Built-up Cycle se Bade Swing Trends Pakde (Hindi)
This lesson explains the four futures built-up states from the relationship between price and open interest: long built-up, short covering, short built-up and long unwinding.
The trainer shows the Built-Up Scrip Symbol view in Quantsapp's Track section to see each F&O stock's intraday built-up and filter by type. He then explains that an uptrend repeats a long and long-unwinding cycle, while a downtrend repeats a short and short-covering cycle.
Using the Cycle tab with a 20-session look-back, a minimum of 14 matching sessions and the auto sector filter, he shortlists Ashok Leyland and Eicher Motors. He reads the open interest chart for put support and call resistance, and builds a bull call spread on Eicher Motors in the trade form, saving the position in Architect.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
दोस्तों, मैं आया हूं आपको एक बड़ी पिक्चर दिखाने, यानी हम बात करेंगे मार्केट के डायरेक्शन के बारे में, और यहां पे हम रिलेशनशिप देखेंगे ओपन इंटरेस्ट और प्राइस का। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की इस ऑप्शन की सीख में हम लोग प्राइस मूवमेंट नहीं, बल्कि मार्केट साइकिल को पढ़ने वाले हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं। दोस्तों, सबसे पहले बात करते हैं फ्यूचर्स बिल्ट-अप के बारे में, यानी प्राइस मूवमेंट और ओपन इंटरेस्ट के बीच का क्या रिलेशन है? सबसे पहले मैं आपको यह बता देता हूं। तो इसके लिए अगर आप प्राइस के मूवमेंट को देखो, तो प्राइस आपको अगर पॉज़िटिव साइड पर ट्रेड करता हुआ नज़र आ रहा है, यानी प्राइस आपका इंक्रीज़ हो रहा है, और इसी के साथ आपका जो ओपन इंटरेस्ट है, ओपन इंटरेस्ट यानी ओपन जो कॉन्ट्रैक्ट्स हैं मार्केट में, वो भी इंक्रीज़ हो रहे हैं, यानी लगातार बढ़ते हुए प्राइस के साथ नई पोज़िशंस मार्केट में बनाई जा रही हैं। ये जो सेंटीमेंट होता है, ये सेंटीमेंट मार्केट में एक बुलिश सेंटीमेंट आपको दिखाता है, यानी मार्केट जो है, वो पॉज़िटिव साइड पे ट्रेड कर सकता है। नाउ, अगर यही प्राइस अगेन आपको इंक्रीज़ होता हुआ दिखाई दे, बट यहां पे ओपन इंटरेस्ट जो आपका है, वो ओपन इंटरेस्ट कम यहां पे हो रहा है। जब हम पहली वाली कंडीशन देख रहे थे, तो उसमें आपका जो ओपन इंटरेस्ट था, वो लगातार इंक्रीज़ हो रहा था अलॉन्ग विद द
प्राइस। बट सेकंड कंडीशन में प्राइस इंक्रीज़ हो रहा है, बट आपका ओपन इंटरेस्ट यहां पे कम हो रहा है। ये आपको बताने की कोशिश कर रहा है कि यहां पे जब प्राइस ऊपर की साइड पे इंक्रीज़ कर रहा है, तो पार्टिसिपेंट्स यहां से अपनी एग्ज़िट बना रहे हैं। एंड अगर वो एग्ज़िट बना रहे हैं, तो शायद वो यहां पे या तो प्रॉफिट कवर कर रहे होंगे, या फिर जो सेलर्स हैं, सेलर्स अपनी पोज़िशन को यहां पे कवर कर रहे होंगे, ओके? सो दैट इज़ द लॉजिक बिहाइंड ओपन इंटरेस्ट का कम होना। और इसी को हम मार्केट में बोलते हैं एक न्यूट्रल सेंटीमेंट, या फिर एक वीक बुलिश मोमेंटम, आप यहां पे बोल सकते हो, ठीक है? अब इसके साथ, ये तो हमने दो कंडीशन देखीं, जब प्राइस इंक्रीज़ हो रहा था। अगर मैं बोलूं कि प्राइस में गिरावट आ रही है, सो हमारी पहली कंडीशन होगी जब प्राइस आपका गिर रहा है, बट इस गिरते हुए प्राइस के साथ जब आपने ओपन इंटरेस्ट को जाके देखा, तो ओपन इंटरेस्ट आपका इंक्रीज़ हो रहा था, यानी जब प्राइस गिरावट की साइड पे है, तो लगातार मार्केट में नए कॉन्ट्रैक्ट्स बन रहे हैं, लोग नई पोज़िशंस यहां पे बना रहे हैं। तो जो गिरावट है, उसमें लोग इंटरेस्टेड हैं, एंड दैट इज़ व्हाई ये वाला जो सेंटीमेंट होता है, ये मार्केट में आपको बेयरिश सेंटीमेंट दिखाता है, करेक्ट? तो ये आपका हो चुका है बेयरिश सेंटीमेंट। लास्ट जो यहां पर कंडीशन आपको मिलती है, दैट इज़ अगेन आपका प्राइस यहां पर गिर रहा है, बट इस
टाइम पे आपका जो ओपन इंटरेस्ट है, वो भी गिर रहा है। यानी अगर मैं बोलूं कि एक बुलिश मोमेंटम मार्केट में था, और अब एक रेज़िस्टेंस से एक बेयरिश, हल्का सा मोमेंटम आ रहा है, एंड काफी लोग इसको रीटेस्ट भी बोलते हैं, कि मार्केट रीटेस्ट कर रहा है, बट यहां पे एक्चुअली जो बायर्स थे, जिन्होंने बाय किया था पहले, वो अपने प्रॉफिट को बुक कर रहे हैं। एंड जब प्रॉफिट को बुक कर रहे हैं, तो प्राइस आपका नीचे की साइड पे जा रहा है। बट इसके साथ-साथ जो आपका ओपन इंटरेस्ट है, यानी जो कॉन्ट्रैक्ट्स हैं, तो जब कोई प्रॉफिट बुक करेगा, तो वो मार्केट से एग्ज़िट लेगा, यानी ओपन इंटरेस्ट आपका कम होगा। सो दैट इज़ व्हाई, जब ओपन इंटरेस्ट और प्राइस दोनों ही कम होते हैं, तो वो कंडीशन मार्केट में अगेन एक न्यूट्रल कंडीशन यहां पे दिखाती है। अगर हम इनको मार्केट के टर्म्स में बात करें, तो जो पहली कंडीशन आपकी थी, जो बुलिश मोमेंटम को दिखाती है, दैट इज़ योर लॉन्ग बिल्ट-अप। यानी जब भी किसी स्टॉक के अंदर लॉन्ग बिल्ट-अप बनता है, यानी एक बुलिश सेंटीमेंट को आपको शो कर रहा है। अगर किसी स्टॉक में प्राइस इंक्रीज़ हो रहा है, बट ओपन इंटरेस्ट गिरावट की साइड पे है, तो वो स्टॉक आपको बताता है कि यहां पे शॉर्ट कवरिंग चल रही है, यानी जो शॉर्ट्स थे, वो अपनी पोज़िशन को कवर कर रहे हैं। थर्ड कंडीशन, जहां पे प्राइस गिर रहा है, बट ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हो रहा है, यानी स्ट्रेंथ इंक्रीज़ हुई है गिरते हुए मार्केट में, इस बिल्ट-अप को हम बोलते हैं
शॉर्ट बिल्ट-अप, जो आपके बेयरिश मोमेंटम को शो करता है। नाउ द लास्ट वन, जहां पे आपका प्राइस गिर रहा है, बट ओपन इंटरेस्ट भी गिर रहा है, ये कंडीशन मार्केट में कहलाती है, जहां पर बायर्स अपने प्रॉफिट को बुक कर रहे हैं, यानी जो लॉन्ग्स हैं, जो बायर्स हैं, वो अनवाइंड कर रहे हैं। तो लॉन्ग अनवाइंडिंग इस पोज़िशन को बोला जाता है। तो ये चार तरीके के बिल्ट-अप हैं, जो आपकी हेल्प करेंगे मार्केट में क्या चल रहा है, एक्चुअली उसको समझने में, करेक्ट? तो आइए, अब आपने अगर ये बिल्ट-अप सीख लिया है, तो मैं आपको अब एप्लीकेशन पे लेके चलता हूं, Quantsapp एप्लीकेशन पे। अगर आपने अभी तक Quantsapp एप्लीकेशन पर साइन अप नहीं किया है, तो नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने लिंक दे दिया है। वहां पे जाके आप Quantsapp पर साइन अप कर सकते हो, एंड गाइज़, आप इसको फ्री में भी यूज़ कर सकते हो। देयर आर मल्टीपल टूल्स, जो बिल्कुल आप लोगों के लिए फ्री हैं। तो बिल्कुल साइन अप कीजिए, एंड मेरे साथ आप सभी लोग अपना एप्लीकेशन ओपन यहां पे कर लीजिए। तो दोस्तों, मैंने ओपन कर लिया है एप्लीकेशन। एंड यहां पे Track सेक्शन में आपको फ्यूचर्स OI के नीचे सेकंड ऑप्शन मिलता है, दैट इज़ Built-Up Scrip Symbol। आप जैसे इसको ओपन करते हो, तो यहां पे पहला सेगमेंट है, जिस पे सिंबल लिखा है, यानी ये आपको ओवरऑल F&O के अंदर जितने भी स्टॉक्स हैं, उन सारे स्टॉक्स का डेटा आपको यहां पे शो कर रहा है, एंड बता रहा है कि आज इंट्राडे पे उनके अंदर कौन सा नैरेशन
यहां पे चल रहा है। यानी अगर मैं इसको देखूं, तो मैं बोल सकता हूं, Nifty का नैरेशन इसका लॉन्ग यहां पे दिख रहा है। L यानी लॉन्ग बिल्ट-अप। लॉन्ग बिल्ट-अप में प्राइस इंक्रीज़ होता है और ओपन इंटरेस्ट भी इंक्रीज़ होता है, यानी Nifty के अंदर आज के दिन पे एक बुलिश सेंटीमेंट यहां पे बनता हुआ दिख रहा है। कैसे हमने इसको डिकोड किया? तो हमने आज के दिन इसका प्राइस देखा है, और प्राइस में इसके 0.7% के साथ बढ़त है, अलॉन्ग विद दैट ओपन इंटरेस्ट भी इंक्रीज़ हो रहा है। सो दैट इज़ व्हाई दिस इज़ द बुलिश स्टॉक, या फिर बुलिश इंडेक्स आप इसको बोल सकते हो। अब यहां पे मल्टीपल स्टॉक्स हैं, तो आपको फ़िल्टर करने की ज़रूरत पड़ सकती है। तो आप चाहो तो यहां पे फ़िल्टर कर सकते हो, कि आपको लॉन्ग बिल्ट-अप, यानी बुलिश वाले स्टॉक चाहिए, शॉर्ट बिल्ट-अप, यानी बेयरिश वाले स्टॉक चाहिए, या फिर ऐसे स्टॉक, जहां पे शॉर्ट कवरिंग, सेलर्स अपने प्रॉफिट बुक कर रहे हैं, या फिर लॉन्ग अनवाइंडिंग, यानी लॉन्ग्स खुद को अनवाइंड कर रहे हैं। तो अगर मार्केट सेंटीमेंट पॉज़िटिव है और मुझे लॉन्ग देखना है, तो मैं लॉन्ग देख सकता हूं। एंड इन केस, इफ़ आई वांट टू सी दोज़ स्टॉक्स जो बेयरिश साइड पे ट्रेड कर रहे हैं, तो मैं शॉर्ट बिल्ट-अप सेलेक्ट करके उन सारे स्टॉक्स को भी देख सकता हूं। तो आप देख सकते हो, सबसे ऊपर मुझे Coal India यहां पे दिख रहा है। इसमें प्राइस में गिरावट है, और ओपन इंटरेस्ट आप देखोगे, तो 3.15% से इंक्रीज़ हो रहा है, यानी एक बेयरिश सेंटीमेंट यहां पे आता हुआ दिख रहा है। अब ये तो हमने
थोड़ा सा बात करी कि इंट्राडे पे किस तरीके का मूव आ रहा है, बट हम यहां पे एक बड़ी पिक्चर देखने वाले हैं, और प्राइस मूवमेंट को नहीं, हम एक साइकिल को यहां पे देखेंगे, एक ट्रेंड को यहां पे देखेंगे। एंड इस ट्रेंड के लिए हमें थोड़ा सा कॉम्बिनेशन यूज़ करना पड़ेगा इन बिल्ट-अप्स के अंदर। अब थोड़ा सा कॉम्बिनेशन बताता हूं, एंड उसके बाद हम लोग यहां पे अपने टूल को यूज़ करेंगे, जो हमें स्टॉक्स फाइंड आउट करके देगा। तो सबसे पहले अगर मैं यहां पे साइकिल की बात करूं, देखिए, अगर आपने इन चारों चीज़ों को सीख लिया है, तो अब आपको साइकिल को सीखने में बिल्कुल भी मुश्किल यहां पे नहीं होने वाली है। अगर हम बात करें मार्केट की, तो मार्केट, आपको पता होगा, करीबन इस स्ट्रक्चर के साथ पॉज़िटिव मोमेंटम देता है। तो अगर मार्केट पॉज़िटिव साइड पर ट्रेड कर रहा है, तो यानी आपका जो पर्टिकुलर स्टॉक है, वो आपको हायर हाईज़ इस तरीके के एंड हायर लोज़ करीबन इस तरीके के, आपको स्विंग हाईज़ एंड स्विंग लोज़ यहां पे बना के देगा, करेक्ट? अब अगर इसी, जो ये हमने यहां पे प्राइस एक्शन देखा, ठीक है? अगर मैं इसी को बोलूं, इसको मैं नाम दूं, तो मैं बोल सकता हूं कि जो पॉज़िटिव मोमेंटम यहां पे आया था, ये पॉज़िटिव मोमेंटम में प्राइस भी इंक्रीज़ हो रहा है, और लगातार एक बुलिश मोमेंटम, यानी यहां पे ओपन इंटरेस्ट भी इंक्रीज़ हो रहा है। तो ये आपका एक लॉन्ग बिल्ट-अप यहां पे शो करता है, ठीक है? अब इसके बाद अगर मैं
नेक्स्ट मूवमेंट को देखूं, तो नेक्स्ट मूवमेंट में आपको दिखाई देगा कि प्राइस आपका गिर रहा है। तो मैं बोल सकता हूं, प्राइस गिर रहा है, एंड प्राइस गिरने के साथ-साथ आप देखोगे यहां पे ओपन इंटरेस्ट, यानी प्रॉफिट बुकिंग चल रही है, करेक्ट? तो मैं बोल सकता हूं, ओपन इंटरेस्ट भी गिर रहा है यहां पे। ओपन इंटरेस्ट इज़ ऑलसो फॉलिंग डाउन। इट मीन्स ये जो पोज़िशन है, दैट इज़ योर लॉन्ग अनवाइंडिंग, यानी लॉन्ग्स यहां पे अनवाइंड कर रहे हैं। अगेन एक पॉज़िटिव मोमेंटम, जहां पे ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ होगा, तो आपका ये लॉन्ग रहेगा, एंड देन दिस साइकिल विल कीप ऑन रिपीटिंग इटसेल्फ। तो आपको एक बुलिश मोमेंटम, जब परफेक्ट एक बुलिश मोमेंटम मार्केट में आता है, तो वो आपको लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग की साइकिल प्रोवाइड करता है, यानी ये दोनों चीज़ें कंटीन्यूअसली रिपीट होंगी, एक के बाद एक, राइट? अब इसी तरीके से अगर मैं एक बेयरिश मोमेंटम की बात करूं, तो बेयरिश मोमेंटम करीबन इस तरीके से मार्केट में आता है, जहां पे आपका मार्केट नए स्विंग लोज़ बार-बार क्रिएट करने की कोशिश करता है। तो अगर हम यहां पे देखें, तो मैं बोल सकता हूं, यहां पे प्राइस गिरा हुआ है, ओपन इंटरेस्ट इंक्रीज़ हुआ है, दैट इज़ व्हाई एक बेयरिश मोमेंटम है, एंड इसको हम शॉर्ट बिल्ट-अप बोल सकते हैं। इसके बाद जो प्राइस ऊपर की साइड पे ट्रेड किया है, यहां पे शॉर्ट्स खुद की पोज़िशन को कवर कर रहे हैं, राइट? तो यहां पे प्राइस आपका इंक्रीज़ हो रहा है, बट ओपन इंटरेस्ट गिर रहा है, एंड
दैट इज़ व्हाई दिस पर्टिकुलर मोमेंटम इज़ नोन एज़ शॉर्ट कवरिंग, राइट? तो यही साइकिल आपकी बार-बार रिपीट होगी: शॉर्ट, देन शॉर्ट कवरिंग, देन शॉर्ट, देन शॉर्ट कवरिंग। और यही आपको बताता है कि अगर आपको एक बेयरिश ट्रेंड को आइडेंटिफाई करना है विद द हेल्प ऑफ डेटा, विद द हेल्प ऑफ़ बिल्ट-अप, तो आपको यहां पे शॉर्ट एंड शॉर्ट कवरिंग का साइकिल चाहिए होगा। तो अगर आप एक लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग साइकिल वाले स्टॉक को पकड़ते हो, तो वो आपको करीबन इस तरीके का मोमेंटम देगा, जो एक परफेक्ट अपट्रेंड मार्केट में होता है। एंड अगर आप एक शॉर्ट एंड शॉर्ट कवरिंग वाले साइकिल को पकड़ते हो, तो वो आपको करीबन इस तरीके का एक मोमेंटम देता है, जो एक परफेक्ट बेयरिश मोमेंटम मार्केट में माना जाता है। तो अब अगर आपको ये सारी चीज़ें समझ आ चुकी हैं, तो आइए इस साइकिल को चल के देखते हैं एक बार टूल्स के ऊपर। तो इस साइकिल के लिए मैं जो टूल ओपन करूंगा, दैट इज़ बिल्ट-अप, जहां पे हम Track पे आ गए, Built-Up Scrip Symbol पे गए थे। यहां पे हमने अभी तक सिंबल, यानी सारे स्टॉक्स को देखा था, उनके अंदर क्या नैरेशन चल रहा है। अब साइकिल देखनी है, तो सेकंड ऑप्शन मेरे पास यहां पे साइकिल है, मैं यहां पे क्लिक कर सकता हूं। अब हमें ये पता है कि अगर एक बुलिश स्टॉक है, तो वो लॉन्ग या लॉन्ग अनवाइंडिंग की साइकिल रिपीट करेगा। अगर एक बेयरिश स्टॉक है, तो वो शॉर्ट एंड शॉर्ट कवरिंग की साइकिल रिपीट करेगा। तो अब इस तरीके से मैं लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग के फ़िल्टर को डाल के कुछ
पॉज़िटिव स्टॉक्स चूज़ कर सकता हूं, एंड सिमिलरली शॉर्ट एंड शॉर्ट कवरिंग के फ़िल्टर को डाल के कुछ बेयरिश स्टॉक्स यहां पे चूज़ कर सकता हूं। आइए, हम लोग मिलके ये सारी चीज़ें करते हैं। तो सबसे पहले यहां पे आपको लुक-बैक पीरियड दिखेगा। इसका मतलब करीबन 20 दिन, ट्रेडिंग सेशंस को मैं देख रहा हूं, यानी 20 ट्रेडिंग सेशंस के डेटा को मैं यहां पे एनालाइज़ कर रहा हूं। उन 20 दिन के ट्रेडिंग सेशंस में से मुझे चाहिए कि मार्केट अपने लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग, यानी बुलिश साइकिल पे ट्रेड होना चाहिए। अब वो ये भी आपसे पूछेगा कि अब अगर आप 20 दिन का डेटा देख रहे हो, तो ये तो पॉसिबल नहीं है कि 20 दिन एक परफेक्ट साइकिल चली हो, लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग की एक परफेक्ट साइकिल हो। तो हम यहां पर एक मिनिमम वैल्यू देते हैं, दैट इज़ कि 20 में से मैं चाहता हूं कि 14 टाइम्स, यानी 14 दिन, 20 ट्रेडिंग सेशंस में से 14 ट्रेडिंग सेशंस में मेरा या तो लॉन्ग होना चाहिए और या तो लॉन्ग अनवाइंडिंग होना चाहिए, ठीक है? अगर ये मुझे मिलता है, तो दैट मीन्स कि वो पर्टिकुलर स्टॉक आपके एक बुलिश ट्रेंड पे चल रहा है। अब इस चीज़ के लिए हमने यहां पे डेटा दे दिया है। अगर आपको सेक्टर, कोई पर्टिकुलर सेक्टर चूज़ करना है, तो आप वो भी कर सकते हो। तो मैं यहां पे एक सेक्टर को चूज़ कर लेता हूं। सो लेट्स गो विद द ऑटो सेक्टर। तो ऑटो सेक्टर मैंने जैसे ही चूज़ किया, ये मुझे बताने की कोशिश कर रहा है कि पिछले 20 ट्रेडिंग
सेशंस में से 14 टाइम्स लॉन्ग एंड लॉन्ग अनवाइंडिंग की जो साइकिल रिपीट हुई है, वो ऑटो सेक्टर में से Ashok Leyland और Eicher Motors के अंदर हुई है। तो ये दो स्टॉक हैं, जो एक परफेक्ट बुलिश ट्रेंड की तरफ बढ़ रहे हैं। आप देख सकते हो, लास्ट कुछ दिनों में भी अगर हम देखें, 24 से लेके 31 दिसंबर तक, तो लगातार Ashok Leyland में भी लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग मिली है, और इसी तरीके से Eicher Motors के अंदर भी लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग का मुझे नैरेशन यहां पे दिखा है, एक साइकिल दिखी है। इसका मतलब ये दोनों ही स्टॉक एक पॉज़िटिव स्टॉक हैं, बुलिश ट्रेंड पे चल रहे हैं। अब मैं इसको ट्रेड कर सकता हूं। अब ट्रेड करने के लिए मुझे पर्टिकुलर लेवल चाहिए, कि कहां पे इसको बाय करना चाहिए, अगर मैं एक स्विंग ट्रेड बना रहा हूं, जहां पे मेरा कुछ होल्डिंग पीरियड है, करेक्ट? अब ये बुलिश है। हम यहां से Eicher Motors को ले लेते हैं, जस्ट फॉर एन एग्जांपल। तो मुझे Eicher Motors के अंदर ट्रेड लेना है, तो मैं एक अच्छे लेवल पे इसको बाय करना चाहूंगा। तो उसके लिए मैं ओपन करूंगा यहां पे ओपन इंटरेस्ट। ओपन इंटरेस्ट से हमें पता चलेगा कि कहां-कहां पे मेजर सपोर्ट और रेज़िस्टेंस यहां पे बने हुए हैं। अगर मैं यहां पे अपने Eicher Motors के स्टॉक को यहां पे सेलेक्ट करूं, तो Eicher Motors, द एक्सपायरी इज़ ऑफ़ 27th जनवरी। अभी यहां पे जो भी आपको विज़िबल ग्रीन बार्स यहां पे दिख रही हैं, वो आपके रेज़िस्टेंस का काम करती हैं, राइट? जो आपको रेड कलर की बार्स दिख रही
हैं, वो काम करती हैं आपके सपोर्ट का, बिकॉज़ वो आपको पुट का ओपन इंटरेस्ट शो करती हैं। अगर मैं इस डेटा को देखूं, जो मेरे सामने यहां पे ग्राफ प्लॉट हुआ है, तो मैं बोल सकता हूं कि 7,500 के अंदर कॉल ओपन इंटरेस्ट बहुत ज़्यादा इंक्रीज़ होता हुआ दिख रहा है। इसी के साथ, अ, मैं अगर बात करूं यहां पे 7,300 की, तो 7,300 में करीबन 11,500 का नया एडिशन पुट के ओपन इंटरेस्ट में हो रहा है। इसका मतलब ATM पे पुट का OI थोड़ा ज़्यादा तेज़ी से इंक्रीज़ हो रहा है, यानी एक सपोर्ट का काम मेरा करीबन 7,300 का लेवल यहां पे कर सकता है। 7,310 के पास मेरा स्टॉक ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब अगर एक छोटा सा डिप आता है 7,300 के आसपास का, तो मैं वहां पे इसकी बाइंग कर सकता हूं। क्यों मैं ये लेवल यहां पे चूज़ कर रहा हूं? बिकॉज़ यहां पे पुट का ओपन इंटरेस्ट आपको ज़्यादा इंक्रीज़ होता हुआ दिखेगा, एज़ कंपैरिज़न टू द कॉल ओपन इंटरेस्ट। अब इसी के साथ मुझे ये भी पता है कि 7,300 पे तो बाइंग आ रही है, बट एक बहुत इम्पॉर्टेंट रोल, जो रिजेक्शन दिख रहा है, वो 7,500 पे दिख रहा है। तो अगर मुझे इम्पॉर्टेंट लेवल्स पता चल गए, तो अब मुझे पता है कि मेरा मार्केट किस तरीके से मूव कर सकता है: 7,300 को ब्रेक करके ऊपर जा सकता है, जो कि ऑलरेडी ब्रेक भी हो चुका है, और 7,500 से नीचे रह सकता है। अब अगर मुझे एक स्विंग ट्रेड बनाना है आने वाले पांच या सात दिन के लिए, तो मैं अपने ट्रेड
फॉर्म को ओपन कर देता हूं। आप सभी लोग इसको अपने Option Architect पे भी ट्रेड कर सकते हो, जहां पर आपको पेपर ट्रेडिंग का भी फीचर यहां पे अवेलेबल हो जाता है। तो Eicher Motors 27th जनवरी की एक्सपायरी यहां पे चूज़ कर लेते हैं। 7,300 का कॉल ऑप्शन, जो 153 पे चल रहा है, अगर मैं इसको बाय कर लूं, और इसके साथ-साथ 7,500, जो कि एक रेज़िस्टेंस का काम कर रहा था, अगर मैं उस लेवल को बेच दूं, तो ये जो स्ट्रेटजी है, ये स्ट्रेटजी करीबन मेरा काम करेगी एक बुल कॉल स्प्रेड का, करेक्ट? और अगर ये एक बुल कॉल स्प्रेड का काम कर रही है, तो मैं यहां पे देख सकता हूं कि जो मेरा मार्जिन लग रहा है, दैट इज़ ऑफ 41,000। तो पेपर ट्रेड जब आप कर रहे हो, आप पेपर ट्रेड भी कर सकते हो, एंड इफ़ यू वांट टू एग्ज़ीक्यूट दिस पर्टिकुलर ट्रेड फ्रॉम Quantsapp एप्लीकेशन, तो आप वो भी कर सकते हो, ठीक है? उसके लिए आपको डायरेक्टली यहां पे प्लेस ऑर्डर करना पड़ता है। आपका ट्रेड फॉर्म यहां पे ओपन हो जाता है, एंड नाउ यू गाइज़ कैन डिप्लॉय दिस मल्टी-लेग स्ट्रेटजी इन मल्टीपल ब्रोकिंग अकाउंट्स ऑफ योर्स, ठीक है? तो आपको ऑप्शन मिलता है कि एक सिंगल क्लिक से आप इस पर्टिकुलर स्ट्रेटजी को बहुत सारे ट्रेडिंग अकाउंट्स में एक ही क्लिक में एग्ज़ीक्यूट कर सकते हैं, ठीक है? तो यह भी फीचर अवेलेबल है, और साथ ही साथ अगर पेपर ट्रेड करना है, तो यहां पर इस पोज़िशन को सेव कीजिए, एंड ये जो पर्टिकुलर स्टॉक है, ये आपका पेपर ट्रेड होना स्टार्ट हो जाएगा। आपको पता चल जाएगा कि ये पर्टिकुलर स्ट्रेटजी मुझे कितना प्रॉफिट दे रही है
मार्केट में, या फिर कितना लॉस दे रही है, राइट? तो पेपर ट्रेड पे अगर आपका स्ट्राइक रेट अच्छा बनता है, तो देन यू गाइज़ कैन डिप्लॉय दिस पर्टिकुलर स्ट्रेटजी, ओके? तो ये एक स्ट्रेटजी थी, जहां पे हमने सबसे पहले जाना कि बिल्ट-अप क्या होते हैं, देन हमने यहां पे रिलेशनशिप सीखा, कि जो बिल्ट-अप में ओपन इंटरेस्ट और प्राइस का रिलेशनशिप होता है, ये किस-किस तरीके से चेंज होता है। तो जहां पे हमें पता चला लॉन्ग बिल्ट-अप, लॉन्ग अनवाइंडिंग, शॉर्ट एंड शॉर्ट कवरिंग, देन इनके कॉम्बिनेशन से हमने एक साइकिल को तैयार किया, और वहां से हमने ढूंढा कि कौन-कौन से स्टॉक एक पॉज़िटिव ट्रेंड पे चल रहे हैं एज़ पर दिस साइकिल, एंड कौन-कौन से स्टॉक बेयरिश साइड पे चल रहे हैं एज़ पर द साइकिल। तो दोस्तों, ये था वो वीडियो, जहां पे आप एक स्विंग ट्रेड बना सकते हो विद द हेल्प ऑफ मार्केट में साइकिल को देख के। और अगर आपको यह कंटेंट अच्छा लगा, यह वीडियो अच्छा लगा, तो लाइक एंड शेयर ज़रूर कीजिएगा। अपने वैल्युएबल फीडबैक्स आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हो। एंड अगर आपने अभी तक Quantsapp पर साइन अप नहीं किया है, तो नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक है। प्लीज़ वहां पे जाके आप साइन अप कीजिए। Quantsapp के अंदर सिर्फ आपको टूल्स नहीं मिलते, बल्कि यहां पे आपको लर्निंग का कंटेंट भी मिलता है, और साथ ही साथ यहां पे आपको एक गाइडेंस मिलती है कि किस तरीके से आपको ऑप्शंस में ट्रेड करना है। सो थैंक यू सो मच फॉर वॉचिंग दिस वीडियो। दिस इज़ योर ट्रेनर अंकित सिंह रावत। हैव अ गुड डे।

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.
All 207 videos by Ankit →