Gann Fan se Price aur Time Trading Samjhe (Hindi)
This lesson explains the Gann Fan, created by W.D. Gann, as a way to read price movement with respect to time using geometric angles.
The trainer explains the 1x1 angle (one unit of price per unit of time, a 45 degree line), why flatter angles such as 1x2 and 1x3 signal a weak trend and steeper ones such as 2x1, 3x1 and 4x1 a strong one. On a 2-hour Nifty chart he marks a trend's bottom and top, plots 45 degree trend angles, places the Gann Fan on them, removes the weak angles and locks the price-to-bar ratio.
He then shows angles acting as resistance and support, combines the fan with Fibonacci retracement and a golden pocket zone, and draws a second fan from the top to find crossover zones between the two.
In this video
What you’ll learn
Transcript
दोस्तों, आज हम सीखने वाले हैं, एक सिंपल ज्योमेट्री कैसे हमें मार्केट के ट्रेंड को बता सकती है, और इसके लिए हम लोग यूज़ करने वाले हैं Gann Fan। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज के ऑप्शन की सीख में हम लोग प्राइस मूवमेंट को नहीं, बल्कि टाइम को समझेंगे, और उसके हिसाब से प्राइस के मूवमेंट्स को प्रेडिक्ट करेंगे, और यह जानेंगे कि कौन स्ट्रॉन्ग है: बायर्स, सेलर्स या टाइम। तो आइए शुरुआत करते हैं। दोस्तों, Gann Fan की जब हम बात करते हैं, तो इसको बनाया गया था W.D. Gann ने, और यह जानने की कोशिश की गई थी कि कैसे जो प्राइस होता है, वो मूव करता है विद रिस्पेक्ट टू टाइम। बट यहां पे हम टाइम को थोड़ी सी ज़्यादा इम्पॉर्टेंस देंगे, और इसके लिए हम कुछ ज्योमेट्री के एंगल्स का यहां पे यूज़ करने वाले हैं। जब हम Gann Fan की बात करते हैं, तो Gann Fan के अंदर आपको एंगल्स के कुछ रिलेशन दिखाई देते हैं, फॉर एग्जांपल 1:1, इसी तरीके से 1:2, 1:3 एंड सो ऑन, एंड इसी तरीके से 2:1, 3:1 एंड 4:1 के एंगल्स आपको यहां पे दिखाई देंगे। अब जो 1:1 का एंगल यहां पे दिखाई दे रहा है, ये आपको बताता है प्राइस का मूवमेंट विद रिस्पेक्ट टू द टाइम। तो 1:1 है, यानी 1 यूनिट का प्राइस का मूवमेंट आपको दिखाई देगा विद 1 यूनिट टाइम के साथ, राइट? तो
यानी यहां पे जो एंगल है, वो आपको बिल्कुल 45° पे दिखाई देगा। तो जो आपका प्राइस एंड टाइम का मूवमेंट है, ये करीबन आपका एक परफेक्ट कॉन्स्टेंट स्पीड से इंक्रीज़ हो रहा होगा, जो कि एक बहुत ही परफेक्ट ट्रेंड कहलाता है। अगर मार्केट इससे कम में ट्रेड कर रहा होगा, फॉर एग्जांपल 1:2 या फिर 1:3, तो ये आपको बताता है कि मार्केट में जो ट्रेंड है, वो काफी वीक ट्रेंड चल रहा है। एंड अगर मैं बात करूं 2:1, 3:1 एंड 4:1 वाले एंगल्स की, ये बड़े एंगल्स आपको बताते हैं कि मार्केट में जो ट्रेंड है, वो काफी स्ट्रॉन्ग ट्रेंड है, और आपको मार्केट में बड़े मूव्स उस साइड पे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही साथ कुछ सपोर्ट एंड रेज़िस्टेंस की भी हम यहां पे बात करेंगे, और इन सारी चीज़ों को देखने के लिए आइए ओपन करते हैं Quantsapp एप्लीकेशन। अगर आपने अभी तक एप्लीकेशन को डाउनलोड एंड इंस्टॉल नहीं किया है, तो नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने लिंक दिया है। वहां पर जाके आप Quantsapp पर साइन अप कर सकते हो, एंड गाइज़, दैट इज़ ऑलसो फ्री। तो दोस्तों, मैंने ओपन कर लिया है Nifty का चार्ट। टाइम फ्रेम रखा है 2 आवर्स का। जितना बड़ा टाइम फ्रेम आप रखोगे, उतना ज़्यादा नॉइज़ कैंसिल होगा और आपको अच्छी कंसोलिडेटेड ट्रेडिंग मिलेगी। अभी फिलहाल के लिए हम इस स्ट्रेटजी को आज इसलिए पढ़ रहे हैं, बिकॉज़ आपको पता है मार्केट में बड़े-बड़े फॉल्स आ रहे हैं।
Nifty, BankNifty के अंदर बहुत बड़ा फॉल हमें देखने को मिला है, और SENSEX भी इससे कहीं बचा नहीं है। उसके अंदर भी हमें बहुत बड़ा फॉल दिखा है। तो अब आपने अगर इस स्ट्रेटजी को जान लिया, तो आप सीख पाओगे कैसे हम इन बड़े ट्रेंड्स को एडवांस में कैप्चर कर सकते थे। अभी Gann Fan टूल को अप्लाई करने से पहले, सबसे पहले आपको कुछ लेवल्स हैं जो मार्क करने हैं। एंड सबसे पहली चीज़ आती है एक क्लियर ट्रेंड को आइडेंटिफाई करना, यानी एक बॉटम और एक टॉप को कैप्चर करना। अगर मैं देखूं थोड़ा सा पहले, तो यहां पे मुझे एक क्लियर ट्रेंड दिखाई दे रहा है। एंड यहां पे आप देख सकते हो, सेवंथ नवंबर 9:15 को एक पॉज़िटिव ट्रेंड यहां पे स्टार्ट हुआ था, जो पॉज़िटिव ट्रेंड करीबन आपका 1 दिसंबर 2025 तक चला है, राइट? अभी अगर इस ट्रेंड को हमें कैप्चर करना है, तो सबसे पहले मैं यहां पे चूज़ कर लेता हूं हॉरिज़ॉन्टल लाइन, और सबसे पहले इसके बॉटम को कर लेते हैं मार्क। इसी तरीके से फिर से हॉरिज़ॉन्टल लाइन को चूज़ करते हुए आपको इसके टॉप को भी मार्क कर देना है। तो इस तरीके से एक ट्रेंड के बॉटम और टॉप को हमने यहां पे मार्क कर लिया। इसके बाद आती है एक वर्टिकल लाइन। तो जहां से आप अपनी एनालिसिस शुरू कर रहे हो, शुरुआत कर रहे हो, वहीं पे एक लाइन, वर्टिकल लाइन आपको प्लॉट करनी है, जिसके थ्रू हम एंगल्स को यहां पे प्लॉट करेंगे।
अब सबसे इम्पॉर्टेंट चीज़, हम यहां पे एंगल्स की बात कर रहे हैं, तो एंगल्स को बहुत सटीक तरीके से आपको प्लॉट करना पड़ेगा। तभी जाके आपको बढ़िया ट्रेंड लाइंस और सपोर्ट-रेज़िस्टेंस मार्केट में दिखेंगे। तो चलिए, इसके लिए मैं ट्रेंड एंगल को यहां पे सेलेक्ट कर लेता हूं, और हम यहां पर रखेंगे बॉटम पे अपने कर्सर को, और यहां से एक 45° का एंगल हम लोग प्लॉट करेंगे, राइट? आप सेटिंग्स में जाके डायरेक्टली 45° यहां पे चूज़ कर सकते हो, सो दैट आपका जो एंगल होगा, वो 45° पे प्लेस हो जाएगा। इसी तरीके से एक एंगल हम ऊपर की साइड पे भी प्लेस करेंगे, जहां पर टॉप है, और यहां से भी एक 45° के एंगल को हम लोग प्लॉट कर लेते हैं। सो इट विल बी -45, बिकॉज़ ये हम ऊपर से नीचे के लिए बना रहे हैं। तो मैंने यहां पे दो लाइंस बना ली हैं, 45-45° के एंगल्स बना लिए हैं। अब बारी आती है अपने Gann Fan को डिप्लॉय करने की। तो चलिए, हम कर लेते हैं इसको डिप्लॉय। तो यहां पे आपको मिल जाएगा, अगर आप थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करोगे, तो सबसे एंड में आपको मिलता है Gann Fan। अब इस Gann Fan को अप्लाई करने का कुछ तरीका है, वो मैं आपको दिखाता हूं। तो आपको इसको प्लेस करना पड़ेगा बॉटम पे, जहां से आपने एंगल क्रिएट किया था, एंड वहीं से 1:1 वाली लाइन को, जहां पे 1x1 वाली आपकी
लाइन है, उस लाइन को आपको बिल्कुल आपके 45° के एंगल के ऊपर प्लेस करना है, जिस तरीके से मैंने यहां पे प्लेस कर दिया, राइट? अब इसकी सेटिंग्स में चलते हैं। कुछ एंगल्स हमें यहां से हटाने हैं, जैसे 1:8, 1:4, 1:3, 1:2, राइट? ये एंगल्स हमने इसलिए यहां पे हटा दिए हैं, बिकॉज़ ये जो एंगल्स हैं, ये वीक ट्रेंड को शो करते हैं, और वीक ट्रेंड में हमें पार्टिसिपेट नहीं करना है, ओके? इसको कर देते हैं अप्लाई। अब जब मैंने इसको अप्लाई कर दिया, एक चीज़ का आप ध्यान रखिएगा: जो वीक ट्रेंड मैंने यहां से हटा दिए हैं, उन वीक ट्रेंड को हटाने का मतलब ये था कि जब आप उन एंगल्स के साथ ट्रेड करोगे, तो वहां पे आपको जो ट्रेंड है, वो काफी वीक दिख सकता है। दैट इज़ व्हाई हमने उसको रिमूव कर दिया है। उसके बाद जब आपका प्राइस बड़े एंगल्स की तरफ आता है, जैसे 1:1 से नीचे 2:1, 3:1, 4:1 एंड 5:1, जब इन एंगल्स वाली ट्रेंड लाइन के पास आता है, तो एक बढ़िया मोमेंटम आपको देखने को मिलता है। अगर हम रीसेंट में भी, मैं आपको दिखाऊं, तो थोड़ा सा हम आगे चलते हैं। एंड एक चीज़ का और ध्यान रखिएगा गाइज़, कि थोड़े से भी मूवमेंट से आपके जो एंगल्स हैं, वो डेविएट हो सकते हैं, हिल सकते हैं। सो इसी चीज़ के लिए आप अपने जो प्राइस बार है, इसके ऊपर जाके अपने प्राइस-टू-बार रेशियो को लॉक कर
सकते हो, सो दैट कि जब आप अपने कर्सर को मूव करोगे कहीं पे भी, तो आपका जो प्राइस और जो एंगल्स आपने यहां पे बनाए हैं, वो मिसमैच ना हो जाएं, राइट? तो इसीलिए हमने यहां पे जो अपना प्राइस-टू-बार रेशियो है, उसको लॉक कर दिया है। अब यहां पे अगर आप देखोगे रीसेंट में, तो करीबन हमारे पास यहां पे एक एंगल था 4:1। आप देख सकते हो, इस 4:1 के एंगल पे मार्केट ने मल्टीपल टाइम्स यहां पे रिजेक्शन लिया है, एंड उसी के बाद एक बहुत बढ़िया फॉल भी आपको यहां पे देखने को मिला है। इसी तरीके से अगर हम नीचे की साइड पे देखें, तो यहां पे हमारे पास एक एंगल है, दैट इज़ 8:1। 8:1 का जो एंगल है, ये काम कर रहा है एक महत्वपूर्ण सपोर्ट का, यानी एक बहुत इम्पॉर्टेंट सपोर्ट का काम यहां पे कर रहा है, राइट? तो इस तरीके से आपको मल्टीपल एंगल्स यहां पे मिलते हैं, और जितने बड़े एंगल्स होते हैं, उसका मतलब ट्रेंड उतना ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। अगर रीसेंट में देखें, तो जैसे ही ये 1:8 का जो एंगल था, इसने तीन बार, मल्टीपल सपोर्ट यहां पे बनाया था, जैसे ही हमें एक बढ़िया ब्रेकडाउन यहां पे दिखा, आप देख सकते हो उसी के साथ एक बढ़िया फॉल भी मार्केट में दिखा है। एंड अलॉन्ग विद दैट, जैसे ही आपका यह बॉटम ब्रेक हुआ, जिसको आपने एक बेस चूज़ किया था, उसके बाद आप देख सकते हो Nifty के अंदर एक बहुत बड़ा फॉल हमें देखने को मिला है, राइट? और यही वो
ज़ोन होते हैं, जो बहुत इम्पॉर्टेंट ज़ोन हैं, एक्ट करते हैं एज़ अ डिमांड ज़ोन ऑलसो, और यहीं पर आप देखोगे मार्केट सबसे ज़्यादा कंसोलिडेशन या एक्यूमुलेशन का फेज़ भी दिखाता है। गाइज़, इसके साथ काफी ट्रेडर्स फिबोनाची रिट्रेसमेंट को यूज़ करते हैं, एंड ये बहुत इम्पॉर्टेंट चीज़ भी है। आप इसको कंबाइन कर सकते हो Gann Fan के साथ। मैं आपको दिखाता हूं कैसे। तो सबसे पहले मैं यहां पे चूज़ कर लेता हूं अपने फिबोनाची रिट्रेसमेंट को। फिबोनाची रिट्रेसमेंट में हम अगेन यहां पे रिट्रेसमेंट देखने वाले हैं ऊपर से नीचे की तरफ, सो दैट इज़ व्हाई हम यहां पे अप्लाई करेंगे इसको नीचे से ऊपर वाली लाइन तक के लिए, राइट? आप यहां पे देख सकते हो, कुछ मल्टीपल लाइंस यहां पे बन चुकी हैं, जो मेरी फिबोनाची रिट्रेसमेंट की हैं। मैं एक बार इसकी सेटिंग आप सभी को दिखा देता हूं। तो मैंने फिबोनाची रिट्रेसमेंट में 0.382 के लेवल को इनेबल किया है, साथ ही साथ 0.55, जो कि 50% के अराउंड का हमारा लेवल है, उस रिट्रेसमेंट को भी मैंने यहां पे इनेबल किया है। इसके साथ-साथ 0.618 एंड 0.66, जो कि मेरा कस्टमाइज़्ड लेवल है, इसको भी मैंने रखा है, जो कि एक गोल्डन पॉकेट का काम करता है, यानी जब भी मार्केट यहां पे आता है, तो एक इम्पॉर्टेंट सपोर्ट की तरह ये काम करता है। एंड इन केस अगर मार्केट इसको ब्रेक कर रहा है, तो एक बड़ा फॉल आपको मार्केट में देखने को मिल जाएगा।
आइए देखते हैं। तो अगर मैं Gann Fan और फिबोनाची रिट्रेसमेंट को एक साथ देखने की यहां पे कोशिश करूं, तो आप देख सकते हो, जब भी यहां पे ये गोल्डन पॉकेट और आपका जो एंगल था, करीबन 8:1 वाला, जब ये दोनों मर्ज हुए, कंबाइन हुए, तो उस टाइम पे आपको एक बढ़िया सपोर्ट मार्केट में मिला है, एंड मार्केट ने कहीं ना कहीं वहीं से एक बड़ा मूव भी आपको पॉज़िटिव डायरेक्शन में दिया है। इसी के साथ अगर आप थोड़ा पहले भी चलेंगे, तो आप देख सकते हो, इसी लेवल ने और इसी एंगल ने, जो 8:1 का है, इसी ने एक बेहतरीन सपोर्ट आपको यहां पे प्रोवाइड किया है, राइट? इसी के साथ-साथ अगर मैं इस एंगल को, जो मैंने फिबोनाची रिट्रेसमेंट यहां पे प्लॉट किया था, अगर मैं इसको थोड़ा सा और आगे बढ़ाने की यहां पे कोशिश करूं, तो आपको और इंटरेस्टिंग चीज़ यहां पे देखने को मिलेगी। तो अगर इसी एंगल को मैं आगे और बढ़ाऊं, तो हम इसको थोड़ा सा आगे और बढ़ा देते हैं, राइट? अब आप यहां पे देखोगे, जो ये गोल्डन पॉकेट था, पहले ये काम कर रहा था एज़ अ सपोर्ट, जब ये कॉम्बिनेशन में था विद द एंगल। इसके बाद यहां पे आप देखोगे, 1:8 का एंगल ब्रेक हुआ। करीबन मैं बात कर रहा हूं 8 जनवरी 2026, 9:15 पे आपका 8:1 का एंगल ब्रेक हो चुका था। हमें यहां पे चाहिए था कि मेरा जो गोल्डन पॉकेट है, वो भी यहां पे एक ब्रेकडाउन मुझे दे दे।
तो उसका ब्रेकडाउन भी मुझे देखने को मिला 8 जनवरी 11:15 पे, एंड उसके बाद आप देख सकते हो, एक बढ़िया फॉल आपको मार्केट में देखने को मिला। साथ ही साथ हम लोग बहुत इम्पॉर्टेंट एंगल्स की यहां पे बात कर रहे हैं। वीक वाले एंगल्स को हमने पहले ही डिसेबल कर दिया था। तो अब अगर इनके ब्रेकआउट्स आपको देखने को मिलेंगे, तो मार्केट में एज़ पर द टाइम बड़ा ट्रेंड आपको दिख सकता है, एंड यही चीज़ दिखाता है आपको Gann Fan। अब यहां पे थोड़ा सा और इसको अपडेट किया जाए, तो आप सिमिलर तरीके का एक Gann Fan ऊपर की साइड से भी बना सकते हो। इसके लिए मैं सबसे पहले यहां पे फिबोनाची रिट्रेसमेंट को डिलीट कर देता हूं, एंड साथ ही साथ अब एक हम एंगल बनाते हैं ऊपर वाली साइड से, जहां पे हमने 45° का एंगल यहां पे बनाया हुआ था। तो अब इस 45° के एंगल से हम लोग अगेन एक Gann Fan बनाते हैं। तो यहां पे इसके लिए हम चूज़ कर लेते हैं अपने Gann Fan को, एंड इसको डिप्लॉय करते हैं अपर-मोस्ट लेवल से, और अगेन 1:1 की लाइन को डायरेक्टली प्लेस करेंगे 45° के एंगल के ऊपर। अब आप देख सकते हो, मैंने दो जगह से Gann Fan बना लिए हैं, एंड दोनों साइड मेरे स्ट्रॉन्ग लेवल हैं। अब यहां पे सबसे इम्पॉर्टेंट चीज़ ये है कि जहां पे दोनों ही एंगल्स एक-दूसरे का क्रॉसओवर करेंगे, वो भी एक इम्पॉर्टेंट, क्रूशियल ज़ोन आपके लिए होगा। अगर हम बात करें इन ज़ोन की, या फिर
इन क्रॉसओवर वाले एंगल्स की, तो आप देख सकते हो, एक क्रॉसओवर का एंगल मुझे दिखा था, जहां पे 8:1 ऊपर का एंगल और 8:1 नीचे का एंगल, ये दोनों 8:1 के एंगल्स ने एक-दूसरे को ब्रेक किया है, एंड ये ब्रेकआउट मुझे मिला है करीबन इस पॉइंट पे। तो आप देख सकते हो, करीबन यही वो पॉइंट है, जहां पे 8:1 की दोनों लाइंस एक-दूसरे के साथ कन्वर्ज कर रही हैं। एंड जैसे ही मार्केट ने इसका ब्रेकडाउन दिया, तो उसके बाद एक बहुत बड़ा फॉल हमें देखने को मिला है। अगेन हमारा बेस लेवल यहां पे था, तो दैट वॉज़ ऑब्वियस कि मार्केट यहां पे एक्यूमुलेशन फेज़ के लिए जाएगा, तो यहां पे हमारी प्रॉफिट बुकिंग हो सकती थी। एंड देन अगेन, मार्केट ने जैसे ही एक और एंगल का ब्रेकडाउन यहां पे दिया, तो आप देख सकते हो, मार्केट ने बहुत बड़ा फॉल अभी आपको यहां पे दिखाया। सो दिस इज़ हाउ, नॉट इवन अ स्मॉल ट्रेंड, बल्कि मार्केट में जो बड़े-बड़े ट्रेंड्स आते हैं, जहां पे लोग FOMO फील करते हैं, यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट, अब आप उन ट्रेंड्स को भी सक्सेसफुल तरीके से, सटीक तरीके से कैप्चर कर सकते हो, व्हेन यू आर ट्रेडिंग फ्यूचर्स और ऑप्शंस। तो दोस्तों, यह थी वो स्ट्रेटजी, जहां से आप प्राइस मूवमेंट का पता लगा सकते हो विद रिस्पेक्ट टू टाइम, और यहां पर हमने यूज़ किया है कुछ ज्योमेट्री के एंगल्स को फॉर आइडेंटिफिकेशन ऑफ टाइम अलॉन्ग विद द ट्रेंड, राइट? तो अगर आपको ये स्ट्रेटजी पसंद आई,
तो वीडियो को लाइक एंड शेयर ज़रूर कीजिएगा। अपने वैल्युएबल फीडबैक्स आप मुझे कमेंट सेक्शन में दे सकते हो। एंड गाइज़, अगर आपने अभी तक Quantsapp पर साइन अप नहीं किया है, तो जल्दी से जाके कर लीजिए। नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया है। Quantsapp एप्लीकेशन में आपको ना केवल 125 से ज़्यादा ऑप्शंस के टूल्स मिलते हैं, बल्कि 2,000 से ज़्यादा लर्निंग का कंटेंट भी आपको यहां पे मिलता है। तो बिल्कुल भी लर्निंग को मिस मत कीजिए। आज ही जाके Quantsapp पर साइन अप कीजिए और जुड़िए मेरे साथ इस लर्निंग की रेस में।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 203 videos by Ankit →