QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Relative Performance Graph live with market data.
Open in app

Momentum Stocks Kaise Dhoondhe: RPG Screener (Hindi)

Intermediate·Hindi·16 min·853 views·2 years ago

This Hindi session explains what momentum means in a stock, using a physics analogy: speed is the breakout and weight is the supporting data such as futures OI or option OI.

For intraday momentum it shows the Triggers tool (highest call and put OI levels acting as resistance and support, with change in OI), Built-Up Scrip for futures build-up, and Intraday Movers with its coloured balloons for long build-up, short build-up, short covering and long unwinding over 1, 2 or 3 minute windows.

For positional trades it walks through the four quadrants of the Relative Performance Graph (progressive, strong, laggard, weak), when a move from one quadrant to another suggests a trade, how to check open interest resistance or support before holding, and how to save stocks as a basket.

What you’ll learn

✓Momentum explained as a breakout (speed) backed by OI and futures data (weight)
✓Triggers: highest call and put OI strikes as intraday resistance and support
✓Intraday Movers balloons for long/short build-up, short covering and unwinding
✓Relative Performance Graph quadrants: progressive, strong, laggard and weak
✓Checking OI resistance or support before holding a momentum trade
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp। माय नेम इज धर्मेंद्र। आज हम बात करेंगे कि किस तरीके से मैं मोमेंटम स्टॉक्स को निकाल सकता हूं। हम कुछ स्क्रीनर चेक करेंगे, ठीक है, उस पर्टिकुलर टूल्स को स्क्रीनर के हिसाब से यूज करेंगे और एक मोमेंटम स्टॉक हमें मिल सकता है। ठीक है? तो जब मैं मोमेंटम की बात करूं, तो हम, मोमेंटम जब भी हमारे दिमाग में आता है तो क्या आता है, हम उसके बारे में चेक करेंगे। ठीक है? तो मोमेंटम का मतलब यह होता है कि अगर कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक, ठीक है, जस्ट अ मिनट, तो अगर कोई पर्टिकुलर स्टॉक है, चाहे मेजर रेजिस्टेंस हो या मेजर सपोर्ट हो, ठीक है, या फिर एक पर्टिकुलर लेवल से, ठीक है, मैं यह नहीं कहूंगा कि सिर्फ मेजर रेजिस्टेंस, सपोर्ट या किसी भी पर्टिकुलर लेवल से, जहां पर भी वो जोन है, किसी जोन से भी वो निकल के बाहर जाता है, ठीक है, तो हम ये कहेंगे कि जैसे वो, मान लीजिए ये सपोर्ट रेजिस्टेंस है या जोन है, जैसा भी आप कंसीडर करो, कोई स्टॉक यहां से निकल के ऊपर जाता है और कोई स्टॉक निकल के नीचे जाता है, तो यह जो, ये जो मोमेंट है, इसको बोला जाता है मोमेंटम। ठीक है? ठीक है। अभी जो मोमेंटम है, मतलब कि मोमेंटम ये होता है कि अगर वहां ब्रेकआउट किया है तो थोड़े टाइम के लिए सस्टेन करना

चाहिए। मोमेंटम का मतलब यह नहीं होता है कि वो ऊपर गया, वापस से नीचे आ गया, ठीक है, हम बोलेंगे, अरे मोमेंटम था नहीं। देखिए, अगर फिजिक्स हम पढ़ते हैं तो फिजिक्स में थोड़ा डिफरेंस आता है कि स्पीड और मोमेंटम में काफी डिफरेंस है। अगर स्पीड के साथ हम वेट को ऐड करते हैं, ठीक है। अगर मैं सिर्फ स्पीड बोलूं, तो स्पीड क्या, साइकिल की भी होती है, मोटरसाइकिल की भी होती है, ठीक है। क्या दोनों सेम होती है? बिल्कुल नहीं। अभी स्पीड आप देखोगे ट्रेन की भी होती है, ठीक है, ट्रेन का भी होता है, लेकिन स्पीड का जो है, स्पीड ये दोनों को मैं बोल सकता हूं कि ये स्पीड है, लेकिन जो ट्रेन का है उसको सिर्फ स्पीड नहीं बोला जाएगा, बिकॉज स्पीड प्लस वेट इज इक्वल टू मोमेंटम। राइट? तो ट्रेन का जो मोमेंटम होता है, आप देखोगे कि ट्रेन जब एक बार चलती है, ठीक है, तो उसको ब्रेक मारोगे तो तुरंत नहीं रुकता है, ठीक है, तुरंत नहीं रुकता है, वह काफी दूर तक जाकर फिर रुकता है। राइट? क्योंकि उसका वेट ज्यादा है। एक शिप, ठीक है, वो अपने प्रोपेलर्स जो होते हैं, आई एम सॉरी, उसका जो प्रोपल्शन होता है, जो प्रोपेलर्स होते हैं, वो जैसे उसको

रोकता है तो तुरंत शिप नहीं रुकती है, ठीक है, उसको एंकर डालना पड़ता है। लेकिन प्रोपेलर्स बंद हो जाएगा तो थोड़े दूर तक वो फ्लोट करती है, ठीक है, बिकॉज उसका स्पीड भी था और उसका वेट भी था। तो स्पीड और वेट के साथ, अगर स्पीड और वेट दोनों कंबाइन होते तो आपको मोमेंटम मिलता है। राइट? तो यहां पर अगर आप देखोगे, थोड़ा बहुत आपका फिजिक्स क्लास हो गया है तो प्लीज डोंट माइंड, लेकिन मैं आपको एक कॉन्सेप्ट बताना चाह रहा हूं। तो कॉन्सेप्ट के हिसाब से आप देखिए, ठीक है। तो यहां पर हम क्या देखेंगे? मोमेंटम, ठीक है। तो स्पीड मतलब यह जो ब्रेकआउट हो रहा है, ठीक है, स्पीड मतलब ब्रेकआउट हो गया, यह आपका हो गया स्पीड, ठीक है, यहां पर ब्रेकआउट हो गया। अब जब मैं वेट की बात करूं, तो इसके साथ वेट आएगा आपका डाटा, ठीक है, वेट आपका आएगा डाटा। अब वो चाहे OI डाटा हो, चाहे ऑप्शन डाटा हो, ठीक है, और दोनों में PCR डेटा हो, कोई भी डेटा हो, ठीक है। अगर डेटा आपको यहां पर बता रहा है, तो वो डेटा, डाटा आप ऐड कर रहे हो, कोई टूल्स है, तो आपको एज अ वेटेज ऐड करेगा, वेट ऐड करेगा, नॉट वेटेज, वेट ऐड करेगा। तो स्पीड के साथ वेट ऐड होता है तो मोमेंटम बनता है। वैसे स्टॉक के साथ डाटा, यानी कि उसके साथ कोई फ्यूचर डाटा, या फिर मैं यह बोलूं कि उसके साथ

ऑप्शन डाटा अगर कंबाइन होता है, तो उसको एक वेट मिलता है, तो मोमेंटम कैप्चर करता है, तो उसको रुकना थोड़ा मुश्किल होता है। बिकॉज आप देखोगे, लॉन्ग बिल्ट अप ऐसे हो रहा है, फिर लॉन्ग अनवाइंडिंग होता, फिर लॉन्ग बिल्ट अप होता है, फिर लॉन्ग अनवाइंडिंग, लॉन्ग बिल्ट अप, तो यह जो ऊपर ऊपर जाता है ना, इसको बोला जाता है मोमेंटम, इसको बोला जाता है मोमेंटम। राइट? क्योंकि बीच में जितने भी स्पीड ब्रेकर आ रहे थे, उसको रोकने में नाकामयाब हुए, ठीक है, कि मैं ब्रेक मार रहा हूं धीरे-धीरे, ठीक है, ट्रेन का है, इंजन है, ब्रेक मारो, नहीं रुक रहा है, बिकॉज वो मोमेंटम में है, इतनी जल्दी नहीं रुकेगा। आप ब्रेक मारोगे, 1 किलोमीटर दूर जाके रुक रहा है वो। तो यहां से पूरा करते करते बहुत दूर पर जाके वो किसी रेजिस्टेंस के पास रुकेगा, जहां पे उसको बहुत सारा जो डाटा है, मतलब जो OI है, वहां पे फिनिश हो गया है, या फिर कहोगे कि शॉर्ट बिल्ट अप शुरू हो गया है, ठीक है। तो ये जो है, यह मैं मोमेंटम आपको एक्सप्लेन करने की कोशिश मैंने की है, थोड़ा सा फिजिक्स हो गया है। ऑल राइट, तो इस तरीके से आप उसको कैप्चर कर सकते हो, ठीक है। तो मैं यहां पर मोमेंटम की बात कर रहा हूं, तो हम क्या करेंगे? मेजर टूल्स यूज करेंगे कि किसी भी पर्टिकुलर स्टॉक का मोमेंटम कैसे कैप्चर किया जा सकता है, ठीक है। ये मोमेंटम दोनों तरीके से हो सकता

है, ठीक है। इंट्राडे के हिसाब से भी हो सकता है, इंट्राडे आप कैप्चर करोगे। आप पोजीशनल ट्रेडिंग भी कर सकते हो, ठीक है, पोजीशनल ट्रेडिंग आप यूज करोगे। अगर आपको बहुत लॉन्गर ड्यूरेशन लेना है, तो लॉन्गर ड्यूरेशन समथिंग डिफरेंट होता है, ठीक है, मतलब एक दो साल के लिए लेना है, तो वो आपका पूरी तरीके से इन्वेस्टमेंट हो गया, ठीक है। सो यहां पर तीन तरीके से आपका मोमेंटम हो गया आपका, हम कहेंगे इंट्राडे, फिर शॉर्ट ड्यूरेशन और लॉन्गर ड्यूरेशन, ठीक है। तो पहले हम देखते इंट्राडे और स्विंग का ही देखते, ठीक है। तो इंट्राडे के लिए अगर आपको मोमेंटम स्टॉक चाहिए, तो हम ट्रैक में जाके, मुझे यहां पर मोमेंटम स्टॉक दो तरीके से मिल सकता है, ठीक है। एक मुझे मिलेगा ट्रिगर से, ठीक है। ट्रिगर्स में पूरे तरीके से स्टॉक का मुझे यहां पर इंडिकेशन देता है, ठीक है। यहां पर मुझे क्या बताता है? कि हाईएस्ट कॉल का लेवल है और वो हाईएस्ट पुट का लेवल है, ठीक है। यहां पर ध्यान दीजिए जरा, यहां पर आप देखोगे, आपको जरा बता दें कि किस तरीके से मैं टूल को यूज कर सकता हूं, ठीक है। यहां पर देखिए, यह जो आप स्ट्राइक देख रहे हो, यह स्ट्राइक आपका एक रेजिस्टेंस का काम करेगा, क्योंकि हाईएस्ट कॉल है, मतलब यहां पर ज्यादा कॉल राइटर है, ठीक है। यह जो

स्ट्राइक है, यह आपको सपोर्ट का काम करेगा, क्योंकि यहां पर पुट राइटर है, ठीक है। तो अगर Abbott India यहां पर यह लेवल ब्रेक करता है, तो मुझे एक मोमेंटम मिलेगा, भले वह छोटा सा मोमेंटम हो, मिलेगा, इंट्राडे का मोमेंटम मिलेगा आपको, ठीक है। तो इंट्राडे का मोमेंटम यहां से आपको इजली मिल सकता है। ये रेजिस्टेंस है, ये ब्रेक करेगा तो मुझे यहां पर ट्रेड मिलेगा, यह ब्रेकडाउन करेगा तो मुझे ट्रेड मिलेगा। अभी इसमें मुझे देखना क्या है? मुझे यह देखना है कि जो चेंज इन OI है, ये आपका नेगेटिव होना चाहिए, ठीक है। फिलहाल 0 पर है, क्योंकि यहां पर डाटा मिला नहीं है, लेकिन मैं आपको यह कहना चाह रहा हूं कि वहां पर नेगेटिव चेंज इन OI होना चाहिए, नेगेटिव %, नेगेटिव 3%, 5%, जो भी आपको दिखेगा, तो वो क्या बता रहा है? कि यहां पे जो राइटर्स हैं ना, उनमें फियर आया हुआ है, उनको ऐसा लग रहा है कि मार्केट नीचे जा सकता है, तो वो क्या, आई एम सॉरी, उनको ऐसा लग रहा है कि मार्केट ऊपर जा सकता है, तो अपने पोजीशन ऐसे वाइंड अप कर रहे हैं। तो आपको यहां पर डाटा मैच कर रहा है, राइट, डाटा मैच कर रहा है, ये ऊपर जाने की संभावना है। ये जो यहां पर कॉल राइटर्स, कॉल राइटर्स कौन होते हैं? ठीक है, ऑप्शन डेटा कैसे? कॉल राइटर्स वो होते हैं जो मार्केट को नीचे रखना चाहते हैं, ठीक है, लेकिन मार्केट उनके मुताबिक नहीं चलता, मार्केट डायनेमिक होता है, ठीक है, उनका लेवल ब्रेक किया और ऊपर चला गया।

सिमिलरली, जब मैं सपोर्ट की बात करूं, तो ये लेवल जैसे ही ब्रेकडाउन करेगा, यहां पर आप देखिए कि चेंज इन OI नेगेटिव है या नहीं। नेगेटिव है, आप पुट में ट्रेड ले सकते हो, ठीक है। शर्त यहां पर एक और है कि जो पुट डिफरेंस है, कॉल डिफरेंस, जो भी आप देख रहे हो, अगर कॉल की साइड अगर ट्रेड लेना चाह रहे हो ऊपर की तरफ, तो कॉल डिफरेंस जो है वो -1% के अंडर में रहना चाहिए, ठीक है, 0 से -1% के अंडर में चेंज इन नेगेटिव रहना चाहिए, आप वो ट्रेड ले सकते हो, ठीक है। बहुत सिंपल टूल है, इस तरीके से आपको एक मोमेंटम स्टॉक यहां से मिल जाएगा। अभी इसके साथ अगर आपको एक और डाटा अगर ऐड कर देंगे, मान लीजिए फ्यूचर डाटा भी अलाइन कर रहा है, तो आपके लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा, ठीक है। तो चलिए, आपको फ्यूचर डाटा आपको बता देते हैं इसके साथ, ठीक है। तो यहां पे ट्रैक में जाएंगे, बिल्ट अप स्क्रिप, सिंबल को मैं सेलेक्ट करूंगा, तो ये इंट्राडे के बेस पर काम करता है, ठीक है, डे के बेसिस पर काम करता है, यहां पर नरेशन आपको दिखेगा, ठीक है। तो अगर रेजिस्टेंस ब्रेकआउट कर रहा है, तो यहां पर आपको लॉन्ग बिल्ट अप देखना है। किसी भी पर्टिकुलर स्टॉक में ट्रिगर ब्रेकआउट हुआ है, लॉन्ग बिल्ट अप देखिए। वहीं पर अगर वहां पर देखोगे कि हाईएस्ट पुट का लेवल नीचे ब्रेकडाउन हुआ है, तो शॉर्ट बिल्ट अप देखिए। तो ये फ्यूचर डाटा के हिसाब से है, ठीक है। ये तो हमने देख लिया ट्रिगर कैसे यूज़ होगा। अभी इसी में एक और इंट्राडे टूल

है जो बहुत उम्दा काम करता है। तो हम क्या करेंगे? ट्रैक में जाएंगे, फ्यूचर OI में इंट्राडे मूवर्स को सेलेक्ट करेंगे, ठीक है। इंट्राडे मूवर्स, यहां पर देखिए, सीधा है, ये जो ग्रीन बलून है, रेड बलून्स है, ब्लू है और येलो है। ग्रीन बलून्स आपको क्या बता रहे हैं? कि इस पर्टिकुलर स्टॉक में OI बिल्ट अप बढ़ा है और प्राइस भी बढ़ा है, तो आपको लॉन्ग बिल्ट अप बता रहा है, ऊपर की ओर ट्रेंड बता रहा है। रेड वाले जो बलून्स हैं, उसमें बता रहा है कि OI बढ़ा है लेकिन प्राइस नीचे गया, मतलब शॉर्ट बिल्ट अप है, तो आपको डाउन साइड वाला बता रहा है, ठीक है। और येलो वाला शॉर्ट कवरिंग बता रहा है, मतलब प्रॉफिट बुकिंग है शॉर्ट कवरिंग में, और ब्लू वाला आपको बता रहा है कि लॉन्ग अनवाइंडिंग है, मतलब थोड़ा सा उसमें पोजीशन कम हुई है, ठीक है। लेकिन शॉर्ट बिल्ट अप, शॉर्ट कवरिंग दोनों डाउन ट्रेंड है, लॉन्ग बिल्ट अप, लॉन्ग अनवाइंडिंग दोनों अप ट्रेंड है, ठीक है। लेकिन यह जो डाटा है, यह अभी हमने पीछे जो डेटा देखा, वो तो एवरी टाइम चेंजेज होता, चेंज होता रहता है। यह जो डाटा है, ये कितने टाइम में बिल्ट अप हुआ है, यह हमें चेक करना है, ठीक है। तो अगर आपको यह देखना है कि पिछले 1 मिनट में किस पर्टिकुलर स्टॉक में बिल्ट अप हुआ, तो आपको दिखेगा, अगर 2 मिनट में दिखना है तो 2 मिनट में दिखेगा, 3 मिनट में देखना तो 3 मिनट में दिखेगा कि कौन से पर्टिकुलर स्टॉक में लॉन्ग बिल्ट अप अभी बना है। ठीक

है, कौन से पर्टिकुलर स्टॉक में बना है, तो यह फ्रीक्वेंसी जो है आपको टाइम बता रहा है, ठीक है। तो उस टाइम के हिसाब से आप इसमें ट्रेड बना सकते हो, ठीक है। बहुत सिंपल टूल है। चलिए, अभी इसी के साथ-साथ पोजीशनल ट्रेडिंग टूल देखते हैं, ठीक है। तो ट्रेडिंग में जाके मैं यहां पर Relative Performance Graph इसमें देख सकता हूं, ठीक है। Relative Performance Graph भी बहुत सिंपल टूल है, ठीक है। थोड़ा मैं शॉर्ट में आपको एक्सप्लेन करता हूं, ठीक है। जब मैं रिलेटिव परफॉर्मेंस की बात करूं, तो यहां पर देखिए, आपको चार क्वाड्रेंट हैं। आपको प्रोग्रेसिव जोन है, वीक जोन है, सिमिलरली आपको यहां पर स्ट्रांग जोन मिलेगा और आपको लैगर्ड जोन भी मिलेगा, ठीक है। तो कोई भी स्टॉक जो प्रोग्रेसिव जोन में है, तो इंडिकेट करता है कि इसमें अपट्रेंड है, तो मैं उसमें बुलिश ट्रेड बना सकता हूं, ठीक है। सिमिलरली जो स्ट्रांग है, वह आपको मोमेंटम वाला इंडिकेट कर रहा है, तो जो मैं मोमेंटम की बात कर रहा हूं वो यहां पर आपको दिखेगा। स्ट्रांग वाला जो क्वाड्रेंट है, वह आपको मोमेंटम बताता है, मतलब कि पर्टिकुलर स्टॉक मोमेंटम में है, ठीक है। तो वो होल्डिंग वाला एरिया है, ठीक है, वो होल्डिंग वाला एरिया है। मैं इस संदर्भ में अच्छे से बात करूंगा, ठीक है। पहले मैं देखता हूं कि

स्ट्रांग है, ठीक है। सिमिलरली लैगर्ड जो जोन है, अगर कोई स्टॉक लैगर्ड में है, तो इंडिकेट करता है कि इसमें डाउन ट्रेंड जनरेट हुआ है, ठीक है, मैं इसमें डाउन साइड वाला ट्रेड बना सकता हूं, ठीक है। सिमिलरली वीक जो जोन है, यह डाउन साइड वाला मोमेंटम बता रहा है। तो अगर कोई स्टॉक वीक जोन में है ना, तो डाउन साइड वाला मोमेंटम है, ठीक है, तो डाउन साइड की ओर होल्ड कर सकते हैं, ठीक है। तो यह था आपका क्वाड्रेंट का एक्सप्लेनेशन। अभी मुझे ट्रेड कैसे बनाना, वो एक इंपॉर्टेंट पॉइंट है, ठीक है। तो अगर कोई स्टॉक वीक में से निकल के प्रोग्रेसिव जोन में जाता है, जैसे क्यूमंस इंडस्ट्री, तो वो आपको बता रहा है कि बुलिश ट्रेंड जनरेट हुआ है, तो मैं इसमें ट्रेड बना सकता हूं, मैं इसमें बुलिश वाला ट्रेड बना सकता हूं। अभी अगर ऑप्शन के हिसाब से जाना चाहते हो, तो हेजिंग करके जाइए, ऑप्शन स्ट्रेटेजी यूज करिए। फ्यूचर बाय कर रहे हो तो फ्यूचर को भी हेज करिए, स्टॉक बाय कर रहे हो तो स्टॉक को भी हेज कर सकते हो, डेल्टा के हिसाब से हेज कर सकते हो, ठीक है। तो यहां पर स्टॉक बाय कर सकते हो, फ्यूचर बाय कर सकते हो, ऑप्शन भी बाय कर सकते हो, ठीक है। तो यहां से अगर निकल के ये स्ट्रांग में जाता है, तो स्ट्रांग मैंने बताया क्या? मोमेंटम है, अपट्रेंड वाला मोमेंटम है। मुझे प्रॉफिट ज्यादा चाहिए, तो मैं क्या करूंगा? मैं यहां पर होल्ड करूंगा, ठीक है। लेकिन क्या मैं होल्ड ऐसे ही

करूंगा? बिल्कुल नहीं। जैसे मैंने आपको बताया, भले मोमेंटम और ट्रेन चल रही है, उसको आगे रुकना है तो स्पीड ब्रेक मारना शुरू करती है, उसका जो गंतव्य है, जो डेस्टिनेशन है, जहां पर आता है, ब्रेक मारना शुरू करती है, तभी जाके वहां रुकती है, ठीक है। तो यहां पर भी आपको चेक करना है ओपन इंटरेस्ट में कि कहां-कहां पर लेवल्स हैं, ठीक है। अगर वो लेवल्स मुझे स्ट्रांग नहीं दिख रहे, मतलब रेजिस्टेंस अच्छा नहीं है, मतलब यह कि उसको ब्रेक करके और भी आगे जा सकता है। अगर वो रेजिस्टेंस को ऑलरेडी ब्रेक किया हुआ है, ऑलरेडी ब्रेक किया हुआ है, तो यहां से यहां तक आपको मान लीजिए 4% रिटर्न दिया है, तो अगर उसने इस बैरियर को ब्रेक किया है ना, तो ये फर्दर 3-4% रिटर्न दे सकता है। कई बार यहां पर स्टॉक ने 20% रिटर्न दिया, 30% रिटर्न भी दिया है, ठीक है। तो मैं यह चाहूंगा कि आप उस मौके को ना गंवाएं, ठीक है। तो यहां पर जब भी ऐसा ट्रेड बनता है, इसमें जाता है, तो प्लीज रेजिस्टेंस को चेक करिए। अब रेजिस्टेंस आप टेक्निकल के बेस पर भी चेक कर सकते हो, डेटा बेस पर आप ओपन इंटरेस्ट को चेक करिए, देखिए कि रेजिस्टेंस को ब्रेक किया है या नहीं। अगर ब्रेक नहीं किया है, रेजिस्टेंस के पास सस्टेन कर रहा है, रेजिस्टेंस में आप देखिए कि वहां पे, आई एम सॉरी, वहां पे अनवाइंडिंग ज्यादा है कि नहीं, ठीक है। अगर अनवाइंडिंग हो रही है तो

ठीक है, रेजिस्टेंस ब्रेक हो सकता है। अनवाइंडिंग अगर नहीं हो रही है, कॉल राइटर ऐड हो रहे हैं और, तो मतलब वो स्ट्रांग होता जा रहा है, एग्जिट करना ज्यादा सेफ है, ठीक है। सिमिलरली कोई स्टॉक यहां से स्ट्रांग में से निकल के यहां पर आता है लैगर्ड में, तो डाउन ट्रेंड वाला इंडिकेशन दे रहा है कि इसमें डाउन ट्रेंड बना हुआ है, ठीक है। मैं उसमें डाउन, डाउन साइड वाला ट्रेड ले सकता हूं। और जैसे ही यहां पर जाएगा वीक जोन में, तो ये मोमेंटम है। अगेन मैं क्या करूंगा? ओपन इंटरेस्ट को चेक करूंगा, चार्ट को चेक करूंगा, देखूंगा मुझे सपोर्ट मिल रहा है, मेजर सपोर्ट। अगर सपोर्ट को ब्रेकडाउन किया है, आई विल होल्ड, मुझे फर्दर 3-4% रिटर्न चाहिए। नहीं तो, अगर वो सपोर्ट स्ट्रांग होता जा रहा है, वहां पर राइटर्स और ऐड हो रहे हैं, ठीक है, पोजीशन और स्ट्रांग हो रही है, तो मैं वहां पर एग्जिट कर लूंगा, ठीक है। तो यह था मेरा Relative Performance Graph का टूल, ठीक है। आप देख सकते हो कि कैसे ब्यूटीफुली तरीके से इसने पर सस्टेन किया है और किस तरीके से मुझे ट्रेड दे सकता है, ठीक है। बहुत सिंपल है। आप यहां से बास्केट बना सकते हो, वेरियस स्टॉक को यहां पर ऐड करके, यहां पर कंटिन्यू पर सेव बास्केट कर, सेव बास्केट कर सकते हो, और यहां पर जाके आप बास्केट जो भी सेव करोगे, सारे बास्केट आपको यहां

मिलेंगे, ठीक है। जैसे मैंने वोलेटाइल स्टॉक बनाया, यह सारे स्टॉक वोलेटाइल हैं, तो आप देख सकते हो इस तरीके से आपको वोलेटाइल मिलेगी, ठीक है। ये आपको पिछले 20 डेज का डाटा है, तो 20 दिन में देख सकते हो कि किस तरीके से स्टॉक यहां पर आया, ठीक है, प्रोग्रेसिव में। वहां से देखिए कैसे मोमेंटम बनाया और देखिए कैसे रिटर्न भी हुआ है, ठीक है, यहां से रिटर्न हुआ है। तो वही मैं आपसे कह रहा था कि रेजिस्टेंस को चेक करिए, कि रेजिस्टेंस को टच करके वो नीचे ना आ जाए, ठीक है। तो यह चेक करना बहुत जरूरी है। ऑलराइट, तो हमने जाना कि किस तरीके से मैं मोमेंटम स्टॉक को कैप्चर कर सकता हूं। हमने यह भी जाना कि यह जो मोमेंटम स्टॉक है, ये इंट्राडे और पोजीशन के बेसिस पे मैं कैसे चेक कर सकता हूं, ये भी देखा, ठीक है। आई होप आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। अगर पसंद आया होगा तो प्लीज लाइक एंड शेयर कीजिए, और भी ऐसे जानकारीपूर्ण वीडियो जानने के लिए Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.