QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Option Chain live with market data.
Open in app

Option Trading vs Future Trading: Kaunsa Behtar (Hindi)

Intermediate·Hindi·18 min·613 views·2 years ago

Dharmendra Rajbhar compares option trading with futures trading: how each works, the risk involved and how much capital each needs.

On the options side he explains OTM, ATM and ITM strikes and why their premiums differ, then opens the Quantsapp Option Chain for Nifty to show premiums and Greeks such as delta, theta, gamma and vega across strikes, and how time decay works against the option buyer.

On the futures side he covers a delta of one, the absence of daily time decay, the futures premium over spot, and the much higher margin needed for a lot. He closes with hedging ideas such as spreads, covered calls and married puts, and choosing based on your risk and capital.

What you’ll learn

✓How OTM, ATM and ITM strikes are priced differently
✓Delta, theta and other Greeks read on the Quantsapp Option Chain
✓Why time decay and volatility make option buying risky
✓Futures move one-to-one with the underlying but need far more capital
✓Hedging options with spreads and futures with covered calls or married puts
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp. मेरा नाम धर्मेंद्र है। आज मैं बात करूंगा कि ऑप्शन ट्रेडिंग और फ्यूचर ट्रेडिंग क्या होता है और दोनों में से बढ़िया कौन सा हो सकता है, हम इस बारे में देखेंगे। पहले हम देखेंगे कि दोनों कैसे काम करते हैं, दोनों में प्रॉफिटेबिलिटी फैक्टर कितना हो सकता है, रिस्क कितना हो सकता है, हम दोनों चीज़ देखेंगे। कैपिटल रिक्वायरमेंट कितना होता है, यह सारी चीजें एनालिसिस करने के बाद फिर हम देखेंगे कि दोनों में से सबसे बढ़िया कौन सा हो सकता है। ठीक है? तो चलिए स्टार्ट करते हैं। पहले देखेंगे कि ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होता है, फिर मैं आपको बताऊंगा कि फ्यूचर ट्रेडिंग उसके साथ में क्या होता है। ठीक है? तो यहां पर ऑप्शन ट्रेडिंग। ऑल राइट, ठीक है। सो ऑप्शन ट्रेडिंग डेरिवेटिव्स का बहुत ही इंपॉर्टेंट, बोलेंगे, कंपोनेंट है। ठीक है? तो ऑप्शन ट्रेडिंग में यूजुअली लोग क्या करते हैं कि जो मल्टीपल स्ट्राइक्स होते हैं, वहां पर वो लोग बाय एंड सेल करते हैं। ठीक है? ऑप्शन जो है, स्टार्टिंग में बना था, एक हेजिंग प्रोडक्ट है ये। तो हम जब भी अपना पोर्टफोलियो बनाते हैं, जितना हमारा इन्वेस्टमेंट होता है, उसको हेज करने के लिए हम ऑप्शंस एंड फ्यूचर्स यूज करते थे। ठीक है? तो यहां पर जब मैं ऑप्शंस बाइंग की बात कर रहा हूं, ठीक है, तो मतलब यह है कि अगर मान लीजिए Nifty फिलहाल चल रहा है 25,000, ठीक है,

25,000 चल रहा है अभी। इसमें इसके अलग-अलग स्ट्राइक होते हैं। ठीक है? अब वो स्ट्राइक इंपॉर्टेंट क्यों होता है? क्योंकि स्ट्राइक आपका जो ऑप्शन है, उसकी प्राइसिंग भी करता है और प्लस बाजार का एक व्यू भी बताता है। ठीक है? तो अगर मैं ऑप्शन की बात करूं, तो ये बाजार का, मतलब Nifty का OTM लेवल का स्ट्राइक है और ये ITM लेवल का स्ट्राइक है। ठीक है? और हम सबको पता है कि OTM, ATM और ITM क्या होता है। ठीक है? सो OTM मतलब जिसका स्ट्राइक प्राइस स्पॉट प्राइस से ज्यादा होता है, वो आपका OTM स्ट्राइक होता है। मतलब आप यहां पर बात करेंगे, 25,000 यहां पर है, तो ये मान लीजिए 25,100, ये 25,200, तो यह आपका स्पॉट से ज्यादा इसका प्राइस हो गया, तो यह आपका कंसीडर किया जाएगा कि यह OTM का स्ट्राइक है। ठीक है? सिमिलरली, अगर यहां पर मैं नीचे जाऊं, तो यह हो जाएगा 24,900 और यह हो जाएगा 24,800, तो ये आपका ITM का स्ट्राइक है, बिकॉज यह स्पॉट के नीचे है। और जहां पर आपका स्पॉट और स्ट्राइक सेम होता है, वो आपका ATM होता है, मतलब एट द मनी। ठीक है? तो यहां पर OTM, ATM, ITM में प्राइसिंग का बहुत डिफरेंस होता है। ठीक है? तो जो OTM लेवल के जो ऑप्शन होते हैं, वो

बहुत सस्ते मिलते हैं। ठीक है? और ATM का लेवल होता है मॉडरेटली, हम कहेंगे कि, हम ये नहीं कहेंगे कि बहुत ज्यादा महंगा, बहुत ज्यादा, मतलब मॉडरेट प्राइस होता है उसका। ITM का जो ऑप्शन होता है, वो हमेशा महंगा होता है। ठीक है? अभी यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट इसमें आता है, जो ऑप्शन ग्रीक्स होते हैं। ठीक है? यहां पर अगर मैं ऑप्शन ग्रीक्स की बात करूं, जस्ट अ मिनट, ऑप्शन ग्रीक्स में आप क्या-क्या देखोगे कि यहां पर हम ज्यादातर देखते हैं इसमें थीटा कैसा चल रहा है, डेल्टा उसका क्या है। ठीक है? IV क्या है, फिर हम उसका गामा देखते हैं। ठीक है? यह सारी चीजें इसको कंसीडर की जाती हैं। यह सारी चीजें ऑप्शन प्राइसिंग को ड्रास्टिकली

अलग होगी। ठीक है? तो अलग-अलग जगह पर यह ऑप्शन ग्रीक्स जो होते हैं, वो अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। जाहिर सी बात है कि OTM का जो आप ऑप्शन देखोगे, उसका प्राइस बहुत जल्दी-जल्दी नीचे गिरता है। मतलब अगर मैंने, जो OTM लेवल का जो ऑप्शन है, अगर आज वो 100 में बिक रहा है, ठीक है, तो कल देखोगे, कल वो काफी कम उसका प्राइस हो जाता है, मान लीजिए 90, 80 हो जाता है। वहीं पर जो ATM का रहता है, उसमें आप देखोगे थोड़ा सा कम उसकी वैल्यू गिर जाती है। ITM की और उससे भी कम गिरती है। तो सबसे ज्यादा जो प्राइसिंग है, वो OTM लेवल पर गिरती है, अगर बाजार ने एक सिग्निफिकेंट मूव नहीं दिया, मतलब कोई एक तरफा मूव या ज्यादा वोलैटिलिटी उसमें मुझे नहीं दिखती है। तो ओबवियसली यह बात है कि जो इनका ऑप्शन का जो प्राइस है, वो टाइम डीके की वजह से, जो कि थीटा की वजह से ज्यादा काम करता है, तो वहां पर उनकी वैल्यू डे बाय डे गिरती रहती है। जब तक जो एक्सपायरी आती है, वहां तक उसकी वैल्यू गिरती रहती है। ठीक है? और एक्सपायरी के दिन अगर वो ऑप्शन इन द मनी नहीं होता है, तो ऑप्शन की वैल्यू जीरो, जीरो हो जाती है। ठीक है? तो यहां पे आपने देखा कि ITM, ATM और OTM का जो हमने देखा, ऑप्शंस क्या होते हैं, उनकी प्राइसिंग किस तरीके से की जाती है, और आप देखोगे कि उस पे ऑप्शन ग्रीक्स कैसे काम करते हैं। ठीक है? तो चलिए एक बार आपको ऑप्शन चेन में दिखा

देते हैं। ठीक है? तो Track में जाएंगे, Option Chain. ठीक है? तो यहां पर Nifty ऑलरेडी लगा हुआ है। ठीक है? तो यहां पे जो मैंने आपको OTM बताया था, वो कॉल ऑप्शन का OTM, ATM एंड ITM मैंने बताया था। देखिए, ये 25,500 जो इसका करंट प्राइस है, ठीक है, अभी जो 25,550, 25,600, ये आपका OTM का स्ट्राइक हो गया। तो ATM पे देखिए प्राइस कितना चल रहा है फिलहाल, 188 इसका कॉल ऑप्शन का प्राइस है। वहीं पर देखिए 50 पॉइंट ऊपर गया, तो वहां पर 163 हो गया। उसके नीचे जाओगे, 100 पॉइंट ऊपर गया, तो 140 हो गया। तो किस तरीके से ऑप्शन का प्रीमियम नीचे गिर रहा है। ठीक है? जैसे-जैसे OTM में जाएंगे, तो ऑप्शन का प्रीमियम गिरेगा, और जैसे-जैसे ITM में जाएंगे, तो ऑप्शन का प्रीमियम आपका बढ़ रहा है। तो देखिए 25,450, मतलब 550, 500 से नीचे है 450, तो देखिए 219 है, 400 वहां पर 240 है। और इसी के नीचे जो मैंने ऑप्शन ग्रीक्स की बात की थी, ये आप देख सकते हो। यहां पर आपको दिख रहा है गामा, थीटा, डेल्टा, सब आपको दिख रहा है, वेगा आपको दिख रहा है यहां पर। ठीक है? तो आप देख सकते हो कि 25,500 है, यहां पे किस तरीके से ITM पे यहां पर महंगा ऑप्शन प्रीमियम है और OTM पे सस्ता है, और उन्हीं के नीचे अलग-अलग ऑप्शन ग्रीक्स हैं

जो उसके प्राइसिंग पे असर करते हैं। यहां पर भी देखिए, प्रीमियम यहां पर पुट ऑप्शन का है। कॉल ऑप्शन के एकदम एग्जैक्टली उल्टा होता है। तो मतलब जो कॉल ऑप्शन का ITM है, वो उसका OTM हो जाएगा, और जो कॉल ऑप्शन का OTM है, ये इसका ITM हो जाता है। तो जैसे यहां पर देखिए, ये कॉल ऑप्शन का OTM है, तो ये पुट ऑप्शन का ITM है। देख सकते हो, जो करंट प्राइस है उसका 205 चल रहा है, मतलब स्पॉट पे 205 चल रहा है। वहीं पे थोड़ा ITM जाएंगे, तो 230, 254, 280 भी दिख रहा है। वहीं पर OTM में जाएंगे, तो देख सकते हो 180, 164 और 150 भी चल रहा है। तो यह आप देख सकते हो कि इनके प्राइस में कैसे डिफरेंस होता है। अभी यहां पर आप यह देखिए कि जो इनका थीटा फैक्टर रहता है, ये ज्यादा काम करता है। यहां पर आप देख सकते हो, थीटा यहां पर 11, 10 ऐसा कुछ चल रहा है, 11, 10, 9 थीटा देखिए। जो ATM है, ठीक है, आई एम सॉरी, जो ITM है, वहां पर आप थीटा देख सकते हो, और ये जो OTM का प्राइस है, वहां पर भी आप थीटा देख सकते हो, और किस तरीके से यह काम करता है, हम वो भी देख रहे हैं। ठीक है? जब भी हम ऑप्शन बाइंग करते हैं, ठीक है, ऑप्शन बाइंग में सबसे बड़ा प्रॉब्लम होता है टाइम डीके। ठीक है? जिसका फायदा उठाता है ऑप्शन राइटर। तो अगर एज अ ऑप्शन बायर आप

इसमें ट्रेड करते हो, ठीक है, मैंने आपको ITM, OTM इसलिए बताया क्योंकि यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट होता है डेल्टा। ठीक है? तो जो ATM का स्ट्राइक होता है, वहां पर डेल्टा आपको अक्सर दिखेगा 0.5 के आसपास। ठीक है? वहीं पर ITM आप देखोगे, वो डेल्टा आपको दिखेगा 0.6, 0.7, 0.8 ऐसा दिखता है। जितना डीप ITM जाओगे, वैसा आपको डेल्टा दिखेगा। और वहीं पर अगर आप OTM जाओगे, तो वहां पर आपको 0.4, 0.3, 0.2 ऐसा भी दिखेगा। मतलब यह है कि अगर Nifty, मतलब ये कि अगर Nifty 50 पॉइंट या 100 पॉइंट ऊपर जाता है, तो ATM वाला 0.5 के हिसाब से 50 पॉइंट ऊपर जाएगा। ठीक है? तो मतलब जिस ऑप्शन का डेल्टा 0.5 है, वो 50 पॉइंट का मूव दे सकता है, अगर Nifty 100 पॉइंट जाता है। सिमिलरली, ITM में देखोगे 0.67 है, मतलब कि अगर Nifty जो है 100 पॉइंट ऊपर जा रहा है, तो यह ₹ ऐसे ऊपर जा सकता है। तो इसलिए ITM वाला थोड़ा ज्यादा फेवरेबल होता है। वहीं पर OTM में देखोगे, तो 0.4, 0.3, 0.2 ऐसा है, तो 0.3 वाला देख रहे हो, तो मतलब वो ₹ ऊपर जाएगा। ठीक है? तो ऑप्शन बायर के लिए OTM वाला थोड़ा ज्यादा रिस्क हो जाता है, बिकॉज वहां पे टाइम डीके होता है। ATM और ITM में ही उनको फायदा

होता है। ठीक है? लेकिन यहां पे जो मैंने आपको एक टाइम डीके का मैंने बताया, ठीक है, जिसकी वजह से इनके प्राइस पे एवरी टाइम वहां पर असर होता है, तो मतलब वैल्यू गिरती रहती है। ठीक है? तो यहां पर हम देखेंगे कि ऑप्शन, जस्ट अ मिनट, ऑप्शन ट्रेडिंग का फायदा भी क्या है, नुकसान भी क्या है। ठीक है? तो यहां पे ऑप्शन ट्रेडिंग अगर मैं बात करूं, आपको वोलैटिलिटी काफी अच्छी मिलती है। ठीक है? सस्ता भी मिलता है, मैं कहूंगा चीप रहता है ज्यादातर, क्योंकि आप देखोगे ₹1 का अगर ATM पे आपने देखा कि ₹20,00,000 था और कॉल ऑप्शन का भी 180 के आसपास था, ठीक है, तो मतलब 50, 50, मतलब एक लॉट में 50 क्वांटिटी, 25 क्वांटिटी आती है, तो उसके हिसाब से आपका सिर्फ 5,000, 5,000 ही वहां पर इन्वेस्टमेंट है। ठीक है? 5,000 इन्वेस्टमेंट है, तो यहां पर आप देख सकते हो कि काफी चीप मिलता है। ठीक है? वोलैटिलिटी भी आपको अच्छी मिलती है, तो प्रॉफिट का भी आपको काफी अच्छा मिलता है, प्रॉफिट मैक्सिमाइजेशन इसमें हो सकता है। ठीक है? यह तीनों चीजें इसमें होती हैं। अभी यहां पर इसका ड्रॉबैक क्या है? अभी वोलैटिलिटी है, जैसे

स्पाइक करती है, वैसे टाइम डीके होता है। तो सबसे ज्यादा इसका प्रॉब्लम होता है टाइम डीके। टाइम डीके इसका बहुत ज्यादा होता है। ठीक है? और यह जो वोलैटिलिटी है, इसकी वजह से इसका रिस्क भी ज्यादा रहता है। ठीक है? वोलैटिलिटी की वजह से रिस्क भी ज्यादा होता है। आप कई बार देखिए कि अगर Nifty एक स्पाइक मारता था, ऑप्शन में भी एक स्पाइक मार के वापस से नीचे जाता है, तो कई बार वो स्पाइक नीचे मारता है, तो आपका स्टॉप लॉस हिट हो जाता है। ठीक है? तो यहां पे वो स्पाइक की वजह से आपको ये काफी ज्यादा रिस्क होता है। ठीक है? काफी ज्यादा रिस्की होता है। प्रॉफिट मैक्सिमाइजेशन, यस, प्रॉफिट इसमें आपको काफी अच्छा मिलता है बिकॉज ऑफ वोलैटिलिटी, लेकिन सेम देखिए कि टाइम डीके, अगर टाइम डीके जो काम कर रहा है, अगर इतना ज्यादा मूव नहीं करता है अपना Nifty, BankNifty या किसी स्टॉक में आप ले रहे हो, तो वहां पर टाइम डीके की वजह से आपका स्टॉप लॉस हिट हो सकता है, नुकसान हो सकता है। इसलिए ऑप्शन में आपको हेजिंग स्ट्रेटजी से जाना पड़ता है, कि आपको हेज करके आप जाइए। ठीक है? जो ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं, ऑप्शन बाइंग करते हैं, सबसे ज्यादा फायदा किसमें होता है? आप स्टॉक में देखोगे, BankNifty या Nifty में देखोगे, तो देखिए इंडेक्सेस में ऑफकोर्स आपको वहां पे लिक्विडिटी मिलती है। ठीक है? तो यहां पर मैं एक लिक्विडिटी का भी इशू मैं बता देता हूं, बिकॉज कई स्टॉक में आप देखोगे लिक्विडिटी बहुत कम होती है। ठीक है?

हालांकि ऑप्शन बाइंग स्टॉक में ज्यादा फायदेमंद होता है, बिकॉज वहां पर टाइम डीके थोड़ा कम होता है एज़ कंपेयर्ड टू इंडेक्सेस। ठीक है? इंडेक्सेस में लिक्विडिटी बहुत अच्छी मिलती है, इसलिए कुछ ज्यादा ही उसमें लोग ट्रेड करते हैं, लेकिन वहीं पर काफी वोलेटाइल होता है, काफी रिस्क होता है, वो भी हमें देखना पड़ेगा। अगर एक प्रॉपर स्ट्रेटेजी के तहत आपको अंडरलाइंग जो स्टॉक्स हैं या इंडेक्सेस हैं, उसकी भी स्ट्रेटेजी बनानी पड़ती है, प्लस ऑप्शन स्ट्रेटेजी से भी जाना पड़ता है, कि हम उसमें कोई स्प्रेड बनाकर जाएं, तभी उसमें फायदेमंद हो सकते हैं, अदरवाइज वहां पर नुकसान काफी ज्यादा होता है। ठीक है? तो हम यहां पर क्या देख रहे हैं कि हमारा फायदा क्या, हमारा नुकसान क्या है। ठीक है? अभी डेल्टा के हिसाब से हमने देखा कि ATM, ITM या कौन सा, उनमें प्रॉफिट हो सकता है, और उसके मुताबिक कैसे लोग ट्रेड ले सकते हैं। ठीक है? तो यहां पर ऑप्शन के बारे में हमने पढ़ा, अभी पढ़ते हैं फ्यूचर के बारे में। ठीक है? तो फ्यूचर ट्रेडिंग जो होती

है, तो हम यहां पर इंडेक्स फ्यूचर्स बाय करते हैं और स्टॉक फ्यूचर्स भी बाय करते हैं। ठीक है? स्टॉक फ्यूचर्स भी बाय करते हैं। ऑप्शन के मुकाबले आप देखोगे, इसमें हम देखेंगे एडवांटेज थोड़ा ज्यादा है, लेकिन एक ही बहुत बड़ा डिसएडवांटेज इसका है, जो कि हम देखेंगे कि दोनों को बराबर कर देता है। ठीक है? पहला यह है, इसका फायदा हम इसमें देखेंगे कि डेल्टा इसका वन होता है। ठीक है? मतलब कि अगर स्टॉक या फिर इंडेक्सेस 100 पॉइंट से ऊपर गया है, तो जो अपना फ्यूचर है, ये भी 100 पॉइंट जाता है। ठीक है? ये भी 100 पॉइंट जाता है, तो डेल्टा इसका वन होता है। तो यहां पर आप देखोगे, जितना स्टॉक ऊपर जाएगा, उतना ही आपका फ्यूचर भी ऊपर जाएगा। ठीक है? ये एक चीज होती है। यहां पर आप दूसरी चीज देखोगे, नो टाइम

डीके। नो टाइम डीके बोल सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे एक्सपायरी आती है, आप यह देखिए कि जो फ्यूचर है, वह जो स्टॉक या इंडेक्सेस है, उससे प्राइस थोड़ा महंगा होता है। अगर इंडेक्सेस चल रहा है मान लीजिए 25,500, तो हम यह कहेंगे कि जो फ्यूचर है, वो 25,580 हो सकता है। ठीक है? 80 ऊपर हो सकता है। तो यह आपको थोड़ा सा वहां पर एक्सपेंसिव होता है, बट टाइम डीके देखोगे इसमें नहीं होता है। ठीक है? लेकिन आप टाइम डीके का थोड़ा सा इसमें असर आपको कहां दिखेगा? जिस दिन एक्सपायरी होती है, जो मंथली एक्सपायरी है, बिकॉज़ फ्यूचर और स्पॉट दोनों एक हो जाते हैं, तो वहां पर उसकी वैल्यू थोड़ी गिर जाती है। तो एक्सपायरी के हफ्ते में थोड़ा हमें देख के करना पड़ता है, वो भी मंथली जो एक्सपायरी होती है, उसकी बात कर रहा हूं। ठीक है? तो एक्सपायरी के दिन थोड़ा हमें देखना पड़ता है। वोलैटिलिटी, ऑफकोर्स, जो स्टॉक में वोलैटिलिटी होगी, यहां पर भी आपको वोलैटिलिटी मिलेगी। ठीक है? वहां भी आपको वोलैटिलिटी मिलेगी, जस्ट अ मिनट,

काफी वोलेटाइल होता है। ठीक है? अभी यहां पर मेजर डिसएडवांटेज क्या होता है कि फ्यूचर जो होते हैं, वो एक्सपेंसिव होते हैं। ठीक है? फ्यूचर जो है, वह एक्सपेंसिव होते हैं। अगर आप एक लॉट बाय करने जाते हो, अगर आप Nifty या BankNifty बाय करने जाते हो, तो आपको लाख से ... तक लगता है। ठीक है? लाख, जस्ट अ मिनट, लाख से 1.25, ठीक है, 1.25 लाख तक लगता है। तो इसमें लॉट साइज होता है, ठीक है, वो सेम लॉट साइज होता है जो ऑप्शन का होता है। तो यहां पर आपको मार्जिन रिक्वायरमेंट थोड़ी ज्यादा होती है कंपेयर टू ऑप्शन, तो हर कोई फ्यूचर ट्रेडिंग नहीं कर पाता है। अभी ये तो आपको इंडेक्सेस की मैं बात कर रहा हूं। अभी स्टॉक की बात करोगे, तो स्टॉक में किसी-किसी में आपको 2 लाख लगता है, किसी-किसी में आपको 3 लाख भी लगता है। ठीक है? एक ही लॉट उसमें बाय करने में 3 लाख भी लगता है। और कोई कमोडिटीज में जाता है, उसमें 4-5 लाख भी लग जाता है, अगर कोई वह नेचुरल गैस है, यह वह सब जो कमोडिटीज हैं, वह बाय कर रहे हैं। ठीक है? तो यहां पर आप देखिए, आपको यहां पर कैपिटल रिक्वायरमेंट बहुत ज्यादा है। कुछ

एडवांटेजेस हैं, लेकिन एक बहुत बड़ा डिसएडवांटेज यहां पर यह है कि इसकी प्राइसिंग बहुत ज्यादा है। वहीं पर आप ऑप्शन में देखोगे, तो 1 लाख अगर मैं इन्वेस्ट कर रहा हूं, तो अच्छी खासी हेजिंग करके मैं बना सकता हूं। ठीक है? अगर ऑप्शन बायर भी है, एज़ अ नेकेड ऑप्शन बायर अगर मैं देखूं, तो उसमें कई लॉट उसमें बाय कर सकता हूं। लेकिन हां, यह कि ऑप्शन ट्रेडिंग में आपको हेजिंग करनी पड़ती है, बिकॉज़ टाइम डीके की वजह से वहां पर नुकसान काफी ज्यादा होता है। फ्यूचर को भी हेज करना पड़ता है। फ्यूचर में थोड़ा ऑप्शन यूज़ करके हम उसमें हेज कर सकते हैं, जैसे कवर्ड कॉल, मैरिड पुट, वो सब यूज़ करके फ्यूचर को हेज करते हैं। ठीक है? तो यहां पर हमने देखा कि फ्यूचर ट्रेडिंग क्या होती है, और हमने यह भी देखा कि ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होती है, दोनों में हमने अंतर देखा। ठीक है? और ऑप्शन में ऑप्शन ग्रीक्स जो होते हैं, वो काफी ज्यादा असर करते हैं, तो उसका प्राइस कम होता रहता है, तो वहां पर राइटर्स जो होते हैं, उनको फायदा होता है, बायर्स को कम फायदा होता है। ठीक है? तो बायर्स अपना फायदा करने के लिए क्या करेंगे? हेज करते हैं, वहां पर बाय के अगेंस्ट सेल भी करते हैं कुछ ऑप्शन। जैसे अभी मैं अगर बुल कॉल स्प्रेड बनाता हूं, ठीक है, तो वहां पर मैं एक कॉल ऑप्शन बाय करूंगा और एक कॉल ऑप्शन को सेल करता हूं, जिसकी वजह से वो स्प्रेड बनता है, कि अगर मार्केट एडवर्सली इफेक्ट करता है, मेरे अगेंस्ट जाता है, मेरा जो प्रेडिक्शन है, फोरकास्टिंग, उसके अगेंस्ट जाता है, तो मुझे ज्यादा नुकसान ना हो सके। ठीक है? तो इस हिसाब से मैं उसमें हेज करता हूं। वहीं पर आप देखोगे, वो सस्ता भी है। ठीक

है? एक लॉट में भी आप देखोगे, जैसे ₹1 है, तो एक लॉट आप देखोगे तो 00 लगेंगे, दो लॉट लोगे तो 5,000 लगेंगे। हालांकि उनको हेज करने जाओगे, तो आपका कैपिटल बढ़ जाता है। ठीक है? फ्यूचर में वही देखोगे, तो आपका कैपिटल ऑलवेज महंगा रहता है। भले आप एक लॉट ले रहे हो, मल्टीपल लॉट लोगे तो आपको मल्टीपल कैपिटल लगता है। ठीक है? तो मतलब वही है कि अगर आपको 1 लाख लग रहा है, दो लॉट लोगे तो 2 लाख लगेगा, ऐसे करके आपको काफी ज्यादा अमाउंट उसमें लगता है। ठीक है? बट ऑप्शन और फ्यूचर में आप देखोगे, डिफरेंसेस ये कि पैसे का डिफरेंस ज्यादा है, अदरवाइज आप बाकी सब पैरामीटर्स को आप देखोगे, तो दोनों बराबर हो जाते हैं। सिर्फ पैसों को लेकर आप देखोगे कि थोड़ा सा डिफरेंस आ जाता है। अदरवाइज वहां पे हम देखेंगे कि किसी एक का ड्रॉबैक किसी के लिए फायदा है, और किसी का एडवांटेज किसी के लिए नुकसान है। ठीक है? तो अपने रिस्क के हिसाब से हम लोग ट्रेड कर सकते हैं। देखेंगे कि अगर ऑप्शन में मुझे ज्यादा फायदा हो रहा है, मेरा कैपिटल रिक्वायरमेंट भी उसमें कम है, और मैं उसको अच्छे से समझ सकता हूं, तो मैं वो ऑप्शन के लिए जा सकता हूं। अदरवाइज, जिनको यह ऑप्शन की कॉम्प्लेक्सिटी को नहीं यूज करना है, वो फ्यूचर से ही ट्रेड करना चाहते हैं, तो फ्यूचर में इस हिसाब से कर सकते हैं, उसमें भी आपको कैपिटल उतना ही लगता है। ठीक है? तो यह था हमारा ऑप्शन वर्सेस फ्यूचर ट्रेडिंग। आई होप यह सेशन आपको पसंद आया होगा। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.