Modified Darvas Box Strategy se Stock Picks (Hindi)
This lesson explains the Darvas Box strategy of Nicolas Darvas, who looked for liquid stocks breaking their 52-week high, drew a box from the resistance and the swing-low support after a retest, and traded the breakout only with above-average volume.
The presenter then adapts it to current markets: trade indices or liquid trending stocks, use only 2-hour or higher timeframes, require a trend or a high over the look-back period, add a 20-period volume moving average and a 200 EMA so only bullish setups are taken above it and bearish ones below it. The stop-loss sits at the other side of the box, the first target is 1:2 risk-reward, and new boxes are drawn to trail the stop.
The method is shown on Nifty, and stocks are shortlisted with the Price OI Percentile tool before being checked on daily charts.
In this video
- 0:00Nicolas Darvas kaun the
- 1:15Original Darvas Box ke rules
- 2:30Resistance aur support se box
- 3:46Volume ke saath breakout entry
- 5:02Risk-reward aur aaj ke liye modification
- 6:19Modified rules: liquidity aur timeframe
- 8:52Volume average aur 200 EMA setup
- 10:08Nifty par box kaise banaye
- 13:56Stop loss, target aur trailing
- 15:13Nifty practical example
- 19:03Price OI Percentile se stock selection
- 20:19Hindalco aur National Aluminium examples
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
कहा जाता है थिंक आउटसाइड द बॉक्स। बट एक प्रोफेशनल बॉलरूम डांसर जिसने 18 मंथ्स में मिलियन डॉलर्स का कैपिटल बनाया इसी बॉक्स के अंदर सोचते हुए। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग सीखने वाले हैं निकोलस डार्वस की बॉक्स स्ट्रेटजी। तो आइए शुरू करते हैं। निकोलस डार्वस एक प्रोफेशनल बॉलरूम डांसर जिन्होंने $25,000 से $2 मिलियन का सफर तय किया इन 1950। एक प्रोफेशनल डांसर होने के कारण थोड़ी सी स्टॉक मार्केट में उनकी रुचि थी और उनका ये मानना था कि मार्केट के अंदर जो आपका प्राइस एंड वॉल्यूम होता है ये मार्केट में सेंटीमेंट्स को शो करता है। राइट? अब इसी प्राइस एंड वॉल्यूम के बेसिस पे उन्होंने एक स्ट्रेटजी यहां पे डेवलप करी जिसको आज के दिन हम बॉक्स स्ट्रेटजी के नाम से भी जानते हैं। अब बॉक्स स्ट्रेटजी जो थी इसमें निकोलस डार्वस ने कुछ पॉइंट्स को यहां पे आइडेंटिफाई किया था। सबसे पहले उन्होंने किसी भी स्टॉक्स को आइडेंटिफाई करने के लिए ये देखा कि कौन-कौन से मार्केट में ऐसे स्टॉक्स हैं जिनके अंदर अच्छी लिक्विडिटी है और अच्छी लिक्विडिटी के साथ वो अपने 52 वीक्स के हाई को ब्रेक कर रहे हैं। तो सबसे पहला कंडीशन था कि 52 वीक्स का जो हाई होना चाहिए वो यहां पे ब्रेक होना चाहिए। उसके बाद निकोलस डार्वस
ने दूसरी चीज़ ये देखी कि अगर 52 वीक्स का हाई यहां पे ब्रेक हो रहा है तो एक बॉक्स का फॉर्मेशन उन्होंने किया। ओके? अब इस बॉक्स का फॉर्मेशन कैसे करना है ये अभी हम आगे सीखेंगे। अब इस बॉक्स के फॉर्मेशन के बाद जैसे ही उस बॉक्स का ब्रेकआउट हुआ तो वहां पे उन्होंने चेक किया कि क्या उस ब्रेकआउट पे एक अच्छा वॉल्यूम है या नहीं। और जैसे ही ये सारी कंडीशन अप्लाई होती है तो वहां पे उन्होंने ट्रेड लिया और इसी स्ट्रेटजी के बेसिस पे इन 18 मंथ्स यानी 18 महीने में $25,000 की कैपिटल उनकी कन्वर्ट हो चुकी थी इन $2 मिलियन। अब मार्केट सेंटीमेंट्स टाइम के साथ चेंज होते हैं और आज के दिन कई ऐसी स्ट्रेटजीस हैं जो पहले से डिफरेंट काम करती है। इस स्ट्रेटजी को पहले मैं आपको समझाऊंगा कि निकोलस डार्वस की स्ट्रेटजी क्या थी और उसको फिर हम थोड़े से मॉडिफिकेशंस के साथ आज के मार्केट में अप्लाई करने की कोशिश करेंगे। बट उससे पहले अगर आपने अभी तक Quantsapp को सब्सक्राइब नहीं किया है तो मेक श्योर सब्सक्राइब कर लीजिए एंड वीडियो को लाइक एंड शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा। तो सबसे पहले उन्होंने यह आइडेंटिफाई किया कि कौन-कौन से ऐसे स्टॉक हैं जिनमें 52 वीक का हाई जो है वह ब्रेकआउट हो रहा है। ओके? सो मान लीजिए एक स्टॉक है जिसमें एक मोमेंटम आया और अभी ये ऑल टाइम हाई बना
रहा है। सो ऑल टाइम हाई या फिर आपका जो 52 वीक्स का एक आपने पीरियड लिया उसका ब्रेकआउट यहां पे हो रहा है। तो मान लीजिए दिस वाज़ द स्टॉक और इसने ब्रेकआउट यहां पे कर दिया। अब इस ब्रेकआउट के बाद जो सेकंड कंडीशन उनको चाहिए थी कि मार्केट में थोड़ा सा एक रिटेस्ट आए। सो फॉर एग्जांपल ऑल टाइम हाई को बनाने के बाद इस स्टॉक ने एक रीटेस्ट दिया। ओके? सो यहां पे एक आपका रिटेस्ट हो गया है मार्केट। नाउ रिटेस्ट के बाद जो आपका ये हाई बना था तो डार्वस ने इसको अपना रेजिस्टेंस यहां पे फॉर्म कर लिया। सो इट मींस ये हमारा किस चीज़ का काम करेगा? इट विल बी एक्टिंग एज़ अ रेजिस्टेंस इन द मार्केट। ओके? तो यहां पे एक रेजिस्टेंस क्रिएट हो गया। सिमिलरली जब स्टॉक ने नीचे को लिए रीटेस्ट किया तो अब रिटेस्ट करने के बाद अगेन एक मोमेंटम उसने ऊपर के लिए देना स्टार्ट किया होगा। राइट? सो व्हाट वी नीड वी नीड अ सपोर्ट एज़ वेल। हमें एक रेजिस्टेंस मिल गया था। अब हमें सपोर्ट भी चाहिए। तो यहां पे जो नया ये एक स्विंग लो बना है, इसी को हम अपना सपोर्ट यहां पे मार्क कर देंगे। ओके? सो इट विल बी वर्किंग एज़ आवर सपोर्ट। ओके? तो यहां पे आप देखोगे कि मार्केट ने ऑल टाइम हाई बनाया। ऑल टाइम हाई बनाने के बाद जो एक पीक हमें मिला था उसको एज अ रेजिस्टेंस यहां पे हमने क्रिएट कर दिया है। रेजिस्टेंस के बाद एक स्विंग लो बना और वो स्विंग लो हमारा सपोर्ट की तरह यहां पे बन
चुका है। दूसरी चीज़ अब डार्वस ने ये चीज़ नोटिस करी कि जब भी कोई स्टॉक इस तरीके का मोमेंटम दिखा रहा है तो सबसे पहली चीज़ तो ये स्टॉक जो है ये ट्रेंडिंग स्टॉक है। राइट? दूसरा एक ट्रेंडिंग स्टॉक में डार्वस ने क्या फाइंड करने की कोशिश करी? मोमेंटम को फाइंड करने की कोशिश करी। तो यहां पे जैसे ये रेजिस्टेंस एंड सपोर्ट क्रिएट हो गया है। इसका मतलब अब यहां पे एक बॉक्स क्रिएट हो गया है और स्टॉक और लिक्विडिटी लेने के लिए इस बॉक्स के अंदर ट्रेड करेगा। राइट? लाइक दिस। एंड एट एनी पॉइंट ऑफ़ टाइम जैसे ही आपका जो मार्केट है वो इस बॉक्स को ब्रेक कर देता है। मान लीजिए यहां पे जो ये बॉक्स था तो ये बॉक्स क्या हो जाता है? इस बॉक्स का ब्रेकआउट हो जाता है एक कैंडल के साथ। राइट? मान लीजिए ये ग्रीन कैंडल है। अब इस बॉक्स का ब्रेकआउट हो चुका है। सो डार्वस ने इस ब्रेकआउट को ट्रेड किया बट अलोंग विद द वॉल्यूम यानी उसने यहां पे एक और इंडिकेटर का यूज़ किया था। दैट इज़ वॉल्यूम। ओके? तो जैसे ही इस बॉक्स का ब्रेकआउट हुआ है एंड वॉल्यूम आपको एवरेज वॉल्यूम से ऊपर मिल जाता है। तो उस टाइम पे निकोलस ने यहां पे अपना ट्रेड इनिशिएट किया था। सो इट वाज़ द एंट्री पॉइंट। ओके? और इस एंट्री पॉइंट के साथ जो अच्छी चीज थी डार्वस की दैट इज़ कि उन्होंने अपने रिस्क रिवॉर्ड रेशियो को
बहुत अच्छे से मैनेज किया था विद डिसिप्लिन। तो यहां पे जो लोअर सपोर्ट था इन्होंने इसको अपना सपोर्ट या फिर आपका स्टॉप लॉस यहां पे कंसीडर किया था। सो आप ब्रेकआउट पे ट्रेड ले रहे हो। बॉक्स के रेजिस्टेंस पे जो सपोर्ट लेवल है दैट इज़ एक्टिंग एज अ स्टॉप लॉस। और उसके बाद यहां से आपको और मोमेंटम आप ट्रेड कर सकते थे। ठीक है? द ग्रेटेस्ट रिस्क रिवॉर्ड रेशियो जो डार्वस को मिला था दैट वाज़ 1:7 यानी उन्होंने स्टॉप लॉस लिया था सिर्फ ₹1 का बट उनको जो टारगेट जो प्रॉफिट मिला दैट वाज़ एप्रोक्सिमेटली सेवन सो जो उन्होंने बैक टेस्ट किए थे अपने ट्रेड्स को उनके अंदर सबसे बेस्ट जो उनको रिस्क रिवॉर्ड रेशियो मिला था दैट वाज़ 1:7 राइट तो इस तरीके के रिस्क रिवॉर्ड रेशियो भी आपको इस स्ट्रेटजी के साथ मिल जाते हैं। राइट? बट क्या हम इस स्ट्रेटजी को सेम टू सेम अप्लाई करने वाले हैं आज की मार्केट कंडीशन पे? द आंसर इज़ नो। बिकॉज़ अब पहले के हिसाब से 1950 में इस स्ट्रेटजी को ट्रेड किया गया था। वी आर राइट नाउ इन 2025। तो हमें यहां पे कुछ मॉडिफिकेशंस डालने पड़ेंगे इसके अंदर। बिकॉज़ अब यहां पे क्या हो चुका है? लोगों के सेंटीमेंट चेंज हो चुके हैं। मार्केट में कंडीशंस चेंज हो चुकी हैं। रेगुलेशन चेंज हो चुके हैं। सो मार्केट अलग तरीके से अभी रिएक्ट यहां पे करता है। राइट? सो देयर आर फ्यू मॉडिफिकेशंस। आइए चलते हैं कि जो हम
स्ट्रेटजी यहां पे डार्वस की एक्सप्लेन मैं आप लोगों को कर रहा हूं। आपको उसके अंदर किस-किस तरीके के मॉडिफिकेशंस करने हैं। सबसे पहली चीज़ हम उस स्टॉक को यहां पे पिक करेंगे जिसके अंदर एक अच्छी लिक्विडिटी है या जिसके अंदर एक अच्छा ट्रेंड हमें देखने को मिलता है। सो इट मींस द फर्स्ट थिंग दैट वी विल बी डूइंग या तो हम इस स्ट्रेटजी को इंडेक्स के अंदर लगाएंगे या फिर उस स्टॉक के साथ लगाएंगे जिसके अंदर अच्छी लिक्विडिटी रहती है। राइट? जो साइडवेज मोमेंटम कम शो करता है और एक अच्छी लिक्विडिटी उसके अंदर रहती है। राइट? दिस इज़ द फर्स्ट पॉइंट। सेकंड पॉइंट ये है कि ये जो स्ट्रेटजी आप यूज़ करने वाले हो मार्केट में ये आपकी 2 ऑवर के टाइम फ्रेम से बड़े वाले टाइम फ्रेम पे लगनी चाहिए। तो सबसे कम टाइम फ्रेम जो इस स्ट्रेटजी के साथ मैं यूज़ कर सकता हूं। दैट इज़ 2 ऑवर। ठीक है? इसके बाद आप 4 घंटे पे कर सकते हो। वन डे पे वन वीक के साथ भी ट्रेड कर सकते हो। बट दिस इज़ द मिनिमम टाइम फ्रेम जो आपको यूज़ करना है। इससे नीचे टाइम फ्रेम आप यूज़ नहीं करोगे विद दिस स्ट्रेटजी। ओके? सो दिस इज़ द सेकंड थिंग। तीसरी चीज़ जो आपको इसमें देखनी है दैट कि जो भी आपने लुक बैक पीरियड लिया यानी अगर आप 3 महीने के डेटा को देख रहे हो या 4 महीने के डेटा को देख रहे हो पिछले 4 महीने के तो उसमें आपका स्टॉक एक अच्छे ट्रेंड पे होना चाहिए। ओके? सो द स्टॉक शुड बी इन ट्रेंड या फिर इट शुड बी
ट्रेडिंग एट ऑल टाइम हाई। ठीक है? तो या तो एक अच्छे ट्रेंड पे ट्रेड कर रहा हो या तो ऑल टाइम हाई पे ट्रेड कर रहा हो। राइट? सो दिस इज़ द थर्ड कंडीशन जो आपको देखनी है। फोर्थ कंडीशन और ये जो ऑल टाइम हाई की मैं बात कर रहा हूं ये ऑल टाइम हाई नहीं ये एक स्पेसिफिक पीरियड का टाइम हाई होना चाहिए। मतलब अगर मैं 1 महीने का डाटा देख रहा हूं तो जो आज का प्राइस है वो पिछले 1 महीने के जो ट्रेडिंग है उसमें हाई सबसे चल रहा हो या फिर सबसे हाईएस्ट पोजीशन पे ट्रेड कर रहा हो इन आवर लुक बैक पीरियड। ठीक है? अभी ये सारी चीजें मैं आपको चार्ट्स पे भी दिखाऊंगा। सो ट्रेंड अच्छा होना चाहिए या फिर ऑल टाइम हाई के साइड पे ट्रेड होना चाहिए। सो ये हमें कंडीशन चाहिए। राइट? इसके साथ-साथ जैसे ही हमें ये सारी चीजें मिल जाएंगी तो फिर हम वहां पे क्रिएट करेंगे अपने बॉक्स को। ओके? जैसे ही हमें बॉक्स मिल जाता है, सो व्हाट वी विल बी डूइंग वी विल बी ट्रेडिंग दिस बॉक्स विद दी हेल्प ऑफ़ वॉल्यूम। यहां पे हम एक वॉल्यूम को यूज़ करेंगे। एंड देन वी विल प्लान आवर स्टॉप लॉस कहां पे होगा? हमारे टारगेट्स कहां पे होंगे? ओके। और किस तरीके से हम इसको ट्रेल करेंगे। ये सारी चीजें अब हम इस स्ट्रेटजी के थ्रू पढ़ने वाले हैं फॉर करंट मार्केट सिनेरियो। यानी जो कंडीशंस आज के मार्केट में है उसके हिसाब से। तो यहां पे हम आ चुके हैं Nifty के चार्ट पे। मैंने यहां पे 2 आवर्स का टाइम फ्रेम सबसे पहले लगाया है। देयर आर अ फ्यू इंडिकेटर्स। मैं आपको
सेटिंग दिखा देता हूं। सबसे पहले मैंने ऐड किया है इसमें वॉल्यूम। यहां पे आप देख सकते हो। एंड वॉल्यूम एक छोटा सा चेंज है। तो वॉल्यूम में आप देखोगे आपको यहां पे मिलेगा वॉल्यूम मूविंग एवरेज स्टाइल के अंदर। तो आप मूविंग एवरेज को यहां पे क्या कर दोगे? इनेबल कर दोगे। तो आपको जो आपका ये वॉल्यूम है इसके ऊपर एक ब्लू लाइन यहां पे दिखाई देगी। राइट? सो दिस इज़ द मूविंग एवरेज। 20 मूविंग एवरेज है। जो आपके वॉल्यूम का एवरेज आपको शो कर रहा है। यानी जब-जब वॉल्यूम इस एवरेज लाइन से ऊपर आ रही है, दैट मींस द वॉल्यूम इज़ गुड एट दैट टाइम। तो लास्ट 20 कैंडल्स के एवरेज से अच्छा वॉल्यूम ट्रेड कर रहा है उस टाइम पे। ठीक है? दूसरी चीज़ मैंने यहां पे EMA यानी एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज प्लॉट किया है। ये एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज आपकी 200 लेंथ का है। ठीक है? और ये हम क्यों यूज़ कर रहे हैं? बिकॉज़ मैंने आपको बोला था द मार्केट शुड बी ट्रेंडिंग। ठीक है? तो अगर मार्केट 200 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, इट मींस इट इज़ ट्रेंडिंग बुलिश। तो हम वहां पे बुलिश ही सेटअप ढूंढेंगे। अगर मार्केट 200 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है तो यहां पे हम सिर्फ बेरिश अपॉर्चुनिटी के लिए जाएंगे। राइट? तो इस तरीके से हम जो मार्केट में चॉपीनेस होती है जो साइडवेज मार्केट होता है उससे हम यहां पे बच जाते हैं। नॉइस से बच जाते हैं और स्टॉप लॉस हमारे कम हिट होते हैं। ठीक है? दूसरी चीज़ आपने यहां पे
इंडिकेटर्स देख लिए। अब यहां पे आता है कि जो हम डार्वस की बॉक्स स्ट्रेटजी को ट्रेड करने वाले हैं तो बॉक्स बनाएंगे कैसे? अब बॉक्स बनाने के लिए वैसे तो इंडिकेटर्स में आपको कई डार्वस के इंडिकेटर्स मिलते हैं। बट मैं आपको सिखाऊंगा खुद से बॉक्स क्रिएट करना ताकि आप किसी इंडिकेटर पे भरोसा ना कीजिए इन चीजों के लिए। ठीक है? अब देखिए सबसे पहले मान लीजिए कि मैं Nifty में 2 घंटे पे ट्रेड कर रहा हूं। अभी Nifty में अगर करंट मार्केट को देखें तो करंट मार्केट में एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब मैं कौन से ट्रेड्स बनाऊंगा? बेरिश ट्रेड बनाऊंगा। ठीक है? दूसरी चीज़ अगर मैं ट्रेंड को देखूं तो ट्रेंड काफी अच्छा है। इसका मतलब कोई साइडवेज मार्केट नहीं है। मार्केट बहुत अच्छे ट्रेंड दिखा रहा है। दैट इज़ गुड। मुझे ट्रेंडिंग चाहिए था। वॉल्यूम चाहिए था तो Nifty के अंदर मुझे वॉल्यूम तो मिलेगा। राइट? अच्छा। अब इसके बाद मार्केट ने एक ट्रेंड दिखाया तो बॉक्स कैसे क्रिएट करना? आइए वो मैं आपको सिखाता हूं। सबसे पहले आप यहां पे आके एक रेक्टेंगल को चूज़ कर लीजिए। ठीक है? हमें बॉक्स क्रिएट करना है। सबसे पहले आप देखिए कि जो ट्रेंड आपका चल रहा था इस ट्रेंड का एंड कहां पे हुआ है? यानी ये ट्रेंड खत्म कहां पे हुआ है? तो मैंने देखा यहां से स्टार्ट हुआ था। सबसे लोएस्ट पॉइंट मुझे चाहिए जहां पे ट्रेंड खत्म हुआ है। तो मैं मार्क कर दूंगा उसका लोएस्ट पॉइंट। तो दिस इज़ द लोएस्ट पॉइंट ऑफ दिस ट्रेंड जो यहां पे चल रहा था। तो मैंने देखिए
लास्ट लाइन को इसके लोएस्ट पॉइंट पे यहां पे मैच कर लिया है। ठीक है? अब दूसरी चीज़ ये ट्रेंड खत्म हुआ है इस पॉइंट पे और उसके बाद इसने एक स्विंग हाई बनाया है और वो स्विंग हाई अभी तक चल रहा है ये वाला। ठीक है? तो मार्केट नीचे आया और नीचे आने के बाद मार्केट ने क्या बनाया? एक आपको रीटेस्ट यहां पे दिया ऊपर के लिए। सो नीचे आया है। यहां पे हमने अपना सपोर्ट क्रिएट कर दिया। बिकॉज़ दिस वाज़ द लोएस्ट पॉइंट। तो ये हमारा क्या बन चुका है? ये हमारा सपोर्ट यहां पे बन चुका है। ठीक है? सपोर्ट बन चुका है। दूसरी चीज़ नीचे सपोर्ट क्रिएट करने के बाद इसने एक रिटेस्ट किया और रीटेस्ट अभी यहां तक किया है। ठीक है? सो अभी यहां तक किया। सो इट मींस ये मेरा क्या बन चुका है? रेजिस्टेंस बन चुका है। नाउ दिस इज़ माय रेजिस्टेंस। ठीक है? अब मान लीजिए मेरा स्टॉक कल या परसों जब हम ट्रेडिंग सेशन में ट्रेड कर रहे थे तो वो करीबन यहां पे ट्रेड कर रहा था। ओके नाउ यू कैन सी मैंने बॉक्स को क्रिएट कर दिया। कैसे किया? सो इस ट्रेंड का लोएस्ट पॉइंट ढूंढा। उसके बाद मैंने देखा रीटेस्ट कहां तक हुआ है? यहां तक तो उसको एज अ रेजिस्टेंस मार्क कर दिया। तो ये मेरा बॉक्स बन चुका है। अब जब तक मार्केट इस बॉक्स के अंदर ट्रेड कर रहा है, वी विल डू नथिंग। हम कोई ट्रेड नहीं करेंगे। अगर मार्केट ने इस बॉक्स को ऊपर के लिए ब्रेक कर दिया, इट मींस मेरा ये बॉक्स फेल हो चुका है और मैं ट्रेड नहीं करूंगा। व्हाई? बिकॉज़ इसने मुझे बुलिश साइड पे ब्रेकआउट दिया है। मैं EMA से नीचे ट्रेड कर रहा
हूं। इट मींस मेरे सिर्फ बेरिश ट्रेड बनने थे। ठीक है? सो ये चीज़ भी आपको ध्यान देनी है। तो अब आप यहां पे देखिए बॉक्स मैंने ऑलरेडी क्रिएट कर दिया है। जब तक मार्केट इसके बीच में ट्रेड करता रहेगा तो मैं ट्रेड नहीं लूंगा। ठीक है? हम आराम से शांति पेशेंस के साथ बैठे रहेंगे मार्केट में। जैसे ही मार्केट ने इस बॉक्स को ब्रेक किया नीचे के लिए। यानी आपकी जो टाइम फ्रेम की कैंडल थी उसने जैसे ही यहां नीचे पे ब्रेक कर दिया तो अब आप यहां पे देखोगे वॉल्यूम को जो नीचे ये वॉल्यूम प्लेस करी है इसको देखेंगे फॉर दिस पर्टिकुलर कैंडल। ठीक है? अब मान लीजिए जिस भी कैंडल ने इसको नीचे के लिए ब्रेक किया उसका वॉल्यूम आपको ये ब्लू लाइन से ऊपर दिख गया। जैसे इन कैंडल्स का ब्लू लाइन से ऊपर आपको वॉल्यूम दिख रहा है। इट मींस इनके अंदर काफी अच्छा वॉल्यूम है। राइट? और जब भी ज्यादा वॉल्यूम होता है इसका मतलब होता है कि बड़े जो इंस्टीट्यूशनल प्लेयर्स हैं वो यहां पे एंट्री कर रहे हैं। राइट? बिकॉज़ अगर इतना बड़ा मोमेंटम आया है और उसके बाद मार्केट साइडवेज हो रहा है। यहां पे लिक्विडिटी बटोरने की कोशिश हो रही है। मार्केट इतना नीचे आया था और नीचे जाने के लिए उसको लिक्विडिटी चाहिए। तो जैसे ही उसको लिक्विडिटी मिलेगी, ब्रेकआउट होगा, हम कंफर्म करेंगे विद दी हेल्प ऑफ दिस वॉल्यूम। और काफी बार मार्केट में ना इस तरीके के फेक ब्रेकआउट भी होते हैं। ठीक है? तो इन्हीं फेक ब्रेकआउट से बचने के लिए हम कंफर्म कर रहे हैं विद दी हेल्प ऑफ़
वॉल्यूम। ठीक है? तो जैसे ही आपको वॉल्यूम मिल जाता है इस ब्रेकआउट पे आप वहां पे ट्रेड करोगे बेरिश साइड के लिए। ओके? बेरिश साइड के लिए। दूसरी चीज़ आपका स्टॉप लॉस कहां पे प्लेस होगा? सो यू विल बी प्लेसिंग योर स्टॉप लॉस एट द रेसिस्टेंस। बिकॉज़ हम यहां पे बेरिश ट्रेड ले रहे हैं। तो जो बॉक्स का ऊपर वाला पार्ट होगा वो हमारा एज अ स्टॉप लॉस यहां पे बन जाएगा। ठीक है? और उसके बाद जो भी पॉइंट का आपको स्टॉप लॉस दिखेगा उसका डबल आप क्या ले लोगे? 1:2 का यहां पे रिस्क रिवॉर्ड रेशियो ले लोगे। ठीक है? अब दूसरी चीज़ हम 1:2 का रिस्क रिवॉर्ड रेशियो तो ले रहे हैं। बट हम यहां पे सिर्फ दो का प्रॉफिट लेके बाहर नहीं निकलेंगे। बिकॉज़ जो ये बॉक्स स्ट्रेटजी है ये एक मोमेंटम को ट्रेड हम यहां पे कर रहे हैं। तो इसका मतलब मोमेंटम खत्म नहीं होगा। मोमेंटम और भी आगे आ सकता है। राइट? तो यहां पे क्या होगा? मान लीजिए इसका ब्रेकआउट हुआ। मार्केट और नीचे चले गया। आपने प्रॉफिट बनाया। अगेन मार्केट विल फॉर्म अनदर बॉक्स। ठीक है? तो इसी तरीके का फिर एक और बॉक्स आपको नीचे दिखेगा। अगेन आप उसके साथ भी इसी तरीके का एक स्टॉप लॉस लोगे। ऊपर वाला बैंड और नीचे वाला प्लेस एज एंट्री। अगर मार्केट में उस बॉक्स का स्टॉप लॉस हिट हो जाता है तो यानी आपका ट्रेलिंग स्टॉप लॉस हिट हो गया है और फिर आप वहां से एग्जिट कर लोगे। आइए एक प्रैक्टिकल एग्जांपल देख लेते हैं। आई थिंक उससे आपको और बेटर समझ आएगा। तो मान लीजिए दिस इज़
माय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और मैं Nifty को ट्रेड कर रहा हूं। ठीक है? अब आप यहां पे देखोगे तो Nifty में एक बहुत अच्छा मोमेंटम स्टार्ट हुआ। एंड करीबन आप देखोगे ये मैं चलिए अपने यहां से लोएस्ट पॉइंट ले लेता हूं। इससे पहले भी मुझे दिख रहा था कि मार्केट एक अच्छे स्ट्रक्चर के साथ ऊपर ट्रेड कर रहा था। आप देखोगे तो यहां पे आपको एक अच्छा स्ट्रक्चर देखने को मिलेगा। मार्केट जो है इसने एक हाई यहां पे बनाया। देन देयर वाज़ अ हायर लो। देन अगेन हायर हाई का स्ट्रक्चर बना। हायर लो का स्ट्रक्चर बना। तो एक अच्छे स्ट्रक्चर के साथ बुलिश स्ट्रक्चर के साथ मार्केट ऊपर जा रहा है। ठीक है? अब यहां पे मुझे क्या देखना है कि ये अगर मेरा लोएस्ट पॉइंट है और यहां से मार्केट एक हाई बना रहा है। राइट? इसका मतलब दिस इज़ द पॉइंट। दिस इज़ द पॉइंट जहां पे मैं क्या कर सकता हूं? एक बॉक्स क्रिएट कर सकता हूं। ठीक है? सो मैं क्या करूंगा? जो भी मार्केट ने एक ट्रेंड के बाद मान लीजिए चलिए यहां से एक ट्रेंड स्टार्ट हो रहा है। ठीक है? तो यहां से एक ट्रेंड स्टार्ट हुआ और मार्केट ने हाई बनाया ये वाला पॉइंट। सो यानी ये मैं एज अ रेजिस्टेंस यहां पे क्रिएट कर दूंगा। सो दिस विल बी माय रेजिस्टेंस। व्हाई? बिकॉज़ मार्केट ने एक नया हाई यहां पे बना लिया। ठीक है? अब इस नए हाई बनाने के बाद आप देखो मार्केट नीचे आया तो वी विल वेट और नीचे आने के बाद इसने यहां पे एक सपोर्ट बना लिया है। सो हम क्या करेंगे? इसके सपोर्ट को यहां पे मार्क कर लेंगे। ठीक है? तो मुझे क्या मिल गया? एक रेजिस्टेंस मिल गया। एक सपोर्ट मिल चुका है। ठीक है? अब सिंपली इसी सपोर्ट और रेजिस्टेंस को लेके मैं क्या करूंगा? मैं
यहां पे एक बॉक्स को फॉर्म करूंगा। सो इस बॉक्स में अपर रेंज विल बी दिस जो मेरा हाई था। ओके? लोअर रेंज विल बी जहां तक मार्केट ने खुद को टेस्ट किया। तो ये लोअर रेंज निकल गई। अब ये बॉक्स बन चुके हैं। ठीक है? अब इस बॉक्स को मुझे ट्रेड करना है। दूसरी चीज़ मेरा मार्केट आप देखोगे तो पीछे तो एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज नहीं है। बट जस्ट अस्यूम कि ये एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज था और मार्केट इसके ऊपर ट्रेड कर रहा है। ठीक है? यानी बुलिश के लिए हम लोग ट्रेड बना रहे हैं। तो यहां पे आप देखिएगा जैसे ही इस बॉक्स का ब्रेकआउट यहां पे हुआ है। ठीक है? इस बॉक्स का ब्रेकआउट हुआ। एक 2 घंटे की कैंडल ने बॉक्स के नीचे से स्टार्ट किया और ऊपर क्लोज हो गई है। तो यानी इसका ब्रेकआउट मुझे यहां पे देखने को मिल चुका है। जैसे ही इसका ब्रेकआउट हुआ तो थोड़ा ज़ूम कर लेते हैं। आप यहां पे चेक कीजिए इस पर्टिकुलर कैंडल पे वॉल्यूम। राइट? उससे पहले आप देखो वॉल्यूम इस ब्लू लाइन के बिल्कुल नीचे थी। बट इसी कैंडल पे जिसने ब्रेकआउट दिया, वॉल्यूम वाज़ गुड। यानी यहां पे इंस्टीट्यूशंस का पार्टिसिपेशन है। दे आर आल्सो इंटरेस्टेड। राइट? हो सकता है फेक ब्रेकआउट भी हो। ऐसा भी हो सकता है। बट अगर फेक ब्रेकआउट होगा तो मेरा स्टॉप लॉस जो है वो लिमिटेड है। राइट? मैं इससे ज्यादा स्टॉप लॉस नहीं ले रहा हूं। सो मेरा जो रिस्क है वो कैलकुलेटेड रिस्क है। ठीक है? अनलिमिटेड रिस्क नहीं है। तो ब्रेकआउट हुआ अच्छी वॉल्यूम विलिंग। आपको यहां पे ट्रेड करना था विद दिस स्टॉप लॉस
और उसके बाद आप मोमेंटम देख सकते हो कि मोमेंटम और ऊपर चले गया। ठीक है? अब जो मैं आपको बोल रहा था कि हम यहां पे सेटिस्फाई नहीं होंगे। हम मोमेंटम को ट्रेड कर रहे हैं। सो इस बॉक्स के बनने के बाद आई विल बी फॉर्मिंग न्यू बॉक्स। वो कैसे बनेगा? तो अब मैंने देखा यहां से मेरा ट्रेड प्लेस हुआ। यानी यहां पे मेरी एंट्री बन चुकी थी। मार्केट ने एक और नया हाई बनाया। तो अब मैं यहां पे एक नया फिर से एक बॉक्स बना सकता हूं। सो इस हाई को मैंने मार्क कर दिया एज अ रेजिस्टेंस। तो आप यहां पे देखोगे कि इस ब्रेकआउट के बाद इस ब्रेकआउट के बाद मार्केट ऊपर गया। यहां पे एक नया हाई बनाया। नए हाई बनाने के बाद मार्केट नीचे आ गया। यहां पे एक स्विंग लो बनाया। तो अब मैं क्या कर सकता हूं? ये हाई पे मैंने रेजिस्टेंस मार्क कर दिया। और जो ये लो था इस लो पे मैं अपने बॉक्स के लोअर पॉइंट को मार्क कर दूंगा। तो हम क्या करेंगे यहां से? एंड दिस इज द लोएस्ट पॉइंट। ठीक है? ये लोएस्ट पॉइंट मार्केट ने बनाया। तो मार्केट ऊपर गया, लोएस्ट पॉइंट बनाया एंड ब्रेकआउट। तो अब मुझे अगेन सेकंड बॉक्स का ब्रेकआउट मिल चुका है। और मेरा जो स्टॉप लॉस अब यहां पे था, मैं अपने स्टॉप लॉस को कहां ले आऊंगा? इस सेकंड वाले बॉक्स के लोअर साइड पे ले आऊंगा। ठीक है? तो अगेन मुझे कोई स्टॉप लॉस हिट नहीं हुआ। मार्केट सीधा यहां से ऊपर गया है। ओके? इस तरीके से आप अपने न्यू बॉक्स को फिर से बनाओगे। एंड देन दिस इज़ हाउ यू विल ट्रेल योर स्टॉप लॉस। राइट? तो चलिए ये तो हमने Nifty की बात करी ऑलरेडी काफी लिक्विड होता है। बट अगर मान लीजिए एक स्टॉक के अंदर ट्रेड करना है तो
सबसे पहला चैलेंज आएगा कि स्टॉक का सिलेक्शन कैसे होना चाहिए? एंड फॉर दैट वी नीड दोज़ स्टॉक जिनके अंदर या तो ट्रेंड हो रहा हो या तो वो ऑल टाइम हाई की साइड पे ट्रेड कर रहे हो। तो उन्हीं स्टॉक्स को फाइंड करने के लिए आपके पास यहां पे एक टूल है जिसको हम बोलते हैं Price OI Percentile। ठीक है? अगर आपने Price OI Percentile आपको नहीं पता या आपको जानना है कि किस तरीके से काम करता है तो मैं यहां पे वीडियो अटैच कर दूंगा। आप जाके उसको देख सकते हो। तो Price OI Percentile आपको बताता है कि कौन से ऐसे स्टॉक्स हैं जिनके अंदर एक अच्छा ब्रेकआउट आ रहा है या अच्छा ब्रेकडाउन आ रहा है सपोर्ट का। ठीक है? तो मान लीजिए मैं इसको सॉर्ट कर देता हूं। ठीक है? प्राइस परसेंटाइल से। अब मुझे वो स्टॉक चाहिए जिनके अंदर अच्छा ब्रेकआउट आने वाला है। ठीक है? तो ब्रेकआउट के लिए एक मेरे पास Hindalco है। 99 का प्राइस परसेंटाइल है। 98 का OI परसेंटाइल है। और अगर देखें तो मेरे पास यहां पे देन वी हैव National Aluminium। 98 और 95 दोनों ही 90 से ऊपर हैं। ओके? दैट इज़ गुड। JSW Steel भी यहां पे मेरे पास है। सो JSW Steel, National Aluminium एंड देन वी हैव Hindalco। ठीक है? तीन स्टॉक हैं। तीनों में से चलिए एक एग्जांपल यहां पे ले लेते हैं। तो अब मैं वापस आता हूं चार्ट्स पे। एंड लेट्स गो विद Hindalco फर्स्ट। तो सबसे पहले Hindalco को यहां पे प्लेस कर लेते हैं। अब मैंने आपको एक चीज़
बोली थी कि 2 घंटे से ऊपर का टाइम फ्रेम भी चाहिए। तो 2 घंटे का टाइम फ्रेम तो हमने ऑलरेडी देख लिया है। अब मैं यहां पे लेने जाऊंगा एक दिन का टाइम फ्रेम यानी वन डे का टाइम फ्रेम फॉर दिस पर्टिकुलर स्टॉक। तो Hindalco को यहां पे ओपन कर लिया है। अब देखिए Hindalco में सबसे बढ़िया चीज़ ये है कि ये जो स्टॉक है ना ये ऑल टाइम हाई के पास ट्रेड कर रहा है। ठीक है? अगर आप इसको देखोगे तो इट इज़ ट्रेडिंग ऑल टाइम हाई। ठीक है? अब इसका मतलब कि पहली चीज तो क्लियर हो गई है। दूसरा Hindalco अच्छा लिक्विड स्टॉक भी है। दैट इज आल्सो क्लियर। ठीक है? अब मुझे इसके अंदर बॉक्स बनाना है। तो मान लो कि इसके अंदर एक मोमेंटम स्टार्ट हुआ। पहले यहां पे गया था। ठीक है? तो यहां पे पहला बॉक्स बना होगा। बिकॉज़ दिस वाज़ द हाई। ठीक है? और उसके बाद इसने नीचे रीटेस्ट किया। तो ये इसका लो पॉइंट बन गया। अगेन यहां पे इस बॉक्स का ब्रेकआउट हुआ और इस बॉक्स का ब्रेकआउट इस वाली कैंडल पे तो अच्छी वॉल्यूम नहीं मिली। बट इस वाली कैंडल पे अच्छी वॉल्यूम मिली और उसके बाद देखिए और ऊपर की साइड पे ट्रेड किया। ठीक है? अब मैं आपको लेके चलता हूं जहां पे ये स्टॉक अभी ट्रेड कर रहा है। सो अभी अराउंड इट इज़ ट्रेडिंग 784 के पास ट्रेड कर रहा है। ठीक है? मान लीजिए अभी मुझे पता करना है कि इस स्टॉक के अंदर और मोमेंटम आएगा या नहीं। तो यहां पे अगर मैं एक बॉक्स का फॉर्मेशन करूं तो इस बॉक्स का फॉर्मेशन अगर मान लीजिए मैं कहीं यहां पे ट्रेड कर रहा था तीन दिन पहले अक्टूबर फर्स्ट की मैं बात करूं। मैं अक्टूबर फर्स्ट को ट्रेड कर रहा था। तो मेरा बॉक्स किस तरीके से बनना
चाहिए था? तो मैं यहां पे इस रेजिस्टेंस को मार्क करता। राइट? और साथ ही साथ मैं इसके लोएस्ट पॉइंट को मार्क करता यहां पे। ठीक है? ये इसका लोएस्ट पॉइंट मार्क कर लिया। अब आप यहां पे देखोगे कि करीबन मान लीजिए आप ट्रेड कर रहे थे ऑन 29 सितंबर या फिर 30 सितंबर को ट्रेड कर रहे थे। तो ये बॉक्स आपको देखने को मिला होगा। अब इस बॉक्स का ब्रेकआउट हुआ कौन से दिन पे? फर्स्ट अक्टूबर 2025 एंड इस टाइम पे आप चेक कीजिए। वॉल्यूम काफी अच्छा था। वॉल्यूम वाज़ एप्रोक्सिमेटली नियर टू द एवरेज वॉल्यूम। तो उसके पास था। यानी ये हमारी लेजिट कैंडल थी। हमारा ट्रेड यहां से इनिशिएट होगा। तो यही मौका था कि करीबन यहां पे एक ट्रेड इनिशिएट होना था। एंड यहां पे वॉल्यूम भी काफी अच्छा था। EMA से ऊपर हमारा मार्केट चल रहा था। इसका मतलब ओनली बुलिश ट्रेड जो हम बना भी रहे हैं। और उसके बाद आप देखो नेक्स्ट कैंडल ने आपको बहुत अच्छा मोमेंटम पॉजिटिव साइड पे दिया है। और अगर हम इस मोमेंटम को कैलकुलेट करें तो करीबन एक ही दिन में हमें 1.80% का मोमेंटम यहां पे मार्केट ने दिया है ऑन दी वेरी नेक्स्ट डे। ठीक है? अब इसी के साथ अगर आप बाकी एग्जांपल को भी ले लो। जैसे चलिए यहां पे एक और स्टॉक का एग्जांपल ले लेते हैं जो हमने यहां पे फाइंड किया था। एंड दैट स्टॉक वाज़ National Aluminium। तो हम National Aluminium को यहां पे ले लेते हैं। अभी National Aluminium में अगर आप देखो तो मैंने ऑलरेडी यहां पे एक बनाया हुआ था बॉक्स बनाया हुआ है। आप देखो
इसने मोमेंटम दिया और EMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है यानी बुलिश ट्रेड बनाएंगे। दूसरा इसने एक मोमेंटम दिया हाई का यहां पे। तो जैसे ही एक पहला मुझे रेजिस्टेंस मिला या फिर पहला एक हाई मिला मैंने वहां पे एक रेजिस्टेंस क्रिएट कर दिया। मार्केट नीचे आया तो इसके लोअर पॉइंट पे मैंने सपोर्ट बना दिया। तो आप देखो यहां पे मेरा ऊपर वाला रेजिस्टेंस क्रिएट होगा। बिकॉज़ दिस वाज़ द हाईएस्ट पॉइंट। नीचे इसने टेस्ट किया तो इसको मैंने अपना सपोर्ट बना लिया। अब जब तक मार्केट इसके बीच में ट्रेड कर रहा है वी विल डू नथिंग। बट आप देखो जो आपकी फ्राइडे की कैंडल थी ये वाली इसने इस बॉक्स को ब्रेक कर दिया है। और अगर आप इसी रीसेंट का वॉल्यूम देखोगे तो वॉल्यूम भी आपकी एवरेज से ऊपर है। एंड दिस स्टॉक इज़ अ लिक्विड स्टॉक। और कौन से टाइम फ्रेम पे ट्रेड कर रहे हैं? तो 2 घंटे के ऊपर के टाइम फ्रेम पे ट्रेड करेंगे। तो हम ऑलरेडी वन डे पे ट्रेड कर रहे हैं। तो सारी कंडीशंस हमारे फेवर पे हैं। राइट? तो अब हम क्या करेंगे? विद दिस स्टॉप लॉस वी विल ट्रेड दिस पर्टिकुलर स्टॉक ऑन दी पॉजिटिव डायरेक्शन। राइट? तो गाइज़, यह स्ट्रेटजी थी निकोलस डार्वस की जिन्होंने $25,000 से $2 मिलियन का सफर तय किया था। एंड ही वर जस्ट अ प्रोफेशनल डांसर नथिंग एल्स। ठीक है? तो अगर उन्होंने किया है तो आप भी कर सकते हो। जस्ट फोकस ऑन द स्ट्रेटजी। देखिए कि कौन सा टाइम फ्रेम आपके लिए कितना बढ़िया काम करता है। यू कैन बैक टेस्ट इट। अगर आपको स्ट्रेटजी पसंद आई तो फीडबैक
जरूर दीजिएगा। अगर आप वीडियो पे नए हैं तो लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब करके जाइएगा। तब तक के लिए मैं अंकित सिंह रावत आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 203 videos by Ankit →