QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Open Interest live with market data.
Open in app

Options OI se Support Resistance Trading Strategy (Hindi)

Beginner·Hindi·21 min·542 views·2 years ago
Also in Marathi

Many traders simply buy a resistance breakout or sell a support breakdown, but option writers sit at those levels and many breakouts fail. This Hindi lesson explains how resistance and support form from price action and from open interest.

The trainer first builds a view: volatility from IV and direction from futures OI built-up and the scrip cycle. Candlestick patterns such as piercing, morning star and evening star add price-action confirmation.

A worked example on Bajaj Finance marks support and resistance on the chart, plans a short entry after a retrace with a 1:2 risk-reward, and then checks the option OI tool, where put writers exiting and call writers adding signal a weakening support.

What you’ll learn

✓Why a plain support or resistance breakout often fails
✓Support and resistance from price action and from option OI
✓Use futures OI built-up and the scrip cycle to set direction
✓Confirm the level with candlestick patterns and a retrace entry
✓Read call and put writers' OI additions and exits at the level
Transcript

हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp. मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। आज हम बात करेंगे Nifty ट्रेडिंग के बारे में, या फिर हम देखेंगे स्टॉक ट्रेडिंग, BankNifty, ठीक है, कोई भी स्टॉक या कोई भी आप अंडरलाइंग एसेट ले लीजिए, उसके ट्रेडिंग के बारे में बात करेंगे। लेकिन हमारा कोर कांसेप्ट ये होगा कि हम आज देखेंगे कि कैसे लोग सपोर्ट और रेजिस्टेंस से ट्रेड करते हैं। और पहले हम समझेंगे कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस का जो कांसेप्ट है वो होता क्या है, और उसके बाद हम यह समझेंगे कि किस तरीके से हम उसमें ट्रेड लेते हैं, और क्या-क्या लोगों का मिथ होता है, क्या मिसकन्सेप्शन होता है, हम उसको भी आज स्टडी करेंगे और उसके हिसाब से ट्रेड बनाना सीखेंगे। ठीक है? तो चलिए, पहले देखते हैं कि लोग सपोर्ट-रेजिस्टेंस को किस तरीके से देखकर ट्रेड लेते हैं और हम उससे क्या सीख सकते हैं। ठीक है? तो पहले चलते हैं बोर्ड पर। ठीक है, सो मैंने ब्लैक बोर्ड ओपन किया है, और यहां पर आप देख सकते हो कि अगर मैंने किसी पर्टिकुलर लेवल को अगर मैंने मार्क किया, कि जैसे ये रेजिस्टेंस है, ठीक है, रेजिस्टेंस है, और यह सपोर्ट है, तो अभी लोगों का सिंपल सा एक कांसेप्ट होता है। अगर आप देखेंगे कि किसी को अगर ट्रेड लेना है, तो किसी से भी आप पूछेंगे तो बोलेंगे रेजिस्टेंस है, इसको ब्रेक करेगा तो ऊपर जाएगा; इसको सपोर्ट है, इसको ब्रेक डाउन करेगा तो ऊपर से आएगा। लेकिन ये ठीक है, ये सच्चाई है, बट पूरी

तरीके से सच नहीं होता है, क्योंकि इतना ही अगर सिंपल होता तो हर कोई, आप देख सकते हो कि वो ब्रेक कर रहा है तो वहां पर ले लेंगे। ठीक है? इसके पीछे कुछ स्टडी करना पड़ता है कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस एक्चुअली है क्या। ठीक है? सो, सो अगर मैं रेजिस्टेंस की बात करूं, ठीक है, रेजिस्टेंस की बात करूं, तो यहां पर हमें एक चीज समझनी पड़ेगी कि जो प्राइस है, ठीक है, रेजिस्टेंस दो तरीके से बनता है। ठीक है, दो तरीके से बनता है: एक होता है आपका ओपन इंटरेस्ट और दूसरा होता है आपका प्राइसिंग एक्शन। ठीक है? प्राइस एक्शन जो होता है, मतलब कि आप अगर देखोगे कि कोई पर्टिकुलर स्टॉक है, ऐसे यहां पर इसको टच करके अगेन ऐसा आ रहा है, ऐसे-ऐसे मूव हो रहा है, फिर ऐसे रिटर्न आ रहा है, ऐसे-ऐसे करके मूव हो रहा है। ठीक है? तो ये हमारा प्राइसिंग एक्शन की वजह से मैं यहां देख सकता हूं कि इस पर्टिकुलर लेवल को एक स्टॉक ने दो-तीन बार रिस्पेक्ट किया है, तो हम ये सोचते हैं कि यहां पर एक रेजिस्टेंस बन गया है। ठीक है? दूसरा, अगर मैं OI के बेस पर अगर मैं देखूं, तो यहां पे जो भी ये लेवल रहेगा, मान लीजिए कि ये Nifty का 24,000 का लेवल है, ठीक है, सो यहां पर होगा क्या? OI, ठीक है, OI किसका रहेगा? आपका कॉल राइटर्स का होगा। ठीक है? कि यहां पे बहुत ज्यादा कॉल

राइटर्स अपना पोजीशन बनाए हैं, जो यह चाहते हैं कि मार्केट इसके नीचे रहे ताकि उनको फायदा हो सके। अगर इसके नीचे अगर घूमेगा तो ऑप्शन सेलर्स को काफी फायदा होता है। ठीक है? सो यहां पे इतना ही सिंपल नहीं होता है कि आपने किसी सपोर्ट या रेजिस्टेंस को देखा, उसको ब्रेकआउट कर लिया और वहां पे आप तुरंत जाके आपने ट्रेड बनाया। ठीक है? आपको यह बात समझना पड़ेगा कि कोई भी सपोर्ट या रेजिस्टेंस आप देखिए, वहां पे राइटर्स ऑलवेज अवेलेबल होते हैं, क्योंकि राइटर्स, आप देखोगे, वो सपोर्ट और रेजिस्टेंस को देखकर ही अपना पोजीशन बनाते हैं। वो रैंडम कहीं पर बीच में जाके सेल नहीं करते हैं। अगर रैंडम बीच में कहीं पर सेल कर दे तो आप देखेंगे स्ट्रैडल बनाएंगे, और बहुत दूर का जनरली स्ट्रैंगल बनाते हैं। ठीक है? या फिर कोई नौसिखिया होगा, जिसने, नया-नया अगर कोई आया है, जिसको मतलब जिसको पता नहीं कि ऑप्शन कहां पर राइट किया जाता है, तो कहीं पर वो बीच में राइट करके फंस सकता है। ठीक है? तो हम ये कह सकते हैं कि जो भी सपोर्ट-रेजिस्टेंस है, आप देखोगे, वहां पे सिर्फ यह नहीं होता है कि हम वहां पे कोई एक ब्रेकआउट पे ट्रेड ले लें या ब्रेक डाउन पे; वहां पे राइटर्स हमेशा अवेलेबल होते हैं। सो हमें यहां पर दो-दो चीजें हमें देखनी पड़ेगी। ऑलवेज जब भी मैं सपोर्ट-रेजिस्टेंस के बारे में बात कर रहा हूं, तो ऑलवेज आपका एक व्यू होना

चाहिए। आपका व्यू होना चाहिए। अभी व्यू इसलिए होना चाहिए, व्यू आपको अकॉर्डिंग टू मार्केट मूवमेंट या मार्केट डाटा के हिसाब से होना चाहिए, मार्केट पार्टिसिपेंट्स के हिसाब से होना चाहिए, क्योंकि स्टॉक मार्केट हमारे हिसाब से काम नहीं करता, हम उसके हिसाब से काम करते। तो हमें डाटा रीड करना बहुत जरूरी होता है कि मार्केट का व्यू क्या है, कि मार्केट किस तरीके से परफॉर्म कर सकता है। ठीक है? तो हम क्या देखेंगे यहां पर, कि एक व्यू होना चाहिए। व्यू इन द सेंस कि मार्केट वोलेटाइल है, ठीक है, यह तो सीधा आपको IV से मालूम पड़ जाएगा। ठीक है? कि IV बहुत ज्यादा, तो हमें मालूम पड़ जाएगा कि वोलेटाइल है। ठीक है? दूसरा यह होता है कि आपको डायरेक्शन पता होना चाहिए। ठीक है? डायरेक्शन हम उसका एक आइडेंटिफाई कर लेंगे कि डायरेक्शन किस तरफ से हो सकता है, तो हम ये OI के डाटा से, फ्यूचर OI के डाटा से हम यहां पर इसको पता कर सकते हैं। ठीक है? तो अगर हमारे पीछे कुछ डाटा बैकिंग होती है, तो अगर हम सपोर्ट और रेजिस्टेंस को मार्क भी कर लेते हैं, और यहां पर डाटा अगर बैकिंग होती है, तो कुछ प्राइस एक्शन लेकर हम वहां पर एक ट्रेड सेटअप बना सकते हैं। सिंपल ट्रेड सेटअप ये होता है कि जैसे अगर कोई पर्टिकुलर स्टॉक यहां पर गया, ठीक है, अभी यहां पर आप देख सकते हो, जैसे

राइटर्स हैं, अभी सिंपली कितनी बार आप देखोगे ब्रेक करके वो ऊपर नहीं जाता, वापस से रिटर्न आ जाता है, वापस से वो रिटर्न आ जाता है। ठीक है? रीजन यहां पर यह होता है कि जो कॉल राइटर्स हैं वो वहां पर पोजीशन बने हुए, और भी एडिशन होता रहता है, और भी एडिशन यहां पर होता रहता है। ठीक है? तो राइटर्स बहुत ज्यादा हैं, बाय-बाय करते रहते हैं, राइट करते रहते हैं, वहां पर राइटर्स ज्यादा हावी हो जाते हैं, इसकी वजह से ये नीचे गिरना शुरू होता है। ठीक है? तो यहां पर हम यह कह सकते हैं कि अगर फ्यूचर OI के डाटा के हिसाब से अगर मेरा एक व्यू नहीं है कि मार्केट एक बुलिश रह सकता है या बेरिश रह सकता है, तब तक आपका सपोर्ट और रेजिस्टेंस काम नहीं करेगा। तब तक सपोर्ट-रेजिस्टेंस बिल्कुल काम नहीं करेगा, क्योंकि सपोर्ट-रेजिस्टेंस, जैसे मैंने कहा कि यहां पर राइटर्स हावी होते हैं, तो राइटर्स को ट्रैप करने के लिए, उनका पोजीशन जो ब्रेक करने के लिए आपके पीछे बहुत बड़ी एक स्ट्रांग बैकिंग होना चाहिए, जो कि आपको फ्यूचर डाटा से ही आ सकती है। तो अगर मैंने फ्यूचर डाटा को, अगर मैं एनालाइज कर रहा हूं, ठीक है, फ्यूचर डाटा मुझे यह बोल रहा है कि इस पर्टिकुलर स्टॉक में या इंडेक्सेस में यहां पर बुलिश ही है, तो मैं उसमें ट्रेड कर सकता हूं। मैं यह देखूंगा कि अगर रेजिस्टेंस है, रेजिस्टेंस को अगर ब्रेक करेगा तो मुझे कहां पर मिल सकता है। इवन मैं इसमें यह भी देख सकता हूं कि

सपोर्ट पे अगर आ रहा है, बट उस पर्टिकुलर स्टॉक में अभी भी बुलिशनेस है, तो सपोर्ट पे आके यहां पे कोई, आप देखोगे, जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न है, ठीक है, जो हमने एक बार डिस्कस किया था कैंडलस्टिक पैटर्न में, कि मॉर्निंग स्टार यहां पर बन रहा है, या फिर यहां पर जो हम लोग बोलते हैं कि उल्टा हैमर बन रहा है। बहुत सारे कैंडलस्टिक पैटर्न होते हैं। ठीक है? यहां पर आपको ये चीज का सपोर्ट हो रहा है, और आपको ये देखेंगे कि जो फ्यूचर OI है उसमें पूरी तरीके से लॉन्ग बिल्ट अप है। ठीक है? और यहां पर आप देखोगे कि इस तरीके से कैंडलस्टिक का भी आपको सपोर्ट मिल रहा है, और पुट राइटर्स भी यहां पर ज्यादा हैं, तो ये आपको तीन जगह से आपको कंफर्मेशन मिलता है, जिसके वजह से आप वहां पर ट्रेड ले सकते हो। तो एक अलोन, आप देखोगे, सिर्फ सपोर्ट-रेजिस्टेंस को देखकर हम उसमें ट्रेड बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ठीक है? बिकॉज कई बार वो ब्रेकआउट फेल होता है। ठीक है? तो अभी हम यह देखेंगे कि हमें एक्चुअली इसमें क्या-क्या करना चाहिए। ठीक है? तो पहले मैं आपको समझा देता हूं कि अगर मैं किसी भी रेजिस्टेंस को मैं देख रहा हूं, ठीक है, और सपोर्ट को देख रहा हूं, और उसके हिसाब से मुझे ट्रेड करना है, ठीक है, तो पहले मैं क्या देखूंगा? सबसे पहले मैं यह देखूंगा कि उसका डायरेक्शन क्या है। ठीक

है? डायरेक्शन आइडेंटिफिकेशन बन रहा है कि नहीं। अगर मैंने कोई रेजिस्टेंस की मैं बात कर रहा हूं, यहां पे स्टॉक यहां पर ऐसे-ऐसे मूव करके गया, यहां पर मान लीजिए पियर्सिंग कैंडल ऐसे बन रही है, या फिर आप देख सकते हो कि कोई इवनिंग स्टार वहां पर बन रहा है, तो ये मेरा एक कैंडलस्टिक पैटर्न वहां पर दिख रहा है। ठीक है? अगर यह चीज आपको नहीं दिख रही है, ठीक है, कैंडलस्टिक, तो हम यहां पर क्या देख सकते हैं? पुट का OI देख सकते हैं, आई एम सॉरी, कॉल का OI देख सकते हैं। ठीक है? कॉल का OI और पुट का OI भी हम देख सकते हैं, कि पुट राइटर्स वहां पर कितने हैं, कॉल राइटर्स वहां पर कितने हैं। तो मान लीजिए कॉल राइटर्स वहां पर हैं, ठीक है, और वो पोजीशन वहां पर ऐड अप करते जा रहे हैं, तो सिंपल सी बात है कि वहां से नीचे आ सकता है। अगर वहां पे देखोगे वो सबट्रैक्ट हो रहे हैं, माइनस हो रहे हैं, कॉल राइटर्स का पोजीशन वहां पर एग्जिट हो रहा है, तो मैं क्या कर सकता हूं? यहां पे जैसे ही ब्रेकआउट करेगा, एक यहां पर SL लगा के मैं ऊपर जा सकता हूं। ठीक है? सिंपल सी बात है कि आपको ये सारी चीजें ध्यान देनी पड़ती हैं,

ताकि आपका कन्वे रेट अच्छे से इंप्रूव हो सके। ठीक है? तो चलिए, अभी चलते हैं, हम देखते हैं कि किस तरीके से मैं किसी स्टॉक को एनालाइज करके उसमें मैं कैसे ट्रेड बना सकता हूं। ठीक है? तो हम चलते हैं एप्लीकेशन में, हमारा Quantsapp एप्लीकेशन है। ठीक है? यहां पे सबसे पहले मैं डायरेक्शन आइडेंटिफिकेशन पता करने के लिए ऑलवेज मुझे फ्यूचर डाटा लगेगा, तो मैंने फ्यूचर डेटा मैंने ओपन किया है। इसमें मैं देखता हूं, अभी ये इंट्राडे के बेस पर चल रहा है। ठीक है? सो इसमें अभी मान लीजिए कि मुझे बुलिश वाला ही लेना है, ठीक है, मैं बुलिश वाला ले सकता हूं, लेकिन अगर इंट्राडे के हिसाब से जा रहा हूं तो गो विद द मार्केट। तो मैं यहां पर क्या देख रहा हूं कि Nifty, BankNifty दोनों में शॉर्ट बिल्ट अप है। ठीक है? शॉर्ट बिल्ट अप है, तो मैं देखूंगा कि नीचे की ओर कौन सा ट्रेड जा रहा है, नीचे की ओर मैं ट्रेड लेने की कोशिश करूंगा। तो शॉर्ट बिल्ट अप मैं देखता हूं, तो यहां पर आप देख सकते हो कि कैसे सारे इंडाइसेस नीचे जा रहे हैं, और उसी के साथ-साथ आप देख सकते हो एचडीएफसी, एलटीआर, नौकरी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस सब मुझे नीचे दिख रहे। ठीक है? तो चलिए, मैं बजाज फाइनेंस को देखता हूं। ठीक है? बजाज फाइनेंस मुझे शॉर्ट बिल्ट अप दिख रहा है। अब बजाज फाइनेंस का मैं साइकिल एक बार देख लेता हूं। ठीक है? साइकिल देखना इसलिए जरूरी है कि वो पिछले

10, 15 दिन, 20 दिन में कितना, उसका कितना उसका शॉर्ट बिल्ट अप है, क्या उसका ट्रेंड चल रहा है। ठीक है? तो यहां पर मैं चेक करूंगा Bajaj Finance को। तो यहां पर देखिए, Bajaj Finance मुझे ये रहा, Bajaj Finance। आप देख सकते हो, आज के दिन यहां पर 11, 11 तारीख है, तो आज यहां पर शॉर्ट बिल्ट अप है, कल लॉन्ग अनवाइंडिंग था, फिर अगेन शॉर्ट बिल्ट अप है, शॉर्ट कवरिंग है, शॉर्ट बिल्ट अप है, उसके पहले लॉन्ग बिल्ट अप था, उसके पहले शॉर्ट बिल्ट अप था। तो इन शॉर्ट, यहां पर आप देख सकते हो कि ज्यादातर यहां पर मेरा शॉर्ट बिल्ट अप है। ठीक है? और लॉन्ग बिल्ट अप भी है, लेकिन ज्यादातर मेरा यहां पर शॉर्ट बिल्ट अप दिख रहा है, तो यहां पर मैं कह सकता हूं कि इसका नीचे जाने की संभावना ज्यादा है। ठीक है? तो ज्यादातर मैं अगर इसमें मुझे ट्रेड बनाना होगा तो मैं नीचे की तरफ बनाऊंगा। ठीक है? अब नीचे की तरफ बनाने के दो तरीके होते हैं: एक तो या तो सपोर्ट को नीचे ब्रेक करे, जहां पर सपोर्ट को नीचे ब्रेक करेगा वहां पर मैं अपना डाटा चेक करूंगा, कुछ प्राइसिंग एक्शन चेक करूंगा और ट्रेड बना सकता हूं। सिमिलरली, अगर वो रेजिस्टेंस पर जाता है, रेजिस्टेंस से वहां से टकरा के अगर नीचे आने की कोशिश करता है, सस्टेन नहीं करता है, डाटा उसके साथ बैक नहीं कर रहा, तो मैं वहां पर भी एक अच्छा ट्रेड बना सकता हूं। ठीक है? तो हम चलते हैं Bajaj Finance। अभी मैंने ये देख लिया, अभी Bajaj Finance का

मार्क करेंगे कि किस तरीके से उसका चार्ट कह रहा है। ठीक है? तो हमने Bajaj Finance ओपन कर लिया। ठीक है? सो यहां पे जो मैं आपसे कहने की कोशिश कर रहा था, यहां पर आप क्लियर देख सकते हो। ठीक है? यहां पे आप देखिए किस तरीके से नीचे सपोर्ट और रेजिस्टेंस दोनों यहां पर बना हुआ है। ठीक है? तो चलिए, मैं पहले यहां पर थोड़ा पीछे डाटा, हम जाते, तो यहां पर मैं आपको सपोर्ट-रेजिस्टेंस में दिखा देता हूं। ठीक है? यहां पर आप देखिए, तो अगर मैं लाइन अप में मार्क करता हूं यहां पर हॉरिजॉन्टल लाइन, ठीक है, सो यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि एक प्राइस को यहां पर इसने रिस्पेक्ट किया है, बहुत ही अच्छा यहां पर रेजिस्टेंस है, जिसको थोड़ा शॉर्ट कवरिंग भी हुआ है और थोड़ा सा नीचे आया हुआ है। तो मैं यहां पर एक बार हॉरिजॉन्टल लाइन में मार्क करता हूं।

सॉरी। तो यहां पर मैंने हॉरिजॉन्टल लाइन, आप देख सकते हो, मैंने मार्क किया है कि ये मेरा एक रेजिस्टेंस है, आई एम सॉरी, मेरा सपोर्ट है, जिसको आप देख सकते हो कि यहां पर दो बार यहां पर इसको रिस्पेक्ट किया है, और वहां से नीचे आने की कोशिश भी की है इसने। ठीक है? अभी सिमिलरली मैं एक काम करूं, कि यह पहले सपोर्ट था, अब यह रेजिस्टेंस बन गया। ठीक है? आपने देखा कि इसको किस तरीके से नीचे ब्रेक डाउन किया। ऑलराइट, ब्रेक डाउन किया यहां पे 4 तारीख के, 4 तारीख की बात है, और 4 तारीख को मुझे इतना अच्छा इसने यहां पर सेटअप दिया। सिमिलरली आप यहां पर देख सकते हो कि उसको रेजिस्ट करके, जो मैंने आपसे कह रहा था कि उल्टा हैमर का सिस्टम बनेगा, और वहां पर मुझे किस तरीके से इसने यहां पर ट्रेड मुझे दिया है। ठीक है? सो इसको हमने आगे कैरी फॉरवर्ड किया तो देख सकते हो कैसे यहां पर पूरी तरीके से नीचे इसने मुझे ट्रेड दिया है। अभी मैं यह देखूंगा कि किसी पर्टिकुलर जगह पर उसने कोई सेटअप उसने बनाया कि नहीं, इन द सेंस कोई उसने सपोर्ट बनाया कि नहीं। तो यहां पर मैं देख सकता हूं कि एक पर्टिकुलर लेवल को दो-तीन बार अगर रिस्पेक्ट किया हो, तो यहां पर आप देख सकते हो कि कैसे यहां पर बाउंस बैक किया है, यहां पर भी बाउंस बैक किया, यहां पर भी बाउंस बैक किया, और यहां पर, यहां पर भी इसने बाउंस बैक किया है। ठीक है? तो मैं क्या करूंगा, यहां पर एक मैंने सपोर्ट यहां पर बनाया। ठीक है?

सॉरी, मिनट। यस, कोऑर्डिनेट है इसका अराउंड 7060। ओके, सो कर लेते हैं, टू बी एग्जैक्ट। ओके, तो 7060, थोड़ा सा आप देख सकते हो थोड़ा नीचे बना, बट आप यहां पर क्लीयरली देख सकते हो कैसे इस पर्टिकुलर लेवल को बार-बार उसने रिस्पेक्ट किया है। थोड़ा सा मैं इसको ऊपर कर सकता हूं यहां पर, बट थोड़ा सा दिक्कत हो रही है यहां पे। 7060, थोड़ा 6265 कर लेते हैं। ठीक

है, ओके, ऑल राइट, ठीक है। 6, ये ठीक है। ओके, सो यहां पर आप क्लियर देखिए कि कैसे एक बहुत ही खूबसूरत इसने सपोर्ट यहां पर बनाया है। तो अगर मैं यहां पर ट्रेड लेने की मैं कोशिश करूं, ठीक है, यहां पर अगर ट्रेड लेने की कोशिश करूं, तो मैं कैसे ले सकता हूं, जरा हम देखते हैं। ओके, हम, सो यहां पे आप देखिए, जैसा मैं कह रहा था कि मुझे कोई एक प्राइसिंग एक्शन चाहिए और साथ में मुझे यहां पर डाटा भी चाहिए। ठीक है? तो पहले मैं प्राइसिंग एक्शन देख लेता हूं, फिर हम यहां पर डाटा से देखेंगे कि डाटा किस तरीके से यहां पर सपोर्ट किया है। तो यहां पर आप देख सकते हो कि कैसे यहां पर रेजिस्ट करके वापस से ऊपर गया और पूरे तरीके से इसको पियर्स किया है। ठीक है? अगर मैं यहां पर बात करूं कि कोई प्राइसिंग एक्शन मेरा अच्छे से बना हुआ है, ठीक है, तो एक छोटा सा मुझे एक रिवर्सल मिला हुआ है। ठीक है? अभी वो ज्यादा कन्वीन वाला तो मुझे दिख नहीं रहा है, तो खैर, अगर मैं ये ट्रेड नहीं लूंगा तो चलेगा। ठीक है? बट यहां पर मुझे ट्रेड एक अच्छा बना हुआ है, यह पूरी तरीके से पियर्सिंग पैटर्न है। ठीक है? पूरी तरीके से पियर्सिंग यहां

पर बना हुआ है। सिमिलरली आप देख सकते हो, यहां पर मुझे कोई पियर्सिंग यहां बनता हुआ नहीं दिख रहा है। ठीक है? कोई यहां पर पियर्सिंग बनता हुआ नहीं दिख रहा है, और वहां से आप देख सकते हो ज्यादा ऊपर गया भी नहीं। ठीक है? अभी यहां पर मैं देखूंगा कि मुझे नीचे की तरफ कोई ट्रेड मिलता है कि नहीं। ठीक है? सो अगर मैंने देखा कि यहां पर सपोर्ट को यहां पर नीचे ब्रेक किया, ठीक है, सपोर्ट को यहां पर नीचे ब्रेक किया, अगर मैं यहां पर भी ट्रेड लेता हूं तो मुझे यहां पर बहुत बड़ा मेरा स्टॉप लॉस होगा। ठीक है? तो मुझे इतना बड़ा स्टॉप लॉस नहीं चाहिए, क्योंकि मेरा लेटेस्ट स्विंग मैं बोलूं तो मुझे यहां पर स्टॉप लॉस जाएगा। ठीक है? सो मैं क्या करूंगा, कि मुझे अगर एक छोटा स्टॉप लॉस के हिसाब से चाहिए, तो मैं एक बार रिट्रेस का वेट करूंगा, कि रिट्रेस के यहां पर मुझे ट्रेड मिले, तब जाके अगर वहां पर कोई स्विंग हाई बनाता है तो मैं ट्रेड लेता हूं। ठीक है? तो यहां पर आप देख सकते हो कि इधर वापस से यहां पर ब्रेक किया और यहां पर मेरा स्विंग बनाया। ठीक है? अभी यहां पर पहले वाला स्विंग है मेरा, यहां पर था, राइट नाउ यहां पर बना हुआ है। तो अगर मैंने यहां पर कोई ट्रेड लिया तो मुझे यहां पूरा नीचे तक फ्लो मिला हुआ है। तो अगर मैं इसको यहां पर कोई एक शॉर्ट पोजीशन अगर मैं बनाता हूं, ठीक है, तो अगर मैं शॉर्ट पोजीशन बनाने की कोशिश

करूंगा, सो आप देख सकते हो यहां पे, ओके, ये मेरा स्टॉप लॉस है। 1:2 का रेशियो मैं रखता हूं हमेशा, तो यहां पर देखिए, 1:2 का रेशियो आपको क्लियर मिला हुआ है ये आज का ट्रेड। ठीक है? सो अगर सपोर्ट या रेजिस्टेंस की बात करें तो सिर्फ उसको ब्लाइंड नहीं फॉलो करना पड़ता है। तो अभी जैसे मैंने आपको बताया कि किस तरीके से मैंने यहां पर सपोर्ट मार्क किया और कैसे मैंने रेजिस्टेंस मार्क किया, अभी इसके साथ मैंने आपको कोई प्राइसिंग एक्शन टेक्निक बताई। अभी हम इस पे देखेंगे कि डाटा इस पर क्या कह रहा है। तो मैं जाऊंगा ट्रैक पर, ट्रैक में ओपन करूंगा ओपन इंटरेस्ट, ठीक है, और हम देख रहे थे Bajaj Finance।

और मैं यह देखूंगा कि कहां पर मुझे एक अच्छा रेजिस्टेंस मिला था, जहां से वह नीचे वापस से आ गया। ठीक है? तो 7060 की बात हो रही थी, ठीक है, तो मैं यहां पर आऊंगा। आप देख सकते हो 7050, ठीक है, यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि यहां पे पुट राइटर्स जो हैं वहां पे उनका सबट्रैक्शन हुआ है और कॉल राइटर्स में एडिशन हुआ है। कॉल राइटर्स में आप देख सकते हो 30,000, अप्रॉक्स 30,000 वहां पर एडिशन हुआ है। ठीक है? तो यहां पर जो पुट का डाटा है वह भी आपको यहां पर क्लियर बता रहा है, आई मीन यहां पर जो राइटर्स का डाटा है वह भी आपको क्लियर बता रहा है कि जो रेजिस्टेंस की ओर जो राइटर्स हैं वो इंक्रीज हो रहे हैं। ठीक है? और वहां पर आप देखोगे जो पुट राइटर्स हैं वो वहां पर कम होते जा रहे हैं। तो किसी भी एक सपोर्ट पर पुट राइटर्स जब हटना शुरू करते हैं तो आपको इंडिकेट करता है कि यहां से यह नीचे जा सकता है, वो सपोर्ट वीक हो रहा है। ठीक है? सो Bajaj Finance, यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि हमने देखा। ठीक है? तो 7060 का हम देख रहे थे, तो उसके आसपास वाला हम देखेंगे, तो 7050 यहां पर मुझे दिख रहा है। तो अगर मैं 7050 का यहां पर अगर मैं डाटा देख रहा हूं, तो वहां पर आपको दिख रहा है कि 68,000 कॉल राइटर्स हैं और 82,000 पुट राइटर्स हैं, जिसमें आप देखोगे 1,33,000 वहां से माइनस हुए हैं। ठीक है? सो यहां पर आप ये

देखिए कि एडिशन कहां पर हो रहा है, सबट्रैक्शन कहां पर हो रहा है। ठीक है? सिर्फ हम नंबर वाइज नहीं जाएंगे, क्योंकि यहां पर जो पुट राइटर्स हैं उनमें एक फियर आया हुआ है कि ये नीचे जा सकता है, और जिसके वजह से उनको लॉस ज्यादा झेलना पड़ जाएगा। इसलिए वहां पर क्या करेंगे? वो एग्जिट करना शुरू करते हैं। तो आप देख सकते हो किस तरीके से वहां से अगर उन्होंने एग्जिट किया है, तो किस तरीके से अभी आप देख सकते हो वो 6960 तक वहां पर उसका प्राइस आया हुआ है। ऑलमोस्ट आप देखेंगे कि 100 पॉइंट्स पर वो एक मूवमेंट हुआ है। ठीक है? सो इस तरीके से आप किसी भी स्टॉक को एनालाइज करके, एक सपोर्ट-रेजिस्टेंस मार्क करके, आप एक अच्छा ट्रेड उसमें बना सकते हो। ठीक है? उसके साथ, जैसे मैंने आपको बताया कि आप कभी भी किसी भी स्टॉक का अगर सपोर्ट-रेजिस्टेंस मार्क करते हैं, सबसे पहला हमें उसमें डायरेक्शन आइडेंटिफिकेशन,

उसके बाद अगर आपको ये यहां पर कोई भी पैटर्न नहीं दिख रहा है, उसी के साथ, उसी के बाद आप देखोगे कि जो कॉल राइटर्स, पुट राइटर्स हैं उनका OI चेक करना जरूरी है, कि वहां पर क्या हलचल चल रही है, और उससे हम एक अंदाजा लगा सकते हैं कि मार्केट का फ्लो किस तरफ हो सकता है, और हम उसमें ट्रेड ले सकते हैं। ठीक है? तो यह था हमारा सपोर्ट और रेजिस्टेंस को लेकर हम एक कैसे ट्रेड सेटअप बना सकते हैं, कैसे उसमें ट्रेड ले सकते हैं। राइट? एंड और भी स्टॉक तो आप यूज करके इसमें एनालाइज कर सकते हो, और फ्यूचर साइकिल पर आप जाके कैसे एक स्टॉक का डायरेक्शन पता कर सकते हो। तो हमने कुछ तीन-चार चीजें सीखीं। ठीक है? सो इस तरीके से आप सेटअप बनाइए और इस तरीके से आप उसमें ट्रेड ले सकते हो। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा, प्लीज लाइक एंड शेयर। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.