अच्छा मिलता है। आप इसमें भी ले सकते हो, आप इसमें भी ले सकते हो। ठीक है? ज्यादातर आप कोशिश करें कि आप यह वाले में जाइए, यह वाले को अवॉइड करिए। ठीक है? क्योंकि अगर आप न्यू बिगनर हैं तो यहां पर ट्रेड मत लीजिए, क्योंकि ऐसा हमेशा नहीं होता, वो ब्रेकआउट करके बहुत ऊपर चला गया। थोड़ा सा नीचे आएगा, आपको लॉस बड़ा दिखेगा, तो आपका मोरल ऑलरेडी डाउन हो जाएगा, आप नेक्स्ट दिन, नेक्स्ट दिन ट्रेड ही नहीं बनाओगे। ठीक है? तो इस चीज को अवॉइड करिए। जब यह नीचे आता है तो वहां पर आप ट्रेड लेना शुरू कर सकते हो, राइट? तो पहले मैं आईडेंटिफाई करूंगा कि कौन से स्टॉक्स का वॉल्यूम बहुत अच्छा चल रहा है। ठीक है? अभी इंडिविजुअली मैं देखने जाऊंगा चार्ट पे तो मुझे बहुत डिफिकल्टी महसूस होगी। ठीक है? और प्लस इसके बाद मैं कोई इंडिकेटर यूज करूंगा, मुझे यहां पर एक सिग्नल मुझे दे, और वो सबको पता है कि मैं कौन से इंडिकेटर की बात कर रहा। मैं चार्ट पे देखने वाला हूं इंडिकेटर। ठीक है? क्योंकि वो इंडिकेटर बहुत ही उम्दा काम करता है, कौन सा आपका प्रोपर्टी टूल है, और वो आप देखोगे उसकी एक्यूरेसी काफी हद तक ज्यादा है। ठीक है? मैं हमेशा कहता हूं कि जो इंडिकेटर है, उसको बखूबी इस्तेमाल कीजिए, लेकिन ढंग से इस्तेमाल कीजिए। कहीं पर भी उसको नहीं यूज करना है। जब तक वो सिग्नल नहीं देता पर्टिकुलर जगह पर, तब तक हमें ट्रेड नहीं

लेना होता, राइट? तो चलिए, पहले हम देखते हैं कि वॉल्यूम किस तरीके से आईडेंटिफाई करेंगे। तो हम क्या करेंगे? हम यहां पर Track में जाएंगे और आप देख सकते हो, Price and Volume में Synopsis F&O Volume यहां पर आपको दिख रहा है। इसको आप क्लिक करिए। ऑलराइट? तो यहां पर आप क्लिक करोगे तो देखोगे कि ऊपर जितने स्टॉक्स हैं, यहां पर Most Traded Futures आपको दिख रहा है, राइट? Most Traded Futures. मुझे फ्यूचर्स ही पकड़ना है, क्योंकि मार्केट में मैं हमेशा कहता हूं, अपने हर एक सेशन में कहता हूं कि सबसे रिलायबल अगर कोई डाटा है, मतलब सबसे रिलायबल कोई फोर्स है, तो फ्यूचर्स का डाटा। ठीक है? वह आपको क्लियर पिक्चर देता है। तो यहां पर मुझे क्या बता रहा है कि यह जो ऊपर जितने भी स्टॉक हैं, इनमें वॉल्यूम बहुत ज्यादा है, वह भी फ्यूचर में। तो जाहिर सी बात है कि अगर यहां पर मुझे ब्रेकआउट मिलता है तो मुझे बहुत अच्छा मिलेगा। और सबसे इंपॉर्टेंट बात यहां पर यह है कि यह जो F&O वॉल्यूम का डाटा, इसमें आपको एक ब्रेकआउट प्लस आपको 1:2 का जो रेशियो है, वो मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ठीक है? तो आप खुद ही देखिए, जब मैं इसमें आपको एनालिसिस करके बताऊंगा कि किस तरीके से उन स्टॉक्स में अच्छा-खासा ट्रेड सेटअप बना हुआ है। यहां पर आप देख सकते हो, यहां पर TCS, Infosys यहां पर दिया हुआ है,

राइट? तो मुझे यहां पर दिख रहा है कि TCS में और Infosys में यहां पर वॉल्यूम ज्यादा। अभी वॉल्यूम किस तरफ ज्यादा है, मुझे वह देखना जरूरी है। डायरेक्टली मैं जाके ब्लाइंडली उसको ट्रेड नहीं करूंगा। तो हम क्या करेंगे? हम जाते हैं, हम Track में Built-up Symbol, और यहां पर हम TCS को देखते हैं, राइट, कि उसका वॉल्यूम बना है, लेकिन किस तरफ बना है, राइट? तो देखिए, यहां पर लॉन्ग की तरफ उसका वॉल्यूम बना हुआ है, राइट? तो लॉन्ग बिल्ट-अप है। तो मुझे मॉर्निंग में यह दिख रहा है कि लॉन्ग बिल्ट-अप है, तो जाहिर सी बात है मैं इसको बुलिश की ओर में पूरा ट्रेड बनाऊंगा, राइट? अभी इसका थोड़ा हिस्टोरिकल देख लेते हैं, कई दिनों से TCS का मूवमेंट कैसा है। ठीक है? यहां पर, सॉरी, यहां Sun Pharma आया हुआ है, इसको जरा TCS यहां पर देख लेते। TCS का मैं देख रहा हूं कि कुछ दिनों से इसका बिल्ट-अप ऊपर की ओर ही है। ठीक है? मतलब स्टॉक पूरा ऊपर ही जा रहा है, राइट? तो यहां पर डायरेक्शन मुझे दिख रहा है कि ऊपर है। ठीक है? लॉन्ग बिल्ट-अप मुझे पहले दिखा था, फिर लॉन्ग अनवाइंडिंग दिखी, अभी आज भी पूरा लॉन्ग बिल्ट-अप है। ठीक है? तो मतलब उस लॉन्ग बिल्ट-अप को एक दिन छोड़ के उसने कंटिन्यू किया है और प्राइस उसके ऊपर भी है। ठीक है? अभी इतना ऊपर है तो जाहिर सी बात है, पूरा गैप-अप ओपन हुआ है। ठीक है? तो चलिए, चलते हैं और TCS का चार्ट देखते हैं। यहां पर आप देखेंगे, ये मैंने TCS

का चार्ट यहां पर लगा रखा है, और ट्रेड कैसे लिया वो मैंने यहां पर लगा रखा है। ठीक है? क्योंकि आज इसमें ट्रेड बना था तो उसी के हिसाब से मैं आपको बताना चाह रहा हूं। ऑलराइट? तो चलिए, आपको थोड़ा बताते हैं। तो यहां पर देखिए, मॉर्निंग में ये देख सकते हो कि यहां पर गैप-अप ओपन हुआ। अब ये कल का रेजिस्टेंस था, राइट? तो हम क्या करेंगे? उसको मार्क करेंगे। तो ये रहा मेरा रेजिस्टेंस। ठीक है? अभी जैसा कि मैंने कहा था कि वॉल्यूम के साथ पूरा ब्रेकआउट करना चाहिए। अभी ऑलरेडी मैंने देखा Synopsis में उसका वॉल्यूम काफी ज्यादा, Most Traded Futures वहां पर बोल रहा है, जिसका वॉल्यूम काफी ज्यादा है। ओके? तो यहां पर आप देख सकते हो कि ये वॉल्यूम काफी ज्यादा है यहां पर। ठीक? मतलब कैंडल पूरा ऊपर ही ब्रेकआउट कर ली। अभी हालांकि रेड कैंडल बना है, तो जाहिर सी बात है ट्रेड यहां नहीं बनेगा। कई लोगों ने क्या किया होगा कि यहां पर ट्रेड ले लिया होगा। ठीक है? कई लोगों ने यहां पर ट्रेड लिया होगा। आप देखो, 4,200 से जब नीचे गिर के यह 4,123 पर आया है, तो यहां पर उनको ऑलरेडी लॉस यहां पर हो रहा होगा। अब कई लोग यहीं पर एग्जिट कर लेंगे, लेकिन हम यहां पर एग्जिट नहीं करेंगे। रीज़न क्या है? यहां पर मुझे सिग्नल चाहिए। ऑलरेडी मुझे पता है कि TCS में वॉल्यूम ज्यादा है, बिल्ट-अप इसका ऊपर की ओर है, तो ट्रेड ऊपर की ओर ही बनेगा। अभी देखिए, यह यहां पर ग्रीन कैंडल, मुझे कुछ सिग्नल चाहिए, तो ग्रीन कैंडल पहली बनी है जिसमें 92,000 बायर हैं, 1,44,000

सेलर्स हैं। बिल्कुल सिग्नल कैंडल नहीं है ये। आगे देखते हैं। यहां पर देखिए, 89,000 मेरे बायर्स हैं, 54,000 सेलर्स हैं, नियर डबल है, नियर। यह मेरा एक सिग्नल कैंडल यहां पर बनता है। ऑलराइट? अभी आगे हम देखते हैं कि कहीं पर देख सकते हो कि बायर जो हैं, पहले यहां पर बायर देख सकते हो आधे थे, अब यहां पर आप देखिए डबल होना शुरू कर लिए। फिर यहां पर देखिए, यहां पर भी इक्वल है। इसके बाद देखिए, यहां पर मुझे थोड़े से मेरे बायर कम हो गए। उसके बाद आप देखिए, 39,000 मेरे बायर हैं, 20,000 सेलर्स हैं। फिर नेक्स्ट कैंडल आप देख सकते हो, 26,000 मेरे बायर हैं, 1,000 सेलर हैं। मतलब जो सिग्नल कैंडल है, उसको फॉलो कर रहे हैं ये लोग। यहां पर पूरे तरीके से अपट्रेंड बन रहा है और नेक्स्ट कैंडल में ब्रेक किया, उस पर आप देख सकते हो 1 लाख मेरे बायर, 47,000 सेलर्स हैं। तो मेरा ट्रेड वहां पर बनेगा और एक इजी तरीके से 1:2 का रेशियो मुझे मिला हुआ। ओके? तो आप देखिए, मैंने वहां पर पहले इसके स्टॉक के ट्रेंड को एनालाइज किया, मैंने वॉल्यूम को एनालाइज किया, उसके बाद आप देखिए कि चार्ट में जाकर मैंने सिग्नल पे देखा। दोनों चीज बहुत जरूरी हैं। एक और बार मैं आपको दिखा देता हूं, और बार यहां पर दिखा देता हूं। आप इसमें स्टेप्स को देखिए। ठीक है? स्टेप्स मैं लिख देता हूं। आप वॉल्यूम देखिए, मोस्ट ऑफ द वॉल्यूम किसमें ज्यादा ट्रेड हो रहे हैं, उसके बाद आप

उसका बिल्ट-अप देखिए। ठीक है? बिल्ट-अप आप कौन सा देखेंगे? हिस्टोरिकल देखिए और करंट वाला देखिए। उसके बाद आप क्या देखेंगे कि चार्ट पर जाके चार्ट ओपन करिए, चार्ट पे आप लेवल्स देखिए, उसके साथ आप सिग्नल देखिए, जो सिग्नल कैंडल है। सिग्नल किससे मिलेंगे? आपको ऑर्डर बुक से मिलेंगे। ठीक है? जो कि आपको एक उम्दा ट्रेड यहां पर देने में माहिर है। ऑलराइट? तो यह था, देख सकते हो कि किस तरीके से TCS बना। मैं अगर कुछ और स्टॉक आपको दिखाऊं तो वो भी दिखा सकता हूं। यहां पर Infosys है। Infosys में देखेंगे कि इसका हिस्टोरिकल कैसा है। ठीक है? मैंने यहां पर पहले देख लिया। यहां पर Infosys में हिस्टोरिकल देखते हैं। देखो, हिस्टॉरिकली ये अपसाइड है। अब इसका Symbol में देखते हैं कि करंट इसका क्या चल रहा है। तो करंट देखिए, Infosys वापस से पूरा यहां पर लॉन्ग बिल्ट-अप है। अभी चार्ट में जाकर देखते हैं। यहां पर Infosys एंटर करते हैं। देखिए, Infosys का भी कंडीशन सेम है। अब यहां पर देखिए, यह कल का, आप देख सकते हो कि यह रेजिस्टेंस यहां पर भी ब्रेक कर रहा है, और कल का जो यहां पर देख सकते हो कि जो डे क्लोजिंग है, उसके पास में एक हाई बनाया था और प्राइस उसके ऊपर ही सस्टेन किया। तो यह

भी एक आपको एक कंफर्मेशन दे रहा है। अभी देखिए, यहां पर ग्रीन कैंडल जगह-जगह बनी है, जहां पर आपको दिख रहा है कि बुलिश कहां है। तो मैं थोड़ा आगे जाकर देखता हूं। ठीक है? तो आप देख सकते हो, यहां पर यह पर्टिकुलर कैंडल है जहां पर 300 मेरे बायर्स हैं, 12,000 सेलर हैं। इसका ब्रेकआउट यहां पर हुआ है जहां पर 26,000 मेरे बायर्स हैं, और आप देखोगे कि अगर मैंने यहां पर ट्रेड लिया है, राइट, लेटेस्ट स्विंग, यह रहा मेरा स्टॉप लॉस, और 1:2 का टारगेट मैं रखूंगा, और आप देख सकते हो कि 1:2 का टारगेट मुझे मिला हुआ है। सॉरी, जस्ट अ मिनट। आप देख सकते हो। ऑलराइट? तो यह था वॉल्यूम एनालिसिस के ऊपर सेशन, जहां पर वॉल्यूम को देखकर किस तरीके से ट्रेड बनाया जाता है, किस तरीके से लेवल मार्किंग की जाती है, किस तरीके से डाटा को उसके साथ अलाइन करके ट्रेड लिया जाता है, ये मैंने आपको बताया। ऑलराइट? सो आई होप आपको ये सेशन पसंद आया होगा। ठीक है? सो आज के लिए इतना ही था। आज दोनों सेशन में जो मैंने बात की, आप इसको अपनी ट्रेडिंग जर्नी में इवॉल्व कर सकते हैं। ठीक है? सो मिलते हैं नेक्स्ट सेशन में, जहां पर मैं कुछ और नए कॉन्सेप्ट लाऊंगा और आपको काफी चीजें यहां पर बताऊंगा, चाहे वो पोजीशनल ट्रेड हो या फिर इंट्राडे ट्रेड हो। ऑलराइट? सो दिस इज़ Dharmendra Rajbhar साइनिंग ऑफ। नमस्कार।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.