Swing Trading: Trap Indicator aur Futures Build-up (Hindi)
Swing or positional trades are held for days or weeks, and futures lot sizes and option Greeks make them riskier without a plan. This lesson combines technical levels with data: option OI for levels and futures OI for direction.
The trainer explains how call writers unwind and shift higher when resistance breaks, and put writers do the same below support, as seen in the Open Interest tool on Nifty. Quantsapp's Trap Indicator turns this into put-writer-trap (probable sell) and call-writer-trap (probable buy) signals, entered the next day only if the stock opens within 1% of the signal-day close.
The futures build-up cycle over 20 days in Built-up Scrip Cycle then confirms the trend: IGL is skipped as mixed, while Tata Steel's short build-up supports a bearish trade with defined risk.
In this video
- 0:00Swing trading kya hai
- 1:16Stocks, futures aur options mein risk
- 2:34Option OI levels, futures OI direction
- 4:39Resistance break par call writers
- 5:55Support break par put writers
- 7:11Open Interest tool par Nifty
- 9:43Trap Indicator signals aur entry rules
- 12:07Futures build-up ke char cycle
- 14:38Built-up Scrip Cycle par Nifty
- 17:02IGL aur Tata Steel ke examples
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो फ्रेंड्स, वेलकम टू Quantsapp. मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। आज हम बात करेंगे स्विंग ट्रेडिंग के बारे में, यानी कि पोज़ीशनल ट्रेडिंग के बारे में, कैसे हम किसी सॉफ्टवेयर को यूज़ करके, कैसे हम कुछ पोज़ीशनल टूल्स को यूज़ करके, कैसे हम एक पोज़ीशनल ट्रेड ले सकते हैं, एंड कैसे पॉसिबल उसका एग्ज़िट मिलेगा, और कैसे हम एनालिसिस करके कुछ स्टॉक को हम सेलेक्ट कर सकते हैं। ठीक है? तो चलिए, चलते हैं। पहले हम बात करते हैं कि स्विंग ट्रेडिंग एक्चुअली होती कैसी है, लोग करते कैसे हैं। ठीक है? तो स्विंग ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेडिंग को अगर मैं दूसरे टर्म में अगर मैं बात करूं, तो इसको हम पोज़ीशनल ट्रेड भी बोलते हैं, कि किसी पर्टिकुलर स्टॉक को हम बाय करके कुछ दिनों तक होल्ड करते हैं। ठीक है? सो जब भी मैं पोज़ीशनल ट्रेड की बात करूं, इसका मतलब यह है कि किसी स्टॉक को मैंने परचेज़ किया और उसको एक-दो दिन, या फिर मान लीजिए मैं 10 डेज़ तक भी होल्ड करता हूं। कुछ लोग आगे भी कैरी फॉरवर्ड करते हैं, कुछ 30 डेज़, वन मंथ या टू मंथ्स के लिए भी उसको कैरी फॉरवर्ड करते हैं। ठीक है? कई लोग स्टॉक्स में बाय करते हैं, कई लोग फ्यूचर्स में बाय करते हैं, कई लोग ऑप्शंस में बाय करते हैं। ठीक है? तो स्टॉक्स में जब बाय
करते हैं, तो स्टॉक्स में इशू नहीं होता है, बिकॉज़ उसकी कोई एक्सपायरी, उसका, उसको एक्सपायरी, टाइम डीके का इशू नहीं होता है। तो लोग उसको बाय करते हैं, मान लीजिए अगर कुछ नीचे भी लेवल पे आ जाता है, तो वहां पर उसको, ये उसको और भी बाय करके एवरेज आउट करते हैं। ठीक है? तो स्टॉक का प्रॉब्लम नहीं होता, लेकिन जब मैं फ्यूचर की बात करूं, जब हम फ्यूचर में ट्रेड करते हैं, तो फ्यूचर में लॉट साइज़ ज़्यादा होने की वजह से वहां पर उनको लॉसेस और प्रॉफिट अलग-अलग तरीके से दिखना शुरू होता है। जितना ज़्यादा प्रॉफिट दिखता है, उतना ज़्यादा लॉस भी दिखना शुरू होता है। ठीक है? फिर हम बात करते हैं ऑप्शंस की, तो ऑप्शंस के जो ऑप्शन ग्रीक्स होते हैं, वो खासा, खास करके इस पर असर करते हैं। अगर हम बगैर स्ट्रेटेजी के अगर इसमें ट्रेड करते हैं, तो हमें बहुत बड़ा नुकसान देखने को मिलता है। ठीक है? सो चलिए, आज बात करेंगे कि किस तरीके से हम ऑप्शन ट्रेडिंग या फिर फ्यूचर ट्रेडिंग करके पोज़ीशनल ट्रेड हम ले सकते हैं। ठीक है? सो जब मैं बात करता हूं कि किसी पर्टिकुलर स्टॉक को अगर मुझे ट्रेड लेना है, तो सिर्फ हम टेक्निकल के भरोसे उस पर नहीं देख सकते हैं। ठीक है? सिर्फ टेक्निकल्स जो हम देखते हैं, सिर्फ उसके भरोसे नहीं रहते हैं। टेक्निकल से आप देखिए, लेकिन टेक्निकल के साथ-साथ में हम डेटा को भी चेक करते हैं।
ठीक है? अभी चेक करना है, तो हमें क्या देखना पड़ता है? ऑप्शन OI को भी देखना पड़ता है और फ्यूचर OI को भी देखना पड़ता है। ठीक है? ऑप्शन OI को भी देखना पड़ता है और फ्यूचर्स OI को भी देखना पड़ता है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। ठीक है? तो जब मैं बात करूं ऑप्शन OI की, तो ऑप्शन OI से हमें क्या मालूम पड़ता है? हमें मालूम पड़ते हैं कुछ लेवल्स। ठीक है? पहली इंपॉर्टेंट चीज़ होती है कि कुछ लेवल्स हमें मालूम पड़ते हैं, कि कहां पर मुझे एक पर्टिकुलर राइटर्स, या फिर आप देखोगे, अ, एक बहुत ही अच्छा जो रेज़िस्टेंस है, जहां पे प्राइस ने बहुत बार वहां पर उसको रिस्पेक्ट किया हो, या फिर सपोर्ट लेवल हम देख सकते हैं। तो वो फ्यूचर्स-ऑप्शंस के डेटा पे हम लेवल्स फाइंड आउट करते हैं, जहां पे बहुत ज़्यादा कॉल राइटर्स या ऑप्शन राइटर्स, हम देख, ऑप्शन राइटर्स, नॉट जस्ट कॉल राइटर्स, ऑप्शन राइटर्स पोज़ीशन बनाते, तो उसकी वजह से हम लेवल देखते हैं। और वो जो ऑप्शन डेटा उस पर्टिकुलर लेवल पर जो चेंज होता है, उसके मुताबिक वहां पर कैसा ट्रेंड, ट्रेंड बनता है, हम वो चेक करेंगे। ठीक है? फिर फ्यूचर डेटा से हम पता करते हैं डायरेक्शन। ठीक है? कि इस पर्टिकुलर स्टॉक का डायरेक्शन क्या हो सकता है, जो हमें एक
बैकअप मिलता है। ठीक है? जिसकी वजह से जो भी पर्टिकुलर स्टॉक में ब्रेकआउट आता है, वो सस्टेन करने के चांसेस ज़्यादा हो जाते हैं। ठीक है? तो हम इससे पता करेंगे कि इसका डायरेक्शन क्या है। ऑलराइट, सो चलिए, पहले हम बात करते हैं ऑप्शंस OI की। ठीक है? टेक्निकल्स तो हम देख ही लेंगे, टेक्निकल्स कैसे किसी पर्टिकुलर स्टॉक का बनता है। ठीक है? कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक देख लो, कि ऐसा रेज़िस्टेंस या सपोर्ट है, हम सोचते हैं कि यहां पर ऐसा आएगा, नीचे आएगा, या इसको ब्रेक करके ऐसा ऊपर जा सकता है। ठीक है? ये टेक्निकल्स होता है, लेकिन इसी के साथ अगर मैं डेटा को मैच करूं, ठीक है, जैसे यह पर्टिकुलर लेवल्स हैं, ठीक है, यहां पे बहुत ज़्यादा कॉल ऑप्शन राइटर्स हैं। ठीक है? कॉल ऑप्शन राइटर्स,
ठीक है, कॉल ऑप्शन राइटर्स। सो अगर कोई भी पर्टिकुलर, पर्टिकुलर स्टॉक इनके लेवल को ब्रीच करता है ऊपर की ओर, ठीक है, तो इनमें एक सेंटीमेंट जनरेट होता है कि हो सकता है कि यह पर्टिकुलर स्टॉक ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है, या और भी ऊपर जा सकता है। ठीक है? और भी ऊपर जा सकता है। तो कॉल ऑप्शन राइटर्स क्या करेंगे? अपनी पोज़ीशन यहां से अनवाइंड करना शुरू करेंगे। ठीक है? आदर, वहां पर वो लॉसेस बुक करेंगे। ठीक है? मोस्ट प्रोबेबली, जब ब्रेक कर दिया तो लॉसेस ही बुक होते हैं। तो लॉसेस बुक करके वो क्या करेंगे? अपर लेवल पर जाकर अपनी पोज़ीशन वहां पर बनाते हैं। ठीक है? तो जहां पे आप देखेंगे बहुत ज़्यादा कॉल राइटर्स थे, मान लीजिए 10 लाख कॉल राइटर्स थे, उसमें से अराउंड 2 लाख एग्ज़िट कर गए, फिर बाद में वही 3 लाख एग्ज़िट करेंगे, ऐसे कर-कर के वहां पर एग्ज़िट करना शुरू करते हैं, कि मैं यहां पर, मैंने पोज़ीशन बनाई थी, मैं लॉस बुक कर रहा हूं, क्योंकि मुझे एक फियर है, एक डर आ गया है कि ये जो लेवल है इसको ब्रीच किया है। तो यहां पे कॉल ऑप्शन राइटर्स, कॉल ऑप्शन राइटर्स को ये लगेगा कि ब्रीच किया है, तो यह ऊपर जा सकता है, तो इनके लॉसेस ज़्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अपनी पोज़ीशन को राइट करते हैं, और हमें एक स्मूथ फ्लो ऊपर की ओर मिलता है। ओके, सो सिमिलरली अगर मैं दूसरे
टेक्निकल्स की बात करूं, ठीक है, ये तो हमने रेज़िस्टेंस की बात की, अभी मैं यहां पर सपोर्ट की बात करता हूं। ठीक है? अभी मैं यहां पर सपोर्ट की बात करता हूं। अगर मैंने कोई भी सपोर्ट लेवल, अगर मैं देख रहा हूं, यहां से प्राइस इस तरीके से मूव होके ऐसे नीचे आया, ठीक है, तो नीचे या तो यहां पर ऐसे जाएगा, या तो इसको ब्रेक करके यहां पर जाने के, नीचे चांसेस हैं। तो इसके नीचे भी अगर यहां पे नीचे जा रहा है, ठीक है, तो आप यह देखेंगे कि यहां पे जो पुट ऑप्शन राइटर्स थे, जिन्होंने अपनी पोज़ीशन वहां पर बनाई थी, अभी उनमें फियर आ गया है कि ये बाज़ार और नीचे जा सकता है। तो वो यहां पर क्या करेंगे? वो यहां पर अपनी पोज़ीशन वाइंड अप करेंगे। तो जितने पुट राइटर्स थे, वो पोज़ीशन यहां से एग्ज़िट करेंगे, और नीचे कहीं किसी लेवल पे जाके अपनी न्यू पोज़ीशन बनाएंगे। ठीक है? तो जो न्यू पोज़ीशन बनाते हैं, आगे-आगे जाते हैं, तो हमारा जो प्राइस है, और नीचे-नीचे गिरना शुरू करता है। ठीक है? जैसे यहां पर अनवाइंडिंग हुई, यहां से ऊपर जाना शुरू हुआ, वैसे ही वहां पर अनवाइंडिंग होती है पुट ऑप्शन राइटर्स की, तो वहां पर वो नीचे की ओर जाना शुरू हो जाता है। ठीक है? तो हम देखेंगे किस तरीके से ये कॉल राइटर्स और पुट राइटर कैसे काम करते हैं। ठीक है? तो
चलिए, चलते हैं, तो हम अपने Quantsapp एप्लीकेशन पे। ठीक है? तो यहां पर आप ऊपर Track में जाइए, Track में, और हम Open Interest को ओपन करते हैं। ठीक है? तो जैसे ये Nifty है। ऑलराइट, सो Nifty पे अभी आप देखिए, जैसे कि इसका प्राइस चल रहा है, करंट है 24,215. ठीक है? ऊपर की ओर यहां पर इसका मूव कर रहा है, ठीक है, प्राइस। तो यहां पे आप ये देखिए कि जैसे पहले, ठीक है, हर एक लेवल है, जैसे 24,000 का लेवल है, उसके पहले 23,500, 23,000, ये 500-500 का बड़ा-बड़ा डिफरेंस है, तो मैं इतने बड़े डिफरेंस को नहीं देखूंगा, मैं थोड़ा पहले छोटे डिफरेंस को मैं देखता हूं। ठीक है? तो यहां पे आप क्लियर देख सकते हो कि किस तरीके से ऊपर कॉल राइटर्स, जितने भी ग्रीन हैं वो कॉल राइटर्स हैं, डार्क ग्रीन मतलब यहां पर एडिशन हुआ है। ठीक है? नीचे जितने भी आप रेड देख रहे हो, वो, वो सारे पुट ऑप्शन राइटर्स हैं, और उनमें आप देख सकते हो कैसे डार्क रेड जो है, एडिशन हुआ है। तो हम क्या देखेंगे? कि जैसे ही प्राइस यहां से ऊपर-ऊपर मूव होता है, तो ये जो ग्रीन बार आप देख रहे हो यहां पे, ये ब्लैंक होना शुरू, शुरू होता है, इसके जैसे। तो यहां पर आपको कॉल अनवाइंडिंग दिखना शुरू होती है, मतलब उनमें एक फियर आता है कि ये प्राइस ऊपर
जाएगा। यहां पर आपको क्लियर दिखता है कि पर्टिकुलर लेवल को ऊपर की ओर ब्रीच किया है। सिमिलरली, ये नीचे आता है, तो जैसे आप यहां पर ब्लैंक बॉक्स देख रहे हैं, ठीक है, तो जैसे यहां पर नीचे आएगा, तो यहां पर ब्लैंक बॉक्स दिखना शुरू हो जाएगा, कि यहां पे यह प्राइस नीचे जाने की कोशिश कर रहा है, मतलब यहां पे डाउनसाइड हमें देखने को मिल सकता है, तो मुझे वहां पर एक पुट साइड में ट्रेड मिल जाता है। ठीक है? तो जब, अभी आपने, जब मैं बात करता हूं कि लेवल को ब्रीच करके ऊपर जा रहा है, तो कुछ कई दिनों तक वह सस्टेन करने की कोशिश करता है, अगर उसके पीछे फ्यूचर डेटा का बैकअप होता है। तो अगर उसके पीछे फ्यूचर डेटा का बैकअप होता है, तो, तो पहले हम देखेंगे कि जो मैंने आपको बताया कि यहां पर कॉल राइटर्स अनवाइंडिंग करते हैं, तो कैसे मुझे वहां पे ट्रेड मिलता है। क्योंकि यहां पे सारे कॉल राइटर्स, अगर ये प्राइस ऊपर जाता है, तो जितने राइटर्स हैं वो ट्रैप हो जाएंगे, उनकी पोज़ीशन ट्रैप हो जाती है। ठीक है? सिमिलरली, अगर ये नीचे जाता है, तो जितने पुट राइटर्स हैं, उनकी पोज़ीशन ट्रैप होती है। तो पुट राइटर ट्रैप मतलब आपको बेयरिश सिग्नल मिल रहा है, कॉल राइटर ट्रैप मतलब आपको बुलिश सिग्नल मिल रहा है। चलिए, चलते हैं, तो पहले हम Quantsapp एप्लीकेशन पे देखेंगे। आप Trading में जाएंगे, Trading में कौन सा मॉडल आप देख रहे हैं? सो Quant, Quant Models में आप देखेंगे, लास्ट ऑप्शन है Trap Indicator. ठीक है? तो ये आपका Trap
Indicator है। तो यहां पर आप देख सकते हो कि किस तरीके से आपको यहां पर सिग्नल जनरेट हो रहा है। ठीक है? सो मैं यहां पर क्या देख रहा हूं? कि मेरा सिग्नल यहां पर आ रहा है पुट राइटर्स ट्रैप PS. ठीक है? पुट राइटर्स ट्रैप PS, PS मतलब प्रोबेबल सेल। मतलब जो सिंबल है आगे, Tata Steel, PVR INOX, ठीक है, इनके आगे पुट राइटर्स ट्रैप PS लिखा हुआ है, इसका मतलब इनमें एक बेयरिश ट्रेड जनरेट हुआ है। तो मतलब यहां पर बोल रहे हैं कि ये संभावना है कि यह Tata Steel और PVR INOX नीचे जा, नीचे जा सकता है, तो मैं इसमें एक बेयरिश ट्रेड बना सकता हूं अगले कुछ दिनों के लिए। ठीक है? सिमिलरली, यहां पर आपको कॉल राइटर ट्रैप भी आएगा, जैसे यहां पर Apollo Hospitals में दिख रहा है आपको। ठीक है? कॉल राइटर ट्रैप PB, मतलब प्रोबेबल बाय। तो Apollo Hospitals में मैं एक बुलिश वाला ट्रेड बना सकता हूं, उसको बाय करके कुछ दिनों तक होल्ड कर सकता हूं। ठीक है? तो यह मेरा बुलिश ट्रेड हो जाएगा। ऑलराइट, अभी इसकी कुछ कंडीशंस हैं जो मुझे देखनी पड़ती हैं। तो चलिए, कंडीशन देखते हैं। तो पहला ये है कि जो सिग्नल डेट है, ठीक है, जिस दिन ये सिग्नल जनरेट हो रहा है, जैसे आप देख सकते हो 10 जुलाई, ठीक है, 10 जुलाई को, जिस दिन ये सिग्नल जनरेट हो रहा है, उस दिन आप कोई फ्रेश ट्रेड इसमें नहीं बनाएंगे। ठीक है? फ्रेश ट्रेड उसमें हम नहीं बनाएंगे। हम क्या करेंगे? आज 3:30, आफ्टर
3:30 इसका क्लोज़िंग प्राइस देखेंगे, और वो क्लोज़िंग प्राइस हम मार्क करेंगे कि इसका क्लोज़िंग प्राइस कितना है, और नेक्स्ट डे जब यह ओपन होता है, तो हम ये देखेंगे कि क्लोज़िंग प्राइस के आसपास ओपन होना चाहिए। ठीक है? गैप-अप या गैप-डाउन ओपन नहीं होना चाहिए, मतलब 1% से ज़्यादा, ज़्यादा की ओपनिंग नहीं होनी चाहिए। जैसे हम यहां पर देख सकते हैं, जैसे Escorts है यहां पे। ठीक है? अगर Escorts यहां पर आप देख सकें, अभी करंट इसका प्राइस है फ 82, ठीक है, तो 1% अगर मैं बोलूं तो ₹1 के आसपास। तो अगर ये 41 डायरेक्टली डाउनसाइड ओपन होता है, तो गैप-डाउन कंसीडर कर लिया जाएगा, तो फिर मैं उसमें एक फ्रेश ट्रेड नहीं बनाऊंगा। सो 0 के अंडर में इसकी ओपनिंग होनी चाहिए, तब जाके मेरा उसमें ट्रेड बनता है। ठीक है? सो अभी जैसे मैं बात कर रहा था कि कोई भी ब्रेकआउट अगर हम देखते हैं, ठीक है, सो हमें वो ब्रेकआउट सस्टेन होने के चांसेस कितने हैं, वो पता करना पड़ता है। ठीक है? तो उसके लिए हम यूज़ करते हैं फ्यूचर डेटा। ऑलराइट, उसके लिए हम यूज़ करेंगे फ्यूचर
डेटा। तो फ्यूचर डेटा बहुत सिंपल है, अगर लोगों की एनालिसिस है या उनका कुछ परसेप्शन है कि यह पर्टिकुलर जो स्टॉक है वह ऊपर जा सकता है, तो लोग क्या करेंगे? उसका फ्यूचर बाय करते हैं। ठीक है? इससे क्या होता है? बाइंग अमिनेशन हो जाता है। ठीक है? बाइंग अमिनेशन शुरू हो जाता है, और, और ये देखोगे कि एक पूरे फ़ोर्स के साथ वो स्टॉक धीरे-धीरे ऊपर होना शुरू करता है। तो यहां पर क्या हो रहा है? कि आपका ओपन इंटरेस्ट, नया कॉन्ट्रैक्ट ओपन हो रहा है। जैसे हम कोई फ्यूचर बाय करते हैं या सेल करते हैं फ्रेश, तो वहां पर एक कॉन्ट्रैक्ट ओपन होता है, तो हमारा क्या होता है? OI इंक्रीज़ होता है। ठीक है? तो अगर OI इंक्रीज़ हो रहा, उसके साथ में प्राइस भी इंक्रीज़ हो रहा है, तो हम इसको कहेंगे कि ये लॉन्ग बिल्ट-अप चल रहा है, हम ये कहेंगे कि लॉन्ग बिल्ट-अप चल रहा है। ठीक है? सिमिलरली, जैसे प्राइस ऊपर जाता है, तो एक पर्टिकुलर लेवल पे कुछ हम अपनी पोज़ीशन वाइंड अप करते हैं, कुछ लोग सोचते हैं कि इतना प्रॉफिट इनफ़ है, वहां पर थोड़ा प्रॉफिट बुक किया जाए। तो प्रॉफिट बुक करने की वजह से क्या होता है? यह जो कॉन्ट्रैक्ट उन्होंने ओपन किया था, यह क्लोज़ होना शुरू होता है, और उसी के साथ-साथ प्राइस भी नीचे आना शुरू होता है। तो अगर OI नीचे आ रहा है और प्राइस भी साथ में नीचे आ रहा है, तो इंडिकेट कर रहा है कि यहां पर लॉन्ग अन-
वाइंडिंग हो रही है, यहां पर लॉन्ग अनवाइंडिंग हो रही है। ठीक है? अब ज़रूरी नहीं कि लॉन्ग अनवाइंडिंग हो रही तो प्राइस पूरा नीचे आ जाएगा। ठीक है? लॉन्ग अनवाइंडिंग कुछ इस तरीके से होती है, आप ये देख सकते हो। तो ये पूरा आपका बुलिश सेंटीमेंट होता है। ठीक है? सो लॉन्ग एंड लॉन्ग अनवाइंडिंग, दोनों आपका, लॉन्ग अनवाइंडिंग भी लॉन्ग बिल्ट-अप का पार्ट है। ठीक है? तो आपकी एक बुलिश कंडीशन बनती है उसमें। ठीक है? सिमिलरली, अगर मेरा परसेप्शन यह है कि ये पर्टिकुलर स्टॉक है, ये नीचे जा सकता है कुछ दिनों के लिए, तो मैं क्या करूंगा? कि मैं उसका एक फ्यूचर शॉर्ट कर सकता, ठीक है, एक फ्यूचर को शॉर्ट करूंगा, तो नया कॉन्ट्रैक्ट ओपन होगा। तो अगेन आपका क्या होगा? कि OI इंक्रीज़ होगा। अगर मेरे जैसे और भी लोग सोच रहे हैं कि यह फ्यूचर को मुझे शॉर्ट करना चाहिए, तो OI इंक्रीज़ होना शुरू होता है, लेकिन सिंस यह शॉर्ट पोज़ीशन है, ठीक है, सप्लाई ज़्यादा है, डिमांड कम है, तो इसका जो प्राइस है वह नीचे गिरना शुरू होता है। ठीक है? तो OI साथ में बढ़ रहा है, प्राइस नीचे गिर रहा है, तो यह आपको क्या संकेत दे रहा है? कि यहां पर आपका शॉर्ट बिल्ट-अप है। ओके, अभी सिमिलरली शॉर्ट बिल्ट-अप है, तो कुछ लोग यहां पर प्रॉफिट बुक करेंगे, या फिर मैं कुछ पोज़ीशन, वहां से कुछ पोज़ीशन में
प्रॉफिट बुक करूंगा, तो थोड़ा सा प्राइस ऊपर आता है, देन, अभी शॉर्ट बिल्ट-अप पूरा बेयरिश ही है, तो पर्टिकुलर लेवल से वापस से नीचे जाना शुरू होता है। तो इसमें क्या होगा? जो कॉन्ट्रैक्ट ओपन था, वो क्लोज़ होगा, तो OI यहां पर आपका थोड़ा गिर जाएगा, ठीक है, और प्राइस थोड़ा सा ऊपर बढ़ने की कोशिश करता है, तो यहां पर प्राइस आपका थोड़ा सा ऊपर जाएगा। तो इसको क्या बोला जाएगा? शॉर्ट कवरिंग। ठीक है? और दोनों ही कंडीशन, आप देखोगे, यह बेयरिश सेंटीमेंट है। ओके, सो अगर मुझे लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग मुझे ज़्यादा दिख रही है, तो क्लियर इंडिकेशन है कि वो अपट्रेंड है; शॉर्ट, शॉर्ट कवरिंग मुझे ज़्यादा दिख रहा है, तो क्लियर इंडिकेशन है कि वो डाउनट्रेंड है। तो फिर अभी फ्यूचर डेटा के लिए मैं Track में जाऊंगा, और फ्यूचर OI जो आप देख रहे हैं, इसमें सेकंड ऑप्शन है Futures Built-up Scrip Symbol. ठीक है? सो Built-up Scrip Symbol में हमारा थर्ड ऑप्शन है यहां पर, Symbol Cycle Future OI है। तो Future OI को सेलेक्ट करिए। ठीक है? सो यहां पर आप देख सकते हैं कि ये एक क्लियर डेटा है, जैसे यहां पर Nifty लगा हुआ है। ठीक है? सो यहां पर पिछले 20 डेज़ का साइकिल है। सो 20 डेज़ में मुझे क्या बता रहा है? कि कहां पर कितना लॉन्ग बिल्ट-अप है, कितना शॉर्ट बिल्ट-अप है। अभी यहां से आप पूरा सेंटीमेंट लगा सकते हो, कि यहां पर आपको ग्रीन कैंडल ज़्यादा दिख रही है। ग्रीन मतलब लॉन्ग बिल्ट-अप, ब्लू मतलब लॉन्ग अन-
वाइंडिंग, एंड रेड मतलब आपका शॉर्ट है, और येलो वाला जो शॉर्ट कवरिंग है। ठीक है? तो यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि पूरा लॉन्ग बिल्ट-अप ज़्यादा है, तो ये मुझे क्लियर दिख रहा, प्राइस के साथ कर्व ऊपर जा रहा है, तो यह पूरा लॉन्ग बिल्ट-अप है। ठीक है? तो मैं Nifty में एक बाइंग की पोज़ीशन बना सकता हूं, बुलिश का ट्रेड बना सकता हूं। अगर मैं पिछले 10, 12 दिन का भी डेटा देखूं, तो उसमें भी शॉर्ट कैंडल मुझे दो ही, दो ही दिख रही हैं, और उसके साथ शॉर्ट कवरिंग दिख रही है। ठीक है? तो यहां पर क्लियर आप देख सकते हो कि किस तरीके से अपट्रेंड है। अब हम जब Trap Indicator को देख रहे हैं, तो Trap Indicator में जैसे Tata Steel, PVR INOX, PNB, यह सब कंडी-, ये सब स्टॉक्स में पुट राइटर्स ट्रैप आया, मतलब बेयरिश पोज़ीशन है। ठीक है? और IGL में मेरा दिख रहा है कि मैं, कॉल राइटर ट्रैप है, तो मैं IGL को एक बार चेक करूंगा कि किस तरीके से उसमें अपट्रेंड बना है कि नहीं। फिर हम Tata Steel और PVR INOX को देखते हैं। ठीक है?
तो एक बार हम IGL को देखते हैं। सो आप देख सकते हैं, यहां पर लोगों का सेंटीमेंट यहां पर पूरी तरीके से, आप देख सकते हो कि यहां पर लॉन्ग बिल्ट-अप है, लेकिन उसमें शॉर्ट बिल्ट-अप और शॉर्ट कवरिंग ज़्यादा गई है, यहां पर लॉन्ग अनवाइंडिंग है, यहां पर एग्रेसिवनेस मुझे बहुत कम दिख रही है। तो यह एक तरीके से मुझे साइडवेज़ बता रहा, मुझे क्लियर इंडिकेशन नहीं है कि ये अपट्रेंड जा सकता है कि नहीं। तो फिर मैं इस पर्टिकुलर स्टॉक को अवॉइड करूंगा। ठीक है? मुझे एक क्लियर इंडिकेशन चाहिए, क्लियर इंडिकेशन चाहिए कि वो ऊपर जा सकता है कि नहीं, तो उसके हिसाब से ही मैं उसमें ट्रेड बनाऊंगा। ठीक है? तो हम देखते हैं Tata Steel, कि Tata Steel में क्या सेंटीमेंट है। तो हम बात कर रहे थे Tata Steel की, तो Tata Steel में आप देख सकते हो, अगर मैं पूरे 20 डेज़ का अगर मैं साइकिल देखता हूं, तो लॉन्ग, लॉन्ग बिल्ट-अप आप देख सकते हो, बहुत कम है, सिर्फ आपको तीन जगह आपको लॉन्ग बिल्ट-अप दिख रहा है, बाकी सब जगह देखिए शॉर्ट बिल्ट-अप और शॉर्ट कवरिंग दिख रहा है। ठीक है? और उसी के साथ आप प्राइस भी, प्राइस का कर्व देखिए, वो कैसे प्राइस पूरा, पूरे तरीके से नीचे जा रहा है। तो मुझे एक ये क्लियर इंडिकेशन दिख रहा है कि यहां पर ये नीचे जा सकता है, और वहां पे Trap Indicator में आपने देखा कि पुट राइटर्स
ट्रैप वहां पर कंडीशन दी गई है। इसका मतलब मुझे, इसमें एक बेयरिश ट्रेड मुझे मिल सकता है। तो कल जब मार्केट ओपन होगा, ठीक है, इसके प्राइस के आसपास ओपन होता है, तो मैं इसमें एक बेयरिश ट्रेड बना सकता हूं और उसको कुछ दिनों तक होल्ड कर सकता हूं, एंड अकॉर्डिंगली मैं उसमें प्रॉफिट बुक कर सकता हूं। तो या तो मैं इसमें फ्यूचर के साथ अगर जाऊंगा तो उसको भी हेज करूंगा, और अगर हम ऑप्शन के, ऑप्शन के साथ जा रहे हैं, तो ऑप्शन की स्ट्रेटजी बना के जाइए, ताकि उसमें रिस्क डिफ़ाइन हो सके। ओके, सो यह था हमारा स्विंग ट्रेडिंग का सेटअप। और भी ऐसे जानकारीपूर्ण तत्व जानने के लिए Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →