QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Volatility Skew live with market data.
Open in app

Skew Shift se Trend Shift Kaise Pehchane (Hindi)

Intermediate·Hindi·18 min·1.3K views·10 months ago

Price tells you what happened; volatility skew can hint at the market's next move. Ankit Singh Rawat starts in Quantsapp's option chain, where settings trim the strikes and Greeks can be added, and reads the IV of OTM calls and puts on Nifty: IV rises the further you go out of the money, on both monthly and weekly expiries.

He explains why put IV is usually higher than call IV: markets tend to fall sharply and rise slowly, so put writers sell far strikes at higher premiums. Plotting OTM call and put IV against moneyness gives a tilted smile.

In the Vol Skew tool and its historical skew view he compares the skew of 18 and 19 November against the Nifty chart. A shift of the lowest point to the right or of call IV inward reads as bullish; a shift to the left or put IV moving up reads as bearish. Skew confirms sentiment but is not an entry signal on its own.

What you’ll learn

✓How IV rises for OTM calls and puts away from the ATM strike
✓Why put IV is usually higher than call IV
✓Plotting the volatility smile against moneyness
✓Comparing days in the historical skew view
✓Reading shifts in the lowest point and the bands as sentiment
Transcript

दोस्तों, प्राइस आपको बताता है कि मार्केट में क्या हुआ, बट वोलेटिलिटी स्क्यू आपको बताता है कि मार्केट का नेक्स्ट मूव क्या होने वाला है। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग वोलेटिलिटी स्क्यू को सीखने वाले हैं, और किस तरीके से आप अपने सेंटीमेंट्स को कंफर्म कर सकते हो, ये भी जानेंगे। तो आइए शुरू करते हैं। दोस्तों, सबसे पहले आप Quantsapp एप्लीकेशन को ओपन कर लीजिए, एंड उसके लिए नीचे डिस्क्रिप्शन पे मैंने लिंक दिया है। तो वहां से जाके आप Quantsapp को साइन अप कर सकते हो, एंड गाइज़, इट्स टोटली फ्री। तो आप लोग भी मेरे साथ अपना एप्लीकेशन ओपन कर लीजिए। तो दोस्तों, सबसे पहले हम यहां पे ओपन करेंगे ऑप्शन चेन। तो ऑप्शन चेन को ओपन कर लेते हैं। एंड एक और चीज मैं आपको बता दूं, जब आप यहां पे ऑप्शन चेन देख रहे हो, खासतौर पे इन Quantsapp एप्लीकेशन, तो आपको यहां पे एक-दो बहुत बेहतरीन फीचर मिलते हैं। जैसे सबसे पहले, आप जो अपनी ऑप्शन चेन है, इसको मॉडिफाई कर सकते हो एज़ पर योर रिक्वायरमेंट। तो यहां पे आपको सेटिंग का बटन दिख रहा है, एंड यू गाइज़ कैन एक्चुअली चूज़ कि आपको कौन-कौन सी स्ट्राइक प्राइस आपकी ऑप्शन चेन में देखनी है, एंड कौन-कौन सी स्ट्राइक प्राइस आपको ऑप्शन चेन में नहीं देखनी है। सो ये क्या करती है? आपकी नॉइज़ को थोड़ा सा कैंसिल कर देगी, एंड आपके पास लिमिटेड डाटा रहेगा, जिसको आप एनालाइज़ कर सकते हो, एंड देन टेक ट्रेड इन द मार्केट। साथ ही साथ, अगर मैं बात करूं

यहां पे बाकी ऑप्शन की, जैसे यहां पे आपको ग्रीक्स भी मिलते हैं ऑप्शन चेन पे। सो अब आप जाके इजीली एनालाइज़ कर सकते हो हर एक स्ट्राइक प्राइस पे, कि डेल्टा, थीटा, वेगा या गामा जैसे ग्रीक्स की क्या वैल्यू चल रही है, और वो किस तरीके से बिहेव कर रहे हैं फॉर दैट पर्टिकुलर स्ट्राइक प्राइस, राइट? तो ये चीज भी आप यहां से देख सकते हो। अभी जो मैं आपको वोलेटिलिटी स्क्यू बता रहा हूं, तो सबसे पहली चीज, जो वोलेटिलिटी स्क्यू होता है, ये मिलके बनता है फ्रॉम द इंप्लाइड वोलेटिलिटी ऑफ ओटीएम स्ट्राइक प्राइस, राइट? तो अगर आप ये ऑप्शन चेन को देखते हो, तो सबसे पहले आपको दिखेगा 25,950। हमने यहां पे 25th नवंबर की एक्सपायरी चूज़ करी है Nifty के लिए, एंड 25,950 इसका एटीएम का स्ट्राइक प्राइस है। तो 25,950, जो कि हमारा एटीएम स्ट्राइक प्राइस यहां पे दिख रहा है, अगर आप इससे ऊपर की साइड पे जाते हो, तो ये सारे आईटीएम हैं फॉर कॉल ऑप्शन, और अगर आप यहां से नीचे जाते हो, सो मनीनेस पे हम इसको ओटीएम बोलते हैं कॉल ऑप्शन के लिए। सिमिलरली, अगर आप यहां पे पुट साइड पे देखो, तो पुट साइड पे ये आपका ओटीएम स्ट्राइक प्राइस है पुट के लिए, एंड अगर आप नीचे की साइड पे आते हो, जैसे 26,000, 26,100, तो ये सारा आपके लिए इन द मनी है पुट साइड के लिए। नाउ अभी यहां पे आपको सिर्फ थोड़ा सा ओटीएम जो स्ट्राइक

प्राइस हैं, उन पे फोकस करना है। सो यहां पे एक चीज मैं आपको दिखा देता हूं। अगर आप एटीएम स्ट्राइक प्राइस से ओटीएम साइड पे आओ, फॉर एग्जांपल, हम कॉल ओटीएम पे चलते हैं, तो यहां पे फोकस करना है थोड़ा सा इंप्लाइड वोलेटिलिटी के ऊपर। एटीएम स्ट्राइक प्राइस की जो आईवी चल रही है, वो करीबन 9.13 की चल रही है, एंड इससे जैसे-जैसे आप दूर की साइड पे आते हो, तो आपकी जो इंप्लाइड वोलेटिलिटी होती है, वो इंक्रीस होती है। जैसे 9.22 से 9.73, देन 10.16, 10.78, 10.78 हो गया, 12.81, इस तरीके से आपका आईवी लगातार, जितना आप ओटीएम साइड पे जाते हो, उतना इंक्रीस होता है। अगर आप यही चीज पुट साइड पे भी देखोगे, फॉर द ओटीएम स्ट्राइक प्राइस, तो 25,950 से अगर मैं 25,900 या 25,850 की साइड जाऊं, जो पुट के लिए आउट ऑफ द मनी है, सो इस आउट ऑफ द मनी में भी अगर आप इंप्लाइड वोलेटिलिटी को चेक करोगे, तो 9.09 से 9.61, वहां से 9.95, 10.69, एंड लगातार ये जो इंप्लाइड वोलेटिलिटी है, या आप जितना ओटीएम जाओगे, उतनी ज्यादा इंक्रीस यहां पे होती हुई आप सभी को दिखाई देगी। एक बार हम स्क्रॉल करते हैं, एंड देखते हैं कि हमें जो आईवी मिल रही है, वो कहां तक मिल रही है। सो कॉल साइड पे अगर हम इंप्लाइड वोलेटिलिटी की बात करें, तो

हमें ये इंप्लाइड वोलेटिलिटी करीबन-करीबन 50-61 के आसपास यहां पे आपको दिखेगी, 27,950 तक, एंड उसके बाद की जो स्ट्राइक प्राइसेस हैं, वो इलिक्विड स्ट्राइक प्राइसेस हैं, तो उनमें आपको आईवीज़ नहीं दिखेंगे। तो 61.70, एंड हम एक्सपायरी से बहुत ज्यादा पास हैं, राइट? तो एक्सपायरी में बहुत तेजी के मोमेंटम आ सकते हैं, ये हमें देखने को मिल रहा है 62.62 का आईवी देख के। सिमिलरली, अगर मैं यहां पे पुट साइड जाऊं, थोड़ा सा डीप ओटीएम, तो यहां पे हम देख सकते हैं कि जो इंप्लाइड वोलेटिलिटी है, ये करीबन आपकी 80 और 90 के पास तक भी जा चुकी है। एंड अगर हम यहां पे लिक्विड स्ट्राइक प्राइस की बात करें, जिनमें थोड़ा सा भी प्रीमियम चल रहा है, करीबन 22,700, तो 106 या 108 के आसपास का आईवी आपको यहां पे देखने को मिलेगा, राइट? अभी इसी चीज को अगर आप वीकली एक्सपायरी में कन्वर्ट कर दोगे, तो ये जो आईवी है, इसकी वैल्यू थोड़ी सी आपको यहां पे कम दिखाई देगी। सो करीबन अगर मैं वीकली एक्सपायरी देखूं, दैट इज़ द सेकंड ऑफ़ दिसंबर, बिकॉज़ आज की जो एक्सपायरी है वो खत्म हो चुकी है, अब अगर नेक्स्ट वीकली एक्सपायरी में ट्रेड करें, तो हमें ओटीएम कॉल साइड पे 18.49 का यहां पे आईवी दिख रहा है। एंड इसी तरीके से, अगर मैं पुट साइड पे चेक करूं, तो पुट साइड पे जो हमें मैक्स आईवी अभी देखने को मिल रहा है, दैट इज़ अराउंड 25.52,

जहां तक थोड़ी सी लिक्विडिटी बनी हुई है। एक क्वेश्चन सबके दिमाग में यहां पे आ रहा होगा। पहली चीज, कि हमें 18 के अराउंड का आईवी दिखा कॉल साइड पे, 18 के अराउंड का आईवी दिखा कॉल साइड पे, बट जब हमने देखा पुट साइड पे, तो पुट साइड पे ये इंप्लाइड वोलेटिलिटी 25 के अराउंड है, यानी पुट साइड का आईवी ज्यादा है एज़ कंपैरिजन टू कॉल साइड। और इसके पीछे का क्या रीज़न है, ये भी जानना बहुत इंपॉर्टेंट है। तो आइए, मैं आपको यहां पे लेके चलता हूं। दोस्तों, सबसे पहला रीज़न यहां पर, जो बहुत इंपॉर्टेंट है, दैट इज़ कि अगर मैं बात करूं मार्केट के मोमेंटम की, तो मार्केट, आपको पता है, जब भी पॉजिटिव साइड पे जाता है, तो एक ग्रेजुअल स्पीड से जाता है, या थोड़ी स्लो स्पीड से जाता है। बट अगर मैं फॉल की बात करूं, तो मार्केट में जो फॉल होते हैं, वो बहुत शार्प फॉल होते हैं। यानी मार्केट जब ऊपर बढ़ता है, तो बहुत धीमी चाल से बढ़ता है, बट जब गिरता है, तो बहुत तेजी के साथ गिरता है। एंड ये चीज मार्केट में सभी को पता है। वो राइटर्स हैं, तो मार्केट में राइटर्स को भी ये चीज पता है कि जब भी मार्केट गिरता है, तो मार्केट बहुत तेजी के साथ गिरता है। नाउ, अब इसी चीज से बचाने के लिए, अगर आपने मार्केट में किसी ऑप्शन को सेल किया है, फॉर एग्जांपल, अगर मैं एक पुट को सेल कर देता हूं, तो पुट को सेल कर रहा हूं, इसका मतलब मैं चाहता हूं कि मार्केट एक सर्टेन लेवल से ऊपर रहे, राइट? अब अगर मार्केट एक सर्टेन लेवल से ऊपर रहता है, तो

तब तक मुझे प्रॉफिट मिलेगा। बट इन केस अगर मार्केट में एक शार्प फॉल आता है, और मार्केट अचानक से गिरता है, जो कि बहुत ज्यादा चांसेस हैं, हो सकता है, राइट? तो उस टाइम पे जो पुट सेलर है, उसे बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा, और कॉन्ट्रैक्ट को अगर वो एट द एंड ऑफ़ द एक्सपायरी बाय करता है, तो एक बहुत बड़ा मार्जिन उसे रखना पड़ेगा, और एट द एंड उसे वहां पे डिलीवरी भी लेनी पड़ सकती है, राइट? सो उसी रिस्क को न्यूट्रलाइज़ करने के लिए, जो पुट सेलर हैं, यह अपने लेवल्स को थोड़ा सा दूरी पर बना के रखते हैं, यानी दूर के प्रीमियम्स को बेच के रखते हैं, एंड दैट इज़ व्हेन यहां से उन्हें थोड़ा सा इंश्योरेंस मिल जाता है, राइट? उन्हें, सेफ प्ले करते हैं। एंड दैट इज़ व्हाई जो कॉल का आईवी होता है, उससे ज्यादा इंप्लाइड वोलेटिलिटी हमें देखने को मिलती है पुट साइड पे, राइट? एंड इसी चीज को अगर मैं अब स्ट्राइक प्राइस वाइज़ एक चार्ट पे फॉर्म करूं, या फिर मैं ये बोल सकता हूं, कि अगर मैं, जितनी भी हमने ऑप्शन चेन पे इंप्लाइड वोलेटिलिटी देखी, अगर उसको हम एक ग्राफ में फॉर्म करें, एक ग्राफ के पैटर्न में उसको डिप्लॉय करें, तो किस तरीके का दिखेगा? तो मैं यहां पे क्या कर रहा हूं? मैं यहां पे कॉल साइड का ओटीएम और पुट साइड का ओटीएम, इन दोनों की इंप्लाइड वोलेटिलिटी को प्लॉट करने जा रहा हूं ग्राफ पे, राइट? अब अगर मेरा एटीएम

स्ट्राइक प्राइस करीबन यहां पे है, और मैं मान लेता हूं कि एटीएम जो स्ट्राइक प्राइस है, इसका कुछ इंप्लाइड वॉल चल रहा होगा, राइट? इसके राइट हैंड साइड पे यहां से स्टार्ट हो चुका है इसका कॉल का आईवी, एंड दिस इज़ योर कॉल आईवी, राइट? अगर मैं इसके पुट साइड पे जाऊं, तो पुट साइड का आपका जो आईवी होगा, इट शुड बी समथिंग लाइक दिस। ठीक है? अब ये एक स्माइल का स्ट्रक्चर यहां पे फॉर्म कर रहा है, इट्स अ काइंड ऑफ़ अ स्माइल, राइट? बट ये जो स्माइल है, ये प्रॉपर एक स्माइल नहीं होती, बट हल्का सा इंक्लाइंड होता है, लाइक दिस। तो जो पुट की आईवी है, ये हमेशा ज्यादा रहेगी, और जो आपकी कॉल की आईवी है, थोड़ी सी कंपेरेटिवली कम होती है, राइट? अगर इसके पॉइंट्स देखें, तो हर एक स्ट्राइक प्राइस, ये ओटीएम साइड है, तो ओटीएम, दिस इज़ ओटीएम कॉल, एंड सिमिलरली दिस इज़ ओटीएम पुट साइड, राइट? और जैसे-जैसे आप दूर जाओगे, तो आपका आईवी जो है, वो इंक्रीस कर रहा है। तो अगर हम इसको एक ग्राफ में देखें, तो इसका जो वर्टिकल साइड है, ये आपको शो करेगा इंप्लाइड वोलेटिलिटी, और जो उसका हॉरिजॉन्टल बार है, या ग्राफ है, वो आपको शो करेगा मनीनेस, राइट? कि मनीनेस पे एटीएम से आप राइट हैंड साइड जा रहे हो, तो वो आपका ओटीएम की तरह काम कर रहा है, एंड उससे आप लेफ्ट हैंड की साइड जा रहे हो, तो वो आपका पुट ओटीएम की तरह काम कर रहा है। ठीक है? अब यहां से आप इसको कंपेयर कर सकते हो, कि जो आपका स्क्यू है, उसमें कितना शिफ्ट आ रहा है। सो

मैं एक बार फिर से बता दूं, कि स्क्यू की हेल्प से आप कोई ट्रेड प्लेस नहीं कर सकते, आप एंट्री नहीं ले सकते, बट यस, जब सेंटीमेंट्स को कंफर्म करने की बात आती है, तो स्क्यू आपको एडवांस में बता सकता है कि मार्केट का डायरेक्शन किस साइड पे है, या फिर राइटर्स मार्केट को किस तरीके से आंक रहे हैं, बिकॉज़ जो आईवी का फॉर्मेशन होता है, यह और कुछ नहीं है, बल्कि एक राइटर का डर है, वो कितना डर महसूस कर रहा है मार्केट में, कि मार्केट में इतना ज्यादा मोमेंटम आएगा, एंड उसके बेसिस पे वो जो प्रीमियम बेच रहा है, उसी से डिफाइन होती है आपकी इंप्लाइड वोलेटिलिटी, राइट? अभी अगर हम वापस से यहां पे आएं, तो ये ओटीएम का कॉल था, ये ओटीएम का पुट है। अब इसी तरीके से, अगर ये हमने एक दिन का वॉल स्क्यू देखा, अगर मैं नेक्स्ट डे का वॉल स्क्यू जाके देखूं, और नेक्स्ट डे के वॉल स्क्यू में मुझे दिखा कि ओटीएम का जो कॉल था, वो थोड़ा सा अंदर की तरफ इंक्लाइंड हो गया है, तो अब इसका मतलब ये है कि कॉल साइड पे जो इंप्लाइड वोलेटिलिटी है, वो बढ़ रही है। अब कॉल साइड पे अगर इंप्लाइड वोलेटिलिटी कल के दिन यहां पे थी, और आज के दिन यहां पे आ चुकी है, इसका मतलब अंदर की तरफ इंक्लाइंड हुई है, इंक्रीस हो चुकी है आईवी के लेवल्स पे, राइट? तो बताने की कोशिश हो रही है कि शायद मार्केट में एक पॉजिटिव मूव को एक्सपेक्ट किया जा रहा है, एंड दैट इज़ व्हाई जो कॉल राइटर थे, ये अपनी पोजीशन को दूर बना रहे हैं, और महंगे

प्रीमियम्स को बेचा जा रहा है, राइट? तो इसी तरीके से एक वॉल स्क्यू का फॉर्मेशन होता है। अब यही चीज मैं आपको प्रैक्टिकली दिखाता हूं इन Quantsapp एप्लीकेशन। एंड अगेन गाइज़, अगर आपने एप्लीकेशन अभी तक साइन अप नहीं किया है, तो नीचे डिस्क्रिप्शन पे मैंने लिंक डाल दिया है, वहां पे जाके आप फ्री में Quantsapp को साइन अप कर सकते हो, एंड मेरी तरह आप भी वॉल स्क्यू को यूज़ कर सकते हो फॉर डिकोडिंग द मार्केट सेंटीमेंट्स। ठीक है? साथ ही साथ, आपको यहां पर लर्निंग कंटेंट भी मिल जाता है एप्लीकेशन में, एंड अलोंग विद दैट, वी हैव मोर दैन 125 ऑप्शन टूल्स। अगर आप एक सीरियस ऑप्शन ट्रेडर हो, तो आई थिंक आप इन टूल्स को यूज़ कर सकते हो अपनी ट्रेडिंग के लिए। अभी हम यहां से आगे बढ़ते हैं, मैं आपको एप्लीकेशन पे लेके चलता हूं, एंड यहां पे हम देखते हैं कि वॉल स्क्यू आपको किस तरीके का दिखाई देगा। सो एनालाइज़ सेक्शन में वी हैव अ कंप्लीट सेगमेंट फॉर इंप्लाइड वोलेटिलिटी, एंड इसी बीच आपको दिखेगा Vol Skew। तो Vol Skew जब आप ओपन करोगे, तो आपको यहां पे वोलेटिलिटी दिख जाती है, दीज़ आर द स्ट्राइक प्राइस। तो अगर आप इंडिविजुअली Nifty के किसी भी एक्सपायरी को एनालाइज़ कर रहे हो, तो आप यहां से देख सकते हो। फॉर एग्जांपल, मैं अभी सेकंड ऑफ़ दिसंबर पे हूं, तो सेकंड ऑफ़ दिसंबर में मैं देख सकता हूं, अभी ज्यादा कोई भी शिफ्ट नहीं है स्क्यू में, स्क्यू इज़ काइंड ऑफ अ फ्लैट। और फ्लैट में भी अगर आप देखोगे, तो इट्स नॉट अ प्रॉपर फ्लैट, बट यहां पे भी जो आपका पुट का आईवी है, वो थोड़ा सा ज्यादा आपको यहां पे देखने को मिलेगा। देखिए, जो पुट का आईवी

है, वो थोड़ा सा ज्यादा इंक्लाइंड है इस साइड पे, राइट? एज़ कंपैरिजन टू द कॉल आईवी, वो थोड़ा सा ज्यादा फ्लैट है इस तरीके से, और पुट वाला थोड़ा सा ज्यादा अपशिफ्ट की साइड पे है। इसका मतलब पुट का आईवी थोड़ा सा ज्यादा ही है, और वो हमेशा आपको ज्यादा ही देखने को मिलेगा, राइट? अभी अगर आपको सेंटीमेंट्स को डिकोड करना है, तो आपको हिस्टोरिकल स्क्यू पे यहां पे जाना पड़ेगा। सो आप हिस्टोरिकल स्क्यू जो है, उसको यहां पे सेलेक्ट कर लीजिए। तो यहां पे हम हिस्टोरिकल स्क्यू पे आ चुके हैं। आप अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से अपनी डेट यहां पे सेलेक्ट कर सकते हो, कि आपको कितना पास्ट का डेटा देखना है, एंड अकॉर्डिंगली यू कैन सेट द लुक बैक पीरियड। तो उसी के बेसिस पे वो क्या करेगा? आपको उन्हीं ट्रेडिंग सेशंस का जो वॉल स्क्यू है, वो यहां पे दिखाएगा। नाउ, जस्ट फॉर एग्जांपल, मैंने यहां पे 18th एंड 19th नवंबर का वॉल स्क्यू लिया है, सो दैट कि मैं एक्सपायरी से बहुत ज्यादा पास भी ना रहूं, बिकॉज़ द एक्सपायरी, व्हेन यू आर वे क्लोज़ टू द एक्सपायरी, तो उस टाइम पे आईवीज़ का जो बिहेवियर होता है, वो काफी अलग होता है, राइट? तो अभी अगर आप देखोगे, 18th और 19th नवंबर मैंने यहां पे इनेबल किया हुआ है इसका स्क्यू। जब मैं यहां पे 18 पे कर्सर रखता हूं, तो आपको दिखेगा, मनीनेस के स्केल पे एकदम 98 पे ही वो ट्रेड कर रहा था। एंड अगर मैं बात करूं इसके 100 की, तो 100 जो रहता है, वो करीबन-करीबन आपका एटीएम का स्ट्राइक प्राइस रहेगा, राइट? अभी हम

देखें, तो एटीएम से, जब हम 18 नवंबर को ट्रेड कर रहे थे, तो 18 नवंबर को एटीएम से थोड़ा सा उस साइड पे, जो आपका एटीएम का स्ट्राइक प्राइस है, वो यहां पे शिफ्ट हो चुका है, यानी 100 से लोअर साइड पे शिफ्ट हो चुका है, राइट? जो आपका एटीएम का आईवी है, लोअर साइड पे शिफ्ट हो चुका है। अब लोअर साइड पे शिफ्ट हो चुका है, तो ये आपको बताने की कोशिश कर रहा है कि नॉर्मली जो मार्केट में ट्रेंड है, वो थोड़ा सा बेयरिश साइड पे ही चल रहा है। तो हम चाहें तो यहां से Nifty का जो चार्ट है, वो भी ओपन कर सकते हैं। तो थ्रू एनालाइज़ सेक्शन वी कैन ओपन द चार्ट ऑफ़ Nifty हियर, एंड लेट्स सेलेक्ट द टाइम फ्रेम ऑफ़ वन डे, सो दैट कि हमें यहां पे, जो हम डेली टाइम फ्रेम वाइज़ यहां पे डाटा देख रहे हैं, वो हमें और सटीक तरीके से दिखे। सो करीबन 12th ऑफ नवंबर की साइड पे हम यहां पे ट्रेड कर रहे थे। तो आप देख सकते हो, 12 नवंबर को जो मार्केट है, वो पॉजिटिव था, बट हमें थोड़ा सा यहां पे सेंटीमेंट दिख रहा था कि मार्केट थोड़ा सा एक बेयरिश साइड पे यहां पे आता हुआ दिख रहा है। एंड दैट इज़ व्हेन हमने यहां पे देखा कि मार्केट में ज्यादा पॉजिटिव मोमेंटम नहीं आया, इनफैक्ट द मार्केट वाज़ इन साइडवेज़ रेंज, राइट? दूसरी चीज, अगर आपको इसको और बेहतरीन तरीके से एनालाइज़ करना है, तो अकेले एक वॉल स्क्यू को कंपेयर करने से बेहतर है कि इसको दूसरे के साथ कंपेयर किया जाए। तो यहां पे अब 19 के साथ अगर आप इसे कंपेयर करते हो, सो 18 और 19 में आप देखोगे, तो

वॉल स्क्यू का जो लोएस्ट पॉइंट है, उसमें थोड़ा सा चेंज यहां पे आता हुआ दिख रहा है, यानी पहले जो दिख रहा था, दैट वाज़ 10.91, और अब जो आईवी है एटीएम की, वो 10.43 ड्रॉप हो चुकी थी। तो पहली चीज तो हमें ये देखने को मिली, 18th और 19th नवंबर के बीच में, कि मार्केट में जो आईवी है, वो ड्रॉप हो रही है, तो ज्यादा मोमेंटम हम एक्सपेक्ट नहीं कर रहे। सो अगर 18th और 19th को देखें, सो 18th और 19th आप यहां पे देखेंगे, दिस इज़ द 18th, 19th, देयर वाज़ अ गैप-अप, और उसके बाद से पूरा एक बेयरिश मोमेंटम आना स्टार्ट हो गया था, जो हमें पहले ही पता चल चुका था कि मार्केट थोड़ा सा बेयरिश साइड पे आने वाला है, बिकॉज़ 100 से लोअर साइड पे ट्रेड कर रहा है। ठीक है? अभी अगर आप और थोड़ा सा इनके जो बैंड हैं, इनको नोटिस करोगे, तो 18 का बैंड आपको दिख रहा है पुट साइड पे करीबन इस तरीके का है, एंड जब आप 19 पे देखोगे, तो 19 में थोड़ा सा पास्ट साइड पे शिफ्ट हो चुका है, यानी ऊपर की साइड पे शिफ्ट हो चुका है। अब ये जो ऊपर की साइड पे शिफ्ट आपको दिख रहा है 18 से 19 नवंबर में, ये क्लियरली एक बताने की कोशिश कर रहा है कि जो पुट राइटर्स हैं, उन्होंने अचानक से अपने प्रीमियम्स को, महंगे प्रीमियम्स को बेचना स्टार्ट कर दिया है, और उनके अंदर थोड़ा सा डर और यहां पे बनता हुआ नजर आ रहा है, एंड दैट इज़ व्हाई उन्होंने अपनी पोजीशन को और थोड़ा सा लोअर साइड पे शिफ्ट कर दिया, राइट? और

अगर इस तरीके का बिहेवियर राइटर शो कर रहे हैं, तो अब देखते हैं कि 18-19 के बाद मार्केट में क्या मोमेंटम आया। तो Nifty के चार्ट पे चलते हैं। दिस वाज़ 18, 19, 20 की साइड पे एक गैप-अप ओपनिंग दी थी, बट आप उसके बाद देख सकते हो, अगेन जो मार्केट था, वो पूरा बेयरिश साइड पे बना। तो यहां पे थोड़ी सी ट्रैप करने की कोशिश करी गई थी, जितना भी यहां पे एक पॉजिटिव ट्रेंड था, एंड उसके बाद मार्केट को बेयरिश साइड पे लेके आया गया। तो आपको एडवांस में सिग्नल मिल जाता है कि जो नेक्स्ट ट्रेंड मार्केट पे आने वाला है, वो किस तरीके का आने वाला है। जैसे हमने यहां पे एग्जांपल लिया 18th एंड 19th नवंबर, आप भी जाके, और जो लुक बैक पीरियड है, उसके बेसिस पे बैकटेस्ट कर सकते हो वॉल स्क्यू को, एंड एक्चुअली इट गिव्स यू एडवांस सिग्नल, कि मार्केट में किस तरीके के सेंटीमेंट्स आ रहे हैं, राइट? तो गाइज़, ये था वॉल स्क्यू, एंड यहां पे जो लोएस्ट पॉइंट होता है, तो दो तरीके से आप यहां पे एनालाइज़ कर सकते हो। देखो, सबसे पहला, तो जो आपका लोएस्ट पॉइंट है, अगर वो राइट हैंड साइड शिफ्ट होता है, राइट? अगर वो जो लोएस्ट पॉइंट है आपका वॉल स्क्यू का, फॉर एग्जांपल, मैं वॉल स्क्यू ही यहां पे ओपन कर देता हूं, तो अगर जो आपका वॉल स्क्यू है, ये राइट हैंड साइड पे इसका लोएस्ट पॉइंट, जो ये है, ये राइट हैंड साइड शिफ्ट हो रहा है, जब भी आप कंपैरिजन कर रहे हो, तो इसका मतलब है जो सेंटीमेंट्स हैं, वो बुलिश साइड पे। अगर यही लोएस्ट पॉइंट आपका लेफ्ट हैंड साइड पे शिफ्ट हो रहा है, इसका मतलब जो मार्केट सेंटीमेंट है, वो थोड़ा सा बेयरिश साइड पे है। इसी तरीके से, अगर बैंड्स की बात करी जाए, तो बैंड्स में अगर

आपका जो बैंड है, ये ऊपर की साइड पे शिफ्ट हो, इसका मतलब पुट का आईवी इंक्रीस हुआ है, तो मार्केट थोड़ा सा बेयरिश साइड पे फॉल कर सकता है, तो थोड़े से बेयरिश सेंटीमेंट्स रहेंगे मार्केट के अंदर। इसी तरीके से, अगर आपका कॉल का आईवी थोड़ा सा इंक्रीस होता है, अंदर की साइड पे आपके बैंड शिफ्ट होते हैं, इसका मतलब आईवी इंक्रीस हो रहा है कॉल साइड का, एंड इट कैन लीड टू अ बुलिश मोमेंटम इन द मार्केट। तो थोड़ा सा फिर वहां पे आप उस साइड की तरफ एक डायरेक्शनल राइटिंग कर सकते हो, या फिर मोमेंटम ट्रेड ले सकते हो, राइट? तो दोस्तों, ये था वॉल स्क्यू के ऊपर हमारा सेशन। थोड़ा बेसिक हमने यहां पे टच किया, इन अपकमिंग सेशंस हम थोड़ा सा एडवांस भी यहां पे डिस्कस करेंगे वॉल स्क्यू के बारे में। फिलहाल के लिए यह सेशन आपको कैसा लगा, इसके फीडबैक जरूर आप कमेंट सेक्शन पे दे सकते हो, एंड साथ ही साथ, नेक्स्ट टॉपिक आपको किसके ऊपर चाहिए, ये भी आप कमेंट सेक्शन पे मुझे बता सकते हो। जाते-जाते वीडियो को लाइक एंड शेयर जरूर कीजिएगा, एंड Quantsapp को अगर आपने अभी तक साइन अप नहीं किया है, तो मेक श्योर जाके साइन अप कर लीजिए, नीचे डिस्क्रिप्शन पे लिंक है।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

A NISM-Certified Research Analyst and derivatives expert with 7+ years of experience across equities, derivatives, and commodities. With a Master’s in AI, he blends technology with finance to build data-backed trading systems and insights, known for simplifying complex concepts and delivering practical, market-ready strategies.

All 203 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.