RPG Quadrants se Bottom Buy aur Top Sell Setup (Hindi)
This lesson explains how Quantsapp's Relative Performance Graph (RPG), found under Quant Models in the Trading section, helps spot a stock near its bottom or top using data rather than only support and resistance lines.
The trainer explains the four quadrants: progressive (start of a bullish phase), strong (bullish momentum), laggard (start of a bearish phase) and weak (bearish momentum). Fresh trades are taken only on a move from weak to progressive (bullish) or from strong to laggard (bearish), using stock, futures or option strategies, mainly for positional trades. In the strong or weak zone he checks call or put writers in the Open Interest table to decide whether to hold or exit.
He shows how to create and save a basket, reads the 20-day performance line, and checks a Bajaj Finance example on the chart with a stop-loss below the entry.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp। मेरा नाम धर्मेंद्र है। आज हम बात करेंगे कि कुछ हमारे जो टूल्स हैं, उसके बारे में, और देखेंगे कि कैसे हम जो स्टॉक्स हैं, उनके टॉप एंड बॉटम को हम पकड़ सकते हैं, ठीक है? तो यहां पर हम उस स्ट्रेटेजी के बारे में बात करेंगे, जहां पर कोई स्टॉक जो है बॉटम लेवल पर आता है, और वहां से मैं जो स्टॉक को बाय कर सकता हूं, उसके डेरिवेटिव में भी ट्रेड ले सकता हूं, या फिर मुझे अगर उसका टॉप पकड़ना है, जहां से उसको मैं सेल कर सकता हूं, मैं वो भी आप, सिनेरियो आपसे डिस्कस करूंगा, ठीक है? तो चलिए देखते हैं कि हम किस तरीके से उसको फाइंड आउट कर सकते हैं। तो आज मैं बात करूंगा RPG के बारे में, Relative Performance Graph, जिसके अंदर मैं देखूंगा कि किस तरीके से मुझे वह जो स्टॉक है, उसका टॉप एंड बॉटम मुझे पता हो सकता है, ठीक है? तो जनरली आप देखोगे, जो स्टॉक होता है, उसका टॉप एंड बॉटम हम रेजिस्टेंस से पकड़ते हैं, ठीक है? एक हमारा रेजिस्टेंस हो गया और एक हमारा सपोर्ट हो गया, ठीक है? ये हमारा सपोर्ट है, ये रेजिस्टेंस है। तो कई बार आप देखोगे कि स्टॉक इस तरीके से रेजिस्टेंस पर आता है, नीचे आता है, और इसी तरीके से कोई स्टॉक यहां सपोर्ट पर आता है और यहां से ऊपर जाने की कोशिश करता है, ठीक है? तो यहां पे रेजिस्टेंस या हमने सपोर्ट यहां पर देख लिया, लेकिन हम उसमें ट्रेड हमें लेना चाहिए कि नहीं, तो वो हमें डाटा के हिसाब से
मालूम पड़ता है। तो RPG जो टूल है, वो सिर्फ टेक्निकल से नहीं, उसमें आप देखोगे ज्यादातर पूरा डाटा यूज होता है, जहां पर आपको बताया जाता है कि यहां पर एक बॉटम आ चुका है, यहां पर एक टॉप आ चुका है, तो यहां से जो स्टॉक है ऊपर या नीचे जाने की संभावना है, तो आप उसमें बाय, सेल कर सकते हैं, ठीक है? तो चलिए देखते हैं कि RPG किस तरीके से काम करता है, और हम देखेंगे कि इसमें हमारा ट्रेड कैसे बनेगा, ठीक है? तो Quantsapp एप्लीकेशन में ट्रेडिंग में जाइए, और Quant Models में जो Relative Performance Graph है, हम उसको सेलेक्ट करते हैं, ठीक है? तो यहां पर बारी-बारी में हर एक क्वाड्रेंट को आपको एक्सप्लेन करता हूं, एंड उसी के मुताबिक हम उसमें ट्रेड कैसे बनाएंगे, वो भी हम देख लेते हैं, ठीक है? तो यह हमारा जो इंटरफेस है, यहां पर आपको चार क्वाड्रेंट मिलेंगे। एक मिलेगा आपको यहां पर प्रोग्रेसिव, ठीक है, एक आपको यहां पर मिलेगा वीक वाला ज़ोन, और यहीं पर आप देखोगे एक मेरा स्ट्रांग क्वाड्रेंट है, और यहां पर एक लैगार्ड है, ठीक है? तो कांसेप्ट बिल्कुल सिंपल है, ठीक है? एक-एक क्वाड्रेंट को मैं एक्सप्लेन करता हूं, उसके बाद मैं देखूंगा कि वो स्टॉक में हम ट्रेड कैसे बनाएंगे, फिर आपको चार्ट पे ले जाकर मैं दिखाऊंगा कि कैसे मैं रिस्क मैनेजमेंट करके उसमें एक ट्रेड बना सकता हूं, ठीक है? तो यहां पर आप देखोगे चार क्वाड्रेंट हैं। तो प्रोग्रेसिव है, तो कोई भी स्टॉक जो
प्रोग्रेसिव ज़ोन में है, तो इंडिकेट करता है कि वो स्टॉक अभी बुलिश ट्रेंड में है, मतलब उसमें बुलिशनेस आई है, ठीक है? मतलब बिगिनिंग ऑफ द फेज़। तो आप देखोगे, कोई भी स्टॉक अगर प्रोग्रेसिव ज़ोन में आता है, मतलब यह अपट्रेंड की ओर जा सकता है, ठीक है? तो मैं इसमें एक ट्रेड बनाऊंगा। तो ज्यादातर वो प्रोग्रेस की बात करता है, ठीक है? और सिमिलरली आप देखोगे, जो स्ट्रांग क्वाड्रेंट है, ठीक है, स्ट्रांग क्वाड्रेंट का मतलब होता है मोमेंटम, ठीक है? तो यहां पर जो स्टॉक है, वह अपना मोमेंटम पकड़ चुका है, ठीक है? तो जो स्ट्रांग क्वाड्रेंट होता है, ज्यादातर आप देखोगे कि यहां से वहां तक जो मूव देता है, काफी अच्छा मूव देता है। उसमें कोई, कुछ लोग एग्जिट भी कर लेते हैं, लेकिन ज्यादातर आप देखोगे, जो स्ट्रांग क्वाड्रेंट में आता है, तो यहां पर होल्ड करने के लिए कहा जाता है, ठीक है? मैं उसमें, उस संदर्भ में बात करूंगा कि मुझे उसको कब होल्ड करना चाहिए और कब उसको एग्जिट करना चाहिए, वो भी मैं आपको उसमें बताऊंगा, ठीक है? तो स्ट्रांग क्वाड्रेंट क्या बताता है? कि बुलिश जो ट्रेड है, जिस स्टॉक में भी बुलिशनेस आई थी, वह अपने पीक लेवल पर है, वो अपना मोमेंटम कैप्चर कर चुका है, तो ये पूरी तरीके से अपट्रेंड में ही है, ठीक है? सिमिलरली, जो लैगार्ड ज़ोन है, वो इंडिकेट करता है कि एक पर्टिकुलर स्टॉक में अभी-अभी बेयरिशनेस आई हुई है, ठीक है? मतलब
बेयरिश ज़ोन है। तो कोई स्टॉक लैगार्ड ज़ोन में अगर आपको दिखता है, ठीक है, जैसे यहां पर कुछ स्टॉक आपको दिख रहे हैं, तो कोई स्टॉक अगर लैगार्ड ज़ोन में दिखता है, तो वो इंडिकेट करता है कि इस पर्टिकुलर स्टॉक्स में बेयरिशनेस है, ठीक है? ये स्टॉक नीचे जा सकते हैं, तो मुझे उसमें ट्रेड बनाना चाहिए। तो मैं अपने रिस्क के हिसाब से, चाहे मैं फ्यूचर को सेल करूं, नहीं तो मैं वहां पर ऑप्शन स्ट्रेटेजी के हिसाब से भी मैं उसमें एक ट्रेड बना सकता हूं। ध्यान रहे कि यहां पर जितने भी आपको ट्रेड मिलेंगे, वो आपकी पोजीशनल ट्रेडिंग के लिए हैं, ठीक है, इंट्राडे के लिए नहीं हैं। कई बार आपको इंट्राडे में भी वो मूव मिल सकता है, लेकिन ज्यादातर आप देखें कि ये पोजीशनल ट्रेडिंग के लिए ही है, ठीक है? और उसके बाद आपका चौथा आता है वीक ज़ोन, ठीक है? वीक ज़ोन इंडिकेट करता है कि ये जो पर्टिकुलर स्टॉक है, ये काफी वीक है, ठीक है, काफी वीक है, तो यह इसका बेयरिशनेस का मोमेंटम है, ठीक है, बेयरिशनेस का मोमेंटम है, मतलब यह स्टॉक फर्दर डाउनसाइड जा सकता है, ठीक है? इसको यहां पर अगर, मान लीजिए, शॉर्ट करके अगर किसी ने पोजीशन बनाई है, तो वहां पर वह अपनी पोजीशन को होल्ड कर सकता है, और नीचे अगर जाएगा तो उसको अच्छा खासा प्रॉफिट हो सकता है, ठीक है? तो हमने देखा चारों क्वाड्रेंट के बारे में, कि चारों क्वाड्रेंट का कैरेक्टरिस्टिक क्या है, और उसके हिसाब से उसमें किस तरह का ट्रेड
बनता है, ठीक है? अभी इसमें ट्रेड कैसे बनता है, हम उसमें डिस्कस करते हैं। अगर कोई स्टॉक, ठीक है, कोई भी स्टॉक, दिस, ठीक है, कोई स्टॉक अगर वीक ज़ोन में से निकल के प्रोग्रेसिव ज़ोन में जाता है, ठीक है, चाहे ऐसा स्ट्रेटफॉरवर्ड जाए या ऐसे जाए, जो भी इसमें आप देखोगे उनका मिलेगा। अगर कोई भी स्टॉक वीक ज़ोन में से निकल के प्रोग्रेसिव ज़ोन में आ जाता है, तो इंडिकेट करता है कि इसमें बुलिशनेस अभी जनरेट हुई है, ठीक है? यह अभी अपट्रेंड की ओर जा रहा है, ठीक है? अगर वो वीक से निकल के प्रोग्रेसिव में जा रहा है, तब मैं यहां पर क्या करूंगा? मैं यहां पर एक बुलिश ट्रेड यहां पर बनाऊंगा, ठीक है? मतलब यहां पर मैं क्या करूंगा? स्टॉक को या फिर फ्यूचर को मैं यहां पर बाय करूंगा, ठीक है? या फिर अगर मैं ऑप्शन के हिसाब से जाना चाहता हूं, तो ऑप्शन स्ट्रेटेजी में इंप्लीमेंट करके उसको कैरी फॉरवर्ड कर सकता हूं, ठीक है? तो यहां पर क्या हुआ, कि प्रोग्रेसिव ज़ोन में गया, तो मैंने यहां पर ट्रेड बनाया। अभी यही स्टॉक अगर प्रोग्रेसिव ज़ोन से निकल के सीधे आता है स्ट्रांग ज़ोन में, तो जैसे मैंने आपसे कहा था कि स्ट्रांग ज़ोन क्या है, एक मोमेंटम आपका बताता था किसी पर्टिकुलर स्टॉक का, कि
अभी-अभी पीक लेवल पर है, वहां पर मोमेंटम कैच कर चुका है, ठीक है, अभी मोमेंटम है। तो यहां पर देखिए, आप दो चीजें कर सकते हो। अगर आपको यहां पर जो प्रॉफिट आपको मिल रहा है, ठीक है, अब मान लीजिए कि जो प्रॉफिट यहां पर कभी आपको 3-4% में मिलता है, कभी 10% में मिलता है, कभी-कभी आप देखोगे कि यह स्टॉक यहां जाता तो 10% से ज्यादा भी देता है, ठीक है? तो कई बार आप देखोगे कि यहां से मोमेंट, मतलब इसने जो मोमेंटम कैप्चर किया, स्ट्रांग ज़ोन में गया, यहां पर आपको 4 से 5% रिटर्न आपको दे देता है, मतलब स्टॉक का जो प्राइस है वो 4 से 5% बढ़ चुका है, ठीक है? तो अगर उस रिटर्न में आप खुश हैं तो एग्जिट कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसको होल्ड करना चाहते हो, ठीक है, होल्ड करना चाहते हो, तो यहां पर आप क्या करोगे, कि एक बार चेक करोगे कि यह अपने किसी रेजिस्टेंस के पास है या नहीं, ठीक है? अभी रेजिस्टेंस यहां पर आप देखोगे डाटा के हिसाब से, तो हम क्या करेंगे? Open Interest, Open Interest का जो टेबल है, वो ओपन करेंगे वहां पे, और देखेंगे कि ये जो अपने रेजिस्टेंस के पास है, वहां पे राइटर्स कितने ज्यादा हैं, कॉल राइटर्स कितने ज्यादा हैं, ठीक है? अगर कॉल राइटर्स वहां से अनवाइंड करना शुरू किए, ठीक है, तो मतलब वो जो रेजिस्टेंस है वो कमजोर हो रहा है, यह ब्रेकआउट करके और आगे जा सकता है, ठीक है? कमजोर हो रहा है,
ब्रेकआउट करके जा सकता है। तो उसने अगर यहां से यहां तक 4 से 5% रिटर्न दिया है, तो वो आगे भी आपको 4 से 5% का रिटर्न देने की क्षमता रखता है। तो अगर वह रेजिस्टेंस को ब्रेक किया है, तो फर्दर फ्लो आपको देखने को मिल जाएगा, ठीक है? अदरवाइज़ वहां पे देखिए, कि वहां पे ओपन इंटरेस्ट में अगर वहां पे एडिशन ज्यादा हुआ है, कॉल राइटर्स बहुत ज्यादा ऐड हुए हैं, तो मैं क्या करूंगा? मैं वहां से एग्जिट कर लूंगा, क्योंकि वो रेजिस्टेंस स्ट्रांग हो रहा है, प्राइस उसको टच करके रिटर्न भी आ सकता है, जैसे यहां पर टा m का, ठीक है, रेजिस्टेंस से टच करके वापस से रिटर्न आ सकता है, तो आपका जो बाइंग प्राइस है उसी पे आ जाता है कई बार। तो इसलिए यहां पर आपको ये चीज देखनी पड़ती है कि आप कितना रिटर्न लेना चाहते हैं, और जितना रिटर्न मिल रहा है उसमें आप खुश हैं कि नहीं, उसके हिसाब से आप यहां पर डिसीजन बनाएंगे, ठीक है? तो ये हो गया मेरा बुलिश का ट्रेड, ठीक है? अभी बेयरिश वाले ट्रेड पर आते हैं। तो कोई भी स्टॉक अगर स्ट्रांग ज़ोन में से निकल के वो यहां पर लैगार्ड में आता है, ठीक है, स्ट्रांग ज़ोन में से निकल के लैगार्ड में आता है, तो इंडिकेट करता है कि उसमें बेयरिशनेस अभी आई है, तो मैं उसमें कोई बेयरिश वाला ट्रेड बना सकता हूं। मतलब मैं किसी स्टॉक के फ्यूचर को यहां पर सेल करके उसको होल्ड कर सकता हूं, या फिर अगर ऑप्शन स्ट्रेटेजी के हिसाब से जाऊं, तो मैं
ऑप्शन स्ट्रेटेजी यहां पर बाय करके, ठीक है, ऑप्शन स्ट्रेटेजी, स्प्रेड बना के मैं उसमें होल्ड कर सकता हूं, ठीक है? फर्दर यहां से निकल के अगर यह वीक में आता है, ठीक है, तो जैसे मैंने बताया था कि स्ट्रांग क्या है, बुलिश मोमेंट, बुलिश मोमेंटम, बुलिश मूव का मोमेंटम है, वैसे ही जो वीक ज़ोन है, वह बेयरिश मूव का मोमेंटम ज़ोन है। तो यहां पर स्टॉक अपने मोमेंटम में है, ठीक है? अगेन यहां पर आप क्या चेक करेंगे? कि सपोर्ट लेवल चेक करेंगे, और सपोर्ट लेवल अगेन आपको Open Interest में मिल जाएगा, ठीक है? तो अगर सपोर्ट लेवल जो है, वहां पर वह आपको दिख रहा है कि वहां पर वीक हो रहा है, वीक, वीक जानने का मतलब, वो वीक हो रहा है कि नहीं, यह कैसे जानेंगे? कि वहां पर जो पुट राइटर्स हैं, वो अपनी पोजीशन वाइंड अप कर रहे हैं कि नहीं, ठीक है? तो अगर वो अपनी पोजीशन वाइंड अप कर रहे हैं, तो क्लियर इंडिकेशन है कि वह सपोर्ट कमजोर हो रहा है, फर्दर ब्रेक करेगा, मुझे फर्दर और भी परसेंटेज वो दे सकता, और भी रिटर्न वो दे सकता है, ठीक है? अगर मान लीजिए कि वहां पर जो सपोर्ट लेवल है, उस पे एडिशन ज्यादा हो रहा है, ठीक है, तो मतलब वो सपोर्ट लेवल बहुत ज्यादा मजबूत हो रहा है, तो मैं क्या करूंगा? वहां से एग्जिट कर लूंगा, ठीक है? तो यह था कंडीशन, कि मैं इसमें ट्रेड कैसे बनाऊंगा। आप दो ही जगह ट्रेड, फ्रेश ट्रेड बनाएंगे: प्रोग्रेसिव ज़ोन में और लैगार्ड ज़ोन
में। बाकी दो जगह आप ट्रेड नहीं बनाएंगे, ठीक है? ऐसा ना हो कि वह स्ट्रांग ज़ोन में, ठीक है, ब्रेकआउट करके जा रहा है, हमें अच्छा दे सकता, हम उसको बाय कर लें। याद रखिए कि यह जो टूल है, यह बॉटम से पकड़ने में हेल्प करता है, तो बॉटम से पकड़िए। बीच-बीच मझधार में पकड़ने की जरूरत नहीं है, वो काफी ज्यादा रिस्की होता है, ठीक है? तो हमने देखा कि ये RPG कैसे काम करता है, ठीक है? अभी इसमें स्टॉक एडिशन की बात करते हैं, ठीक है? जस्ट अ मिनट। अभी इसमें देखते हैं कि स्टॉक मैं कैसे ऐड करूं, ठीक है? अभी यहां पर आपने यह ग्राफ, ये आपने देखा कि एडिशन कैसे, ये स्टॉक का मोमेंटम है। नीचे जो ब्लू लाइन दिख रही है, यह आपको दिखा रही है कि किस तरीके से इस स्टॉक ने परफॉर्म किया है पिछले 20 दिन के डाटा से, राइट फ्रॉम द 31 जुलाई, ठीक है? अभी इसमें मुझे अगर कोई बास्केट क्रिएट करना है, स्टॉक को ऐड करना है, तो क्रिएट बास्केट में जाऊंगा। मैं क्रिएट बास्केट में बास्केट का नाम दूंगा, यहां पर स्टॉक को सेलेक्ट करूंगा, जैसे मैंने यहां पर कुछ स्टॉक को, मैं सेलेक्ट करता हूं, ठीक है, जस्ट फॉर नेम सेक, मैंने सेलेक्ट कर लिया। कंटिन्यू पे मैं क्लिक करूंगा, नीचे सेव बास्केट का ऑप्शन है, उसको क्लिक करूंगा, तो जो भी मैंने बास्केट बनाया, वो यहां पर सेव हो जाएगा, जैसे यहां पर ऑलरेडी है, ठीक है?
अभी मैंने कुछ क्या किया? मैंने जो बास्केट है, कुछ अपने मन से बनाया, कि जो, मतलब मेरे पसंदीदा स्टॉक्स हैं, तो मैंने जैसे हाई वोलेटाइल मैंने स्टॉक यहां पर बताया, ठीक है? तो यह ऑलरेडी स्टॉक यहां पर है, ठीक है? तो अभी यहां पर आप देख सकते हो कि यहां पर मुझे मोमेंटम कैप्चर करना है, तो यहां पर 31 से आप देख सकते हो कि किस तरीके से स्टॉक यहां पर आया है, ठीक है? जस्ट मिनट, यहां पर देखिए, जस्ट मिनट। तो यह 13 अगस्त है, ठीक है? 13 अगस्त, 14 को आप देख सकते हो, कि 13 के पहले आप देख सकते हो कि आरएसी उसमें आया था, 14 को आप देख सकते हो Bajaj Finance आया हुआ है, ठीक है? तो Bajaj Finance में मेरा एक ट्रेड जनरेट होता है, बाकी स्टॉक ऑलरेडी मूव कर चुके हैं। यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि जैसे लाइन आगे जा रही थी, किस तरीके से स्टॉक ने मूव किया है। तो यहां पर Bajaj Finance में
जाके Charts, Order and Trade, ठीक है? तो Charts, Order and Trade में मैं सेलेक्ट करूंगा Bajaj Finance, ठीक है? तो यहां पर जाके, Bajaj Finance, ठीक है। सो Bajaj Finance करेंटली इसका प्राइस चल रहा है 7,310, इसने हाई किया था 7,450, ठीक है, 450। तो अभी आपने देखा कि वो 14 तारीख को, ठीक है, 14 को वो हमारे, आप देखोगे, उसमें आया था प्रोग्रेसिव ज़ोन में, मतलब 14 को उसमें बाइंग होनी चाहिए थी, ठीक है? तो यहां पर मैं क्या करूंगा, मैं 14 तारीख को जाता हूं। ऑलराइट, तो यह रहा 13, यह 14, ठीक है? तो 14 तारीख को आप देखिए इसका प्राइस क्या था, ठीक है? यह इसका प्राइस
है, ठीक है, प्राइस 6,509, ठीक है, 6,510। राइट नाउ ये चल रहा है 7,400, ठीक है, 7,300 चल रहा, 7,450 का हाई किया है। तो यहां से आप देख सकते हो कि 900 पॉइंट का मूव इसने दिया है, 900 पॉइंट का। 7,000 का स्क्रिप्ट है, 900 पॉइंट का मूव दिया है, मतलब यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि ऑलमोस्ट 12-13% का रिटर्न दिया है सिर्फ 14 दिन में। तो इसमें अगर आप कैलकुलेट करोगे Bajaj Finance का जो स्टॉक है, ठीक है, मैं देखूंगा, अभी आपको Trade Recap में दिखाऊंगा कि कितना रिटर्न आ सकता है। तो लेकिन यहां पर आप देख सकते हो कि यहां पर मूव आया है, और इसको मैं कैप्चर करता हूं, अगर मैंने यहां पर यह रिस्क मैंने लगाया, कि इसके नीचे मैंने स्टॉप लॉस लगाया है, ठीक है, यहां पर स्टॉप लॉस। ओके, अभी आप टारगेट देखिए, ठीक है? देख सकते, राइट, यहां पर 7,400 का मूव है, ठीक है, 7,000, आप देख सकते हो कि 74, तो यहां पर रिस्क रिवॉर्ड देखिए 1:11 आ रहा है, ठीक है? खैर, हम उतना बड़ा कैप्चर नहीं कर सकते,
उतना किसी को पता नहीं होता है, लेकिन उसके हिसाब से मैं, मैं आपको क्या बताना चाह रहा हूं, कि यहां पर मैंने बॉटम से कैसे पकड़ा, वो मैं आपको दिखा रहा हूं, ठीक है, कि स्टॉक कैसे, किस तरीके से बॉटम पे आया, और वहीं से मेरा ट्रेड जनरेट हुआ, और आप देख सकते हो कि कितना अच्छा रिटर्न मुझे मिला है। तो इस तरीके से आप भी यह टूल को यूज करके बॉटम से किसी स्टॉक को पकड़ सकते हो, टॉप से किसी स्टॉक को पकड़ के आप उसमें शॉर्ट पोजीशन बना सकते हो, ठीक है? तो ये था हमारा RPG टूल। आपने देखा कि किस तरीके से मैंने स्टॉक को यहां पर कैप्चर किया है, ठीक है? हम RPG वापस से एक बार जाते हैं, ठीक है, थोड़ा सा रीकैप कर लेते हैं। तो आपने देखा कि इसमें मैंने किस तरीके से यहां पर सेटअप मैंने बनाया था, ठीक है, हाइलाइट। ऑलराइट, तो यहां पर मैंने आपको बताया कि बास्केट कैसे बनाते हैं, यहां पर मैंने आपको बताया कि कौन-कौन सा ज़ोन किस तरीके से काम करता है, और नीचे जो ब्लू लाइन है, वह आपको दिख रही है कि किस तरीके से इसने लास्ट 20 डेज़ में कैसा परफॉर्मेंस किया है, ठीक है? तो आप भी यह टूल को यूज करके अपनी ट्रेडिंग जर्नी स्टार्ट कर सकते हो, अपना जो आप स्विंग ट्रेडिंग करते हो, उसको और भी अच्छे से इंप्रूव कर सकते हो, ठीक है? तो ये था हमारा सेशन, जिसमें मैंने आपको बताया कि किस तरीके से मैं किसी स्टॉक को बॉटम से पकड़ सकता हूं, ठीक? और भी ऐसे जानकारी-
पूर्ण वीडियो जानने के लिए Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →