Futures aur Options Trading Kya Hai (Hindi)
This beginner lesson explains futures and options, both derivative contracts whose value comes from an underlying asset such as a stock, an index like Nifty or BankNifty, a commodity, a currency or a bond.
The trainer explains the two reasons the derivatives segment exists: hedging, for example protecting a portfolio from a fall, and speculation, meaning taking a directional trading view. Using Reliance as the example, he covers how futures need margin rather than the full contract value, why lot sizes are fixed, how option premiums differ by strike, and why time decay affects options but not futures.
He then shows how a futures position looks in Option Architect and points to tools that can help form a trading view, such as Triggers for support and resistance and the Trap Indicator for positional signals.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो ट्रेडर्स, Quantsapp में आपका स्वागत है। मैं धर्मेंद्र राजभर। आज हम बात करेंगे फ्यूचर्स ट्रेडिंग के बारे में, ऑप्शन ट्रेडिंग के बारे में, और कैसे हम फ्यूचर्स एंड ऑप्शन ट्रेडिंग स्टार्ट कर सकते हैं, दोनों में डिफरेंसेस क्या हैं, और दोनों किस लिए यूज किए जाते हैं। हम आज इसके बारे में बात करेंगे। ओके? एंड कैसे हम Quantsapp एप्लीकेशन को यूज करके इन दोनों को इम्प्रोवाइज कर सकते हैं, हम उसके बारे में भी डिस्कस करेंगे। ओके, तो पहले चलते हैं कि फ्यूचर ट्रेडिंग क्या होता है, ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होता है। ऑलराइट, सो, ऑलराइट, सो पहले हम बात करेंगे फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस। ठीक है? तो फ्यूचर्स और ऑप्शन, दोनों को अगर आप देखोगे, तो आपका क्या है? डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट है। ठीक है? बोथ आर डेरिवेटिव्स
कॉन्ट्रैक्ट। ठीक है? डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग में होती है। ऑलराइट, सो डेरिवेटिव्स में आपके फ्यूचर्स आते हैं, ऑप्शंस आते हैं। ठीक है? फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस। ठीक है? फ्यूचर, ऑप्शन, यह दोनों क्या हैं? एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट हैं, फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट। ओके? अब ये दोनों जो फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट हैं, इनकी वैल्यू होती है, ठीक है, अपनी वैल्यू किससे? इन्वेस्टमेंट से, बॉन्ड से, कमोडिटी से, करेंसी से, जिनको हम बोलते हैं अंडरलाइंग एसेट। ठीक है? जिनको हम बोलते हैं अंडरलाइंग एसेट। तो उसमें आपका स्टॉक आ गया, इंडेक्स आ गया, Nifty, BankNifty आ गया, ठीक है, इंडेक्स की बात कर रहे हैं। फिर आपका आएगा कमोडिटीज, कमोडिटी आ गया, करेंसी आ गया, ओके, फिर बॉन्ड्स आ गया। तो ये जितने भी मैंने इंस्ट्रूमेंट आपको बताए, ये क्या हैं? अंडरलाइंग एसेट हैं फ्यूचर एंड ऑप्शंस के लिए। तो इन सिंपल,
जैसे-जैसे इनकी वैल्यू बढ़ती है, यहां पर डेरिवेटिव्स की वैल्यू भी साथ में इंक्रीज होना शुरू होती है। तो अगर मैं फ्यूचर की बात करूं, तो डायरेक्टली प्रोपोर्शनल होता है अपने अंडरलाइंग एसेट से। तो मतलब, अगर अंडरलाइंग एसेट बढ़ रहा है, तो फ्यूचर का प्राइस भी साथ में बढ़ेगा, और अगर वो घट रहा है, तो फ्यूचर का प्राइस भी साथ में घटता है। वहीं का वहीं पर अगर ऑप्शंस को देखो, तो ऑप्शंस में दो टाइप्स होते हैं: एक होता है कॉल ऑप्शन, एक होता है पुट ऑप्शन। ठीक है? तो अगर मार्केट अपवर्ड के डायरेक्शन में है, तो कॉल का प्रीमियम बढ़ता है, कॉल की वैल्यू बढ़ती है। अगर मार्केट डाउनवर्ड्स डायरेक्शन में है, तो वहां पर पुट की वैल्यू जो है, वो बढ़ती है। ठीक है? सो दोनों में डिफरेंसेस ये है। अभी हम देखेंगे कि फ्यूचर और ऑप्शंस की ट्रेडिंग होती कैसे है, और यह देखेंगे कि क्यों हमें इन दोनों में ट्रेड करना चाहिए। ठीक है? सो अगर मैं बात करूं सिर्फ फ्यूचर एंड ऑप्शंस की, ओके,
चलिए बात करते हैं फ्यूचर ट्रेडिंग। ओके, फ्यूचर्स, फिर आपका आता है यहां पर ऑप्शन। ठीक है? पहले यह देखिए कि ये दोनों जो डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट हैं, डेरिवेटिव सेगमेंट क्यों क्रिएट किया गया? दो ही कारणों की वजह से। पहला है कि ये हेजिंग के लिए यूज किया जाता है। ठीक है? हेजिंग के लिए यूज किया जाता है। दूसरा, ये यूज किया जाता है स्पेक्युलेशन के लिए। ठीक है? मतलब ट्रेडिंग पर्पस के लिए। अभी हेजिंग के लिए क्या होता है? जैसे कि हम इंश्योरेंस रखते हैं, ठीक है, जैसे मेडिकल इंश्योरेंस होता है, अगर कुछ हो गया, तो मुझे मेडिकल से कंपनसेशन। सेम वे में हम इसको हेजिंग के लिए यूज करते हैं। जैसे मान लीजिए आपका कोई स्टॉक है, ठीक है, आपकी कुछ पोर्टफोलियो की वैल्यू है, मान लीजिए आपकी पोर्टफोलियो की वैल्यू कुछ 50 लाख रुपए है, ठीक है, 50 लाख आपकी पोर्टफोलियो वैल्यू है। अभी आपको ऐसा लग रहा है कि कुछ नेगेटिव होने वाला है, जैसे कोरोना हुआ था, इलेक्शन हुआ था, ठीक है, या फिर आपको लग रहा है कि रिसेशन आने वाला है, ठीक है, ऐसा आपका मानना है, तो आप देखोगे आपकी जो वैल्यू है 50 लाख की, जो आपकी पोर्टफोलियो की वैल्यू है, वो नीचे गिरना शुरू करेगी। ठीक है? हो सकता है ये 20% नीचे आ जाए, हो सकता है ये 40% नीचे आ
जाए। ठीक है? तो अगर ये 10%, 20% नीचे आता, तो मतलब आपको 10 से 20 लाख का नुकसान हो जाएगा, करेक्ट? 10 टू 20 लाख का नुकसान हो जाएगा। मतलब 40, 40% आप देखोगे, 20 टू 40% नीचे जाएगा, तो आपकी जो वैल्यू बढ़ी हुई है, यह वैल्यू पूरी गिर के कम हो जाएगी। तो आपको यह लॉसेस को बचाना होता है, तो ये लॉसेस को बचाने के लिए हम करते हैं हेज। ठीक है? और हेज के लिए यूज करेंगे ऑप्शंस एंड फ्यूचर्स। ठीक है? तो होगा क्या, यहां पर तो आपकी वैल्यू गिर जाएगी, 10 से 20 लाख आपका नुकसान हो जाएगा, लेकिन आपको वहीं पर फ्यूचर या ऑप्शन का आप लेंगे, तो वहां पर आपको 10 से 20 तक का आपको प्रॉफिट हो सकता है। तो मतलब जो लॉस आपको यहां हो रहा है, उसका कंपनसेशन आपको यहां से मिल जाएगा, वो कंपनसेट हो जाएगा। ठीक है? तो फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में हेजिंग इस तरीके से होती है। ठीक है? अभी वो इन डिटेल में होता है, बीटा कैलकुलेशन, वो समथिंग डिफरेंट होता है। पोर्टफोलियो का बीटा कैलकुलेट करते हैं, फिर उसके मुताबिक हम क्वांटिटी, क्वांटिटीज उसमें चुनते हैं। दैट इज़ समथिंग डिफरेंट, वो बाद में आपको ब्रीफ में बताया जाएगा। लेकिन इन जनरल, फ्यूचर ऑप्शन किस लिए यूज होता है? एक हेजिंग, वो मैंने आपको बताया। ठीक है? अभी दूसरा पर्पस होता है आपका, इसका होता है
स्पेक्युलेटिंग। मतलब आपकी कोई स्ट्रेटेजी है, आप सोच रहे हैं कि यह अगर स्टॉक यहां से ऊपर जा सकता है, तो आप क्या करेंगे? फ्यूचर्स या कॉल ऑप्शंस को बाय कर सकते हैं, जहां पर आप एक प्रॉफिट बना सकते हैं। या फिर आपको ऐसा लग रहा है कि वहां से नीचे जाएगा, तो आप इन दोनों को सेल कर सकते हो। तो स्पेक्युलेशन किस लिए होता है? आपको ट्रेडिंग पर्पस, यानी प्रॉफिट बनाने के लिए आप यूज करते हैं, दैट इज़ फॉर। सो पहले मैं फ्यूचर्स की बात करता हूं। ठीक है? डिफरेंसेस हम देख लेंगे बाद में, पहले फ्यूचर्स की बात करते हैं। तो फ्यूचर्स आप देखें, जैसे कि मेरा एक स्टॉक हो गया, जैसे Reliance। ठीक है? Reliance, अभी Reliance का यह होता है, जैसे मैंने आपको हेजिंग की मैंने बात की,
नीचे आ सकता है, तो मैं फिर से 50 लाख का कोई पोर्टफोलियो तो खरीदूंगा नहीं, या फिर बेचूंगा नहीं। अगर बेचूंगा भी, तो हमारा जो रूल है, वो अलाउ नहीं करता है कि बेच के आप होल्ड करो। ठीक है? सेम डे में स्क्वायर ऑफ करना पड़ता है। सो मुझे 50 लाख वापस से लगाने पड़ेंगे, तो उतनी वैल्यू नहीं होती है, उतना मेरे पास पैसा नहीं होता है। तो हम क्या करेंगे? फ्यूचर का यूज करते हैं। फ्यूचर में क्या होता है कि आप एक निर्धारित क्वांटिटी, ठीक है, एक निर्धारित क्वांटिटी आप एक मार्जिन पे करके आप ले सकते हो। ठीक है? जैसे कि अगर मान लीजिए Reliance की करंट वैल्यू है 3,000, ठीक है, 3,000, तो अगर मैं इसकी कुछ क्वांटिटी लेना चाहता हूं, तो क्वांटिटी अगर मैं इसकी 1,000 क्वांटिटी लूंगा, तो मुझे कितना पड़ेगा? 30 लाख पड़ेगा, राइट? तो 1,000 क्वांटिटी के लिए मुझे 30 लाख देना पड़ेगा। लेकिन वहीं पर अगर आप फ्यूचर में जाएंगे, तो 30 लाख का आपको एप्रोक्सीमेटली 15 से 20% देना होता है। ठीक है? तो मतलब अगर 15 से 20% में बोलूं, तो आपका कितना हो जाएगा? अगर 10% की बात कर रहे हैं, तो वहां पर आपका 3 लाख हो जाएगा, तो 3 से 6 लाख के बीच में आपको पे करना पड़ता है। तो जहां पर आप 30 लाख का पोर्टफोलियो हेज करना चाहते हैं 30 लाख लगा के, वहां पर आप फ्यूचर में 3 से 6 लाख लगा के कर सकते हैं। ठीक है? तो वह
आपको कंपनसेट करेगा। ऑलराइट, सो पहले यह होता है कि जो फ्यूचर्स होता है, वो मार्जिन पर होता है। ठीक है? यहां पर आपको मार्जिन, इन द सेंस, मार्जिन कितना हो जाएगा? आपको 10 टू 15%, 15 टू 20% होता है। किसी-किसी का 10% होता, लेकिन एक मिनिमम आप देखोगे 15 टू 20% होता है। ठीक है? और इनका लॉट साइज होता है। ठीक है? लॉट साइज होता है, मतलब यह कस्टमाइज नहीं होता है, जो फिक्स लॉट है, उतना आपको पे करना होगा। तो मतलब अगर Reliance का फिक्स लॉट है 250 क्वांटिटी, तो आपको 250 क्वांटिटी के हिसाब से आपको पैसे लगेंगे। ठीक है? तो अगर मैं … को 250 से मल्टीप्लाई करूंगा, तो उतना मेरा कैपिटल उसमें आपको रहना चाहिए। ओके? सो उसके हिसाब से आपको एक-एक लॉट का आपको उतना पैसा आपको देना पड़ता है। तो दैट इज़ लॉट साइज। ठीक है? लॉट साइज कम-ज्यादा नहीं होता है। हां, यहां पर बढ़ाएंगे, तो मल्टीपल में बढ़ेगा, तो 250 के मल्टीपल में जाएगा। तो अगर एक लॉट होगा, तो 250, दो लॉट होगा, तो 500। ठीक है? फिर 750, 3 लॉट के लिए। तो इस तरीके से लॉट साइज होता है। तो फ्यूचर में आपको, मान लीजिए कि
Reliance … आप देखोगे, तो 75 लाख आते हैं। ठीक है? तो 75 लाख रुपए आपको देने की जरूरत नहीं है, उसका 15 टू 20% आपको देना पड़ेगा। ठीक है? उसका 15 टू 20% देना रहेगा, और उतना आपको लगेगा। ये वैल्यू, मार्जिन बढ़ भी जाती है रिस्क के मुताबिक, ये SEBI और एक्सचेंज की गाइडलाइंस के हिसाब से होती है। ठीक है? बट मिनिमम इतना स्टैंडर्ड रहता है कि 15 टू 20% मार्जिन लगता है। तो जहां पर आपको 7 लाख से 10 लाख रुपए लगेंगे, वहां पर आपका डेढ़-दो लाख में काम हो जाता है। ठीक है? तो फ्यूचर में मार्जिन के हिसाब से आपका काम होता है। ठीक है? लॉट साइज आपको, लॉट साइज आपको फिक्स होता है, उसके मुताबिक आप उसमें ट्रेड कर सकते हो। तो यह था आपका फ्यूचर्स। ठीक है? अभी यहां पर हम ऑप्शंस की अगर मैं बात करूं,
ठीक है, अगर मैं ऑप्शंस की बात करूं, सो ऑप्शंस में क्या होता है? पहली बात, अभी जैसे आपने फ्यूचर में देखा, आपको मार्जिन डेढ़ से दो लाख लगता है, इसमें कम लगता है। ठीक है? लॉट साइज आपका सेम होता है, लॉट साइज आपका सेम होता है। इसमें पूरे तरीके से प्रीमियम पर काम होता है, और लेस एक्सपेंसिव होता है कंपेयर टू फ्यूचर, कंपेयर टू फ्यूचर। ठीक है? ऑप्शंस को भी हम फ्यूचर के साथ हेजिंग के लिए यूज करते हैं, प्लस स्पेक्युलेटिव पर्पस। अगर आप ऑप्शन में खरीदने जाएंगे, तो ऑप्शन में प्रीमियम के हिसाब से होता है। मान लीजिए कि उसका प्रीमियम है 100, मान लीजिए उसका प्रीमियम है 50, अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस का रहता है। जो स्ट्राइक प्राइस आप देखेंगे, जैसे अभी तो 3,050 हो गया, या यहां पर नीचे 2,950 हो गया, तो अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस पर आपको ऑप्शन का अलग-अलग प्रीमियम आपको मिलेगा। ठीक है? अलग-अलग प्रीमियम मिलेगा। सॉरी, यह मैं कॉल की बात कर रहा हूं। हो सकता
है 40 हो या 30 हो, तो अलग-अलग प्रीमियम मिलेगा। लॉट साइज आपका सेम ही होगा, 250। तो आपको अलग-अलग प्रीमियम पे आपको अलग-अलग प्राइस मिलेगा। फ्यूचर में ऐसा नहीं होता, फ्यूचर में फिक्स, फिक्स प्राइस होता है, वो फिक्स प्राइस पे आपको लेना पड़ता है। इसके अलग-अलग स्ट्राइक पे आपको प्रीमियम अलग-अलग देना पड़ता है। ठीक है? एक तो ये चीज है। दूसरा, इसमें टाइम डिके, टाइम डिके एक फैक्टर है, जो कि फ्यूचर्स में नहीं होता है, जो कि फ्यूचर्स में नहीं होता है। यहां पर ऑप्शन में क्या होगा? आपको टाइम डिके भी मिलेगा, कि ये, ये जो प्रीमियम, जो भी आप पे कर, जो भी आपने खरीदा है, यह अगर एक्सपायरी के पहले, अगर आप ट्रे, अगर एक्सपायरी के पहले आप इसमें, आपको प्रॉफिट नहीं होता है, तो एक्सपायरी के दिन जीरो हो जाता है। ठीक है? सो ऑप्शन क्या हो जाता है? जीरो हो जाता है। फ्यूचर ऐसा नहीं होता है। फ्यूचर आप देखोगे कि जो आपका स्पॉट प्राइस है, उससे आप देखोगे 20-30 ऊपर रहता है। अगर यहां पे Reliance … है, तो हो सकता है कि वो 3,020 हो, 3,040 हो, इस तरीके का उसका फ्यूचर का प्राइस होता है। तो एक्सपायरी के दिन वो वहां पर क्या हो जाता है? एट लेवल, लेवल में आ जाता है, वो सेम हो जाता है। ठीक है? अगर ज्यादा कुछ नेगेटिव-पॉजिटिव न्यूज़ नहीं है, तो एक्सपायरी के दिन वो लेवल में
आ जाता है। ठीक है? तो आप यह देखिए कि फ्यूचर और ऑप्शन में डिफरेंसेस यही है कि ऑप्शन सस्ता है। ठीक है? ऑप्शंस में अलग-अलग आपको मनीनेस मिलता है, प्लस ऑप्शन में आपको टाइम डिके होता है, जो कि फ्यूचर्स में नहीं होता है। ऑलराइट, सो लोग कितनी बार फ्यूचर में ट्रेड करने से पहले डायरेक्टली ऑप्शन में आते हैं, क्योंकि यहां पर कम पैसे में काम हो रहा है। जहां आप डेढ़-दो लाख दे रहे हैं, वहां पर आपका 10,000 में काम हो रहा है। ठीक है? सो यह आपका, ये आपका ऑप्शन था, कि ऑप्शंस में हम कैसे कर सकते हैं। ठीक है? अभी हम बात करते हैं कि हम किस तरीके से इसमें ट्रेड हम ले सकते हैं। ठीक है? इन द सेंस ट्रेड ले सकते हैं, मतलब मैं आपको बताना चाह रहा हूं कि कहां पर आप Reliance को आप उसमें देख सकते हो। जैसे Reliance को अगर मुझे ट्रेड करना है, जैसे मैं ट्रेडिंग में जाता हूं, Option Architect, ठीक है, तो मैं यहां पर
सो Reliance 3,144, ठीक है, 3,144। तो यहां पर चेंज करके मैं फ्यूचर लेता हूं, तो देखिए, जो करंट प्राइस है, उसके मुताबिक मुझे यहां पर इसको परचेस करना होगा, राइट, कि मैंने यहां पर इसको परचेस किया। क्वांटिटी देखिए 250 है। ऑलराइट, और एक्सपायरी मेरा मंथली एक्सपायरी होता है, तो उसके मुताबिक मैं यहां पर फ्यूचर ले सकता हूं। और अगर ये यहां से 3,145 से ये बढ़ना शुरू करता है, तो जो भी डिफरेंसेस आएंगे, वो आपको प्रॉफिट दिखेगा। अभी जैसे मैं यहां पर देख रहा हूं, ये देखिए, अगर मैंने इसको 3,145 में खरीदा, तो 3,150 में मुझे देखिए कितना प्रॉफिट मिल सकता है, 3,170 में देखिए कितना मिल सकता है। तो ऐसा मुझे डाउन द लाइन पता चलेगा। ठीक है? अभी अगर
इसको सेल कर सकता हूं और अपनी हेजिंग बना सकता हूं। ठीक है? लेकिन अगर मैं ट्रेड करने की बात करूं, सो हमारे पास जो टूल है, जैसे मान लीजिए मैं यहां पर जाता हूं, इंट्राडे के हिसाब से Track में जाकर मैं Triggers को सेलेक्ट कर सकता हूं। ठीक है? यहां पे इस तरफ आप देखोगे, यह लेफ्ट साइड की ओर आपको रेजिस्टेंस है, राइट साइड की ओर आपका सपोर्ट है। तो अगर यहां पर मुझे ऐसा लेवल मिल रहा है कि जहां पर यह ब्रेक हो सकता है, अगर यहां पर कंडीशन मैच कर रही है, तो मेरा उसमें ट्रेड बन सकता है। तो अभी देखिए, जो कॉल डिफरेंस है, यहां पर अगर यह 3,200 का लेवल ब्रेक करता है, तो मेरा कॉल के साइड में ट्रेड बन सकता है, मैं ऑप्शन की बात कर रहा हूं, तो कॉल के साइड में बन सकता है। 2,900 का लेवल ब्रेक करेगा, तो मेरा पुट साइड की ओर ट्रेड बन सकता है। सो यह स्पेक्युलेशन के हिसाब से मैं आपसे कह रहा हूं कि अगर
पोजीशनल ट्रेडिंग करना चाह रहे हैं, तो पोजीशनल ट्रेडिंग के लिए हम क्या कर सकते हैं? Relative Performance Graph देख सकते हैं, नहीं तो Trap Indicator देख सकते हैं। तो Trap Indicator में यहां पर हम अगर Reliance को, आया हुआ था, ठीक है, सो आप देख सकते हो 3,143, इसका कॉल राइटर्स ट्रैप। ठीक है? तो 3,143 आप देख सकते हो कि सिग्नल डेट है, सिग्नल प्राइस उसका 3,151 है, तो अभी भी इसका बुलिश में है। तो एक पोजीशनल ट्रेडिंग के हिसाब से यहां पर एक सिग्नल जनरेट हुआ है। ठीक है? सो अगर मैं बात करूं ट्रेडिंग की, तो हम यह सारे सिग्नल देखकर, Quantsapp की जो एप्लीकेशन है, उसको देखकर ट्रेडिंग कर सकते हैं। ठीक है? सो यह था हमारा फ्यूचर एंड ऑप्शंस। तो अगर आप एक स्पेक्युलेटिव आप स्ट्रेटेजी बना के जाइए, चाहे वो चार्ट से बनाइए, चाहे वो टूल में जो डाटा आ रहा है, डेटा के हिसाब से बनाइए। हेजिंग करना चाह रहे हो, तो हेजिंग भी आप अपने पोर्टफोलियो के मुताबिक आप कर सकते हो। ठीक है? तो यह था हमारा फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग के ऊपर यह सेशन। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा, तो प्लीज लाइक एंड शेयर कीजिए, और भी ऐसे जानकारीपूर्ण वीडियो देखने के लिए, जानकारीपूर्ण, जानकारीपूर्ण तत्व जानने के लिए, Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →