RSI, Supertrend aur Volume Intraday Trend Strategy (Hindi)
This lesson, Pulse Rider, builds an intraday trend-following setup for option buyers using three basic indicators. Ankit Singh Rawat sets the rules first: trade only between 9:15 and 11 am, never carry the trade forward, and use only liquid stocks if not trading an index.
On a 15-minute Nifty chart in Quantsapp's Charts, he applies Supertrend with the default 10,3 setting, RSI with modified levels of 56 and 44 to avoid overbought and oversold extremes, and volume with a moving average. A trade needs all three: a close beyond Supertrend, RSI between 56 and 70 (or 44 and 30), and volume above its average. Examples show a false breakdown avoided and an overbought day skipped.
It ends with strike selection (ATM far from expiry, near ITM close to expiry, avoid OTM), a stop loss at the previous candle's low, a 1:1.5 risk-reward target and when to exit.
In this video
- 0:00Strategy rules: 9:15 se 11 am
- 1:15Supertrend and RSI indicators
- 2:30Why RSI levels 56 and 44
- 3:46RSI zones and volume filter
- 5:02Setting up the chart
- 6:20Example: avoiding a false signal
- 7:37Example: all three conditions
- 8:54Overbought day ko skip karna
- 10:10Strike selection: ATM or ITM
- 11:26Stop loss, target and trailing
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
दोस्तों, एक ऑप्शन बायर पैसा बनाता है ट्रेंडिंग मार्केट में, और आपको चाहिए इसके लिए एक सटीक स्ट्रेटजी। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग बेसिक इंडिकेटर्स को यूज़ करके इंट्राडे की एक स्ट्रेटजी यहां पे डिस्कस करने वाले हैं। तो आइए शुरू करते हैं। दोस्तों, सबसे पहले हम इस स्ट्रेटजी को यूज़ करेंगे 9:15 am, यानी जब से मार्केट स्टार्ट होता है, अंटिल 11 am, यानी प्रॉपर्ली जो फर्स्ट हाफ का मोमेंटम होता है, हम उसको यहां पे कैप्चर करने वाले हैं। एंड अगर वहां पर ट्रेंड बनता है, और हमारे इंडिकेटर्स हमें अलाउ करते हैं स्ट्रेटजी में, तभी जाके हम इंट्राडे का अपना ट्रेड वहां पे बनाने वाले हैं। सो दिस विल बी द फर्स्ट रूल, कि हम 9:15 am से 11 am के अंदर ही ट्रेड यहां पे करने वाले हैं। उसके बाद अगर हमारा सेटअप बनता है, तो हम वहां पे ट्रेड नहीं करेंगे। सेकंड जो रूल होने वाला है, दैट विल बी कि अगर ये एक प्योरली इंट्राडे का ट्रेड है, तो हम इसको कैरी फॉरवर्ड नहीं करेंगे। यानी जो हमारा ट्रेड होगा, ये ऑटोमेटिकली खत्म हो जाएगा एट 3:30 PM, यानी मार्केट क्लोज होते ही हमारा ट्रेड भी यहां पे क्लोज हो जाएगा। थर्ड रूल, अगर आप इस स्ट्रेटजी को इंडेक्स के अलावा किसी स्टॉक्स में अप्लाई करना
चाहते हो, तो मेक श्योर जो आपका स्टॉक हो, उसके अंदर लिक्विडिटी बहुत अच्छी होनी चाहिए, यानी वो एक अच्छे वॉल्यूम के साथ ट्रेड होना चाहिए मार्केट के अंदर। सो अ गुड लिक्विड स्टॉक, अगर आप स्टॉक में ट्रेड करना चाह रहे हो विद दिस स्ट्रेटजी। दोस्तों, बात करें इंडिकेटर्स की, जो हम इस स्ट्रेटजी के अंदर यूज़ करने वाले हैं। तो सबसे पहले हमें ट्रेंड को आइडेंटिफाई करना है। हमें ट्रेंड के साथ ट्रेड करना है, बिकॉज़ हम ऑप्शन बाइंग कर रहे हैं। तो व्हाट कैन बी अ बेटर इंडिकेटर दैन सुपरट्रेंड? यानी सुपरट्रेंड को यहां पे यूज़ करेंगे। सो सुपरट्रेंड एक लैगिंग इंडिकेटर है, बट आपको बताता है कि मार्केट में ट्रेंड कौन सी तरफ चल रहा है, राइट? और सुपरट्रेंड की अगर बात करें, तो एक डिफॉल्ट सेटिंग इसके साथ आती है, दैट इज़ 10:3 की। तो इसी के साथ हम इसको अप्लाई करेंगे इन आवर चार्ट्स। सेकंड इंडिकेटर जो आपका होने वाला है, दैट विल बी अ मोमेंटम इंडिकेटर, एक ऑसिलेटर होगा, और यहां पे हम लोग यूज़ करने वाले हैं आरएसआई, माय पर्सनल फेवरेट, दैट इज़ नोन एज़ रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स। यानी एक पर्टिकुलर टाइम पीरियड के अंदर कितने एवरेज गेंस और कितने एवरेज लॉस हमें देखने को मिले, उसका एक एवरेज प्रोवाइड करता है आरएसआई, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स, और आपको बताता है कि मार्केट में
कौन सी साइड पे कितनी स्ट्रेंथ है, कब मार्केट ओवरबॉट हो रहा है, कब मार्केट ओवरसोल्ड हो रहा है। अब जब इसकी प्रॉपर्टी की बात करें, तो थोड़ा सा यहां पे मॉडिफिकेशन है। आपको जो इसके लेवल्स हैं, पहला लेवल आपको लेना पड़ेगा 56, जो मेरा अपर लेवल होगा, एंड लोअर लेवल मेरा रहेगा 44। अब रीज़न क्या है? व्हाई मैंने इसको मॉडिफाई किया है? उसका मैं आपको यहां पे लॉजिक बताता हूं। सो अगर हम आरएसआई के डिफॉल्ट लेवल्स को देखें, तो नॉर्मली 70 इसका अबव लेवल होता है, एंड 30 इज़ द लोअर लेवल, एंड अगर मार्केट 30 के नीचे जाए, तो हम कह सकते हैं कि मार्केट ओवरसोल्ड है। सिमिलरली, अगर 70 के ऊपर मार्केट जाता है, या आरएसआई जाता है, तो हम बोल सकते हैं कि जो मार्केट है वो ओवरबॉट है। सो हमें इसी एक्सट्रीम कंडीशन से बचना है, सो दैट कि हम मार्केट के एक्यूमुलेशन फेज़ में, या साइडवेज़ जो ट्रेंड होता है उसमें ना फंसें। दैट इज़ व्हाई ओवरबॉट या ओवरसोल्ड कंडीशन में हम ट्रेड नहीं करेंगे। तो इसी एक्सट्रीम जो चीजें हैं, जो एक्सट्रीम लेवल्स हैं, इनको थोड़ा सा साइड करने के लिए मैंने यहां पे लेवल चूज़ किए हैं 56 एंड 44, सो दैट जो मोमेंटम मार्केट में आ रहा है, हम उसे पहले से ही कैप्चर कर पाएं, और जो नॉइज़ है उसको कैंसिल आउट कर पाएं। तो सबसे
पहले आप देखिए, 56 के लेवल को अगर ब्रेक करता है, तो हम वहां पे अपनी एंट्री बनाएंगे। और दूसरी चीज, जो 70 के ऊपर ओवरबॉट की कंडीशन है, उसको भी ध्यान देते हुए चलेंगे। सो हम ये मान के चलेंगे, जब भी आरएसआई 56 से 70 के बीच में होगा, तभी हमारा बुलिश ट्रेड यहां पे एग्जीक्यूट होगा। सिमिलरली, अगर मेरा आरएसआई लोअर साइड पे 44 से लेके 30 के बीच में ट्रेड कर रहा है, तो वहीं पे हम एक बेयरिश ट्रेड को एग्जीक्यूट करेंगे। इन केस अगर आरएसआई 70 के ऊपर या 30 के नीचे जाता है, तो दैट विल बी द कंडीशन, जहां पे आपको ट्रेड्स नहीं बनाने हैं फिलहाल के लिए। दोस्तों, एक और इंडिकेटर आप यहां पे यूज़ करोगे, दैट इज़ योर वॉल्यूम। और वॉल्यूम को हम ये देखने के लिए यूज़ करेंगे कि कहां पे बड़े प्लेयर्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं, या कौन सा ट्रेंड कितना स्ट्रांग चल रहा है, कौन सा ऐसा ट्रेंड है जो वीक है और रिवर्सल दे सकता है। तो ये सारी चीजों को जानने के लिए हम यूज़ करने वाले हैं वॉल्यूम। साथ ही साथ, वॉल्यूम की सेटिंग्स पे एक मूविंग एवरेज हम वहां पर अप्लाई करेंगे, सो दैट कि हमें पता चल सके कि जो वॉल्यूम ट्रेड हो रहा है, उसके एवरेज वॉल्यूम से हमारा इस कैंडल का वॉल्यूम ज्यादा है या कम है। तो आइए, अब चल के इन सारे इंडिकेटर्स को प्लॉट करते हैं चार्ट पे, और अपनी स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करके देखते हैं। साथ ही साथ, नीचे
डिस्क्रिप्शन पे लिंक है, तो Quantsapp एप्लीकेशन को आप भी ओपन कर लीजिए। गाइज़, यहां पर आपको मिलते हैं 2,000 से ज्यादा लर्निंग की वीडियोस, साथ ही साथ आपके लिए यहां पे 125 से ज्यादा ऑप्शन के टूल्स भी अवेलेबल हैं। तो चार्ट्स के साथ-साथ आप डेटा को भी यहां पे एनालाइज़ कर सकते हो। तो आइए चलते हैं। दोस्तों, सबसे पहले अगर टाइम फ्रेम की बात करें, तो 15 मिनट का मैंने यहां पे टाइम फ्रेम लिया है। आप इससे छोटा टाइम फ्रेम भी ले सकते हो, जैसे 5 मिनट या फिर 3 मिनट के टाइम फ्रेम, जो भी आप इंट्राडे पे सही मानते हो, उस टाइम फ्रेम को आप यहां पे चूज़ कर सकते हो। इंडिकेटर्स पे मैं जा रहा हूं। सबसे पहला इंडिकेटर हम यहां पे सुपरट्रेंड चूज़ कर लेंगे। तो सुपरट्रेंड को चूज़ कर लिया है। सेकंड इंडिकेटर हम यहां पे चूज़ करने वाले हैं आरएसआई, दैट इज़ रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स, एंड थर्ड इंडिकेटर हम यहां पे वॉल्यूम को चूज़ कर लेंगे। तो मैंने Nifty का 15 मिनट का चार्ट यहां पे खोल लिया है। आप अपने हिसाब से इंट्राडे का टाइम फ्रेम यहां पे सेलेक्ट कर सकते हो, जैसे 5 मिनट या 3 मिनट। अब यहां पे बारी आती है इंडिकेटर्स की। तो इंडिकेटर्स पे आते हैं। सबसे पहले सुपरट्रेंड को यहां पे अप्लाई करते हैं। सुपरट्रेंड को अप्लाई कर दिया गया है, और आप देख सकते हो, मैंने इसको इसकी डिफॉल्ट सेटिंग के साथ ही अप्लाई किया है, दैट इज़ 10 एंड थ्री, कोई भी इसमें चेंज नहीं है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स, यहां पे आपको सेटिंग्स पे आना है, और आप देख सकते हो कि यहां पे आपको अपर लिमिट 70 एंड लोअर लिमिट 30 की दी गई है।
तो इसको चेंज कर लेंगे। अपर लिमिट को बना लेते हैं 56, लोअर लिमिट को बना लेते हैं 44, एंड मिडिल जो लिमिट है, एंड बैकग्राउंड की जो लाइंस हैं, इनको हम यहां से रिमूव कर देते हैं। सो आप देख सकते हो, मेरे पास यहां पे दो लेवल्स मुझे मिल चुके हैं मेरे आरएसआई के अंदर। थर्ड इंडिकेटर भी अप्लाई करते हैं, दैट इज़ आवर वॉल्यूम, जो हमें बताएगा कि कहां पे कितना इंटरेस्ट चल रहा है बाइंग के लिए। और इसकी सेटिंग्स पे जाके आपको मूविंग एवरेज को यहां पे इनेबल कर लेना है, स्टाइल में जाके। एंड आप देख सकते हो, आपके वॉल्यूम के ऊपर एक ब्लू कलर का मूविंग एवरेज यहां पर प्लॉट हो गया है, जो आपको बताएगा कि वॉल्यूम एवरेज वॉल्यूम से ऊपर है या नहीं। अब स्ट्रेटजी को कैसे देखना है, वो मैं आपको बताता हूं। तो सबसे पहले, जब मार्केट ओपन होता है, राइट, 9:15 से लेके 11:00 am, हम सिर्फ यहीं पे ट्रेड करेंगे। दोस्तों, सबसे पहले मैं आपको दिखाता हूं एक मिस्टेक। आप यहां पे देख सकते हो, करीबन मैं यहां पे ट्रेड कर रहा हूं, सेवंथ अक्टूबर का चार्ट यहां पे लगा हुआ है, करीबन 3:00 बजे की कैंडल है, और टाइम फ्रेम मैंने 15 मिनट रखा हुआ है। सुपरट्रेंड पे आप क्लियरली देख सकते हो कि मार्केट ने सुपरट्रेंड पे एक बेयरिश सिग्नल यहां पे दिया है। अब अगर यहां पे ट्रेड लिया जाता, तो काफी चांसेस थे कि सेकंड या थर्ड कैंडल में ही मेरा स्टॉप लॉस यहां पे हो जाता, बिकॉज़ आई एम अ इंट्राडे ट्रेडर, तो स्टॉप लॉस भी मैं छोटा ही लेके चल रहा। बट इन केस अगर आप
स्ट्रेटजी के तरीके से चलोगे, तो आपको यहां पे दिखेगा कि सुपरट्रेंड ने तो एक बेयरिश सिग्नल दिया था, बट अगर आरएसआई की वैल्यू देखें, तो वो 45 की दिख रही है। मैंने आपको बोला था कि आरएसआई शुड बी ट्रेडिंग बिलो 44 एक बेयरिश ट्रेड के लिए। तो वो कंडीशन यहां पे नहीं मुझे मिली है। यानी अगर मैं इस स्ट्रेटजी के साथ चल रहा होता, तो ये जो फेक एक ब्रेकडाउन था, मैं इससे भी यहां पे बच सकता था। दोस्तों, सेकंड एग्जांपल यहां पर लेते हैं। 15th अक्टूबर 2025, 9:15 का कैंडल है। टाइम फ्रेम हमारे हिसाब से है, हमें 9:15 से लेके 11 am के बीच में इस स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करना है। सो फर्स्ट कैंडल हम यहां पे देख रहे हैं, करीबन 15 मिनट का कैंडल है, तो 9:30 के करीबन ये कैंडल आपका क्लोज हो चुका होगा। जैसे ही ये कैंडल क्लोज हुआ, मैंने देखा, सबसे पहले मेरा कैंडल जो है, इसने मुझे क्लोजिंग सुपरट्रेंड के ऊपर दी है, यानी एक बुलिश सिग्नल यहां पे दिखा रहा है। साथ ही साथ, अगर आप आरएसआई को देखते हो, तो आरएसआई आपका 65 ट्रेड कर रहा है, यानी 56 से ऊपर ट्रेड कर रहा है, तो एक पॉजिटिव सेंटीमेंट्स यहां पे बने हुए हैं, साथ ही साथ 70 से ऊपर ट्रेड नहीं कर रहा है, यानी अभी तक ओवरबॉट भी नहीं हुआ है। दो कंडीशंस यहां पे मैच हो चुकी हैं। तीसरी कंडीशन के लिए वॉल्यूम को देखना है। और अगर आप नीचे वॉल्यूम को यहां पे देखते हो, करीबन इसी कैंडल पे, तो आपको दिखेगा, आपकी जो मूविंग एवरेज की लाइन
यहां पे ड्रॉ करी थी हमने वॉल्यूम पे, उससे काफी ज्यादा वॉल्यूम यहां पे डिप्लॉय था। इसका मतलब कुछ बड़े इंस्टिट्यूशंस यहां पे पार्टिसिपेशन कर रहे हैं, इंटरेस्ट यहां पे बना हुआ है, एंड दैट इज़ व्हेन हमें यहां पे अपने ट्रेड को डिप्लॉय करना था, एक डायरेक्शनल बाइंग यहां पे करनी थी, और उसके बाद आप मोमेंटम देख सकते हो, आपको एक अच्छा मोमेंटम पॉजिटिव साइड पे यहां पे मिला है, राइट? स्टॉप लॉस एंड टारगेट के बारे में अभी मैं आपको बताऊंगा, बट उससे पहले एक और एग्जांपल यहां पे देखते हैं। नेक्स्ट एग्जांपल आपको अगेन मिल जाएगा नेक्स्ट डे का, 16th अक्टूबर, 9:15। मार्केट ने अगेन यहां पे थोड़ी सी गैप-अप ओपनिंग भी दी थी, बट ओपनिंग आपको सुपरट्रेंड के ऊपर मिली है। मार्केट की फर्स्ट 15 मिनट की कैंडल क्लोज हो चुकी थी सुपरट्रेंड के ऊपर। आरएसआई अगर आप देखोगे, तो आरएसआई आपका यहां पे 72 का था। अगर बात करें वॉल्यूम की, तो वॉल्यूम एवरेज से ऊपर था। सिर्फ मेरा मार्केट यहां पे ओवरबॉट था, एंड दैट इज़ व्हेन, आप देख सकते हो, मार्केट ने साइडवेज़ मोमेंटम यहां पे काफी दिखाया है। तो इस टाइम पे आपका प्रीमियम थोड़ा सा डिके हो सकता था, बिकॉज़ ऑफ द ओवरबॉट फैक्टर, जो हमें आरएसआई में यहां पे दिखा है। सो दैट इज़ व्हाई तीनों ही कंडीशंस यहां पे मैच होनी चाहिए, एंड तभी जाके आपको एक सटीक ट्रेड मिलेगा। आइए देखते हैं वो कहां पे हो रहा है। दोस्तों, यहां पे आप देख सकते हो, करीबन 29th अक्टूबर की कैंडल यहां पे है 9:15 की, एंड 9:30 पे क्लोज हो चुकी
होगी। क्लोजिंग इस कैंडल की मिली है अबव सुपरट्रेंड, यानी एक पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखा रहा है। आरएसआई से इसको कंफर्म किया, 63 का यहां पे चल रहा था। एंड वॉल्यूम की अगर आप बात करते हो, तो वॉल्यूम, आप देख सकते हो, मूविंग एवरेज की लाइन से काफी ऊपर है, यानी एक अच्छे पॉजिटिव सेंटीमेंट्स यहां पे दिख रहे हैं। तीनों ही कंडीशंस यहां पे मैच हो चुकी थीं, एंड दैट इज़ व्हेन यहां पे आपको एक ट्रेड को डिप्लॉय करना था, एंड उसके बाद आप यहां पे एक अच्छा पॉजिटिव मोमेंटम देख सकते हो। तो ये तो स्ट्रेटजी हमने बताई है। अब डिस्कस करते हैं कि स्ट्राइक प्राइस का सिलेक्शन कैसा रहेगा। तो गाइज़, जब भी आप यहां पे स्ट्राइक प्राइस का सिलेक्शन कर रहे हो, तो एक चीज का बहुत अच्छे से ध्यान दीजिएगा, कि आपको या तो ट्रेड करना है एटीएम पे, और या तो ट्रेड करना है आईटीएम पे। एटीएम पे आप ट्रेड तब करेंगे जब आप एक्सपायरी से काफी दूर हैं। सो व्हेन यू आर फार फ्रॉम द एक्सपायरी, तो मेक श्योर कि आप एटीएम के स्ट्राइक प्राइस पे ट्रेड कर रहे हैं। जब आप एक्सपायरी के काफी पास हैं, उस टाइम पे आपको थोड़ा सा एज चाहिए ट्रेडिंग के ऊपर, तो आप उस टाइम इन द मनी पे ट्रेड करोगे, यानी आईटीएम पे ट्रेड करोगे, एंड मेक श्योर, डीप आईटीएम भी आप ज्यादा ना जाओ, राइट? तो थोड़ा सा पास के आईटीएम, जहां पे अच्छी लिक्विडिटी रहे, एटीएम के पास वाले स्ट्राइक प्राइसेस, उनके पास आप ट्रेड कर सकते हो। तो दीज़ आर द टू थिंग्स, जिनका आपको ध्यान देना है। जब हम ओटीएम की बात करते हैं, थोड़ा सा अवॉइड कीजिएगा आउट ऑफ द
मनी स्ट्राइक प्राइसेस को, बिकॉज़ वहां पे थोड़ा ज्यादा आपको रिस्क झेलना पड़ सकता है एज़ अ ऑप्शन बायर, राइट? ये तो हमने बात करी स्ट्राइक प्राइस की। अब मेन इंपॉर्टेंट थिंग, कि स्टॉप लॉस एंड टारगेट कहां लगाया जाए? गाइज़, हम यहां पर ट्रेड कर रहे हैं एक इंट्राडे, एंड इंट्राडे में मूवमेंट काफी फास्ट आ सकता है, एंड दैट इज़ व्हेन आपको यहां पे स्मॉल स्टॉप लॉसेस चाहिए। तो जिस भी कैंडल पे आपका ट्रेड इनिशिएट हो रहा है, उस कैंडल के पिछले कैंडल का लो आप अपना स्टॉप लॉस यहां पे मेंटेन कर सकते हो। मान लीजिए, दीज़ आर द टू कैंडल्स, एंड यहां पे आपकी एक सुपरट्रेंड की लाइन है, एंड करीबन आप देख सकते हो, इस कैंडल ने क्लोजिंग दे दी है सुपरट्रेंड के ऊपर, एंड जस्ट असूम कि मेरी तीनों ही कंडीशंस यहां पे फुलफिल हो चुकी हैं। सो करीबन इस कैंडल पे मैं अपने ट्रेड को इनिशिएट करने जा रहा हूं। नाउ, अब बात आती है स्टॉप लॉस की। तो स्टॉप लॉस आप लगा सकते हो उसके जस्ट प्रीवियस कैंडल के लो पे, सो दैट विल बी योर स्टॉप लॉस। और यहां पे हम इसलिए स्टॉप लॉस लगा रहे हैं, बिकॉज़ हमें एक्सपेक्टेड है कि एक मोमेंटम आने वाला है, एंड स्टॉप लॉस को छोटे से छोटा रखने के लिए हम पिछली कैंडल के लो पे अपना स्टॉप लॉस लगा रहे हैं। अगर टारगेट की बात करें, तो गाइज़, इस स्ट्रेटजी के साथ आप 1:1.5 का रिस्क रिवॉर्ड रेशियो आराम से
यहां पे ले सकते हो। यानी अगर आपका स्टॉप लॉस 50 पॉइंट्स का दिख रहा है, तो आपका जो टारगेट रहेगा, दैट विल बी 50 + 50 का हाफ, एंड दैट इज़ 75। तो 75 पॉइंट्स का आपका यहां पे टारगेट रह सकता है। अब बात करें अगर इसके एडजस्टमेंट की, या फिर स्टॉप लॉस ट्रेलिंग की, बिकॉज़ एक ट्रेंडिंग, अगर हम मोमेंटम को कैप्चर कर रहे हैं, तो स्टॉप लॉस को ट्रेल भी आप लोग कर सकते हो। तो मेक श्योर, तीनों ही कंडीशन जब तक आपके फेवर में हैं, तब तक आप अपने स्टॉप लॉस को, या फिर टारगेट को और आगे बढ़ा सकते हो। बट तीनों में से अगर कोई भी कंडीशन मैच होना बंद हो जाए, फॉर एग्जांपल, अगर आपका आरएसआई 57 पे ट्रेड कर रहा था, एंड ट्रेड लेते-लेते आपका जो आरएसआई है, वो अगेन 44 पे गिर चुका है, तो इसका मतलब अब आरएसआई जो है, वो स्ट्रेंथ दिखाना बंद कर रहा है। सो दैट इज़ व्हेन आप अपने ट्रेड से एग्जिट ले सकते हो, राइट? और जब तक ये कंडीशन मैच हो रही है, तब तक आप अपने ट्रेड को एंजॉय कर सकते हो, ट्रेंड को राइड कर सकते हो, एंड स्टॉप लॉस को ट्रेल कर सकते हो, सो दैट कि जो ट्रेंडिंग मार्केट है, उसका पूरा फायदा यहां पे उठा सको। तो दोस्तों, ये थी वो स्ट्रेटजी, जहां पे हमने बहुत बेसिक इंडिकेटर्स को यूज़ किया, और एक बहुत सटीक स्ट्रेटजी आपको दी है एक ट्रेंडिंग मार्केट को ट्रेड करने के लिए, और वो भी इंट्राडे के लिए। अब यहां पे जो हमने मल्टीपल इंडिकेटर्स यूज़ किए हैं, इसके लिए
आप Quantsapp एप्लीकेशन को यूज़ कर सकते हो, बिकॉज़ वहां पे आप फ्री में मल्टीपल इंडिकेटर्स को डिप्लॉय कर सकते हो अपने चार्ट्स के ऊपर। लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन पे है, तो वहां पे जाके साइन अप कर लीजिए, एंड गाइज़, ये बिल्कुल फ्री है, तो घबराइएगा मत। एंड लाइक एंड शेयर जरूर कर दीजिएगा वीडियो को, अगर आपको पसंद आया। नीचे कमेंट सेक्शन पे आपके फीडबैक्स आर मोस्ट वेलकम। साथ ही साथ, अगर आपने Quantsapp को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है, तो मेक श्योर चैनल को सब्सक्राइब एंड नोटिफिकेशन बेल को जरूर दबा दीजिएगा। तब तक के लिए अंकित सिंह रावत आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 203 videos by Ankit →