QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

First 15 Min Candle se Intraday Support Resistance (Hindi)

Intermediate·Hindi·19 min·12K views·1 year ago

Ankit Singh Rawat shows how the first 15-minute candle of the day can be used to mark support and resistance levels in advance for the whole intraday session.

The 15-minute candle is chosen because it avoids the noise of 1 to 5-minute candles while not missing opportunities like 30-minute or hourly candles, and it reflects overnight positions, opening volatility, pre-market activity and institutional orders. Its high-low range is projected above the high and below the low (R2 and S2), and half the range gives R1 and S1, treating the levels as a volatility extension.

ADX and implied volatility decide how to trade them: with ADX below 20 and low IV the market is non-directional, so you buy near support and sell near resistance; with ADX above 20 and rising IV you trade breakouts and breakdowns instead. The method is then drawn on a Nifty 15-minute chart, followed by stop loss, target and exit rules for both cases.

What you’ll learn

✓Why the 15-minute opening candle is used instead of 5-minute or hourly candles
✓Project the first candle's range and half-range to get R1, R2, S1 and S2
✓Use ADX below or above 20 to tell a range day from a directional day
✓Check implied volatility before choosing reversal or breakout trades
✓Set small stops on range trades and target the next level on breakouts
Transcript

मार्केट की 15 मिनट की पहली कैंडल आपको बताती है एक रोड मैप। अगर आप उस रोड मैप को रीड करना चाहते हैं तो आप एडवांस में सबसे पहले एंटायर डे के लिए सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस फाइंड कर सकते हो। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत और आज के ऑप्शन की सीख में हम यही सीखने वाले हैं कि स्टार्टिंग की 15 मिनट की कैंडल की एक्टिविटी को देख के आप एडवांस में कैसे सपोर्ट रेजिस्टेंस बना सकते हो और उनको ट्रेड कर सकते हो। तो आइए शुरू करते हैं। मार्केट में लेवल्स को आइडेंटिफाई करना और उन लेवल्स को अपने चार्ट पर प्लॉट करना यह ट्रेडर्स का फेवरेट काम होता है। बट प्रॉब्लम वहां भी आती है बिकॉज़ मार्केट में सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस को ड्रॉ करना भी एक चैलेंज होता है फॉर मोस्ट ऑफ़ द ट्रेडर्स। दूसरी चीज़ क्या इन लेवल्स को हम मार्केट में पहले ही ड्रॉ कर सकते हैं। सो दैट वी कैन एनालाइज़ और उनके बेसिस पे हम ट्रेड कर सकें। सो द आंसर इज़ यस। सो इस वीडियो में हम लोग यही सीखने वाले हैं कि किस तरीके से स्टार्टिंग के 15 मिनट के कैंडल को देख के आप एडवांस में प्रेडिक्ट कर सकते हो कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस कहां पे है। अब बात आती है सबसे पहले कि 15 मिनट जो मैंने यहां पे बोला कि हम 15 मिनट की कैंडल को देखेंगे। सो व्हाई 15 मिनट? 15 मिनट को ही क्यों देख रहे हैं? ओके? व्हाई नॉट 5 मिनट? व्हाई नॉट 30 मिनट्स या 1 घंटा क्यों नहीं? व्हाई 15 मिनट्स? लॉजिक क्या है? तो पहली चीज अगर आप 15

मिनट लेते हो। ठीक है? चलो 5 मिनट की कैंडल जो होती है तो 5 मिनट की कैंडल में क्या होता है? बहुत ज्यादा नॉइज़ होता है। ठीक है? आपको बड़े-बड़े विक्स दिखेंगे। ओके? पर्टिकुलर लेवल आप आइडेंटिफाई नहीं कर पाओगे छोटे टाइम फ्रेम पे। अगर मैं यहां पे 30 मिनट्स का टाइम फ्रेम लूं या फिर मैं 1 घंटे का टाइम फ्रेम लूं तो इस घंटे के टाइम फ्रेम पे या 30 मिनट्स के टाइम फ्रेम पे क्या होता है? अपॉर्चुनिटीज़ आप मिस कर सकते हो अगर आप एक इंट्राडे ट्रेडर हो तो। तो इसीलिए 30 मिनट्स 1 ऑवर और एक छोटे टाइम फ्रेम 5 मिनट 1 मिनट या 3 मिनट को छोड़ के हमने यहां पे 15 मिनट को चूज़ किया है। बिकॉज़ ये 15 मिनट क्या है? ये इनके बीच का एक स्वीट स्पॉट है। सो दैट इज़ व्हाई हम 15 मिनट की कैंडल को यहां पे ले रहे हैं। अब 15 मिनट की कैंडल के पीछे के रीज़ंस क्या है? लॉजिक क्या है? उस पे चलते हैं। सबसे पहले जो चीज़ है, दैट इज़ कि आपकी जो ओवरनाइट पोजीशन होती है, ठीक है? ओवरनाइट पोजीशंस होती है मार्केट के अंदर। उसके साथ-साथ आपकी यहां पे जो ओपनिंग वोलेटिलिटी होती है वो काफी इंपॉर्टेंट होती है। सो ओपनिंग वोलेटिलिटी एंड उसके साथ जब मार्केट ओपन हो रहा है तो आपके जो इंस्टीट्यूशन है इंस्टीट्यूशन उनके ऑर्डर्स को कौन शो करता है? उनके ऑर्डर्स को ये 15 मिनट का कैंडल शो कर रहा है। राइट? तो आपका ओवरनाइट पोजीशन, आपकी

ओपनिंग की जो वोलेटिलिटी है और साथ ही साथ जो इंस्टीट्यूशंस के ऑर्डर है उनको ये 15 मिनट का कैंडल शो करता है। सो दैट इज व्हाई हम ये 15 मिनट का कैंडल ले रहे हैं। दूसरा रीज़न आपको पता है कि आप प्री मार्केट भी होता है। राइट? तो प्री मार्केट में जो भी प्री मार्केट जिटर्स होते हैं या प्री मार्केट की जो एक्टिविटी और एक्शन होता है वो आपको इस नेक्स्ट 15 मिनट की कैंडल पे दिखाई देता है। राइट? इसके साथ-साथ जो ये 15 मिनट का कैंडल हम यहां पे ले रहे हैं, ये क्या करेगा? ये आपका जो एंटायर ट्रेडिंग सेशन है, ठीक है? चाहे आप इंट्राडे कर रहे हो, तो उस एंटायर ट्रेडिंग सेशन के लिए ये आपको सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस बना के देगा। अब वो कैसे बनाएगा? उसके ऊपर बात करेंगे। अब पहली चीज़ ये है कि 15 मिनट की जो कैंडल होगी उससे जो हम लेवल्स बनाएंगे उन लेवल्स के पीछे की मैथ क्या थी? राइट? पहली चीज जो हम लेवल्स यहां पे ड्रॉ करने वाले हैं वो कोई रैंडम लेवल्स नहीं है। ठीक है? दीज़ आर नॉट द रैंडम लेवल्स बट ये क्या है? ये वोलेटिलिटी एक्सटेंशन है। ओके? सो दीज़ आर नॉट द रैंडम लेवल्स बट दे आर द वोलेटिलिटी एक्सटेंशन ऑफ योर मार्केट। ठीक है? कि कितना वोलेटाइल मार्केट एक्सपेक्टेशन हम कर रहे हैं। दूसरी चीज़ जब हम यहां पे वोलेटिलिटी की बात करते हैं तो ऑन द बेसिस ऑफ दी एक्सपेक्टेड वोलेटिलिटी यानी मैं

यहां पे इंप्लाइड वोलेटिलिटी की बात कर रहा हूं। यानी कितनी वोलेटिलिटी हम मार्केट में एक्सपेक्ट कर रहे हैं। और उसी एक्सपेक्टेशन ऑफ वोलेटिलिटी से जो मार्केट मेकर्स होते हैं। ठीक है? जो मार्केट मेकर्स होते हैं ये एडजस्ट करते हैं अपने प्रीमियम्स को और अपने स्ट्राइक प्राइस को। तो जो स्ट्राइक प्राइस और प्रीमियम होता है इसको एडजस्ट किया जाता है एज़ पर द एक्सपेक्टेड वोलेटिलिटी जो मार्केट में आने वाली है। राइट? सो दैट इज व्हाई हम यहां पे 15 मिनट की कैंडल को लेके चल रहे हैं और उनके बेसिस पे हम जो लेवल्स ड्रॉ करेंगे वो हमारे सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस कहलाएंगे मार्केट के अंदर। अब बात करते हैं कि ड्रॉ कैसे करना है। तो पहले मैं आपको एक रॉ स्ट्रक्चर यहां पे दिखाता हूं और फिर हम आपको उसको चार्ट में भी प्लॉट करेंगे। सबसे पहले स्टार्टिंग की 15 मिनट की कैंडल को आपको देखना है। 9:15 पे अगर मार्केट ओपन होता है तो यानी 9:30 तक हमारा जो फर्स्ट 15 मिनट्स का कैंडल होगा वो आपका यहां पे बन जाएगा। तो पहले सबसे पहले कैंडल को यहां पे ड्रॉ कर लेते हैं। सो जस्ट सपोज़ दिस इज़ द स्टार्टिंग 15 मिनट ऑफ कैंडल। ठीक है? ये स्टार्टिंग के 15 मिनट का कैंडल है। अब जो ये स्टार्टिंग का 15 मिनट का कैंडल है, आपको वेट करना है इसको क्लोज होने देने का। तो यानी 9:30 के अराउंड आपका जो कैंडल है वो क्लोज हो

जाएगा। जैसे ही कैंडल आपका क्लोज हो जाएगा तो मान लीजिए दिस इज़ अ ग्रीन कैंडल। ठीक है? ये ग्रीन कैंडल था स्टार्टिंग का 15 मिनट। इसका रेंज आपको कैलकुलेट कर लेना है। तो प्राइस रेंज से हम कैलकुलेट कर लेंगे कि इस कैंडल में जो इसका हाई प्राइस था और जो इसका लो प्राइस था इसकी रेंज क्या है? प्राइस रेंज। तो मान लेते हैं ये पूरा जो रेंज था हाई से लेके लो तक इस पूरे की रेंज थी 40 पॉइंट्स की। यानी 40 पॉइंट्स मार्केट ने कवर करे अपने स्टार्टिंग के 15 मिनट टाइम फ्रेम के अंदर। 40 पॉइंट्स का मूवमेंट हमें देखने को मिला हाई से लेके लो तक। राइट? पहली चीज ये आपको मिल चुकी है। इसी रेंज को आपने क्या करना है? आप यहां पे इस रेंज को ड्रॉ करोगे फ्रॉम द हाई एंड लो ऑफ दिस 15 मिनट कैंडल। यानी जो ये लो पॉइंट है, यहां से नीचे भी आप 40 पॉइंट्स का मार्क कर लोगे। तो यानी लो पॉइंट से 40 पॉइंट नीचे मैं एक यहां पे लेवल को ड्रॉ कर लूंगा। ओके? तो यहां पे मैंने एक लेवल ड्रॉ कर लिया। जो ये लेवल मैंने ड्रॉ किया है इस लेवल को मैं नाम दूंगा अपना सपोर्ट टू। ओके? दिस इज़ माय सपोर्ट टू। ओके? कहां से बनाया? लो से 40 पॉइंट्स का मार्क कर लिया। 40 पॉइंट्स कहां से मिले? ये रेंज थी 15 मिनट्स की। सिमिलरली इसके ऊपर भी आप क्या करोगे? जो इसका हाई पॉइंट यहां पे आपने देखा इस हाई पॉइंट से 40 पॉइंट्स ऊपर

मार्क कर लोगे। सो जस्ट अस्यूम कि ये जो 40 पॉइंट्स हैं ये यहां पे हमें मिल चुका है और ये हमारा रेजिस्टेंस टू कहलाएगा। राइट? सो 40 पॉइंट्स लो से नीचे एंड 40 पॉइंट्स हाई से ऊपर एक सपोर्ट आपको मिल चुका है। एक रेजिस्टेंस यहां पे आपको मिल चुका है। राइट? इसके बाद आपको क्या करना है? सो ये दीज़ आर द मेजर रेजिस्टेंस एंड सपोर्ट आपके मार्केट के होंगे एज़ पर द वोलेटिलिटी एक्सटेंशन। ठीक है? तो ये 40 पॉइंट नीचे 40 पॉइंट ऊपर। इसके बाद हमें मार्केट में एक लेवल चाहिए। राइट? जहां पे हम स्टॉप लॉस ट्रेल कर सके या प्रॉफिट बुक सके या जिसको हम फर्स्ट टारगेट अस्यूम कर सके। तो हम क्या करेंगे? जो 40 रेंज हमें मिली है इस 40 रेंज का हाफ हम यहां पे कर देंगे। तो अराउंड 20 यानी जो ये हाई पॉइंट है इस हाई पॉइंट से अराउंड 20 पे आप एक और लेवल मार्क करोगे। दैट विल बी योर R1। कितना डिस्टेंस होगा? सो हाई से 20 ये है और आपके हाई से 40 पॉइंट्स पे आपका R2 है। राइट? तो ये हाई लेवल। हाई लेवल से R1 20 एंड R2 40, एंड दिस इज़ द रेजिस्टेंस वन, रेजिस्टेंस टू। रेजिस्टेंस टू बहुत ज्यादा स्ट्रांग, रेजिस्टेंस वन थोड़ा कंपैरेटिवली कम स्ट्रांग होगा उससे। राइट? सिमिलरली आप क्या करोगे? लो लेवल से अगेन 20 पॉइंट्स, 20 पॉइंट्स पे आप क्या कर लोगे? एक अपना सपोर्ट वन भी मार्क कर लोगे। राइट? तो जो सपोर्ट टू है ये आपका वेरी स्ट्रांग है,

वेरी वेरी स्ट्रांग, और जो आपका सपोर्ट वन है ये भी आपका स्ट्रांग है, बट नॉट दैट मच स्ट्रांग। तो यहां पे हम अपना टारगेट फर्स्ट लगा सकते हैं या फिर इसके बाद हम स्टॉप लॉस को ट्रेल भी करेंगे। ठीक है? अगर ये ब्रेकडाउन हो जाते हैं या ब्रेकआउट हो जाते हैं तो। तो दीज़ आर द लेवल्स जो आपका काम करेंगे मार्केट में एज अ सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस। तो हमें यहां से टोटल फोर लेवल्स मिल चुके हैं जो मार्केट में एक इंपॉर्टेंट सपोर्ट या रेजिस्टेंस का काम कर सकते हैं। डन। अब यहां पे हम बाकी कंडीशंस में आते हैं। इसको मैं आपको अभी चार्ट्स पे ड्रॉ करके भी दिखाऊंगा किस तरीके से आपको ड्रॉ करना है। उससे पहले मैं आपको कुछ और कंडीशंस यहां पे बताता हूं। बिकॉज़ मार्केट में देखिए जब मार्केट ट्रेंडिंग है या जब मार्केट भाग रहा है तो उस टाइम पर आप मार्केट में ट्रेड कर सकते हो। देयर आर मल्टीपल इंडिकेटर्स, मल्टीपल स्ट्रेटजीस होती हैं। बट प्रॉब्लम आती है जब एक साइडवेज मार्केट को ट्रेड करना है। राइट? तो साइडवेज मार्केट को जब आप ट्रेड कर रहे हो तो पहले आपको दो चीजें देखनी है। ठीक है? पहला हम यहां पे देखेंगे ADX जो आपको एक एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स होता है। तो ADX अगर आपका पॉजिटिव है। अगर आपका पॉजिटिव है या फिर 20 से ऊपर मूव कर रहा है। दैट मींस कि जो ट्रेड है या फिर जो मार्केट है वो एक डायरेक्शनल मार्केट है। ठीक है? तो यहां पे क्या है? एक डायरेक्शनल मार्केट है। अगर वो 20 से ऊपर ट्रेड कर रहा है आपका ADX तो ये पहली

कंडीशन। ठीक है? और अगर ADX से... अगर ADX से... आप जो ADX है ये 20 के नीचे ट्रेड कर रहा है, लेस दैन 20, तो इस टाइम पे मार्केट क्या होगा? नॉन डायरेक्शनल मार्केट यानी मार्केट के पास कोई एक पर्टिकुलर डायरेक्शन नहीं है। ठीक है? तो पहले ADX को एनालाइज़ करोगे। अगर ADX 20 से कम है। ठीक है? ADX 20 से कम है। यानी मार्केट नॉन ट्रेंडिंग है, नॉन डायरेक्शनल मार्केट है। तो उस टाइम पे हम क्या अपनाएंगे? एक बहुत सिंपल सा यहां पे हम चीज़ करेंगे। जब मार्केट नॉन डायरेक्शनल है तो हम उस टाइम पे रेजिस्टेंस पे रेजिस्टेंस पे जो भी हमने रेजिस्टेंस ड्रॉ किया था रेजिस्टेंस पे सेल करेंगे यानी रेजिस्टेंस पे एक बेरिश ट्रेड करेंगे और सपोर्ट पे सपोर्ट पे हम बाइंग करेंगे यानी कॉल बाय करेंगे। ओके? तो जो बेसिक होते हैं हम रिस्पेक्ट करेंगे सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस को और जब भी सपोर्ट पे आएगा तो वहां पे बाइंग का ट्रेड बनाएंगे। एंड जब भी रेजिस्टेंस पे आएगा वहां पे सेलिंग का ट्रेड बनाएंगे। बिकॉज़ ADX मुझे बोल रहा है कि मार्केट क्या है? नॉन डायरेक्शनल मार्केट है। तो अगर मार्केट नॉन डायरेक्शनल है तो नॉन डायरेक्शनल में हम क्या करेंगे? रेजिस्टेंस पे सेल और सपोर्ट पे बाय। एक रेंज को ट्रेड करेंगे। ठीक है? इसके साथ-साथ अगर आपको एक्स्ट्रा कंफर्मेशन चाहिए तो आप ADX के साथ और

क्या देखोगे? इंप्लाइड वोलेटिलिटी। तो इंप्लाइड वोलेटिलिटी क्या होनी चाहिए? मार्केट में अगर मोमेंटम नहीं हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं तो आपकी इंप्लाइड वोलेटिलिटी भी लो होनी चाहिए। तो दो कंडीशन है: इंप्लाइड वोलेटिलिटी लो, ADX आपका 20 से नीचे ट्रेड कर रहा है, यानी नॉन डायरेक्शनल, ज्यादा मोमेंटम नहीं एक्सपेक्ट कर रहे हैं, तो उस टाइम पे रेंज को ट्रेड करेंगे, रेजिस्टेंस को सेल करेंगे और सपोर्ट को बाय करेंगे। सिंपल। ठीक है? दूसरी चीज़ अगर आपका ADX पॉजिटिव है यानी मार्केट एक ट्रेंड पकड़ने की कोशिश कर रहा है। ठीक है? तो इस टाइम पे आप फिर एक बार इंप्लाइड वोलेटिलिटी को देखोगे। अगर इंप्लाइड वोलेटिलिटी इनक्रीज हो रही है या इंप्लाइड वोलेटिलिटी के अंदर आपको दिख रहा है कि वो इनक्रीज हो रही है। थोड़ा सा उसके अंदर करेक्शन आ रहा है। पॉजिटिव साइड पे ट्रेड हो रही है या फिर IVP बहुत ज्यादा ट्रेड कर रहा है। मतलब इंप्लाइड वोलेटिलिटी पहले के हिसाब से बहुत अच्छे लेवल पे ट्रेड कर रही है ऊपर और एक्सपेक्टेशन है कि और इंक्रीस हो सकती है। तो उस टाइम पे आप क्या करोगे? उस टाइम पे मोमेंटम ट्रेड बनाएंगे। मोमेंटम ट्रेड यानी मैं वहां पर ब्रेकआउट्स पर ट्रेड करूंगा कि मेरा रेजिस्टेंस ब्रेकआउट होगा तब ट्रेड करूंगा। बिकॉज़ एक्सपेक्टेशन है कि डायरेक्शन आएगी मार्केट में। मोमेंटम आएगा। IV भी इंक्रीस हो रही है। सो वहां पे मैं रेंज को ट्रेड नहीं कर रहा हूं। मैं रेजिस्टेंस पे सेल नहीं कर रहा हूं। बल्कि मैं वेट कर रहा हूं कि रेजिस्टेंस का ब्रेकआउट हो। राइट? तो ये चीजें आपको

एनालाइज़ करनी है। साथ ही साथ आप यहां पे सपोर्ट के ब्रेकडाउन पे भी ट्रेड कर सकते हो। और उसके बाद स्टॉप लॉस ट्रेल वगैरह कर सकते हो, बिकॉज़ हम एक डायरेक्शन को ट्रेड कर रहे हैं। ठीक है? तो ये कंडीशंस है जो आपको देखनी है। ADX, IV एंड इनको देखने के बाद आप डिसाइड करोगे कि जो ये रेंज हमने बनाई थी इन रेंजेस पे हमें रिवर्सल को ट्रेड करना है या फिर हमें ब्रेकआउट्स को ट्रेड करना है। करेक्ट? आइए चल के देखते हैं कि किस तरीके से एक्चुअल चार्ट पे हम ये लेवल्स ड्रॉ करेंगे एंड कौन-कौन सी कंडीशंस हमें देखनी है ऑन एप्लीकेशन। तो अब यहां पे चार्ट पे मैंने Nifty को ओपन किया। 15 मिनट का टाइम फ्रेम है। थोड़ा सा हम पीछे जा रहे हैं। लेट्स सी कि किस तरीके से काम करती है स्ट्रेटजी। सो यहां पे आप सबसे पहले अपना प्राइस रेंज सेलेक्ट कर लोगे। ये देखिए स्टार्टिंग की 15 मिनट की कैंडल को हम यहां पे ले रहे हैं। और इस कैंडल का हाई से लेके जो इसका लो पॉइंट है वहां तक हम इसकी प्राइस रेंज को कैलकुलेट कर लेंगे। सो करीबन आप देखोगे 94 का मुझे यहां पे दिख रहा है कि एप्रोक्सीमेटली एक रेंज दिख रही है 94 और अगर आप इसको करने जाओगे कन्वर्शन ऑन हाफ कि इसका आधा कितना होगा। राइट? तो हाफ विल बी 94 बाय टू तो करीबन आपको यहां पे 47 नंबर यहां पे मिलने वाले हैं। अब 47 इसका हाफ होगा। यानि मुझे अब

इसके ऊपर एक रेंज बनानी है 94 की और एक रेंज बनानी है 47 की दो लेवल्स। सिमिलरली 94 की एक रेंज नीचे और एक 47 की रेंज और नीचे इसके बनाऊंगा। राइट? तो चार लेवल्स मुझे ड्रॉ करने हैं। आइए सबसे पहले उन्हीं लेवल्स को ड्रॉ करते हैं। सो 94 पॉइंट्स का एक लेवल बनाएंगे एंड 47 पॉइंट्स। तो सबसे पहले हम इस प्राइस रेंज को उठा के यहां से नीचे कर देते हैं शिफ्ट। सो 47 पॉइंट आप देखो। सबसे पहले 94 पॉइंट्स को मार्क कर लेते हैं। सो यहां से आप एक हॉरिजॉन्टल लाइन लोगे। करीबन यहां पे आप मार्क कर लो 94 पे। सो ये मेरा एक पहला सपोर्ट बन चुका है। करेक्ट? सिमिलरली यहां पे मैंने 94 पे बनाया। इसके ऊपर भी एक लेवल मैं 94 पे बनाऊंगा। सो अब हम वापस से इसको पिक कर लेते हैं प्राइस रेंज को और इस प्राइस रेंज को हम शिफ्ट कर देते हैं ऊपर की साइड। तो आप देख सकते हो लो लेवल से 94 पॉइंट्स मैंने नीचे पे एक लेवल बना दिया है। 94 पॉइंट्स ऊपर पे मैंने एक लेवल बना दिया है। अब इसका हाफ यानी डिवाइडेड बाय टू तो 47 47 पे हम एक और रेंज यहां पे बनाएंगे। सो इस रेंज को हम लोग रख देते हैं 47 पे। तो करीबन आप देखो 47 की रेंज मुझे मिल गई है। अब इस 47 की रेंज को मैं अगेन प्लॉट करूंगा एक बार इसी 15 मिनट की कैंडल के हाई से। तो यहां पे अगेन हम यहां

पे ड्रॉ कर देते हैं एक लेवल। सो ये हम ड्रॉ कर रहे हैं 47 पे और इसका कलर भी आप यहां पर चेंज कर सकते हो। सिमिलरली 47 का ही एक और लेवल आप नीचे की साइड पे भी मार्क करोगे फ्रॉम द लोअर पॉइंट ऑफ द फर्स्ट 15 मिनट कैंडल तो वहां से भी हम क्या करेंगे? एक लेवल को इस पॉइंट पे यहां पे ड्रॉ कर देंगे। तो करीबन दिस इज़ आवर लेवल फॉर द मार्केट। ठीक है? अब ये काम जो भी मैंने यहां पे काम करे हैं ये सारे काम आप करोगे इन 15 मिनट। जब आपका 15 मिनट का फर्स्ट कैंडल क्लोज होगा जस्ट उसके बाद तो जो आपके चार लेवल्स बने हैं ये आपके पूरे एंटायर जो ट्रेडिंग सेशन रहेगा उसके लिए सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस का काम करेंगे। अब मैंने ये लेवल्स ड्रॉ कर दिए हैं। इसके बाद मुझे पहली नजर देखनी है ADX पे। ये जो नीचे ADX लगा है ये कहां पे ट्रेड कर रहा है? सो अगर हम इस दिन का सपोर्ट रेजिस्टेंस हमने ड्रॉ कर दिया। हमें दिख रहा है कि ADX जो है वो 20 के लेवल से ऊपर ही ट्रेड कर रहा है इस दिन पे फ्रॉम द स्टार्टिंग यानी मार्केट एक मोमेंटम दिखाने वाला है। ओके? मार्केट के अंदर एक डायरेक्शन आ सकती है। फिर हम देखेंगे एक बार इंप्लाइड वोलेटिलिटी को कि क्या इंप्लाइड वोलेटिलिटी आज के दिन इंक्रीस हुई है आफ्टर 9:30? तो अगर कल के कंपैरिजन में वो इंक्रीस होती हुई दिखाई दी है, यानी मोमेंटम आ सकता है, तो ट्रेड्स बनेंगे डायरेक्शनल ट्रेड्स। अभी आप यहां पे देखो मार्केट ने इस 15 मिनट पे आया, ये

मार्केट के 15 मिनट का लो था। इस 15 मिनट के बाद मार्केट ने जैसे ही उसके लो को ब्रेक किया तो आप देखो पहला सपोर्ट लेवल पे मार्केट टच किया। करेक्ट? इस सपोर्ट लेवल पे आने के बाद मार्केट ने थोड़ा सा यहां पे अगर मैं इसको ज़ूम करूं और उसके बाद आप इसको बाद में शिफ्ट भी कर सकते हो एंट्री लेने के लिए। आप इस पे 1 मिनट या 5 मिनट पे शिफ्ट कर सकते हो। तो यहां पे हम 5 मिनट पे शिफ्ट कर चुके हैं। 5 मिनट पे आप देखो स्टार्टिंग की तीन 5 मिनट की कैंडल यानी 15 मिनट की कैंडल। तो उस 15 मिनट की कैंडल का क्लोज होने के बाद ये लेवल्स बना चुके हैं। ADX ऊपर ट्रेड कर रहा है 20 से, IV एक्सपेक्ट कर रहे हैं कि इस दिन इंक्रीज़ हुई होगी, जस्ट फॉर एग्जांपल। तो मोमेंटम ट्रेड बनाएंगे। मोमेंटम ट्रेड यानी जैसे ही 15 मिनट का डे का लो ब्रेक हुआ तो हमें यह एक्सपेक्टेड था कि मार्केट मूवमेंट दिखाएगा और डे लो ब्रेक हुआ है तो अब क्या होगा? अब मार्केट आएगा अपने पहले सपोर्ट की तरफ। तो वहां से आप देखो मार्केट ने पहले सपोर्ट को यहां पे आपका ऑलरेडी टच कर चुका है। करेक्ट? अब इसके बाद आप क्या एक्सपेक्ट करोगे कि मार्केट में सपोर्ट वन पे अगर पहुंच चुका है तो अब सपोर्ट टू पे आने की कोशिश करेगा। तो इसके बाद मार्केट ने थोड़ा टाइम पास बिल्कुल किया है यहां पे। देखो काफी टाइम तक बट इवेंचुअली मार्केट आपके सपोर्ट टू पे पहुंच चुका है। करेक्ट? अब ये जो लेवल्स थे ये मैंने प्रीवियस डे को देख के नहीं बनाए। ये मैंने बड़े ट्रेंड को देख के नहीं बनाए। बट जस्ट अ ऑन दी बेसिस ऑफ़

वोलेटिलिटी एक्सटेंशन कि कितना वोलेटिलिटी हो सकती है मार्केट में। उस चीज को देख के हमने यहां पे 15 मिनट्स की कैंडल की एक्टिविटी पे ये लेवल्स को ड्रॉ किया है। राइट? और आप देखो मार्केट इसको रिस्पेक्ट भी कर रहा है इन लेवल्स को। सिमिलरली अगर इस टाइम पे मार्केट में ADX जो ये ADX चल रहा है 20 से लो होता और IV भी प्रीवियस डे के कंपैरिजन में थोड़ी सी गिरी होती तो इसका मतलब अब मार्केट रेंज में ट्रेड करेगा, तो मैं मार्केट के यहीं पे आते ही एक बुलिश ट्रेड यहां पे बना सकता था, विद कंफर्मेशन। अगेन, कंफर्मेशन के लिए आप कैंडलस्टिक पैटर्न ले सकते हो, कि आपको यहां पे अगर एक डोजी कैंडल दिख गया रिवर्सल के लिए, तो वहां पे फिर आप एक पॉजिटिव ट्रेड, यानी आप क्या कर रहे हो? सपोर्ट को बाय कर रहे हो और रेजिस्टेंस को सेल कर रहे हो। ठीक है? तो इस तरीके के ट्रेड्स आपको मिल जाएंगे। अब यहां पे बात आती है कि किस तरीके से एग्जिट यहां पे बनाई जाए। तो आइए उसके बारे में चर्चा करते हैं कि अगर आप एक ट्रेड में चले गए तो एग्जिट कैसे बनाओगे? पहली चीज़ मान लीजिए कि आप जो यहां पे ट्रेड बना रहे हो वो ट्रेड आपने तब बनाया जब आप रेंज को ट्रेड कर रहे हो। यानी सपोर्ट पे बाय और रेजिस्टेंस पे सेल कर रहे हो। तो बहुत सिंपल है। अगर आपने यहां पे मान लीजिए मार्केट एक रेंज पे चल रहा था और मार्केट इस रेंज पे यहां पे सपोर्ट पे आ चुका है एंड ADX कम है। आप एक्सपेक्ट कर रहे हो कि मार्केट सपोर्ट लेके ऊपर जाएगा। तो जब आप यहां पे अपनी एंट्री बनाओगे तो अब हम यहां पे रिवर्सल को ट्रेड कर रहे हैं।

तो रिवर्सल में स्टॉप लॉस बहुत छोटा होगा। 5 टू 10 पॉइंट्स का एक छोटा सा स्टॉप लॉस आप यहां पे लोगे फॉर इंट्राडे पर्सपेक्टिव। और इसके बाद आपका जो टारगेट होगा दैट विल बी दिस। सपोर्ट टू विल बी योर टारगेट। मतलब सपोर्ट वन पे आपकी एंट्री बन रही है विद 5 टू 10 पॉइंट स्टॉप लॉस। सपोर्ट टू इज़ योर टारगेट। एंड अगर ये ब्रेक होता है, फिर आप क्या करोगे? आपका टारगेट रहेगा कि अगर मार्केट इसको ब्रेक करके ऊपर जाता है, तो देन यू विल एक्सपेक्ट कि मार्केट यहां तक आपका जा सकता है जो नेक्स्ट रेंज मार्केट ने ऊपर बनाई हुई है। ठीक है? तो इस तरीके से रेंज को ट्रेड करोगे। अब बात आती है अगर ब्रेकआउट हो गया तो वहां पे क्या? तो मान लीजिए कि ये रेंज आपने बनाई थी और आपका ये सपोर्ट यहां पे ब्रेक हो चुका है। ठीक है? तो सबसे पहले तो जैसे यहां पे देखो एक डोजी की कंफर्मेशन मिली। फिर इसके बाद का ब्रेकआउट हुआ जिसने सस्टेन किया इस लेवल से नीचे क्लोजिंग दी है। तो फिर आप यहां पे क्या करोगे? एंट्री लोगे मोमेंटम के लिए एंड आपका टारगेट नेक्स्ट वाला हो जाएगा। ठीक है? तो इस तरीके से आप डायरेक्शन को भी ट्रेड कर सकते हो और रेंज को भी ट्रेड कर सकते हो विद दिस मेथड। जहां पे हमने 15 मिनट्स की एक्टिविटी के हिसाब से पहले ही सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस को ड्रॉ कर लिया। एंड एज़ पर द वोलेटिलिटी फिर हमने रेंज को या फिर ब्रेकआउट को ट्रेड किया। तो गाइज़ आई होप आपको कांसेप्ट अच्छा लगा होगा। कुछ सीखने को मिला होगा। अगर आपके कोई डाउट्स है तो बिल्कुल कमेंट सेक्शन पे उनको डाल सकते हो। मेक श्योर कि

आप मेरे को बताएं कि आपको और कौन-कौन से टॉपिक पे वीडियोस चाहिए। फिलहाल के लिए मैं अंकित सिंह रावत आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 203 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.