Option Architect se Positions Hedge Kaise Kare (Hindi)
This Hindi session explains why option positions should be hedged: time decay makes naked options risky, while a hedged strategy defines the maximum loss and the target up front.
Before choosing a strategy you need the market direction, so the trainer shows three Quantsapp tools for trend: futures build-up history for BankNifty over a 20-day cycle, OI-PCR Historical with its green and red triangles, and Price OI Percentile with its 90-percentile rule.
He then opens Option Architect on BankNifty and builds two bullish structures (a call ladder and a call ratio back spread) and two bearish ones (put ladder and put ratio back spread), reading the payoff, defined maximum loss, MTM, per-unit Greeks and risk-reward for each.
In this video
- 0:00Intro: chaar hedging strategies
- 1:15Hedging kyon zaroori hai
- 3:48Trend: Built-Up historical data
- 5:03Trend: OI-PCR Historical
- 6:19Trend: Price OI Percentile
- 7:34Option Architect mein bullish strategy
- 10:10Call ladder ka payoff aur loss
- 11:26Ratio call back spread
- 12:42Bearish strategies: put ladder
- 13:58Greeks aur put ratio back spread
- 15:15Naked vs hedged: summary
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
हेलो एवरीवन, वेलकम टू Quantsapp। मेरा नाम धर्मेंद्र है। आज मैं बात करूंगा ऑप्शन हेजिंग स्ट्रेटजी के बारे में। मैं आपको दो ऐसी बुल की स्ट्रैटेजी बताऊंगा, मतलब बाइंग की तरफ, ऊपर साइड, अगर अपट्रेंड में जो जा रहा है मार्केट, उसमें हम कैसे हेज कर सकते हैं, मैं वह स्ट्रेटजी बताऊंगा, ठीक है। और सिमिलरली डाउन से जब मार्केट जाता है, तो मैं उसको कैसे हेज कर सकता हूं और एक परफेक्ट स्ट्रेटजी बना सकता हूं, जिसमें मुझे एक रिस्क रिवॉर्ड भी मुझे काफी अच्छा मिले और प्रॉफिट भी काफी अच्छा मिले, ठीक है। तो मैं उसके हिसाब से आपको बताऊंगा, जो चारों स्ट्रेटेजी हैं, दो आप देखोगे बुल की तरफ हैं, दो बेयर की तरफ हैं, मतलब दो अपट्रेंड में और दो डाउनट्रेंड में हैं, ठीक है। उसके मुताबिक अगर आप स्ट्रेटजी बनाते हैं, तो आपका रिस्क काफी कम रहेगा और वहीं पर आप देखेंगे कि आपका प्रॉफिट भी काफी ज्यादा रहेगा, ठीक है। तो उसके हिसाब से मैं आपको बताना चाहूंगा, ठीक है। अभी आपको पहले यह बताता हूं कि मुझे हेजिंग क्यों करना चाहिए, ठीक है, वो कितना इंपॉर्टेंट है, ठीक है। तो यहां पर मैं लिखता हूं, हेजिंग, ठीक है, वाय, ठीक है। सबसे बड़ा क्वेश्चन आता, वाय, ठीक है। क्योंकि ऑप्शन ट्रेडिंग जो होता है, ऑप्शन
ट्रेडिंग, वह काफी रिस्की है, ड्यू टू टाइम डीके, ठीक है। टाइम डीके की वजह से आप देखोगे कि ऑप्शन ट्रेडिंग काफी रिस्की होती है। कई लोग आप देखोगे नेकेड ऑप्शन बाय करते हैं, ठीक है, चाहे कॉल ऑप्शन हो, पुट ऑप्शन हो, सबका अलग-अलग नजरिया होता है। किसी को उसमें वैसा रिस्क लेके ट्रेड बनाना होता है, कई लोग देखोगे कि वो हेजिंग करके बनाते हैं, ठीक है। अभी दोनों में सबसे ज्यादा सेफ कौन रहता है? ऑब्वियसली, अगर आप नेकेड कॉल या पुट भी ले रहे हैं, तो उसमें आपको स्टॉप लॉस लगा के जाना पड़ता है, ठीक है, वो हम देखते हैं। लेकिन जब हम हेजिंग करते हैं, ठीक है, हेजिंग करते हैं, तो कई बार आप देखोगे कि मार्केट काफी नीचे जाता है, लेकिन एक डिफाइन जो लॉस रहता है, कि मेरा इतना ही लॉस हो सकता है, आपका लॉस उतना ही दिखता है वहां पे, ठीक है। मतलब ऐसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है कई बार, ठीक है। तो उसमें आप देखोगे कि हेजिंग में क्या होता है, कि आपको यह बताया जाएगा कि इतना ही मैक्सिमम आपका लॉस हो सकता है, और आप देखिए पेपर ट्रेडिंग करके भी आप देखेंगे तो आपको उतना ही लॉस मिलता है, ठीक है। क्योंकि हेजिंग क्या करता है? आपका लॉस भी डिफाइन करता है, आपका टारगेट भी डिफाइन करता है, कि अगर ये फलाना टारगेट पे अगर जाता है, यह पर्टिकुलर टारगेट पे जाता है, तो आपको कितना प्रॉफिट हो सकता है, ठीक है। तो हेजिंग
हम क्यों करते हैं, ठीक है? हेजिंग हम क्यों करते हैं? अपने ट्रेडिंग को प्रोटेक्ट करने के लिए, ठीक है। जो भी हम ट्रेड लें, चाहे डे ट्रेडर हों, चाहे हम पोजीशनल ट्रेडर हों, तो हमें अपने पोर्टफोलियो को प्रोटेक्ट करना पड़ता है, प्लस अपने ट्रेडिंग को प्रोटेक्ट करना होता है, कि मैं इतना ही लॉस बेयर कर सकता हूं, ठीक है। अभी लोग कंफ्यूज रहते कि मुझे अगर ट्रेडिंग में करना चाहिए, तो किस तरीके से मैं करूं जिसमें मुझे एक अच्छा हेजिंग बन सके, ठीक है, एक अच्छा हेजिंग बन सके, जिसके तहत मैं एक अच्छा प्रॉफिट भी बना सकूं, ठीक है। अभी अगर हेजिंग स्ट्रेटेजी आप अगर लेने जाएंगे, ठीक है, तो आपको बहुत सारे स्ट्रेटेजी मिलेंगे, ठीक है। तो मैं कहूंगा कि मार्केट में 9-10 ऐसे स्ट्रेटेजी हैं, ठीक है, 9-10 स्ट्रेटेजी ऐसे ही हैं, लेकिन आप देखोगे कि हर एक स्ट्रेटजी का पैरामीटर अलग होता है, हर एक स्ट्रेटजी की टाइमिंग भी अलग होती है। क्या हम उसको हर बार वैसा कर सकेंगे? बिल्कुल नहीं, ठीक है। मुझे टाइमिंग देखना पड़ता है, ठीक है। जैसे एक्सपायरी नजदीक है, तो बुल, अगर मैं बुलिश हूं, तो वहां पर हम क्या करेंगे? बुल पुट स्प्रेड बनाते हैं। थोड़ा सा एक्सपायरी ज्यादा दूर है, तो बुल कॉल स्प्रेड बनाते हैं। तो स्प्रेड बनाने का भी एक नजरिया होता है, कि मेरा एक्सपायरी कितना दूर है, सामने कोई इवेंट है या नहीं। अगर इवेंट है,
तो मुझे किस तरीके से उसको हेज करना चाहिए, वो वोलेटिलिटी को कैसे मुझे कैप्चर करना चाहिए, वो वगैरह वगैरह चीजें, हमें यह सारा पैरामीटर को कंसीडर करना पड़ता है, जब भी हम कोई भी हेजिंग स्ट्रेटजी बनाते हैं तो, ठीक है। तो यहां पर जो मैं आपको बताऊंगा, आप देखोगे कि जो बुलिश का है, ठीक है, इसमें भी मैं आपको दो स्ट्रेटजी बताऊंगा, और बेरिश वाले में भी दो स्ट्रेटेजी मैं आपको बताऊंगा, ठीक है, दो स्ट्रेटजी बताऊंगा। तो इसमें फायदा यह रहेगा कि दोनों में से कोई भी आपको ठीक लगे, आप वो स्ट्रेटजी बना सकते हो, ठीक है। दोनों स्ट्रेटजी बनाने से पहले सबसे इंपॉर्टेंट चीज होता है कि आपको मार्केट का डायरेक्शन पता होना चाहिए, ठीक है। तो मार्केट का डायरेक्शन पता करने के लिए हमारे पास दो-तीन टूल हैं, ठीक है, दो-तीन टूल को आप देख सकते हो। पहला टूल है, अगर मैं सबसे पहला टूल, जो सबसे ज्यादा यूज किया जाता है, तो ट्रैक में जाकर मैं बिल्ट अप स्क्रिप, सिंबल यूज करूंगा, इसमें जाके फ्यूचर OI हिस्टोरिकल। तो जैसे BankNifty लगा हुआ है यहां पर, यह मेरा BankNifty का डाटा है, ठीक है। यहां पर आके मैं क्या चेक करूंगा? कि पूरे 20 डेज के साइकिल में मुझे शॉर्ट बिल्ट अप, शॉर्ट बिल्ट अप एंड शॉर्ट कवरिंग ज्यादा दिखेगा, या लॉन्ग बिल्ट अप
है, लॉन्ग अनवाइंडिंग ज्यादा दिख रहा है, उसके मुताबिक मैं ट्रेंड एनालिसिस करता हूं, ठीक है। तो इसमें जैसे यहां पर मुझे ज्यादातर रेड कैंडल दिख रही है, येलो कैंडल, मतलब शॉर्ट बिल्ट अप एंड शॉर्ट कवरिंग, तो मेरा व्यू बेरिश रहेगा कि मार्केट बेरिश रह सकता है, ठीक है। सिमिलरली अगर यहां पर मुझे ग्रीन कैंडल और उसके साथ ब्लू कैंडल बहुत ज्यादा दिखती है, तो इंडिकेट करेगा कि मार्केट अपट्रेंड रह सकता है, मतलब बुलिश रह सकता है, तो मुझे उसके मुताबिक स्ट्रेटजी बनानी चाहिए, ठीक है। एक आपको यह नजरिया मिल गया, ठीक है, यहां पर सिंपल सिंपल सा कंडीशन है। दूसरा, आप एनालाइज में जाके OI PCR हिस्टोरिकल को चेक कर सकते हो, ठीक है। यह आपको क्या बताएगा? कि मार्केट का PCR डाटा के हिसाब से क्या ट्रेंड है, ठीक है। अगर आपको फ्यूचर डाटा उतना रिलायबल नहीं लगता है, मतलब मान लीजिए कि फ्यूचर डाटा से आपको एनालाइज करने में थोड़ी दिक्कत होती है, तो आप PCR डाटा के हिसाब से भी आप अलाइन कर सकते हो, कि PCR डाटा मुझे क्या बता रहा है। यहां पर आपको ट्रायंगल अपीयर होते हैं, रेड एंड ग्रीन ट्रायंगल। ग्रीन ट्रायंगल अपीयर हो रहा है, तो मतलब बता रहा है कि मार्केट बुलिश रह सकता है। रेड ट्रायंगल अगर बता रहा है, तो मार्केट बेरिश रह सकता है, ठीक है। आपको यह कंडीशन
बताता है। इसी के साथ-साथ, अगर मैं एनालाइज में जाके प्राइस OI परसेंटाइल को मैं क्लिक करता हूं, ठीक है, प्राइस OI परसेंटाइल, तो यह प्राइस वाला परसेंटाइल और OI डाटा दोनों को अलाइन करके, ठीक है, प्राइस परसेंटाइल और OI डाटा दोनों का अलाइन करके आपको यह इंडिकेट करता है कि मार्केट का ट्रेंड क्या रह सकता है। तो यहां पर सिंपल सा कंडीशन है, प्राइस परसेंटाइल अगर 90 के ऊपर है, OI भी 90 के ऊपर है, तो वो जो पर्टिकुलर स्क्रिप है, वो अपट्रेंड में है, ठीक है। सिमिलरली अगर प्राइस परसेंटाइल 15 के नीचे, 10 है, ठीक है, और जो OI परसेंटाइल है वो 90 के ऊपर है, तो इंडिकेट करता है कि ये डाउनट्रेंड है, ठीक है। तो मैं इसमें BankNifty जाके खोजूं, ठीक है, BankNifty को ढूंढेंगे, देखेंगे कि उसका ट्रेंड क्या है, ठीक है। तो ये रहा मेरा BankNifty, ठीक है। OI मेरा 87 है, और प्राइस परसेंटाइल अभी मेरा यहां पर दिख रहा है 81 है, ठीक है। तो वो मुझे इंडिकेट ऐसा कुछ कर नहीं रहा है कि ऊपर जा सकता है कि नहीं, ठीक है। तो मैं वेट करूंगा BankNifty के लिए, ठीक है। यहां पर BankNifty देखिए, मुझे अभी बीच मझधार में है, ठीक है। हालांकि प्राइस परसेंटाइल 90 के पास है, वो भी 90 के आसपास है, तो थोड़ा इंडिकेशन है कि
अपट्रेंड हो सकता है, राइट? तो लेकिन पहले मुझे देखना है कि दोनों 90 क्रॉस करते हैं, तभी मैं उसको अपट्रेंड कंसीडर करूंगा, ठीक है। तो हमने क्या किया? हमने तीन टूल देखा जो मुझे ट्रेंड बताता है। तीनों में से आपको जो सूटेबल लगता है, तीनों में से जो लगता है कि मुझे इस इस इसको देखकर रिटर्न्स अच्छे मिल रहे, तो आप वही टूल को इस्तेमाल कीजिए, ठीक है। क्योंकि तीनों का पैरामीटर्स अलग-अलग है, तो अलग-अलग तरीके से आपको ट्रेंड बताएगा। ओके, तो हमने यह देख लिया, ठीक है, ट्रेंड एनालिसिस करके। अभी हम चलते हैं स्ट्रैटेजी बिल्डर पे, वहां पे देखते हैं कि मैं किस तरीके से स्ट्रेटजी बनाता हूं, ठीक है। तो स्ट्रेटजी बिल्डर के लिए आप जाइए ट्रेडिंग में, ट्रेडिंग में स्ट्रेटेजी बिल्डर पे आइए, ये Option Architect, ठीक है। अभी ये मैं BankNifty ले रहा हूं, ठीक है। मान लीजिए अभी मैं बुलिश हूं, ठीक है, बुलिश हूं, तो यहां पर देखिए, पहले दो तो आपको नेकेड ऑप्शंस हैं, तो हम उसको अवॉइड करेंगे, क्योंकि मैं हेजिंग बता रहा हूं, तो मैं हेजिंग पर जाऊंगा। बुल कॉल स्प्रेड, बुल पुट स्प्रेड, ठीक है, हम ये ले सकते हैं। बुल कॉल तो मैं तब लूंगा जब मेरा एक्सपायरी दूर हो, और बुल पुट मैं तब लूंगा जब मेरी एक्सपायरी नजदीक हो। तो बुल पुट का सिनेरियो अभी बनता है, ठीक है, लेकिन एकदम से अभी कल, दो दिन में, ठीक है, दो-तीन दिन में, हफ्ते भर के पहले मैं बना सकता हूं, ठीक है। लेकिन मुझे इसमें से अगर कोई जो
सबसे अच्छा रहेगा, वो मुझे देखना है, ठीक है, जो मुझे रिटर्न भी अच्छा मिले और मेरा रिस्क भी कम हो। तो मैं यहां पर क्लिक करूंगा बेयर कॉल लैडर, और एक दूसरा है मेरा कॉल रेशो बैक स्प्रेड, ठीक है। यह दोनों स्ट्रेटजी मैं क्यों लेता हूं? क्योंकि इसमें मुझे रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा मिलता है, ठीक है, मेरा स्टॉप लॉस भी काफी कम होता है। तो मैं यहां पर बेयर कॉल लैडर को मैं क्लिक करूंगा, ठीक है। तो बेयर कॉल लैडर में यहां पर आपको क्या करना पड़ेगा? कि एक जो आप देखोगे ATM का कॉल ऑप्शन है, ठीक है, एक ATM के कॉल ऑप्शन को यहां पर क्या करेंगे? सेल, सॉरी, ATM के कॉल ऑप्शन को बाय करेंगे। वहीं पर थोड़ा सा OTM का कॉल यहां पर लेंगे, वहां पर दो लॉट को यहां पर सेल करेंगे, ये लॉट, ठीक है, दो लॉट को हम सेल करेंगे। सिमिलरली मैं क्या करूंगा? वापस से एक जो OTM का कॉल ऑप्शन है, उसमें एक लॉट मैं बाय करूंगा। तो यह मेरा क्या बन जाएगा? लैडर बन जाएगा, ठीक है, बेयर कॉल लैडर। तो इसको देखिए, अगर, ठीक है, तो यहां पर हमारा देखोगे, बेयर कॉल लैडर मैंने यहां पर लिया है, ठीक है। तो बेयर कॉल लैडर में आप देख सकते हो कि यहां पर कौन-कौन से कॉल ऑप्शन मैंने बाय किए हैं, ठीक है। एक कॉल ऑप्शन आप देखोगे यहां पर, दो कॉल ऑप्शन यहां पर बाय किया, और एक कॉल ऑप्शन को यहां
पर सेल किया गया है, ठीक है। तो यहां पर देखिए, एक्सपायरी तक, ठीक है, यहां पर देखिए, जो मेरा लॉस है वो मेरा डिफाइंड है, कि अगर यहां नीचे तक जाता है, तो मेरा इतना लॉस यहां पर हो सकता है, ठीक है, यहां पर मेरा इतना लॉस हो सकता है, 2,500 तक मेरा लॉस हो सकता है। एंड सिमिलरली, अगर आप देखोगे, जो 50,600 का लेवल रहता है, ठीक है, तो वहां पे अगर ये जैसे-जैसे ऊपर जाता है, ठीक है, यहां से बढ़ना थोड़ा ऊपर शुरू करता है, तो मुझे यहां पर आप देख सकते हो कि मेरे जो प्रॉफिट हैं, वो कैसे-कैसे यहां पर बढ़ना शुरू हो गए हैं, ठीक है। तो इसमें मेरा फायदा यह है कि मुझे लॉस भी मेरा काफी कम रहेगा, ठीक है। प्रॉफिट, हालांकि मुझे कुछ ज्यादा नहीं मिल रहा, लेकिन प्रॉफिट उसके मुकाबले मुझे ज्यादा ही मिलेगा, ठीक है। अगर जैसे 21 को भी आप देखोगे, ये 51,125 तक जाता है, तो मेरे 4,000-6,000 ऐसा मुझे प्रॉफिट मिलता है। वहीं पर आप देखोगे, नीचे आता है तो मुझे 2,400-2,500 का, मुझे वो भी 49,300 तक नीचे जाता है, 1,000 पॉइंट, तब जाके मुझे इतने का लॉस दिखता है। अदरवाइज आप देखोगे कि अगर थोड़ा बहुत भी नियर बाय रहता है, तो मुझे 12100 का ही मुझे यहां पर लॉस दिख रहा है, ठीक है। तो यह स्ट्रेटजी मेरे लिए काम करेगी, क्योंकि मेरा लॉस काफी कम है और प्रॉफिट इसमें काफी अच्छा है, ठीक है। तो एक यह स्ट्रेटजी हो गई। दूसरा, अगर
मैं इसी में देखूंगा, बुलिश में ही, ठीक है, तो वो मेरा दूसरा, दूसरा स्ट्रेटेजी आता, रेशो कॉल बैक स्प्रेड, ठीक है। रेशो कॉल बैक स्प्रेड लेंगे, तो इसका भी स्ट्रेटजी आप देखोगे उसी तरीके से डिफाइन है, ठीक है। यहां पे आप देख सकते हो कि किस तरीके से, अगर जो मार्केट है थोड़ा सा नीचे जाता है, तो मेरा लॉस देखिए इतना हो सकता है, और मार्केट यहीं से ऊपर जाता है, तो मेरा लॉस थोड़ा, मुझे, सॉरी, प्रॉफिट मुझे थोड़ा उसके मुकाबले अच्छा मिलेगा, ठीक है। तो यहां पर देख सकते हो कि मुझे किस तरीके से प्रॉफिट मिल सकता है, किस तरीके से लॉस मिल सकता है, अगर मैं इस पर्टिकुलर स्ट्रेटजी को अपनाता हूं, ठीक है। अलग-अलग लेवल देखिए, यहां पर मेरा कैसे लॉस जो है वो डिफाइन है, ठीक है, कि मुझे मैक्सिमम लॉस कितना हो सकता है, मुझे यहां पर क्लियर मालूम पड़ जाएगा, ठीक है। और वहीं पर मुझे मैक्सिमम प्रॉफिट कितना होगा, वो भी मुझे यहां पर बताया जाएगा, कि आगे आपको कितना प्रॉफिट हो सकता है, ठीक है। अभी रेशो कॉल बैक स्प्रेड होता है, काफी पॉपुलर है, ठीक है, अमंग द ट्रेडर्स, तो वो इसको काफी हैवी तरीके से यूज करते हैं, क्योंकि इसमें उनकी जो प्रॉफिटेबिलिटी होती है, वो थोड़ी बढ़ जाती है, ठीक है। तो हमने क्या देखा? यह आपका बुलिश की ओर का जो ट्रेड था, ठीक है, कि बुलिश की ओर अगर मैं स्ट्रेटजी बनाता हूं, तो यह मुझे दो स्ट्रेटेजी मिलेंगे। अभी मैं आता हूं बेरिश की ओर, ठीक है। तो सेलेक्ट स्ट्रेटजी वापस से
क्लिक करूंगा, और बेरिश में आते हैं, ठीक है। तो यहां पर देखिए, यहां पे आप स्ट्रेटजी बना सकते हो, जैसे यहां पर पुट रेशो बैक स्प्रेड है, ठीक है, पुट रेशो बैक स्प्रेड है, और यहां पर आप ये भी देख सकते हो, रेशो पुट स्प्रेड है, ठीक है। तो यहां पर बेयर पुट लैडर है, हम इसको भी ले सकते हैं, और बेयर पुट स्प्रेड है, ये भी ले सकते हैं, ठीक है। तो अगर मैं इनको, स्ट्रेटजी को चुनता हूं, जैसे बुल पुट लैडर है, ठीक है, तो ये बुल पुट लैडर में मुझे बताएगा कि मुझे कितना प्रॉफिट हो सकता है, अगर ये मार्केट यहां से नीचे जाएगा, और मुझे मैक्सिमम लॉस कितना हो सकता है। मुझे यहां पर यह बता रहा है कि 3,000 का आपको लॉस होगा, ठीक है। और यहीं पर अगर ये थोड़ा सा नीचे जाता है, तो यहां पर मुझे इतना प्रॉफिट हो सकता है, ठीक है। तो ये जो स्ट्रेटजी है, इसमें आप देख सकते हो कि यहां पर मुझे दो पुट ऑप्शन बाय करने बोले, एक पुट ऑप्शन सेल करने बोले हैं, ठीक है। और आपको क्लियर बताया गया कि कौन से स्ट्राइक का आपको ऑप्शन को बाय करना है, कौन से स्ट्राइक के ऑप्शन को सेल करना है, ठीक है, कौन से प्राइस पे करना है, वो भी यहां पर आपको बताया जाएगा, ठीक है। और यहां पर आपको MTM भी आपको मिल जाएगा, ठीक है। तो अगर मैं कोई स्ट्रेटजी बनाता हूं, ठीक है, स्ट्रेटजी बनाता हूं, तो यहां पर आके मैं उसको चेक कर सकता हूं कि मुझे रिस्क रिवॉर्ड कितना मिल रहा है, एक पर्टिकुलर लेवल तक, ठीक है। अगर मुझे रिस्क रिवॉर्ड 1:2 मिल रहा है, वेल एंड गुड, मैं वो स्ट्रेटजी
ले सकता हूं और उसमें बना सकता हूं, ठीक है। तो यह मेरा स्ट्रेटजी था, इसका नाम था बुल पुट लैडर, ठीक है। अभी मैं इसी में आपको स्प्रेड भी दिखाता हूं, ठीक है। नीचे अगर आप जाएंगे, ठीक है, नीचे अगर आप जाएंगे, तो यहां पर देखिए, उस पर्टिकुलर जो ऑप्शन है, ठीक है, उसका आपको IV, डेल्टा, थीटा, गामा, वेगा सब आपको दिया जाएगा, ठीक है। जो भी ग्रीक्स आपको मिलेगा पर यूनिट, वो यहां पर आपको क्लीयरली मेंशन होगा, यहां पर आपको MTM भी मेंशन होगा, ठीक है। तो यहां आपको टोटल भी आपको बताया जाएगा कि टोटल डेल्टा कितना है, थीटा कितना, गामा कितना है, और उसके मुताबिक आप एक अच्छा नजरिया बना सकते हो, ठीक है। तो यहां पे मैंने अभी तीन स्ट्रेटजी देख लीं, एक आखिरी स्ट्रेटजी देख लेते हैं, ठीक है। तो यहां पर हमने रेशो पुट स्प्रेड देखा, ओके, तो यह देखिए, आई एम सॉरी, यह तो बुलिश वाला हो गया, ओके, रेशो बैक स्प्रेड। ऑलराइट, तो यहां पर भी आप देख सकते हैं, यहां पर मैंने बेरिश वाला ट्रेड बनाया, तो अगर मार्केट नीचे जाता है, तो आप देख सकते हो, मुझे प्रॉफिट अच्छा मिल सकता है। थोड़ा सा नीचे जाता है, देखो, 49,600 तक भी मुझे 6,970 का प्रॉफिट मिल रहा है। और मेरा लॉस देखिए यहां पर कितना है, यहां से ऊपर अगर जाता है तो मुझे कितना मिल रहा है, 3,155,
मतलब मैक्सिमम मेरा इतना हो सकता है, और वहां पे उतना नीचे जाता, तो मुझे उतना प्रॉफिट मिल सकता है। तो अगर 1:2 का टारगेट मैं देखूं, तो मेरे लिए अचीवेबल है, और मैं अगर इसको थोड़े दिनों के लिए कैरी फॉरवर्ड करता हूं, तो भी मेरे लिए रिस्क कम है, क्योंकि रिस्क मेरा ज्यादा नहीं है, ठीक है। यही अगर मैं नेकेड का, अगर मैं बात करूं, तो नेकेड में मेरा रिस्क ज्यादा होता है, बिकॉज़ ऑप्शन प्रीमियम बहुत तेजी से गलता है, उसमें बहुत तेजी से कम होता है, ठीक है, टाइम डीके और थीटा की वजह से, और वहां पर मुझे खासा नुकसान को देखने मिलता है। तो आपने देखा कि किस तरीके से मैंने आपको चार स्ट्रेटजी बताईं। चारों स्ट्रेटजी यूज़ करके आप एक अच्छी खासी हेजिंग कर सकते हैं, अपने पोर्टफोलियो के लिए भी और अपने ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए भी, ठीक है। तो यह था हमारा हेजिंग के ऊपर सेशन। अगर आप टूल्स के बारे में जानकारी चाहें, तो ऊपर दिए गए मेंशन नंबर पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं, और भी ऐसे जानकारीपूर्ण वीडियो जानने के लिए, तथ्य जानने के लिए, आप Quantsapp से जुड़े रहिए। मैं धर्मेंद्र राजभर, आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →