QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Technical Chart live with market data.
Open in app

Order Book Data se Nifty, BankNifty Day Trading (Hindi)

Intermediate·Hindi·1h 6m·72K views·2 years ago
Also in English

This webinar explains intraday option buying and scalping with full-depth order book data. It starts with why intraday trading avoids overnight gap risk, what an order book is, how orders differ from trades, and why the usual best-five bid and ask screen misses IOC orders and disclosed quantity.

It then introduces buyer-initiated trades (quantity traded at the ask) and seller-initiated trades (quantity traded at the bid), and shows how to plot both order book indicators on a 1-minute Quantsapp chart, merge them into one pane and scale, and save the chart layout.

Worked examples on Nifty and BankNifty futures, their options and a Maruti call at the open show the routine: find a consolidation, confirm the breakout or breakdown when initiated quantity jumps several times, trail the stop-loss and exit when the other side takes over. A Q&A covers volume versus initiated quantity, limit orders and strike choice.

What you’ll learn

✓How orders differ from trades, and how IOC orders and disclosed quantity hide demand
✓Buyer-initiated versus seller-initiated trades at the ask and the bid
✓Plotting both indicators on one scale in a 1-minute chart and saving the layout
✓Confirming a breakout after consolidation when initiated quantity jumps
✓Exiting when the opposite side's initiated quantity takes over
Transcript

ओके। सो गुड मॉर्निंग एवरीवन। सुप्रभात आप सभी को। आज का जो हमारा विषय है और जिस चीज के ऊपर हम बात करने वाले हैं, वो है स्कैल्पिंग ऑप्शंस में हम कैसे कर सकते हैं? और ये हम कैसे कर सकते हैं ऑर्डर बुक के डेटा को यूज करते हुए। तो आज बहुत ही एक्साइटिंग सेशन होने वाला है, बिकॉज़ बहुत सारे लोग इंट्राडे में ट्रेड करते हैं, और इंट्राडे ट्रेडिंग अगर हम ओवरऑल एज अ स्ट्रेटजी देखें तो काफी अच्छा स्ट्रेटजी है, और उसका रीजन ये है क्योंकि अगर आप इसमें देखेंगे तो रिस्क काफी कम होता है। रिस्क कम इसलिए होता है क्योंकि जो आज हम बात करने वाले हैं, जिस स्ट्रेटजी के बारे में, उसमें हम ऑप्शंस खरीदने वाले हैं। तो हम कहीं पे भी कोई अनलिमिटेड लॉस वाला सिनेरियो या अनलिमिटेड रिस्क हम कहीं पे भी नहीं ले रहे। और जब हम स्ट्रेटजी खरीदते हैं तो एक छोटा सा हम प्रीमियम पे करते हैं, और उसके बाद उसमें इंट्राडे में अगर हम ट्रेड कर रहे हैं, तो ओवरनाइट में, लेट्स से, बहुत बार हम देखते हैं कि अगर हम अपना ट्रेड को कैरी फॉरवर्ड करके जाए, तो कल बाजार हो सकता है 200-300 पॉइंट नीचे खुल जाए, ऊपर खुल जाए, और वो बहुत बड़ा एक रिस्क बना रहता है। और फिर रात भर लोग SGX Nifty देखते रहते हैं, Dow Jones देखते रहते हैं, बाकी पूरा मार्केट देखते रहते हैं कि डाटा कैसा फॉर्म हो रहा है। लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग, बहुत ही, मैं

कहूंगा कि एक स्ट्रेस फ्री काइंड ऑफ़ एक ट्रेडिंग है। जो ट्रेडर्स हैं, एब्सोल्यूट जो हार्डकोर ट्रेडर्स हैं, उनके लिए काफी स्ट्रेस फ्री होता है इंट्राडे ट्रेडिंग। और उसका रीज़न ये है कि आपको... जो भी आपने आज ट्रेड किया, वो आपने आज ही स्क्वायर ऑफ कर दिया। जो नफा नुकसान है, हमें पता है। गैप अप, गैप डाउन का रिस्क बहुत कम होता है, बिकॉज़ बाजार चालू है। तो अगर आपको कहीं पे कोई ट्रेड में नुकसान हो रहा है, तो आप उसमें से बाहर आ सकते हैं। लेकिन अगर आप वही ट्रेड को कैरी फॉरवर्ड करेंगे, तो हो सकता है कि नुकसान एक्सीड होता जाए, और बाजार बंद है तो आप कुछ कर भी नहीं सकते, और एज निफ्टी हो सकता है गिरता जा रहा है और आप इसको सिर्फ देख रहे हैं। तो बहुत सारे फायदे हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि पोजीशनल ट्रेडिंग नहीं करना चाहिए। पोजीशनल ट्रेडिंग करने का अपना अलग तरीका है। इनफैक्ट आई थिंक पिछले वेबिनार में मैंने उसके ऊपर भी बात किया था, और भी बहुत सारे वीडियोस हमने उस पे भी बनाए हैं। लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग, मुझे लगता है कि मेरा भी एक सिग्निफिकेंट अमाउंट, मैं बोल सकता हूं, कि जो रिसर्च मेरा जाता है, वो इंट्राडे ट्रेडिंग पे जाता है। उसका रीज़न ये है कि जो बिगिनर्स हैं, जहां पे जिनको ट्रेडिंग में अपना करियर बनाना है या ट्रेडिंग से पैसा बनाना है, उनके लिए इंट्राडे ट्रेडिंग एक बहुत ही अहम रोल प्ले करता है, जहां पे एक लिमिटेड रिस्क के साथ आप कैसे ये स्ट्रेटजी को कर सकते हैं। और हम कोई आज राइटिंग की बात नहीं कर रहे। आज हम सिर्फ और सिर्फ ऑप्शन बाइंग की बात करेंगे। और ये हम कैसे करेंगे? तो आज

बहुत सारी तरीके से किया जा सकता है इंट्राडे ट्रेडिंग। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही कोई स्ट्रेटजी होता है जिसको आप फॉलो करेंगे। तो आज हम बात करेंगे फुल डेप्थ ऑर्डर बुक डेटा, जो हम Quantsapp में देखते हैं, उसको हम कैसे यूज़ कर सकें हमारे इंट्राडे ट्रेड के लिए। राइट? तो फुल डेप्थ जो ऑर्डर बुक डेटा है, उसको हम लोग कैसे यूज कर सकते हैं ट्रेड करने के लिए, ये आज हम देखेंगे। और फुल डेप्थ ऑर्डर बुक डेटा क्या होता है, उसका मैं थोड़ा सा पहले तो बैकग्राउंड दे देता हूं। तो अगर मैं आपको एक एग्जांपल दूं, लेट्स से अगर आप एक ट्रेड करते हैं एक्सचेंज में, आप ब्रोकर के पास एक ट्रेड प्लेस करते हैं, तो होता क्या है कि वो ट्रेड जो है वो एक्सचेंज के पास जाता है, और बिकॉज़ एक्सचेंज का जो पूरा डेटा है, वो एक्सचेंज पूरा का पूरा, जो सारे ऑर्डर जितने भी जाते हैं... ऑब्वियसली आपका नाम, नंबर, ये सब नहीं जा रहा है, लेकिन जो-जो आपने ऑर्डर प्लेस किया, उसका जो डाटा है, वो आप एक्सचेंज से खरीद सकते हो। ऑब्वियसली बहुत एक्सपेंसिव है। कोई एक रिटेल ट्रेडर तो जाकर के अफोर्ड नहीं कर सकता है उस डेटा को। लेकिन आप एक्सचेंज से जाकर के उस डेटा को खरीद सकते हो। बहुत सारे लोग जो बड़े प्रॉप बुक्स चलाते हैं, या इंस्टीट्यूशंस जिनके पास बहुत बड़ा कैश फ्लो है, वो लोग उस डेटा को खरीदते हैं, और वो डाटा इतना ज्यादा बड़ा है कि आप उसको

इंटरनेट पे नहीं ले सकते। अगर आप सोचेंगे कि वो इतना बड़ा डाटा को मैं इंटरनेट पर लूं, तो वो पॉसिबल नहीं है, बिकॉज़ इंटरनेट बैंडविड्थ का अपना एक लिमिटेशन होता है। तो एक्सचेंज क्या करता है कि ये जो डेटा है, उसको को-लोकेशन में प्रोवाइड करता है, और वहां पे आपको जाकर के हो सकता है रैक खरीदना पड़े, सर्वर्स डालना पड़े, और फिर जाकर के आप वो डेटा को एक्सचेंज से खरीद के और फिर कंज्यूम कर सकते हैं। बट अब इतना बड़ा अगर डाटा है, आपने उसको खरीद भी लिया और कंज्यूम भी कर लिया, रैक वगैरह खरीद के, जो कि एक रिटेल ट्रेडर के तो बस के बाहर की बात है, बिकॉज़ ये जो हम बात कर रहे हैं, हो सकता है आप उसमें कुछ करोड़ रुपया खर्चा कर दे ये पूरा सेटअप बनाने में। और फिर आपने अगर डेटा ले भी लिया, तो उसके बाद अब चैलेंज आता है कि हम लोग कैसे इस पूरे डेटा को, हम लोग जाकर के कोई एनालिटिक क्रिएट करें, जो कि इतना बड़ा डेटा है, जिसके ऊपर एनालिटिक क्रिएट करने के लिए और स्किल सेट चाहिए, और यह इतना बड़ा डाटा के ऊपर एनालिटिक बनाना काफी डिफिकल्ट है। तो जो प्रॉप डेस्क है, इंस्टीट्यूशंस है, जिनके पास बहुत बड़ा कैश फ्लो है, जो ट्रेडिंग रिसर्च के ऊपर करोड़ों रुपया खर्चा कर सकते हैं, उनके लिए तो बहुत इजी है कि वो जाकर के अपना खुद का इन-हाउस एक डेवलपमेंट कर ले। बट जो रिटेल ट्रेडर्स है, उनके लिए ये बहुत डिफिकल्ट है। तो Quantsapp में, आई थिंक कंट्री में हम ही एक

है जो ऑर्डर बुक का पूरा ये जो डाटा है, वो रिटेल ट्रेडर्स को देते हैं, और जो एनालिटिक क्रिएट करके। सो ये पूरा जो डेटा आपको दिखता है हमारे प्लेटफार्म में, सो रियल टाइम पे, आई थिंक, और कोई इस तरह का डेटा नहीं देता है। तो ये जो पूरा डेटा है, ये इंस्टीट्यूशंस के पास ही हमेशा हुआ करता था। अब हमने एक एफर्ट लिया है, जहां पर यह डाटा रिटेल के पास भी एक्सेस मिल पाए और रिटेल भी इस डाटा को देख पाए, ताकि उस रिटेल ट्रेडर्स को भी एक इक्विवेलेंट एज हो, कि ऐसा कुछ नहीं है कि जो आप नहीं देख पा रहे हो वो कोई और देख पा रहा है और वो पूरा अपॉर्चुनिटी आप मिस कर रहे हैं। तो एक फेयर प्ले बन जाता है जब रिटेल भी ये डाटा देख पाता है। और ये डेटा होता क्या है? तो मैं इसका थोड़ा सा बैकग्राउंड देता हूं। लेट्स से अगर आपने एक ब्रोकर के पास आपने एक सौदा डाला, ठीक है? अब वो जो सौदा है, वो एक्सचेंज को भेजेगा, और वो पूरा जो डाटा है कि आपकी ये प्राइस पे इतना क्वांटिटी, सौदा इस स्टॉक पे या इस ऑप्शन पे आया है, ये हर आदमी को विजिबल है। और इनफैक्ट हो सकता है कि आपने सौदा डाला और वो एग्जीक्यूट हुआ, और वो एग्जीक्यूट होने के बाद आपको पता चले, उसके पहले को-लोकेशन में जो जितने भी एल्गोरिदम्स है, या जो डेटा वहां से कंज्यूम कर रहे हैं, उनको पता चले। और ये इसलिए होगा क्योंकि एक्सचेंज कोई

बायस नहीं दिखाता। एक्सचेंज ने तो डेटा डिसेमिनेट कर दिया। लेकिन होता क्या है कि डेटा डिसेमिनेट होने के बाद, बिकॉज़ वहां पे को-लोकेशन में लोकल LAN पे डेटा, लोकल नेटवर्क पे डेटा एक्सेस कर रहे हैं जो को-लोकेशन वाले, तो उनको जल्दी मिल गया, और आपको आपका ही खुद का सौदा का डेटा आपको काफी लेट मिला। तो जनरली अब मैं आपको अगर एक एग्जांपल दूं, तो आई थिंक अगर आप ट्रेड कर रहे हैं ऑप्शंस में या फ्यूचर्स में, किसी भी चीज में, या कैश में, आपने जरूर ऑब्जर्व किया होगा कि अगर आप एक सौदा जाकर के, एक बड़ा सौदा अगर आप जाकर के डालते हैं, लेट्स से आपने 30 लॉट, 40 लॉट, 50 लॉट का कुछ ऑप्शन का खरीदने का एक सौदा आपने डाल दिया। अब क्या होता है? जैसे आपने सौदा डाला, आप देखोगे इमीडिएटली, जबकि कोई हो सकता है फ्यूचर में चेंज नहीं हुआ, लेकिन इमीडिएटली ठीक उसके ऊपर एक दूसरा बायर आकर के बैठ जाएगा। फिर आपने थोड़ा सा प्राइस को रिवाइज किया, फिर आप देखोगे इमीडिएटली उसके ऊपर आकर के कोई इमीडिएटली बैठ जाएगा। तो आप सोचोगे कि ये कैसे हो रहा है? मतलब मैं तो भाव बढ़ा के भी लेने की कोशिश कर रहा हूं, फिर भी बाजार में कोई ना कोई आ रहा है और उसके ऊपर आ के बैठ जाता है लेने के लिए। तो होता क्या है कि यह जो पूरा ऑर्डर बुक है, यह तो ओपन डेटा है। अगर आप भी चाहो तो आप जाकर एक्सचेंज से खरीद सकते हो। तो पूरा

का पूरा ऑर्डर का विजिबिलिटी हर आदमी को है। ठीक है? मतलब अगर बड़े लोगों को एक्सेस है, तो ऑब्वियसली वो एल्गोरिदम्स लिख सकते हैं, और उनको वो दिख रहा है कि आपने ये सौदा डाला है, और वो सौदा के ऊपर हो सकता है कि वो देख रहा है कि काफी डिमांड इमर्ज हो रहा है, और उसका एल्गोरिदम है जहां पे डिमांड के साथ-साथ वो पार्टिसिपेट करना चाहता है। तो आप खरीदने की कोशिश कर रहे हो, भाव बढ़ा के भी खरीदने की कोशिश कर रहे हो, फिर भी आपको सौदा नहीं मिल रहा है। क्यों? क्योंकि कोई और एल्गोरिदम उसको चेज़ कर रहा है। और जैसे आप अपना सौदा कैंसिल करोगे, हो सकता है वो एक-एक लॉट पे ट्रेड कर रहा था कंटीन्यूअसली, मशीन, और जैसे आप एग्जिट करोगे, वो पूरा एल्गोरिदम भी एग्जिट हो जाएगा और फिर से प्राइस वापस से नीचे आ जाएगा, बिकॉज़ उसको भी दिखेगा कि डिमांड अब खत्म होता जा रहा है। मतलब ऑब्वियसली एक आदमी तो ये नहीं कर रहा है, बट मार्केट एज अ होल इस तरह से बिहेव करेगा। तो ये जो पूरा डायनामिक्स है, आपने भी ऑब्जर्व किया होगा कि आपका खुद का सौदा नहीं आता है, कोई और आकर के उसके ऊपर बैठ जाता है। तो ये मशीन ड्रिवन हो रहा है। और इस चीज का जो डेटा, एज, एन एज, बिकॉज़ अगर किसी ने ज्यादा एक्सपेंस करके इस तरह का डेटा खरीदा है और लिया है, तो ऑब्वियसली उसको एज है। बहुत क्लियरली एक एज है। और ये पूरा लीगल फ्रेमवर्क के अंदर है। ऐसा नहीं है कि कुछ भी इसमें इललीगल है। ये पूरा लीगल फ्रेमवर्क है, बिकॉज़ एक्सचेंज तो सबको

डाटा दे रहा है, वो कोई बायस नहीं दिखा रहा है। तो ये पूरा ऑर्डर बुक का मैकेनिज्म है, जो ऑर्डर बुक चलता है। तो अब जो रिटेल ट्रेडर्स के लिए आज जो हम सीखेंगे, हम देखेंगे Quantsapp में ऑब्वियसली कुछ 35-40 ऑर्डर बुक के एनालिटिक्स हमने इनबिल्ट करके रखा है, जहां पे आपको रियल टाइम पे ये सारे ऑर्डर बुक्स के डेटा दिखेंगे। तो वो सारा तो सीखना काफी डिफिकल्ट है आज। तो एक-दो एनालिटिक उसमें से, जो काफी इंपॉर्टेंट है, जो मुझे लगता है मेरा फेवरेट, वो हम लोग आज देखेंगे, कि उसको हम लोग एग्जैक्टली कैसे यूज कर सकते हैं हमारे इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए, स्पेसिफिकली हम लोग उसको कैसे यूज़ कर सकते हैं। और ये चीज़ हम फ्यूचर्स पे भी कर पाएंगे, ऑप्शंस पे भी कर पाएंगे, दोनों में, डेरिवेटिव में ओवरऑल हमको जहां पे भी ट्रेड लेना है, हम उसमें ले पाएंगे। तो मैं क्या करता हूं, पहले तो मुझे मैं कांसेप्ट समझाता हूं कि यह कांसेप्ट कैसे चलेगा। लेट मी जस्ट शेयर माय स्क्रीन अगेन। ओके। तो आई होप ये वाइट बोर्ड आपको दिख रहा है। सो हम क्या बात कर रहे हैं? हम बात ये कर रहे हैं कि अगर, लेट्स से, आपने सबने देखा होगा कि बिड आस्क काइंड ऑफ एक स्क्रीन होता है। बहुत सारे ब्रोकर्स प्रोवाइड करते हैं। तो लेट्स से इस तरह का कोई स्क्रीन होता है, जहां पे आप देखोगे कि यहां पे दिखा रहा है, लेट्स से 1,000 क्वांटिटी

कोई ₹100 में। सो लेट्स से यह कोई Nifty का कॉल ऑप्शन है, ठीक है? यह Nifty का कोई एक कॉल ऑप्शन है किसी एक स्ट्राइक का। अब 1,000 क्वांटिटी, ये क्या है? तो ये क्वांटिटी है और ये प्राइस, ठीक है? और इसको हम क्या कहते हैं? इसको हम कहते हैं बिड, जो बायर यहां पे किस प्राइस पे खड़ा है। और आप देखते हो जनरली आपके स्क्रीन में कि ₹100 लेते हैं 15 पैसा पे। यह क्या है? तो यह है आस्क, ठीक है? और यहां पर लेट्स से 2,000 क्वांटिटी कोई बेचने के लिए खड़ा है। तो मार्केट में जनरली आप देखोगे इस तरह का। ऑब्वियसली इसके नीचे आपको दिखेगा, लेट्स से 99.50 पे, लेट्स से, और 500 क्वांटिटी खड़ा है। फिर 99.10 पे, लेट्स से, और 200 क्वांटिटी खड़ा है, ठीक है? 99 पे हो सकता है कि और 500 क्वांटिटी खड़ा है। तो इस तरह से आप देखोगे जनरली जो स्क्रीन है वो कुछ इस तरह का दिखता है, राइट? हम सभी ने देखा है कि इस तरह से स्क्रीन में हम देखते हैं कि कौन से बायर्स है, कौन से सेलर्स है, और जनरली जो जितने भी ब्रोकर्स जो डाटा दिखाते हैं, मोस्ट ऑफ देम, वो आई थिंक बेस्ट फाइव दिखाते हैं, कि बेस्ट पांच बायर्स कितने

प्राइस पे हैं और बेस्ट पांच सेलर्स जो है वो कितने प्राइस पे हैं, और वो उतना आपको विजिबिलिटी होता है। कुछ-कुछ ब्रोकर्स हैं जो टॉप 20 भी दिखाते हैं, कि बेस्ट 20 क्या है बायर्स और बेस्ट 20 सेलर्स क्या है। अब इसमें प्रॉब्लम यह है कि आपने अगर पांच देख लिया या 20 देख लिया, आज जो बाजार का जो वॉल्यूम है, आज के दिन में इतना ज्यादा बढ़ा है कि पांच और 20 बेस्ट बिड से कुछ बहुत ज्यादा कोई एक्टिविटी, बेसिकली आपका कोई एनालिटिक होने वाला नहीं है। और ये देख के भी आपको समझ में नहीं आएगा कि जो सौदा है वो कहां पे हो रहा है, राइट? बिड पे हो रहा है, आस्क पे हो रहा है, ये आप कैसे समझ पाएंगे? तो जो ऑर्डर बुक की जो हम बात कर रहे हैं, तो ये बेस्ट फाइव या 20 नहीं, पूरा का पूरा सौदा, जितने सौदे एक्सचेंज में गए हैं बाय साइड में और जितने सौदे एक्सचेंज पे खड़े हैं सेल साइड में, वो सारा का सारा सौदा ऑर्डर बुक को विजिबिलिटी होता है, कि ये कौन-कौन से प्राइस पे कौन-कौन सा सौदा खड़ा है और कितना क्वांटिटी खड़ा है, ठीक है? तो ये तो हो गया कि ऑर्डर्स। इसको हम क्या कहते हैं? इसको हम कहते हैं ऑर्डर्स, ठीक है? ये क्या है? ये ऑर्डर्स है। क्यों? इसको ऑर्डर्स हम कहते हैं... इसको हम ऑर्डर्स इसलिए कहते हैं क्योंकि यह अभी बुक में खड़ा है, स्टैंडिंग है, अभी तक फिल नहीं हुआ है। जो आप देख रहे हो, ये जो पूरा स्क्रीन जो आप देख रहे हो, वो स्टैंडिंग

है, फिल नहीं हुआ है, ट्रेड नहीं हुआ। ट्रेड एक अलग चीज होती है, ऑर्डर एक अलग चीज होती है। तो ये जो आपको विजिबिलिटी मिल रहा है, ये आपको मिल रहा है कि कितने ऑर्डर्स टोटल यहां पे है। अब ट्रेड हम किसको कहते हैं? तो ट्रेड हम कहते हैं, जहां पर आकर के अल्टीमेटली, लेट्स से, यह ₹100 पर बायर खड़ा था, ₹100.15 पैसा पर सेलर खड़ा था। अब बायर ने डिसाइड किया कि चलो, ₹100.15 पे 2,000 सेलर खड़ा है, मैं 1,000 क्वांटिटी खरीद लेता हूं, ठीक है? तब क्या होगा? यह जो बायर है वो ₹100.15 पे यहां पे वो खरीद के चला जाएगा, ठीक है? 1,000 क्वांटिटी, और उसको बाजार दे देगा, क्योंकि वहां पे सेलर खड़ा है। तो उसको हम कहते हैं ट्रेड। सो लेट्स से अगर इस प्राइस पे अगर 1,000 क्वांटिटी कोई लेके जाता है, ठीक है? ₹100.15 पे अगर बाय करता है कोई 1,000 क्वांटिटी, तो क्या होगा? यह अब बचेगा, इसमें से 1,000 निकल जाएगा। तो इसमें से 1,000 निकल जाएगा और ये कितना बच जाएगा? अब ये बच जाएगा 2,000 के बदले 1,000, ठीक है? तो अब वो क्या हुआ? तो ये जो आप देख रहे हो कि बाय ₹100.15 पे 1,000 क्वांटिटी, यह आपका ट्रेड है। इसको हम क्या कहते हैं? इसको हम कहते हैं ट्रेड।

ठीक है? तो मैं उम्मीद करता हूं आपको ऑर्डर और ट्रेड का एटलीस्ट डिफरेंस समझ में आया हो। बहुत ही सिंपल है, कोई ऐसा कॉम्प्लिकेटेड नहीं है। ऑर्डर का मतलब होता है कि जो सौदा बाजार में खड़ा है, एग्जीक्यूट नहीं हुआ है अभी तक, ठीक है? और ट्रेड का मतलब होता है कि क्या ट्रेड हो रहा है। अब इसमें यहां पर पूरा कैच है, कि आपको इस पर अगर एनालिटिक समझना है तो कैसे समझ पाएंगे? अगर आप अवेयर हो, तो दो-तीन तरह की चीजें होती है जो इस पूरा गेम को, हो सकता है कि, मास्क कर देती है एक तरह से। तो मैं कैसे, वो होता है? तो एक ऑर्डर टाइप होता है, जिसको हम क्या कहते हैं? IOC, जिसका मतलब क्या है? इमीडिएट ऑर कैंसिल। इमीडिएट ऑर कैंसिल का मतलब यह होता है कि मुझे... यह पूरा ऑर्डर का जो विजिबिलिटी है, वो तो सबको है। आप देख रहे हो कि यह पूरा का पूरा ऑर्डर यहां पे दिख रहा है। अब मुझे दिखाना नहीं है कि मैं बड़ा क्वांटिटी खरीदना चाहता हूं। तो कोई भी एक ट्रेडर क्या करेगा? आपकी भी, आई थिंक हर ब्रोकर ये फैसिलिटी प्रोवाइड करता है। आई डोंट नो कितने लोग इसको यूज़ करता है, बट जो एल्गो ट्रेडर्स होते हैं, या जहां पे, मतलब एल्गो तो ठीक है, आजकल रिटेल भी कर रहा है। मैं एल्गो से मेरा मतलब है जो बड़े ट्रेडर्स है, जो को-लोकेशन में प्लेस्ड है, और प्रॉप डेस्क वगैरह जो है, या इंस्टिट्यूशन जो है, वो जनरली IOC

ऑर्डर्स ज्यादा यूज करते हैं, क्योंकि उनको यह नहीं दिखाना है बाजार को कि मैं कितना क्वांटिटी खरीदना चाहता हूं। तो वो लोग क्या करेंगे? देखेंगे कि 2,000 सेलर खड़ा है ₹100.15 पैसे पे, मुझे खरीदना है, तो मैं एक IOC ऑर्डर डालूंगा। IOC ऑर्डर का मतलब होता है कि वो ऑर्डर बुक में जाके नहीं बैठेगा, तो ये पूरे स्क्रीन में वो नहीं दिखेगा, और वो सीधा का सीधा जाएगा। अगर ₹100.15 पे उसको कुछ मिला तो सीधा ट्रेड होगा, और अगर नहीं मिला तो ऑर्डर पेंडिंग नहीं रहेगा, वो ऑर्डर ऑटोमेटिकली कैंसिल हो जाएगा। तो ये अगर IOC कोई ऑर्डर्स आ रहे हैं, तो आपको तो पता नहीं चलेगा, बिकॉज़ अगर आप ये स्क्रीन, अगर आपने खोल के रखा है जहां पे आप बेस्ट फाइव बायर, बेस्ट फाइव सेलर देख रहे हो, तो बाजार में बायर आ रहा है लेकिन आपको नहीं पता चल रहा है। इंस्टिट्यूशन बाय कर रहा है लेकिन आपको नहीं पता चल रहा है। क्यों? क्योंकि इंस्टिट्यूशन को भी पता है कि सारा जो डाटा है वो सबको विजिबल है, और वो आपको नहीं बताना चाहता है, या बाजार को नहीं दिखाना चाहता है कि मैं यहां पे खरीदने की कोशिश कर रहा हूं। तो क्या होगा? वो हर बार आस्क पे IOC ऑर्डर्स डालता जाएगा, और उसको ट्रेड मिलता जा रहा है, और आप बैठे हो, आपको कुछ नहीं पता कि यहां पे कोई बायर बाइंग कर रहा है और मैं यहां पे स्कैल्प कर सकता हूं, ऐसा कोई अपॉर्चुनिटी आपको नहीं पता चल रहा। तो ये IOC ऑर्डर्स जो है, वो एक कैटेगरी है। और दूसरा, दूसरा जो तरह से, जिस तरह से ऑर्डर को मास्क किया जा सकता है, वो

है डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी, राइट? आई डोंट नो इसका शॉर्ट फॉर्म क्या है, बट मैं सिर्फ DQ लिख रहा हूं, डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी। ये भी, आई थिंक, बहुत सारे रिटेल भी करते हैं, और इंस्टीट्यूशंस तो डेफिनेटली करते हैं। बड़े जितने भी HNI ट्रेडर्स है, वो भी करते हैं। तो डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी का मतलब क्या होता है, कि मैं एक्सचेंज को ये, या अपने ब्रोकर को ये बता सकता हूं कि मुझे खरीदना तो 10,000 है, ठीक है? लेकिन तुम दिखाना 1,000, ठीक है? तो हर बार 1,000 क्वांटिटी आपका डिस्क्लोज होगा। तो मुझे खरीदना ओवरऑल हो सकता है 10,000 शेयर है, लेकिन मुझे खाली 1,000 ही दिखाना है कि 1,000 में मैं खरीदना चाहता हूं। तो क्या होगा? हो सकता है ये जो बिड आप देख रहे हो ₹100 पे, और ये जो आप बायर देख रहे हो 1,000 क्वांटिटी, हो सकता है कि ये 10,000 हो, हो सकता है कि ये 10,000 हो बिहाइंड द सीन। लेकिन अगर आप ये स्क्रीन देख रहे हो, तो आपको दिख रहा है कि 1,000 क्वांटिटी खरीदने के लिए खड़ा है। अगर आपको 10,000 दिखा होता स्क्रीन पे, तो शायद आपका कॉन्फिडेंस जागता, कि हां, अच्छा, यहां पे डिमांड आ रहा है, तो मैं जाके एक ट्रेड कर सकता हूं। लेकिन आपको वो दिख ही नहीं रहा है। क्यों? क्योंकि डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी के चलते आपको पता नहीं चल रहा। तो ये जो पूरा चीज है, इसके चलते जब आप कोई एक इस तरह के... बहुत ओल्ड स्कूल स्क्रीन है। आई थिंक जब मैं 2002-03 में, जब मैंने शुरू किया था, तब ये स्क्रीन देखा करता था, और ये बहुत

ज्यादा एनालिटिक उस टाइम, उस समय पे तो थे नहीं। तब आप यही स्क्रीन देख के देखते थे कि कहां डिमांड आ रहा है, कहां सप्लाई आ रहा है, और इसी को यूज करके हमें, कम से कम मुझे लगता है 2004-05 तक तो ये एक फेवरेट स्क्रीन हुआ करता था, जिसको देख के स्ट्रेटजी एग्जीक्यूट करते थे। लेकिन अब तो जमाना काफी बदल गया है। आप देखते हो रोज इतने सारे मशीन्स, और पूरा टेक्नोलॉजी ग्रेजुअली इवॉल्व होता चला गया। तो अब इसी चीज को, हम जो नया दुनिया में, आज की दुनिया में जो यूज़ होता है, उसको हम अपने आप को टेक्नोलॉजिकली कैसे अपग्रेड करें? स्क्रीन को देखने के बदले हम टेक्नोलॉजिकली अपने आप को अपग्रेड करके आज के जमाने में जो चलेगा, उसको हम कैसे यूज़ कर सकते हैं। तो अब मैं आता हूं जो ये बायर इनिशिएटेड और सेलर इनिशिएटेड का जो कांसेप्ट है, उसके ऊपर, कि हमको क्या करना है। ये तो हमने देखा कि बाजार में होता क्या है, और ये समझना जरूरी है, क्योंकि जब तक आपको नहीं पता चलेगा कि बाजार कैसे ऑपरेट करता है, ये बेसिक टर्मिनोलॉजीस क्या है, तब तक आपको ये नया चीज देख के समझोगे कैसे कि इसको मुझे कैसे यूज़ करना है। तो अब हम आते हैं हमारे कांसेप्ट पे। मैं फिर से यही स्क्रीन को थोड़ा सा ड्रा करता हूं। पूरा नहीं, एक छोटा सा मैं खाली स्क्रीन यहां पर बनाता हूं, कि 1,000 क्वांटिटी हमारा बायर खड़ा था ₹100 पे, ठीक है? ये बायर है।

ठीक है? इसको मैं बायर के बदले बोलता हूं बिड, तो आई थिंक थोड़ा सा इजी रहेगा समझने के लिए। तो ये हमारा बिड है। और आस्क क्या है? तो आस्क है ₹100.15, जो अभी हमने देखा था थोड़ी देर पहले, और क्वांटिटी है 2,000, ठीक है? यह हमारा बायर और सेलर, ठीक है? बिड और आस्क। बिड और आस्क का मतलब क्या है? बेस्ट जो बायर है वो ₹100 देने को तैयार है और 1,000 क्वांटिटी खरीदने को तैयार है। बेस्ट जो सेलर है वो ₹100.15 पे बेचने को तैयार है और 2,000 क्वांटिटी बेचने को तैयार है। यह हमारा बिड, और अब मेरा जो क्वेश्चन आपसे है, वह यह है कि आप मुझे बताइए कि अगर ट्रेड इस भाव पर होता है कंटीन्यूअसली, अगर जो ट्रेड है... ट्रेड का मतलब क्या? यह तो ऑर्डर है, ट्रेड का मतलब जब ये एग्जीक्यूट हो रहा है, वही तो इंपॉर्टेंट है ना। सौदा तो, हो सकता है ऑर्डर मैं बहुत सारे प्राइस पे डाल रहा हूं, लेकिन अल्टीमेटली एग्जीक्यूशन कहां पे हो रहा है। तो जो ट्रेड है, वो अगर ₹100 पे होता है, तो इसका मतलब क्या है? अगर ट्रेड कंटीन्यूअसली बिड पे होता जा रहा है, तो, लेट्स से... सो मैं थोड़ा सा, आई थिंक सबको थोड़ा तेजी पसंद है, तो मैं इसके बदले उल्टा करता हूं एग्जांपल, ताकि हम इजीली समझ पाए, बिकॉज़ कोई चीज ऊपर जा रहा है वो समझना काफी इजी होता है। तो लेट्स से मैं बोलता हूं कि ₹100.15 पे

ट्रेड हुआ, ठीक है? तो जो ट्रेड हुआ... ऑर्डर तो खड़े थे, जब तक कोई आके साथ में सेम प्राइस पे एग्री नहीं होगा, तब तक ट्रेड नहीं होगा। तो जो ट्रेड हुआ, वो हुआ ₹100.15 पे। इसका रीज़न दो-तीन हो सकता है। एक, हो सकता है कि यह जो बायर था इसने भाव बढ़ा दिया, और इसने बोला, भाई मेरे को दे दो ₹100.15 पैसा पे। या दूसरा पॉसिबिलिटी है कि एक IOC ऑर्डर आ गया, ठीक है? हां। तो एक IOC ऑर्डर आ गया और IOC ऑर्डर ने बोला, मेरे को ₹100.15 पैसा पे दे दो, राइट? जो नए... और तीसरा पॉसिबिलिटी है कि न्यू बायर आ गया, जिसने बोला कि मेरे को तो, ये ₹100 पे मैंने IOC नहीं डाला, लेकिन मैंने बोला भाई मेरे को ₹100.15 पे तुम दे दो और 5,000 क्वांटिटी दे दो, तो मैंने तो इसका 2,000 तो ले ही लिया और 3,000 अभी पेंडिंग है, राइट? वो भी पॉसिबल है। तो तीन कंडीशंस हो सकते हैं: कि एक तो जो बिड पे खड़ा था उसने भाव बढ़ा दिया, नया IOC ऑर्डर आ गया, या नया बायर आया जिसने बोला कि ये मुझे दे दो, ठीक है? लेकिन मेरा बेसिक क्वेश्चन क्या है? बेसिक क्वेश्चन यह है कि ₹100.15 पे अगर ट्रेड हुआ, जो कि आस्क था, और फिर क्या होगा? सो फिर जो नेक्स्ट प्राइस होगा, मैं थोड़ा सा इसको स्क्रॉल करता हूं, फिर जो नेक्स्ट प्राइस होगा, वो क्या है? लेट्स से

₹100.20 पैसा। अब ये भी ट्रेड हो गया। फिर ₹100.50 पैसे पे जो आस्क है, वो था, फिर ये भी ट्रेड हो गया। अब कंटीन्यूअसली ये ट्रेड होता जा रहा है। तो भी बिड तो है ही। अगर आप बिड देखोगे, तो बिड भी ऊपर जाता जाएगा। हो सकता है इस टाइम पे ₹100.40 पैसा का बिड था, इस टाइम पे ₹100.10 पैसा का बिड था, राइट? तो बिड तो चेंज हो ही रहा है। ये जो इक्वेशन है, वो तो सेम ही रहेगा, कि बिड आस्क दोनों है, लेकिन जो ट्रेड हो रहा है, वो कंटीन्यूअसली आस्क पे हो रहा है। मैं वापस रिपीट करता हूं। जो ऑर्डर्स है, वो तो रहेंगे ही पूरा टाइम सिस्टम में, नए ऑर्डर्स आते रहेंगे कंटीन्यूअसली, लेकिन जो ट्रेड है वो कहां हो रहा है? वो आस्क पे हो रहा है। मतलब जो सौदा हो रहा है... सौदा तो बाय और सेल नहीं होता है ना, सौदा तो दोनों को कंबाइन करके ही होता है। तो जो सौदा हो रहा है, वो आस्क पे हो रहा है। तो ₹100.15 पे जो सेलर था, उसको बायर ने खरीद लिया। फिर ₹100.20 पैसा हुआ, उसको भी बायर ने खरीद लिया। ₹100.50 पैसा पे आ खड़ा था, उसको भी बायर ने खरीद लिया। तो इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब यह होता है कि बायर्स जो है, अग्रेसिव है। और हम जब इंट्राडे में ट्रेड कर रहे हैं, हमको क्या जानने की जरूरत है? उनको जानने की जरूरत है कि बायर और सेलर का जो डिमांड है और सप्लाई है, वो कहां पे मिसमैच क्रिएट हो रहा है। तो जब इस तरह का कोई

सिचुएशन होगा, कि कंटीन्यूअसली आस्क पे कोई खरीदता जा रहा है, खरीदता जा रहा है कंटीन्यूअसली, इसका मतलब ये है कि बायर सुपर अग्रेसिव है और आपका जो डिमांड है वो बहुत ज्यादा बढ़ गया है इंस्ट्रूमेंट के लिए, और तब आप जाकर के एक सौदा लेंगे, क्योंकि हम तो जाके प्राइस नहीं क्रिएट कर सकते, हम तो मार्केट को फॉलो कर सकते हैं। तो आप जाकर के एक सौदा लेंगे। अब हमें यह पता कैसे चलेगा कि जो आस्क पे सौदा, बिड पे सौदा हो रहा है कि आस्क पे सौदा हो रहा है? यही तो क्वेश्चन है, कि आपको पता कैसे चलेगा कि बिड पे सौदा हो रहा है कि आस्क पे सौदा हो रहा है। तो ये जो डाटा है, वो ऑब्वियसली ऑर्डर बुक डाटा, जो एनालिटिक की हम बात कर रहे हैं, उससे हम अभी देखेंगे कि हम उसको इजीली देख पाएंगे कि आस्क पे सौदा हो रहा है, कितना क्वांटिटी ट्रेड हो रहा है। बिकॉज़ अब हो सकता है आपको दिखा ही नहीं। ये स्क्रीन में तो दिखा ही नहीं है। IOC ऑर्डर आके ट्रेड लेके चला गया, या डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी था, वो लेके चला गया। तो एग्जैक्ट कितना सौदा हुआ, वो मुझे कैसे पता चलेगा? कि पहली दो चीजें हमें पता करना है: एक तो सौदा बिड पे हो रहा है कि आस्क पे हो रहा है, और अगर आस्क पे हो रहा है, तो कितना क्वांटिटी लोग लेकर के जा रहे हैं। ट्रू क्वांटिटी क्या है? IOC को भी मैं अगर ले लूं, डिस्क्लोज्ड क्वांटिटी को भी ले लूं, नया बायर को भी ले लूं, ट्रू क्वांटिटी, कितना टोटल लोग आए जो खरीद के गए, और सौदा कहां पे हो रहा है। तो इसको हम

लोग कहते हैं बायर इनिशिएटेड ट्रेड। बायर इनिशिएटेड ट्रेड का मतलब है, आस्क पे जो सौदा लेके जा रहा है बायर, उसको हम कहते हैं बायर इनिशिएटेड ट्रेड। ये टर्मिनोलॉजी आपको याद रखना है: बायर इनिशिएटेड ट्रेड। और अगर यही चीज उल्टा होता है तो क्या होगा? बिड पे लोग बेच के जाएंगे। तो अगर बिड पे लोग बेच के जा रहे हैं, इसका मतलब क्या है? कि सेलर इनिशिएटेड ट्रेड। कौन कंट्रोल में है? सेलर कंट्रोल में है। सेलर बेच के जा रहा है, इसलिए वो बिड पर देने को तैयार है। फिर बिड नीचे जा रहा है, फिर बिड पे देने को तैयार है, और कंटीन्यूअसली वो क्वांटिटी वहां पे बेचता जा रहा है। तो ये जो डाटा है, मैं आज बहुत सिंपल रखूंगा, बहुत सारी डाटा की बात नहीं करूंगा। सिर्फ दो ही डाटा आज हम देखते हैं। बाय इनिशिएटेड ट्रेड, जिसका मतलब क्या है? कि आस्क पर कितना सौदा हो रहा है और क्या क्वांटिटी ट्रेड हो रहा है। सेलर इनिशिएटेड ट्रेड, जिसका मतलब है कि बिड पर कितना सौदा हो रहा है और कितना क्वांटिटी ट्रेड हो रहा है। अब बहुत सिंपल करते हैं इसको हम लोग, और इसको हम लोग देखेंगे चार्ट में, बिकॉज़ अगर हम मैनुअली जाकर के इसको बनाने जाएंगे, बाजार इतना बड़ा है, इतना, और Nifty, BankNifty में तो इतना बड़ा वॉल्यूम होता है कि आप उसको मैनुअली तो नहीं कर सकते। तो अब हम इसको देखते हैं कि हम इसको चार्ट में कैसे प्लॉट करेंगे और किस तरह से हम ये डेटा देख पाएंगे। तो मैं आता हूं Quantsapp के अंदर, एप्लीकेशन, वेब

एप्लीकेशन के अंदर। यही चीज आप वेब एप्लीकेशन में भी देख सकते हो, मोबाइल, Android में, iOS में, हर एक जो एप्लीकेशन है उसके अंदर ये आपको ऑलरेडी विज़िबल है, तो आप वहां पे भी देख सकते हो। तो अब मैं जाता हूं, यह जो कॉम्पोनेंट है हमारा, चार्ट ऑर्डर एंड ट्रेड, राइट, इसके अंदर मैं जाता हूं, और यहां पर अगर हम देखेंगे तो ये हमारा एक चार्ट प्लॉट हो गया। मैं एक बार ये एनालिटिक को यहां से हटा देता हूं, ताकि मैं पूरा फिर से क्रिएट करके आपको दिखा पाऊं कि हम लोग इसको ट्रेड कैसे करेंगे। ये एक हमारा रॉ चार्ट है। Nifty का एक मैं रोलिंग प्लॉट करता हूं, Nifty का, और सेप्टेंबर के बदले। मैं बोल रहा हूं Nifty का रोलिंग नियरेस्ट फ्यूचर का चार्ट मैं प्लॉट करता हूं। तो ये जो चार्ट है, अभी मैंने क्या किया? ऑब्वियसली जब हम स्कैल्पिंग की बात कर रहे हैं, तो हमको तो शॉर्ट टर्म चार्ट देखना है। तो ये चार्ट को हम या तो वन सेकंड पे भी देख सकते हैं, बट मेरा जो फेवरेट है... मतलब ये हमारा जो डेटा है, वो तो रियल टाइम है, तो आप वन सेकंड चार्ट भी प्लॉट कर सकते हैं, जहां पे आपको इस तरह के लाइन चार्ट दिखेंगे। लेकिन जो मेरा फेवरेट है, वो जनरली मैं 1 मिनट चार्ट देखना ज्यादा पसंद करता हूं, बिकॉज़ 1 मिनट एक गुड टाइम फ्रेम है, जहां पे आपको थोड़ा सा डेवलपमेंट के बाद आपको तुरंत पता चलता है कि हां, ये कंसोलिडेटेड कैसा दिख रहा है। प्लस कैंडलस्टिक फॉर्मेट में आप इस डेटा को देख पाओगे, और देख भी पाओगे कि प्राइस कुछ कैंडलस्टिक

फॉर्म कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं। तो अब इसके अंदर जब हम जाएंगे, तो हम यहां पे देखेंगे, ये जो सेक्शन है यहां पे, जहां पे Quantsapp का लोगो है और इंडिकेटर्स लिखा हुआ है। तो ये हमारे सारे इंडिकेटर्स हैं, जो आप ऑर्डर बुक के इंडिकेटर्स और ग्रीक्स के कुछ इंडिकेटर है, जो आप इस चार्ट के ऊपर प्लॉट कर सकते हो। और भी बहुत सारे इंडिकेटर्स हमारे यहां पे भी हैं। तो अगर आप Q और डैश करेंगे, तो Quantsapp के जितने भी इंडिकेटर्स हैं, जितने भी Quantsapp के इंडिकेटर्स हैं, वो आपको सारे यहां पे दिखेंगे। अगर आप इंडिकेटर्स में जाके Q डैश करेंगे, तो आपको सारे इंडिकेटर्स यहां पे दिखेंगे। और ऑर्डर बुक और हायर ऑर्डर ग्रीक में भी... सम टाइम हायर ऑर्डर ग्रीक्स के ऊपर भी हम चर्चा करेंगे किसी वेबिनार में, बट आज का जो टॉपिक है, वो है ऑर्डर बुक डाटा। तो अगर मैं ये देखूं, तो यहां पे, जैसे मैं एक एग्जांपल बताता हूं, यहां पे हमें दिख रहा है पहला वाला एंट्री, ऑर्डर बुक सेलर इनिशिएटेड VWAP। तो सेलर जो बेच के जा रहा है बिड पे, वो क्या VWAP बेच के जा रहा है, वो भी हम देख सकते हैं। तो उसके ऊपर आज हम चर्चा नहीं करेंगे, नहीं तो काफी कॉम्प्लिकेटेड हो सकता है। तो मैं धीरे-धीरे करके मल्टीपल वेबिनार में कोशिश करूंगा कि मैं इसको कवर करूं। बट इस तरह से, सो मैं एक-दो खाली समझा देता हूं, डेफिनेशन क्या है, ताकि आप भी जाके

एक्सप्लोर कर पाए। तो सेलर इनिशिएटेड VWAP: सेलर किस भाव पे बेच के जा रहा है, उसका VWAP क्या है, वो भी मैं देख सकता हूं। न्यू ऑर्डर एवरेज बाय क्वांटिटी: जो नए सौदे आ रहे हैं सिस्टम में, वो किस एवरेज प्राइस पे आ रहे हैं और कितना क्वांटिटी आ रहा है, एवरेज क्वांटिटी कितना आ रहा है, वो भी मैं देख सकता हूं। मैं रेशियो देख सकता हूं कि कितने सौदे कैंसिल हो रहे हैं। हो सकता है सौदा आ रहा है बट ट्रेड नहीं हो रहा, कैंसिल होते जा रहे हैं, और उसका न्यू ऑर्डर्स का रेशियो क्या है, मतलब न्यू कैंसिलेशन टोटल कितने हो रहे हैं और न्यू ऑर्डर्स कितने आ रहे हैं, वो मैं देख सकता हूं। न्यू बाय ऑर्डर्स कितने आ रहे हैं, काउंट, कितने लोग खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, बाय ऑर्डर्स सिस्टम में, वो भी मैं देख सकता हूं। तो ये पूरा जो विजिबिलिटी है, ये मैसिव विजिबिलिटी... इंस्टीट्यूशंस या प्रॉप्स बेसिकली इस तरह के डेटा को यूज करते हैं, एल्गो। जो एल्गो, मतलब रिटेल एल्गो नहीं, वो तो ऑटोमेशन है, वो एक्चुअली बहुत ज्यादा एल्गो नहीं है। बट एल्गो से मेरा मतलब है, जहां पे एकदम हाई फ्रीक्वेंसी, लो लेटेंसी लोग ट्रेड कर रहे हैं, तो वो लोग इस तरह के डेटा को देखते हैं, और वहां से कंसिस्टेंटली जो मुनाफा बना पा रहे हैं वो लोग, बिकॉज़ ऑफ़ दिस काइंड ऑफ़ अ डेटा। तो आज हम क्या देखेंगे? हमको जो देखना है, हमने दो चीजें सीखी: बायर इनिशिएटेड ट्रेड, कि कितना सौदा आस्क पे हो रहा है, क्वांटिटी, और सेलर इनिशिएटेड ट्रेड, मतलब कितना लोग

बेच के जा रहे हैं बिड पे, और क्वांटिटी, राइट? तो ये हमको प्लॉट करना है। तो मैं जाके सर्च में डालूंगा बायर, और यहां पे अगर आप देखोगे, यहां पे दिखता है ऑर्डर बुक बायर इनिशिएटेड क्वांटिटी, ठीक है? आप एक बार ये नोट कर लीजिए, अगर आप चाहे, ऑर्डर बुक बायर इनिशिएटेड क्वांटिटी। ये हमें प्लॉट करना है। तो मैंने अप्लाई कर दिया उसको। और मैं एक और इंडिकेटर ऐड करूंगा। सेम चीज, मुझे बायर देखना है तो सेलर भी तो देखना पड़ेगा। तो मैं जाके प्लॉट करता हूं सेलर, ऑर्डर बुक सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी। तो आप इसको भी नोट कर सकते हैं: ऑर्डर बुक सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी। तो हम इसको भी टिक करते हैं और अप्लाई करते हैं। तो आप देखेंगे यहां पे दो इंडिकेटर मैंने ऐड किया, एक ऑर्डर बुक बायर इनिशिएटेड क्वांटिटी और एक ऑर्डर बुक सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी। ये दो चीजों को मैंने अपने चार्ट में ऐड कर दिया। तो ये अप्लाई करेंगे, तो ये दोनों चीज़ यहां पे ऐड हो गई। अब हम इसको थोड़ा सा रीडेबल बनाते हैं। तो यहां पर पहले तो मैं समझा देता हूं कि यह जो प्लॉट हुआ है वो क्या है। कलर थोड़ा चेंज करते हैं, ताकि आपको इजीली दिख पाए। तो मैं इसको थोड़ा सा डार्क ग्रीन बना देता हूं, ठीक है? और ये वाला जो है, इसको मैं रेड

बना देता हूं, ताकि समझ में आए कि ये बायर और ये सेल, ठीक है? तो अब ये जो है, ये वॉल्यूम नहीं है। ये जो आप लोअर पैनल पर देख रहे हैं, ये वॉल्यूम, जो हम ट्रेडिशनली देखते हैं चार्ट में, वो नहीं है। ये पूरा जो को-लोकेशन पे जो, मतलब लो लेटेंसी डेटा, या फुल डेप्थ ऑर्डर बुक डेटा, जो करेक्ट टर्मिनोलॉजी है, उसको हम देख रहे हैं। तो हम क्या देख सकते हैं, कि यहां पे कितने सौदे... ये क्या बता रहा है? जो ग्रीन वाला बार है, वो क्या बता रहा है? कितना क्वांटिटी सौदा आस्क पर ट्रेड हो रहा है। इसका मतलब है बायर इनिशिएटिंग, मतलब मार्केट, मार्केट या भाव बढ़ा के या IOC ऑर्डर, कितने लोग जाकर के आस्क पे सौदा लेके जा रहे हैं। ये क्या क्वांटिटी है? वो ये क्वांटिटी है, ठीक है? और ये पर मिनट का हिस्टोग्राम है। तो पर मिनट हम देख रहे हैं कि क्या क्वांटिटी ट्रेड हो रहा है। यह लोअर पैनल क्या बता रहा है? लोअर पैनल बता रहा है कि जो सेलर्स हैं, वो बिड पे बेच के जा रहे हैं। सो हो सकता है सेलर भाव कम करके देके जा रहा हो, या न्यू सेलर्स आ रहे हैं, या कोई मार्केट मार के बेच रहा है, या IOC ऑर्डर्स बिक रहे हैं, ठीक है? ये सारे कंडीशंस में अल्टीमेटली ट्रेड कहां हो रहा है? ट्रेड हो रहा है बिड पे। तो अगर वो हो रहा है, तो उसका टोटल क्वांटिटी कितना, और

कितना सौदा जो है वो बिड पे ट्रेड हो रहा है। तो अगर बिड पे ट्रेड हो रहा है, इसका मतलब है सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी है ये, ठीक है? तो हम यह दो चीजों को देख रहे हैं, कि बायर... हमको क्या देखना है? डिमांड सप्लाई कहां? तो बायर कितना अग्रेसिव है और सेलर कितना अग्रेसिव है। कहीं पे मार्केट मार के लोग सौदा लेके जा रहे हैं क्या? और अगर ऐसा हमको सिनेरियो मिलेगा, हमको क्या करना है? उसके साथ-साथ पार्टिसिपेट करना। ये तो हमारा ट्रेड है, ठीक है? तो अब ये दो चीजें हमने प्लॉट कर दी। बट ये दो अलग-अलग स्केल को रीड करना... अगर आप यहां देखोगे राइट साइड में, ये बड़ा क्वांटिटी 500 में बड़ा दिख रहा है, लेकिन ये तो अब ऊपर में 80,000 है जिसमें बड़ा दिख रहा है। तो ये अलग-अलग अगर हम चार्ट प्लॉट करेंगे, तो थोड़ा डिफिकल्ट होगा हमको रीड करने के लिए। तो हम क्या करेंगे? तो हम लोग ये दोनों जो डेटा है, उसको हम लोग मर्ज कर देंगे, ठीक है? वो कैसे करेंगे, आप ये ध्यान से देखें, क्योंकि अगर आपको ये करना है, तो आपको यही सेम स्टेप फॉलो करना पड़ेगा। तो यहां पे सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी में अगर मैं खाली होवर करूं, यहां पे तीन डॉट मुझे दिखता है। मैं उस पे जाके क्लिक करता हूं, और यहां पे दिख रहा है मूव टू एग्जिस्टिंग पेन अबव, मतलब ऊपर वाले पेन में उसको मूव कर दो। तो ये मैं क्लिक करूंगा। तो अब क्या हुआ? सेलर और बायर एक ही स्क्रीन में आ गए, एक ही पेन के अंदर आ गए। और इसको

थोड़ा रीडेबिलिटी के लिए मैं क्या करूंगा? वापस यहां पे सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी के सेटिंग्स में जाऊंगा। ये जो आइकॉन यहां पे दिख रहा है, इसमें मैं जाऊंगा और इसको लाइन चार्ट बना दूंगा, ठीक है? और सेम चीज, मैं ग्रीन वाले बार पर क्लिक करके इसके बायर के सेटिंग में जाके इसको भी लाइन टाइप बना दूंगा। अब थोड़ा रीडेबिलिटी आ गया। लेकिन अभी भी यहां पे आप देखोगे दोनों का स्केल अलग-अलग है। तो हमको स्केल को भी मर्ज करना पड़ेगा, ताकि कंपेरेबल चार्ट बन पाए, ठीक है? अभी दो स्केल दिख रहा है मुझे, एक बायर का, एक सेलर का है। यहां पे राइट साइड में अगर आप देखेंगे, यहां पे दो स्केल है, एक बायर है, एक सेलर है। तो अब मैं यहां पे राइट क्लिक करूंगा और मैं इसको सेलेक्ट करूंगा, मर्ज ऑल स्केल्स इनटू वन ऑन द राइट, ठीक है? तो वो स्केल पे हम राइट क्लिक कर रहे हैं, तो ये ऑप्शंस आ रहे हैं। उसके अंदर हम कर रहे हैं मर्ज ऑल स्केल्स इनटू वन ऑन द राइट। अब क्या हुआ? ये सिंगल स्केल बन गया, एक ही स्केल में। अब हम कंपेयर कर सकते हैं बायर और सेलर को। ये हमने क्यों किया? क्योंकि हमको कंपेयर करना है कि बाय ज्यादा है कि सेल ज्यादा है। तो हमको एक स्केल पे तो लेके आना पड़ेगा उसको, और एक रीडेबल डेटा बनाना पड़ेगा। तो हमने ये डेटा यहां पे बना दिया। अब इसी को आप एक बार करके, और आप क्या कर सकते हो? यहां पे जाके आप उसको सेव कर सकते हो। जैसे मेरा तो ऑलरेडी

सेव्ड है, बट फिर भी मैं अगर सेव दबाऊं यहां पे, तो आपको हर बार ये जाके क्रिएट नहीं करना पड़ेगा, और हर बार आपको जाके मर्ज नहीं करना पड़ेगा। अब मैं यहां पे अगर जाऊंगा और मैं लोड चार्ट लेआउट पे करूंगा, तो मेरे को दिख रहा है कि यहां पे बायर टू सेलर इनिशिएटिव का ये जो मेरा लेआउट है, वो सेव्ड है ऑलरेडी, ठीक है? इस तरह से मैं सर्च भी कर सकता हूं। तो मैं यहां पे अगर जाऊं, अगर मैं, लेट्स से, मेक अ कॉपी करूं, तो आप यहां पे एक नाम दे सकते हैं। तो मैं लिख रहा हूं बायर सेलर इनिशिएटेड ट्रेड, ठीक है? और मैं इसको सेव कर सकता हूं। अगर मैंने इसको सेव कर दिया, तो आप देखो यहां पे, अब जब मैं लोड चार्ट लेआउट पे जाऊंगा, मेरे को यह दिख रहा है, बायर टु सेलर इनिशिएटेड ट्रेड, राइट? तो मैं जब भी... मैं इसको फेवरेट पे भी रख सकता हूं। तो जब भी मैं जाऊंगा यहां पे, सीधा जाके क्लिक करूंगा, ये चार्ट खुल जाएगा। मैं आपको दिखाता हूं, अगर लेट्स से मैंने ये बंद भी कर दिया, मैं यहां पे जाके लोड चार्ट लेआउट पे जाता हूं और इसको क्लिक करता हूं, तो क्या होगा? जो मैंने प्लॉट किया था, वो वापस खुल जाएगा। तो आपको सिर्फ वन टाइम ये चार्ट लेआउट क्रिएट करना है और फिर आप उसको सेव कर दीजिए। जब भी आपको चाहिए, तब आप वो चार्ट लेआउट वापस से प्लॉट कर पाएंगे। अब हम समझते हैं और देखते हैं कुछ एक्चुअल ट्रेड, जो हमने, हमारी टीम जो कंटीन्यूअसली

इस पर रिसर्च करके खुद रहती है। तो जो एक्चुअल जो ट्रेड थोड़े बहुत उन्होंने किया है, तो वो हम लोग देखते हैं, कि कहां-कहां पे, किस तरह से हम इसको एग्जैक्टली यूज़ कर सकते हैं, ठीक है? तो पहले मैं ये समझाता हूं। जब हमको दिख रहा है कि रेड लाइन अगर ऊपर है, इसका मतलब क्या है? कि सेलर बहुत अग्रेसिवली जाकर के बिड पे बेच के जा रहा है। और अगर ग्रीन लाइन ऊपर है, इसका मतलब क्या है? कि बायर अग्रेसिवली आस्क पे खरीद के जा रहा है। सिंपल है एकदम। तो अब हम देखते हैं, और मैं बताता हूं इसको ट्रेड हमें एग्जैक्टली करना कैसे है। ये Nifty का डाटा है हमारा, और ये लास्ट डे, मतलब जो कल 16 सितंबर को जो Nifty था, उसका हमने डाटा प्लॉट किया। अब जनरली हम इसको कैसे यूज़ करते हैं? मैं कैसे, मतलब मेरी टीम कैसे यूज़ करती है, और बहुत सारे जो दिग्गज ट्रेडर्स है, जो ये डाटा हमारा बहुत अग्रेसिवली यूज़ करते हैं, वो लोग कैसे यूज़ करते हैं, थोड़ा मैं उसके ऊपर आपको इनसाइट देता हूं। तो जब हमको ट्रेड लेना है, तो ट्रेड कहां पे लेना है? सबसे पहली बात तो हमको देखना है कि कहीं पे कोई कंसोलिडेशन... सो चार्ट्स, आई थिंक, आपको सबको रीड करना आता होगा, नहीं तो चार्ट्स पे दुनिया भर का YouTube पे भी कंटेंट है, आप अगर खोजोगे, आपको बहुत सारे कंटेंट मिल जाएंगे, जहां से आप सीख सकते हो बेसिक चार्ट्स को, एटलीस्ट। तो अगर आप यहां देखोगे, तो हम क्या बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं कंसोलिडेशन पे, ठीक है? तो यहां पे ये जो पूरा एरिया है, यहां पे बहुत

बड़ा कंसोलिडेशन Nifty में देखने को मिला। बाजार साइडवेज था, कोई ज्यादा एक्टिविटी नहीं हो रही थी। और इस तरह के कंसोलिडेशन के बाद जब कोई ब्रेकडाउन होता है, ठीक है? तभी तो हमको देखना है कि ये जो ब्रेकडाउन हुआ है, वो सस्टेन करेगा कि नहीं करेगा। तो पहला पॉइंट क्या है? पहला पॉइंट है कि हमको देखना है कि कहां पे कंसोलिडेशन है। जरूरी नहीं है वही देखना है, मैं एक-दो एग्जांपल उसके अलावा भी दिखाऊंगा, बट जो सबसे ज्यादा, मतलब ऑप्टिमल ट्रेड है, वो है कि आपको खोजना है कहां पे कंसोलिडेशन है। अब Nifty, BankNifty तो हम पूरे दिन चार्ट लगा के देख रहे हैं। तो आपने चार्ट प्लॉट किया और आपने देखा कि यहां पे कंसोलिडेशन, Nifty कहीं नहीं जा सकता। 1 घंटा, 2 घंटा हो गया, Nifty कहीं नहीं जा सकता। और यह साइडवेज एक मूवमेंट बन गया Nifty में, और बाजार पूरा का पूरा साइडवेज है, कहीं मूवमेंट ही नहीं। फिर आपने देखा अचानक से कि ये तो टूटना चालू हो गया। अब मुझे क्या जानना है? कि ये जो ब्रेकडाउन यहां पे आ रहा है, जब इस समय पे जब ये ब्रेकडाउन यहां पे आ रहा है, या यहां पे जब हम देखें कि धीरे-धीरे फिर थोड़ा सा पुलबैक आया और फिर अल्टीमेटली यहां ब्रेकडाउन आ रहा है, हो सकता है कि ये यहां पे गया और फिर वापस ऊपर चला जाए, ठीक है? तो ये ब्रेकडाउन कब सस्टेन होगा? यह ब्रेकडाउन तब सस्टेन होगा, जब बहुत सारे सेलर्स आने चाहिए सिस्टम में, और बाजार में

लोग मार्केट करके जाकर के बेच के जाए। ऐसा हमको सिचुएशन चाहिए। तो हमको ये देखना है कि वो सिचुएशन हो रहा है क्या, कि जब ब्रेकडाउन हुआ, वहां पे ये जेन्युइन ब्रेकडाउन है, सेलर सही में बढ़ रहे हैं कि नहीं बढ़ रहे। और सेलर्स बढ़ने का मतलब क्या है? कि बिड पे लोग बेच के जा भी रहे हैं कि नहीं जा रहे। अगर बिड पे लोग बेच के ही नहीं जा रहे, हो सकता है कि ब्रेकडाउन हुआ, लेकिन अग्रेसिवली बायर आस्क पे लेके जा रहे हैं, तब उसका मतलब क्या? ब्रेकडाउन फॉल्स है। तो आप सोचोगे, मैंने तो टेक्निकल एनालिसिस के हिसाब से बहुत अच्छा ट्रेड लिया ब्रेकडाउन पे, बट मेरा तो स्टॉप लॉस ही होता है। क्यों होता है? क्योंकि हो सकता है जब आप बेच रहे थे, तब तो लोग मार्केट में खरीद के लेके जा रहे थे, और ये डाटा आपको पता ही नहीं था, राइट? तो अब यहां पे हम क्या कर रहे हैं? जब ब्रेकडाउन हो रहा है, कोई एक कंसोलिडेशन हुआ और उसके बाद जब ब्रेकडाउन हो रहा है, तब हम देख रहे हैं कि ये ब्रेकडाउन में सेलर्स क्या कर... अगर सेलर्स बढ़ रहे हैं, तो फिर मेरा ट्रेड, राइट? अब यहां पे आप देखिए, ये जो पूरा कंसोलिडेशन था, इसमें कोई बायर, सेलर्स कहां थे? कुछ भी नहीं था, कोई अग्रेसिव बाइंग सेलिंग आपको दिख ही नहीं रहा है। यहां पे थोड़े सेलर्स बढ़े, जहां पे रेड थोड़ा बड़ा स्पाइक आया, ठीक है, लेकिन यहां पे प्राइस एक्शन कुछ ज्यादा नहीं है अभी तक। और यहां पे फाइनली जब हम देख रहे हैं कि ये पूरा कंसोलिडेशन में ब्रेकडाउन आ रहा है, तब आप

देखिए क्या हुआ। ये जो रेड लाइन है, वो मैसिवली इनक्रीज हो गया, राइट? यहां पे, ये वाले कैंडल पे, ये वाले कैंडल पे, जब ब्रेकडाउन हुआ, प्राइस टूटा, और मैसिवली... आप ये देखो, यहां पे क्या सेलर्स थे? कुछ भी नहीं थे। और यहां पे देखो, आप कितने बड़े सेलर्स आ गए, मैसिव सेलर्स। तो क्या हुआ? ये पॉइंट पे, ये जो कैंडल आपको दिख रहा है ना, मैं थोड़ा सा इसको ज़ूम करता हूं ताकि ये क्लियरली आपको दिख पाए। ये जो कैंडल दिख रहा है, ये पॉइंट पे जब बाजार आया, जब कंसोलिडेशन था, ब्रेकडाउन हुआ, ये पॉइंट पे जब बाजार आया, ये वाले पे, तब बहुत बड़ा क्वांटिटी लोग फाइनली बोले कि यार, ये तो अब जाने वाला है, राइट? लोग, मतलब कोई भूत नहीं है जो आके ट्रेड कर रहा है। बट मार्केट एज अ होल... एक आदमी, ऑपरेटर, बाजार को ऑपरेट नहीं कर सकता, बाजार बहुत बड़ा है, ठीक है? लेकिन मार्केट एज अ होल आया, और मार्केट में सब लोग आए और बोले कि नहीं यार, यह तो गया, यह तो अभी बेच के... ठीक है? तो लोगों ने आकर के बिड पे बहुत बड़ा क्वांटिटी... ये बड़ा क्वांटिटी कैसे पता चल रहा है मुझे? ये देखो, यहां पे इतना बड़ा क्वांटिटी यहां पे लोग बेच के चले गए। अब जैसे मुझे पता चला, कि जब मैं देख रहा हूं कंसोलिडेशन है, मैं ये चार्ट खोल के बैठा हूं, और मैं देख रहा हूं, अब तो भाई सेलर्स आ गए बाजार में, और सेलर्स आ के अग्रेसिवली

बेच रहे हैं। आपको क्या करना है? बस उसी समय आपको जाकर के यहां पे स्टॉप बनवाना है, राइट? और ऑब्वियसली छोटा स्टॉप लॉस, स्कैल्पिंग में स्टॉप लॉस वगैरह में मुझे सिखाने की जरूरत नहीं है, बहुत सारे वीडियोस आपको उस पे भी मिलेंगे। आपको छोटा सा स्टॉप लॉस रखना है। प्रीवियस स्विंग हाई का आप स्टॉप लॉस रख लीजिए। और यहां पे मैं क्यों बेच रहा हूं? इसलिए बेच रहा हूं क्योंकि बायर, सेलर्स जो है, वो अग्रेसिवली जाके बिड पे बेच के चले गए, और मुझे दिख रहा है क्वांटिटी कितना हो गया। जो पहले 7-8,000 क्वांटिटी ट्रेड हो रहा था... आप यहां पे देखिए राइट स्केल पे, यहां पे जो जनरल क्वांटिटी कितना ट्रेड हो रहा था, राइट साइड में आप देखिए, ये जो स्केल दिख रहा है यहां पे 7,000, ये जो स्केल यहां पे है, 7-8,000, 10 क्वांटिटी ट्रेड हो रहा था, यहां पे क्या हो गया? 6,000 क्वांटिटी सीधा का सीधा किसी ने बिड पे बेच दिया, कंटीन्यूअसली बेचे जा रहे, राइट? तो छह गुना हो गया वॉल्यूम बिड पे, आस्क पे नहीं, बिड पे। तो जब इस तरह के अग्रेसिव सेलर्स आ रहे हैं, और बहुत सिंपल, पहले अगर इतने बड़े सेलर्स अगर अग्रेसिवली आ रहे हैं, इसका मतलब है कि यहां से ब्रेकडाउन जो है वो सस्टेन होने वाला है, और मुझे इसमें एक सेल ट्रेड लेना चाहिए। तो यहां पे आप देखेंगे, तो ये कैंडल के आसपास आपको सेल ट्रेड मिला, और कंटीन्यूअसली बाजार नीचे जाता जा रहा है, जाता जा रहा है। हमको कब एग्जिट करना

है? एग्जिट के लिए तो बेसिकली आप अपना स्टॉप लॉस भी ट्रेल करते जाए। एक तो वो मेथोडोलॉजी है ही। और अगर आप देखोगे, मैं थोड़ा सा इसको ज़ूम इन करता हूं ताकि और मैं आगे देख पाऊं, यहां तक भी कंटीन्यूअसली बड़े सेलर्स ही आ रहे हैं। खाली ये पॉइंट है जहां पे फाइनली बड़े बायर्स आए, ठीक है? तो एक तो तरीका है कि हम बेचने के बाद, थोड़ा सा और नीचे गया, पार्शियली प्रॉफिट बुक करें, और फिर राइड करते रहे, स्टॉप लॉस को ट्रेल करते रहे। वो जो जनरिक थ्योरी है, वो तो रहेगा ही। और अगर हमको यह इंडिकेशन से जानना है कि अब भाई कौन सा पॉइंट है जहां पर बायर्स अब अग्रेसिव होना चालू हो गए, क्योंकि परपेचुअली तो नहीं गिरता रहेगा, कहीं ना कहीं तो बायर्स भी आएंगे, तो हम देख सकते हैं कि यहां पे कोई बहुत बड़ा बायर तो था नहीं, बहुत छोटा बायर्स है। यहां पे देखिए, फिर से सेलर्स ऊपर आना चालू हो गए, फिर से सेलर्स ऊपर आना चालू हुए, यहां पे भी सेलर्स ऊपर है, यहां पे भी सेलर्स ऊपर है, खाली ये पॉइंट हुआ जहां पे बायर्स ऊपर आना शुरू हो गए। तो बस, अब हमें पता है कि ये पूरा हमने फॉल राइड कर लिया, अब यहां पे हमको कुछ बेचना नहीं है, और हमें अपना सौदा काट लेना चाहिए। पुलबैक में बहुत बार लोग बेचने की चेष्टा करते हैं, वह नहीं करना चाहिए। और हमें पता है कि यहां पे अब ट्रेंड चेंज हो गया, क्योंकि बायर्स जो है वो अब बढ़ना शुरू हो गए, तो अब हमें और नहीं बेचना है। और ये जो ब्रेकडाउन था, वो ब्रेकडाउन पे हमने पार्टिसिपेट कर लिया, और काफी अच्छा फॉल, अगर आप देखोगे, ये जो पॉइंट

जहां से सिग्नल आ रहे हैं, वो पॉइंट क्या है? ये जो पॉइंट है, रफली 17,650 से लेकर के, और फॉल तो हुआ 520 तक, बट रफली आपको कम से कम 560, 750, कुछ तो, इतना तो आपको एटलीस्ट मिला होगा, अगर आप ये पूरा ट्रेड को राइड करते हैं। अब यही चीज जो है, वो हम ऑप्शन में भी कर सकते हैं। तो मैं अगर आपको ऑप्शन दिखाऊं, कि 22 सितंबर 2022 का 17,500 का जो पुट ऑप्शन था, ठीक है? मुझे तो ऑप्शन में ट्रेड लेना है, तो मैं या तो फ्यूचर में देख के भी ये ट्रेड कर सकता हूं, या हो सकता है मैं यही ट्रेड को ऑप्शन में लेने की कोशिश करूं। तो अगर मैं ये ट्रेड को ऑप्शन में लूंगा, तो मुझे क्या देखना है? मैंने तो पुट प्लॉट किया है, तो पुट में मुझे अब सेलर नहीं देखना है। पुट में मुझे देखना है बायर कितने आ रहे हैं। जो पुट मैं खरीदना चाहता हूं, वो पुट, पुट मतलब पहले ही हो गया मंदी। लेकिन मुझे देखना है कि पुट में कितने बाय, बाय है। तो यह जो कंसोलिडेशन था पुट में, यह आप देखिए, पूरा का पूरा जो साइडवेज जा रहा था पुट ऑप्शन का प्राइस, इसके आसपास यहां पे ब्रेकआउट हुआ। ये पॉइंट है जहां पे ब्रेकआउट हुआ, राइट? ये जो एरिया है, इस एरिया में ब्रेकआउट हुआ। और आप यहां पे वॉल्यूम, बायर इनिशिएटेड ट्रेड देखिए। मतलब बायर इनिशिएटेड का मतलब है कि जो लोग आस्क पे खरीद के चले गए, वो ट्रेड कितना है? तो

यहां पे मैसिवली इनक्रीज हो गया, यह जो ट्रेड है। और फिर ग्रेजुअली, अगर आप देखोगे यहां पर, तो बहुत ही क्लियर सिग्नल था। इतना बड़ा बाय क्वांटिटी इमर्ज होता है। यहां पर भी आपको बायर्स दिख रहे हैं सिग्निफिकेंटली हायर, राइट? इतना बड़ा बाइंग क्वांटिटी रिसेंटली देखने नहीं मिला था। तो आपको पता चलेगा कि ये जो कंसोलिडेशन है, वो मैच्योर हो चुका है और ये सस्टेन होने वाला है। क्यों? क्योंकि बायर्स बहुत ज्यादा अग्रेसिव है, और फिर रैली चलता चला गया। यहां पे फिर से बायर्स सुपर अग्रेसिव हो गए, रैली चलता चला गया। और फाइनली यह जो रैली आपने लगभग यहां पकड़ा होगा 96 के प्राइस पर, वो फाइनली कब बड़े सेलर्स आए? यहां पर आपके बड़े सेलर्स आए। मतलब आपने अगर लेट से एग्जिट किया, यह सेलर आने के बाद भी, तो भी लगभग 145 के प्राइस के आसपास आपने एग्जिट किया। और ओवरऑल ₹170 तक का भाव, 95-96 का जो ऑप्शन चल रहा था, वो ₹170 हो गया इंट्राडे में, और कम से कम 145 तक तो आपको बहुत क्लियर सिग्नल था कि यहां पे आपको जाकर के अपना मुनाफा बांधना है। तो हम क्या ट्रेड की बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं 145 बाय 96, तो लगभग 51% ऑप्शन का प्राइस में जंप आ गया, राइट? और हमने यह कैसे किया? खाली डिमांड सप्लाई, जो सबसे सिंपल चीज है, जब आप पहले दिन आकर के

ट्रेड करने की कोशिश करते हैं, तब आपको लोग बताते हैं कि बाजार जो है वो डिमांड सप्लाई का गेम है। बस यही डिमांड सप्लाई का करेक्ट डाटा अगर हम ट्रैक कर पाए, तो पूरा ये जो गेम है वो हमारे फेवर में आ जाएगा। कोई कॉम्प्लिकेटेड थ्योरी, ऑप्शन का कॉम्प्लिकेटेड थ्योरी को, हो सकता है जानने की जरूरत भी ना पड़े। बहुत सिंपल, जो कि बायर बढ़ रहे हैं, तो मैंने जाकर के पार्टिसिपेट कर लिया, इंट्राडे में ट्रेड लिया। क्या मार्जिन लगेगा मेरा? ₹96 का ऑप्शन है। ₹96 का ऑप्शन, मल्टीप्लाई बाय 50, एक लॉट का ₹5,000 का मेरा इन्वेस्टमेंट है। तो छोटा सा तो इन्वेस्टमेंट है। वहां पे जाके मैंने 10 लॉट, पांच लॉट, जो भी मेरी कैपेसिटी है, खरीदा, और उसको मैं ट्रेल करता जा रहा हूं, और खैर, ये खाली ये डिमांड सप्लाई के बेसिस पे मैं जाकर के अपना ट्रेड ले पा रहा हूं। तो हम एक-दो एग्जांपल और देखते हैं। अगर यही चीज हम BankNifty में देखें, तो मैं दो-तीन एग्जांपल दिखाता हूं, ताकि आप भी थोड़ा हैबिचुएट हो पाए इस चीज से, कि इसको हमें यूज़ कैसे करना है। तो मैं BankNifty का फ्यूचर देखता हूं फिलहाल, कि BankNifty का फ्यूचर किस तरह से बिहेव कर रहा था। तो यहां पे अगेन अगर हम देखें, हमको क्या खोजना है? हमको खोजना है, पहले तो कंसोलिडेशन होना चाहिए। ये हमको पहले चार्ट पे देखना है। तो ये कंसोलिडेशन हमको दिख रहा है यहां पे, ये कंसोलिडेशन था। अब

क्या हुआ? यहां पे जब ब्रेकडाउन आना चालू हुआ, तब मुझे चेक करना है कि ये ब्रेकडाउन जेन्युइन है कि नहीं है? तो जेन्युइन कैसे पता चलेगा? जब सेलर्स बहुत ज्यादा बढ़ना शुरू हो जाए। तो यहां पे हम क्या देख रहे हैं? तो मैं इतना ही एरिया लेके आता हूं। ये जो कंसोलिडेशन था, अब उसके बाद जब ब्रेकडाउन आना शुरू हुआ, ये देखिए, सेलर्स बढ़ना शुरू हो चुके थे, राइट? यहां पे सेलर्स बढ़ना शुरू हो गए। तो मुझे पता है कि अब यह जो ब्रेकडाउन है, वो जेन्युइन है, जहां पर क्वांटिटी, जो सेलर्स का जो एवरेज क्वांटिटी था 2,200 के आसपास, वो अब कितना हो गया? 8,000-8,500, मतलब 4x बढ़ गया सेलर। 4x क्वांटिटी सेलर्स बढ़ गए, और वो आकर के अब बेचना शुरू कर चुके हैं, इस लेवल के आसपास। क्या लेवल है ये? 41,000। 41,000 के आसपास जब बाजार था, तब हमने देखा कि सेलर्स जो थे वो फोर टाइम्स बढ़ गए थे, जो बिड पे बेच के जा रहे हैं। वो वाले सेलर्स, जो मार्केट करके बेच के जा रहे हैं, वो फोर टाइम्स बढ़ गए। तो इसका मतलब है ये ब्रेकडाउन जेन्युइन है, और इसको हमें पार्टिसिपेट करना चाहिए। जब मैं यहां ट्रेड लूंगा, तो क्या होगा मेरा ट्रेड? मेरा ट्रेड होगा, ये जो प्रीवियस स्विंग हाई दिख रहा है, 100 पॉइंट लगभग, इसका स्टॉप लॉस लगा लूं और बेचूं। अब आप यहां पे देखिए क्या हुआ? बिग टाइम सेलर्स, बिग टाइम सेलर्स, बिग टाइम सेलर्स, कंटीन्यूअसली सेलर्स का क्वांटिटी मैसिव। यह पहला पॉइंट

था जहां मार्जिनली थोड़ा सा बायर्स हमको उससे ज्यादा दिखा, तो यहां पे मैं थोड़ा बहुत पार्शियल प्रॉफिट बुक करूंगा। और फाइनली ये पॉइंट है, या ये पॉइंट है, जहां पे, ये जो एरिया है, यहां पे बायर्स अब बढ़ना शुरू हो गया, और ये जो पूरा फॉल था वो कटना शुरू हो गया। तो ये जो पूरा हमारा 41,000 के आसपास का ट्रेड था, से लेकर के 40,650 लगभग तक कोई सिग्नल नहीं आया कि बायर बढ़ जाए, और वो पॉइंट था जहां पे अब आपको बाजार ने बताया, या ये डाटा ने बताया, कि अब लोग आस्क पे खरीद के जा रहे हैं। मतलब अब ये जो गिरावट वाला जो पूरा ट्रेड था, वो खत्म। और क्या हुआ? उसके बाद आप देखो बाजार स्लाइटली ऊपर चला गया, साइडवेज हो के बंद हो गया, ठीक है? तो कितना क्लियर सिग्नल है। ये ब्रेकडाउन, कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकडाउन। जैसे ब्रेकडाउन हुआ, हमको क्या करना है? में जाके देखना है कि बायर सेल इनिशिएटेड क्या है? यहां पे क्या दिखा? लगभग जो पहले 2,000 सेलर्स हुआ करते थे, वो हो गए 8,000, चार गुना सेलर्स बढ़ गए। जैसे ये दिखा, हमने जाकर के बेच दिया। अब हमको क्या देखना है? ये हम पूरा ट्रेड राइड करते जाएंगे, स्टॉप लॉस ट्रेल करते जाएंगे। अब जब बायर्स बढ़ना शुरू हुए, जो ये पॉइंट है, जहां पे बायर सेलर से भी ज्यादा बढ़ना शुरू हो चुके, जब यह पॉइंट आएगा, तो हमको अपना सौदा काट देना है, और

मैं जनरली रिकमेंड करूंगा, जब आपको थोड़ा पैसा मिल रहा है, थोड़ा पार्शियली प्रॉफिट बुक कर लीजिए, ताकि आप अब नुकसान नहीं करेंगे, और वो जो पूरा मनी मैनेजमेंट का थ्योरी है, उसके साथ तो बिल्कुल हमें बने रहना चाहिए। तो अब इसी में मैं एक तो आपको और एग्जांपल दिखाता हूं। ये तो ब्रेकडाउन का एग्जांपल है। एक-दो थोड़ा रैली का एग्जांपल भी देखते हैं, बिकॉज़ खरीदने वाला सौदा थोड़ा इजीली समझ में आता है। तो मैं क्या करता हूं? 14 सितंबर को जो हमने कुछ, जहां पे ये सिमिलर ट्रेड देखा था, उसकी मैं बात करता हूं। तो यहां पे अगर आप देखोगे, ये 14 सितंबर का BankNifty का डेटा है, ठीक है? अगेन, हमने जो बात किया था, क्या बात किया था? पहले हमको क्या खोजना है? कंसोलिडेशन। कहां पे कंसोलिडेशन हमें देखने को मिल रहा है? आप ये देखो, यहां पे BankNifty साइडवेज था, कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है, एक्टिविटी नहीं हो रहा है। और BankNifty लगभग 9:50 से लेकर के 10:10 बजे तक साइडवेज था, कोई एक्टिविटी नहीं है, एकदम ऑलमोस्ट साइडवेज मूवमेंट पे है, ठीक है? अब हमने क्या देखा? इनफैक्ट यहां पे ही अगर आप देखोगे, लगभग 9:50 से लेके यहां तक साइडवेज था। और इसके बाद हमने यहां पे क्या ऑब्जर्व किया? अब Nifty, BankNifty तो आप दो चार्ट एनी टाइम खोल के रख सकते हो, और आपके लिए बहुत सिंपल है ये ट्रैक करना। यहां पे हमको क्या दिख रहा है? लगभग 1,500-1,600 बायर्स

आस्क पे खरीद के जा रहे थे। लेकिन यहां पे क्या हुआ? अचानक से 11,000। तो हम कहां 2,000-1,500 की बात कर रहे हैं और कहां 11,000, मतलब मैसिव एक्सपेंशन हो गया। कितने बायर्स ज्यादा? छह गुना, सात गुना बढ़ गया, और छह-सात गुना ज्यादा बायर्स अब आने लगे, जो आस्क पे सौदा लेकर के जा रहे हैं। मतलब बायर्स इनिशिएटेड ट्रेड सिक्स-सेवन टाइम्स इनक्रीज हो गया। तो ये जो ब्रेकआउट है यहां पे, ये आपको समझ में आएगा कि ये जेन्युइन है। ये क्यों जेन्युइन है? क्योंकि यहां पे बायर सिक्स-सेवन टाइम्स इनक्रीज हो गए, और आप यहां पे बेसिकली सौदा बनाओगे, तो BankNifty 40,850 के आसपास। और फिर आप उसके बाद देखिए, आपने ट्रेड ले लिया, अब बायर्स कंटीन्यूअसली एक्सपैंड होते जा रहे हैं, एक्सपैंड होते जा रहे हैं, कहीं पे भी सेलर्स आ ही नहीं रहे, कहीं पे भी सेलर्स आ ही नहीं रहे, और कंटीन्यूअस एक्सपेंशन है। हां, कौन सा पॉइंट है जहां पे सेलर आया? ये वाला पॉइंट है जहां पे सेलर आया, मैसिव सेलर्स आए। ये पॉइंट क्या है? 41,400। तो हमने सौदा कहां पे बनाया था? अगर ये डाटा हम देख रहे हैं, सौदा था 40 से लेकर के, कहां पे फाइनली एग्जिट आ रहा है? एग्जिट आ रहा है 41,400।

मतलब हम क्या बात कर रहे हैं? 550 पॉइंट BankNifty इंट्राडे में। कैसे? सिर्फ बायर सेलर इनिशिएटेड का सौदा देख के हम 550 पॉइंट का रैली राइड कर सकते हैं। इस तरह का एक बेसिकली ये ट्रेडिंग सिस्टम स्कैल्पिंग के लिए फॉर्म हो सकता है। तो ऑब्वियसली इसका अगर मैं कॉल ऑप्शन लेने जाऊंगा, तो जब यहां पे 41,000 का कॉल खरीदूंगा मैं उस समय पे, तो देखते हैं 41,000 के कॉल में क्या मूवमेंट हुआ। 41,000 का जो कॉल ऑप्शन है, उसको मैं 14 सितंबर में जाता हूं, ठीक है? तो यह कंसोलिडेशन था कॉल ऑप्शन में, यह कंसोलिडेशन था, और फाइनली हमने देखा यहां पर मैसिव एक्सपेंशन हो गया, ठीक है? यहां पे भी हुआ और आपका ट्रेड भाव टू भाव कटा। पहले तो यहां हुआ, फिर भाव टू भाव ट्रेड कट गया, फिर वापस यहां पे हुआ, जब मैसिव एक्सपेंशन होना शुरू हुआ। जो एवरेज बायर्स थे 1,100, वो कितने हो गए? वो हो गए 9,500। तो यहां पे हम सौदा फिर से लेंगे, राइट? यहां पे हम सौदा बनाएंगे, क्योंकि कंसोलिडेशन था और फिर ब्रेकआउट आ रहा है, और ब्रेकआउट में बायर्स कंफर्म कर रहे हैं कि ये ब्रेकआउट जेन्युइन है। और ये जो सौदा है, ये लगभग क्या, क्या प्राइस पे? 445 के आसपास में हम लोग यहां पे सौदा बनाएंगे, और कब जाकर के सेलर्स हमको सबसे ज्यादा देखने

को मिला? यहां पे, 550। तो हम क्या रिटर्न की बात कर रहे हैं इसमें? 550 डिवाइडेड बाय 445, तो लगभग 23% ऑप्शन का हमारा भाव बढ़ गया, और बीच में तो उसके भी ऊपर गया था। लेकिन एटलीस्ट ट्रेड टू ट्रेड में अगर हम देखें कि कहां लिया, कहां बेचा, तक में 23-24% का इंट्राडे में मुझे ऑप्शन प्रीमियम के ऊपर रिटर्न मिल रहा है, एक ही दिन में। तो इस तरह का सौदा बेसिकली आप बायर और सेलर इनिशिएटिव ट्रेड के ऊपर बना सकते हैं। अगर मैं एक ट्रेड बताऊं जहां पे जरूरी नहीं है कंसोलिडेशन, बट हम लोग, हो सकता है कि इन जनरल भी मार्केट ओपनिंग के समय... अगर आपने मेरा पहले भी कोई वेबिनार देखा है, जहां मार्केट ओपनिंग की मैं काफी चर्चा करता हूं, बिकॉज़ मेरा ये वन ऑफ द फेवरेट ट्रेड मार्केट ओपनिंग भी है। तो एक सौदा जो हमने देखा था थोड़े दिन पहले, वो था Maruti पे। Maruti का अगर हम एक कॉल ऑप्शन देखें, 9,100 का, थोड़े दिन पहले, तो मैं एक एग्जांपल दिखा रहा हूं कि यही चीज आप स्टॉक्स में भी कर सकते हैं। और 14 सितंबर को ये वाला जो मूव था, तो ये 14 सितंबर, अगर आप देखोगे यहां पे, लगभग बाजार जब खुल रहा है, तो सॉरी, नॉट 14 सितंबर, आई थिंक 15 सितंबर था वो। तो 15 सितंबर को हम देखते हैं,

राइट, ये है। सो जब बाजार ओपन हुआ, ये वाला पॉइंट है जहां पे बाजार ओपन हुआ, तो हो सकता है कंसोलिडेशन जो था वो प्रीवियस डे था। तो अगर आप देखोगे, ये जो कंसोलिडेशन था Maruti में, वो पहले दिन था, उसके पहले वाले दिन, और जैसे बाजार खुला, Maruti का 9,100 के कॉल में मैसिव बायर्स आना शुरू हो गए। जो एवरेज क्वांटिटी पहले 500-400 होता था, वो 20,000 हो गए, राइट? तो आपको ये कैसे पता चलेगा? ऑब्वियसली आपने स्क्रीन देखा, और स्क्रीन पे देखा Maruti ऊपर है, 1-2% या 1% ऊपर है। तब आप जाकर के हो सकता है चेक कर रहे हो कि ये कंसोलिडेशन में था और यहां पे एक ब्रेकआउट आ रहा है। तो खुलते साथ ही इसमें ट्रेड था। लगभग 195 के आसपास का ये सौदा था, और आप देखोगे कंटीन्यूअसली पूरे दिन में कहीं पे भी जाकर के बेसिकली कोई बड़ा सेल ऑफ आया ही नहीं। मतलब अब ये तो एग्जिट सिग्नल ही नहीं है इसमें, देखा जाए तो कोई भी। लेकिन फिर भी अगर मैंने यहां पे खरीदा, तो ये पूरा रैली मुझे मिला, और मनी मैनेजमेंट के थ्रू बेसिकली हम इसको पार्टिसिपेट कर सकते हैं। और एग्जिट का तो कोई सौदा आया ही नहीं कहीं पे भी, तो ऑब्वियसली हमको पूरा दिन तो हम नहीं रखेंगे, तो हम अपना स्टॉप लॉस ट्रेल करते जाएंगे, करते जाएंगे, कहीं तो जाके वो ट्रेलिंग स्टॉप लॉस कट जाएगा और मुनाफा बन सकता है। तो ये जो 195 का ऑप्शन है, वो ₹400

हो गया। ₹400 तक ये ऑप्शन चला गया, मतलब डबल हो गया इंट्राडे ऑप्शन। तो आपको पूरा 100% तो रिटर्न नहीं मिलेगा, लेकिन आपने लेट्स से 50% भी कमाया उसमें से, तो भी एक काफी अच्छा रिटर्न इस तरह से ट्रेड से हम खोद सकते हैं। तो मैं समराइज करता हूं इसको। हमने क्या समझा, क्या सीखा? तो ऑर्डर बुक का जो डाटा है, वो काफी इंपॉर्टेंट डाटा है। इंस्टीट्यूशंस, बड़े प्रॉप बुक, और जितने भी HNI ट्रेडर्स हैं, जो, जिनके पास बहुत बड़ा पर्स है, करोड़ों रुपया खर्चा कर सकते हैं इस तरह का डाटा बनाने के लिए, वो लोग तो ट्रेड करते ही हैं इसके ऊपर। बट रिटेल को कभी एक्सेस नहीं था। अब हमने एक एफर्ट लिया है, जहां पे इस तरह के डाटा हम रिटेल को भी दे पाए, का हमने एक इनिशिएटिव लिया। और यहां पे ये जो डाटा है, वो आप अगर देखोगे, तो बहुत सिंपल कांसेप्ट है, डिमांड सप्लाई। जो हम पहली दिन बाजार में, आप किसी भी ट्रेनर के पास जाओगे, आपको पहला दिन सिखाएगा बाजार कैसे चलता है, ट्रेडिंग कैसी होती है, तो डिमांड सप्लाई मिलती है। तो डिमांड सप्लाई को हम बेसिकली एक अलग तरीके से ट्रैक कर रहे हैं, कि ओल्ड स्कूल जो हम स्क्रीन्स देखते थे, बिड, उससे कुछ नहीं होने वाला है, आज का जमाना काफी आगे निकल गया। तो हम सिंपल रख रहे हैं, लेकिन हम दूसरा तरह का डाटा देख रहे हैं, कि आस्क पर कितना सौदा हो रहा है वो अलग देख रहे हैं, बिड पे कितना सौदा हो रहा है वो अलग देख रहे हैं। और इसको बायर सेल इनिशिएटेड

ट्रेड बोलते हैं। और इसको हम चार्ट पे प्लॉट कर रहे हैं। जब भी हमको कोई कंसोलिडेशन दिखता है, उसके बाद ब्रेकआउट होता है, तो मैं वेरीफाई कर रहा हूं कि ये जो ब्रेकआउट है, जेन्युइन है क्या? यहां पे बायर आ रहा है क्या? और अगर बायर आ रहा है, दो गुना, चार गुना अगर बायर बढ़ गया, तब हम जाकर के उसका सौदा बनाएंगे। स्टॉप लॉस ट्रेल करते जाइए, और जब दिखा कि बड़ा फिर से सेलर आ रहा है, तो हम वो सौदा को एग्जिट कर लेंगे। और इस तरह से बेसिकली हम इजीली इंट्राडे में ऑप्शंस को स्कैल्प कर सकते हैं। फ्यूचर्स में भी ये कर सकते हैं, ऑप्शंस में भी कर सकते हैं, Nifty, BankNifty में, स्टॉक्स में, सब में ये चीज हम ट्रेड कर सकते हैं। तो इस तरह से हम लोग जाकर के स्कैल्पिंग का सौदा बना सकते हैं। तो आई होप मैंने कुछ आज वैल्यू ऐड किया होगा। ये वीडियो ऑब्वियसली YouTube पे और बाकी जिस भी प्लेटफार्म पे आप जुड़े, वहां पे है, तो आप इसको दोबारा देख सकते हैं। अगर आपको कहीं पे भी कोई कंफ्यूजन हो, तो आप दोबारा देख के यही चार्ट आपके खुद के लिए आप फिर से क्रिएट कर सकते हैं। और अगर कोई क्वेश्चन है आपका, कोई आपके प्रश्न है, तो आप चैट बॉक्स में डालें, जिस भी प्लेटफार्म पे आप है, और मेरी टीम उसको कंसोलिडेट करके देगी, और मैं थोड़े बहुत क्वेश्चन को आंसर करने की कोशिश करूंगा। ओके? तो थोड़े क्वेश्चन मुझे यहां पे दिख रहे हैं। एक क्वेश्चन है, हाउ टू कैप्चर गामा ऑन लॉन्ग स्कैल्पिंग? सो आज गामा की हम बात

नहीं करेंगे। जब हम इतना सिंपल थ्योरी से जब ट्रेड कर सकते हैं, तो गामा क्यों देखना, राइट? तो गामा की चर्चा कभी और करेंगे। आज का जो हमारा विषय है, वो गामा नहीं है। तो मैं इसको फिलहाल अवॉइड करूंगा, इस क्वेश्चन को। दूसरा भी क्वेश्चन गामा इफेक्ट के ऊपर है, बट उसको भी अवॉइड करेंगे। किसी और दिन डेफिनेटली हम लोग गामा के ऊपर भी चर्चा करेंगे। ओके। सो एक क्वेश्चन है, हाउ इज सेलर इनिशिएटेड क्वांटिटी डिफरेंट देन वॉल्यूम बार? बोथ आर शोइंग स्पाइक्स। ओके? सो वॉल्यूम जो है, वो आपको ये नहीं बता रहा है कि बायर है कि सेलर। ऑब्वियसली बायर और सेलर दोनों है, तब तो वॉल्यूम हुआ। लेकिन हम डिफरेंशिएट कैसे करें कि बिड पे सौदा हुआ कि आस्क पे सौदा हुआ? तो वॉल्यूम आपको कभी भी वो नहीं बताएगा। तो वॉल्यूम देख के... वॉल्यूम तो इन जनरल बढ़ेगा, क्योंकि जहां पे भी हमने देखा चार्ट में, बायर और सेलर दोनों बढ़ गए, राइट? लेकिन वॉल्यूम तो बढ़ गया, लेकिन वॉल्यूम आपको ये नहीं बता रहा है कि ये जो ब्रेकआउट है, वो जेन्युइन है कि नहीं है। तो वो आपको वैलिडेट करने के लिए ये देखना पड़ेगा कि जो सौदा हुआ, जो वॉल्यूम हुआ, वो बिड पे हुआ कि आस्क पे हुआ। अगर ब्रेकआउट हो रहा है और सौदा हो रहा है, आस्क... बिड पे, तो इसका मतलब है कि वो ब्रेकआउट फॉल्स है। तो हमको ये देखना है कि अगर कोई अपवर्ड ब्रेकआउट हो रहा है, तो सौदा आस्क पे हो रहा है क्या? और वो बायर्स ज्यादा आए कि

खाली साइडवेज ही? अगर साइडवेज था तो कोई फायदा नहीं, तब हम वो ट्रेड नहीं लेंगे। ओके? सो एक क्वेरी है: इज इट पॉसिबल टू ऐड डेफिनेशन ऑफ़ Quantsapp इंडिकेटर इन टूल इटसेल्फ? मुझे एक्चुअली ये क्वेश्चन समझ में नहीं आया। डेफिनेशन ऑफ़ Quantsapp इंडिकेटर का मुझे बहुत ज्यादा ये समझ में नहीं आया। अगर आप फिर से ये क्वेरी कोई डाले, तो शायद मैं समझ पाऊं। इज देयर एनी इंडिकेटर व्हिच शोज़ ओनली लिमिट ऑर्डर्स? सो लिमिट ऑर्डर डिफरेंशिएट नहीं कर सकते हम लोग, बट, हां, सो आई थिंक ये आप देख सकते हो, जो आप न्यू बाय ऑर्डर क्वांटिटी, जो आप उसमें जाके सर्च करोगे, तो न्यू बाय ऑर्डर क्वांटिटी अगर आप ये देखोगे, तो उसका मतलब बेसिकली काइंड ऑफ यही होता है कि इसमें लिमिट ऑर्डर है, क्योंकि जो IOC होगा, वो तो डायरेक्टली ट्रेड में कन्वर्ट होता है, वो कभी भी ऑर्डर नहीं, वो डायरेक्ट ट्रेड। तो जितने भी आपको उसके अंदर, न्यू बाय ऑर्डर क्वांटिटी के अंदर आपको जितने भी दिख रहे हैं, या न्यू सेल ऑर्डर क्वांटिटी में जितने भी दिख रहे हैं, वो सारे लिमिट ऑर्डर्स ही। ओके। सो एक क्वेरी है कि हाउ कैन वी जज व्हिच इज द बेस्ट प्राइस इन ऑप्शन? सो बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेट करने की जरूरत ही नहीं है। जब आप ट्रेड ले रहे हैं, उस टाइम पे जो ATM ऑप्शन है, नियरेस्ट ATM,

राउंड फिगर ऑप्शन, लिक्विड ऑप्शन, जो भी है, वो ऑप्शन में आप जाकर के ट्रेड ले लीजिए। आपको कोई स्ट्राइक सिलेक्शन में बहुत ज्यादा टाइम इस ट्रेड के लिए स्पेंड करने की जरूरत नहीं है। तो आप ATM ऑप्शन खरीदें, वही मुझे लगता है कि बेस्ट ट्रेड होगा। एक और क्वेरी है: इफ देयर एनी चांस वेयर बायर वेयर एग्रेसिव बाइंग एट मार्केट प्राइस बट सेलर डोमिनेटेड? सो बहुत रेयर है कि बायर एग्रेसिव है और खरीद रहा है और उसके बाद भी गिर जाएगा। ऐसा होगा नहीं, बिकॉज़ अगर आप सोचोगे लॉजिकली, ये तो सौदा है, और अगर सौदा कंटीन्यूअसली आस्क पे हो रहा है, तो गिरेगा कैसे? तो ये जो पैटर्न है, ये फेल होने का... मतलब मैं ये नहीं बोल रहा हूं कि 100% स्ट्राइक रेट होगा। इसका बहुत इलॉजिकल है। कोई भी अगर सिस्टम में कोई 100% स्ट्राइक रेट बोलता है, मतलब वो झूठ बोल रहा है, राइट? तो ऐसा तो नहीं हो सकता है 100% स्ट्राइक रेट होगा। लेकिन अगर यह आप थ्योरिटिकली सोचोगे, तो जब सौदा ही आस्क से ले जा रहा है, तो वो सौदा रॉन्ग जाने का प्रोबेबिलिटी, वो डाटा तो गलत नहीं हो सकता, ठीक है? तो इसका जो स्ट्राइक रेट होगा, वो जनरली 70-80% राइट होना चाहिए, और फिर भी आपको 20% कंडीशंस ऐसे दिखेंगे जहां पे आपका ट्रेड नहीं चलेगा। लेकिन अगर आप देखोगे, जितना भी हमने पास्ट ट्रेड देखा,

वहां पे लगभग 100 पॉइंट का स्टॉप लॉस अगर फ्यूचर्स में हम लगा देते, तो सामने 500 पॉइंट, 600 पॉइंट कमाने के लिए था। तो रिवॉर्ड टू रिस्क इतना ज्यादा बड़ा है कि आपको बहुत ज्यादा, इसका मतलब, पेन नहीं होगा, अगर 20%, 25% आपका सौदा गलत जाता है, जहां पे आप 100 पॉइंट गवा देते हो। लेकिन आपका 70%, 80% सौदा राइट जाता है, जहां पे आप 400-500 पॉइंट, 600 पॉइंट आप कमा रहे हो। तो ओवरऑल जो स्ट्राइक रेट है इसका, वो काफी बढ़िया है। ओके। सो, हाउ टू फाइंड अ स्टॉक वेयर बायर्स इज इनिशिएटिंग क्वांटिटी एंड हाई स्पाइक एंड टाइम फ्रेम? ओके। सो हम लोग एक स्क्रीनर बना रहे हैं। ये बहुत सारे हमारे यूज़र्स ने रिक्वेस्ट किया, और हमारे भी पाइपलाइन है। तो हम एक स्क्रीनर भी बना रहे हैं, जहां पे आपको एक स्क्रीन में कंटीन्यूअसली दिखता रहेगा कि कौन सा वो स्ट्राइक है, या कौन सा वो इंस्ट्रूमेंट है, जहां पे इस तरह का एक्टिविटी हो रहा है, और आप वहां से सीधा आइडेंटिफाई कर पाओगे। लेकिन फॉर द टाइम बीइंग, एटलीस्ट Nifty, BankNifty तो सभी लोग देखते हैं, और अगर आप... Quantsapp में मल्टी टैब का फीचर ऑलरेडी है, जहां पर आप चार स्क्रीन एक साथ खोल सकते हैं, ठीक है? तो उसके अंदर आप एक में Nifty लगा लीजिए, एक में BankNifty फ्यूचर्स लगा लीजिए, और जब फ्यूचर में इंडिकेशन आए, तब आप ऑप्शन में ट्रेड ले लीजिए। तो वो एक बहुत बढ़िया तरीका हो सकता है, कि जिस तरह से आप जाकर के इसको

ट्रेड कर सकते हैं। तो आई थिंक बहुत सारे क्वेश्चन को मैंने आंसर किया। तो आज यहीं तक रखेंगे, और एक छोटा सा रिक्वेस्ट है, आप लोग प्लीज, जो सभी लोग बोलते हैं, मैं बहुत ज्यादा कोई सोशल मीडिया पे एक्टिव नहीं हूं, लेकिन फिर भी, जो लोग बोलते हैं, लाइक का बटन दबाएं और आप सब्सक्राइब जरूर करें चैनल को, ताकि नेक्स्ट टाइम जब भी हम लाइव जाए, तो आपको नोटिफिकेशन आ जाए। और आपके जो भी कमेंट्स है, या आपको नेक्स्ट टाइम मुझसे क्या सीखना है, किस टॉपिक पे हम वेबिनार करें, वो आप कमेंट पे लिख सकते हैं। और अगर आपको आज के वेबिनार के ऊपर भी अगर कोई क्वेश्चन है जो मैंने आंसर नहीं किया या नहीं कर पाया, तो आप कमेंट में लिखें, और हमारी टीम डेफिनेटली उसको देख के आंसर करने की कोशिश करेगी। सो थैंक यू वेरी मच, एंड आई विश यू अ ग्रेट डे। थैंक यू मच। धन्यवाद।

SPEAKERShubham AgarwalCEO, Quantsapp CMT, CFA, CQF, CFTE

He has been a programmer himself in 10+ programming languages. With 20+ years of professional experience in Research & Advisory he has also been one of the pioneers of ROBO advisory in Indian Market. He is a known face on business media for his take on markets and trading strategies

All 22 videos by Shubham →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.