QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

Aroon Indicator se Real Trend Pehchane (Hindi)

Intermediate·Hindi·11 min·1.6K views·10 months ago

Before entry, stop loss and target, a trader needs to know whether the market is trending at all. This lesson explains the Aroon indicator, which measures how long ago the recent high or low was made, and its two lines, Aroon Up and Aroon Down, on a 0 to 100 scale.

On the Quantsapp chart the setup combines three indicators: Aroon for the trend, Supertrend for confirmation, and open interest plotted on the chart to judge whether the trend has strength. A bullish trend is Aroon Up above 70 with Aroon Down below 30, and the reverse for a bearish trend. Two bearish examples on a one-hour chart walk through the entry logic and exit warnings.

It also shows when not to trade: when both lines sit between 30 and 70, or move together, the market is usually sideways or choppy. Suggested timeframes are daily or one hour for swing trades and 15 or 30 minutes for intraday.

What you’ll learn

✓How Aroon Up and Aroon Down measure the time since recent highs and lows
✓Bullish and bearish conditions using the 70 and 30 levels
✓Confirming the trend with Supertrend and its strength with open interest
✓Spotting sideways, choppy phases where the setup should not be traded
Transcript

दोस्तों, एंट्री, स्टॉप लॉस एंड टारगेट से पहले एक ट्रेडर को चाहिए कि वह ट्रेंड को आइडेंटिफ़ाई करे कि मार्केट ट्रेंडिंग है या फिर नॉन-ट्रेंडिंग। एंड Aroon इंडिकेटर एग्ज़ैक्टली यही करता है। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज के ऑप्शन की सीख में हम लोग ट्रेंड को आइडेंटिफ़ाई करेंगे, ट्रेड करेंगे विद द हेल्प ऑफ़ Aroon इंडिकेटर। तो आइए, शुरुआत करते हैं। तो दोस्तों, इस ट्रेंड आइडेंटिफ़िकेशन वाली स्ट्रेटजी में हम लोग बेसिकली तीन इंडिकेटर्स को यूज़ करने वाले हैं। फ़र्स्ट इंडिकेटर बहुत इंपॉर्टेंट है, जिसके ऊपर ये वीडियो है, दैट इज़ Aroon इंडिकेटर। उसको हम लोग यूज़ करेंगे ट्रेंड आइडेंटिफ़िकेशन के लिए। देन सेकंड नंबर पे वी विल बी यूज़िंग सुपरट्रेंड, जो हमें कन्फ़र्मेशन देगा इस ट्रेंड की। थर्ड नंबर पे हम यहां पे ओपन इंटरेस्ट को यूज़ करेंगे, और ये ओपन इंटरेस्ट हमें बताएगा कि उस ट्रेंड के अंदर स्ट्रेंथ बनी हुई है या नहीं। तो आपको एक रोडमैप बता देता हूं, एंड सबसे पहले आपको फ़ैमिलियराइज़ करा देता हूं Aroon इंडिकेटर के साथ। सो ये जो इंडिकेटर है, इसको आप एक ट्रेंड इंडिकेटर भी बोल सकते हो। राइट? अभी इस इंडिकेटर में एक ख़ास बात ये है कि जो बाक़ी के ट्रेंड इंडिकेटर हैं, वो आपको प्राइस का मूवमेंट दिखाते हैं विद रिस्पेक्ट टू टाइम, बट ये जो Aroon इंडिकेटर है, ये थोड़ा सा टाइम पे ज़्यादा फ़ोकस करता

है, एंड आपको बताता है कि रीसेंट जो हाई बना हुआ है, या फिर रीसेंट जो लो बना हुआ है, वो कितनी देर पहले बना था। एंड उसी के बेसिस पे ये आपको तीन इंपॉर्टेंट चीज़ें बताता है। पहला, कि ट्रेंड कैसा चल रहा है। सेकंड, ये ट्रेंड कब एग्ज़ॉस्ट होने वाला है। एंड थर्ड, ये आपको ये भी बताता है कि मार्केट कब-कब नॉन-ट्रेंडिंग है, यानी आप जहां पे ट्रैप हो सकते हो। तो ये तीन बेसिक चीज़ें थीं। इसी के साथ, ये जो काम करता है, ऑन द ऑब्जेक्टिव जो इसका रहता है, दैट इज़, ये आपको एक ग्राफ़ देता है ऑन टाइम विद रिस्पेक्ट टू योर प्राइस। ओके, ये तो हमने थोड़ी थ्योरी की बात करी है। अभी इसके अगर कंपोनेंट की बात करें, तो इसके पास बेसिकली दो इंपॉर्टेंट कंपोनेंट होते हैं, जिनको हम बोलते हैं Aroon अप एंड Aroon डाउन। जो Aroon अप होता है, बेसिकली इसका कलर आपको ग्रीन कलर का देखने को मिलेगा। सो आप बोल सकते हो, पहला कंपोनेंट विल बी Aroon अप, और यह नॉर्मली आपको ग्रीन कलर से देखने को मिलता है। सेकंड कंपोनेंट इसका होता है Aroon डाउन, जो आपको ब्लू कलर का देखने को मिलता है। राइट? नाउ, ये एक रेंज इंडिकेटर है, ट्रेंड इंडिकेटर है, तो इनकी जो रेंज होती है, वो ज़ीरो से 100 के बीच में होती है। यानी लोएस्ट पॉइंट इनका ज़ीरो है, एंड

हाईएस्ट पॉइंट इनका 100 है। अब यहां पे एक स्ट्रेटजी को हम लेते हुए चलेंगे, एंड उस स्ट्रेटजी के लिए मैं सबसे पहले यहां पर Quantsapp का एप्लीकेशन ओपन करना चाहूंगा। आप सब भी Quantsapp एप्लीकेशन ओपन कर लीजिए। नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने लिंक दिया है, तो वहां पर टैप करके आप Quantsapp पर साइन अप कर सकते हो। दोस्तों, ये बिल्कुल फ़्री है। तो अभी जाके आप साइन अप कर लीजिए, एंड Quantsapp एप्लीकेशन को ओपन कर लीजिए मेरे साथ, जहां पे हम लोग इन इंडिकेटर को प्लेस करके एक ट्रेंडिंग स्ट्रेटजी को फ़ाइंड आउट करने वाले हैं। तो आइए, चलते हैं। तो दोस्तों, मैं यहां पे आ चुका हूं Quantsapp एप्लीकेशन पे। मैंने यहां पे Aroon इंडिकेटर को प्लॉट कर दिया है अपने चार्ट के ऊपर। आप भी सिंपली इंडिकेटर्स पे जाके, सर्च करके एंड इसको प्लॉट कर सकते हो। इसी के साथ-साथ यहां पे अगर आपको सुपरट्रेंड भी प्लेस करना है, तो आप सुपरट्रेंड भी यहां पे प्लेस कर सकते हो। एंड साथ ही साथ एक तीसरा इंडिकेटर, जो मुझे थोड़ा सा डेटा बताएगा, दैट इज़ ओपन इंटरेस्ट, तो मैं उसको भी यहां पे ऐड कर देता हूं। एंड नाउ वी आर यूज़िंग थ्री इंडिकेटर्स, जो थोड़ा सा मुश्किल होता है बाक़ी प्लेटफ़ॉर्म पे यूज़ करना, बट Quantsapp में अच्छी बात ये है कि आप यहां पे अनलिमिटेड इंडिकेटर्स को प्लॉट कर सकते हो अपने चार्ट्स के ऊपर। तो सबसे पहले आपको यहां पे Aroon इंडिकेटर को देखना है। मैं आपको बताता हूं कि किस तरीके से हम इसको एनालाइज़ करेंगे। तो यहां पे दो

लाइनें, जैसे मैंने आपको बताई थीं, सो आपको यहां पे Aroon अप दिखेगी, जो ग्रीन लाइन में है, एंड Aroon डाउन भी आपको दिखेगा, जो ब्लू लाइन में है। बेसिकली ज़ीरो से 100 के बीच में ये हमेशा ट्रेड करता है, Aroon इंडिकेटर। आपको यहां पे सबसे पहले चेक करना है, अगर आप एक बुलिश साइड के लिए ट्रेड कर रहे हो, तो बुलिश साइड में जो Aroon इंडिकेटर होता है, इसकी जो ग्रीन वाली लाइन होगी, यानी जो Aroon अप होगा, इट शुड बी ग्रेटर दैन 70, यानी 70 से ऊपर की रेंज में ये ट्रेड होना चाहिए। इसका मतलब कि एक बुलिश सेंटीमेंट आपको यहां पे शो हो रहा है। बट साथ ही साथ, जो आपका Aroon डाउन है, यानी जो आपका ब्लू कलर है, यह आपका 30 से नीचे ट्रेड होना चाहिए। सो ये आपकी कंडीशन है बुलिश के लिए, जहां पे आपका Aroon अप, इट शुड बी ट्रेडिंग अबव 70 लेवल, एंड जो आपका Aroon डाउन है, इट शुड बी ट्रेडिंग बिलो 30 लेवल। और जब ये दोनों एक साथ होते हैं, तो ये आपको एक बुलिश कंडीशन बताता है, कि मार्केट में एक नया हाई बनने वाला है, और यहां से एक ट्रेंड की शुरुआत होने वाली है। सिमिलरली, अगर आप एक बेयरिश ट्रेड के लिए जा रहे हो विद द हेल्प ऑफ़ Aroon इंडिकेटर, तो आपको यहां पे ध्यान देना होता है कि जो आपका Aroon डाउन है, ये आपका 70 से ऊपर चल रहा है। राइट? एंड सिमिलरली, जो आपका Aroon अप है, ये

आपका 30 से नीचे चल रहा है। तो जब आपको इस तरीके की कंडीशन मिलती है मार्केट के अंदर, तो वो आपकी बेयरिश स्ट्रेटजी, या फिर बेयरिश ट्रेंड को शो करती है। अब हमें ट्रेंड तो पता चला, मैं आपको एग्ज़ांपल भी दिखाऊंगा। एग्ज़ांपल अगर हम देखें, तो हमारे चार्ट पे हमने Aroon इंडिकेटर को यहां पे प्लॉट किया है। राइट? अगर हम मल्टीपल ट्रेंड्स को यहां पे देखें, तो करीबन आपको इस पॉइंट ऑफ़ टाइम पे यहां पे दिखेगा कि जो आपका ग्रीन कलर था, वो ग्रीन कलर डाउनवर्ड साइड पे चल रहा था, एंड करीबन 30 के लेवल से नीचे की साइड पे ट्रेड कर रहा था। राइट? और आप इसको बोल सकते हो, जो आपका Aroon अप है, ग्रीन लाइन है, ये लोअर लेवल्स पे ट्रेड कर रहा है। इसी के साथ, जो Aroon डाउन है, यानी ब्लू कलर की लाइन है, आप देख सकते हो, ये करीबन 70 तो क्या, 80 से भी ऊपर ट्रेड कर रही है इस स्पेसिफ़िक पॉइंट ऑफ़ टाइम पे। तो यानी यहां से ये एक बेयरिश ट्रेंड हमें बताने की कोशिश कर रहा है। तो आप देखिए, इस पॉइंट ऑफ़ टाइम पे एक बहुत बेहतरीन बेयरिश ट्रेंड आपका यहां पे देखने को हमें मिला। टाइम फ़्रेम जो मैं यूज़ कर रहा हूं, दैट इज़ अ वन-आवर टाइम फ़्रेम। तो ये जो Aroon इंडिकेटर की स्ट्रेटजी है, ये आप डेली टाइम फ़्रेम पर भी यूज़ कर सकते हो। अगर आप एक स्विंग ट्रेड बना रहे हो, तो मेक श्योर कि डेली टाइम फ़्रेम, या फिर वन-आवर के टाइम फ़्रेम का आप यहां पे यूज़ कीजिए, कैंडलस्टिक का। इन केस अगर आप एक इंट्राडे सेटअप बनाना चाह रहे हो इस इंडिकेटर की हेल्प से, तो आप यहां पे 15

मिनट के टाइम फ़्रेम को यूज़ कर सकते हो, या फिर 30 मिनट को भी आप यहां पे यूज़ कर सकते हो। राइट? इसी के साथ, अब हमें इस ट्रेंड का कन्फ़र्मेशन जब हम लेते हैं, तो हमें यहां पे देखना होता है कि सुपरट्रेंड हमें किस तरीके का सेंटीमेंट शो कर रहा है। तो अगर हम इस पॉइंट ऑफ़ टाइम पे देखें, जहां पे एक बेयरिश सेंटीमेंट हमारा Aroon इंडिकेटर हमें दे रहा है, वहीं पे अगर आप सुपरट्रेंड को भी देखोगे, तो सुपरट्रेंड ने आपको एक बेयरिश यहां पे एंट्री दी है, यानी जो मार्केट है, वो बेयरिश ट्रेंड के साथ ट्रेड हो रहा है। आप देख सकते हो, सुपरट्रेंड का जो आपका कलर है, वो भी रेड में चेंज हो चुका है, यानी एक बेयरिश ट्रेंड यहां पे आता हुआ दिख रहा है। सो हमारा जो ट्रेंड कन्फ़र्मेशन है, वो भी यहां पे हो चुका है। अब बात आती है कि इस ट्रेंड के अंदर स्ट्रेंथ है या नहीं, सो दैट वी कैन टेक एंट्री इन दिस ट्रेंड, बेयरिश साइड पे। तो उसके लिए यहां पे ओपन इंटरेस्ट, जो हम नॉर्मली देखते हैं ऑप्शन चेन में, वो अब आप चार्ट पे भी देख सकते हो। सो फ़िलहाल के लिए ये ओपन इंटरेस्ट आपको यहां पर दिख रहा है। अगर ये पॉज़िटिव साइड पे, यानी ऊपर की दिशा पे ट्रेड कर रहा है, यानी मार्केट के अंदर ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हो रहा है, जो बताता है कि स्ट्रेंथ काफी अच्छी है इस ट्रेंड में, जो आपको देखने को मिल रहा है। इसी के साथ, अगर ये ओपन इंटरेस्ट की लाइन फ़ॉल कर रही है, ये आपको बताता है कि इसके अंदर स्ट्रेंथ इतनी ज़्यादा विज़िबल नहीं है, तो थोड़ा सा कॉशियस होके ट्रेड कीजिएगा। अब अगर इस पर्टिकुलर पॉइंट ऑफ़ टाइम की बात

करी जाए, जहां पे हमें एक बेयरिश ट्रेंड देखने को मिला था, वहीं पर अगर हम ओपन इंटरेस्ट को भी देखें, तो ओपन इंटरेस्ट लगातार इंक्रीज़ यहां पर करता जा रहा था। लगातार ओपन इंटरेस्ट स्ट्रेंथ यहां पे दिखा रहा था, जो बता रहा था कि बेयरिश ट्रेंड के अंदर, जो कि सुपरट्रेंड ने कन्फ़र्म करा है, उसके अंदर ओपन इंटरेस्ट अच्छी स्ट्रेंथ यहां पे शो कर रहा है। एंड दैट इज़ व्हेन हम यहां पे एक बेयरिश ट्रेड इनिशिएट कर सकते थे। एंड इसी तरीके से Aroon इंडिकेटर से आप ट्रेंड को आइडेंटिफ़ाई करके अपनी स्ट्रेटजी डिप्लॉय करते हो मार्केट के अंदर। दोस्तों, एक दूसरा एग्ज़ांपल भी यहां पे देखते हैं। अगेन, सबसे पहले Aroon इंडिकेटर को देखेंगे। तो आप देख सकते हो, इसका जो Aroon डाउन है, वह 70 से ऊपर ट्रेड करना स्टार्ट कर चुका है। इसी टाइम पे, जो इसका Aroon अप है, वो 30 के लेवल से नीचे की साइड पे आना स्टार्ट कर दिया उसने। यहां पे आप उनकी रेंज भी देख सकते हो स्केल पे। इसी के साथ, अगर सुपरट्रेंड को देखें, तो सुपरट्रेंड ने तो पहले से ही एक बेयरिश सेंटीमेंट यहां पे शो करना स्टार्ट कर दिया है। अब सिर्फ़ बचता है हमारा थर्ड इंडिकेटर, जो कि ओपन इंटरेस्ट है, और ओपन इंटरेस्ट में अगर आप देखोगे, तो गिरने के बाद एक अच्छी स्ट्रेंथ यहां पे इंक्रीज़ होती हुई मुझे दिखी, जो शो कर रही थी कि एक नई स्ट्रेंथ, नया ओपन इंटरेस्ट मार्केट में बिल्ड होता हुआ दिख रहा है। सो दिस इज़ द पॉइंट ऑफ़ टाइम, जहां पे मैं ट्रेड अपना स्टार्ट कर सकता था। इसी के

साथ, अगर आपको इनमें से कोई भी इंडिकेटर, जैसे Aroon इंडिकेटर आपको अपोज़िट ट्रेडिंग शो करना स्टार्ट कर देता है, या फिर सुपरट्रेंड आपको अगेन बाइंग का सिग्नल दे देता है, या फिर ओपन इंटरेस्ट में आपकी स्ट्रेंथ आपको इस तरीके से गिरती हुई दिखती है, तो ये एक एडवांस सिग्नल हो सकता है, कि आपको अपनी एग्ज़िट प्लान करनी है अपने पर्टिकुलर ट्रेड से। राइट? तो आई होप आपको पता चला कि किस तरीके से आप इस स्ट्रेटजी को डिप्लॉय करोगे। बात आती है कि ये स्ट्रेटजी कहां पर डिप्लॉय नहीं कर सकते, तो उसके लिए आपको ये देखना होता है कि अगर आपके जो Aroon अप या Aroon डाउन हैं, वो 70 से लेके 30 के बीच में ट्रेड कर रहे हैं, दोनों के दोनों एक साथ, तो यानी दैट इज़ द कंडीशन, जहां पे आपको ट्रेड नहीं करना है। मार्केट ने रीसेंट में कोई स्विंग हाई या स्विंग लो नहीं बनाया है, और वहां पे आपको एक चॉपी मार्केट देखने को मिल सकता है। राइट? अब मैं आपको एक एग्ज़ांपल भी दिखाता हूं। अगर आप यहां पर कभी भी Aroon इंडिकेटर को इस तरीके से ट्रेड करते हुए देखो, जहां पर दोनों ही लाइन 30 के लेवल पर ट्रेड कर रही हैं, या दोनों ही लाइन 70 के ऊपर ट्रेड कर रही हैं, या फिर दोनों लाइन 70 और 30 के लेवल के बीच में, उस टाइम पे जनरली आपको एक साइडवेज़ मार्केट देखने को मिलता है। एंड दैट इज़ द पॉइंट ऑफ़ टाइम, जहां पे आपको

ट्रेड नहीं करना होता। तो गाइस, यह थी एक पूरी स्ट्रेटजी ऑन द Aroon इंडिकेटर, जहां पर हमने कंबाइन किया सुपरट्रेंड को, अलॉन्ग विद दैट, स्ट्रेंथ जानने के लिए हमने यूज़ किया ओपन इंटरेस्ट के टूल को। अब ये सारी चीज़ें आपको Quantsapp एप्लीकेशन में बहुत ईज़ीली मिल जाएंगी। तो जिन लोगों ने अभी तक साइन अप नहीं किया है, नीचे डिस्क्रिप्शन में जाके वो Quantsapp एप्लीकेशन पर साइन अप कर सकते हैं। यहां पे सिर्फ़ हम आपको मल्टीपल टूल्स नहीं प्रोवाइड करते, बल्कि आपके पास यहां पर लर्निंग का कंटेंट भी रहता है, अलॉन्ग विद द ऑप्शन स्ट्रेटजीज़, जो आपकी हेल्प करती हैं व्हेन यू आर ट्रेडिंग द ऑप्शंस। तो अगर आपको ये वीडियो पसंद आई, तो नीचे अपना फ़ीडबैक ज़रूर दीजिएगा। मेक श्योर कि आप वीडियो को लाइक एंड शेयर करके जाएं। एंड अगर आपने अभी तक Quantsapp पर साइन अप नहीं किया है, तो जाके डिस्क्रिप्शन में फटाफट साइन अप कर लीजिए। तब तक के लिए मैं अंकित सिंह रावत आप सभी का धन्यवाद करता हूं।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 203 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.