QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Order & Trade Analytics live with market data.
Open in app

Price Action aur Futures Data se Intraday Trading (Hindi)

Intermediate·Hindi·16 min·842 views·1 year ago

Dharmendra Rajbhar compares two kinds of intraday traders: those who trade only in the direction of the trend and opportunistic traders who trade both sides. Trend traders take fewer trades with fewer stop-loss hits and less stress.

He explains how futures build-up data shows the trend. On a broad view, an uptrend cycles through long build-up and long unwinding, and a downtrend through short build-up and short covering. Intraday, long build-up and short covering are bullish and short build-up and long unwinding are bearish, but short covering and long unwinding moves call for quicker exits at the nearest level.

In the Quantsapp app he checks Nifty and BankNifty in the Built-up tool and the Built-up Breadth chart, filters stocks moving with the index, and then times entries on 3-minute charts using price action such as hammers, double tops and moving averages, with 1:2 risk-reward targets.

What you’ll learn

✓Trend-following versus opportunistic intraday trading
✓Read the trend from long and short build-up, covering and unwinding
✓Use Built-up and Built-up Breadth to see Nifty and BankNifty direction
✓Pick stocks moving with the index and enter on price action reversals
✓Book short-covering and long-unwinding trades at the nearest level
Transcript

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp के ऑप्शन की सीख के सेशन में आपका स्वागत है। जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन के कुछ कॉन्सेप्ट, जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन की कुछ स्ट्रेटजीज़। सो, आज मैं आपके सामने एक स्ट्रेटजी लाया हूं जो इंट्राडे के तौर पे काफ़ी अच्छे काम करती है और हम देखेंगे कि उसमें किस तरीके से ट्रेड सेटअप बनाया जा सकता है और मैं मॉर्निंग में अगर मुझे ट्रेड बनाना है या फिर मुझे आगे कभी भी उसमें ट्रेड बनाना है, तो किस तरीके से मैं बनाऊंगा, इसके बारे में हम डिस्कस करते हैं। ऑलराइट। तो चलिए डिस्कस करते हैं कि जो ट्रेड सेटअप है वो कैसे बनाया जा सकता है। सो लेट मी शेयर माय स्क्रीन। तो यहां पे आप सभी को मेरा स्क्रीन दिख रहा है। ऑलराइट। तो चलिए यहां पर मैं टाइप करता हूं इंट्राडे ट्रेड के बारे में। ठीक है? सो इंट्राडे ट्रेड जब भी होता है देखिए दो तरीके के लोग ट्रेड करते हैं इसमें इंट्राडे में। एक आप देखोगे कि ट्रेंड के अनुसार करते हैं। ठीक है? ट्रेंड के अनुसार। ऑलराइट। एक जो होते हैं उनको जो अपॉर्चुनिटी मिल गई। ठीक है? अपॉर्चुनिटी जहां पर भी उनको मिल गई। वह वहां पर ट्रेड बनाते हैं। अब यह होता है कि अपॉर्चुनिटी वाले जो होते हैं, यह दोनों साइड ट्रेड बनाते हैं। मतलब यह मैं कहूंगा कि कॉल के साइड भी ट्रेड बनाएंगे, पुट के साइड भी ट्रेड बनाएंगे। मतलब अप ट्रेंड वाले में भी ट्रेड बनाएंगे और डाउन ट्रेंड में भी ट्रेड बनाएंगे। जो कि कोई कुछ भी गलत नहीं है। ठीक है? मतलब कर तो

यह ट्रेंड के हिसाब से ही रहे। ठीक है? लेकिन आप एक चीज देखिए कि ये दोनों तरफ यहां पर ट्रेंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पर आप देखोगे जो ट्रेंड होता है जैसे कि मुझे एक स्टॉक का या फिर BankNifty, Nifty का मुझे ट्रेंड जैसे मालूम पड़ा है। ठीक है? कि ये ट्रेंड चाहे अप ट्रेंड हो और डाउन ट्रेंड हो तो वो सिंगल डायरेक्शन में ट्रेड लेने की कोशिश करते हैं कि जो भी ट्रेंड इसका बना हुआ है मैं उसी डायरेक्शन में ट्रेड लूंगा। अभी उसमें मुझे अपॉर्चुनिटी मिले या ना मिले इट डजंट मैटर। मैं वहां पर ट्रेड उसी डायरेक्शन में ट्रेड लूंगा। अगर मिलेगी तो उसी में लूंगा। नहीं मिलेगी तो उसमें हम ट्रेड नहीं बनाएंगे। ठीक है? और वहीं पर जो अपॉर्चुनिस्टिक होते हैं उनको दोनों साइड ट्रेड लेना होता है। चाहे वह अप ट्रेंड हो, डाउन ट्रेंड हो, दोनों साइड वो ट्रेड इसमें बनाते हैं। अभी इन दोनों में फायदा क्या होता है, नुकसान क्या होता है? वो देख लेते हैं। जैसे कि ये ऊपर जो ट्रेंड इसमें हमने बनाया। ठीक है? अभी जो इसको जरा सा मैं क्लियर कर देता हूं। फिर हम देखते हैं। ठीक है? तो जो ट्रेंड के साथ कह रहे हैं। ठीक है? और जो अपॉर्चुनिटी के साथ जा रहे हैं। ठीक है? जो अपॉर्चुनिटी के साथ जा रहे हैं। ऑलराइट। सो प्लीज मेरी हैंडराइटिंग को माफ कर दीजिएगा। तो यहां पर अगर मैं अपॉर्चुनिटी की मैं बात करूं तो यहां पर जैसे कि उनको दोनों साइड ठीक है? बोथ साइड वो ट्रेड बनाते हैं और ये सिंगल एक ही तरफ वो ट्रेड बनाने की कोशिश करते हैं। तो

दोनों में फर्क ये हो जाता है कि यहां पर नंबर ऑफ़ ट्रेड्स आपको कम मिलेंगे। लेस ट्रेड्स। ठीक है? नंबर ऑफ़ ट्रेड्स आपको कम मिलेंगे। यहां पर आपको ट्रेड्स थोड़े ज्यादा मिलेंगे। ठीक है? मोर ट्रेड्स मैं कहूंगा। नंबर ऑफ़ ट्रेड्स आपको ज्यादा मिलेंगे। ठीक है? अभी बात करते हैं स्टॉप लॉस की। तो स्टॉप लॉस आप देखोगे जब ट्रेंड के हिसाब से आप जा रहे हो बाउंस बैक पर आप ट्रेड ले रहे हो तो स्टॉप लॉस आपके हिट होने के चांसेस कम रहेंगे। तो लेस चांस ऑफ स्टॉप लॉस तो SL के चांस मैं कहूंगा यहां पर लेस रहते हैं। यहां पर SL के चांसेस ज्यादा रहते हैं। ठीक है? कि वहां से मान लीजिए कि ऊपर की ओर ट्रेंड है। अभी मुझे लगेगा कि ये डाउन ट्रेंड यहां पर आ रहा है। तो चलिए यहां पर डाउन साइड का ट्रेड लिया जाए। क्या पता वो डाउन साइड का वहां पर मौका बना रहा है। SL हंटिंग हो गई। वहां से बाउंस बैक करके ऊपर चला गया तो मेरा स्टॉप लॉस हिट हो जाएगा। और ऐसा इसने मल्टीपल टाइम्स किया तो मेरा मल्टीपल स्टॉप लॉस वहां पर हिट होगा। अब भले ही मैंने ऊपर दूसरी बार जब वो उल्टी दिशा में गया तो मैंने वहां पर ट्रेड भले ही ले लिया तो मेरा वो कंपनसेट हो जाता है। कई बार कंपनसेट नहीं होता है। तो मेरा नंबर ऑफ़ ट्रेड्स भी यहां बढ़ जाएगा। नंबर ऑफ़ स्टॉप लॉसेस भी बढ़ जाएंगे। ठीक है? एक ये चीज़ होती है। अभी जब मैं प्रॉफ़िट की यहां पर मैं बात करूं, तो प्रॉफ़िट आप देखोगे, यह टोटली डिपेंड करता है कि वो ट्रेडर जो हैं, वो किस तरीके से ट्रेड कर रहे हैं। यह डिपेंड करता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि ट्रेंड में आपको ज्यादा मिलेगा, अपोजिट में आपको ज्यादा मिलेगा। ठीक है? लेकिन साइकोलॉजी की तरफ़ से अगर मैं कहूं तो ट्रेंड वाला जो है वह थोड़ा ज़्यादा पीसफुल

है। मतलब कि अगर उसमें आप ट्रेड करते हो तो आपको इतनी बड़ी अह परेशानी नहीं होगी। स्ट्रेस थोड़ा कम होगा कंपेयर टू अपॉर्चुनिस्टिक। ठीक है? सिर्फ यही डिफरेंस होगा। अभी जो प्रॉफ़िट की बात होती है तो देखिए अगर इस दिन मान लीजिए कि जो ट्रेंड है वो इस तरीके से ऐसे ऐसे ऐसे हो गया। तो जो अप ट्रेंड वाला बैठा है, वह अपट्रेंड वाला यह यह और यह वाला ट्रेड ले लेगा। लेकिन जो दोनों ट्रेंड में बैठे हैं, वह यह वाला भी लेंगे, यह भी लेंगे, यह भी लेंगे, यह भी लेंगे। ठीक है? तो उनको सभी में फायदा हो गया। तो उस दिन अपॉर्चुनिटी वाले जो है अपॉर्चुनिस्टिक हैं उनको फायदा ज्यादा हो गया। उनको प्रॉफिट ज्यादा हो गया। ठीक है? कभी-कभी उनको प्रॉफिट कम होगा। तो यहां पर प्रॉफिट के तौर पे हम इसको डिफरेंशिएट नहीं कर सकते। ठीक है? तो ये हो गया आपका ट्रेंड के अनुसार। अभी जब मुझे ट्रेंड पता करना है तो कैसे मैं पता करूंगा? देखिए एक जो ट्रेंड होता है वो ब्रॉड व्यू में हम पता करते हैं। तो ब्रॉड व्यू भी आप उसमें पता कर सकते हो और एक शॉर्ट व्यू मुझे देखना है। ठीक है? कि मतलब आज के लिए इंट्राडे के तौर पे उसका ट्रेंड क्या है? इंट्राडे के लिए उसका ट्रेंड क्या है? ठीक है? ब्रॉड व्यू तो मैं देख रहा हूं कि अगर यह जो पर्टिकुलर स्टॉक है, इसका कुछ साइकिल बनता है। ठीक है? वो साइकिल को फॉलो करता है। जैसे कि इस तरीके से साइकिल ऊपर फॉलो कर रहा है या फिर डाउन ट्रेंड की इस तरीके से वो साइकिल फॉलो कर रहा है। ठीक है? तो ये पूरा एक ब्रॉड व्यू हो गया। मतलब जाना उसको ऊपर ही है। लेकिन वो इस तरीके से साइकिल बना के जाएगा। ठीक है? वो

मैं कहूंगा कि अप एंड डाउन कर करके जाएगा लेकिन ये ऊपर जाएगा। सिमिलरली जैसे वो नीचे जाना होता है तो वो थोड़ा सा अप फिर डाउन फिर अप डाउन ऐसे करके वहां पर जाता रहेगा। मतलब कि ये जो ट्रेंड है और ये जो ट्रेंड है इसको आप देखोगे फ्यूचर डेटा के हिसाब से हम डिफरेंशिएट करते हैं। ठीक है? तो फ्यूचर डाटा जो होता है आप देखोगे जो ब्रॉड व्यू है। ठीक है? उसमें लॉन्ग बिल्ड अप और लॉन्ग अनवाइंडिंग आती है। ठीक है? और डाउन साइड में शॉर्ट बिल्ड अप और शॉर्ट कवरिंग आती है। तो जैसे ये मान लीजिए लॉन्ग बिल्ड अप है। लॉन्ग अनवाइंडिंग, लॉन्ग बिल्ड अप, लॉन्ग अनवाइंडिंग, लॉन्ग बिल्ड अप इस तरीके से जाएगा। तो लॉन्ग बिल्ड अप लॉन्ग अनवाइंडिंग हो गया। लॉन्ग बिल्ड अप हो गया। लॉन्ग अनवाइंडिंग हो गया। ये उनका साइकिल हो गया जो उसको कंटिन्यू करता है। सिमिलरली डाउन साइड आता है वो इस तरीके से ऐसे ऐसे ऐसे ऐसे आता है। ठीक है? तो यहां पर आप देखोगे ये शॉर्ट बिल्ड अप हो गया। शॉर्ट कवरिंग हो गया। शॉर्ट बिल्ड अप हो गया। शॉर्ट कवरिंग हो गया। तो ये ब्रॉड व्यू जो बनता है वो इस तरीके से। तो अगर किसी पर्टिकुलर स्टॉक को आपने इस साइकिल से पकड़ा हुआ है तो समझ जाइए जब भी आपको ये लॉन्ग बिल्ड अप वाला मौका मिले हम उसमें ट्रेड बना सकते हैं। ठीक है? एज़ सिंपल एज दैट। सिमिलरली शॉर्ट बिल्ड अप में भी ऐसे ही है कि शॉर्ट कवरिंग में डाउन साइड जा रहा है। जब भी यह मौका मिले तो हम इसमें ट्रेड बनाते हैं। तो जो लॉन्ग बिल्ड अप में जब भी प्राइस ऊपर जाता है और आगे जाके लॉन्ग अनवाइंडिंग होती है जहां पर प्रॉफिट बुकिंग होती है तो उसमें जब प्राइस यहां पर नीचे आता है तो ज्यादातर देखो ये रिट्रेस करता है और

यहां से बाउंस बैक करता है। ज्यादातर बाउंस बैक करता है। ठीक है? इसलिए हमें यहां पर एक और बाइंग अपॉर्चुनिटी मिल जाती है। सिमिलरली जब हम शॉर्ट करते हैं तो ये प्राइस जब ऊपर शॉर्ट कवरिंग करने जाता है यहां पर ऊपर तो आप देखोगे प्राइस भले ही ऊपर जा रहा लेकिन यहां पर देखो रिट्रेस करने आता है तो यहां से अगेन बाउंस बैक या फिर रिवर्स होता है। ठीक है? यहां से रिवर्स होता है। तो मुझे एक अगेन वहां पर सेलिंग अपॉर्चुनिटी मिलती है। ठीक है? अभी यहां पर कुछ ट्रिक्स होते हैं। कुछ इंडिकेटर्स होते हैं। कुछ मैं कहूंगा पैटर्न्स होते हैं जो हमें फॉलो करने पड़ते हैं। तभी मैं ये अपॉर्चुनिटी को ग्रैब कर सकता हूं। तो यह तो हो गया जो ब्रॉड व्यू के हिसाब से हम देख रहे हैं। अभी अगर मुझे शॉर्ट व्यू के हिसाब से देखना है तो कैसे देखना है? तो देखिए शॉर्ट व्यू यानी कि इंट्राडे के हिसाब से मैं देख रहा हूं। मुझे आज का ट्रेंड पता करना है कि टुडेज़ ट्रेंड। ठीक है? कि आज का ट्रेंड क्या है? अगर आज का ट्रेंड मुझे मालूम होगा तो मैं ज्यादातर ठीक है? मैक्सिमम नंबर ऑफ़ टाइम्स ठीक है? मैक्सिमम नंबर ऑफ़ टाइम्स मैक्सिमम ट्रेड्स मैं वहीं पर लूंगा। चाहे वह अप ट्रेंड हो, चाहे वह डाउन ट्रेंड हो। ठीक है? मैं वहीं पर लूंगा। तो अभी जो मैंने आपको साइकिल बताया उसमें मैंने आपको बताया कि ब्रॉड व्यू में क्या होता है? लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग होता है। शॉर्ट, शॉर्ट कवरिंग होता है। दोनों का पेयर बनता है। लेकिन यहीं पर जब मैं इंट्राडे की मैं बात करूं इंट्राडे में ठीक है? इंट्राडे

में जब मैं बात करूं तो ये चीज़ चेंज हो जाती है। तो लॉन्ग बिल्ड अप आपका बुलिश होता है। लेकिन उसी के साथ शॉर्ट कवरिंग आ जाता है जो कि आपका एक बुलिश ट्रेंड बताता है। ठीक है? अभी शॉर्ट कवरिंग में और लॉन्ग बिल्ड अप में एक फर्क यह हो जाएगा कि लॉन्ग बिल्ड अप में आप बड़ा टारगेट ले सकते हो। शॉर्ट कवरिंग में आप बड़ा टारगेट नहीं ले सकते हो। शॉर्ट कवरिंग में जब भी आप ट्रेड लेने जाते हो तो कोई नियरेस्ट रेजिस्टेंस होगा। वहां से वहां पर बुक करने की कोशिश कीजिए। मैक्सिमम ट्रेड वहां पर एग्जिट कर लीजिए। बिकॉज़ जैसे मैंने आपको बताया कि शॉर्ट कवरिंग में हमेशा रिट्रेसमेंट होता है। तो हो सकता है कि वहां से वो रिवर्स आ जाए। सिमिलरली शॉर्ट बिल्ड अप का होता है। इसके साथ लॉन्ग अनवाइंडिंग आती है। तो शॉर्ट बिल्ड अप में आपको डाउन साइड बता रहा है। लॉन्ग अनवाइंडिंग में आपको इंट्राडे के हिसाब से डाउन साइड है। तो आप शॉर्ट में तो आप ट्रेड बना रहे हैं। उसमें आपको बड़ा प्रॉफिट मिल सकता है। लेकिन वहीं पर अगर आप लॉन्ग अनवाइंडिंग में अगर आप जाते हैं ठीक है? तो लॉन्ग अनवाइंडिंग में उतनी बड़ी प्रॉफिट नहीं मिलती। इसलिए लॉन्ग अनवाइंडिंग में जब भी ले रहे हैं तो नीचे देखो कोई सपोर्ट है। वहां पे आप ज़रूर एग्जिट करिए क्योंकि वहां से बाउंस बैक करने के चांसेस होते हैं। ठीक है? तो मुझे मॉर्निंग में यह चेक करना होता है कि लॉन्ग बिल्ड अप कितने हैं, शॉर्ट बिल्ड अप कितने हैं। ठीक है? Nifty BankNifty का डायरेक्शन क्या है? वो मुझे पता करना होता है। तो, हम क्या करेंगे? हम यहां पर आएंगे Track में और Track में Built-up स्क्रिप सिंबल को सेलेक्ट करेंगे। तो, ये इस तरीके से यहां पर आपको इंटरफ़ेस दिखेगा। यह जो टूल है यह आप देखोगे यह

रियल टाइम बेसिस पर चलता है। इसमें आपको रियल टाइम डाटा बताता है कि कौन से पर्टिकुलर स्टॉक में लॉन्ग बिल्ड अप है, शॉर्ट बिल्ड अप दिखता है। तो सबसे पहले अगर मैं इसमें जानूंगा तो सबसे पहले मैं जानूंगा Nifty और BankNifty, क्योंकि Nifty, BankNifty आप देखोगे इसकी बैकिंग क्या होती है? पूरे स्टॉक होते हैं। तो अगर Nifty मान लीजिए डाउन ट्रेंड में, शॉर्ट बिल्ड अप में, तो उसके पीछे जितने स्टॉक होंगे उसमें मैक्सिमम नंबर ऑफ स्टॉक जो होंगे वो डाउन साइड होंगे। ठीक है? अगर Nifty लॉन्ग बिल्ड अप है तो उसके पीछे जो बैकिंग है, जितने स्टॉक, उसमें से मैक्सिमम स्टॉक पूरे आप देखोगे लॉन्ग बिल्ड... लॉन्ग बिल्ड अप में होंगे। राइट? जैसे यहां पर आप देख सकते हो अभी Nifty और BankNifty। ठीक है? देखिए शॉर्ट है। अभी यहां पर आप देख सकते हो शॉर्ट में कितने, 100 स्टॉक्स हैं और शॉर्ट कवरिंग में 10 स्टॉक हैं। वहीं पर आप देखोगे लॉन्ग में 104 स्टॉक हैं और लॉन्ग अनवाइंडिंग में चार स्टॉक हैं। मतलब आप देखोगे 50-50 का रेंज यहां पर चल रहा है। ठीक है? अभी मॉर्निंग में, मॉर्निंग में हम देखते हैं, तो अगर हम यहां पर जाते हैं मॉर्निंग में। ठीक है? जस्ट अ मिनट, लेट मी शो यू। तो यहां पर हम जाते हैं Track में। ठीक है? Track में आप देखेंगे Built-up Breadth। ठीक है? जस्ट अ मिनट। हम Track में जाके मैंने Built-up Breadth मैंने चुना यहां पे, और इसको मैं करता हूं 5 मिनट का टाइम फ्रेम। तो देखिए मॉर्निंग में आप देख सकते हो पूरे शॉर्ट बिल्ड अप वाले काफी ज्यादा थे। देख सकते हो 119 यहां पर आके एक टाइम पे,

देख सकते हो 10:00 बजे पूरा पीक पहुंच गया 183 शॉर्ट बिल्ड अप में है। ठीक है? और अभी जाके थोड़ा वहां पर कम हुआ है। लेकिन वह अभी भी शॉर्ट बिल्ड अप थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है। ठीक है? तो कहने का मतलब ये है कि जब डायरेक्शन आपको पता है, ठीक है? तो उसमें मैं हमेशा अपॉर्चुनिटी खोजूंगा कि मैं डाउन साइड कैसा ट्रेड बने। ठीक है? तो चलिए देखते हैं कैसे बनेगा। अभी Nifty BankNifty अगर डाउन ट्रेंड में है तो मैं क्या करूंगा? मैं उन स्टॉक को पिकअप करने की सोचूंगा जो इन्हीं के साथ डाउन ट्रेंड में जा रहे हैं। तो हम क्या करेंगे? प्राइस पे क्लिक करेंगे ऐसे। तो देखिए फिल्टर हो गया। अभी यहां पर देखो UltraCemco है। फिर आप देखोगे IndiGo है, मैक्सल है, NTPC, M&M है। ठीक है? यह सारे डाउन ट्रेंड में है। इसी ऐरो को एक और क्लिक करोगे तो देखिए अप ट्रेंड वाले दिख रहे हैं। ठीक है? तो आज अपॉर्चुनिटी दोनों ओर मिली है। तो चलो दोनों ओर देखते हैं क्योंकि देखिए BankNifty लॉन्ग बिल्ट में अभी-अभी चेंज हुआ है। तो चलिए शॉर्ट में देखते हैं। जैसे UltraCemco है। ठीक है? अब यह BankNifty का स्टॉक नहीं है। Nifty का है। Nifty पूरा तरीके से शॉर्ट में है। तो UltraCemco का अगर मैंने यहां पर चार्ट ओपन किया है। यह मैंने 3 मिनट का टाइम फ्रेम लगाया है। यहां पर देखिए एक पूरे तरीके से डाउन साइड यहां पर आया। अभी हो सकता है कि इसका लो ब्रेक यहां पर किया है। तो मैं यहीं पर इसको ट्रेड बना लूं क्योंकि शॉर्ट बिल्ड अप है। तो मेरा सबसे पहला अपॉर्चुनिटी मेरा यहीं पर मिलेगा। ठीक है? आप देखोगे एक अपॉर्चुनिटी मेरी यहां पर मिली। इसने क्या किया? मॉर्निंग में दोनों कैंडल बनी। ऊपर से आप देख सकते हो कि यह मूविंग एवरेज के नीचे आई है। तो

यहां पर मुझे एक अपॉर्चुनिटी मिलती है। मैं यहां पर इसको सेल करूंगा और मैं अपना एक प्रॉफिट यहां पर बुक करूंगा। अभी आप देखिए ये जो लेवल यहां पर बना है जहां से बाउंस बैक किया है। मैं यहां पर ड्रॉ करता हूं लाइन। ठीक है? यहां पर हम देखते हैं। तो अगर आप इसको थोड़ा सा पीछे अगर मैं जाता हूं थोड़ा 15 मिनट का टाइम फ्रेम लगा के थोड़ा चेक करते हैं। ठीक है? कि यहां से बाउंस बैक करने का क्या कारण था? कोई यहां पर सपोर्ट था। देख लीजिए यहां पर सपोर्ट था। जैसे मैंने आपसे कहा कि अगर शॉर्ट... शॉर्ट बिल्ड... शॉर्ट कवरिंग ज्यादातर शॉर्ट कवरिंग में सपोर्ट यहां पर जरूर बुक कीजिए। ठीक है? खैर यह तो शॉर्ट बिल्ड अप था। इसमें हमें और भी आगे प्रॉफिट देख सकते हैं। ठीक है? इसमें और भी मौका यहां पर मिल सकता है। फिलहाल मैं आपको बताना चाहता हूं कि ट्रेड कैसे लिए? अभी मान लीजिए कि यहां पर हमें डर लग रहा है। क्योंकि कैंडल इतनी बड़ी-बड़ी बना है। यहां पर मुझे ट्रेड नहीं लेना है। तो क्या किया जाए? मुझे पता है कि ये डाउन साइड है तो मुझे डाउन साइड में ही ट्रेड बनाना है। तो हम इसमें कैसे बनाएंगे? आप यह देखिए यहां पर मुझे एक रिवर्सल मुझे देखना है। अभी देखिए यहां पर ऊपर गया और यहां से देख सकते हो हैमर यहां पर पूरी तरीके से पैटर्न बनाया हुआ है। पूरे तरीके से डाउन साइड का हैमर यहां पर बनाया हुआ है। तो अगर मैं यहां पर ट्रेड लेना चाहूं तो मैं यहां पर ले सकता हूं। इसी कैंडल के लो जैसे ही ब्रेक किया तो मैं यहां पर ट्रेड बनाऊंगा। आप देख सकते हो यहां पर हमने बनाया। ठीक है? इसी का स्टॉप लॉस मैं रखूंगा। ऑलराइट जस्ट अ मिनट। लेट मी कीप द स्टॉप लॉस। यहां पर आप देख सकते हो। और

उसी स्टॉप लॉस के मुताबिक मुझे 1:2 का टारगेट आसानी से मिल गया। अगर मैं इसको मैंने नहीं लिया। मान लीजिए मैं एक प्रॉपर रिवर्सल देखना चाहता हूं अकॉर्डिंग टू मैं कहूंगा मूविंग एवरेज तो देखिए यहां पर आपको मिला हुआ है। तो यहां पे अगर मैं ट्रेड मैं यहां पर बनाऊंगा। इसको जरा सा मैं बड़ा कर देता हूं ताकि थोड़ा आपको और क्लीन दिखे। तो यहां पर देखिए ये मेरा ट्रेड यहां पर बना हुआ है। देखिए रिवर्सल बना हुआ है। ऊपर से डबल टॉप जैसा यहां पर बना हुआ है। तो मैं जरूर यहां पर ट्रेड बनाऊंगा इसके कैंडल के क्लोजिंग पर ही और इसी के हिसाब से मैं 1:2 का टारगेट लूंगा जो कि मुझे यहां पर मिल चुका है। 1:3 मिला हुआ है। ठीक है? अभी साथ ही साथ में अगर इसमें मैं IndiGo वगैरह देखता हूं कि IndiGo को देख लिया जाए। ठीक है? चलिए IndiGo को देखते हैं और यहां पर Track में जाके इसको वापस से मैं चेंज कर देता हूं ताकि मैं आपको बुलिश वाला दिखाऊं। ठीक है? तो IndiGo में देखते हैं। तो IndiGo में ये मैंने 1 मिनट का टाइम फ्रेम लगाया है। इसको 3 मिनट में हम जाते हैं। तो लेट्स चेक इन 3 मिनट। तो 3 मिनट में देखिए अभी ये देखिए ये रेजिस्टेंस बना हुआ है। ठीक है? मतलब मुझे इसमें मौका नहीं मिला है। अब जैसे मैंने आपको कहा था कि अगर मौका नहीं मिलेगा तो हम ट्रेड नहीं बनाएंगे। ऑलराइट? दूसरा हम स्टॉक देखते हैं। तो इसको वापस से हम यहां पर चेंज करते हैं। तो M&M हो गया, NTPC हो गया। तो M&M में हम देखते हैं। राइट? तो यहां

पर M&M हमने यहां पर लगाया हुआ। ठीक है? अभी देखिए M&M यहां पर देखिए पूरा कैंडल इसको ब्रीच करके ऊपर चला गया। ठीक है? पूरा यहां पर ब्रीच करके गया। मतलब यहां पर रिवर्सल एक बार भी मुझे यहां पर दिखा नहीं। अभी ये वापस से क्रॉस करके नीचे आ रहा है। तो यहां पर क्या हम नीचे यहां पर ले सकते हैं? यहां पर ले सकते हैं। यह देख सकते हो आप। क्योंकि यहां से अगर इसको ऊपर जाना होता तो यहां से ऊपर चला जाता। अभी ये देखिए ऊपर बाउंस बैक यहां पर कर रहा है। जैसे मैंने आपसे कहा कि कई बार जो ट्रेंड है ट्रेंड के उल्टी दिशा में हम जाते हैं तो हमारा स्टॉप लॉस हिट होने के चांसेस हैं। अभी जैसे मैंने यहां पर मान लीजिए अगर मैंने ट्रेड लिया होता तो ये मुझे खास प्रॉफिट नहीं दिया है। तो मैं कहूंगा कि कॉस्ट टू कॉस्ट निकल गया होगा। लेकिन कुछ लोग अपने डिसीजन में बहुत एडमेंट होते हैं। वो कहते हैं कि या तो स्टॉप लॉस या तो प्रॉफिट तो यहां पर वो स्टॉप लॉस हिट किए होंगे। अभी आप देख सकते हो पूरा नीचे आ रहा है। तो यहां पर मुझे एक अच्छा खासा प्रॉफिट अभी भी बनता हुआ दिख रहा है। ऑलराइट। सो यहां पर मैंने क्या किया? मैंने डायरेक्शन के हिसाब से लिया। अभी अगर मैं उल्टी दिशा में बैठता हूं कि जो स्टॉक अप ट्रेंड है उसमें देखा जाए तो सुप्रीम हो गया, Bandhan Bank हो गया। ठीक है? तो इनको हम देखेंगे कि इनमें मोमेंटम कैसे बना है। तो इनमें देख सकते हो इस तरीके से मोमेंटम बना हुआ है। ठीक है? तो राइट मैं इसको 3 मिनट कर लेता हूं। तो देख सकते हो इनमें मोमेंटम देखिए डायरेक्शन क्या है? तो आप अगर Nifty BankNifty के डायरेक्शन के हिसाब से स्टॉक पिक अप कर रहे हैं तो वो भी दे सकता है। अगर आप सिर्फ एक पर्टिकुलर स्टॉक का

ट्रेंड अगर आप देख रहे हैं तो उसमें भी बन सकता है। जैसे यहां पर आप देख लीजिए। यहां पर पूरा अपट्रेंड यहां पर बना हुआ है। यहां से आकर इधर से रिवर्स हो के गया तो मैं यहां पर बना सकता हूं। ठीक है? तो आपको इस तरीके का ट्रेड इसमें आसानी से मिल सकता है। ऑलराइट? सो दोस्तों, आज के सेशन में हमने देखा कि किस तरीके से हम इंट्राडे ट्रेड सेटअप बना सकते हैं अकॉर्डिंग टू द डायरेक्शन और डायरेक्शन को कैसे आइडेंटिफाई किया जाता है, यह भी मैंने बताया और किस तरीके से ट्रेड लिया जाता है, यह भी मैंने आपको बताया। सो, आई होप यह सेशन आपको पसंद आया होगा। आई होप आपको समझ में आया होगा कि इंट्राडे ट्रेड ट्रेंड में करने से थोड़ा स्ट्रेसफुल थोड़ा स्ट्रेस कम होता है। एंड अपॉर्चुनिटी अगर आप ग्रैब करना चाहते हो तो थोड़ा सा अपग्रेड करेंगे तो आप अपॉर्चुनिटीज़ भी इसमें... अपॉर्चुनिटी भी बन सकते हैं। ऑलराइट सो आज के सेशन में इतना ही था। जुड़े रहिएगा Quantsapp के साथ। मैं ऐसे कुछ कांसेप्ट आपके सामने लाता रहूंगा। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.