Open Interest Tool: Bullish aur Bearish Hurdles (Hindi)
Open interest is a useful data point, but a plain option chain is hard to read. In this Hindi tutorial, Varun from Quantsapp shows the Open Interest tool under Track > Options OI, which plots strike-wise OI as horizontal bars so resistances sit above and supports below.
He explains the yellow fair price line (a synthetic future for weekly expiries), green call and red put bars, dark bars for fresh addition and hollow bars for unwinding, and how the heaviest call and put strikes suggest a likely expiry range from the option sellers' view.
He also covers the table view with the ATM strike highlighted, call-only or put-only views, strike-wise PCR, choosing the start date or intraday time for change in OI, separate OI and change-in-OI charts, and comparing weekly and monthly expiries. Finally he shows how unwinding at the heaviest put strike signalled a break of support.
In this video
- 0:00Introduction
- 0:55Quantsapp Open Interest tool kahan milega
- 1:15OI ka horizontal layout kyon
- 2:00Nifty mein options OI aur fair price
- 3:20OI addition aur unwinding: calls aur puts
- 4:28Trading range ka estimate
- 6:00Price swings ke saath OI dynamics
- 7:45Strike wise PCR aur date wise OI change
- 9:15Options OI ke graphical formats
- 10:43Options OI ko decode karna
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्ते ट्रेडर्स, Quantsapp में आपका स्वागत है। मेरा नाम वरुण है, और ओपन इंटरेस्ट एक बहुत ही इफेक्टिव डेटा पॉइंट है, यह हम सभी को पता है। बट जभी भी हम ओपन इंटरेस्ट एनालाइज करने जाते हैं, लेट्स से आप कोई भी ऑप्शन चेन ओपन कर लो, तो वहां पर एक प्रॉपर पिक्टोरियल रिप्रेजेंटेशन नहीं मिल पाता, या फिर पढ़ने में डिफिकल्टी होती है। तो आइए हम Quantsapp के बहुत ही स्पेशल और प्रोप्राइटरी... इस डाटा को इफेक्टिवली इंटरप्रेट कैसे करना चाहिए। तो चलिए हम शुरुआत करते हैं। तो आप Quantsapp के वेब ऐप में आ सकते हो, या फिर आप मोबाइल ऐप ओपन कर सकते हो, ये दोनों पर अवेलेबल है, और यहां पर आप सिंपली Track ऑप्शन में जा सकते हो। Track ऑप्शंस में Options OI के अंडर आपको दिख जाएगा Open Interest। ऑप्शन चेन के नीचे ही हमारा Open Interest टूल है, तो आप Open Interest ओपन कर सकते हो, और यह हमारा ओपन इंटरेस्ट का डाटा है। सो आपको दिखेगा कि ये थोड़ा सा अलग दिख रहा है। नॉर्मली जो बाकी ऑप्शन चेन्स अगर आप देखो, या फिर ओपन इंटरेस्ट टूल्स अगर आप देखो जो बाकी वाइडली अवेलेबल हैं, वह नॉर्मली वर्टिकल बार्स आपको दिखते हैं। हमने उसे हॉरिजॉन्टल तरीके में बना दिया है। तो अभी ऐसा हमने
क्यों बनाया है? बिकॉज़ हॉरिजॉन्टल तरीके से जब आप इसे देखते हो, एक हॉरिजॉन्टल पर्सपेक्टिव जब आप लाते हो, तो आपको क्लियर पता चलता है कि ऊपर की तरफ रेजिस्टेंसेस होंगे, नीचे की तरफ सपोर्ट्स होंगे। तो आपको आइडेंटिफिकेशन एंड स्टॉप लॉस के लिए नियरेस्ट रेजिस्टेंस, नियरेस्ट सपोर्ट ढूंढ रहे हो, तो आपको बहुत ही इजली पता चल जाता है। इसके मैं कुछ फायदे भी बताऊंगा, और इसको इफेक्टिवली रीड करना भी मैं बताऊंगा। तो आपको क्या करना है? यहां पर सबसे पहले तो आकर स्क्रिप्ट सिलेक्ट करोगे, जो भी स्क्रिप्ट आपको चाहिए, मैंने करेंटली Nifty सिलेक्ट किया है। एक्सपायरी सिलेक्ट करोगे, तो जो भी एक्सपायरी आपको चाहिए, वीकली एक्सपायरी, मंथली एक्सपायरी, डज़ नॉट मैटर, आप वह सेलेक्ट कर लीजिए, और आपका यह ऑप्शन का ओपन इंटरेस्ट डाटा ओपन हो जाएगा। ठीक है। सो ऑप्शंस ओपन इंटरेस्ट, आप यहां पर इसे ज़ूम कर सकते हो, और ज़ूम करके आप नियर देख सकते हो। ठीक है। ग्राफ के अंदर आपको दिखेगा यह एक येलो डॉटेड लाइन है। यह येलो डॉटेड लाइन, इसे हम फेयर प्राइस कहते हैं। ठीक है। सो फेयर प्राइस क्या है, मैं फिर से बता देता हूं एक बार, पहले भी हमने कवर किया है इसे, बट यह सिंथेटिक फ्यूचर्स है। सिंस हम वीकली ऑप्शंस का डाटा देख रहे हैं, और ऑप्शंस का डायरेक्ट अंडरलाइंग फ्यूचर्स होता है, फ्यूचर्स की कोई वीकली एक्सपायरी नहीं होती, तो हमें एट द मनी ऑप्शन अगर
कैप्चर करना है, उसके लिए हमें एक ऐसे फ्यूचर्स की जरूरत है जो वीकली एक्सपायरी रखे। तो इसीलिए हमने यह फेयर प्राइस बनाया हुआ है। तो फेयर प्राइस बेसिकली सिंथेटिक फ्यूचर्स है। अगर फ्यूचर्स की वीकली एक्सपायरी होती, तो उसकी क्या वैल्यू होती, वो आपको यहां पर दिखाएगा। अगर आप इसको शिफ्ट करके मंथली एक्सपायरी पर लेकर जाओ, 25 जनवरी करंट मंथ की एक्सपायरी है, आप देख सकते हो यहां पर फ्यूचर प्राइस लिखा हुआ है। वीकली एक्सपायरी पर लेकर जाओ, तो फेयर प्राइस लिखा दिखेगा। ठीक है। सो दैट इज़ कवर्ड। अभी इसमें अगर हम देखने जाएं ध्यान से, तो देयर आर ग्रीन बार्स, देयर आर रेड बार्स। ठीक है। ग्रीन बार्स आपको दिख रहे हैं, रेड बार्स आपको दिख रहे हैं। तो ग्रीन बार्स हैं कॉल का ओपन इंटरेस्ट, रेड बार्स हैं पुट का ओपन इंटरेस्ट। ओके। उसमें भी अलग-अलग चीजें हैं। अगर आप देखो ध्यान से, तो यहां पर कुछ डार्क ग्रीन बार्स दिख रहे हैं आपको, डार्क ग्रीन बार्स, कुछ ऐसे हॉलो पॉइंट्स दिख रहे हैं आपको ग्रीन बार्स में, कुछ डार्क रेड बार्स दिख रहे हैं, और कुछ हॉलो पॉइंट्स दिख रहे हैं रेड बार्स में भी। तो अभी ये एग्जैक्टली क्या शोकेस करते हैं? ठीक है। सो अगर आपको डार्क ग्रीन दिख रहा है किसी भी बार में, ऐसा डार्क ग्रीन, सॉलिड ग्रीन कलर दिख रहा है, तो वहां पर एडिशन हुई है। तो राइट ऑफ द बैट आपको पता चल जाता है कि जहां पर डार्क ग्रीन कलर है, वहां-वहां पर एडिशन हुई है। ठीक है। डार्क रेड
कलर पुट एडिशन बताएगा। सो जहां-जहां पर डार्क रेड कलर है, वहां-वहां पर पुट एडिशन हुई है करंट डे पर। ठीक है। प्रीवियस डे से कंपेयर्ड आपको दिख जाता है कितना एडिशन हुआ है, कितना पुट में हुआ है या कॉल में हुआ है। ठीक है। अनवाइंडिंग में हॉलो पॉइंट दिख रहा है, तो यहां पर यह पुट अनवाइंडिंग है, और अगर आपको ग्रीन में हॉलो पॉइंट दिख रहा है, तो ये कॉल अनवाइंडिंग है। ठीक है। सो आपको डायरेक्टली पता चल जाएगा कहां पर अनवाइंडिंग हुई है, कहां पर एडिशन हुआ है, प्रीवियस डे से कंपेयर करते हुए। ऑलराइट। अभी इसके बेसिस पे जस्ट अगर मैं ट्रेड डिकोड करने जाऊं, या अगर मैं लेट्स से मार्केट का रेंज डिकोड करने जाऊं, मुझे डायरेक्टली पता चल जाएगा कि हेवियस्ट कॉल और हेवियस्ट पुट क्या है। ठीक है। सो हेवियस्ट कॉल मुझे दिख रहा है यहां पर, यह स्ट्राइक है, और हेवियस्ट पुट मुझे दिख रहा है यहां पर, ये स्ट्राइक है। ठीक है। अभी इसमें मैं और फर्दर क्या डिकोड कर सकता हूं? मैं डायरेक्टली डिकोड कर सकता हूं कि यहां पर हेवियस्ट कॉल पर एडिशन हुआ है। आप एग्जैक्ट नंबर यहां पर देख सकते हो, ये एग्जैक्ट नंबर है कितना एडिशन हुआ है। सो कॉल में अगर आप देखो, तो अराउंड वन, 1 करोड़, 1,03,47,000 का ओपन इंटरेस्ट है, उसमें करेंटली 9 लाख का ओपन इंटरेस्ट आज ऐड हुआ है, और यह स्ट्राइक है
21,700। तो इसका मतलब क्या है? 11 तारीख की जो एक्सपायरी है, यहां एक्सपायरी तक जो ऑप्शन सेलर्स हैं उनको लग रहा है 21,700 के ऊपर प्राइस नहीं जाएगा। ठीक है। सिमिलरली जो पुट सेलर्स हैं, पुट सेलर्स ने यहां पर अपना घेरा बनाकर रखा है। सो यह लेवल अगर मैं देखने जाऊं, यहां पर अगर मैं थोड़ा ज़ूम करके क्लिक करूं, तो यह लेवल है 21,000। 21,000 पर हैवी पुट है, सबसे बड़ा पुट ऑप्शन। तो इसका मतलब यहां पर अगर आप देखो, तो 59,87,000 का ओपन इंटरेस्ट है पुट में, तो दैट मींस हेवियस्ट पुट, सबसे ज्यादा पुट में ओपन इंटरेस्ट यहां पर है, पुट सेलर्स सबसे ज्यादा यहां पर हैं, 21,000 के स्ट्राइक पर। तो पुट सेलर्स को लग रहा है इन केस अगर मार्केट नीचे गिरा, तो यहां से, इससे नीचे नहीं गिरेगा, 21,000 से नीचे नहीं गिरेगा। तो मार्केट यूजुअली इस रेंज के बीच में एक्सपायर होता है, बिकॉज़ ऑप्शन सेलर्स का व्यू काफी स्ट्रांग होता है मार्केट पर, तो इसीलिए मार्केट यूजुअली इस लेवल पर क्लोज होता है। अभी अगर हम ध्यान से देखें, तो सेकंड हेवियस्ट पुट भी आप देख सकते हो। सेकंड हेवियस्ट पुट यहीं पर है, 21,500 का लेवल है। यहां पर अगर हम देखेंगे, तो यहां पर पुट में एडिशन हुआ है। ठीक है। यहां पर अगर हम देखें, तो यहां पर अनवाइंडिंग है 21,000 पर, और 21,500 पे एडिशन है। दिस मींस कि बहुत से सेलर्स जो हैं, पुट सेलर्स, वो
यहां की पोजीशंस ऊपर के स्ट्राइक्स पर शिफ्ट करते जा रहे हैं। तो इसका मतलब ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट हमें पता चलता है, इट्स स्टिल बुलिश। ठीक है। वही सेम अगर हम कॉल की तरफ देखने जाएं, तो कॉल की तरफ हमें दिख रहा है इन स्ट्राइक्स पर अनवाइंडिंग है। ठीक है। सो इसका मतलब ये जो स्ट्राइक्स से ये लोग अपनी पोजीशंस को ऊपर की तरफ शिफ्ट करते जा रहे हैं, तो यहां पर भी हमें वही चीजें दिख रही हैं। ठीक है। तो ये ऐसे आप इसे एनालाइज कर सकते हो। इसमें और भी चीजें हैं जो मैं आप लोगों को बताऊंगा कि क्या एनालाइज करना चाहिए, बट लेट मी जस्ट गेट इनटू द होल UI ऑफ इट। ठीक है। तो यह तो ग्राफ है। ग्राफ को डिकोड करना तो बहुत ही सिंपली पता चल गया आपको। कंबाइंड ग्राफ है ये। राइट हैंड साइड पे अगर आप देखो, तो टेबुलर फॉर्मेट में भी आपको दिख जाएगा। सो ये जो हाइलाइटेड है यहां पर, जो येलो आउटलाइन से हाइलाइटेड है, वो आपका एट द मनी ऑप्शन है, जो आपके स्ट्राइक, जो फेयर प्राइस है उसके नियरेस्ट है, तो ये आपका एट द मनी ऑप्शन है। ऊपर की तरफ अगर आप देखो, तो सारे आपके कॉल में OTM स्ट्राइक्स हैं, नीचे की तरफ अगर आप देखो, सारे आपके पुट के OTM स्ट्राइक्स हैं। ठीक है। सो ये आपको डायरेक्टली पता चल जाएगा टेबुलर फॉर्मेट में। इफ यू आर इनटू नंबर्स, तो आप डायरेक्टली वो चीज देख सकते हो, बट मैं नॉर्मली पिक्टोरियल रिप्रेजेंटेशन थोड़ा ज्यादा इजली समझ पाता हूं, आई एम श्योर आप लोग भी वही समझ पाते हो, बट स्टिल। ठीक है। यहां पर आप सिंपली सिर्फ कॉल का डाटा या सिर्फ पुट का डाटा भी देख
सकते हो। दोनों अगर आपको देखना है, तो बोथ पर आप सेट कर सकते हो। ठीक है। ओपन इंटरेस्ट का ऑप्शन है और PCR का ऑप्शन है, तो अगर आपको स्ट्राइक वाइज PCR देखना है, तो स्ट्राइक वाइज PCR आप देख सकते हो। यहां पर सारा टेबुलर फॉर्मेट में नंबर है, राइट, नंबर्स फॉर्मेट में भी दिया हुआ है कि स्ट्राइक वाइज PCR क्या है, करेंटली कैसा चल रहा है, वो सब आपको पता चल जाएगा। ओके। एंड देन फाइनली यहां पर आप डेट सिलेक्ट कर सकते हो कि आपको ओपन इंटरेस्ट चेंज देखना है, चेंज इन ओपन इंटरेस्ट। जरूरी नहीं है कि एक दिन पहले से ही चेंज देखना है आपको। हो सकता है मुझे करंट एक्सपायरी जब से स्टार्ट हुई तब से मुझे अब तक का डाटा देखना है, राइट? सो करंट एक्सपायरी शुरू हुई थी, लेट्स से, फोर्थ को, राइट, फोर्थ को एक्सपायरी डे था, 4 तारीख को एक्सपायरी डे था, यहां पर आपको दिख जाएगा, राइट? उसके बाद आपको पूरा डाटा देखना है, तो वो भी आप जाकर देख सकते हो। सो इट्स ऑल अप टू यू, जैसा आपको देखना है वैसे आप जाकर देख सकते हो। करंट एक्सपायरी 11th की है, अगर मुझे 4 तारीख से डाटा देखना है, तो मैं 4 तारीख से सेट करके डाटा देख सकता हूं, तो जो अनवाइंडिंग फिगर्स हैं वो थोड़े और प्रॉमिनेंट हो जाते हैं। अगर आपको इंट्राडे बेसिस पे चेंज इन ओपन इंटरेस्ट देखना है, तो आप वो भी देख सकते हो, कि मुझे लेट्स से आज के दिन पर, आज के दिन पर, नाइंथ, नाइंथ के दिन पर मुझे डाटा देखना है 1 बजे के बाद, कि 1 बजे के बाद से कितना एडिशन हुआ है, कितना
अनवाइंडिंग हुआ। ठीक है। सो यहां पर 13:00, तो आज से, 1 बजे से, 1 बजे के बाद क्या एडिशन है, क्या अनवाइंडिंग है, पता चल जाएगा, राइट? क्लियर सी बात है। तो यह आपको बेसिकली पता चलता है इसमें। इसी को अगर आपको आगे और एनालाइज करना है, तो यहां पर आप देख सकते हो कुछ और ग्राफिकल फॉर्मेट हैं हमारे पास। तो यह ग्राफिकल फॉर्मेट है सिंगुलर चार्ट का, राइट? जो कंबाइंड चार्ट है, कंबाइंड ग्राफ है, इसको आपको अगर सेपरेट ग्राफ देखना है, तो वो भी आप देख सकते हो। सो ये ओपन इंटरेस्ट है, और यह चेंज इन ओपन इंटरेस्ट है। ठीक है। सो कितना चेंज हुआ है एग्जैक्टली, वो आपको पता चलता है, तो कॉल एडिशन, पुट एडिशन इस टाइम से अब तक कितना हुआ है, वो आपको डायरेक्टली पता चल जाएगा। सो यहां पर तो एब्सलूट ओपन इंटरेस्ट है, यहां पर चेंज पता चल रहा है। तो अगर अनवाइंडिंग में जो बार हैं वो लेफ्ट हैंड साइड की तरफ बनेंगे, तो मतलब आप देख सकते हो आज के दिन में पुट अनवाइंडिंग ज्यादा हुआ है, और अगर एडिशन है, तो एडिशन में बार्स राइट हैंड साइड पर देखेंगे। तो सिंस आज के दिन में मार्केट गिरा है, इसीलिए हमें दिख रहा है कि पुट में अनवाइंडिंग हो रही है, कॉल में एडिशन हो रहा है। ठीक है। जितना भी एक्शन हुआ है आज, यहां पर पुट साइड अनवाइंडिंग है, कॉल साइड एडिशन है। ओके। सो वो आपको क्लियर पता चल जाता है। अगर आपको स्टिल फॉर सम रीज़न
अगर आपको हॉरिजॉन्टल भी देखना है, तो आप हॉरिजॉन्टल भी जाकर देख सकते हो, तो ये हॉरिजॉन्टल ग्राफ भी अवेलेबल है। तो एवरीवन हैज़ देयर ओन टेस्ट, इसलिए हमने सबकी चॉइस को रिस्पेक्ट किया हुआ है। टोटल टेबुलर फॉर्मेट, टोटल टेबुलर फॉर्मेट आपको दिख जाएगा, ओपन इंटरेस्ट एंड चेंज इन ओपन इंटरेस्ट विद प्रीमियम। तो अगर आपको प्रीमियम के साथ ओपन इंटरेस्ट देखना है, यह आपको डायरेक्टली पता चल जाएगा। ओके। सो इसको अगर मैं थोड़ा इजली बताऊं आप लोगों को, तो मैं खुद क्या करता हूं, मैं आप लोगों को बता देता हूं। तो मैं जाऊंगा सिंपली होम स्क्रीन पर। जब भी मुझे ओपन इंटरेस्ट को डिकोड करना है, मैं सिंपली Open Interest का टूल ओपन कर लेता हूं। ठीक है। ऑब्वियसली प्रीवियस डे से हम चेंज रेफर करेंगे। यहां पर मैं नॉर्मली क्या करता हूं, तो मैं मल्टीपल एक्सपायरी देख लेता हूं। मुझे नॉर्मली मंथली एक्सपायरी में ट्रेड करने की आदत है, तो मैं वो देख लूंगा। अभी करेंटली मेजर रेजिस्टेंस कहां दिख रहा है मुझे? मेजर रेजिस्टेंस मुझे यहां पर दिख रहा है 21,700 पर। ओके। और मेजर सपोर्ट, लेट्स से मैं यहां पर लगा देता हूं, मेजर सपोर्ट यहां पर दिख रहा है मुझे, तो मेजर सपोर्ट दिख रहा है इस पर्टिकुलर स्ट्राइक पर, 21,500 पर। सो 21,500 पर मेजर सपोर्ट है, 21,700 पे मेजर रेजिस्टेंस है फॉर नाउ। अगर मैं नेक्स्ट एक्सपायरी देखूं, नेक्स्ट एक्सपायरी पे क्या दिख रहा है? मेजर रेजिस्टेंस अभी भी 21,700 पर है, और मेजर सपोर्ट अगर मैं देखने जाऊं, तो 21,000 पर सपोर्ट है। ठीक है। सो अभी
करंट एक्सपायरी में भी अगर हम देखें, तो 21,000 पर सपोर्ट दिखेगा आपको यहां पर, 21,000 पर सपोर्ट, जस्ट अ सेकंड, 21,000 पर सपोर्ट और 21,700 पर मेजर रेजिस्टेंस। वही अगर मैं मंथली एक्सपायरी चेक करूं, मंथली एक्सपायरी में क्या दिख रहा है? मेजर रेजिस्टेंस मुझे दिख रहा है 22,000 पर, मेजर रेजिस्टेंस है, और जो मेजर सपोर्ट है वह 20,000 पर होगा, आई एम गेसिंग, 21,000 पर। ठीक है। सो अभी मुझे क्या पता चल रहा है? मुझे पता चल रहा है कि 18th तक, 18th जनवरी तक, इन केस अगर मार्केट ऊपर गया तो 21,700 से ऊपर नहीं जाएगा, और अगर नीचे गिरा तो 21,000 से नीचे नहीं गिरेगा। ठीक है, बेस्ड ऑन दोज़ लेवल्स। ओके। सेम चीज अगर मंथली एक्सपायरी तक मैं कोई पोजीशन बना रहा हूं, तो मंथली एक्सपायरी तक आई विल हैव टू बी केयरफुल, कि इन केस अगर मार्केट ऊपर गया तो 22,000 तक ऊपर जा सकता है, दैट इज़ व्हाट द सेलर्स आर एंटीसिपेटिंग, और अगर नीचे गिरा तो 21,000 तक गिरेगा। सो मुझे मेरा रेजिस्टेंस मे बी थोड़ा इफ्फी लग रहा है, बट सपोर्ट तो क्रूशियल मेरा 21,000 पर ही है। इन केस अगर मार्केट नीचे गिरा, तो 21,000 से नीचे नहीं गिरना चाहिए, ऐसा तो क्लियर पुट सेलर्स मुझे बता रहे हैं। तो दैट इज़ हाउ आई विल
आइडेंटिफिकेशन... ट्रेड बनाना है, तो हाईएस्ट कॉल मेरा टारगेट बन जाएगा, और हाईएस्ट पुट मेरा स्टॉप लॉस बन जाएगा। सो वो चीज भी यूज होती है इसके अंदर, बट मेजरली सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस देखने के लिए काम आता है, और फिर ब्रेकआउट्स या ब्रेकडाउन देखने के लिए भी काम आता है, कि अगर हाईएस्ट कॉल ब्रेक हुआ तो आप जाकर एक बुलिश ट्रेड बना लोगे, हाईएस्ट पुट ब्रेक हुआ, आप जाकर एक बेयरिश ट्रेड बना लोगे। वो चीज आपको भी काम आती है। ठीक है। तो जैसे अगर मैं आज के दिन पर ही आपको बताने जाऊं, जस्ट फॉर एन एग्जांपल, मैं लगा लेता हूं करंट एक्सपायरी 11 जनवरी की, और मैं डेट सेट कर लेता हूं। ठीक है, आज की डेट, आज जैसा मैंने किया था, 1:00 बजे से मुझे डाटा देखना है, सो 13:00। ठीक है। आज क्या हुआ? तो 1 बजे से मार्केट गिरने लगा है। ठीक है। 1 बजे तक अगर मैं देखने जाऊं, 1 बजे तक दिस वॉज़ द मेजर सपोर्ट, 21,700 पे मेजर सपोर्ट था, यहां पर आपको दिख रहा है, क्योंकि यहां पर सबसे बड़ा रेड बार दिख रहा है। ठीक है। उसके बाद क्या हुआ? जब मार्केट नीचे गिरने लगा, तो वह रेजिस्टेंस, जो सपोर्ट है, वो ब्रेक हुआ, और वहां पर देखिए कितना मैसिव अनवाइंडिंग हुआ। उसके
बाद नेक्स्ट स्ट्राइक पर भी अनवाइंडिंग, उसके बाद भी अनवाइंडिंग, और उसके नीचे के स्ट्राइक्स पर भी आपको अनवाइंडिंग दिख रहा है। तो क्लियर हमें पता चल रहा था कि प्राइस गिरने वाला है, क्लियर सी बात है। इवन अभी भी मैं बोल सकता हूं कि प्राइस शायद से कल के दिन पर गिरेगा, बिकॉज़ यहां पर बहुत से स्ट्राइक्स पर अभी भी अनवाइंडिंग है पुट साइड में, और कॉल साइड में बहुत ही स्ट्रांग एडिशन है। तो क्लियर सी बात यही है। ठीक है। सो आई होप यू गाइज़ एंजॉयड। थैंक यू सो मच, हैव अ ग्रेट डे, एंड थैंक यू फॉर वॉचिंग।

Varun Shetty possesses rich experience in the field of training, he is amongst the best experts for gaining an understanding of Equity Derivatives Trading
All 124 videos by Varun →