QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Order & Trade Analytics live with market data.
Open in app

Option Trading ke Best Indicators: Trend aur Entry (Hindi)

Intermediate·Hindi·23 min·2.9K views·11 months ago

This lesson tackles three problems option traders face: reading the trend, choosing an entry and deciding the exit. The trainer first checks Nifty and BankNifty built-up in Quantsapp's Track section and explains why a BankNifty signal that contradicts Nifty should not be ignored.

On the Quantsapp chart he combines three indicators with default settings: MACD to spot trend exhaustion and reversal, the proprietary order book (buyer and seller initiated quantity) to time the entry, and RSI to time the exit.

The rule shown is to wait after a big crossover candle, look for a signal candle where sellers (or buyers) are about double the other side and a follow-on candle that confirms it, enter on the break of its low or high, keep the stop at the swing, and exit when RSI reaches about 30 or 70 or at 1:1 when the stop is large.

What you’ll learn

✓Why stock option traders struggle with stock selection and index traders with trend
✓Using MACD crossovers to spot trend exhaustion and reversal
✓Entering only when order book sellers or buyers are about double the other side
✓Waiting for a follow-on candle instead of trading a big crossover candle
✓Exiting with RSI near oversold or overbought, or at 1:1 when the stop is wide
Transcript

दोस्तों, अगर आप ऑप्शन ट्रेडर हैं, एंड ऑप्शन ट्रेडिंग अभी भी आप ढंग से नहीं कर पा रहे हो, वहां पर काफ़ी ज़्यादा लॉस हो रहा है, तो इसका मतलब है शायद आप इंडिकेटर्स को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हो। बहुत सारे इंडिकेटर्स आप लगाते हो, लेकिन आपको यह पता नहीं होता है कि कौन सा इंडिकेटर ट्रेंड के लिए है, कौन सा इंडिकेटर एंट्री के लिए है, और कौन सा इंडिकेटर एग्ज़िट के लिए है। सो इस वीडियो में मैं आपको बताने जा रहा हूं वो इंडिकेटर्स, जिनको आप एक साथ कंबाइन करके आप तीनों चीज़ें पता कर सकते हो, कि यहां पर ट्रेंड क्या हो सकता है, एंट्री कहां पर हो सकती है, और एग्ज़िट कहां पर हो सकता है। सो पूरी जानकारी जानने के लिए इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखिएगा। नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp के इस सेशन में आपका स्वागत है। यहां पर हम बात करते हैं सिस्टमैटिक ट्रेडिंग के बारे में। सो दोस्तों, आज का टॉपिक काफी खास है। यहां पर मैं कुछ इंडिकेटर्स के बारे में बात करने वाला हूं। यह जो परेशानी है, यह हर कोई फेस करता है, बिगिनर्स से लेकर एडवांस ट्रेडर्स तक, सभी यहां पर फेस करते हैं। तो ज़्यादातर कौन यहां पर प्रॉब्लम फेस करता है? जो बिगिनर्स और इंटरमीडिएट लेवल पर होते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं। इस वीडियो में हम जानेंगे कि उनको क्या-क्या परेशानी होती है, और इस परेशानी का निवारण क्या है, Quantsapp एप्लीकेशन आप यूज़ करके कौन सा इंडिकेटर आप इस्तेमाल कर सकते हो, ताकि इस परेशानी से आप बाहर आ सको। सो चलिए, चलते हैं Quantsapp एप्लीकेशन पे,

एंड यहां पर हम जानेंगे कि किस तरीके से जो बिगिनर्स हैं, या फिर इंटरमीडिएट ट्रेडर्स हैं, परेशानी फेस करते हैं। सो मैंने अपना Quantsapp एप्लीकेशन ओपन कर लिया है, आप भी इसको ओपन कर सकते हैं। अगर अभी तक आपने साइन अप नहीं किया है, तो नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके आप साइन अप कर सकते हैं। तो चलिए जानेंगे कि किस तरीके से ट्रेडिंग करते हैं लोग, किस तरीके से वो जो ट्रेडिंग जर्नी है, उसको और भी इंप्रूव कर सकते हैं। तो देखिए दोस्तों, जैसे कि हम यहां पर, ज़्यादातर जो भी ट्रेडर्स हैं, वो Nifty, BankNifty में ज़्यादा ट्रेड करते हैं, बाद में वो स्टॉक ऑप्शंस में आते हैं। तो Nifty, BankNifty में अगर आपको ट्रेड करना है, तो यहां पर लोग परेशानी क्या फेस करते हैं? पहले उसके बारे में यहां पर डिस्कस करते हैं। तो सबसे पहली परेशानी यहां पर होती है, जैसे मान लीजिए Nifty, BankNifty या फिर स्टॉक में, अगर उनको परेशानी होती है, तो ज़्यादातर, देखिए, जो Nifty, BankNifty है, वहां पर एक ही परेशानी होती है, कि उसका ट्रेंड कैसे पता किया जाए। ऑलराइट। ट्रेंड क्या हो सकता है, उसके हिसाब से वहां पर ट्रेड लेते हैं। और जो स्टॉक है, स्टॉक सिलेक्शन में प्रॉब्लम होती है, कि कौन सा स्टॉक हमें लेना चाहिए, कौन से स्टॉक में आज एक्टिविटी ज़्यादा होगी। तो सबसे पहले परेशानी यही होती है। तो चलिए, मैं अपना ब्लैकबोर्ड, जो ब्लैकबोर्ड है, वो यहां पर शेयर करता हूं, फिर वहां पर बातें करेंगे। तो देखिए, जो सबसे पहले परेशानी होती है, वो स्टॉक सिलेक्शन में होती है। अगर जो स्टॉक ऑप्शन में ट्रेड करते हैं, तो स्टॉक सिलेक्शन में सबसे बड़ी परेशानी होती है। बाद में, जो इंडेक्स ऑप्शन में जो ट्रेड

करते हैं, इंडेक्स ऑप्शन में आप देखोगे, यहां पर परेशानी सबसे ज़्यादा यही होगी कि ट्रेंड को कैसे पता किया जाए, ठीक है? अभी स्टॉक सिलेक्शन में जो ट्रेंड पता होता है, यहां पर एक परेशानी जो इंडेक्स ऑप्शन में होती है, वो ये स्टॉक ऑप्शन में नहीं होती है। यानी कि दोस्तों, देखिए, जो इंडेक्स होता है, काफी ज़्यादा वोलेटाइल होता है, बहुत तेज़ी से ऊपर जाता है, नीचे भी आता है। स्टॉक वैसा नहीं करता है। मैक्सिमम नंबर ऑफ़ जो स्टॉक्स होते हैं, ये क्या करते हैं? मान लीजिए अगर उन्होंने कोई डायरेक्शन पकड़ा है मॉर्निंग में, तो मोर दैन 60% चांस ये रहता है कि वो उसी डायरेक्शन में रहते हैं, राइट? भले थोड़ी सी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन उसी डायरेक्शन में रहते हैं। इंडेक्स ऑप्शन में ये परेशानी काफी ज़्यादा होती है। तो इसलिए लोग क्या करते हैं? यहां पर डेटा के साथ कुछ इंडिकेटर्स भी कंबाइन किए जाते हैं, ठीक है? इंडिकेटर्स भी कंबाइन किए जाते हैं। लेकिन यहां पर लोगों के पास कंफ्यूज़न ये रहता है कि कौन सा इंडिकेटर इस्तेमाल किया जाए। एंड यहां पर परेशानी और कौन सी है, ये भी यहां पर हम डिस्कस करते हैं। देखिए दोस्तों, जो मैंने तीन बातें आपको बताई हैं, यहां पर सबसे ज़्यादा प्रॉब्लम होती है, यानी कि आप Nifty, BankNifty का ट्रेंड कैसे पता करेंगे? सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये होती है, लोगों को ट्रेंड का ही अंदाज़ा नहीं होता है। लोग क्या सोचते हैं? एक सिंपल सी मैं बात बताता हूं, कि मान लीजिए हमने एक मूविंग एवरेज लगाया हुआ है, एक पर्टिकुलर

इंडिकेटर लगाया हुआ है। तो लोग यहां पर क्या करेंगे? जो इंडिकेटर हमने लगाया, मूविंग एवरेज, इसमें ऊपर गया तो बाय कर लेंगे, नीचे गया तो सेल कर लेंगे, ठीक है? और मैं यह नहीं कहूंगा कि वह गलत है, या फिर प्रॉफिटेबल नहीं हो सकता है, लेकिन जब उसमें लोगों का लॉस होता है, तो वहां पर उनका मोरल डाउन हो जाता है और ट्रेडिंग क्विट कर देते हैं। एंड दूसरी बात यह भी है कि अगर ट्रेंड के हिसाब से आप नहीं जाते हो, तो एक जगह आपका लॉस होगा, एक जगह प्रॉफिट होगा, तो अंत में क्या होता है? आप 50-50% पे निकलते हो, या फिर आपका पूरा लॉस निकलता है, ठीक है? वहां पर आप प्रॉफिटेबल नहीं रहते हो। तो सबसे बड़ी परेशानी होती है यहां पर ट्रेंड की। दूसरी परेशानी यहां पर हम फेस करते हैं कि एंट्री कहां पर ली जाए और कैसे ली जाए, ठीक है? कैसे ली जाए, कि हम यहां पर जो भी इंडिकेटर, जो भी इंडिकेटर लगा रहे हैं, ठीक है? एंट्री हम यहां पर कहां पर लें, ठीक है? व्हेन टू टेक द एंट्री, वेयर, ठीक है? ये भी यहां पर पूछा जाता है, ठीक है? कब ली जाए? कैसे ली जाए? यह एंट्री का बहुत बड़ा, यहां पर मैं कहूंगा कि एक बहुत बड़ा प्रॉब्लम है। काफी लोगों को नहीं पता है। बहुत सारे पैटर्न्स भी इस्तेमाल करते हैं। कई लोग सक्सेसफुल भी होते हैं, कई लोग नहीं हो पाते हैं। कंफ्यूज़न काफी रहता है। फिर आता है कि यहां पर एग्ज़िट कैसे किया जाए, ठीक है? एग्ज़िट कैसे किया जाए। देखिए दोस्तों, एग्ज़िट की जो कंडीशन है, यह आप पर

निर्भर करती है, कि आप कौन से एग्ज़िट में ज़्यादा कंफर्टेबल फील करते हैं, राइट दोस्तों? प्रॉब्लम ये है, देखिए, कई लोग क्या करते हैं, कि जो एग्ज़िट है, वो रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से जाते हैं। कई लोग क्या करते हैं? परसेंटेज के हिसाब से जाते हैं। कई लोग इंडिकेटर के हिसाब से जाते हैं, ठीक है? तो मैं यहां पर आपको तीनों चीज़ें यहां पर बता दूंगा। आपको जो कंफर्टेबल लगेगा, आप उसके हिसाब से जाइएगा, ठीक है? तो चलिए, यहां पर ये मैंने तीनों प्रॉब्लम आपको बता दीं, कि ये यहां पर ज़्यादातर लोग ट्रेंड में, एंट्री में, एग्ज़िट में काफी ज़्यादा प्रॉब्लम फेस करते हैं। तो यहां पर मैं तीनों इंडिकेटर्स के बारे में यहां पर बात करूंगा। ऑलराइट। सो चलिए, Quantsapp एप्लीकेशन पर चलते हैं। मैंने भी Quantsapp एप्लीकेशन ओपन कर लिया है, आप भी ओपन कर सकते हैं। नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिंक पर क्लिक करके उस पर साइन अप कर सकते हैं। बहुत सारे फीचर्स इसके फ्री हैं, आप उनको यूटिलाइज़ कर सकते हैं। तो देखिए, जैसे Quantsapp एप्लीकेशन यहां पर मैंने ओपन किया है, एंड यहां पे देखिए, जो ट्रेंड है, यहां पर लॉन्ग बिल्ट-अप के बारे में बताया जा रहा है। तो जैसे हम क्या करेंगे? यहां पर Track में हम जाते हैं, एंड Built-Up Scrip Symbol को ओपन करते हैं। तो यहां पर देखिए, मैक्सिमम जो स्टॉक हैं, वो लॉन्ग में हैं। आज Nifty गैप-अप भी ओपन हुआ था, इसकी वजह से लॉन्ग में दिखा रहा है, ठीक है? लेकिन इसके साथ-साथ हम कुछ और भी चीज़ें यहां पर जोड़ेंगे। अभी यहां पर ये लॉन्ग में है, लेकिन BankNifty शॉर्ट कवरिंग में है। तो दोस्तों, BankNifty अगर शॉर्ट कवरिंग में है, तो यहां पर एक परेशानी होती है, कि भले दोनों ही चीज़ें

बुलिश हैं, यहां पर क्या हो सकता है, कि BankNifty जो अपोज़िट वाला यहां पर डेटा बता रहा है, यानी कि अनवाइंडिंग वाला डेटा बता रहा है, Nifty आपको क्या बता रहा है? बिल्ट-अप वाला, फ्रेश जो कॉन्ट्रैक्ट ओपन होता है, उसकी बात कर रहा है। तो कहीं ना कहीं कॉन्ट्राडिक्ट हो रहा है। और यह भी होता है कि BankNifty में, देखिए, मेजॉरिटी ऑफ द जो स्टॉक हैं, वो बैंक्स हैं, जिनका स्टॉक मार्केट में सबसे बड़ा मार्केट शेयर है। तो वहां पर जो मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के हिसाब से, मार्केट शेयर के हिसाब से, कंट्रीब्यूशन के हिसाब से, अगर वो स्टॉक हैवीली नीचे जाते हैं, तो Nifty भी नीचे जा सकता है, ठीक है? तो इसलिए BankNifty हो या Nifty, हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए। और अगर Nifty, मान लीजिए, जो भी उसका डायरेक्शन चल रहा है, BankNifty उसके अपोज़िट चल रहा है, तो उसको हम इग्नोर नहीं कर सकते हैं, ठीक है? पहली बात तो ये है। अभी हम इंडिकेटर्स के बारे में बात करते हैं। यहां पर हम दिशा तो देख लेते हैं, ठीक है? तो ये डेटा चेंज भी होता रहता है, तो वो भी हमें ध्यान देना है, ठीक है? सो चलिए, हम चार्ट पर चलते हैं। यहां पर Analyse पे जाकर आप Charts एंड Order and Trade पर अगर आप क्लिक करेंगे, तो चार्ट आपके लिए ओपन हो जाएगा। तो यहां देखिए, मैंने तीन इंडिकेटर लगा रखे हैं आपके लिए। तो पहला है यहां पर एक ऑर्डर बुक है, ठीक है? ऑर्डर बुक, बायर एंड सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी है। यह हमारा प्रोप्राइटरी टूल है। यह आपको बताएगा एंट्री के बारे में, ठीक है? तो यहां पर देखिए, मैंने तीन इंडिकेटर लगाए। बाकी जो दो होते हैं, वो इनबिल्ट होते हैं, वो तो आपको कहीं पर भी मिल जाएंगे, लेकिन जो

ऑर्डर बुक का डेटा है, यह हमारे Quantsapp में मिलता है। तो यहां पर देखिए, मैंने जो तीन इंडिकेटर लगाए हैं, एक मैंने RSI लगाया है, एक मैंने MACD लगाया हुआ है, एंड मैंने ऑर्डर बुक लगाया हुआ है। सो यहां पे जो MACD है, वहां पर आपको बताएगा कि फिलहाल ट्रेंड क्या चल रहा है, ट्रेंड यहां पर खत्म हो रहा है, यहां पर ये ओवरबॉट-ओवरसोल्ड, मतलब कि इन द सेंस, कहने की बात है, ओवरबॉट-ओवरसोल्ड हैं कि नहीं, यहां पर एग्ज़ॉस्ट हो गए कि नहीं, ठीक है? जो भी बायर है या सेलर है, एग्ज़ॉस्ट हो गए कि नहीं? और जो मैंने RSI लगा रखा है, RSI मैंने यहां पर लगा रखा हुआ है एग्ज़िट के लिए, ठीक है दोस्तों? अभी ज़ाहिर सी बात है, कई बार जो एग्ज़िट होगा, हमारा पहले एग्ज़िट हो जाता है, ठीक है? फिर हम सोचते हैं कि इतना बड़ा एग्ज़िट हमें क्यों नहीं मिला? सो दोस्तों, वो हमेशा नहीं मिलता है, ठीक है? हमेशा मार्केट वन साइड नहीं जाता है। तो इसलिए हमने क्या किया? एक परफेक्ट एग्ज़िट वहां पर लिया है, ठीक है? एवरेज, एवरेज के तौर पे देखा जाए, तो वो एग्ज़िट काफी अच्छा काम करता है। अगर आप परसेंटेज के हिसाब से जाएंगे, तो उसके हिसाब से भी जा सकते हैं, लेकिन उसमें परफेक्ट एग्ज़िट आपको मिलेगा नहीं। आप अगर रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से जाते हैं, तो उसमें भी आपको अच्छी एंट्री-एग्ज़िट मिल जाती है, बट मैं भी कहूंगा कि वो भी उतना परफेक्ट नहीं होता है, जितना आप RSI के हिसाब से जा सकते हो, ठीक है? तो यहां पर देखिए, हम क्या करेंगे? अभी देखिए, पहले हम ये बात पता करेंगे कि ट्रेंड अभी चेंज होने वाला है या नहीं होने वाला है। जैसे देखिए, यहां पर क्या हुआ है? ये MACD है, ये हमारा, देखिए, ऑर्डर बुक, बायर एंड सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी यहां

पर हमने लगा रखा है, ठीक है? दोनों आपको करंट मार्केट प्राइस पर दिखा रहे हैं कि बायर ज़्यादा डॉमिनेंट है या सेलर ज़्यादा डॉमिनेंट है। तो इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हो कि यहां पर बायर एग्ज़ॉस्ट हो रहे हैं, या जो सेलर हैं, वो एग्ज़ॉस्ट हो रहे हैं, एंड कहां पे टर्निंग पॉइंट है, कहां पे जो बायर हैं, वो डॉमिनेंट पोज़िशन पे आते जा रहे हैं, या सेलर डॉमिनेंट पोज़िशन पर आ रहे हैं। अब यहां पर कॉन्सेप्ट देखिए, और देखिए कि मैं किस तरीके से ट्रेंड पता कर रहा हूं, किस तरीके से मैं यहां पर एंट्री ले रहा हूं और एग्ज़िट कर रहा हूं। आप ये देखिए, ये जो हमारा MACD है, ट्रेंड यहां से शुरू हुआ था, ठीक है? ये जो हम यहां पर देखते हैं, जो ट्रेंड लाइन है, इसी के साथ मूविंग एवरेज है, वो किस तरीके से एक-दूसरे को क्रॉसओवर करते हैं, तो वहां पर हम देखते हैं कि जो MACD बता रहा है कि ये एग्ज़ॉस्ट हो चुके हैं। जैसे यहां पर देखिए, यहां पर जो ब्लू लाइन है, जैसे कि यहां पर इंडिकेटर, और ये सारे जो एक-दूसरे को क्रॉसओवर कर रहे हैं, यहां पर देखिए, किस तरीके से जब क्रॉसओवर करते हैं, तो यहां पर हम समझ जाते हैं कि ये एग्ज़ॉस्ट हो रहे हैं। तो दोस्तों, हमें तुरंत ट्रेड लेना है? नहीं, थोड़ा सा वेट करिए, क्योंकि जब भी, जहां पर एग्ज़ॉस्ट होते हैं ना, तो अचानक से लोग क्या करते हैं? अपना प्रॉफिट बुक करते हैं, तो बहुत ही तेज़ी से कैंडल वहां पर बनती है। हमें वहां पर ट्रेड नहीं लेना है। वह हमेशा, वहां पर आप देखोगे, ट्रैप करने की कोशिश करेगा। तो एक बार हमें एग्ज़ॉस्ट वाला एरिया पता चल चुका है, हमारी जो एंट्री है, उसी के आसपास बनेगी। अभी आप क्या इस कैंडल पे बनाएंगे? नहीं

बनेगी। देखिए, यहां पे क्या होता है, कि आप यहां पर एंट्री बनाना चाहेंगे। जैसे ये कैंडल बन रही है, आप सोचेंगे फुल बेयरिश है, चलिए यहां पर ट्रेड बनाया जाए। लेकिन यहां पे हम क्या करेंगे? जो ऑर्डर बुक है, उसके डेटा का इस्तेमाल करेंगे, ठीक है? और हम देखेंगे कि कहां पर मुझे सूटेबल जगह पर ट्रेड मिल रहा है। अभी जो इतनी बड़ी कैंडल बन रही है, ज़ाहिर सी बात है, मेरा स्टॉप लॉस थोड़ा बड़ा हो जाएगा। 2634 है, नीचे मैं आता हूं, 26,259 है। तो स्टॉप लॉस मेरा थोड़ा बड़ा हो रहा है। अगर मैं इसके हाई पे जाऊं, तो 36 पॉइंट से ज़्यादा है, ठीक है? तो अभी ये कैंडल जो है, यहां पर एक अचानक से बन जाती है। ऐसी बिग कैंडल बनती है, तो थोड़ा इसको अवॉइड करिए। तुरंत हम वहां पर ही लेंगे? क्योंकि क्या होता है? कई बार यह ट्रैपिंग वाला एरिया होता है, ठीक है? तो हमें तुरंत नहीं करना है। यह क्रॉसओवर के बाद तुरंत हमें नहीं लेना है। हमें यह देखना है कि यहां पर दोबारा अगर जाता है, या फिर प्राइस यहां पर सस्टेन करता है। क्योंकि ऐसा होता है कि ट्रैप करने के बाद लोगों को थोड़ा वहां पर ऊपर लेके जाया जाता है, वहां पर अगेन ट्रैप करते हैं। कैसे ट्रैप करते हैं? लोगों को लग रहा है कि अभी भी अपट्रेंड में है, तो चलिए यहां पर हम बाइंग करते हैं। बायर्स को भी ट्रैप कर लिया उन्होंने, ठीक है? तो बायर्स को भी ट्रैप कर लिया। अभी ये ऊपर जाके फिर नीचे आता है, तो वहां पर देखिए बायर और सेलर दोनों एग्ज़िट होते हैं, एंड इनका फायदा होता है। तो यहां पर हमें क्या करना है? यहां पर हमें ट्रेड नहीं लेना। अभी देखिए, वापस से इसी हाई पर

गया, ठीक है? एंड यहां से ये वापस से ऊपर ब्रेक करके नहीं जा पाया, ठीक है? ऊपर नहीं जा पाया। एक तो पहली बात है कि जो इसका ओवरबॉट जो एरिया है, आप देखिए, 50 के यहां पर, 50-40 ऐसा चल रहा है। तो एक बार 30-35 ऐसा चला जाता है, तो थोड़ा वहां पर रुक जाइए। Nifty के केस में 30-35 के यहां पर जाता है, तो रुक जाइए। BankNifty के केस में 50 को देखिए, ठीक है? तो यहां पर देखिए, हाई यहां पर बना है, यहां पर नीचे आया। अभी मैं क्या करूंगा? मैं वेट करूंगा। अभी मुझे एग्ज़ीक्यूशन देखना है। मैंने ट्रेंड को देख लिया कि ट्रेंड यहां से रिवर्सल होने के चांसेस हैं, ठीक है? तो मैं यहां पर क्या देखूंगा, कि ऐसी पर्टिकुलर जगह पे जाऊंगा, जहां पे मुझे, ऊपर से मैं नीचे देख रहा हूं, तो यानी कि मुझे सेलर जो है, वो डॉमिनेंट चाहिए। तो देखिए, अगर मैं आगे-आगे जाता हूं, तो यहां पर सेलर जो हैं, वो धीरे-धीरे हावी हो रहे हैं। अभी ये मुझे कैसे पता चल रहा है? ये देखिए, जो रेड कैंडल है, इसमें मुझे सेलर हावी नहीं दिख रहे, बायर हावी दिख रहे हैं, ठीक है? तो थोड़ा सा डेटा यहां पर चेंज हो रहा है। कैंडल का रंग अलग बता रहा है, डेटा अलग बता रहा है। अभी आगे देखिए, यहां पे क्या हो रहा है? ये ग्रीन कैंडल है, लेकिन देखिए, इसमें सेलर ज़्यादा हैं, राइट? आगे भी ग्रीन कैंडल है, उसमें भी सेलर ज़्यादा हैं। तो समझ जाइए कि ट्रेंड यहां पे चेंज हो रहा है। आप ये इंडिकेटर के साथ MACD कंबाइन करोगे, तो दोनों चीज़ें बता रहे हैं, ठीक है? तो देखिए, ट्रेंड कैसे यहां पर चेंज हो रहा है। अभी मैं यहां पर क्या करूंगा? मैं एक ऐसी रेड कैंडल

देखूंगा, जिसमें सेलर जो हैं, बायर के मुकाबले में डबल होने चाहिए। तो यहां पर देखिए, अगर ये कैंडल बनती है, यहां पर देखिए, ये कैंडल पे सेलर जो हैं, 14,550 हैं। आप यहां पे सेलर को देखिए, ये जो इंडिकेटर है, इसके आगे न्यूमेरिकल्स आ रहे हैं। यहां देखिए, सेलर्स जो हैं, 14,550 हैं, बायर्स 3,450 हैं। अभी आप एक काम करेंगे, कि ये कैंडल बन चुकी है, अभी इसका लो ब्रेक होने का वेट करेंगे। देखिए, कंडीशन यहां से शुरू हो चुकी है। अभी यहां पर देखिए, ये कंसिस्टेंसी हमने देखी। कंसिस्टेंसी अगर नहीं होगी, तो उस ट्रेड में हमें नहीं बनना चाहिए, ठीक है? अभी देखिए, यहां पर क्या हो गया? 10:57 की कैंडल है, 14,000 मेरे सेलर हैं, 3,000 मेरे बायर्स हैं। अभी इसका लो यहां पर ब्रेक होता है, उस पे भी आप देखोगे, 9,000 मेरे सेलर्स हैं, 6,600 मेरे बायर्स हैं। तो यहां पर भी मेरे जो सेलर हैं, डॉमिनेट हो गए। तो मेरा पहला सिग्नल क्या मिला? कि मुझे सेलर डबल चाहिए, जो कि यहां पर आपको मिल चुके हैं, ठीक है? अब उसका लो ब्रेक होता है, आप यहीं पर ट्रेड बनाइए, एंड आप यह जो स्विंग हाई है, या फिर ये स्विंग पर आप स्टॉप लॉस रख सकते हो। तो आप अगर यहां पर ट्रेड बनाते हो, तो जैसे मान लीजिए कि हमने यहां पर ट्रेड बनाया, ठीक है? अभी हम क्या करेंगे? यहां पर ट्रेड बनाते हैं, एक शॉर्ट पोज़िशन बनाएंगे। तो मैंने शॉर्ट लिया, ठीक है? अभी यहां पर आप ट्रेड रखिए। अभी देखिए, ये

रहा, ये यहां पे स्टॉप लॉस रखिए, ना तो ऊपर में यहां पर रख सकते हो, लेकिन ये स्विंग यहां पर बना है, यहीं पे स्टॉप लॉस रखिए। देखिए, इसी के हाई से रिटर्न आया हुआ है। अभी आप क्या कर सकते हो? देखिए, यहां पर 1:2 का रेशियो मिला हुआ है, लेकिन आपको सबसे परफेक्ट एग्ज़िट क्या मिलेगा? जब भी यह जो कैंडल नीचे जा रही है, यहां पर RSI, अभी RSI का रोल आ गया। यहां पर मुझे एग्ज़िट देखना है, जो RSI आपको बताएगा। मैंने ऑर्डर बुक को देखकर एंट्री ले ली, अभी एग्ज़िट मैं RSI को देखकर करूंगा। देखिए दोस्तों, यहां पर ट्रेंड, एंट्री, अभी एग्ज़िट की बारी हो रही है। तीसरा स्टेज, तीन स्टेज होते हैं ट्रेडिंग में, तो मैं तीसरे स्टेज पर आ चुका हूं। तो यहां पर जैसे वो 30, या 30 के आसपास 31-32 भी टच करता है, तो एग्ज़िट कर लीजिए, ठीक है? आपको ज़्यादा वेट नहीं करना है। वो 30 की रेंज में आ गया, आप वहां पर उसको एग्ज़िट कर लेने में ही भलाई है। जैसे यहां पर ये कैंडल बनी है, ठीक है? आसानी से, देखिए, ये कैंडल जब बनती है, यहां पर आप उसको एग्ज़िट कर लीजिए। ऑलराइट दोस्तों, तो इस तरीके से आप ये ट्रेडिंग प्लान कर सकते हो। ये Nifty का हो गया। अगर BankNifty आपको करना है, तो BankNifty भी मैं आपको दिखा देता हूं। देखिए, जैसे BankNifty है। ऑलराइट, यहां पर देखिए, सेम-सेम कंडीशन थी। यहां पर देखिए, ये कैंडल पूरी बनी है। इसके आगे हम आगे की कैंडल देखते हैं, जहां पर मुझे बायर-सेलर थोड़े डॉमिनेंट दिखने चाहिए, तब जाके मैं वहां पर एंट्री बनाऊंगा, ठीक है? देखिए, यहां पर क्या हुआ है? सेम वहीं पर, देखिए, अभी ये बहुत बड़ी

कैंडल बनी है। हालांकि बायर, यहां पर आप देख सकते हो, जो सेलर, आई एम सॉरी, जो सेलर हैं, वो तीन गुना हैं। उसका लो ब्रेक होता है, वहां पर भी तीन गुना के आसपास है, ठीक है? आप यहां पर भी ट्रेड बना सकते हो, लेकिन मैं थोड़ा वेट करूंगा, क्योंकि इतनी बड़ी कैंडल पे ट्रेड बनाना रिस्की होता है, ठीक है? तो अगर आप यहां पर भी ट्रेड बनाते हो, तो थोड़ा कम क्वांटिटी से जाओ। अभी देखिए, हमारा ट्रेड यहां पर बनेगा, ठीक है? यहां देखिए, कैसे ग्रीन कैंडल है, तो भी आप देखो कि मेरे जो सेलर हैं, वो हावी होना शुरू हो गए, ठीक है? अभी देखिए, सेलर जो हैं, यहां पर आपको हर जगह यहां पर डॉमिनेंट दिख रहे हैं। तो यहां पर क्या होगा? ये कैंडल आपकी बन रही है। अब मुझे देखना है कि जो मेरे सेलर हैं, कहां पे डबल हैं। यहां देखिए, सेलर आपको यहां पर भी दिख रहे हैं, यहां पर भी डबल आपको दिख रहे हैं, और आगे जाके भी आपको सेलर यहां पर डॉमिनेंट पोज़िशन पर दिख ही रहे हैं। तो हम क्या करेंगे? हम इस कैंडल पे ट्रेड बनाएंगे। तो ये कैंडल पे आप जाके ट्रेड बनाते हो। अगर आप इसके पहले यहां बनाना चाहते हो, तो यहां पर भी बना सकते हो। जैसे देखिए, हमने क्या किया है? ये कैंडल के बाद ये कैंडल यहां बन रही है। तो यहां पर अगर आप ट्रेड बनाते हो, देखो, 490 मेरे बायर हैं, 1,290, मेरे 1,260 मेरे सेलर हैं। तो इसका लो यहां पर ब्रेक होता है, ठीक है? अभी ये जो कैंडल है, ये वाली कैंडल है, इसका लो यहां पर देखिए, ये नीचे वीक बना है, इसने ब्रेक नहीं किया है, ये वाली कैंडल ने ब्रेक किया है, एंड उस पे भी सेलर डॉमिनेंट हैं। याद रखिए दोस्तों, सिर्फ सिग्नल कैंडल इम्पॉर्टेंट नहीं है, कि जहां पर आपको सेलर डबल हों, आपको उसका फॉलो-

ऑन भी चाहिए, जहां पर सेलर डॉमिनेंट हों। तो आप यहां पर ट्रेड बनाइए, ठीक है? आप क्या करिए? यहां पर हम इस कैंडल की क्लोज़िंग पे ट्रेड बनाते हैं, एंड ये स्विंग हाई पे स्टॉप लॉस रखते हैं। अभी यहां पर देखिए, अगर आप रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से जाना चाहते हो, आसानी से 1:2 यहां पर मिल जाएगा, ठीक है? और देखिए, ये जो कैंडल है, अगर इस कैंडल पे मैं कर्सर रखूंगा, तो आप RSI देखिए, RSI ईज़ीली 29 हो गया, वो 30 के नीचे चला गया। तो आपको इस कैंडल पे एग्ज़िट कर लेना चाहिए, ठीक है? तो इस तरीके से आप देखोगे कि आपका यहां पर ट्रेड बनता है। अगेन देखिए, ये पूरा जो MACD है, जिसकी वजह से हमने यहां पर ट्रेंड बनाया, अभी MACD देखिए, यहां पर क्रॉस किया है, ये देखिए, लो से ऊपर उठ के यहां पर आया है। तो क्या मुझे यहां पर ट्रेड बनाना चाहिए? बिल्कुल नहीं। जैसे मैंने यहां पर कंडीशन लगाई थी, वही कंडीशन यहां पर लगाई है। अभी क्या करिए? अभी यहां पर वेट करिए। हमें नेक्स्ट यहां पर देखना है कि कहां पर, ये जो लो है, ठीक है? यहीं पर, जैसे यहां इसने जो एक एग्ज़ॉस्ट वाला एरिया बताया है, एग्ज़ॉस्ट वाला एरिया यहां पर बना है, बिल्कुल, देखिए, नेगेटिव यहां पर चला गया, 25 के आसपास है। तो चलिए, हम एक काम करेंगे, इसी के आसपास ट्रेड लेने की कोशिश करेंगे, और देखेंगे कि कहां पर बायर, सेलर के मुकाबले में डॉमिनेंट है। क्योंकि अगर मैं यहां पर भी ट्रेड बनाऊंगा, तो मुझे स्टॉप लॉस यहां रखना पड़ेगा, जो लो यहां पर पॉइंट है, ठीक है? तो यहां पर देखिए, अभी क्या हुआ? इसी लो को दोबारा टच किया है। अब मैं यहां पर देखूंगा कि किस

जगह पर मेरे जो बायर हैं, वह मुझे यहां पर अधिक मिल रहे हैं। तो देखिए, आपको कैंडल यहां पर, हम रख रहे हैं, यहां पर मेरे बायर ज़्यादा हैं, यहां पर भी बायर ज़्यादा हैं। ये कंसिस्टेंसी यहां पर मेंटेन हुई है। तो आपका नेक्स्ट ट्रेड यहां पर बनेगा। यहां पे ट्रेड बनने के बाद, देखिए, ये मार्केट क्लोज़ हो गया। आपका दूसरा ट्रेड जो है, यहां पर आप एग्ज़िट करोगे, वह भी आपका प्रॉफिटेबल ही है। ऑलराइट। अगर आप थोड़ा और पीछे जाते हो, तो देखिए, हमने जो पहले का भी ट्रेड यहां पर बनाया हुआ है, क्रॉसिंग पे, ठीक है? ये देखिए यहां पर। खैर, ये वाला जो क्रॉसिंग है, ये थोड़ा, मैं कहूंगा कि ये जो रिस्की ट्रेडर्स होते हैं, वो ले सकते हैं, जो रिस्क लेना जानते हैं। बट आप यह वाला रिस्क मत लीजिए। रीज़न इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि जो रिट्रेस होता है, तो टाइम डिके की वजह से नुकसान होता है। अभी देखिए, एग्ज़ॉस्ट वाला एरिया यहां पर इसने बना दिया है। अभी आपको क्या है? वेट करना है कि मुझे कहीं पर सेलर डॉमिनेंट दिखें, जो कि यहां पर, देखिए, यह ग्रीन कलर की जो लाइन है, यह ऊपर है। एंट्री के लिए मुझे कहीं पर भी जगह नहीं मिली यहां पे, क्योंकि मैं जिस कैंडल पे भी रख रहा हूं, मुझे बायर-सेलर, वहां पे सेलर, बायर के मुकाबले डॉमिनेंट नहीं दिख रहे हैं। तो मैं आगे जाऊंगा, जहां पर मुझे डॉमिनेंट दिखें, ठीक है? तो ये कैंडल दिख रही है मुझे, ठीक है? ये देखिए, रिवर्सल हो रहा है। तो यहां पर भी नहीं दिख रहे हैं। लेकिन उसके आसपास की जितनी कैंडल्स हैं, एक ग्रीन कैंडल है बन रही, देखिए, 8,500 मेरे यहां पर सेलर हैं, ठीक है? अगर मैं काउंट करूं, तो 2,000, 1,200 मेरे बायर हैं। तो ज़ाहिर सी बात है, यहां पर

सेलर डॉमिनेंट हो गए। उसके आगे मैं जाऊंगा, तो उसके आगे भी मुझे देखना है कि किस रेड कैंडल में मुझे सेलर डॉमिनेंट दिख रहे हैं, तभी मेरा वहां पर ट्रेड एग्ज़ीक्यूट होगा। जब तक ये यहां पर, मुझे जो मेरी रेड कैंडल है, उसमें जब तक मुझे सेलर डॉमिनेंट नहीं दिखेंगे, तब तक मेरा ट्रेड नहीं बनेगा। अभी देखिए, यह वाली कैंडल यहां लो बनाई है। इसमें 2,300 मेरे सेलर हैं और 910 मेरे बायर हैं, तो ज़ाहिर सी बात है, डबल हो चुके हैं। अब इसका लो ब्रेक होता है ये कैंडल पे। ये कैंडल पे देखिए, 770 मेरे सेलर हैं, तो ज़ाहिर सी बात है, मेरा ट्रेड यहां बनेगा, एंड इसी के यहां पर मैं स्टॉप लॉस रखूंगा। अभी हम क्या करेंगे? यहां पर शॉर्ट पोज़िशन बनाते हैं। तो यहां पर शॉर्ट पोज़िशन बना रहे हैं। अभी स्टॉप लॉस काफी बड़ा है, 100 पॉइंट है। तो यहां पर 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस बहुत बड़ा होता है। 1:1 लेकर आप एग्ज़िट कर लीजिए, ठीक है? आप इसमें RSI का वेट कर सकते हो, कि RSI में जैसे ही यहां पर देखोगे कि वो ओवरसोल्ड वाले एरिया में चला गया, एग्ज़िट कर लीजिए। क्योंकि कारण यह होता है कि 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस, 130 का है, हम उतना लॉस बेयर नहीं कर सकते हैं। एंड दूसरी बात यह भी है, कि अगर टाइम वहां पर, मान लीजिए, साइडवेज़ हो जाता है, तो काफी ज़्यादा टाइम डिके होगा। तो जैसे ही आपका जो स्टॉप लॉस है, 80 पॉइंट के ऊपर जाता है, यानी कि ATM स्ट्राइक पे आपका 40 पॉइंट का स्टॉप लॉस होगा, वो बड़ा है। तो 70-80 जैसे ही जाता है, उसके ऊपर 1:1 का ही लीजिए। तो

जैसे मैंने आपको पहले भी बताया, कि जो आपका एग्ज़िट है, वो मैं आपको बताऊंगा, तीनों तरीके, कौन सा बेनिफिशियल होगा, उसके हिसाब से जाइए। BankNifty में अक्सर आपको बड़े स्टॉप लॉस मिलेंगे, तो इसलिए उसमें 1:1, और RSI जैसे ही आपको वहां पर ओवरसोल्ड में दिखता है, आप एग्ज़िट कर लीजिए। भले यहां पर, देखिए, आगे नीचे गया है, वो आपको लगेगा कि बहुत ज़्यादा प्रॉफिट दे सकता है, लेकिन आपका मॉर्निंग में यहां पर एक ट्रेड बना है, जहां प्रॉफिट हो चुका है। ये दूसरा आपने ट्रेड लिया है, तो ठीक है, इसमें आपको इतना भी प्रॉफिट मिला, 100 पॉइंट का, तो भी मेरे लिए बहुत है। तो 1:1 का, आप देखिए, यहीं पर आपको मिल जाता है, 130 के आसपास, उसको लेकर एग्ज़िट कर लीजिए। 130 में ATM पर आसानी से आपको 65 से 70 पॉइंट मिल जाएंगे। ओके दोस्तों। तो दोस्तों, यह था आज का सेशन, जहां पर मैंने आपको बताया कि ऑप्शन ट्रेडिंग में तीन इंडिकेटर्स को किस तरीके से इस्तेमाल किया जाए। आप किसी भी इंडिकेटर को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, तो वो आपको बेटर रिज़ल्ट दे सकता है। तो यहां पर मैंने आपको ट्रेंड के बारे में बताया, जो मैंने MACD को यूज़ किया है, क्रॉसओवर मैंने किया है। ऊपर जाके जैसे ही वो अपने ओवरबॉट में चला जाता है, नीचे ओवरसोल्ड में चला जाता है, तो ट्रेंड रिवर्सल होता है। सेम RSI का भी जैसे ही कॉन्सेप्ट होता है, लेकिन वहां पर ट्रेंड रिवर्सल हमें थोड़ा दिखता है। तो वहां पे ट्रेंड रिवर्सल को कंफर्म करने के लिए हमने क्या किया? ऑर्डर बुक का इस्तेमाल किया। अभी ऑर्डर बुक ने दो तरीके से हमें हेल्प किया है। ट्रेंड रिवर्सल के बारे में भी हेल्प किया है, क्योंकि मुझे ग्रीन कैंडल पे भी, मुझे जो सेलर हैं, वो डॉमिनेंट दिख

रहे हैं। और दूसरी बात, वहीं पर मुझे एंट्री भी मिलेगी, कि रेड कैंडल पे सेलर कैसे डॉमिनेंट हैं। एग्ज़ैक्टली इसका उल्टा, मान लीजिए कि ये MACD नीचे जाता है, नीचे से क्रॉसओवर कर रहा है, वहां पर आप देखिए, मैंने आपको एक एग्जांपल भी दिखाया था, कि कैसे वहां पर जो बायर हैं, वो डॉमिनेंट बनेंगे, ठीक है? इवन रेड कैंडल पे भी बायर आपको ज़्यादा दिखेंगे, तो समझिए ट्रेंड रिवर्सल हो रहा है। फिर आप आगे ग्रीन कैंडल का वेट करिए, क्योंकि रेड कैंडल पर बायर डॉमिनेंस का मतलब यह नहीं कि आप एंट्री ले लो। आप ग्रीन कैंडल देखिए, वहां पर आपको बायर डबल दिख रहे हैं, फॉलो-ऑन करके वापस से आपको बायर डॉमिनेंट दिख रहे हैं, तब आपका ट्रेड बनता है। ऑलराइट दोस्तों, तो ये था आज का सेशन, जहां पर मैंने आपको बताए तीन तरीके, कि ट्रेंड कैसे पता किया जाए, एंट्री कैसे पता की जाए, एग्ज़िट, जिसके लिए मैंने RSI का इस्तेमाल किया, कि वो ओवरबॉट-ओवरसोल्ड में जाता है, तो वहां पर उसको एग्ज़िट कर लीजिएगा। सबकी सेटिंग डिफॉल्ट है, इसमें कोई भी चेंजेस नहीं हैं। ऑर्डर बुक के बारे में मैंने आपको जो बताया, वह हमारा Quantsapp का प्रोप्राइटरी टूल है। इसके बारे में और भी ब्रीफ जानकारी चाहिए, तो आप सपोर्ट पे रेज़ कर सकते हैं, वीडियोज़ देख सकते हैं। और भी बहुत सारे तरीके हमने बनाए हैं इसको ट्रेड करने के। सो हमारा मोटो ये है कि आपको एक सिस्टमैटिक ट्रेडर बनाया जाए। सो दोस्तों, बने रहिएगा Quantsapp के साथ। मैं ऐसे कुछ कॉन्सेप्ट आपके सामने लाता रहूंगा, जो आपके लिए काफी यूज़फुल, काफी काम के रह सकते हैं। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.