QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Market Mood live with market data.
Open in app

Beginner se Pro Day Trader Banne ke Steps (Hindi)

Intermediate·Hindi·20 min·238 views·1 year ago

Dharmendra Rajbhar explains the steps he follows before taking an intraday or swing trade. The two key questions are which stock to pick and which way the trend is pointing, both over the broad term and the short term.

To read the broad trend he uses futures built-up data (long build-up, short build-up, short covering, long unwinding), normal and modified PCR, price and OI percentile and open interest, which shows where call and put writers are positioned. Trades are then taken only in the direction of that trend, with tools such as Triggers for breakouts of the highest OI levels.

On a Nifty chart he adds moving averages, draws a trendline and enters on a retest and break, with the stop loss at the recent high and RSI oversold levels used for partial targets and trailing.

What you’ll learn

✓Stock selection and trend direction are the two first steps
✓Reading the broad trend from futures built-up, PCR and open interest data
✓Why trading against the broad trend raises the chance of a stop loss hit
✓Using moving averages and trendline retests to time entries
✓Setting stop loss, risk-reward and RSI-based targets
Transcript

आपका स्वागत है Quantsapp के ऑप्शन सी के सेशन में आपका स्वागत है। जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन के कुछ कांसेप्ट जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन की कुछ स्ट्रेटजीस। सो दोस्तों, आज मैं कुछ ऐसे कांसेप्ट आपके सामने लाया हूं जो आपके लिए काफी यूज़फुल रह सकती है। तो दोस्तों, आज मैं एक टॉपिक के ऊपर डिस्कस करने वाला हूं कि किस तरीके से हम ट्रेड बनाते हैं। अगर मुझे ट्रेड बनाना है, तो मैं किस तरीके से ट्रेड बनाऊंगा, इसके बारे में मैं डिस्कस करूंगा कि किन-किन पॉइंट्स को मैं ध्यान में रखता हूं। ठीक है? अगर मुझे इंट्राडे ट्रेड बनाना है या फिर मुझे अगर स्विंग ट्रेडिंग बनानी है तो भी मैं किन किन बातों पे ध्यान रखूंगा मैं उसके बारे में डिस्कस करता हूं। ऑलराइट। सो लेट मी शेयर माय स्क्रीन। फिर हम आगे हम बात करते हैं। तो ओके लेट मी शेयर माय स्क्रीन। फिर हम आगे बात करेंगे कि किस तरीके से ट्रेडिंग सेटअप तैयार किया जा सकता है। ओके? तो यहां पर मैं बात करता हूं स्टेप्स। ठीक है? स्टेप्स टू कंसीडर कि अगर मुझे ट्रेड बनाना है। ठीक है? यानी कि अगर मुझे ट्रेड लेना है तो मैं किन बातों का ध्यान रखूंगा मैं इसके बारे में बात कर रहा हूं। तो दोस्तों जब भी हम ट्रेड बनाते हैं, ठीक है? जब भी हम ट्रेड बनाते हैं तो हमारा दो चीज सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है। ठीक है? एक तो पहला ये है कि मुझे स्टॉक कौन सा लेना है? इसके बारे में मुझे डिस्कस करना होता है। राइट? कि स्टॉक सेलेक्शन मेरा क्या होना चाहिए? ठीक है? स्टॉक सेलेक्शन यहां पर हम टाइप कर देते हैं

स्टॉक सेलेक्शन। ठीक है? दूसरा आप देखोगे यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट होता है ट्रेंड का डायरेक्शन। ठीक है? ट्रेंड का डायरेक्शन कि ट्रेंड आपको कैसे मालूम पड़े। ठीक है? तो दोस्तों, देखिए, इंपॉर्टेंट दोनों होता है। ठीक है? आपको स्टॉक सेलेक्शन भी इंपॉर्टेंट होता है और ट्रेंड का पता करना। ठीक है? ट्रेंड ट्रेंड डायरेक्शन यानी कि ट्रेंड किस तरफ है। ठीक है? ट्रेंड एंड डायरेक्शन यहां पर मुझे पता हो जाएगा। ठीक है? तो मतलब ये है कि अगर जो ट्रेंड है मार्केट का, ठीक है? जो ट्रेंड है मार्केट का, अगर ट्रेंड जो है ऊपर की ओर है, ठीक है? या ट्रेंड अगर मान लीजिए डाउन साइड की ओर है तो मैं उसी के मुताबिक वहां पर ट्रेड सेटअप बनाने की कोशिश करूंगा। अभी जो ट्रेंड है एक ब्रॉडर पैमाने पे क्या है और मैं कहूंगा कि कुछ दिनों के लिए क्या है ये दोनों जानना जरूरी है। ब्रॉड इन द सेंस अगर आप देखोगे कि स्विंग ट्रेडिंग के हिसाब से पोजीशन ट्रेडिंग के हिसाब से कई दिनों से इसका ट्रेंड क्या चल रहा है, वह मुझे जानना जरूरी है। ठीक है? मतलब कि अगर 10-20 दिनों से मैं यह देख रहा हूं कि मार्केट का ट्रेंड पूरा ऊपर है। ठीक है? तो ठीक है। मैं ये कंसीडर कर सकता हूं कि मार्केट ऊपर है और ये स्टॉक भी साथ-साथ में उसको फॉलो कर रहा है। तो मतलब ये ऊपर रह सकता है। लेकिन अगर मैं वहीं पर देखूं कि फिलहाल कुछ ट्रेंड इसका चेंज हुआ है। डाउनवर्ड्स के डाउनवर्ड्स की ओर शुरू हुआ

है। ठीक है? अभी ये जो ट्रेंड है किस में शुरू हुआ है? ये जानना जरूरी है कि ये शॉर्ट टर्म के लिए है कि और थोड़े बड़े टर्म के लिए। ठीक है? अभी इसमें जानना बहुत जरूरी था कि शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म के हिसाब से क्या होता है। तो दोस्तों इसमें डिफरेंशिएट करना मैं ये नहीं कहूंगा कि बहुत ज्यादा डिफिकल्ट है लेकिन हम इसको आसान बनाते हैं। जैसे कि आप देखिए हम यहां पर न्यूमरस डेटा देखते हैं। ठीक है? न्यूमरस डेटा देखते हैं कि इसका ट्रेंड क्या हो सकता है। अगर आपको एक बहुत ही ब्रॉड ट्रेंड देखना है। ठीक है? तो जाहिर सी बात है हमारे पास दो टूल है जिसको आप देखकर पूरा ब्रॉड ट्रेंड पता कर सकते हो। एक है फ्यूचर डाटा और दूसरा है प्राइस OI परसेंटाइल। इन दोनों डाटा को देखकर आप यह पता कर सकते हो कि इसका ब्रॉड ट्रेंड क्या है। इवन आप यह भी देख सकते हो कि जो PCR का डाटा है वह भी आपको क्या बताता है? एक ब्रॉड ट्रेंड बताता है। एक ब्रॉड ट्रेंड बताता है। PCR हो गया। फ्यूचर का डाटा आप ले लीजिए। ठीक है? और प्राइस OI परसेंटाइल जो है ये भी आप देखोगे। आपको डाटा बताता है कि इसका ट्रेंड किस तरफ रह सकता है। ठीक है? मैक्सिमम नंबर ऑफ टाइम्स इसका ट्रेंड क्या है? अभी आप देखिए जब ब्रॉड ट्रेंड होता है तो आप देखो ट्रेंड जब मैं ब्रॉड ट्रेंड की बात कर रहा हूं तो क्या होता है? यहां पर अगर मार्केट मान लीजिए कि इस तरीके से ऐसे-ऐसे ऊपर जा रहा है। फिर ऐसे थोड़ा सा करेक्शन आएगा थोड़ा सा फिर ऊपर जाएगा। फिर

यहां पर साइडवेज ऐसा हो सकता है। फिर यहां पर ऐसे जाएगा फिर ऐसे जाएगा। फिर ऐसे जाएगा फिर ऐसे-ऐसे जाएगा। तो इसमें आपको एक बात नजर में रखने की जरूरत है। अगर मैं ये कहूं कि किसी स्टॉक का ट्रेंड ऊपर है तो ये इसका मतलब ये नहीं है कि पूरा वो स्ट्रेट लाइन में ऊपर जा रहा है या जो भी मैं कहूंगा स्लोप वाइज वो ऊपर जा रहा है। वैसा नहीं होता है। मतलब ये है कि उसका जो अपवर्ड का मोमेंटम वो ज्यादा रहेगा कंपेयर टू करेक्शन। मतलब ये कि अगर ऊपर जा रहा है। मान लीजिए कि प्राइस अगर 10% ऊपर गया तो हो सकता है कि 2-3% वो नीचे करेक्शन करे या 4% करेक्शन करे। फिर वहां से अगेन वो उससे ज्यादा परसेंटेज है वो ऊपर जाएगा। ठीक है? 4% आया हो सकता है वो 8%, 10% फिर से जाए। फिर उसका थोड़ा करेक्शन हो वहां पर मुझे दिखे। तो इस तरीके से जो ट्रेंड है ऊपर का ज्यादा बना है। अभी लोग यहां पर क्या करते हैं? यहां पर मैं बताता हूं लोग क्या करेंगे। लोग क्या करेंगे? दोनों ट्रेड बनाने की कोशिश करेंगे। चाहे वो इंट्राडे हो या स्विंग हो। अभी लोग यहां सोचेंगे कि मार्केट अगर ऊपर जा रहा है, चलिए बाय कर लेते हैं। ठीक है? मैं फ्यूचर कांसेप्ट में बात कर रहा हूं। मार्केट थोड़ा नीचे जा रहा है। चलिए सेल कर लेते हैं। अभी आप देखोगे जब मार्केट का ट्रेंड ब्रॉड ट्रेंड ही उल्टा है। ठीक है? मतलब कि ऊपर है। आप सेल करने जा रहे हो तो जाहिर सी बात है एसएल के चांसेस ज्यादा होंगे। तो वहीं पर फिर बोलते हैं कि मेरा यहां पर एसएल ज्यादा हो गया है। मेरा जितना प्रॉफिट था मेरा लॉस हो गया है। और

आप देखोगे कि फिर एंड ऑफ़ द डे या फिर एंड ऑफ़ द मंथ वहां पर लॉस करके एग्जिट करते हैं। ठीक है? तो इन बातों को ध्यान में रखना है। ब्रॉड ब्रॉड ट्रेंड जब ऊपर की ओर है तो आप मैक्सिमम नंबर ऑफ़ टाइम जब भी आप ट्रेड लेंगे तो ऊपर का ट्रेड बनाइए। डाउन साइड का ट्रेड बनाने की जरूरत नहीं। भले ही कितना भी परसेंटेज हो नीचे आपको दिख रहा हो। ठीक है? इसका फायदा यही होता है कि जब-जब आप ट्रेंड में ट्रेड लेंगे तो एसएल हिट होने के चांसेस काफी कम होते हैं। अभी यहां पर मैंने ट्रेंड की बात की। तो, यह ट्रेंड मैंने जब बात किया, तो दोनों कांसेप्ट में मैंने बात किया। यह मैंने बात किया मार्केट के दो कांसेप्ट में भी। ठीक है? मतलब कि अगर आप Nifty और BankNifty दोनों ट्रेड कर रहे हो, मैं दोनों की बात कर रहा हूं। ठीक है? Nifty और BankNifty दोनों। ठीक है? अभी हमें सब हमें हम सबको पता है कि Nifty, BankNifty को सारे स्टॉक फॉलो करते हैं। तो, तब आपका उसमें स्टॉक सिलेक्शन शुरू हो जाएगा कि मुझे यह देखना है कि जो भी स्टॉक्स हैं, Nifty को कितना कितने लोग Nifty को फॉलो कर रहे हैं। कितने लोग BankNifty को कितना कंट्रीब्यूट कर रहे हैं ऊपर के मूवमेंट में। ये देखना जरूरी है यहां पर। तो तब जाकर हम वहां पर पता करते हैं। अभी आप देखोगे जिस तरीके से फ्यूचर डाटा PCR का डाटा यह सारे डाटा आपने यूटिलाइज किया। ठीक है? यह पता करने के लिए कि मार्केट का ट्रेंड क्या है? आपने मार्केट का ट्रेंड पूरी तरीके से पता कर लिया। अभी आपको यह पता करना होगा कि वहीं

पर जो स्टॉक है उनका भी ट्रेंड क्या है? क्योंकि वह ट्रेंड को आप वो स्टॉक को आप पिकअप कर रहे हैं। अभी स्टॉक पिकअप करने के वेरियस तरीके होते हैं। या तो हो सकता है कि वह कुछ आपके फेवरेट स्टॉक हो या हो सकता है कि इन्हीं का जो डाटा है उन्हीं को आप यूज़ कर रहे हो यह पता करने के लिए। ठीक है? तो अगर आप इन्हीं का डाटा यूज़ कर रहे हो तो मतलब PCR फ्यूचर और इनको यूज़ कर रहे हो तो आसान है। आप वहां पर जो बिल्ट अप साइकिल है आप वहां पर जाके स्टॉक को पिकअप कर सकते हो। या फिर आप PCR का डाटा देख सकते हो। तो PCR में अगर आपको पता चल रहा है कि यहां पर ये PCR के हिसाब से इसमें अप ट्रेंड का मोमेंटम दे रहा है और मार्केट भी मेजॉरिटी ऑफ़ द टाइम अप ट्रेंड है तो जाहिर सी बात है आप अप ट्रेंड वाला ट्रेड लेंगे और वो आपको फायदेमंद भी वहां पर रहने के चांसेस ज्यादा है। ठीक है? तो यहां पर मैं आपसे ये कहना चाह रहा हूं कि अगर मार्केट का ट्रेंड है। ठीक है? मार्केट का डायरेक्शन यहां पर मैं टाइप कर देता हूं। मार्केट का ट्रेंड अगर यहां पर ऊपर की ओर है। ठीक है? मैं यहां पर दोनों ले लेता हूं। डाउन साइड की ओर तो चाहे आप इंट्राडे कर रहे हो ठीक है या आप स्विंग ट्रेडिंग कर रहे हो तो आपको इसी डायरेक्शन में ट्रेड लेना होता है इसी डायरेक्शन में ट्रेड लेना होता है और यहां पर आप देखोगे अगर ये ट्रेंड नीचे है तो नीचे की ओर ही ट्रेड लीजिए अभी इसमें जो मार्केट का ट्रेंड पता करने के

लिए मैं कौन सा डाटा मैंने यूज़ किया है जैसे मैंने आपको बताया कि मैंने PCR का किया है। मैंने दोनों यूज़ किया है। मैंने नॉर्मल PCR और मॉडिफाइड PCR दोनों को मैंने यूज़ किया है। आप इसमें फ़्यूचर का डाटा यूज़ कर सकते हो। आप इसमें OI ओपन इंटरेस्ट का डाटा इसमें यूज़ कर सकते हो। आप इसमें प्राइस परसेंटाइल भी यूज़ कर सकते हो। ताकि आपको एक ब्रॉड आइडेंटिफ़िकेशन मिले। एक ब्रॉडर डायरेक्शन मिले और आपको काफी हद तक उसमें एक क्लियर आपको पिक्चर भी वहां पर मिल जाता है। अभी जब इंट्राडे स्विंग ट्रेडिंग की बात हो रही है तो इंट्राडे में जाहिर सी बात है आप थोड़ा टेक्निकल्स को लीजिए। प्लस डाटा को लीजिए। ठीक है? यहां पर भी आप स्विंग इसमें इंडिकेटर्स को आप यूज कर सकते हो। अभी स्विंग ट्रेडिंग के लिए क्या-क्या इंडिकेटर्स है? आप देखोगे हमारे पास Trap Indicator है। हमारे पास RPG है। हमारे पास Buy Low है। आप दोनों को ले सकते हो। ठीक है? आप तीनों को ले सकते हो यहां पर। सिमिलरली टेक्निकल्स और इंडिकेटर्स हमने देख लिया। अभी जब चार्ट पे हम जाते हैं तो चार्ट पे भी आप देखोगे कि आपको वेरियस इंडिकेटर्स मिलते हैं। ठीक है? आपको थोड़ा उस पे देखना है कि मैं सिर्फ चार्ट पे देख रहा हूं। एक ही दो स्टॉक को पिकअप करूं और वो चार्ट में मुझे ट्रेड मिल जाए तो हम उस वैसा भी कर सकते हैं। हम क्या करेंगे? चार्ट पे जाएंगे। कुछ इंडिकेटर्स लगाएंगे। तो वो इंडिकेटर्स क्या हो सकते हैं? ठीक है? हम बहुत ही सिंपल इंडिकेटर्स हम वहां

पर लेंगे। हम क्या करेंगे? हम मूविंग एवरेज को लेते हैं। मूविंग एवरेज को हम वहां पर लेंगे। ठीक है? मूविंग एवरेज को लेने के बाद आप देखिए वहां पर क्या होता है कि सिर्फ एक आप देखोगे कि क्रॉस ओवर जो होता है हम उसके बाद रिटेस्ट पे हम ट्रेड लेते हैं। मतलब प्राइस अगर ऊपर आके ऐसे-से ऐसे नीचे आए ऊपर रिटेस्ट करके वैसा आ रहा है। हम यहां पर ट्रेड ले सकते हैं। दूसरा मान लीजिए कि थोड़ा ऊपर जा रहा है। आप यहां पर ट्रेंड लाइन भी बनाइए। अभी देखिए ट्रेंड लाइन पे रिवर्सली ही ट्रेड मैंने क्यों लिया है? क्योंकि मुझे पता है कि पूरा ब्रॉड डायरेक्शन इसका डाउन साइड की ओर है। और शॉर्टर डायरेक्शन यानी कि OI डाटा अगर मैं यूज़ करता हूं जो राइटर्स पर्सपेक्टिव से मुझे मालूम पड़ेगा तो वो भी मुझे बता रहा है कि यहां पर डाउन साइड रह सकता है। तो जाहिर सी बात है मैं रिवर्सल जब भी होगा तो मैं उसको अह बहुत ही आसानी से ले सकता हूं फुल कॉन्फिडेंस के साथ। क्योंकि डेटा मुझे ये एक बता रहा है। वही ये कॉन्फिडेंस मुझे डेटा की वजह से आया है। तो मैं यहां पर उस ट्रेड को मैं बना सकता हूं। ठीक है? चलिए मैं आपको प्रेजेंटेशन के ऊपर ले जाता हूं और वहां पर हम देखेंगे कि किस तरीके से यह ट्रेड हमारा बनता है। ठीक है? तो यहां पर डाटा एंड टेक्निकल्स मैंने दोनों लिया इसलिए मैंने इसका नाम दिया गया है। तो जैसे मैं बता रहा हूं कि फ्यूचर्स डाटा आप लेते हो। जैसे यहां पर यह फ्यूचर्स का डाटा है। यहां पर आपको एक ब्रॉड ट्रेंड हमें मालूम पड़ता है। जैसे यहां पर आप देख सकते हो लॉन्ग बिल्ट अप लॉन्ग अनवाइंडिंग फिर आपको शॉर्ट बिल्ट अप

शॉर्ट कवरिंग यहां दिया गया है। शॉर्ट कवरिंग आप देखिए लॉन्ग बिल्ट अप बना हुआ है। प्राइस किस तरीके से ऊपर गया है। फिर देख सकते हो कि किस तरीके से शॉर्ट बिल्ट अप बना है। प्राइस पूरा नीचे गया है। ठीक है? तो यहां पर आपको डाटा पूरा क्लीन एक मालूम पड़ता है कि प्राइस किस डायरेक्शन में रह सकता है। अभी जैसे यहां पर आप देख सकते हो अगर लॉन्ग, लॉन्ग अनवाइंडिंग यहां पर आपको मिल रहा है। लगातार साथ में मिल रहे हैं। ठीक है? और अगर साथ में उसके शॉर्ट कवरिंग भी आ जा रही है तो भी आप देखोगे कि प्राइस ऊपर की ओर जाता है। अभी वहीं पर अगर आपको शॉर्ट बिल्ट अप अगर आप आ गया लगातार उसमें आ रहा है और कंटीन्यूअसली बनता जा रहा है तो आप देखोगे कि प्राइस वहां पर नीचे जाना शुरू करता है। ठीक है? उसके साथ अगर शॉर्ट कवरिंग भी आती है तो वहां पर डाउन साइड का इंडिकेशन देता है। यह क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से आपको मालूम पड़ता है कि प्राइस कैसे जा रहा है। अगर जैसे डाटा बन रहा है प्राइस भी मूव कर रहा है। मतलब डाटा आप देखोगे उसका एलाइन कर रहा है। आप उसके साथ ट्रेड बनाइए। वहीं पर अगर आप देख सकते हो कि लॉन्ग बिल्ट अप है लेकिन प्राइस ऊपर नहीं जा रहा तो वेट करिए। वहां पर पूरा डाटा बिल्ट अप हो रहा है। तो लेवल मार्क करिए। लेवल के ब्रेकआउट को हम उसमें ले सकते हैं। अब यहां पर आप देखिए कि ये शॉर्ट कवरिंग बना लॉन्ग बिल्ट अप बना। प्राइस देख सकते हो कैसे-कैसे ऊपर यहां पर गया है। तो मैं यहां पर क्या करता हूं? मैं कभी भी एक ब्रॉड ट्रेंड पता करता हूं कि मार्केट का ट्रेंड क्या है। ठीक है? तो मार्केट का ट्रेंड अगर पूरी ब्रॉड तरीके से मैं देख रहा हूं कि ऊपर की ओर है, तो मेरा निशाना हमेशा ऊपर की ओर रहेगा कि मैं यहां पर ऊपर की ओर मैं ट्रेड बनाऊं। ठीक है? दूसरा डाटा मैंने PCR के मैंने बात

की। तो PCR का डाटा अगर मैं पिकअप करता हूं तो जैसे यहां पर देखिए PCR का डाटा आपको यहां पर आपको डायरेक्शन बताता है। ये मॉडिफाइड PCR है। नॉर्मल PCR में हम क्या कंसीडर करते हैं कि वन के ऊपर है तो मेरा बुलिश बुलिश ट्रेंड होगा। 0.7 के नीचे तो बेरिश ट्रेंड होगा। ये एक ब्रॉडर पर्सपेक्टिव है। अभी मॉडिफाइड PCR क्या कहता है कि मुझे थोड़ा शॉर्ट टर्म के लिए डायरेक्शन देता है। ठीक है? हफ्ते 10 दिन के लिए देता है। तो इसलिए हम मॉडिफाइड PCR यूज़ करते हैं। आप नॉर्मल PCR को यूज़ कीजिए। उसमें डाटा लीजिए और उसी को फिर मॉडिफाइड PCR के साथ यूज़ करिए। मतलब नॉर्मल PCR में मान लीजिए वन के ऊपर है। मॉडिफाइड PCR में आप जाके देखिए कि आपको ग्रीन ट्रायंगल मिल रही है अप ट्रेंड। आप वहां पर ट्रेंड उसमें बना सकते हो कि दोनों ट्रेंड मुझे कंफर्मेशन ऊपर की ओर दे रहे हैं। ठीक है? अब ये जो डाटा है ये मैं दोनों में लूंगा। मैं मार्केट को भी देख रहा हूं। जैसे Nifty है और साथ ही साथ मैं उस पर्टिकुलर स्टॉक को भी देखूंगा जिसमें मुझे ट्रेड बनाना है। ठीक है? आगे देखिए ओपन इंटरेस्ट का डाटा है। अभी ओपन इंटरेस्ट का डाटा क्यों लिया गया है? क्योंकि मुझे यह जानना है कि राइटर्स की पोजीशन क्या है? सबसे ज्यादा राइटिंग कहां हो रही है? मतलब यह कि सबसे ज्यादा राइटिंग हो रही है कि नहीं हो रही है। आप Quantsapp का एप्लीकेशन यूज़ करेंगे तो उसमें आप देखोगे कि जो OI डाटा ऊपर क्यूमुलेटिव डाटा है। आपको टोटल OI टोटल कॉल एंड पुट OI आपको दिख जाएगा। तो वहां पर क्या होगा? अगर आपको दिख रहा है कि कॉल के ज़्यादा है। यहां पर आप देख सकते हो कि

बाहर भी ज़्यादा बने हैं। कॉल राइटर्स काफ़ी ज़्यादा है। तो जाहिर सी बात है डाउन साइड की ओर मोमेंटम ज़्यादा होगा। और वहीं पर अगर पुट राइटर्स बहुत ज्यादा है कॉल के मुकाबले तो अपसाइड का मोमेंटम मुझे ज्यादा दिखेगा। ठीक है? अभी सिर्फ उसी को देखकर नहीं करना है। वह तो आपको ट्रेंड बता रहा है। ये जो ओपन इंटरेस्ट है ये भी आपको रियल टाइम मिलता है। इंट्राडे में काफी अच्छा काम करता है। ठीक है? तो हम इसको क्या करेंगे? ये पूरे लेवल्स को हमने देख लिया और हमने देख लिया कि मार्केट का डायरेक्शन किस तरफ है। ठीक है? तो चलिए फिर हम क्या करेंगे? उसी डायरेक्शन में ट्रेड बनाएंगे। अभी जैसे मान लीजिए कि मुझे यह मालूम पड़ रहा है कि मार्केट डाउन साइड में है। तो डाउन साइड क्यों ट्रेड बनाना है? अब डाउन साइड को ट्रेड हम कैसे बनाएंगे? हम क्या करेंगे? वेरियस इंडिकेटर्स हम यूज़ करते हैं। ठीक है? हम टेक्निकल इंडिकेटर्स यूज़ करते हैं ट्रेड बनाने के लिए। हम डाटा यूज़ कर सकते हैं ट्रेड बनाने के लिए। जैसे मेरे पास Triggers टूल है। ठीक है? जिसमें हाईएस्ट OI का लेवल है। अगर वो ब्रेकआउट होता है, तो कॉल ऑप्शन बाय करते हैं। और वही नीचे ब्रेकडाउन होता है। जैसे हाईएस्ट पुट OI का जो लेवल है तो मैं वहां पर पुट ऑप्शन बाय करता हूं। तो यहां पर क्या होगा कि हम उस चीज को तो इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मान लीजिए अगर साथ ही साथ में मैं अगर कुछ टेक्निकल्स इस्तेमाल करूं। ठीक है? तो मेरे लिए और भी सोने पे सुहागा जैसा काम हो जाएगा। ठीक है? तो चलिए आपको दिखाते हैं। अभी जैसे ये Nifty का मैंने 50 मिनट का चार्ट यहां पर लगाया हुआ है। आप देख सकते हो कि मैंने मूविंग एवरेज दो लिया

है। एक मैंने 50 डे मूविंग एवरेज लिया और दूसरा वाला मैंने यहां पर 20 डेज़ वाला लिया है। और तीसरा जो येलो वाला वो आपको 5 डेज़ का मिल रहा है। ठीक है? खैर येलो वाला जस्ट प्राइस के मोमेंटम के साथ घूमता रहता है तो मैंने उसको ज्यादा कंसीडर नहीं किया है। लेकिन वो 20 के साथ घूमता रहता है। तो वो मुझे क्रॉसओवर हो करके बताता है कि एक शॉर्ट टर्म वाला क्या डायरेक्शन है। अभी आप देखोगे अगर मैं इसको 50 मिनट वाला यूज़ कर रहा हूं। अगर 50 डे मूविंग एवरेज इन सबको क्रॉस करके जा रहा है। तो क्रॉसओवर अगर मैं सिर्फ देखूं और ट्रेंड के हिसाब से जो मैंने डाटा के हिसाब से लिया है तो यहां पर अगर मैं ट्रेड बनाता हूं तो ये लंबे टाइम के लिए हो जाएगा। 2-3 दिन के लिए मैं जा सकता हूं। हफ्ते 10 दिन के लिए जा सकता हूं। ठीक है? अभी यहीं पर यह 5 और यह 20 का है। तो, यह मुझे छोटा वाला दे रहा है। तो, इंट्राडे के लिए काफ़ी काम अह काम करता है यह। ठीक है? अभी, मान लीजिए कि मैंने डाउन साइड वाला मुझे एक ट्रेंड मुझे यह मालूम पड़ा है कि डाउन साइड है। मैंने तीनों डाटा को देखा। मैंने वहां पर फ्यूचर के डाटा को देखा। मैंने वहां पर ओपन इंटरेस्ट देखा और मैंने वहां पर PCR का डाटा देखा। अभी ये डाउन साइड पूरा मुझे बता रहा है। ठीक है? अभी हम क्या करेंगे? हम देखिए अभी इंट्राडे है। यहां पर देख सकते हो कैसे क्रॉस हो रहा है। तो नीचे आया हुआ है। अभी आप देखिए यहां से यह पूरा एक हायर हाई बनाया है। यहां पर बनाया है। यहां पर भी बना है। ये भी बना है। ये भी बना है। अभी आप देख सकते हो पूरा यहां पर ट्रेंड लाइन पूरी तरीके से बन चुकी है। अभी जैसे मैंने कहा कि अगर डाउन साइड है तो जरूरी नहीं है कि आप

सिर्फ सपोर्ट ब्रेकडाउन पर ट्रेड लीजिए। आप यह भी देख सकते हो कि अगर ट्रेंड पूरा डाउन साइड ही है। पूरा मूड उसका नीचे जाने का ही है। तो यहां पर क्या होगा कि अगर थोड़ा बाउंस बैक भी करेगा तो ऊपर किसी रेजिस्टेंस से वो रिटेस्ट करके नीचे आ जाएगा। ठीक है? तो इन बातों का हमें ध्यान देना पड़ता है हमेशा। तो यहां पर देखिए मैंने क्या किया? मैंने ये ट्रेंड लाइन यहां पर बना दिया। ठीक है? कि इधर रिटेस्ट किया, इधर किया, इधर भी किया। अभी आप एक चीज़ देखिए। अगर ये दो जगह रिटेस्ट यहां पर किया है, तो जाहिर सी बात है यहां पर रिटेस्ट करेगा। ट्रेंड लाइन बनाने के लिए आपको दो या तीन ही पॉइंट की जरूरत पड़ती है। ठीक है? दो से भी बन जाता है। अगर किसी को और ज़्यादा चाहिए तो तीन तीन का भी यूज़ कर सकता है। अभी आप देखिए यहां पर क्या हुआ कि यह यहां पर मैंने लाइन यहां पर ड्रॉ की। अभी यहां पर एक चीज़ देखिए जो नीचे जब मार्केट जा रहा है या स्टॉक नीचे जा रहा है तो जैसे मैंने आपको बताया कि सिर्फ सपोर्ट ब्रेकडाउन पे ट्रेड हम नहीं लेते हैं। हम क्या करते हैं कि अगर प्राइस अगर ऊपर जा रहा है तो ऊपर किसी रेजिस्टेंस से रीटेस्ट करके नीचे आ रहा है तो वहां पर भी हम ट्रेड बना सकते हैं। राइट? तो रेजिस्टेंस कैसे मार्क होगा? आप लेवल से मार्क कर सकते हो। हो आप ट्रेंड लाइन से मार्क कर सकते हो आप यहां पर जो ट्रेंड लाइन के बाद मैंने जो इंडिकेटर लिया यानी कि मूविंग एवरेज को भी देखकर आप मार्क कर सकते हो। ठीक है? दोनों चीज़ आप यूज़ कर सकते हो। तो आप देखिए यहां पर जब एक बार यहां पर रिटेस्ट किया दूसरी बार तो देखिए तीसरी बार यहां से रिटेस्ट करके आ

रहा है। अब ये देखिए चौथी बार मान लीजिए तीसरी बार आपको नहीं पता चला। ठीक है? उतना कॉन्फिडेंस नहीं है। तो आप क्या करिए? आप जो सेकंड वाला जो यहां पर आप थर्ड वाला जो दिख रहा है यहां पे थर्ड के बाद आप देख सकते हो फोर्थ वाला। आप यहां पे ट्रेड बना सकते हो। आप यहां पर डाउन साइड का इसका लो ब्रेक हुआ। आप यहीं पर ट्रेड बनाइए। इसके हाई पे स्टॉप लॉस रखिए। और आप इसको कैरी फॉरवर्ड भी कर सकते हो। 15 दिन 15 मिनट का टाइम फ्रेम है। तो हम इसको कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसमें ईज़ली आप देखोगे इसको वीक तक इसको कैरी कर सकते हैं। ठीक है? देखिए, यहां पर मैंने मार्क भी किया है। ठीक है? यहां पर आप देख सकते हो। नीचे मैंने RSI लगाया जस्ट फॉर टारगेट के लिए। क्योंकि देखिए कई बार क्या होता है? मुझे पता नहीं होता है। किसी को नहीं पता होता है कि कितना परसेंटेज जाएगा स्टॉक। राइट? तो हम क्या करते हैं? हम रिस्क रिवॉर्ड के हिसाब से वहां पर ट्रेड लेते हैं कि रिस्क रिवार्ड 1:2, 1:3 है। तो चलिए यहां पर बुक किया जाए। लेकिन मैं ये कहूं कि अगर हम RSI यूज़ करते हैं जस्ट फॉर ओवरबॉट ओवरसोल्ड जानने के लिए तो उसको भी अह एक मैं कहूंगा कि टारगेट हम बना सकते हैं। तो अगर मैंने सेल किया तो ओवरसोल्ड में अगर चला जाता, तो मेरा एक पहला टारगेट वह हो जाएगा। कुछ अह जो क्वांटिटीज़ हैं, ठीक है? या फिर मैं ये कहूंगा कि हाफ ऑफ़ द क्वांटिटीज़ मोर दैन हाफ क्वांटिटीज़। मैं वहां पर एग्जिट कर लूं और बाकी जो है उसको मैं रहने देता हूं। थोड़ा ट्रेल ट्रेल करता हूं जो भी मेरा प्रॉफ़िट है। राइट? तो देखिए अभी ट्रेड कैसे बना। यहां पर आप देख सकते हो

यहां यहीं पर आप देख सकते हो 1:2 का रेशियो दिया। मतलब 105 का मेरा स्टॉप लॉस था और सामने देखिए 227 पॉइंट यहां पर मिला हुआ है। अभी आप देखिए जो ये ओवरसोल्ड में यहां पर गया है। तो अगर यहां से और नीचे आता तो 23,478 से आप देख सकते हो 23,362 तक वहां पर आ सकता था और नीचे यहां पर आ सकता था। तो मुझे और अच्छा प्रॉफिट मिल सकता था। 300 तक आया हुआ है। तो मतलब इन शॉर्ट मुझे एप्रॉक्सिमेट 150 पॉइंट्स और मिल जाता। तो 1:2 की जगह 1:3.5 का यहां पर मुझे टारगेट मिल जाता। ठीक है? देखिए यह टारगेट मैंने बताया भी है। जैसे मैंने बताया कि कैसे ओवरसोल्ड में गया है। देखिए 329 पॉइंट्स का मूव मुझे मिला हुआ है। ईजीली 1:3 का रेशियो मिला हुआ है। तो आप जब भी ट्रेड बनाते हैं। ठीक है? जैसे मैंने यहां पर कहा है कि मैं अगर मुझे ट्रेड बनाना है तो मैं किन पॉइंट्स को ध्यान देता हूं। मैं किन डाटा को ध्यान देता हूं। वो मैंने आपको स्टेप बाय स्टेप बताया। अभी आप देखिए जैसे कि एक पॉइंट से मैंने बनाया। अभी देखिए दूसरे पॉइंट से अगर मैं ट्रेड लेता हूं तो कैसे होता है? देख सकते हो। 89 पॉइंट का स्टॉप लॉस है। वहां पे थोड़ा 105 था। यहां पर 89 है। अभी इसमें कई लोगों को यह लग रहा होगा कि 15 पॉइंट का डिफरेंस है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह 15 पॉइंट जब आप लॉट साइज बड़ा करते हैं तो वहां पर आपको दिखता है कि 15 पॉइंट बहुत ज्यादा है। ठीक है? मान लीजिए यहां पर अगर किसी ने मैं कहूंगा कि 10 लॉट्स

यहां पर ट्रेड मारना शुरू कर दिए। तो 750 क्वांटिटी हो गई। तो उसके हिसाब से आप देखोगे 15 पॉइंट है। ईजीली उनका 10,000 से ज्यादा नुकसान यहां पर दिखना शुरू हो जाएगा। ठीक है? तो इन बातों का मुझे ध्यान देना है। ठीक है? तो देखिए मैंने आपको यहां पर ट्रेड मैंने बताया कि किस तरीके से डाटा को यूज़ किया जा सकता है। प्लस यहां पर टेक्निकल्स को कैसे यूज़ किया जा सकता है। ऑलराइट। सो आज के सेशन में हमने सीखा कि किस तरीके से मैं यहां पर ट्रेड बनाता हूं। किस तरीके से मैं किन बातों को ध्यान में रखता हूं। ट्रेड बनाने के पहले स्टेप बाय स्टेप मैंने आपको बताया कि डाटा को कैसे रीड किया जाए। उसी डाटा के आधार पर आप स्टॉक को कैसे सेलेक्ट कर सकते हो। एंड वही डाटा को नजर में रख के जो भी टेक्निकल इंडिकेटर आप लगा रहे हो तो उसी पर्टिकुलर दिशा में कैसे ट्रेड बनाया जा सकता है ये मैंने आपको बताया बारीकी से। सो आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। आई होप आपको ये कांसेप्ट क्लियर होगा कि किस किस तरीके से ट्रेडिंग की जा सकती है। ऑलराइट। सो जुड़े रहिएगा Quantsapp के साथ। मैं ऐसे कुछ कांसेप्ट आपके सामने लाता रहूंगा जो आपके लिए काफी कारगर और काफी यूज़फुल हो सकता है। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर आपका धन्यवाद।

SPEAKERDharmendra RajbharTrainer

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.

All 422 videos by Dharmendra →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.