QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Options Built-up live with market data.
Open in app

Mini Option Chain se Weekly Expiry Data Samjhe (Hindi)

Intermediate·Hindi·16 min·1.3K views·11 months ago

The full option chain looks complicated, and many traders trade weekly expiries while reading the monthly option chain. This lesson shows how to view a weekly option chain in Quantsapp, where open contracts and implied volatility are converted to weekly terms and a fair price is shown instead of the futures price.

It then uses the option chain settings to keep only a few strikes around the ATM, view open interest in contracts or in shares, and add Greeks such as delta, theta, vega and gamma.

The second half covers the Option Built-up tool: choosing symbol, expiry, a strike range and a timeframe, reading OI change, OI PCR and volume PCR for only those strikes, and the logic of reading OI as writer positions. It ends with strike selection tips for buyers and finding a range from the heaviest call and put OI.

What you’ll learn

✓View a weekly expiry option chain with fair price and weekly IV
✓Limit the option chain to a few strikes around the ATM
✓See open interest in contracts or shares and add Greeks
✓Read OI change, OI PCR and volume PCR in Option Built-up
✓Choose ITM, ATM or OTM strikes as a buyer based on expiry and events
Transcript

ऑप्शन चेन शेयर मार्केट की एक्सेल शीट है। दिखने में बहुत कॉम्प्लिकेटेड, बट आप अकेले नहीं हो। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग ऑप्शन चेन को सिंपलीफाई करने वाले हैं। ना सिर्फ सिंपलीफाई, बल्कि इस ऑप्शन चेन को छोटा कर देंगे, और एक मिनी ऑप्शन चेन की हेल्प से मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से ट्रेड करना है। आइए शुरू करते हैं। अगर Nifty के चार्ट को हम यहां पे देखें, तो मुझे यहां पे दिख रहा है कि नॉर्मली अगर मैं लास्ट के कुछ ट्रेडिंग सेशन को देखूं, तो Nifty में 1.5% से ऊपर का मूव आना थोड़ा सा कम चांसेस होते हैं, यानी रेयर होता है। अगर आप देखोगे तो पिछली कई जो ट्रेडिंग सेशन थे, मैंने Nifty के मोमेंटम को देखा। 1.5% से 2% का मोमेंटम काफी मुश्किल यहां पे रहता है। इसका मतलब, अगर मार्केट लोअर वॉल्स के साथ ट्रेड कर रहा है, तो ज्यादा मोमेंटम मैं Nifty में एक्सपेक्ट नहीं कर रहा हूं। अब क्वेश्चन ये आता है कि अगर हम ज्यादा मोमेंटम एक्सपेक्ट नहीं कर रहे हैं, यानी मैं मानता हूं कि Nifty पॉजिटिव साइड में 200 पॉइंट और नेगेटिव साइड में 200 पॉइंट मूव करने की क्षमता रखता है एवरेज, तो हम इतनी दूर की स्ट्राइक प्राइस पे क्यों अपनी पोजीशंस बना रहे हैं? और यहीं से शुरुआत होती है उस कंफ्यूजन की, जहां पर ट्रेड बन रहा है वीकली एक्सपायरी में, बट ऑप्शन चेन देख रहे हैं मंथली एक्सपायरी की। तो आइए

किस तरीके से इस ऑप्शन चेन को सिंपलीफाई करते हैं, यहां से हम शुरू कर रहे हैं। सो सबसे पहले, अगर आप देखोगे, ऑप्शन चेन बहुत कॉम्प्लिकेटेड, बट पहली चीज, ऑप्शन चेन जो Quantsapp की अगर आप देखोगे, तो आपको यहां पे एक अपॉर्चुनिटी मिलती है, यानी आपके पास मल्टीपल एक्सपायरीज यहां पे आपके पास अवेलेबल है। अगर आप देखोगे ऑप्शन चेन, सो Nifty में दिस इज़ द 28th अक्टूबर 2025, यानी पहले मैं मंथली एक्सपायरी देख रहा हूं, तो आपको मंथली एक्सपायरी तो हर जगह मिल जाएगी। बट अगर आप वीकली एक्सपायरी का ऑप्शन चेन देखना चाहते हो, सो ये फैसिलिटी भी आपको Quantsapp में अवेलेबल है। आप देख सकते हो कि जितना भी मेरा यहां पे डाटा था, चाहे मैं ओपन कॉन्ट्रैक्ट्स की बात करूं, चाहे मैं इंप्लाइड वोलेटिलिटी की बात करूं, वो पूरा कन्वर्ट हो चुका है इन वीकली टर्म्स। साथ ही साथ, अगर आप यहां पे देखोगे, तो नाउ इट इज़ नॉट डिनोटिंग द फ्यूचर्स प्राइस, बल्कि आपको यहां पे फेयर प्राइस दिख रहा होगा। तो जो ऑप्शन चेन मंथली की आती है, उसको हमने एडजस्ट करके, मॉडिफाई करके वीकली के लिए आपको यहां पे दे दिया है। सेकंड चीज, नॉट ओनली ऑफ वन वीक, बल्कि जो भी वीक का आपको यहां पे ऑप्शन चेन का डाटा देखना है, तो Quantsapp में आपके पास वो अवेलेबल हो जाएगा। उससे पहले, अगर आपने अभी तक Quantsapp को सब्सक्राइब या साइन अप नहीं किया है, तो नीचे डिस्क्रिप्शन पे मैंने लिंक डाल दिया है। आपको यहां साइड पे दिख

जाएगा कि एक लिंक है। आप वहां पे टैप करके Quantsapp को साइन अप कर सकते हो। तो वीकली ऑप्शन चेन मिलने से मुझे यह फायदा होगा कि मैं अपनी जो वीकली स्ट्राइक प्राइस है, उनके आईवी, उनके ओपन इंटरेस्ट और उनके वॉल्यूम की टर्म्स को देख के फिर उनके अंदर ट्रेड कर सकता हूं। ये पहली चीज़ थी। दूसरी चीज़, अगर आप यहां पे देखोगे, सो नाउ वी हैव अ सेटिंग फंक्शन ऑप्शन चेन के ऊपर। आप इसको जैसे ही क्लिक यहां पे करोगे, तो आपको अपनी ऑप्शन चेन मॉडिफाई करने का एक मौका यहां पे मिलता है। यानी सबसे पहले तो मैं रेंज सेलेक्ट कर सकता हूं कि कौन सी रेंज मुझे चाहिए। फिलहाल के लिए 19,350 से लेके 30,650 का स्ट्राइक प्राइस यहां पे गिवन है। सो मैं इसको मैनुअली मॉडिफाई कर सकता हूं एज़ पर माय रिक्वायरमेंट। साथ ही साथ, यहां पे ऑटोमेटिकली दिया गया है, अगर आपको स्ट्राइक प्राइस एटीएम के चार स्ट्राइक प्राइस ऊपर या एटीएम के चार स्ट्राइक प्राइस नीचे, इस तरीके से आपको अपनी ऑप्शन चेन को बनाना है, तो आप ये सेलेक्ट कर सकते हो कि 25,300 जो एटीएम चल रहा है, इससे पांच स्ट्राइक प्राइस ऊपर या पांच स्ट्राइक प्राइस नीचे, बस इतनी ही ऑप्शन चेन मुझे चाहिए। तो देखिए, इसको हम सेलेक्ट कर लेते हैं, फाइव को, एंड देन अप्लाई। तो आप देखोगे, आपकी जो ऑप्शन चेन है, ये 25,050 से लेके 25,550 तक का बन चुका है। यानी अब मैं सिर्फ इसी ऑप्शन चेन को

एनालाइज कर रहा हूं। और दूसरी चीज, अगर आप यहां पे डेटा देखोगे, कि टोटल ओपन कॉन्ट्रैक्ट्स, टोटल वॉल्यूम, वो भी आपको सिर्फ इन्हीं स्ट्राइक प्राइस का देखने को मिलेगा। यानी आप एक्स्ट्रा डाटा को एनालाइज नहीं कर रहे हो। यही नहीं, इस ऑप्शन चेन के अंदर आपके पास ओआई पीसीआर, वॉल्यूम पीसीआर, साथ ही साथ ओपन इंटरेस्ट कितना है? नाउ ओपन इंटरेस्ट नॉट ओनली इन कॉन्ट्रैक्ट्स, बट इन शेयर्स भी आपके पास अवेलेबल है। यानी कॉन्ट्रैक्ट्स का मतलब कि कितने कॉन्ट्रैक्ट्स मार्केट में ट्रेड हो रहे हैं, एंड उन कॉन्ट्रैक्ट्स की टोटल वैल्यू कितनी है, वो आपको यहां पे दिखती है इन शेयर्स। मैं आपको करके दिखाता हूं। तो यहां पे आप देखिएगा, सबसे पहले सेटिंग्स में जब आप जाओगे, तो सेटिंग्स में जाने के बाद आपको नीचे ऑप्शन मिलेगा कि आपको ओपन इंटरेस्ट किस टर्म्स में देखना है। अगर आप शेयर सेलेक्ट करते हो एंड अप्लाई करते हो, तो आपको दिखेगा ओपन इंटरेस्ट पुट साइड पे 1.20 करोड़ का मुझे दिख रहा है। यानी 1.20 करोड़ इज़ द वैल्यू ऑफ़ ओपन इंटरेस्ट। अगर मैं कॉन्ट्रैक्ट्स में बात करूं, तो वापस सेटिंग में जाके हम कॉन्ट्रैक्ट्स को सेलेक्ट कर सकते हैं, देन अप्लाई। तो अब हम देख सकते हैं, जो 1.20 करोड़ का एक वैल्यू था, उसमें कितने कॉन्ट्रैक्ट्स ट्रेड हो रहे हैं। तो नाउ वी कैन सी कि पुट साइड पे 1.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स ट्रेड हो रहे हैं। और

इसी तरीके का कॉन्ट्रैक्ट आपको दिख जाएगा इन द कॉल साइड एज़ वेल। तो अब आप कॉल साइड और पुट साइड पे अपने कॉन्ट्रैक्ट्स और टोटल वैल्यू को भी कंपेयर कर सकते हो, और वो भी पूरी ऑप्शन चेन के लिए नहीं, जितनी स्ट्राइक प्राइस आपको एक्चुअल में देखनी है, यानी जितना आप एक्सपेक्ट कर रहे हो कि Nifty मूव करेगा, सिर्फ उतनी ही स्ट्राइक प्राइस का। इसके साथ, जो लोग ऑप्शन चेन को देखना पसंद करते हैं, उनको पता होगा कि ग्रीक्स एक बहुत इंपॉर्टेंट चीज है। सो नाउ इन Quantsapp हमने यहां पे ग्रीक्स की एक फैसिलिटी आपको दी है। तो प्राइस में जाके अगर आप ग्रीक्स के ऑप्शन को सेलेक्ट करके अप्लाई करते हो, तो नाउ आई कैन सी कि मेरे स्ट्राइक प्राइस का कितना डेल्टा चल रहा है, कितना थीटा, यानी कितना प्रीमियम डिके होगा पर डे, साथ ही साथ वेगा, यानी वोलेटिलिटी के बढ़ने या उतरने पर मेरे प्रीमियम पे कितना इफेक्ट पड़ेगा, एंड गामा। ये सारी चीजें ऑप्शन चेन में अवेलेबल हैं, तो इनको भी आप जाके एनालाइज कर सकते हो। गाइस, यहां पे एक और चीज आती है कि मैंने ऑप्शन चेन को तो मॉडिफाई कर दिया है, बट अगर मुझे सिग्नल मिल जाते कि टोटल ओपन कॉन्ट्रैक्ट्स या वॉल्यूम पीसीआर या ओआई पीसीआर के हिसाब से अभी मार्केट में बाइंग हो रही है या अभी मार्केट में राइटिंग हो रही है, और वो भी कॉल साइड से या पुट साइड से। अगर इन सारे क्वेश्चंस का आंसर मुझे मिल जाए, तो ट्रेडिंग कितनी इजी हो जाए। तो इन्हीं चीजों का आंसर लेके आ

चुका है Quantsapp का एक टूल, जिसका नाम है Option Built-up। अब Option Built-up क्या करता है? ये आपको अपनी जो ऑप्शन चेन है, उसको मॉडिफाई करने का एक ऑप्शन देता है, बट साथ ही साथ आपको रीडिंग भी देता है कि एज़ पर द डाटा ऑफ दोज़ स्ट्राइक प्राइस, जो आपने सेलेक्ट करी है, मार्केट में एक्चुअली चल क्या रहा है। आइए दिखाता हूं कैसे। तो सबसे पहले सिंबल पे आप Nifty सेलेक्ट कर सकते हो। अगर आप किसी स्टॉक में ट्रेड कर रहे हो, तो अपने स्टॉक का नाम यहां पे सेलेक्ट कर लीजिएगा। सेकंड, आपको सेलेक्ट करनी है अपनी एक्सपायरी। तो एक्सपायरी, वीकली एक्सपायरी भी अवेलेबल है, और उसके साथ-साथ आप यहां पे मंथली एक्सपायरी भी सेलेक्ट कर सकते हो। मीनवाइल, मैं अभी यहां पे एक मंथली एक्सपायरी को सेलेक्ट कर लेता हूं। दूसरी चीज, आपको यहां पे स्ट्राइक प्राइस अवेलेबल है। राइट नाउ अगर मैं देखूं, तो जो एटीएम स्ट्राइक प्राइस है, दैट इज़ ट्रेडिंग एट 25,250। मान लिया कि Nifty यहां से 200-200 पॉइंट का एक मूवमेंट देगा, 200 पॉइंट ऊपर एंड 200 पॉइंट नीचे, एंड दैट इज़ द रियलिस्टिक चीज़, राइट? कि 200 पॉइंट का ही मोमेंटम आएगा, उससे ज्यादा एक्सपेक्ट नहीं कर रहा हूं। सो मैं क्या करूंगा? मैं 200 पॉइंट के अंडर आने वाली स्ट्राइक प्राइस के डाटा को एनालाइज़ करूंगा। सो 25,250 से 200 पॉइंट नीचे एंड 25,250 से 200 पॉइंट ऊपर के स्ट्राइक प्राइस हैं, हम यहां पे सेलेक्ट कर लेते हैं। सो 25,250 से अगर मैं देखूं, तो 25,050, ये मेरा नीचे का स्ट्राइक प्राइस, यहां तक मैं सेलेक्ट कर लेता हूं, एंड ऊपर की साइड

पे 25,450। तो ये स्ट्राइक प्राइस मैंने सेलेक्ट कर ली है। एंड अब यहां पे आपको सेलेक्ट करना है अपना टाइम फ्रेम। तो एक इंट्राडे ट्रेडर, चाहे आप 15 मिनट में ट्रेड करते हो, चाहे आप 60 मिनट्स में ट्रेड करते हो, राइट? तो हम यहां पे क्या करेंगे? अपने टाइम फ्रेम को सेलेक्ट कर लेते हैं। सो मैं यहां पे सेलेक्ट कर लेता हूं 15 मिनट्स। ठीक है? नाउ आप पे डिपेंड करता है, अगर आप 5 मिनट पे कंफर्टेबल हो, यू कैन ट्रेड इन 5 मिनट एज़ वेल। थोड़े से नॉइज़ को कैंसिल करने के लिए मैं यहां पे 15 मिनट का सहारा ले रहा हूं। अब आप एक चीज़ देखिए। करेंटली 10:02 का जो टाइम फ्रेम है, वो तो अभी ओपन है और यहां पर अभी डाटा बन रहा है। 10:00 बजे का डाटा अगर हम यहां पर देखें, तो सबसे पहले ये मुझे बता रहा है कि ओपन इंटरेस्ट में कितना चेंज आया है फ्रॉम द कॉल साइड, एंड ओपन इंटरेस्ट में कितना चेंज आया फ्रॉम द पुट साइड। अब यहां पे मैं आपको बताना चाहूंगा एक लॉजिक, ठीक है? एंड उसके बाद हम वापस ऑप्शन चेन पे आएंगे। नाउ लॉजिक ये कहता है कि अगर मैं ओपन इंटरेस्ट की बात करूं, तो ओपन इंटरेस्ट को हम हमेशा डिकोड करते हैं इन टर्म्स ऑफ सेलर्स, यानी राइटर्स, राइट? दूसरी चीज ये है कि अगर मैं एक राइटर हूं, सेलर हूं, तो मैं हमेशा थोड़ा सा ओटीएम साइड पे ही अपनी पोजीशन बनाना चाहूंगा। व्हाई? बिकॉज़ वहां पे मुझे रिस्क क्या है? कम है, एज़ अ राइटर। ठीक है? अगर मैं एक बायर हूं, तो मैं ज्यादातर अपनी पोजीशन आईटीएम साइड पे बनाना चाहूंगा। बिकॉज़ वहां पे मुझे क्या है?

रिस्क कम है। तो अगर एक सेलर ओटीएम साइड पे अपनी पोजीशन बनाता है, इसका मतलब सेलर का व्यू क्या है? कि मार्केट एक सर्टेन पॉइंट से नीचे रहने वाला है। मतलब अगर मैं 500 के कॉल को सेल कर रहा हूं, तो सेलर का व्यू ये है कि मार्केट 500 के नीचे रहेगा। साइडवेज भी रह सकता है, गिर भी सकता है, बट 500 को ऊपर ब्रेक नहीं करेगा। दिस इज़ द व्यू ऑफ़ अ सेलर, राइट? अब अगर ओटीएम साइड पे जो भी पोजीशंस बनती हैं, वो पोजीशंस राइटर्स की पोजीशन होती हैं, तो इसका मतलब वो रेजिस्टेंस का काम करती हैं, करेक्ट? तो मैं ये बोल सकता हूं कि अगर मार्केट 25,000 पे ट्रेड कर रहा है, तो एंड 25,200, यानी ये सारे क्या रहेंगे? ये सारे मार्केट में रेजिस्टेंस का काम करेंगे। एंड अगर मार्केट में ओपन इंटरेस्ट कॉल साइड से इंक्रीस होता है, इसका मतलब कॉल राइटर्स अपनी पोजीशन बढ़ा रहे हैं, तो ऊपर रेजिस्टेंस फॉर्म हो रहा है। सिमिलरली, अगर पुट राइटर्स अपनी पोजीशन को बढ़ा रहे हैं, यानी जो पुट साइड का ओपन इंटरेस्ट है वो तेजी से इंक्रीस हो रहा है पॉजिटिव साइड पे, इसका मतलब पुट राइटर्स अपनी पोजीशन बना रहे हैं ओटीएम साइड पे, एंड सपोर्ट क्रिएट हो रहा है, राइट? अगर आपको ये लॉजिक समझ आया, वेरी गुड। अगर नहीं समझ आया, तो आइए प्रैक्टिकल देख के और इसको

क्लियर करते हैं। तो मैं आपको वापस ले आता हूं Quantsapp की ऑप्शन चेन पे, एंड हमने यहां पे Option Built-up पे काम कर रहा है। आप देखिए, मैं करीबन यहां पे 10:00 बजे का डेटा को देख रहा हूं, एंड 10:00 बजे जो ये बिल्ट-अप मुझे शो कर रहा है, सबसे पहले ये मुझे दिखा रहा है कि कॉल साइड पे जो चेंज है, दैट इज़ पॉजिटिव, राइट? तो आप यहां पे देख सकते हो, 10:00 बजे जो कॉल साइड का चेंज इन ओआई है, वो पॉजिटिव है, दैट इज़ 0.83 पॉजिटिव, राइट? अगर मैं इसमें देखूं प्राइस का चेंज, तो प्राइस चेंज कॉल साइड पे थोड़ा सा नेगेटिव है। बट दैट इज़, वी आर टॉकिंग अबाउट प्रीमियम। प्रीमियम ऊपर-नीचे करेगा, तो आप यहां पे प्राइस के चेंज को नहीं देखोगे, राइट? हमें ओपन इंटरेस्ट के चेंज को सबसे पहले देखना है। अब ओपन इंटरेस्ट के चेंज में द प्रॉब्लम इज़ दैट कि दोनों ही साइड से ओपन इंटरेस्ट पॉजिटिव साइड पे इंक्रीस कर रहे हैं, राइट? आप देख सकते हो कि कॉल साइड से भी राइटर्स अपनी पोजीशन को इंक्रीस कर रहे हैं, भले ही बहुत छोटा सा नंबर है, बट इंक्रीस कर रहे हैं। सिमिलरली, पुट साइड से भी जो पुट राइटर्स हैं, वो भी अपनी पोजीशन को इंक्रीस कर रहे हैं। तो मुझे ओपन इंटरेस्ट के चेंज को देख के तो अभी कुछ भी क्लियर नहीं हो रहा है। तो अब यहां पे और चीजों को देखते हैं। अब देखिए, ओआई पीसीआर यहां पे इंक्रीस हो रहा है, एंड ओआई पीसीआर जब इंक्रीस होता है, तो इसका मतलब प्राइस आपका इंक्रीस होने वाला है, करेक्ट? एंड सिमिलरली वॉल्यूम पीसीआर आपका यहां से इंक्रीस हो रहा है, एंड जब वॉल्यूम पीसीआर इंक्रीस होता है, तो आपका प्राइस जो है वो गिरावट की साइड पे

आता है। अब इस सारी चीजों को देख के अगर आप थोड़ा सा भी कंफ्यूज हो रहे हो, तो कंफ्यूज होने की चांसेस नहीं है। क्यों ये मैं बोल रहा हूं? बिकॉज़ जब आप मंथली का ऑप्शन चेन देख रहे थे, तो आपको एक वॉल्यूम पीसीआर दिख रहा था ओवरऑल ऑप्शन चेन का, या फिर आपको एक ओआई पीसीआर दिख रहा था ओवरऑल ऑप्शन चेन का। यहां पे आपने जो स्ट्राइक प्राइस सेलेक्ट करी है, सिर्फ उसी का ओपन इंटरेस्ट का पीसीआर, वॉल्यूम का पीसीआर और चेंज कॉल या पुट साइड पे, सिर्फ वो आपको दिख रहा है। एंड इन सारी चीजों को देखते हुए एक फाइनल रेटिंग आपको यहां पे मिल रही है कि आपको करना क्या है: पुट बाय करना है, कॉल राइटिंग करनी है, पुट राइटिंग करनी है, कॉल बाय करना है। ये रीडिंग आपको यहां पे मिल जाती है। सो दिस इज़ हाउ यू कैन यूज़ द Option Built-up। तो देखा आपने, किस तरीके से आपको ऑटोमेटिकली रीडिंग मिल जाएगी कि मार्केट में आपको करना क्या है, और खासतौर पे अगर आप एक इंट्राडे ट्रेडर हो, चाहे वह बायर हो, चाहे सेलर हो, राइट? तो यहां पे आपको ऑटोमेटिकली रीडिंग मिल जाती है। अब इस रीडिंग के थ्रू आप क्या कर सकते हो? आप सबसे पहले जाके ओपन इंटरेस्ट को चेक कीजिए कि ओपन इंटरेस्ट में अब क्या चल रहा है। आपको रीडिंग मिल चुकी है, बट अगर आपको बाइंग करनी है, यानी अगर आप एक बायर हो, तो मैं आपको एक और अच्छी चीज यहां पे बता देता हूं। सबसे पहले, एज़ अ बायर आपको क्या करना है? आपको यह डिसाइड करना है कि स्ट्राइक प्राइस कौन सी चूज़ करी जाए। तो इसके लिए मैं आपको एक बहुत अच्छी चीज बता देता हूं कि स्ट्राइक प्राइस का सिलेक्शन

किस तरीके से आप कर सकते हो। सो सबसे पहले, अगर आप एक बायर हो और आप जो ट्रेड कर रहे हो वो अपनी एक्सपायरी से काफी पास कर रहे हो, यानी नियर एक्सपायरी ट्रेड कर रहे हो, तो उस टाइम पे आप थोड़ा सा फोकस करेंगे ऑन इन द मनी स्ट्राइक प्राइसेस, यानी इन द मनी वाले स्ट्राइक प्राइसेस पे। व्हाई? बिकॉज़ यहां पे आपको थोड़ा सा रिस्क कम रहेगा एज़ कंपैरिजन टू ओटीएम, और खासतौर पे मैं बात कर रहा हूं जब आप एक बायर हो। ठीक है? तो आप क्या करोगे? नियर एक्सपायरी में ट्रेड करोगे और इन द मनी लेवल्स के साथ। साथ ही साथ, अब अगर आप बहुत दूर ट्रेड कर रहे हो अपनी एक्सपायरी से, तो बहुत ध्यान से सुनिएगा, आप उस टाइम पे एटीएम स्ट्राइक प्राइस के साथ ट्रेड कर सकते हो। ठीक है? एंड इन केस अगर आप ट्रेड कर रहे हो कुछ इवेंट पे, फॉर एग्जांपल बजट चल रहा है, या फिर यू नो कि इलेक्शन आने वाला है, या फिर फेड रेट्स डिस्कस होने वाले हैं, यू नो कि आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी का अनाउंसमेंट होने वाला है, तो जिस भी दिन इस तरीके के इवेंट्स होते हैं, उस दिन आपको पता है कि वोलेटिलिटी बढ़ेगी, राइट? मार्केट में बड़े स्विंग्स आएंगे, तो उस दिन आप ओटीएम पे ट्रेड कर सकते हो, ओटीएम साइड पे, एंड ऐसा नहीं कि डीप ओटीएम ट्रेड कर रहे हो। जस्ट ओटीएम पे ट्रेड कीजिएगा। सो इस तरीके से एक बायर अपने स्ट्राइक प्राइस का सिलेक्शन भी कर सकता है, और साथ ही साथ मार्केट में करना क्या है? बाइंग करनी है, राइटिंग करनी है, कॉल को बाय करना है, कॉल

को सेल करना है, ये सारी चीजें तो आपको Option Built-up बता ही रहा है। बट एक चीज यहां पे है। अगर आपको Option Built-up यूज़ करना है, तो उसके लिए Quantsapp आपको साइन अप करना पड़ेगा। नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक दे दिया है, तो जल्दी से जाके लिंक को टैप करके खुद को साइन अप कर लीजिए, एंड अपनी ऑप्शन चेन को अपने हिसाब से मॉडिफाई कर सकते हो, अपने हिसाब से अपने स्ट्राइक प्राइस का सिलेक्शन कर सकते हो, एंड आपको जो डाटा मिलेगा वो उन्हीं स्ट्राइक प्राइस का मिलेगा। नॉट इवन डाटा, बल्कि आपको बताया जा रहा है कि एक्चुअल में मार्केट में कंडीशंस क्या चल रही हैं, राइटिंग की या बाइंग की। साथ ही साथ, अगर राइटर की बात करें, तो राइटर को लेवल चाहिए कि कौन से लेवल के बीच में मार्केट रह सकता है। सो उसके लिए उसको एनालाइज़ करना पड़ेगा कि हैविएस्ट कॉल का ओआई कहां पे है और हैविएस्ट पुट का ओआई कहां पे है। तो ओपन इंटरेस्ट को यूज़ करके आप यह भी कर सकते हो। सो आपको यहां पे दिख जाएगा कि हैविएस्ट कॉल का एडिशन कहां पे हो रहा है। सो आई कैन सी कि अभी के मार्केट की अगर बात करें, तो 25,300 एक स्ट्रांग रेजिस्टेंस यहां पे लग रहा है, एंड यहां पे काफी अच्छा एडिशन भी है। अगर मैं बात करूं पुट साइड की, तो पुट साइड पे एक अच्छा एडिशन 25,100 पे है, और यहां पे अच्छा ओपन इंटरेस्ट भी एक्यूमुलेट है। सो ये आपको ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन दे देता है कॉल की हैविएस्ट ओआई का और पुट की हैविएस्ट ओआई का। तो एक रेंज आपको पता चल जाती है, और फिर आप इस रेंज को राइट कर सकते हो एज़ अ राइटर। तो

दोस्तों, इस तरीके से आप ऑप्शन चेन को यूज़ कर सकते हो और एक कॉम्प्लिकेटेड ऑप्शन चेन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हो। आज ही जॉइन कीजिए Quantsapp, नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक दिया गया है। साइन अप करके अपनी ऑप्शन चेन को अपने हिसाब से मॉडिफाई करो, और एक मिनी ऑप्शन चेन की हेल्प से, जहां पे कम मेहनत और एक्यूरेट ट्रेड्स आपको मिलेंगे, आप वो यूज़ कर सकते हो। तो फिलहाल के लिए मैं, अंकित सिंह रावत, आप सभी का धन्यवाद करता हूं। बट अगर आपने अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो मेक श्योर सब्सक्राइब कर लीजिएगा, एंड वीडियो को लाइक एंड शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 207 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.