Option Writing Basics: Options Kaise Sell Kare (Hindi)
Dharmendra Rajbhar explains the main challenges option writers face and how to handle them.
Most writers use either short strangles, usually held for swing or positional trades, or short straddles, mostly intraday. Sellers gain from time decay when the market stays in a range, but a trending move can turn the position into a large loss. For strangles, choosing strikes only from the highest OI is not enough; ranges and historical data matter too. For straddles, timing matters, and the session suggests the late-morning period when the market is often sideways.
Implied volatility decides the setup: strangles suit high IV, when premiums are richer, and straddles suit IV that has already fallen. In the app he shows the Option Writer tool under Quant Models for intraday, swing and positional ranges, and Vol Grid under Analyze to see which stocks' IV has risen or fallen. He ends by recommending hedging with far OTM options to cap the unlimited loss risk.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp के ऑप्शन की सीख के सेशन में आपका स्वागत है। जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन के कुछ कांसेप्ट, जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन की स्ट्रेटजीस और उसके तहत किस तरीके से हम ट्रेड कर सकते हैं इसके बारे में डिस्कस करते हैं। राइट? सो आज मैं डिस्कस करने वाला हूं कि किस तरीके से आप देखेंगे कि जो भी हमारा ट्रेड बनता है उसमें किन-किन चीजों को फॉलो करना है। तो दोस्तों आज मैं आपसे डिस्कस करने वाला हूं ऑप्शन राइटिंग के बारे में कि जब भी आप ऑप्शन राइटिंग करते हैं तो उसमें किन बातों को ध्यान देना चाहिए और ऑप्शन राइटर क्या-क्या डिफिकल्टीज फेस करते हैं, ये मैं यहां पर आपको बताऊंगा और उन डिफिकल्टी को किस तरीके से ओवरकम कर सकते हैं यह भी मैं आपको बताऊंगा। ऑलराइट तो चलिए मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं। फिर हम वहां पर बात करेंगे कि ऑप्शन राइटर जो होते हैं उनको क्या-क्या डिफिकल्टी फेस करनी पड़ती है। ओके? सो लेट मी शेयर माय स्क्रीन। तो यहां पर मैं डिस्कस करने वाला हूं ऑप्शन राइटर के बारे में। तो Option Writer टूल जो है उसके बारे में मैं आपको बताऊंगा। पहले हम डिफिकल्टी जो फेस करते हैं ऑप्शन राइटर, पहले वो मैं आपसे डिस्कस करता हूं। तो दोस्तों यहां पर मैं नाम दे देता हूं ऑप्शन राइटिंग। ओके? ऑप्शन राइटिंग मैंने यहां पर नाम आपको दे दिया। तो जब भी आप ऑप्शन राइटिंग जब हम ऑप्शन राइटिंग की बात करते हैं तो ऑप्शन राइटिंग में किन बातों को ध्यान देना पड़ता है इस बारे में हम डिस्कस करते
हैं। तो सबसे पहला आप देखेंगे कि मेजरली जो ऑप्शन राइटिंग करते हैं ये दो तरीके की स्ट्रेटजी अपनाते हैं। एक होता है स्ट्रेंगल और दूसरा होता है स्ट्रडल। ठीक है? दूसरा होता है स्ट्रडल। दो ही स्ट्रेटजी आप देखोगे। मेजरिटी ऑफ़ द टाइम ऑप्शन राइटर्स जो होते हैं ये स्ट्रेटजी करते हैं। मेजरिटी ऑफ़ द टाइम। ठीक है? अभी हो सकता है कि कभी-कभी वह 60%, 70%, कभी 80% भी जाता है कि ज्यादातर लोग स्ट्रेंगल या स्ट्रडल में ही वहां पर करते हैं। अभी इसमें जो स्ट्रेंगल है ये तो मैं कहूंगा कि इसमें ज्यादातर आप देखोगे जो भी स्ट्रेंगल करते हैं वो स्विंग और पोजीशनल करते हैं। ऑलराइट स्विंग और पोजीशनल करते हैं। वहीं पर आप स्ट्रडल के स्ट्रडल आप देखोगे तो स्ट्रडल भी स्विंग किया जाता है। लेकिन ये स्विंग से ज्यादा आप देखोगे ये इंट्राडे करते हैं। तो यहां पर मैं बात करूंगा इंट्राडे के बारे में। ठीक है? लेकिन कुछ-कुछ सिनेरियोज़ होते हैं जो मुझे इसमें देखने पड़ते हैं। चाहे वह स्ट्रडल हो, स्ट्रेंगल हो। तो इसके बारे में हम डिस्कस करते हैं कि अगर स्ट्रडल कर रहे हैं, स्ट्रेंगल कर रहे हैं या फिर डायरेक्शनल सेलिंग कर रहे हैं तो उनमें किन बातों को ध्यान देना है इसके बारे में हम डिस्कस करते हैं। ओके? तो देखिए दोस्तों, जो स्ट्रेंगल करते हैं। ठीक है? स्ट्रेंगल करते हैं तो उनको एक रेंज आइडेंटिफाई करना पड़ता है कि ये रेंज जो
है, इसके बीच में रहने की संभावना ज्यादा रहती है। ठीक है? क्योंकि ये रेंज में क्या होगा? आप देखोगे यहां पर एक कॉल ऑप्शन है और यहां पर पुट ऑप्शन होगा। इन दोनों को वहां पर राइट करेंगे यानी कि सेल करेंगे। ओके? दोनों यहां पर सेल करेंगे। तो उनका एक अनुमान रहता है कि जो पर्टिकुलर स्टॉक है वो ऑसिलेट होगा इस ज़ोन के बीच में। मतलब ये ऊपर नीचे यहां पर जाएगा। ठीक है? ऊपर नीचे जाएगा। और जो ऑप्शन सेलर्स होते हैं, इनको सबसे ज्यादा फायदा किस बात का होता है? आप देखोगे टाइम डिके। ये एक ही ऐसा फैक्टर है जिसके वजह से ऑप्शन सेलर्स आप देखोगे जो पैसा बनाते हैं उसकी प्रोबेबिलिटी ज्यादा होती है। इसके वजह से ऑप्शन सेलिंग ज्यादा होती है। आपने देखा होगा कि जब भी आप ऑप्शन बाइंग करते हैं। ठीक है? मान लीजिए कि आप Nifty BankNifty आप बाय कर रहे हैं। जो ज्यादा वोलेटाइल स्टॉक है मैं उनकी बात कर रहा हूं। आपने कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक या फिर इंडेक्स को आपने बाय किया। तो आपने देखा होगा कि अगर आपने बाय किया है और मान लीजिए कि जो स्टॉक है या फिर जो इंडेक्स है जिसको भी आपने परचेस किया जिसका भी ऑप्शन परचेस किया है, वो ज्यादा मोमेंटम नहीं दिखाया, मतलब अगले 5-6 मिनट या 10 मिनट के लिए थोड़ा सा साइडवेज हो गया है। 1 मिनट का टाइम फ्रेम लगा लीजिए। आप देखिए कि वो साइडवेज हो गया। आप देखोगे कि इन्हीं 10 मिनट में भी इन्हीं 10 मिनट में भी उसका जो प्रीमियम है वह टाइम डिके के
नीचे हो जाता है। मतलब कि अगर आपने वहां पर मान लीजिए कि उस ऑप्शन को बाय किया होगा, जैसे मैं Nifty की, BankNifty की मैं बात करूं, तो अराउंड अभी फिलहाल 750 या 800 के आसपास उसका प्रीमियम चल रहा है। और वहीं पर Nifty के मैं बात करूं तो Nifty में जो अभी रिसेंटली जो एक्सपायरी है 13 तारीख की, वो एक्सपायरी वाला आप देखोगे अराउंड 100 चल रहा होगा, और नेक्स्ट एक्सपायरी वाला आप देखोगे अराउंड 200 या उससे ज्यादा चल रहा होगा। तो आप देखिएगा कि जैसे अगर आपने बाय किया है, चाहे कॉल बाय किए हो या फिर आपने यहां पर पुट बाय किया हो। ठीक है? दोनों में से कोई भी, चाहे आपने कॉल बाय किया हो, चाहे आपने पुट बाय किया हो, और आप देखोगे कि वो कॉल या पुट आपने जो भी बाय किया है, इसमें जो प्रीमियम है उसमें इतना इंक्रीमेंट नहीं होगा अगर वो अगले 10 मिनट के लिए मूवमेंट नहीं देता है। तो अगर मोमेंटम दे-दे के ऊपर जाता है या मोमेंटम दे-दे के नीचे जाता है, तो वहां पर आप देखोगे कि प्रीमियम में अच्छा खासा इंक्रीमेंट आपको दिख जाएगा। बट अगर यहां पर मोमेंटम नहीं होता, थोड़ा साइडवेज होता है, जैसे Nifty अभी साइडवेज हो चुका है, तो यह साइडवेज जब होगा तो आप देखोगे उसमें आपको बिल्कुल भी प्रीमियम का इंक्रीमेंट नहीं दिखता। और यहां पर सबसे ज्यादा फैक्टर काम करता है थीटा डिके, यानी कि टाइम डिके, और इन्हीं टाइम डिके का लोग फायदा उठाते हैं। ओके? अक्सर लोग देखोगे कि साइडवेज मार्केट में ही लोग पैसा बनाते हैं और देखोगे मार्केट ज्यादातर साइडवेज ही रहता है।
मोमेंटम वो किसी ज़ोन के बाहर ही देता है। तो जो सेलर्स होते हैं इसी बात का फायदा उठाते हैं। तो जैसे मैंने स्ट्रेंगल आपको बताया कि एक पर्टिकुलर स्ट्राइक यहां पर चुनते हैं, और इन्हीं के बीच में यह जो पर्टिकुलर स्ट्राइक है इसी पर कॉल या पुट को राइट करेंगे और अगर मार्केट इसी ज़ोन के बीच में रह जाता है तो यहां पर वो पैसा बनाते हैं। यहां पर उनको प्रॉफिटेबल स्ट्रेटजी मतलब यहां पर हमेशा प्रॉफिटेबल रहते हैं। ठीक है? और जो स्ट्रडल जो करते हैं, स्ट्रडल तो हम सब जानते हैं कि एक जो पर्टिकुलर ATM का स्ट्राइक है, उसी को यहां पर सेल करेंगे। ठीक है? और यह जो स्ट्रडल जो करते हैं इसके लिए कोई रेंज की जरूरत नहीं पड़ती है। बट आप देखोगे कि अगर आपको पता होना चाहिए कि आपको स्ट्रडल कब करना है। हम मॉर्निंग में नहीं कर सकते हैं या सेकंड हाफ में नहीं कर सकते हैं। जनरली आप देखोगे इंट्राडे करते हैं तो लोग 10:30 के बाद ही यहां पर स्ट्रडल करते हैं और देखोगे कि 11... 10:30 से 1:00 बजे के बीच में अक्सर मार्केट साइडवेज होता है। तो उसमें स्ट्रडल करना काफी मुनासिब होता है। मतलब काफी ज्यादा फायदा होता है। तो लोग कई बार यहीं पे स्ट्रडल करते हैं। ओके? अभी लोग चैलेंज क्या फेस करते हैं? इसके बारे में डिस्कस करते हैं और चैलेंज को कैसे ओवरकम किया जाएगा यह देखते हैं। तो सबसे पहला चैलेंज होता है स्ट्राइक सेलेक्शन। सबसे बड़ा चैलेंज होता है स्ट्राइक सेलेक्शन। जो स्ट्रडल करते हैं उनको ये... जो स्ट्रेंगल करते हैं उनको ये
डिफिकल्टी होती है कि स्ट्राइक कैसे चुना जाए। अभी देखोगे जो OTM का स्ट्राइक वो जो चुनते हैं आप देखोगे अक्सर वह लोग OI के हिसाब से ओपन इंटरेस्ट के हिसाब से चुनते हैं। तो वो देखेंगे कि जहां पर सबसे ज्यादा राइटर्स हैं वहीं पर जाके पोजीशन बनाते हैं। अभी वो देखेंगे बिग बाज़ है बिग राइटर्स हैं। चलिए यहां पर पोजीशन बनाया जाए इरिस्पेक्टिव कि वहां पर कितना प्रीमियम उनको मिल रहा है। तो यहां पर देखोगे उनका प्रीमियम हो सकता है 10-15 ऐसा मिल रहा होगा और ये प्रीमियम वो लोग राइट करते हैं। तो 10-15 अगर वहां पर, यहां पर 10-15 का अगर प्रीमियम जो राइट करते हैं या फिर मान लीजिए 20 से 40 का प्रीमियम यहां पर राइट करते हैं तो भी आप देखोगे यहां पर मैक्सिमम अगर 40 का भी वो कर रहे हैं तो ज़ीरो होने तक 3,000 का फायदा उनको हो सकता है। अगर यह ज़ीरो होता है। दोनों जगह राइट करेंगे तो दोनों जगह आप देखोगे 3,000-3,000 का मिल सकता है। अगर दोनों का प्रीमियम एक ही जैसा होगा तो 3,000-3,000 यहां पर उनको मिल जाएगा। अब यह 3,000 के लिए इन्होंने दोनों जगह राइट किया मतलब अप्रोक्स ढाई लाख इन्होंने इन्वेस्ट किया तो 1% का रिटर्न मिल सकता है। अब यह जीरो कब होगा ये भी डिपेंड करता है। वीकली एक्सपायरी है तो ठीक है। वीकली एक्सपायरी में आपको मान लीजिए कि हर हफ्ते अगर आपको मिल रहा है तो ठीक है। प्रोबेबिलिटी आप देख सकते हो काफी अच्छी है। ओके? लेकिन मंथली अगर आप कर रहे हैं तो वहां पर दिक्कत है। यह ज़ीरो होने में भी टाइम लेता है। और अगर मान लीजिए कि
यहां पर बीच में मार्केट ट्रेंडिंग हो गया। ऊपर या नीचे की ओर हो गया तो यह जो प्रॉफिट आपको मिल रहा है यह लॉस में तब्दील हो जाएगा। ठीक है? यह पूरा लॉस में तब्दील हो जाएगा। और आप देखोगे कि जो राइटर्स होते हैं भले उनकी एक्यूरेसी आप देखोगे 74-80% वहां पर जाती है। अभी ये किस केस में जाते है? जब दूर-दूर का OTM आप सेल करते हो और अगर मार्केट एक तरफ ट्रेंडिंग नहीं हुआ तो जाहिर सी बात है आपको प्रॉफिट होगा ही। लेकिन अगर एक बार ट्रेंडिंग अगर होता है तो आप देखोगे उनको बहुत ज्यादा लॉस होता है और कई दिनों का प्रॉफिट वह लेकर चला जाता है। ठीक है? तो स्ट्राइक सेलेक्शन जो होता है वो कभी भी आप देखोगे सिर्फ OI के बेस पर नहीं होता। कुछ और भी डाटा देखना पड़ता है। हिस्टोरिकल पैटर्न देखने पड़ते हैं। ये सारी चीजें देखनी पड़ती है। मतलब मैं कहूंगा कि स्टैटिस्टिकल डाटा मुझे मिलना चाहिए। ठीक है? स्टैटिस्टिकल डाटा जो कि हमारा टूल है Option Writer, वह आपको प्रोवाइड करता है। Option Writer एक ऐसा टूल है जो आपको रेंज प्रोवाइड करता है। स्ट्राइक प्रोवाइड करता है। रेंज आप देखोगे इंट्राडे पोजीशन हर किसी के हिसाब से प्रोवाइड करता है। तो ये मैं आपको बताऊंगा। फिलहाल आप देखिए कि स्ट्राइक सेलेक्शन जो होता है किस तरीके से वो लोग करते हैं वो मैंने आपको बताया। किस तरीके से गलत होता है वही बताया। अभी बात आती है स्ट्रडल के बारे में। ठीक है? तो स्ट्रडल में भले स्ट्राइक सेलेक्शन में प्रॉब्लम नहीं होती होगी लेकिन कब करना है इसमें प्रॉब्लम होती है। तो हमें सेलिंग कब करना
चाहिए ये जानना जरूरी है। ठीक है? अभी आप देखोगे जब मैं सेलिंग करता हूं तो उसमें अक्सर आप देखोगे जब हम सेलिंग कर रहे हैं तो इसमें IV का बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंस होता है। इंप्लाइड वोलेटिलिटी, अगर IV बराबर नहीं है... आप देखोगे जब भी मैं स्ट्रडल कर रहा हूं, आई एम सॉरी, स्ट्रेंगल कर रहा हूं या स्ट्रडल कर रहा हूं। अगर मैंने IV को नजरअंदाज किया तो मैं बहुत ज्यादा लॉस करूंगा। IV को मुझे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना है। अभी देखिए जब आपको स्ट्रेंगल करना है। ठीक है? जब भी आपको स्ट्रेंगल करना है तो एक बात तो जाहिर है कि मुझे प्रीमियम थोड़े अच्छे चाहिए। तो जब मुझे प्रीमियम अच्छे चाहिए होते हैं तो उसमें मैं देखूंगा कि IV आपका बड़ा होना चाहिए। ठीक है? प्रीमियम आपको अच्छे दो ही केस में मिल सकते हैं। या तो उसका स्ट्राइक बहुत नजदीक है। ATM, ITM है, या तो उसका IV बहुत ज्यादा है। अभी ATM, ITM का अगर मैं करूंगा तो स्ट्रडल हो जाएगा। यहां पर मैं स्ट्रेंगल कर रहा हूं। तो यहां पर एक ही केस हो सकता है कि IV मेरा बड़ा हो। तो IV अगर बड़ा होगा। ठीक है? आप देखेंगे कि पिछले कुछ दिनों का हिस्टोरिकल वोलेटिलिटी आप देखिए। उसके मुकाबले में आज का जो IV है या आने वाला जो IV है यह यहां पर 10, 20, 30, 40% बढ़ चुका है। तो आप देखोगे उसका प्रीमियम पूरा बढ़ चुका होगा। तो जब इस तरीके का आपको दिखता है कि IV काफी बड़ा हुआ है तो वहां पर स्ट्रेंगल करने
में काफी अच्छा लगता है। बिकॉज़ उसके आगे जब डिफ्यूजन होगा, उसके आगे जब डिफ्यूजन होगा, तो आप देखोगे कि जो पूरा प्रीमियम में जो गिरावट आएगी उसका पूरा फायदा आपको मिलता है। तो यहां पर छोटा-छोटा प्रॉफिट नहीं हो रहा है क्योंकि प्रीमियम आपको डबल मिल रहा है। ठीक है? जो 20-30 का मैं आपको बता रहा था, 20-40 का जो प्रीमियम है वही आपको 40-80 का प्रीमियम आपको मिलता है। मतलब पूरा आपको बड़ा मिलता है। तो उसमें प्रॉफिट आपके होने के चांसेस ज्यादा है। तो जरूरी नहीं कि आप इंडेक्स में करिए। आप स्टॉक में भी कर सकते हो। अक्सर स्टॉक में कुछ ना कुछ इवेंट की वजह से IV बढ़ता है या फिर गिरता रहता है। ठीक है? तो स्ट्रेंगल के लिए IV आपका ज्यादा होना चाहिए और स्ट्रडल के लिए IV आपका कम होना चाहिए। तो स्ट्रडल जब भी आप करने जा रहे हो तो मतलब आप देखोगे कुछ दिनों के मुकाबले आज का जो IV है वो पूरी तरीके से गिरी होनी चाहिए। जिसके वजह से चाहे कॉल हो या पुट हो इन दोनों का प्रीमियम बढ़ेगा नहीं। ठीक है? और अगर मार्केट साइडवेज होगा तो पूरा प्रीमियम देखोगे पूरा गिर के नीचे आ जाएगा। ठीक है? अभी कुछ ही दिनों पहले आप देखोगे कि जो IV है वो कुछ खास बड़ा नहीं था। जिसकी वजह से आप देखोगे 80% प्रीमियम नीचे गिर गया। मतलब कि दोनों का कंबाइन प्रीमियम जहां पर 200 था वो दोनों का कंबाइन प्रीमियम चलके वो ₹40 चल रहा था। तो इंट्राडे में आपको इतना बड़ा मूव मिल गया। तो स्ट्रडल हमेशा
आप देखो जो स्ट्रडल करते हैं उनको अपॉर्चुनिस्टिक होना चाहिए। ठीक है? वो हमेशा उनको अपॉर्चुनिटी खोजना चाहिए। तो अक्सर उनको चेक करना पड़ेगा कि IV किसकी गिरी हुई है। किसका IV गिर चुका है ताकि मुझे वहां पर मैं स्टल कर सकूं और मुझे अच्छा खासा प्रॉफिट हो सके। ऑलराइट। अभी इसमें एक बात आपको काफी ज्यादा ध्यान में देना है कि अगर IV किसी का गिर जाता है। ठीक है? तो वो सेम डे फैक्टर कर लेता है। सेम डे आप देखोगे सेम डे फैक्टर हो जाता है वो। मतलब कि नेक्स्ट डे वो एप्लीकेबल नहीं होता है। नेक्स्ट डे बिल्कुल भी एप्लीकेबल नहीं होता। आप देखोगे कि उसने IV के मुताबिक जो ऑप्शन प्रीमियम है वो एडजस्टमेंट हो चुका है। तो नेक्स्ट डे सेम असर देखने को बहुत कम मिलता है। ठीक है? मैं ये नहीं कहूंगा कि बिल्कुल नहीं मिलता है लेकिन बहुत कम मिलता है। तो वो बहुत कम वाली प्रोबेबिलिटी को कैच करने से अच्छा है नहीं ट्रेड करो। ठीक है? कि उसमें लॉस ना बनाना पड़े आपको। तो ये चीजें हमें ध्यान में रखनी पड़ती है। ठीक है? तो ये चीजें आपको IV और उससे रिलेटेड आपको पता चल जाएगा। ठीक है? IV से रिलेटेड मैंने आपको बात की। ठीक है? मैंने आपको स्ट्रेंगल के बारे में बात किया। मैंने आपको स्ट्रडल के बारे में बात किया और मैंने आपको ये भी बताया कि कब-कब दोनों को करना चाहिए। ठीक है? अभी चलते हैं एप्लीकेशन पे। वहां पर मैं आपको
दिखाता हूं कि जो टूल है वो किस तरीके से काम करेगा। तो यहां पर आप टूल्स में जाइए और Quant Models में Option Writer नाम का टूल है। आप इसको सेलेक्ट करिए। ठीक है? तो Option Writer टूल जैसे आप सेलेक्ट करेंगे तो यहां पर आप देखोगे आप कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक को पिकअप करिए। उसका रेंज आपको यहां पर मिलेगा कि ये रेंज आपको दिखेगा। ऑलराइट ये रेंज आपको यहां पर दिखेगा। अभी जैसे यहां Infosys है। अभी यहां पर आप देख सकते हो कि Infosys जो है अह या फिर आप यहां पर Nifty टाइप कर लीजिए कि यहां पर मैं Nifty लगा लेता हूं। ठीक है? यहां पर हम Nifty लगा लेते हैं और Nifty को यहां पर हम कर लेते हैं। ठीक है? तो Nifty का रेंज आपको मिल जाएगा। तो Nifty का जब रेंज आपको मिलेगा तो इसमें आपको इंट्राडे, पोजीशनल एज वेल एज आप देखोगे स्विंग ट्रेडिंग जो भी है सबका रेंज आपको यहां पर बताया जाएगा। आप रेंज को आगे चेंज करते जाइए। आपको यहां पर रेंज आपको आइडेंटिफाई होता रहेगा। ठीक है? जैसे आप देख सकते हो Nifty है, BankNifty कोई भी यह रेंज आपको मालूम पड़ जाएगा। तो इंट्राडे पर्सपेक्टिव से भी आपको रेंज मालूम पड़ रहा है। स्विंग ट्रेडिंग के हिसाब से मालूम पड़ रहा है। पोजीशनल। पोजीशनल जो 10 दिन से ज्यादा होल्डिंग करते हैं वो पोजीशनल होता है। तो यहां आपको रेंज आपको इज़ली आइडेंटिफाई कर रहा है। ठीक है? तो कोई भी स्टॉक पिकअप करेंगे उसमें अगर आपको स्ट्रडल, स्ट्रेंगल बनाना है अकॉर्डिंग टू IV तो यहां पर आप आके बना सकते हो। IV किसकी बड़ी है, किसकी
घटी है? आप कहां पर चेक करेंगे? आप सीधे जाएंगे एनालाइज में और यहां पर आप IV Chart को देख सकते हैं। इसमें आप Vol Grid को आएंगे तो Vol Grid को चुन सकते हैं। Vol Grid में आप देखोगे जो भी पर्टिकुलर स्टॉक है उनका यहां पर आपको Vol Grid में दिखेगा कि किसका IV बढ़ा है और किसका IV गिरा हुआ है। यहां पर आपको क्लियरली दिखेगा। तो इससे हमें यह मालूम पड़ता है, Vol Grid में, आप एनालाइज़ में जाके जैसे ही Vol Grid में आप जाएंगे, वहां पर आपको क्लियरली मालूम पड़ेगा कि जो पर्टिकुलर स्टॉक है जिनका IV बढ़ा हुआ है तो उसमें आप स्ट्रेंगल करेंगे। जिनका IV गिरा हुआ है उसमें आप स्ट्रडल करेंगे। ठीक है? तो देखेंगे कि दोनों ओवर में आपको पैसा बन सकता है। देखिए ऑप्शन सेलिंग जो होता है अगर मैं आपसे बात कहूं कि जो ऑप्शन सेलिंग हम करते हैं, ऑप्शन सेलिंग जो होता है, आप देखोगे प्रोबेबिलिटी भले ज्यादा होती है लेकिन रिस्की होती है। उसमें अनलिमिटेड लॉस की संभावना होती है। तो मुझे वो चीज को नजर में रखना है। अभी वो अनलिमिटेड जो लॉस है उसको कवर करने के लिए लोग क्या करते हैं? लोग हेजिंग करते हैं। ठीक है? आप दूर का जो OTM का और भी OTM का कॉल या पुट को बाय करते हो लेकिन वो कुछ खास आपको असर नहीं दे पाता है। ठीक है? ऑलदो आपका अनलिमिटेड लॉस लिमिटेड हो जाता है। ये बात तो उसमें कंफर्म है। हेजिंग हमें करनी चाहिए। जब भी हमें हेजिंग करना है हमें हेजिंग करनी चाहिए। बिकॉज़ जो लॉस की पोटेंशियल है मुझे उसको कम करना है। ओके? ये सारी चीजें हम हेजिंग
में करते हैं। ऑलराइट। सो इसमें जब भी आप ट्रेड करें। ठीक है? जिन-जिन बातों को मैंने यहां पर आपको बताया उन बातों को ध्यान दीजिए। ऑलराइट और आप देखोगे कि जो भी मतलब स्ट्रेटजी आप बनाते हैं चाहे आप राइटिंग में बनाते हैं डायरेक्शनल करते हैं तो उसको अगर हेजिंग आपको करना है तो हेजिंग में हमें थोड़ा दूर का OTM कॉल या पुट को बाय करना चाहिए ताकि थोड़ा हेज हो सके। ऑलराइट तो इस तरीके से आप इसको फॉलो कर सकते हैं। ओके। सो मैंने आज आपसे डिस्कस किया Option Writer में आपको टूल्स मैंने बताए। मैंने क्या-क्या डिफिकल्टी राइटर फेस करते हैं, मैंने वह आपको बताया। ओके? आपको मैंने यह भी बताया कि जो स्ट्रडल, स्ट्रेंगल कब करना चाहिए और आपको और भी किन बातों का ध्यान देना है ये भी मैंने यहां पर आपसे ब्रीफली डिस्कस किया। ऑलराइट। सो आप देखोगे कि जब डायरेक्शन कर रहे हैं। ठीक है? आप डायरेक्शन जब आप कर रहे हैं तो उसमें भी आपको हेजिंग करना चाहिए। अभी डायरेक्शन के लिए आप कौन सा टूल इस्तेमाल कर सकते हो? डायरेक्शन के लिए आप देखोगे कि जो भी पर्टिकुलर ऑप्शन आप चुनते हो, ठीक है? जो भी पर्टिकुलर स्ट्राइक आप चुनते हो आप एक कोई टूल चुनते हो जैसे कोई भी पर्टिकुलर स्टॉक ले लीजिए तो उनका आप आसानी से कोई भी स्ट्राइक आप चुन सकते हैं। ठीक है? राइटिंग आप कर सकते हैं।
लेकिन आपको ये मालूम होना चाहिए कि जो प्रोबेबिलिटी है उसकी काफी अच्छी मतलब प्रोबेबिलिटी उसकी अच्छी होनी चाहिए। ऑलराइट। तो जो भी स्टॉक आप पिक अप कर रहे हो। ठीक है? आपको यह मानना चाहिए कि जो भी स्टॉक आप पिक अप कर रहे हो वो कल बढ़ना चाहिए या फिर आने वाले दिनों में बढ़ना या गिरना चाहिए। इन बातों का आपको ध्यान देना चाहिए। तो जिसकी वजह से आप अगर डायरेक्शन राइटिंग करते हैं तो आपको फायदा काफी अच्छा हो सकता है। ऑलराइट। सो दोस्तों आज के सेशन में हमने बारीकी से जाना कि ऑप्शन राइटिंग क्या होता है। बारीकी से जाना कि ऑप्शन राइटिंग किस तरीके से की जा सकती है और उसमें किन-किन बातों को ध्यान देना है। मैंने आपसे ब्रीफली डिस्कस किया। सो आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। ऑलराइट। सो जुड़े रहिएगा Quantsapp के साथ। मैं ऐसे कुछ कांसेप्ट आपके सामने लाता रहूंगा जो आपके लिए काफी यूज़फुल काफी काम का रह सकती है। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →