Open Interest Analysis: OI se Trend Pehchane (Hindi)
Dharmendra Rajbhar explains what open interest shows: the open positions of call and put writers at each strike. He covers why retail writers often sell strangles or straddles, why institutions build large hedged positions, and why the strikes with the biggest OI bars act as important support and resistance levels.
Using the Open Interest tool in the Quantsapp app for Nifty and CDSL, he shows how to read big bars, additions and reductions, and what writers exiting or shifting strikes can indicate.
He then builds a trade on CDSL around the 1,800 and 1,700 OI levels using a 21 and 50 EMA crossover with Supertrend, places the stop loss above the resistance zone, and shows how to use Fibonacci retracement on a one-hour chart when the first entry is missed.
In this video
- 0:00Intro: open interest tool
- 1:17OI kya dikhata hai: writers ki positions
- 2:35Strangle aur straddle writers
- 3:50Retail vs institutions ki writing
- 5:06Big OI bars: Nifty aur CDSL
- 7:39Writers exit aur strike shifting
- 8:55Heavy writing levels kyun banati hai
- 10:10Trade setup ke do tareeke
- 11:26CDSL OI levels
- 12:43EMA aur Supertrend ke saath entry
- 15:17Stop loss zone ke upar
- 16:33Missed trade: Fibonacci retracement
- 17:49Summary
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। इस सेगमेंट में हम सीखते हैं कि किस तरीके से जो टूल्स हैं हमारे, चाहे वो बेसिक टूल्स हों, चाहे फिर वो एडवांस टूल्स हों, उसको किस तरीके से यूज करके हम एक ट्रेड सेटअप बना सकते हैं, या फिर उसको डिफरेंट तरीके से कैसे हम रीड कर सकते हैं, हम इस बारे में जानते हैं, ठीक है। तो दोस्तों, ये सेगमेंट में हम देखते हैं कि कई-कई बार जितने भी स्टॉक्स आते हैं, कई बार हम किसी पर्टिकुलर स्टॉक में एक नजरिया बनाना चाहते हैं, तो किस तरीके से हम बना सकते हैं, हम इस सेगमेंट में सीखते हैं, राइट। तो चलिए, आज इसी सेगमेंट में मैं आपको बताने वाला हूं कि जो एक बहुत ही पॉपुलर टूल है, जिसको यूज करके किस तरीके से लोग ट्रेड सेटअप बनाते हैं, ठीक है। तो मैं बात कर रहा हूं ओपन इंटरेस्ट की, ठीक है, जो कि बहुत ही पॉपुलर टूल है। पहले हम समझेंगे कि ओपन इंटरेस्ट काम कैसे करता है, और उसको देखकर अगर मुझे ट्रेड बनाना है, तो मैं किस तरीके से उसमें ट्रेड बनाऊंगा, मैं उस बारे में पूरा मैं बात करता हूं, ठीक है। तो चलिए, बिना टाइम, बिना टाइम वेस्ट किए हम आगे बढ़ते हैं और देखते हैं कि ओपन इंटरेस्ट एक्चुअली क्या दर्शाता है, ओपन इंटरेस्ट को किस तरीके से रीड करना चाहिए, क्या-क्या जो डेटा पॉइंट्स हैं मुझे उसको कंसीडर करना चाहिए, बिफोर टेकिंग द ट्रेड, बिफोर एनालाइजिंग द स्टॉक, ठीक है। तो चलिए, पहले मैं आपको बोर्ड पर लेकर चलता हूं, अपने स्क्रीन शेयर करता हूं, और वहां पर मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से हम ओपन इंटरेस्ट को देखेंगे, ठीक है। तो देखेंगे, अपना स्क्रीन जरा मैं शेयर करता हूं, जस्ट अ मिनट। ऑलराइट, यहां पर आपको मेरा
स्क्रीन दिख रहा है। चलिए, तो यहां पर देखिए, मैं बात कर रहा हूं OI डाटा, यानी कि ओपन इंटरेस्ट, जो सबसे पॉपुलर टूल है, ठीक है। अगर मैं सिर्फ ओपन इंटरेस्ट की मैं बात करूं, तो, तो आप सब लोग को ऑलरेडी पता होगा, जो-जो जानते हैं उनको पता होगा, कि यहां पर राइटर्स का पोजीशन बना, राइटर्स का पोजीशन हमें दिखता है, ठीक है। तो दोस्तों, जो नहीं जानते, मैं उनको भी यहां बता देता हूं, कि जो ओपन इंटरेस्ट है, जितने भी ओपन पोजीशन हैं, ठीक है, जितने भी ओपन पोजीशंस हैं, ठीक है, वह हमें यहां पर दर्शाता है, ठीक है। और जो भी पर्टिकुलर स्टॉक है, या फिर मैं कहूंगा इंडेक्स, जो कि Nifty, ठीक है, तो Nifty के जितने स्ट्राइक हैं, मान लीजिए जो करंट स्ट्राइक है यहां पर 22,700, मान लीजिए करंट स्ट्राइक है, ठीक है। यहां पर जो इसका अलग-अलग जो स्ट्राइक होगा, ये 22,700, यानी कि यहां पर मान लीजिए 750, फिर 800, फिर 850, फिर मैं डाउन द लाइन यहां पर जाऊंगा, 650, 600, ठीक है, 550। ये जो अलग-अलग स्ट्राइक हैं, हर स्ट्राइक पे आप देखोगे आपको यहां पर राइटर्स के पोजीशन आपको दिखेंगे, ऑलराइट, राइटर्स के पोजीशन आपको दिखेंगे। अभी यहां पर आपको दोनों पोजीशन दिखेंगे, आपको कॉल राइटर्स के पोजीशन
दिखेंगे एंड आपको पुट राइटर्स के पोजीशन भी दिखेंगे। ओके, तो जब यह पोजीशन मैं यहां पर देखता हूं, तो मैं ये अंदाजा लगा सकता हूं कि यहां पर सारे राइटर जो पोजीशन बनाए हैं, उन्होंने कुछ स्ट्रेटेजी के हिसाब से यहां पर पोजीशन बनाते हैं, ठीक है। दोस्तों, यहां पर आप देख सकते हो कि जो यह राइटिंग होती है, इस, ये राइटिंग पोजीशन बनाने के पहले लोगों का अलग-अलग नजरिया होता है, ठीक है। तो चलिए, हम उस पर डिस्कस करते हैं, फिर उसी के बुनियाद पर मैं आपको बताऊंगा कि यहां पर जो लेवल्स बनते हैं, वो कितने इंपॉर्टेंट होते हैं। यहां पर जो भी एक पोजीशन यहां पर बनती है, जिस पर्टिकुलर स्ट्राइक पे भी पोजीशन बनी है, वह कितने अच्छे से काम करती है, और उसको मुझे क्यों इतना इंपॉर्टेंस देना चाहिए, यह मैं बात करूंगा, ठीक है। तो दोस्तों, जब भी यहां पर आप देखोगे कि लोग जब अपना पोजीशन बनाते हैं, ठीक है, खास करके आप देखोगे कि यहां पर, आई एम सॉरी, यहां पर आप देखोगे स्ट्रैंगल एंड स्ट्रैडल, ठीक है, दो तरीके का पोजीशन बनाते हैं। और आप देखोगे कि जो स्ट्रैडल बनाते हैं, ज्यादातर लोग इंट्राडे के लिए बनाते हैं, बट जो पोजीशन ट्रेड बनाते हैं, वह जाते हैं स्ट्रैंगल के ऊपर, ठीक है। स्ट्रैंगल में क्या करेंगे? स्ट्रैंगल में जितने भी ट्रेडर्स हैं, ठीक है, जितने भी ट्रेडर्स हैं, वो एक रेंज को
आइडेंटिफिकेशन कर सकता है, तो वो क्या करेंगे, इस रेंज में यहां पर ऑप्शन सेलिंग करते हैं। अभी जैसे मैंने आपको बताया था, ये 22,700 का स्ट्राइक है, ठीक है, 22,700 का स्ट्राइक है, तो ये जो अपर स्ट्राइक यहां पर, मान लीजिए ये है आपका 23,000, ठीक है, 23,000 पिक अप कर लीजिए, और यहां पे मैं थोड़ा सा और नीचे जाता हूं, तो यहां पर 22,400 पिक अप कर लीजिए, मतलब मैं इक्वल डिस्टेंस ले रहा हूं। तो यहां पर क्या होगा? यहां पर वो एक कॉल ऑप्शन को राइट करेंगे, यहां पर पुट ऑप्शन को राइट करेंगे, ऑलराइट। अभी उनके कैपिटल पे डिपेंड करता है कि वहां पर ये कितने, यहां पर कितना क्वांटिटी वो सेल कर रहे हैं, और वह कितना रिटर्न की उम्मीद रख रहे हैं, ठीक है। तो यह जो नॉर्मल ट्रेडर्स होते हैं, ठीक है, उनका यह पोजीशन है, राइट, वो इस तरीके से बनाते हैं। अभी जो बिग इंस्टीट्यूशंस हैं, वह कैसे बनाएंगे, यहां पर हमें ध्यान देना है, राइट। इंस्टीट्यूशंस का भी लेवल यहां पर होता है। वो इंस्टीट्यूशंस आप देखोगे कि वो भी इस तरीके से रेंज यहां पर बनाते हैं, लेकिन ज्यादातर आप देखोगे जो इंस्टीट्यूशंस होते हैं, वो किसी भी पोजीशन पर लेवल बनाते हैं, वो भी लेवल-लेवल देखते हैं, ठीक है। उनमें, मैं कहूंगा कि जो नेकेड सेलिंग होती है, वो नेकेड सेलिंग भी होती है, लेकिन वहां पर वो पोजीशन को जरूर
हेज करते हैं, क्योंकि फंड बहुत ज्यादा लगा होता है। तो यहां पर क्या होगा, जहां पर, जहां पर आप देखोगे इंस्टीट्यूशंस जहां पर भी अपना पोजीशन बनाएंगे, मतलब जहां पर वो राइटिंग करेंगे, वहां पर आप देखोगे सबसे ज्यादा OI डाटा होता है, सबसे ज्यादा ओपन पोजीशन होता है, वहां पर आप देखोगे बार बहुत बड़ी-बड़ी होती है, राइट। तो चलिए, मैं आपको एक बार एप्लीकेशन पर दिखा देता हूं कि वह बार कैसा दिखता है, ठीक है। तो हम क्या करेंगे? हम ट्रैक में जाएंगे, हम ओपन इंटरेस्ट को यहां पर देखते हैं, ठीक है। तो देखिए, ओपन इंटरेस्ट को, जैसे यहां पर CDSL का यहां पर मैंने स्टॉक लगा के रखा हुआ है, और 30 जनवरी का एक्सपायरी है, जो कि नियर बाय एक्सपायरी है। तो यहां पर देखिए, आप देख सकते हो कि यहां पर आपको बिग बार्स दिख रहे हैं, ठीक है। जैसे 1,900 का लेवल है, 1,800 है, फिर आप देख सकते हो ये 1,600 है यहां पर, फिर नीचे-नीचे भी आपको दिखेगा। अगर मैं यहां पर Nifty का लगाता हूं, राइट, मैंने Nifty का यहां पर लगाया हुआ है, तो Nifty में आप देख सकते हो, जो रेड बार्स हैं, जैसे कि जो करंट पोजीशन है यहां पर, 23,000 का जो लेवल, वहां पर देख सकते हो, एप्रोक्सीमेट आप देख सकते हो 1 करोड़ पुट राइटर्स हैं, 96 लाख आपके कॉल राइटर्स हैं। अभी वहीं पर मैं थोड़ा नीचे जाता हूं, तो नीचे यहां पर कहां पहुंच रहे? 22,000 पर पहुंच रहे, ठीक है। तो 22,000 पे अगर आप देख रहे हो,
यहां पर अगर मैं अपना कर्सर रखता हूं, जस्ट अ मिनट, इसको जरा सा स्क्रोल करूं, यह रहा हमारा 22,000 का लेवल। तो यहां पर आप क्लियर देख सकते हो, 1 करोड़ 16 लाख, ठीक है, आई एम सॉरी, ऑलराइट, ये 1 करोड़ 16 लाख यहां पर आप देख सकते हो, यह आपके पुट राइटर्स हैं, जिसमें से 20 लाख अभी एडिशन हुआ है, और वहां पर आप देख सकते हो कि 91,000 आपके कॉल राइटर्स हैं, जिनमें अभी लाख वहां पे माइनस हुए हैं। तो ये जो बिग बार्स हैं, यह आपको क्या बता रहे हैं, कि यहां पर ज्यादा पोजीशन राइट हुई है। अभी ज्यादा पोजीशन मतलब क्या होगा, कि यहां पर क्वांटिटी इतनी बड़ी-बड़ी क्वांटिटी है, तो जाहिर सी बात है, यहां पे आपको इंस्टीट्यूशंस वाले ज्यादा पोजीशन यहां पर बना के रखते हैं। तो ये जो बिग बार्स हैं, बिग लाइन है, ये आपको एक अच्छा खासा लेवल यहां पर बना के देते हैं, राइट, कि ये इंपॉर्टेंट लेवल है, ठीक है। इस लेवल को कंसीडर करके मैं आगे ट्रेड इसमें बना सकता हूं, ठीक है। ट्रेड कैसे बनेगा, वो भी मैं आपको एक क्लियर इंडिकेशन में आपको बताता हूं, ठीक है। अभी देखिए, OI का इस तरीके से मैंने डाटा यहां पर देखा, कि ये बिग, बिग बार्स हैं, यह लेवल्स हैं, इनको हम कंसीडर कर सकते हैं, करेक्ट। अभी आप इसमें यह भी देखिए कि कई जगह आपको यहां पर यह ब्लैंक बार आपको दिख रहे हैं। ब्लैंक बार क्या इंडिकेशन कर रहा
है? कि वहां से राइटर्स जो हैं, वो एग्जिट कर रहे हैं। अब राइटर एग्जिट करने का मतलब क्या होता है? यहां पर तरीका, एक सबसे इंपॉर्टेंट चीज यहां पर यह है, कि जब राइटर्स वहां से एग्जिट करते हैं, तो मतलब उन्होंने मन में कुछ बनाया हुआ है, मतलब उनके मन में कुछ आया हुआ है कि यह जो पर्टिकुलर स्टॉक है, या तो ऊपर जाएगा या तो नीचे जाएगा, राइट। अभी यहां पे कॉल राइटर्स एग्जिट कर रहे हैं, ठीक है। तो कॉल राइटर जब एग्जिट करते हैं, तो वहां पर क्या इंडिकेशन करते हैं? कि प्राइस ऊपर जाएगा, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। यहां पर क्या हम कंसीडर कर सकते हैं, कि अगर कॉल राइटर यहां पर एग्जिट कर रहे हैं, तो जाहिर सी बात है वो कहीं ना कहीं पोजीशन शिफ्ट करते हैं, या तो और ऊपर शिफ्ट करेंगे, या तो वो नीचे भी शिफ्ट करेंगे। अगर मार्केट डाउन द लाइन, आप देख सकते हो, अगर नीचे जा रहा है, तो कॉल राइटर्स क्या करते हैं? वो ऊपर वाले पोजीशन से नीचे शिफ्ट करते हैं। तो आप देखोगे, साइमल्टेनियसली ऊपर से रिड्यूस कर रहे हैं, तो नीचे एडिशन होती रहती है, तो आप समझ जाइए कि जो प्राइस, वो नीचे-नीचे जा रहा है, ठीक है। तो वो क्या करते हैं, थोड़ा और भी प्राइस के पास आते हैं, ताकि प्रीमियम उनको एक अच्छा मिल जाए, ठीक है। तो यहां पर मैंने आपको ओपन इंटरेस्ट दिखाया, कि ओपन इंटरेस्ट एक्चुअली किस तरीके से काम करता है, ठीक है, और OI डाटा वहां पर मैंने आपको बताया, प्लस मैंने बिग बार्स बताया, ठीक है, जहां पर इंस्टिट्यूशन ज्यादा, वो वहां पर सेलिंग करते हैं। अभी यहां पर यह सेलिंग क्यों करते हैं, क्यों वहां पर एक पर्टिकुलर, पर्टिकुलर प्राइस पर बहुत ज्यादा सेलिंग
होती है? देखिए, जब लोग स्टडी करते हैं किसी भी पिक स्टॉक को, तो वो क्या सोचते हैं, कि यह जो एक अपर लेवल है, जैसे अभी 23,000 मैंने वहां पर Nifty देखा, तो मान लीजिए ये 23,200 का लेवल है, ठीक है, 23,000 यहां पर ATM का स्ट्राइक है, मान लीजिए कि 22,700 का यहां पर और भी अलग स्ट्राइक है। तो यहां पर आपको क्या होगा, कि यहां पर अगर उन्होंने राइट किया है, तो उनके दिमाग में यह बात है कि प्राइस यहां से ऊपर जाने की, जो उसकी ऊपर जाने की संभावना, वो कम रहेगी। उनको ऐसा लगता है कि मार्केट यहां से नीचे रह सकता है, इसलिए वो क्या करते हैं, इस पर्टिकुलर जगह पे ज्यादा सेलिंग करते हैं। सिमिलरली, यहां पे जब नीचे जाएंगे, तो यहां पर आपको पुट राइटर्स दिखेंगे। तो जो पुट राइटर्स में आपको हैवी क्वांटिटी दिखती है, तो क्या इंडिकेट करता है? कि यहां पर राइटर्स का ऐसा मानना है कि प्राइस यहां से नीचे नहीं जा सकता है, यहां से बाउंस बैक करेगा, ठीक है। तो हम क्या करते हैं? हम उनके डायरेक्शन में वहां पर ट्रेड लेने की कोशिश करते हैं, राइट। तो ये जो कोशिश है, यह ज्यादातर जो बड़े-बड़े रेजिस्टेंस, वहां पर करनी चाहिए। बीच में आपको कई जगह आपको देखोगे छोटे-छोटे बार हमें मिलते हैं, राइट, छोटे-छोटे हमें जगह मिलती है, हम वहां पर ले सकते हैं, करेक्ट। अब बीच में जो बार है, क्या हमें उसे इग्नोर करना चाहिए? उसे
इग्नोर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, ठीक है। देखिए, जो सपोर्ट और रेजिस्टेंस हम ट्रेड तो करते हैं, क्या, क्या हमेशा हमें वहां पर ट्रेड मिल जाता है? नहीं मिल जाता, कई बार हमसे ट्रेड मिस हो जाता है। तो मैं उसमें भी बात करूंगा, अगर ट्रेड मिस हो गया है, या ट्रेड ऑलरेडी बन चुका है, तो मैं कैसे उसमें ट्रेड लूंगा, हम उस बारे में डिस्कस करते हैं, ठीक है। तो देखिए दोस्तों, यहां पर जो मैं आपको बताने वाला हूं कि ट्रेड सेटअप कैसे बनेगा, वो दो तरीके से बनेगा, ठीक है। एक, जो आप ट्रेड लेने, लेना चाहते हैं इन द बिगिनिंग, ठीक है, तो हम वहां पर कोई स्ट्रेटेजी अपनाएंगे, राइट, ऑन द चार्ट स्ट्रेटेजी हम देखेंगे। दूसरा, हम मान लीजिए कि हमें लेट हो गया, मान लीजिए कि हमने ट्रेंड बाद में देखा, ठीक है, कि ये यहां से ऑलरेडी यहां से इतना नीचे आ गया, क्या ये यहां से फर्दर नीचे जा सकता है? क्योंकि जो OI है, ओपन इंटरेस्ट मैं देख रहा हूं, कि ये को अभी ब्रेक कर सकता है, थोड़ा सा ऊपर जा रहा है, लेकिन हैवी सेलिंग है ऊपर, कॉल राइटर्स आपको बहुत ज्यादा दिख रहे हैं कंपेरेटिवली, ठीक है, मतलब पुट राइटर्स थोड़े कम हैं, कॉल राइटर्स ज्यादा हैं। तो आप समझ जाइए कि सेलिंग प्रेशर ज्यादा है, मतलब कॉल की साइड ज्यादा है, तो प्राइस पूरे तरीके से नीचे आने की संभावना ज्यादा है। तो क्या मैं ऑन द स्पॉट सेल करूंगा? नहीं, मैं कोई एक पॉइंट चुनूंगा। तो क्या होगा ना, कि यहां से प्राइस हो सकता है थोड़ा ऊपर जाए, रिट्रेस करे, फिर नीचे आए, तो जो रिट्रेस
करेगा, तो मैं रिट्रेसमेंट पॉइंट पकड़ना, पकड़ना मेरे लिए जरूरी है। अब रिट्रेसमेंट मैं कहीं भी नहीं पकड़ता हूं, मैं रेजिस्टेंस पर पकड़ूंगा, चाहे वो छोटा रेजिस्टेंस क्यों ना हो, ठीक है। तो छोटा रेजिस्टेंस क्या मुझे इतनी आसानी से मिल जाएगा? नहीं, इसके लिए मैं यूज करूंगा फिबोनाची, ठीक है, इसके लिए मैं यूज करूंगा फिबोनाची। तो मैं आपको बताऊंगा कि इसको भी कैसे यूज किया जाएगा, फिबोनाची रिट्रेसमेंट, ठीक है। तो पहले स्ट्रेटजी पे आते हैं, ठीक है। अभी देखिए, जैसे कि हम यहां पर देख रहे थे CDSL पहले, ठीक है, यहां पर मैं CDSL मैंने यहां पर लगा दिया है, ठीक है। अभी CDSL में आप देख लीजिए कि ऊपर से पूरा सेलिंग हुई है 1,800 के लेवल से, ठीक है। अभी आप देख लीजिए कि 1,800 का यहां पर बड़े-बड़े जो बार्स हैं, 1,700 है, फिर 1,600 है, ठीक है। बिग बार्स आप देख लीजिए, जैसे 1,800 यहां पर मुझे दिख रहे हैं, 1,900 है, 1,800 है, उसके बाद देखिए 1,700 है। अभी इसमें कोई और भी बड़े-बड़े बार्स अगर हैं, तो यहां पर मुझे दिख रहे हैं, ठीक है। मैं क्या करूंगा? मैं थोड़ा सा इनका जो डाटा है ना, 1 जनवरी से लेता हूं। तो देखिए, मैंने 1 जनवरी से डाटा यहां पर लिया हुआ है, तो मुझे यहां पर क्या दिख रहा है? 1,600 मुझे ज्यादा सेलर दिख रहे हैं, 1,600 पे, बीच में 1,640 पर है, तो 1,640 एक अच्छा लेवल है, राइट। तो चलिए, इसके चार्ट पर जाते हैं। अभी चार्ट पे जब मैं यहां पर जा रहा हूं, तो यहां पर मैं टाइम फ्रेम थोड़ा सा मैं अलग रख सकता हूं,
ठीक है। तो लेकिन मैं क्या करूंगा, मैं यहां पर चार्ट में जाके, पहले चार्ट्स, ट्रेड हम इसमें लगाते हैं, और देखते हैं कि उसमें हमारा कोई ट्रेड सेटअप कैसे बन सकता है, ठीक है। तो चलिए, यहां पर चलते हैं। अभी यहां पर मैंने, देखिए, बहुत सिंपल है, मैंने मूविंग एवरेज लगा रखा है, ट्रिपल, 21, 50 का उसमें मूविंग एवरेज है, और सुपरट्रेंड मैंने 10, 3 का लगा रखा है, उसमें कोई भी चेंजेस नहीं है, ठीक है। सुपरट्रेंड, मूविंग एवरेज ट्रिपल, जिसमें 21 और 50 लिया है, वो भी एक्सपोनेंशियल है, ठीक है। तो यहां पर आप देख सकते हो कि मुझे जाना है 1,700 के लेवल पे, ठीक है। तो चलिए, 1,700 के लेवल से हम देखते हैं। तो यहां पर आप देख सकते हो कि 1,700 का लेवल कहां पर है, यहां पर 16 जनवरी है, यहां पर आप देख सकते हैं कि ये 1,700 का लेवल आ चुका है, ठीक है, पूरा देख सकते हो, राइट। तो अभी 1,700 यहां पर 1,800 से भी आया, राइट फ्रॉम, अगर आप 1 जनवरी से देखोगे, तो यह 1,800 के आसपास, ठीक है, 1,800 के लेवल पर भी काफी स्ट्रांग रेजिस्टेंस बनाया हुआ है। तो हम क्या करते हैं? हम उसको मार्क करते हैं, 1,800 के स्ट्राइक को, ठीक है, देख सकते हैं। अभी पूरा जोन मैं मार्क करता हूं, तो इसको थोड़ा सा बड़ा कर देता हूं, ठीक है, जहां से पूरा रिट्रेस हुआ है, तो मैं उसको मार्क कर देता हूं। अभी देखिए, मैं इसको जरा सा यहां पर इसको बड़ा कर देता हूं, आप देख सकते हो,
ठीक है, ये पूरा चार्ट यहां पर देख सकते हो, कि ऊपर पूरा रेजिस्टेंस बना हुआ है। अभी आप देखिए कि राइट फ्रॉम 1 जनवरी यहां पर आप देख सकते हो, पहले भी वो रेजिस्टेंस आप देख सकते हो, पीछे वो रेजिस्ट करके आया हुआ है। अभी ये देखिए कि इसके पहले पूरा 1,900 लेवल पे था, ठीक है, जब इसका डाउनट्रेंड बना, 1,900 वहां से पूरा नीचे आया, 1,800 के लेवल को उसने नीचे ब्रेक किया, ठीक है। ब्रेक होते ही क्या मैं ट्रेड लूंगा? मैं वेट करूंगा, थोड़ा रिट्रेसमेंट का, थोड़ा सा मैं यहां पर रीड करने की कोशिश करूंगा। अभी आप देखिए, यहां पर अंदर यहां पर आया, इसी जगह को वापस यहां पर रीटेस्ट किया, इसी जगह को वापस किया, और यहां पर आप क्लियर देख सकते हो कि जो मेरा सुपरट्रेंड यहां पे नेगेटिव बना हुआ है, इसमें आप देख सकते हो कि किस तरह से कैंडल जो पूरा बेयरिश पैटर्न बना हुआ है। और यह जो जोन मैंने आप बनाया, यहां पर आप देख सकते हो, मैंने तो सिर्फ एक सिंपल, मैंने एक पर्टिकुलर पिन पॉइंट पे मैंने बनाया, लेकिन ये जोन मैंने आसानी से यहां पर बना लिया, आप देख सकते हो, ठीक है। अभी इसी जोन को आप देख सकते हो, 27 को इसने रीटेस्ट किया, उसके बाद आप देख सकते हो कि इसने 1 जनवरी को रीटेस्ट किया। अगर 27 को, मान लीजिए, वहां पर हम ट्रेड नहीं बनाते, तो क्या 1 जनवरी को बनाएंगे? बिल्कुल बनाएंगे। 1 जनवरी को यहां पर देख सकते हो कि प्राइस जो है, वहां से पूरे तरीके से रीटेस्ट किया, उसके बाद आप देख सकते हो वहां से रीटेस्ट किया। अभी इसमें जो ट्रेड बनेगा, तो जो मैंने जोन बनाया, मतलब
ये कि अगर आप 1,830 या 1,800 के आसपास आप सेलिंग कर रहे हो, तो आपको ये 1,850 का स्टॉप लॉस रखना पड़ेगा। सिंपली वहां पर जो पहले जो कैंडल है, उसका जो हाई बना, मैं वहां पर स्टॉप लॉस बिल्कुल नहीं रखूंगा, वह स्टॉप लॉस मेरा हिट हो जाएगा। यह जोन बनाने का एक इंपॉर्टेंट पॉइंट यह है, कि वहां पर मेरा स्टॉप लॉस मेंटेन होगा, ठीक है। अभी आप देख सकते हो कि इसमें पूरी तरीके से डाउनट्रेंड कैसे बना हुआ है। यहां पर देखिए, एक बार रीटेस्ट किया, यहां पर रीटेस्ट किया, ठीक है, फिर अगेन रीटेस्ट किया, तो आप समझ जाइए कि यह पूरा प्राइस वापस से उसको नीचे आ रहा है, राइट, जो 1,800 का लेवल है। अभी आप देखोगे, जो 1,700 का लेवल, उसको कैसे ब्रेक किया। यहां पर आप देखिए, यह 1,700, यहां पर मैं बताऊंगा, 1,700 में कैसे गया है। यहां पर 1,800 के लेवल पे आप देख सकते हो कि इसको पूरा ब्रेक किया, यहां पर 1,800 के लेवल को, ठीक है। अभी यहां पे जो 1,800 के नीचे यहां पर गया हुआ है, ठीक है, क्या मैं तुरंत 1,800 के लेवल पे ले लूंगा? नहीं। यहां पर देखिए, जो मैंने बताया मूविंग एवरेज, यहां पर देख सकते हो, प्राइस उसके नीचे गया, लेकिन 21 का मूविंग एवरेज ऊपर ही था, ठीक है। अभी यहां पर देखो, मूविंग एवरेज क्रॉसओवर हुआ है, क्रॉसओवर हुआ है, प्लस मेरा सुपरट्रेंड भी नेगेटिव है, तो मेरा ट्रेड यहां बनेगा, ठीक है। मैं अगर यहां पे ट्रेड बनाता हूं 1,790 पे, और स्टॉप लॉस मैं फिर यहां पर रख सकता हूं। अभी मुझे 1,850 का स्टॉप लॉस नहीं रखना
पड़ेगा, मैं स्टॉप लॉस यहां पर रख सकता हूं, 1,834 पे। और आप देख सकते हो, कितने बढ़िया तरीके से पूरा फॉल यहां पर दिया है, 79 से 7028 आया, और इसी फॉल को इसने कंटिन्यू यहां पर किया है, देख सकते हो। आगे 1,700 के लेवल को जब इसने ब्रेक किया, यहां पर आप देख सकते हो, अगेन, अभी 1,700 के लेवल में आप देख सकते हो कि पूरा नीचे गया, यहां रिट्रेस किया, और यहां पर आपका ट्रेड बनता है, ठीक है। तो इसमें जब भी ट्रेड बनेगा, आप इस तरीके से बना सकते हो, ठीक है। जैसे मैंने स्ट्रेटजी बताई, कि मैंने एक रेजिस्टेंस देखा, वहां से जब नीचे आ रहा था, तो मेरा जो स्ट्रेटजी, उसके अंदर अगर आया, तभी मैं उसमें, मैंने ट्रेड बनाया। अभी हम बात करते हैं, कि अगर मान लीजिए आपसे ट्रेड मिस हो गया है, ठीक है, तब आप कैसे ट्रेड लोगे? तो देखिए, तब हम क्या कर सकते हैं, थोड़ा सा टाइम फ्रेम आप बढ़ा लीजिए, ठीक है। 15 मिनट को रहने दीजिए, आप वन आवर का चार्ट ले सकते हो, और यहां पे देखिए, मैंने क्या किया है, मैंने फिबोनाची रिट्रेसमेंट यहां पर लगाया हुआ है। अभी देखिए कि ये 1 जनवरी का यहां पर मैंने लिया है, कि 1 जनवरी में देख सकते हो, जो 1,800 था, जहां से हमारा ट्रेड बना था, वहां से यह पूरा गिर के, मान लीजिए, 13 जनवरी तक पूरा नीचे यहां पर आया हुआ है, ठीक है। सॉरी, ये 13 जनवरी नीचे आया हुआ है, 13 जनवरी नीचे आया हुआ है, ठीक है। अभी मैंने, मुझे यहां पर ट्रेड लेना, मुझे ऑलरेडी पता है कि मार्केट पूरा डाउनसाइड है, यहां पर नीचे जा रहा है, तो CDSL भी पूरा नीचे जा सकता है, ठीक है। ओपन इंटरेस्ट
हमने वहां पर देख लिया। अगर आप इसका ट्रेंड देखना चाहते हो, तो हम उसमें देख सकते हैं, जो हमारा फ्यूचर बिल्ट अप है, उसमें भी आपको नेगेटिव दिखेगा, ठीक है। अभी आप देखिए कि मैंने क्या, यहां टॉप टू बॉटम मैंने मार्क किया। अभी ज्यादातर जो रिट्रेसमेंट है, वह आपको दिखेगा 0.5 आपको वहां से दिखेगा, ठीक है, 0.5 और 0.32 इसके बीच से दिखता है। पिन पॉइंट मैं यहां पर पकड़ सकता हूं, लेकिन इसी के बीच में आपको ज्यादातर रिट्रेसमेंट दिखेगा। और आप देख सकते हो कि अगर मैं इसके बीच में अगर मैं देखूं, तो यहां से देखिए, 0.382 से, वहां से यहां पर वापस से रिट्रेस होके नीचे गया हुआ है, आप क्लियर यहां पर देख सकते हो, ठीक है, अगेन। तो यहां पर मैंने क्या किया, मैंने थोड़ा वन आवर का चार्ट लिया है। अभी जब मैं ये जो वाला टूल है, फ बना के अगर यूज कर रहा हूं, तो ये थोड़ा बड़े टाइम फ्रेम में ज्यादा अच्छा काम करता है, इसलिए मैंने बड़े टाइम फ्रेम का यूज किया है, ठीक है। सो यह था हमारा सेशन, जहां पर हमने देखा कि जो ओपन इंटरेस्ट है, उसको यूज करके किस तरीके से ट्रेड सेटअप बनाया जा सकता है, ओपन इंटरेस्ट को किस तरीके से रीड किया जाता है, एंड अलोंग विद द स्ट्रेटेजी उसको कैसे यूज करके हम एक ट्रेड बना सकते हैं, और उसमें बखूबी कॉल या पुट ऑप्शन हम उसको बाय-सेल करके एक अच्छा खासा अपना प्रॉफिट बना सकते हैं, राइट। सो ओपन इंटरेस्ट के स्ट्रेटेजी में इतना ही था, ठीक है, आज के ऑप्शन ट्रेडिंग सीखें में, ठीक है। जुड़े रहिएगा, जाइएगा नहीं, अभी मैं नेक्स्ट सेशन में कुछ और आपसे बातें शेयर करूंगा, राइट।
सो स्टे ट्यून्ड टू क्वांट्सऐप, दिस इज धर्मेंद्र राजभर साइनिंग ऑफ, आपका नमस्कार।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →