QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Gainers & Losers live with market data.
Open in app

Free Quantsapp Tools se Trading Roadmap Banaye (Hindi)

Intermediate·Hindi·16 min·1.4K views·10 months ago

This Diwali-themed session builds a step-by-step trading roadmap using only free Quantsapp tools.

Step one reads overall market sentiment from the summary in Synopsis Futures OI, comparing how many stocks show long build-up versus short build-up. Step two uses the Gainer Loser tool to see which sectors dominate the top gainers or losers. Step three uses the sector build-up view to shortlist stocks with rising open interest but a price move still under 1%, with HDFC Bank as the example.

Step four finds support and resistance from call and put OI additions in the option chain. The trade is then planned either as a bull call spread in Option Architect for a swing view, or as an intraday entry near support on the chart with VWAP as the target and a 1:2 risk-reward.

What you’ll learn

✓Reading market sentiment from long and short build-up counts
✓Choosing sectors from the Gainer Loser tool
✓Shortlisting stocks with rising OI and a small price move
✓Setting levels from option chain OI, then a bull call spread or a VWAP-based intraday plan
Transcript

दिवाली के पटाखे तो फूट चुके होंगे, बट असली धमाका अब होगा। मैं दिखाऊंगा एक ऐसी स्ट्रेटजी जो कभी पब्लिक नहीं हुई है, और आप इसको यूज़ कर सकते हो Quantsapp के फ़्री टूल्स के साथ, आपके पोर्टफ़ोलियो के लिए एक दिवाली का गिफ़्ट। नमस्कार, मेरा नाम है अंकित सिंह रावत, और आज की ऑप्शन की सीख में हम लोग सीखने वाले हैं कि Quantsapp के फ़्री टूल से आप किस तरीके से एक बेहतरीन स्ट्रेटजी को यूज़ कर सकते हो। तो आइए, शुरुआत करते हैं। तो दोस्तों, मैंने यहां पे ओपन कर लिया है Quantsapp, और इस स्ट्रेटजी में हम फ़्री टूल्स की हेल्प यहां पे लेने वाले हैं। आप भी जाके अपने एप्लीकेशन को ओपन कर लीजिए। नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया है, तो उस पे टैप करके साइन अप कर सकते हो, और इस फ़्री टूल्स की स्ट्रेटजी को आप भी यूज़ कर सकते हो। साथ ही, Quantsapp परिवार की तरफ़ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करते हैं कि यह पावन त्यौहार आपके जीवन में और आपके पोर्टफ़ोलियो पे एक नई चमक लेके आए। दोस्तों, एक रोडमैप बहुत ज़रूरी है। तो सबसे पहले इस स्ट्रेटजी में हम लोग यहां पे जानेंगे कि एक मार्केट में सेंटीमेंट्स क्या चल रहे हैं। तो ओवरऑल मार्केट के सेंटीमेंट को हम जानेंगे, ये हमारा होने वाला है स्टेप फ़र्स्ट। सेकंड स्टेप में हम लोग फ़ोकस करेंगे सेक्टर्स के ऊपर, यानी ओवरऑल मार्केट में जो सेंटीमेंट

चल रहे हैं, चाहे वो पॉज़िटिव सेंटीमेंट है या नेगेटिव सेंटीमेंट है, उस सेंटीमेंट के हिसाब से कौन-कौन से ऐसे सेक्टर हैं, जो मेरी डायरेक्शन में ट्रेड कर रहे हैं, और जिनकी तरफ़ मुझे जाना चाहिए। थर्ड, जो मेरा स्टेप होने वाला है, दैट विल बी योर स्टॉक सेलेक्शन, कि जो भी हमने यहां पे सेक्टर को चूज़ किया है, उनमें कौन सा ऐसा स्टॉक है जिसको हम पकड़ें, और जिसके अंदर ट्रेड हमें बनाना है। फ़ोर्थ स्टेप, जो आपका यहां पे रहने वाला है, दैट विल बी योर एंट्री, कि किस तरीके से आप अपनी एंट्री को प्लेस करोगे, और उसके लिए हमें आइडेंटिफ़ाई करने पड़ेंगे कुछ मेजर लेवल्स। एंड साथ ही साथ, हम इस पूरी स्ट्रेटजी को एंड करेंगे विद आवर टारगेट एंड स्टॉप लॉस, और ये भी फ़्री टूल्स के साथ। तो आइए, शुरुआत करते हैं स्ट्रेटजी की, और जानते हैं कि मार्केट के सेंटीमेंट्स को सबसे पहले कैसे देखेंगे। मार्केट सेंटीमेंट को देखने के लिए हम यहां पर जाएंगे डायरेक्टली सिनोप्सिस फ्यूचर्स ओआई के ऊपर, और यहां पे आपको दिखेगा, एक समरी का यहां पे बटन है। जैसे ही आप इसको क्लिक करोगे, तो आपके सामने ओवरऑल मार्केट की समरी यहां पे आ जाएगी, यानी मार्केट के सेंटीमेंट्स। अभी अगर यहां पे देखा जाए, तो आप देख सकते हो, लॉन्ग साइड पे 125 स्टॉक्स यहां पे ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब, इन 125 स्टॉक्स या 126 स्टॉक्स

जो आपको यहां पे दिख रहे हैं, इन स्टॉक्स के अंदर प्राइस में तो इंक्रीज़ हो रहा है, बट साथ ही साथ ओपन इंटरेस्ट, यानी ओपन पोज़ीशंस भी इंक्रीज़ हो रही हैं। सो दैट इज़ व्हाई आप देख सकते हो कि 50% से ज़्यादा का जो रेशियो है, वो लॉन्ग बिल्ट-अप ने कवर किया है, यानी ज़्यादातर जो स्टॉक्स हैं, वो पॉज़िटिव सेंटीमेंट्स के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसके कंपैरिज़न में अगर आप शॉर्ट बिल्ट-अप को देखते हो, तो यह नंबर आपको आधे से ज़्यादा दिखेगा आपके लॉन्ग बिल्ट-अप का। वहीं पे अगर आप शॉर्ट बिल्ट-अप को देखते हो, तो ये नंबर आपको दिखेगा 54, यानी एज़ कंपैरिज़न टू योर लॉन्ग बिल्ट-अप, ये नंबर आधे से भी कम है। तो ओवरऑल जो मार्केट में सेंटीमेंट चल रहे हैं, ये हमें दिखा कि पॉज़िटिव सेंटीमेंट चल रहे हैं। मार्केट सेंटीमेंट को देखने के बाद, हमारा यहां पे जो नेक्स्ट रोडमैप था, दैट इज़, कि किस तरीके से एक सेक्टर का सिलेक्शन करेंगे। तो आइए, मैं आपको वहां पे लेके चलता हूं। अब सेक्टर्स को देखने के लिए आपको यहां पे जाना पड़ेगा गेनर लूज़र नाम के टूल पे, और यह भी आपके लिए बिल्कुल फ़्री है। तो जैसे ही आप गेनर एंड लूज़र को यहां पे सेलेक्ट करते हो, तो आपको यहां पे दिखेंगे वो सारे स्टॉक्स, जो या तो गेन कर रहे हैं, या तो लूज़ कर रहे हैं, एंड अलग-अलग टाइम फ़्रेम पे आप इनको देख सकते हो। फ़ॉर एग्ज़ांपल, अगर मुझे पूरे वीक का देखना है, कि सबसे ज़्यादा गेन या सबसे ज़्यादा लूज़ कौन से स्टॉक ने

किया है, तो आई कैन सी, AU Bank ने यहां पे सबसे ज़्यादा गेन किया है पूरे वीक में, एंड सिमिलरली, सबसे ज़्यादा जो लूज़ किया है पूरे वीक में, दैट इज़ योर Dalmia Bharat। नाउ, अगर मुझे जानना है कि आज के दिन क्या चल रहा है इंट्राडे पे, तो मैं वो भी यहां पे सेलेक्ट कर सकता हूं। मेरे पास ऑप्शन है मंथ, एक्सपायरी एंड कस्टम। तो कस्टम, यानी आज के दिन में। तो चलिए, देखते हैं कि आज के दिन में सबसे ज़्यादा गेन कौन कर रहा है, बिकॉज़ मार्केट सेंटीमेंट चल रहे हैं पॉज़िटिव। अब यहां पे अगर आप नज़र डालोगे, तो आपको दिखेगा AU Bank, Federal Bank, RBL Bank, यानी अगर मैं स्टार्टिंग के तीन या चार स्टॉक्स को देखता हूं, तो वो प्राइवेट बैंक से बिलॉन्ग करते हैं। इसके अलावा, अगर आप और आगे जाके देखते हो, तो बैंक इंडिया, Indian Bank, ये सारे भी पब्लिक सेक्टर बैंक के हैं। यानी यहां से मुझे अंदाज़ा लग रहा है कि जो टॉप रो चल रही है, या फिर जो स्टार्टिंग की टॉप टू रोज़ हैं, वहां पे बैंकिंग सेक्टर्स का थोड़ा सा ज़्यादा झुकाव है। तो इसका मतलब कि मैं यहां से सिर्फ़ किसी स्टॉक को नहीं फ़ोकस कर रहा हूं, बल्कि मैं ये देख रहा हूं कि कौन से ऐसे सेक्टर हैं, जिनके स्टॉक ज़्यादा मुझे दिख रहे हैं यहां पे। तो प्राइवेट बैंक, पब्लिक सेक्टर बैंक को मैं यहां पे ले सकता हूं। इसके अलावा, अगर आप सेकंड और थर्ड रो में देखोगे, तो आपको दिखेगा कि फ़ाइनेंस और एनबीएफ़सी के

भी काफी ज़्यादा स्टॉक्स यहां पे दिख रहे हैं, यानी मेरा जो थर्ड सेक्टर हो सकता है, वो हो सकता है एनबीएफ़सी। तो यहां से आप सेक्टर्स को चूज़ कर सकते हो। अब इसी तरीके से, अगर मान लीजिए कभी मार्केट के सेंटीमेंट नेगेटिव साइड पे हैं, या फिर बेयरिश सेंटीमेंट है, तो उस टाइम आप इस टूल को स्क्रॉल करोगे नीचे की साइड पे, एंड जो टॉप लूज़र स्टॉक हैं, उनमें देखोगे कि ज़्यादातर स्टॉक्स कौन से एक पर्टिकुलर सेक्टर से बिलॉन्ग करते हैं। अगर आज के दिन हम देखें, तो यहां पे आपको दिखेगा, कुछ स्टॉक्स मुझे यहां पे दिख रहे हैं फ्रॉम सीमेंट सेक्टर से, काफी ज़्यादा स्टॉक्स जो यहां पे हैं, वो यहां पे मेटल से भी बिलॉन्ग कर रहे हैं। तो मैं कह सकता हूं कि मेटल एंड सीमेंट, यह सेक्टर हैं, कि अगर मार्केट के सेंटीमेंट बेयरिश होते, तो मैं इन सेक्टर्स को यहां से चूज़ कर सकता था। तो दोस्तों, जब हमने सेक्टर की बात यहां पे करी, तो सेक्टर तो हमने चूज़ कर लिए हैं। अब पॉज़िटिव साइड हमारा सेंटीमेंट चल रहा था, यानी पहला हमें यहां पे रोडमैप पे मिल चुका था। सेकंड, हमने देखा कि सेक्टर को कैसे चूज़ करना है। तो सेक्टर के लिए हमने देखा कि प्राइवेट बैंक, पब्लिक सेक्टर बैंक एंड एनबीएफ़सी, ये तीनों ही सेक्टर थे, जो पॉज़िटिव साइड पे ट्रेड कर रहे हैं, इनके ज़्यादातर स्टॉक्स। अब थर्ड चीज़ आती है, कि इन सेक्टर्स के अंदर से किस तरीके से एक परफ़ेक्ट स्टॉक का सिलेक्शन किया जाए। तो उसके लिए आपको जो टूल यहां पे ओपन करना है,

वो टूल है आपका बिल्ट-अप स्क्रिप्ट सिंबल। तो जब आप यहां पे बिल्ट-अप स्क्रिप्ट सिंबल को ओपन करते हो, तो सबसे पहले आपको सेलेक्ट करनी पड़ेगी आपकी रिक्वायर्ड एक्सपायरी, यानी जो भी एक्सपायरी आपको चाहिए। तो मैं यहां पे सेलेक्ट कर रहा हूं 28th अक्टूबर, दैट इज़ द नियरेस्ट एक्सपायरी। और यहां पे सबसे पहला जो हमें सेक्टर दिखा था, दैट वॉज़ प्राइवेट बैंक, बिकॉज़ टॉप जो गेनर थे, उसमें चार स्टॉक्स उसके थे। तो यहां पे हम पकड़ लेंगे प्राइवेट बैंक के सेक्टर को। अब आप देख सकते हो, सारे स्टॉक्स यहां पे आ चुके हैं प्राइवेट बैंक से। नाउ, अब इनमें से मुझे स्टॉक सेलेक्शन करना है, एंड कुछ इंपॉर्टेंट चीज़ें यहां पे हैं। इंपॉर्टेंट चीज़ों में सबसे पहले आपको ये देखना है, कि जो भी स्टॉक आप सेलेक्ट कर रहे हो, उसमें ओपन इंटरेस्ट काफी अच्छा इंक्रीज़ होना चाहिए। व्हाई? बिकॉज़ ओपन इंटरेस्ट आपको बताता है कि उस स्टॉक के अंदर पार्टिसिपेशन काफी अच्छा हो रहा है, और अगर पार्टिसिपेशन अच्छा हो रहा है पॉज़िटिव डायरेक्शन में, इसका मतलब वो स्टॉक और अच्छा बुलिश मोमेंटम आपको दिला सकता है। साथ ही साथ, अगर मैं प्राइस की बात करूं, तो देखिए, अगर एक स्टॉक ऑलरेडी 1% या 2% का मोमेंटम दे चुका है, इसका मतलब अब पॉसिबिलिटी काफी कम है कि वो आपको और मोमेंटम दे। मैं ये नहीं कहता कि वो 3, 4, 5% का मोमेंटम नहीं दे सकता, बट यस,

पॉसिबिलिटी काफी कम होती है, बिकॉज़ काफी बायर्स को वो स्टॉक ऑलरेडी ओवरबॉट लगने लगता है। सो दैट इज़ व्हाई, जो हमें प्राइस चाहिए, हम कोशिश करेंगे कि उसके अंदर 1% से नीचे का ही मूव रहे, यानी ज़्यादा प्राइस मूवमेंट नहीं आया हो पॉज़िटिव डायरेक्शन में। तो उसके लिए बिल्ट-अप स्क्रिप्ट सिंबल पे आपको जाना है, एंड बिल्ट-अप स्क्रिप्ट सिंबल पे आपको ओपन इंटरेस्ट से सॉर्ट कर लेना है अपने स्टॉक्स को, यानी वो स्टॉक, जिसके अंदर सबसे ज़्यादा पार्टिसिपेशन आपको दिखेगा। तो आप देख सकते हो, यहां पे सबसे ज़्यादा पार्टिसिपेशन AU Bank के अंदर दिख रहा है, करीबन 6.49% का, बट इसके अंदर प्राइस ऑलरेडी 8% का मूवमेंट दे चुका है, सो इसका मतलब इसको थोड़ा सा हम साइड पे रख के चलेंगे। अगर इसी सीक्वेंस पे मैं 1% से कम का मोमेंटम देखने जाऊं, तो मुझे दिखेगा कि Kotak Bank के अंदर 1% से कम का मूवमेंट है, और इसके अंदर ओपन इंटरेस्ट 2.28% से इंक्रीज़ भी कर रहा है। सो दैट इज़ गुड, बट यहां पे ऑप्शन ट्रेडर्स को थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है, बिकॉज़ Kotak Bank में लिक्विडिटी का इशू देखने को आपको मिल सकता है। बट अगर मैं यहां पे बात करूं HDFC Bank की, तो HDFC Bank, इसके अंदर अगर आप देखो, तो 0.05% का पॉज़िटिव मोमेंटम, यानी पॉज़िटिव तो ट्रेड कर

रहा है, बट अभी ज़्यादा एक्शन HDFC Bank ने नहीं दिखाया है। साथ ही साथ, अगर ओपन इंटरेस्ट की बात करें, तो 1.85% का ओपन इंटरेस्ट, यानी करीबन-करीबन 2% जो कॉन्ट्रैक्ट्स हैं, वो भी यहां पे ऐड होते हुए दिखे हैं। तो आज के दिन जो पिक हो सकता है, दैट कुड बी HDFC Bank। तो यहां पे हमारा एक स्टॉक का सिलेक्शन भी कंप्लीट हुआ है, एंड आपको पता चला होगा कि किस तरीके से हम सेक्टर से और स्टॉक्स का सिलेक्शन करेंगे, और वो भी एक इफ़ेक्टिव तरीके से। गाइस, अब बारी है यहां पे, कि किस तरीके से हम प्लान कर सकते हैं अपनी एंट्री को, और साथ ही साथ उसको बनाने के लिए हमें चाहिए इंपॉर्टेंट लेवल्स। तो उसके लिए आपको ओपन करनी पड़ेगी ऑप्शन चेन। Quantsapp की ऑप्शन चेन को आप यहां पे ओपन कर सकते हो। अब यहां पे एक चीज़ आपको ध्यान देनी है, कि कहां पे एंट्री बनाई जाए, या फिर मार्केट में कौन-कौन से लेवल्स पे एक्शन चल रहा है, वो मुझे यहां पे देखना है। अगर मैं HDFC Bank को देखूं, तो HDFC Bank में मुझे दिख रहा है कि करीबन 105 का यहां पे एटीएम का स्ट्राइक प्राइस है। वो क्यों? बिकॉज़ आपका फ्यूचर्स प्राइस ट्रेड कर रहा है 104.2 के पास, दैट इज़ व्हाई 105 आपका एटीएम का स्ट्राइक प्राइस है। अब अगर आप यहां पे देखते हो, तो आपको सबसे पहले दिखेगा 1,020 का लेवल। यहां पे मेरी नज़र इसलिए गई, बिकॉज़ आप देखोगे, यहां पे 66.34%

का ओपन इंटरेस्ट का चेंज है, यानी काफी दमदार एडिशन हुआ है कॉल राइटर्स की तरफ़ से 1,020 के लेवल पे, यानी एक रेज़िस्टेंस की तरह साबित हो सकता है मार्केट के लिए। बट घबराने वाली बात नहीं है, मार्केट फ़िलहाल के लिए 133.8 पे ट्रेड कर रहा है, यानी स्टिल आपको एक अच्छा मोमेंटम यहां पे देखने को मिल सकता है 1,020 तक भी। इसी के साथ, अगर आप यहां पे बाक़ी चीज़ें देखें, तो आपको एक और चीज़ दिखेगी, कि 990 के लेवल पे 50% से ऊपर का पुट ओआई का एडिशन है। इसका मतलब है, एक बहुत स्ट्रॉन्ग सपोर्ट इसको मार्केट में बनाया जा रहा है। इसी के साथ, अगर आप 1,000 के लेवल को भी देखोगे, तो यहां पे भी पुट में जो ओपन इंटरेस्ट है, वो बहुत लाजवाब है, करीबन 23.91 लाख का ओपन इंटरेस्ट यहां पे बना हुआ है। साथ ही साथ एडिशन भी हुआ है, अच्छा, 2.40% का। इसका मतलब, 1,000 का लेवल एक अच्छे सपोर्ट की तरह काम कर सकता है। मार्केट ट्रेड कर रहा है 1,004 पे, और साथ ही साथ, अगर 990 के लेवल को देखें, तो ये भी इंपॉर्टेंट सपोर्ट है। एंड ऊपर की साइड पे 1,020 आपका काम कर रहा है रेज़िस्टेंस। यानी अगर मार्केट गिरा, तो 1,000 उसको संभाल सकता है, उसके बाद 990 आपका एक सपोर्ट हो सकता है, और टारगेट के लिए 1,020 के लेवल यहां पे

हो सकते हैं। नाउ, अगर आपको इसके अंदर एक स्विंग ट्रेड करना है, तो एक बुल कॉल स्प्रेड की स्ट्रेटजी आप यहां पे बना सकते हो, जिसमें आप जाके 1,000 के कॉल ऑप्शन को कर सकते हो बाय, और साथ ही साथ 102 के कॉल ऑप्शन को कर सकते हो सेल। और ये स्ट्रेटजी बनाने के लिए आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं है। सो Quantsapp में आप Architect ओपन कर लीजिए, दैट इज़ ऑल्सो फ़्री। यहां पे आपको सेलेक्ट करना है डायरेक्टली बुल कॉल स्प्रेड। तो आप यहां पे कर लीजिए क्लिक, और इसी के साथ, अपनी जो भी आपकी रिक्वायर्ड स्ट्राइक प्राइस हैं, आपको उनको यहां पे प्लेस करना है। तो मैं 1,000 के कॉल ऑप्शन एंड 1220 के कॉल ऑप्शन के साथ ट्रेड कर रहा हूं। तो 1,000 के कॉल ऑप्शन को मैंने यहां पे बाय कर लिया है, 1,020 के कॉल ऑप्शन को कर दिया है सेल। एंड यू कैन सी, दिस इज़ द रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो, जो मुझे इस स्ट्रेटजी से मिलने वाला है। बट अगर आप एक इंट्राडे ट्रेडर हो, और स्प्रेड नहीं बनाना चाहते, तो आपको यूज़ करने पड़ेंगे चार्ट्स, और चार्ट पे किस तरीके से एंट्री प्लान करनी है, आइए वो मैं आपको बताता हूं। अभी हमने देखा था कि 1,000 का लेवल काफी इंपॉर्टेंट है। तो हम क्या करेंगे? 1,000 के लेवल पे आप एक लाइन यहां पे मार्क कर सकते हो, यानी एक क्रूशियल, इंपॉर्टेंट लेवल। अब इन

केस आपका मार्केट 1,000 के पास आता है, एंड 1,000 को एज़ अ सपोर्ट यहां पे ट्रेड करता है। फ़िलहाल के लिए, अभी आप देखोगे, तो मार्केट इज़ ट्रेडिंग नियर 1,000, बट अभी यहां पे आया नहीं है। तो पोज़ीशन साइज़िंग पे आप क्या कर सकते हो, कि अपनी एंट्री को कोशिश कीजिएगा जितना पास हम 1,000 के यहां पे बनाएं। ओके? एंड इंडिकेटर, जो आपको यहां पे यूज़ करना है, दैट इज़ योर वीवैप, यानी वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस। अब इंट्राडे पे ट्रेड कर रहे हो, चाहे 1 मिनट पे, 3 मिनट पे, 5 मिनट पे, वीवैप इंपॉर्टेंट रहेगा, बिकॉज़ इट इज़ अ इंट्राडे का एक इंडिकेटर यहां पे है। बात सिर्फ़ इतनी सी है, कि मुझे इतना पता है कि मार्केट कितना भी फ़्लक्चुएट करे, बट उसको अपने एवरेज प्राइस पे जाना पड़ेगा, सो दैट मार्केट में वॉल्यूम और जनरेट हो, अदरवाइज़ लोगों को मार्केट ओवरबॉट या ओवरसोल्ड लग सकता है। सो एवरेज प्राइस का हम लोग वेट करते हैं। अब मार्केट 1,000 के पास अगर आता है, तो आई नो कि 1,000 एक इंपॉर्टेंट सपोर्ट है, ये मुझे ऑप्शन चेन से पता चला। तो 1,000 पे जैसे ही मार्केट आता है, कैंडलस्टिक पैटर्न की आप हेल्प ले सकते हो, और यहां से एक ट्रेड इनिशिएट कर सकते हो। सो 1,000 पे आपकी बन जाएगी एंट्री, जो लोग यहां पे स्कैल्पिंग या इंट्राडे करते हैं। अब बात आती है लास्ट, जो रोडमैप हमारा था, दैट वॉज़, कि किस तरीके से एक

स्टॉप लॉस एंड टारगेट आपको यहां पे प्लेस करना है। अब अगर मेरी एंट्री 1,000 के लेवल पे बन रही है, जो एक इंपॉर्टेंट सपोर्ट है, और मेरा एवरेज प्राइस दिखा रहा है वीवैप, तो यहीं से हमारा अब सफ़र तय होगा अपने टारगेट के लिए, जो आपका हो जाएगा वीवैप। तो यानी अपने सपोर्ट के पास जितना हो सके, आपको एंट्री प्लान करनी है विद द हेल्प ऑफ़ कैंडलस्टिक पैटर्न, और उसके बाद यहां से आपका टारगेट रहने वाला है वीवैप, जो कि आपके इंट्राडे का एक एवरेज प्राइस है, और आपका एक रियलिस्टिक टारगेट भी। साथ ही साथ, अगर रिस्क, रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो की बात करें, तो 1:2 के रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो को मेंटेन करके चलिएगा। एंड इस तरीके से एक प्रॉपर रोडमैप यहां पे क्रिएट होता है, कि आप Quantsapp में फ़्री टूल्स को यूज़ करके किस तरीके से एक बेहतरीन, इफ़ेक्टिव स्ट्रेटजी बना सकते हो, चाहे आप स्प्रेड्स बनाते हो, या फिर अगर आप स्कैल्पर या इंट्राडे ट्रेडर हो तो। तो दोस्तों, यह था मेरी तरफ़ से आप सभी के लिए दीपावली का एक गिफ़्ट, जहां पर आप ट्रेड कर सकते हो, और वो भी Quantsapp के फ़्री टूल्स के साथ एक बेहतरीन स्ट्रेटजी को यूज़ करके। तो अभी जाइए, डिस्क्रिप्शन में दिया गया है लिंक, और वहां से आप Quantsapp पर साइन अप करके फ़्री टूल्स की हेल्प से ये स्ट्रेटजी यूज़ कर सकते हो। तो दोस्तों, अगर आपको ये स्ट्रेटजी पसंद आई, तो वीडियो को लाइक, शेयर

ज़रूर कीजिएगा। अपने फ़ीडबैक्स आप कमेंट कर सकते हो। साथ ही साथ, आप सभी को फिर से एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मे गॉडेस लक्ष्मी ब्लेस योर पोर्टफ़ोलियो एंड नॉलेज।

SPEAKERAnkit Rawattrainer , Quantsapp

Seasoned derivatives expert with over 6 years of experience across equities, derivatives, and commodities markets. With a proven track record of successful trading and deep market insights.

All 203 videos by Ankit →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.