QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

Fibonacci Retracement se Scalping: Golden Pocket (Hindi)

Intermediate·Hindi·15 min·1.4K views·1 year ago

This lesson explains how scalpers and intraday traders can use Fibonacci retracement to trade with the trend and time an entry.

It starts with the Fibonacci series and how ratios such as 0.618 come from dividing a number by the next one, then focuses on a golden pocket between 0.618 and a custom 0.66 level. Entries inside the pocket wait for a reversal candle such as a doji, hammer, bullish engulfing, pin bar or morning and evening star.

The setup rules are: trade only liquid indices or stocks, avoid choppy sideways markets, and act only after an impulsive wave about twice the size of the previous correction that also breaks structure (Dow theory lower lows and lower highs). The method is then shown on a 1-minute Nifty chart, including retracement tool settings and targets at the 0.5 and 0.382 levels.

What you’ll learn

✓How Fibonacci ratios such as 0.618 are derived from the series
✓The 0.618 to 0.66 golden pocket as the retracement entry zone
✓Reversal candles to confirm entry: doji, hammer, bullish engulfing
✓Impulsive wave about 2x the correction plus a break of structure
✓Placing the retracement tool on a 1-minute Nifty chart with 0.5 and 0.382 targets
Transcript

ट्रेंड आइडेंटिफाई करना एक चैलेंज है और ये चैलेंज और डिफिकल्ट हो जाता है जब हम इसको करते हैं फॉर द स्कैल्पिंग। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत और आज की इस ऑप्शन की सीख में हम लोग सीखने वाले हैं फिबोनाकी रिट्रेसमेंट जो कि एक मैजिकल नंबर नहीं बल्कि एक मैथ है। तो आइए शुरू करते हैं। तो ट्रेंड को आइडेंटिफाई करने के लिए और खासतौर पे जब हम इंट्राडे या फिर स्कैल्पिंग के ट्रेड बना रहे हैं तो वहां पे हम लोग यूज़ करेंगे फिबोनाकी लेवल्स को। अब फिबोनाकी लेवल्स कोई मैजिकल नंबर्स नहीं है बल्कि ये खुद में एक मैथ्स है। आइए जानते हैं कि ये फिबोनाकी नंबर्स होते कौन से हैं। तो सबसे पहले अगर हम फिबोनाकी लेवल्स की बात करें या फिबोनाकी सीरीज की बात करें तो ये फिबोनाकी जो सीरीज होती है ये स्टार्ट होती है आपकी ज़ीरो से। राइट? तो सबसे पहले नंबर आपका यहां पे आता है ज़ीरो नंबर। इसके बाद आपका आता है वन। एंड जब आप इन दोनों को ऐड करोगे तो नेक्स्ट नंबर भी आपको जो मिलने वाला है दैट विल आल्सो बी वन। ठीक है? तो इसी तरीके से आप हर एक नंबर को जब उसके प्रीवियस नंबर से ऐड करते हो तो दैट विल बी योर नेक्स्ट नंबर। यानी नेक्स्ट नंबर हमारे पास यहां पे टू आने वाला है। करेक्ट? इसी सीक्वेंस में हम ये पूरी सीरीज को फॉर्म करते हैं। तो इसके बाद आपका नेक्स्ट नंबर होगा थ्री। देन देयर विल बी फाइव। इसके बाद आपका आएगा 8, 13, 21 एंड सो ऑन। राइट? तो यही जो सीरीज है, इसी

को हम बोलते हैं फिबोनाकी सीरीज। राइट? अब ये जो फिबोनाकी सीरीज होती है, क्या हम इसको रैंडमली यूज़ कर सकते हैं? द आंसर इज़ नो। बट यहां पे हमें कुछ रेशियोज़ मिलते हैं। अब इन रेशियोज़ को निकालने के लिए आपको क्या करना है? जो भी आपका एक नंबर है, फॉर एग्जांपल मैं यहां पे फाइव को ले रहा हूं। सो आप यहां पे फाइव को डिवाइड कर दोगे विद द इसके नेक्स्ट नंबर विद द नेक्स्ट नंबर दैट इज़ एट। तो 5 / 8 तो जो ये रेश्यो यहां पे आपको मिलता है, इसी को हम बोलते हैं फिबोनाकी रेश्यो। करेक्ट? अब फॉर एग्जांपल अगर मैं यहां पे 21 को डिवाइड कर देता हूं इसके नेक्स्ट नंबर 34 से तो अगर आप इसको डिवाइड करोगे तो यहां पे आपको 0.618 की वैल्यू मिलेगी जो आपका एक फिबोनाकी लेवल है और जो आपका फिबोनाकी रिट्रेसमेंट यहां पे शो करता है। राइट? अब इसी तरीके के काफी मल्टीपल फिबोनाकी रेशियोज़ हमारे पास होते हैं। जैसे आपके पास टू का एक लेवल आपको मिलेगा। देयर विल बी अ लेवल फाइव जो हम कैलकुलेशन से नहीं निकालते। बट हम ये एक्सपेक्ट करते हैं कि अगर कोई ट्रेंड आ रहा है तो इट विल रिट्रेस 50% एंड दैट इज व्हाई हम 0.5 का भी एक रिट्रेसमेंट यहां पे लेते हैं। करेक्ट? तो इसी तरीके से आपके पास मल्टीपल यहां पे ये

फिबोनाकी रेशियोज़ आएंगे। बट हम सारे को यूज़ नहीं करने वाले हैं। हम यहां पे दो रेशियोज़ पे फोकस करेंगे। आइए जानते हैं वो कौन से हैं। फिबोनाकी रेश्यो में जो लेवल्स की हम यहां पे बात कर रहे हैं तो आपको दो लेवल्स पे फोकस करना है। पहला लेवल आपका रहने वाला है 0.618 जिसकी अभी तक हम बात कर रहे थे। सो दिस विल बी द फर्स्ट लेवल। जो सेकंड लेवल आपका यहां पे रहने वाला है दैट विल बी 0.66। ठीक है? तो ये आपके दो लेवल रहने वाले हैं जिस पे आप फोकस करोगे। और इन्हीं दो लेवल्स को हम बोलते हैं एक गोल्डन पॉकेट। राइट? तो ये आपके जो दो लेवल्स होंगे दैट विल बी योर गोल्डन पॉकेट एंड नॉर्मली इन्हीं लेवल्स के बीच से जो मार्केट आपका होता है वो रिट्रेसमेंट आपको शो करता है। ठीक है? तो पहली चीज़ इन दो लेवल्स को हम लोग याद रखेंगे और यहीं से रिट्रेसमेंट होगा। अब यहां पे एक और चीज़ आती है क्या हम रिट्रेसमेंट को रैंडमली एंट्री कर सकते हैं? द आंसर इज़ नो। बिकॉज़ यहां पे हम लोग इंट्राडे की बात कर रहे हैं या फिर हम लोग बात कर रहे हैं एक स्कैल्प की। राइट? एंड स्कैल्प जब भी हम कर रहे हैं मार्केट में इट मींस वी आर फाइटिंग अगेंस्ट द टाइम। तो यहां पे हमें एक परफेक्ट एंट्री बनानी बहुत इंपॉर्टेंट होती है। तो जो ये ज़ोन आपको मिलेगा यानी अगर मैं यहां पे इस ज़ोन के साथ ट्रेड कर रहा हूं। एंड दिस इज़ माय ज़ोन ऑफ़ 0.618 टू 0.66 तो इस ज़ोन के बीच में जैसे ही

आपका मार्केट आएगा, तो इस टाइम पे वी विल बी वेटिंग फॉर अ एंट्री। अब ये जो आपको एंट्री मिलने वाली है, ये एंट्री आपको मिलेगी विद दी हेल्प ऑफ कैंडलस्टिक पैटर्न। कौन-कौन से पैटर्न रहने वाले हैं? सो नॉर्मली हम यहां पे काफी पैटर्न्स को यूज़ करते हैं। जैसे रिवर्सल पैटर्न्स। अब यहां पे आपका पहला आ सकता है एक डोजी फॉर्मेशन। यानी अगर एक डोजी कैंडल लाइक दिस इस तरीके की फॉर्म हो रही है। और ये भी कहां पे ऑन दिस लेवल जो आपका यहां पे फिबोनाकी लेवल है। अगर इस पॉकेट के अंदर आपको एक डोजी कैंडल मिलती है। इट मींस वहीं से आपका रिट्रेसमेंट आएगा। सो दैट विल बी द रिवर्सल पॉइंट इन योर स्कैल्पिंग ट्रेड। ठीक है? इसी तरीके की नेक्स्ट कैंडल हो सकती है। एक हैमर कैंडल यहां पे हो सकती है। तो अ हैमर कैंडल लाइक दिस इस तरीके की अगर एक कैंडल आपको मिलती है तो वो भी आपके रिवर्सल को शो करेगी। ठीक है? अब यहां पे हमारे पास मल्टीपल कैंडलस्टिक पैटर्न है और मैं आपको सारे नहीं बताऊंगा। बट यस दीज़ आर द इंपॉर्टेंट। इसी के साथ आपको यहां पे एक बुलिश इंगल्फिंग कैंडल यानी जो अपने प्रीवियस कैंडल को पूरा एनगल्फ कर रही है लाइक दिस तो उस कैंडल के साथ भी आप ट्रेड कर सकते हो बिकॉज़ वो भी एक रिवर्सल कैंडल है। राइट? तो मल्टीपल कैंडल्स आपको मिलेगी। आप पिनबार कैंडल्स यूज़ कर सकते हो। डोजी हैमर, बुलिश इंगल्फिंग कैंडल एंड

देन देयर विल बी मॉर्निंग स्टार, इवनिंग स्टार। तो इन कैंडल्स जो रिवर्सल कहलाती है मार्केट में इनकी हेल्प से आप अपनी एंट्री को यहां पे प्लान करोगे। ठीक है? अभी चलिए एक स्ट्रक्चर के साथ यहां पे आगे बढ़ते हैं। मैं आपको स्ट्रक्चर बताऊंगा कि आपकी जो ये स्ट्रेटजी है इस स्ट्रेटजी में आपका स्ट्रक्चर किस तरीके से यहां पे होने वाला है। तो जो पहला स्टेप आपका यहां पे रहने वाला है दैट विल बी कि आप जो ये स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करोगे इस स्ट्रेटजी को आपको डिप्लॉय करना है ओनली इन अ स्टॉक जिसके अंदर वॉल्यूम अच्छा हो या फिर लिक्विडिटी अच्छा हो। ठीक है? तो नॉर्मली अगर मैं बात करूं इंडेक्स की तो Nifty BankNifty के अंदर हमें बहुत अच्छी लिक्विडिटी मिलती है। इसका मतलब है कि इंडेक्स के लिए मैं इस स्ट्रेटजी को यूज़ कर सकता हूं। दूसरा हाईली लिक्विड स्टॉक जैसे HDFC Bank, Reliance या फिर काफी स्टॉक है जिनकी लिक्विडिटी काफी अच्छी है मार्केट में जिनके अंदर काफी ट्रेड्स बनते हैं। तो उन स्टॉक्स के अंदर भी हम ये स्ट्रेटजी को डिप्लॉय कर सकते हैं। ठीक है? सेकंड चीज जिस पे आपको ध्यान देना है वो ये है कि आपको एक चॉपी मार्केट या फिर साइडवेज मार्केट में इस स्ट्रेटजी को डिप्लॉय नहीं करना है। तो जब भी मार्केट एक साइडवेज रहेगा सो एट दैट पॉइंट ऑफ़ टाइम आप इस स्ट्रेटजी को डिप्लॉय नहीं करोगे। ठीक है? अच्छा यहां पे तीसरे स्टेप्स में आते हैं। तीसरा जो स्टेप है दैट इज़ द इंपल्सिव एक्शन। मतलब जब मार्केट

एक इंपल्सिव एक्शन देगा हम तभी इस स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करेंगे। अब वो इंपल्सिव एक्शन कैसा होगा? आइए मैं आपको बताता हूं। तो मान लीजिए मार्केट एक डाउन ट्रेंड पे था लाइक दिस तो एक डाउन ट्रेंड यहां पे बना है। अगेन देयर वाज़ अ रिट्रेसमेंट लेवल। अब यहां पे ये आपका एक रिट्रेसमेंट लेवल है। ठीक है? जिसको हम बोलते हैं कि मार्केट थोड़ा सा करेक्शन यहां पे दिखा रहा है। ओके? एंड दिस इज़ द इंपल्सिव एक्शन। ये आपका एक इंपल्सिव वेव है। दिस इज़ द इंपल्सिव वेव। ओके? तो एक इंपल्सिव वेव आई नीचे। यहां पे शॉर्ट्स बने। शॉर्ट के बाद मे बी यहां पे क्या पता थोड़ी सी प्रॉफ़िट बुकिंग हो रही हो। या फिर जिन लोगों ने पहले शॉर्ट किया था अब वो शायद यहां पे एग्जिट कर रहे हो। ठीक है? अब एग्जिट वो प्रॉफिट के साथ भी कर सकते हैं। मे बी किसी का लॉस हो रहा हो वो भी यहां पे एग्जिट कर रहा होगा। बट यहां पे मार्केट रीटेस्ट कर रहा है। अभी यहां पे ट्रेंड चेंज नहीं हो रहा है। इट इज़ जस्ट अ रीटेस्ट। ठीक है? तो रीटेस्ट हुआ। अब इस रीटेस्ट में मान लीजिए इस रीटेस्ट की जो लेंथ थी वो दो की थी। राइट? 2 सें.मी. की इसकी लेंथ थी। तो जो नेक्स्ट मेरा इंपल्सिव एक्शन होगा जो नेक्स्ट यहां पे इंपल्सिव वेव होगी ये एप्रोक्सिमेटली डबल होनी चाहिए आपके रिट्रेसमेंट की। ओके? या फिर जो आपका रिटेस्ट था इसका डबल ये चीज होनी चाहिए। करेक्ट? तो पहली चीज मैंने यहां पे आपको बोला आप जो इंपल्सिव वेव को देखने वाले हो वो आपका टू टाइम्स होना

चाहिए ऑफ योर करेक्शन या फिर ऑफ योर रीटेस्ट। ठीक है? ये हमारा पहला पॉइंट यहां पे रहेगा। मतलब हम किसी भी स्ट्रक्चर को देखेंगे तो हम वहां पे इंपल्सिव जो वेव होगी उसको टू टाइम्स देखेंगे आपके करेक्शन से। ठीक है? पहली चीज। दूसरी चीज जो आपको यहां पे ध्यान देनी है दैट विल बी कि आपका यहां पे ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर होना चाहिए। देयर विल बी अ ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर। ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर क्या होता है? कि मार्केट ने एक डाउन ट्रेंड दिखाया। राइट? इसका मतलब मार्केट एक डाउन ट्रेंड में है। तो जब एक मार्केट डाउन ट्रेंड में है तो एज़ पर द डाउ थ्योरी वो आपका लोअर लोज़ और लोअर हाईज़ के स्ट्रक्चर बनाएगा। तो यहां पे मुझे पहला स्ट्रक्चर मिला है लोअर लो का एंड देन देयर विल बी अ लोअर हाई और अगेन ये एक लोअर लो बनाने की कोशिश यहां पे कर रहा है। करेक्ट? बट यहां पे मुझे दिखा है कि लोअर लो को ब्रेक कर दिया है मेरी इंपल्सिव वेव ने। इसका मतलब ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर भी हो चुका है। करेक्ट? तो दो चीजें हैं। पहला इंपल्सिव वेव शुड बी टू टाइम्स एज़ कंपैरिजन टू योर रिट्रे जो रिट्रेसमेंट आपकी वेव थी। ठीक है? दूसरा पॉइंट आपका ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर आपका मिल चुका है। तो जैसे ही आपको ये दोनों चीजें मिलती है तो जो इंपल्सिव वेव थी अब इसके ऊपर हम क्या करेंगे? इसके ऊपर हम फिबोनाकी रिट्रेसमेंट लगाएंगे। और उस फिबोनाकी रिट्रेसमेंट में फिर हम देखने वाले हैं अपना गोल्डन पॉकेट का ज़ोन जो कि मैंने

आपको बताया था 0.618 से और कहां तक रहेगा? 0.66 दैट इज द कस्टमाइज लेवल जो मेरा खुद का एक लेवल है। ठीक है? अब आइए चलते हैं एक बार चार्ट्स पे और देखते हैं किस तरीके से ये स्ट्रेटजी काम करेगी चार्ट के ऊपर। तो यहां पे मैंने Nifty को चूज़ कर लिया और 1 मिनट के टाइम फ्रेम पे अभी हम लोग ट्रेड कर रहे हैं। नाउ यहां पे आपको थर्ड एक ऑप्शन मिलेगा और इसी के अंदर आपका फिब रिट्रेसमेंट यहां पे लिखा है यानी फिबोनाकी रिट्रेसमेंट। ठीक है? अभी हम लोगों का मेन एम क्या है कि हम ये लोग यहां पे स्कैल्पिंग में एक ट्रेंड को ट्रेड कर रहे हैं। ओके? और उस ट्रेंड आइडेंटिफिकेशन के बाद हम एक परफेक्ट एंट्री बनाने की कोशिश यहां पे कर रहे हैं। तो 1 मिनट का चार्ट है। फिबोनाकी रिट्रेसमेंट का टूल आपने यहां पे चूज़ करना है। नाउ पहली चीज़ क्या मेरा स्क्रिप्ट लिक्विड है। सो आई नो मैं Nifty के अंदर ट्रेड कर रहा हूं। तो ये एक लिक्विड स्क्रिप्ट है। अगर आपको लिक्विडिटी में कोई भी डाउट आता है तो इन Quantsapp वी हैव अ प्रोप्राइटरी टूल Liquidity Finder। आप वहां से किसी भी स्टॉक की लिक्विडिटी को फाइंड कर सकते हो। ठीक है? अभी यहां पे दूसरा जो पॉइंट मुझे करना है दैट विल बी अ ट्रेंड। तो मुझे यहां पे दिख रहा है कि अगर मैं देखूं तो एक बड़ा जो ट्रेंड है वो डाउनवर्ड साइड पे चल रहा है। अब इस डाउनवर्ड साइड पे मान लीजिए कि मार्केट ने एक रिट्रेसमेंट यहां पे दिखाया था। तो यू कैन सी देयर इज़ अ रिट्रेसमेंट। एक यहां से पॉजिटिव ऊपर की

साइड पे आप देखोगे एक मूवमेंट यहां पे मार्केट ने दिया है। नाउ आफ्टर दिस मोमेंटम जो है पॉजिटिव साइड पे आया है। यहां पे एक इंपल्सिव वेव क्रिएट हुई है। करेक्ट? तो जिस तरीके से मैं आपको बोल रहा था कि मार्केट एक डाउनवर्ड डायरेक्शन पे है। तो इसने एक लोअर लो यहां पे बनाया। देयर इज़ अ लोअर हाई। सो ये आपका रिट्रेस हुआ है मार्केट। करेक्ट? अब इस रिट्रेसमेंट को अगर आप कंपेयर करते हो विद दिस इंपल्सिव एक्शन, तो ये इंपल्सिव वेव आपके इस रिट्रेसमेंट का करीबन-करीबन दो गुना से ज्यादा है। यानी डबल है। तो इसका मतलब ये इंपल्सिव वेव जो है ये मेरी एक वैलिड वेव है। करेक्ट? तो इसी इंपल्सिव वेव पे अब मैं अपना फिबोनाकी रिट्रेसमेंट लगा सकता हूं। ठीक है? अब यहां पे एक दूसरी कंडीशन भी थी जो आप लोगों ने नहीं देखी। बट मैं आपको दिखा देता हूं। अगर आप यहां पे देखोगे तो रिट्रेसमेंट जो ये रिट्रेसमेंट हुआ है तो इस रिट्रेसमेंट का टू टाइम्स मेरा इंपल्सिव वेव है। बट साथ ही साथ इसका जो लो था यहां पे मुझे एक ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर भी मिल चुका है। बिकॉज़ इस इंपल्सिव वेव ने मेरे प्रीवियस लोअर लो को ब्रेक कर दिया। यहां पे देखिए। सो इट मींस नाउ आई हैव अ ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर एज़ वेल ऐज़ मेरा इंपल्सिव जो वेव है वो टू टाइम्स है मेरे रिट्रेसमेंट की। ठीक है? अब यहां पे मुझे प्लॉट करना है अपना रिट्रेसमेंट फिबोनाकी रिट्रेसमेंट। सो आप यहां पे देख सकते हो फिबोनाकी रिट्रेसमेंट का टूल मैंने सेलेक्ट कर लिया। अभी इस

इंपल्सिव वेव में मुझे अपने टूल को सेट करना है। तो यहां पे आप क्या करोगे? इसका टॉप मोस्ट रेंज आप पकड़ लीजिए और इसका लोअर मोस्ट रेंज यहां पे पकड़ लीजिए। तो लोअर मोस्ट रेंज एंड अप्पर मोस्ट रेंज पे मैं क्या कर दूंगा? अपने इस टूल को प्लेस कर दूंगा लाइक दिस। ठीक है? तो सिंपली लोअर मोस्ट से और हायर मोस्ट तक आप इसको प्लेस कर दोगे लाइक दिस। ठीक है? अभी चार्ट को थोड़ा सा ज़ूम कर देते हैं ताकि आपको और बेटर तरीके से दिखाई दे। लाइक दिस। ओके? अब यहां पे एक छोटा सा आपको चेंज करना है। मैंने ऑलरेडी वो किया हुआ है। बट मैं आपको सेटिंग्स में दिखा देता हूं। ठीक है? तो आप यहां पे देखिए इन स्टाइल मैंने सारे ही लेवल्स को यहां पे डिसेबल कर दिया है। सिर्फ कौन-कौन से लेवल इनेबल है दैट इज़ 0.382, 0.5 दैट इज़ द 50% ऑफ़ द इंपल्सिव वेव। तो ये मुझे चाहिए ही। इसके साथ-साथ 0.618 जो आपका 21 और 34 का एक रेश्यो था एंड 0.66 जो एक कस्टमाइज़ वैल्यू मैंने आप सभी को दी है। ठीक है? तो बस इन्हीं को आप यहां क्या करोगे? इनेबल करके रखोगे और बाकी सभी को आप डिसेबल यहां पे कर सकते हो। एंड देन अप्लाई ओके। तो आप ये देखिए सिंपल सी वेव में अब मैंने आपको बोला था कि रिट्रेसमेंट हमें चाहिए टू द गोल्डन पॉकेट जो 0.66 से 0.618 तक का गोल्डन पॉकेट है। हमें वहां तक का रिट्रेसमेंट चाहिए। ओके? अब यहां पे ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर मिल चुका है। ये देखिए

ब्रेक ऑफ स्ट्रक्चर मिल चुका है। मार्केट नीचे आया। अब हम रिट्रेसमेंट को प्लान कर रहे हैं कि मुझे स्टॉक चाहिए जब वो इस लेवल पे आए और यहां पे रिट्रेस करे। तो मैंने इस लेवल को यहां पे आगे बढ़ा दिया। ठीक है? अब एक चीज यहां पे नोटिस कीजिएगा। हम यहां पे स्कैल्पिंग ट्रेड बना रहे हैं। ठीक है? इस लेवल पे आने का मुझे वेट करना है मार्केट का। तो मार्केट ने यहां लोअर लोएस्ट पॉइंट से एक मूवमेंट दिया अपवर्ड साइड पे। अगर आप देखोगे तो इसी गोल्डन पॉकेट पे आके एक रेड कैंडल मुझे यहां पे दिखी है। और ये जो रेड कैंडल है इट इज़ काइंड ऑफ़ अ डोजी कैंडल। ठीक है? पहला गोल्डन पॉकेट पे मार्केट आ चुका है। एंड आई नो अब यहां से रिट्रेसमेंट होगा। दूसरा कंफर्मेशन के लिए मैंने आपको बोला था एक कैंडल की हमें जरूरत है। सो हमें यहां पे एक डोजी कैंडल मिल चुकी है। राइट? तो जैसे ही ये डोजी कैंडल यहां पे फॉर्मेशन होती है एट दैट पॉइंट ऑफ़ टाइम हमारा ट्रेड वहां पे बनेगा। एंड देन आप नेक्स्ट टू कैंडल्स देखिए लोअर साइड पे बनी है। एंड दिस इज़ व्हाट वी नीड फॉर अ स्कैल्पिंग ट्रेड। हमें आगे आने वाली एक या दो कैंडल्स की जरूरत है जो हमारी डायरेक्शन की साइड पे जाएं। ठीक है? दूसरी चीज़ अगर आपको यहां पे टारगेट फाइंड करना है तो अगर आप 0.66 और 0.618 की रेंज के अंदर अपना ट्रेड इनिशिएट कर रहे हो तो उसके बाद 0.5 एंड 0.382 को आप अपने टारगेट्स यहां पे सेट कर सकते हो।

अब इस ट्रेड में भी आप देखोगे तो हमारा ट्रेड नॉर्मली फाइव के आसपास से स्टार्ट हुआ है। यानी हमारा पहला टारगेट ऑलरेडी जा चुका था। तो हम यहां पे अपने सेकंड टारगेट को फिर क्या करते हैं? फोकस में रखते। ठीक है? सो दिस इज़ हाउ यू कैन प्लान योर एंट्री विद दी हेल्प ऑफ़ दिस टेक्निक जहां पे हम फिबोनाकी रिट्रेसमेंट को यूज़ कर रहे हैं फॉर ट्रेंड आइडेंटिफिकेशन फॉर स्कैल्पर्स और साथ ही साथ एंट्री एंड एग्जिट के लिए भी। राइट? सो, आई होप इस स्ट्रेटजी में आपको मजा आया होगा। कुछ नया सीखने को मिला होगा। एंड दिस इज़ द स्ट्रेटजी जहां से आप ऐज़ अ स्कैल्पर ट्रेंड आइडेंटिफाई कर सकते हो। एक परफेक्ट एंट्री ले सकते हो और साथ ही साथ जो मार्केट में चॉपीनेस आती है उससे भी बच सकते हो। तो इसी तरीके के कांसेप्ट अगर आपको और भी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन पे अपने जो टॉपिक्स हैं उनको लिख सकते हो। अगर आपको इस कांसेप्ट में कोई डाउट है तो वह भी बिल्कुल शेयर कीजिएगा। तब तक के लिए मैं अंकित सिंह रावत आपका धन्यवाद करता हूं।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 203 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.