Triggers Tool se Precise Intraday Entries (Hindi)
Dharmendra Rajbhar explains level-based intraday trading in stock options and how the Triggers tool in Quantsapp builds those levels from data.
Levels come from historical price patterns and from option writers' open interest: the strike with the heaviest call writing acts as resistance and the heaviest put writing as support. A breakout or breakdown is more likely to hold when writers at that strike are exiting, which shows up as a negative change in OI. He also stresses using a stop loss and risking only a small part of capital per trade.
In the app he first checks market direction for Nifty and BankNifty under Track, then sorts Triggers by Call Difference and Put Difference to list stocks within 0 to 1% of resistance or support and those that have already broken out or down. Chart examples show how such breakdowns played out, including one stop-loss hit.
In this video
- 0:00Intraday levels ka setup
- 2:33Level based trading kya hai
- 3:50Levels: historical pattern aur OI
- 6:21Writers ka exit aur stop loss
- 7:37Track mein Triggers tool
- 8:55Stock selection ke do tareeke
- 12:43Market direction aur resistance stocks
- 14:00Change in OI se filter
- 15:16Support aur breakdown wale stocks
- 16:31Chart par breakdown examples
- 19:03Session summary
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम धर्मेंद्र राजभर है। Quantsapp में आपका स्वागत है। Quantsapp के ऑप्शन की सीख के सेशन में आपका स्वागत है। जहां पर हम सीखते हैं ऑप्शन के कुछ कॉन्सेप्ट, ऑप्शन के कुछ डाटा पॉइंट्स और किस तरीके से कुछ स्ट्रेटजीस को किस तरीके से हम ऑप्टिमाइज कर सकते हैं इस बारे में हम डिस्कस करते हैं। सो चलिए मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं। फिर हम डिस्कस करेंगे कि आज जो ट्रेड सेटअप मैं आपको बताने वाला हूं वो किस तरीके से हम यहां पर करेंगे। ठीक है? सो बेसिकली मैं इंट्राडे के बारे में आपसे डिस्कस करने वाला हूं और मैं देखूंगा कि जो वेरियस टूल्स हैं हमारे पास उसको किस तरीके से यूज़ किया जाएगा। ऑलराइट। सो जो इंट्राडे टूल्स हैं बेसिकली मैं उस पे फोकस करूंगा एंड वो इंट्राडे टूल्स में किस तरीके से मतलब वो जो लेवल्स हैं कैसे बनते हैं और उसको किस तरीके से हम ट्रेड कर सकते हैं इस बारे में हम डिस्कस करेंगे। ऑलराइट। सो साथ ही साथ मैं आपको थोड़ा ट्रेंड भी बताऊंगा। ठीक है? ट्रेंड एनालिसिस बताऊंगा ताकि आप जो भी डिसीजन ले रहे हैं वह डिसीजन बनाने में मैं कहूंगा कि वह जो डिसीजन आप ले रहे हैं वह थोड़ा सटीक बैठे। मतलब कि जो भी आप ट्रेड लेना चाहते हैं चाहे डाउन साइड की ओर या अपसाइड की ओर थोड़ा कंफर्मेशन आपको थोड़ा अच्छा मिल सके। ऑलराइट। तो चलिए डिस्कस करते हैं। अभी मैं आपको अपना स्क्रीन शेयर करता हूं। फिर हम बात करेंगे कि ये किस तरीके का ट्रेड होगा एंड उसके मुताबिक कैसे यहां पर कैसे ट्रेड बनेगा। ठीक है? सो जब मैं इंट्राडे की मैं बात करूं जब भी हम इंट्राडे ट्रेड करते हैं इंट्राडे ट्रेड।
ठीक है? सो, हमारे पास वेरियस स्ट्रेटजीज़ होती है। राइट? वेरियस स्ट्रेटजीज़ होती है। मैं कहूंगा और आप देखोगे वेरियस स्ट्रेटजीज़ जो है ये इंडिकेटर्स बेस पे कई बार बनती है। ठीक है? डाटा है, टेक्निकल्स है। ठीक है? टेक्निकल्स यहां पर मैं कहूंगा और जिसमें हम प्राइस एक्शन को हम ज्यादा फोकस करते हैं। राइट? तो यह सारे जो चीजें हैं यहां पर इंडिकेटर्स डाटा फिर टेक्निकल्स और टेक्निकल्स में जो प्राइस एक्शन हम इसके बारे में डिस्कस करेंगे मोस्टली। तो दोस्तों जब भी हम इंडिकेटर्स डाटा टेक्निकल जो भी हम देखते हैं। ठीक है? इन सबका प्राइम मोटिव यही होता है कि मुझे ये पर्टिकुलर स्टॉक में कहीं ना कहीं मुझे बाय सिग्नल चाहिए। राइट? मतलब कुछ ऐसा सेटअप बन रहा होगा जो आपको कहेगा कि यहां पर बाय करना है। यहां पर सेल करना है। ठीक है? यहां पर मुझे बाय करना है। यहां पर सेल करना है। जो भी सेटअप हम इसमें बनाते हैं। ठीक है? आपने देखा होगा कि मैंने प्रीवियस कई सेशन में मैंने आपको इंडिकेटर्स बेस्ड, डेटा बेस टेक्निकल बेस्ड मैंने स्ट्रेटजी बताई है। राइट? सो अगर आप उसमें भी देखोगे तो इसी तरीके का कांसेप्ट है कि किस तरीके से बाय और सेल किया जा सकता है। मतलब जितने भी अह इंडिकेटर्स हैं, डेटा है और उसमें जो भी स्टॉक्स आएंगे तो इंट्राडे में किस तरीके से ट्रेड सेटअप बनता है ये हमने वहां पर डिस्कस किया था। तो अभी मैं आपके सामने जो डिस्कस करूंगा मोस्टली टेक्निकल बेस पे
करूंगा। ठीक है? मतलब मैं चीजों को बहुत ही सिंपल रखना चाहता हूं। ठीक है? काफी सिंपल रखना चाहता हूं कि एक सिंपल तरीके से आप देखोगे कि ट्रेड कैसे होता है। एक सिंपल तरीके से ट्रेड कैसे होगा? इसके बारे में मुझे डिस्कस करना है कि जो भी मैं ट्रेड लूं इसमें मैं ये नहीं देखना चाहूंगा। मैं ज्यादा मैं कहूंगा उसको कॉम्प्लिकेट नहीं करना चाहूंगा कि मुझे ये इंडिकेटर्स भी चाहिए। ये इंडिकेटर्स भी चाहिए। मैं एक सिंपल तरीका रखना चाहता हूं। और मैं यह जानूंगा कि यहां पर आएगा तो मुझे बाय करना है। अभी इसके बाद मैं प्राइस एक्शन देखूंगा और उसी में मुझे बाय या सेल मुझे करना है। ठीक है? मैं यही चीजें सिंपल रखना चाहता हूं। तो यहां पर दोस्तों जब भी लोग ट्रेड करते हैं तो यहां पर देखिए सबसे इंपॉर्टेंट क्या होता है? लेवल बेस्ड ट्रेडिंग। आप देखोगे आजकल लेवल बेस्ड ट्रेडिंग बहुत होती है। ठीक है? आप देखोगे कि कई जो एनालिस्ट होते हैं, वह यह कहते हैं कि यहां पर जैसे मान लीजिए BankNifty 54... 54,400 है तो वो कहते हैं कि 54,500 से ऊपर जा सकता है, रिटर्न आ सकता है। वो एक लेवल की बात करते हैं। सिमिलरली जो Nifty है उसका भी यही कहना है कि अगर 24,000 है, 25,000 है तो 25,200, 25,300 वहां से रिटर्न आ सकता है या फिर अगर नीचे जाएगा तो 25,100 से वापस से बाउंस बैक कर सकता है। ऐसा लोगों का यहां पर मानना रहता है और उसी के मुताबिक वहां पर वह लोग ट्रेड बनाते हैं। ठीक है? लेकिन, यह लेवल
बनता कैसे? यह जानना बहुत ज़रूरी होता है। ठीक है? अभी देखो, यह लेवल दो चीज़ है। एक तो हिस्टोरिकल पैटर्न से बनता है। हिस्टोरिकल पैटर्न जो होता है, उससे बनता है। दूसरा आप देखोगे OI डाटा के हिसाब से बनता है। सॉरी। OI डेटा आपको क्या बताता है? राइटर्स का पोजीशन बताता है। ठीक है? मैं जरा इसको मिटा देता हूं। एंड फिर हम ब्रीफली डिस्कस करेंगे। ठीक है? हिस्टोरिकल पैटर्न तो मुझे पता है हिस्टोरिकल पैटर्न कि प्राइस एक बार जाके वहां पर रिटेस्ट कर रहा है, फिर रिटेस्ट कर रहा है, फिर रिटेस्ट कर रहा है, तो मैं यहां पर कहीं ट्रेड बनाने की कोशिश करूंगा। मैं सोचूंगा यहां से दोबारा आएगा तो सेल ट्रेड मैं यहां पर बना लूंगा, नहीं तो ये रेजिस्टेंस है, इसको ब्रेक करके ऊपर जाएगा तो मैं बाय ट्रेड बनाऊंगा। एक सिंपल सा धारणा रहेगी मेरी, एक सिंपल सा कांसेप्ट रहेगा। राइट? और इसी को कई मर्तबा मैं इसमें फॉलो करूंगा। ठीक है? लेकिन आप देखोगे यही जो डाटा होता है कई बार आप देखोगे यहां पर फेल भी होता है। ठीक है? तो मैं क्या चाहूंगा? कि मुझे कुछ ऐसा टूल मिले जो मुझे यह बताए कि यहां पर अगर ब्रेकआउट होगा तो मुझे लेना चाहिए। ठीक है? और डाटा मुझे थोड़ा हेल्प करें कि यहां पर ये जो ब्रेकआउट है वो सक्सेस होने का चांसेस है या ब्रेकडाउन सक्सेस होने का चांसेस है। ठीक है? तो दोस्तों अगर आपका ये हिस्टोरिकल पैटर्न ठीक है? आपका हिस्टोरिकल पैटर्न प्लस आपका डेटा अगर मैं
इसको कंबाइन करूं और मुझे कोई एक अच्छा लेवल मिले तो बहुत बड़ी बात हो जाएगी। राइट? तो ये जो OI डाटा मैं यहां पर इस्तेमाल करने वाला हूं, यह इस्तेमाल करने वाला हूं कॉल राइटर का डाटा। ठीक है? आई मीन राइटर्स का डाटा। ठीक है? तो यहां पर आप देखोगे दो तरीके के राइटर्स होते हैं। एक होते हैं कॉल राइटर्स। दूसरे होते हैं पुट राइटर्स। ठीक है? कॉल राइटर्स जो बाजार को नीचे रखना चाहते हैं। ठीक है? बेरिश रखना चाहते हैं। पुट राइटर्स जो बाजार को ऊपर रखना चाहते हैं। तो कॉल राइटिंग का जो है वह मुझे एक रेजिस्टेंस प्रोवाइड करेगा। और यह मुझे एक सपोर्ट प्रोवाइड करेगा। ठीक है? तो मतलब कॉल राइटर अगर ऊपर की ओर ब्रेक करता है तो मैं बाय कर सकता हूं। और सिमिलरली कॉल राइटर से अगर टच करके रिटर्न आएगा तो मैं सेल भी कर सकता हूं। ठीक है? सिमिलरली पुट राइटर को अगर ब्रेक करेगा तो मैं यहां पर पुट ऑप्शन को बाय कर सकता हूं। राइट? पुट को बाय कर सकता हूं। ठीक है? ये एक सिंपल सा कांसेप्ट है। अभी दोस्तों अगर ये जो लेवल आपका जो टेक्निकल लेवल आपने बनाया अगर उससे मैच करता हो तो बहुत बड़ी बात हो जाएगी। करेक्ट? क्योंकि आपका डाटा भी वही लेवल बता रहा है और हिस्टोरिकल पैटर्न भी वही डाटा बता रहा है। तो, अगर ऐसा लेवल आपको मिलता है, तो वह लेवल मैं कहूंगा कि उस लेवल को हमें कभी भी नज़र-अंदाज़ नहीं
करना चाहिए और उसमें हम अच्छी खासी पोजीशन साइज़िंग करके एक अच्छा खासा प्रॉफ़िट बना सकते हैं। ठीक है? हालांकि स्टॉप लॉस लगाना जरूरी है। और आप अगर बहुत ज्यादा क्वांटिटी ले रहे हैं, तो भी आप देखिए कि आपके कैपिटल का जो आप 2 से 5% से ज्यादा रिस्क मत लीजिए। ठीक है? ये यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट बात है जो मैं आपसे कहना चाहूंगा। ठीक है? अभी यहां पर मैंने आपको कॉल बाय पुट बाय मैंने दोनों बताया। अभी इसमें एक चीज़ मैं आपसे इसमें ऐड करना चाहूंगा कि कभी भी आप देखिए कभी भी आप देखिए कि जब कॉल राइटर्स और पुट राइटर्स ये जब एग्जिट करते हैं, ठीक है? अनवाइंडिंग करना शुरू करते हैं। ठीक है? अपनी पोजीशन से हटना शुरू करते हैं। तभी वो लेवल वीक होता है और जो ब्रेकआउट ब्रेकडाउन होता है, वह सक्सेस होने के चांसेस ज्यादा होते हैं। राइट? तो मैं वेट करूंगा कि जो भी लेवल यहां पर आ रहा है वो ब्रेकआउट हो रहा है या ब्रेकडाउन हो रहा है तो वहां पर जो राइटर्स हैं वहां से एग्जिट करना शुरू करें। ठीक है? अगर राइटर्स वहां पे एग्जिट करना शुरू करते हैं तो आप देखोगे जो भी पर्टिकुलर स्टॉक है वो अगर एग्जिट वहां से कर रहे हैं और राइटर्स एग्जिट कर रहे हैं। कॉल राइटर्स अगर मैं कहूंगा कि ऊपर का लेवल है यहां से ब्रेक करके ऊपर जा रहा है और कॉल राइटर वहां पर एग्जिट कर रहे हैं तो लेवल कमजोर बन रहा है। और वहां पर आप देखोगे जब ब्रेकआउट करेगा ठीक है? वहां पर वो सस्टेन भी करेगा और ऊपर भी जाता है। कई बार ऐसा होता है। ठीक है? अभी हम ये नहीं कहेंगे कि हर बार क्या हर बार होता है। आप देखोगे कि स्टॉप लॉस हमारे ट्रेडिंग जर्नी का
इंपॉर्टेंट हिस्सा है। तो स्टॉप लॉस होता है तो स्टॉप लॉस लेकर एग्जिट करिए। वहां पर रुकने का कोई जरूरत नहीं है। ठीक है? खैर अगर आप ऑप्शन स्ट्रेटजी से जाते हैं तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। ऑप्शन स्ट्रेटजीस में तो हमें पता है कि मैक्सिमम लॉस कितना है। मैक्सिमम प्रॉफिट कितना है। लेकिन उसमें भी आप देख लीजिए कि कितना लॉसेस मैं करूं। अगर ऑप्शन स्ट्रेटजी आपको कह रही है कि 5,000 का लॉस मैक्सिमम लॉस है और 10,000 का प्रॉफ़िट है तो 1:2 का रेशियो है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि मार्केट यहां से डाउन टर्न हो रहा है, 3,000 का लॉस हो रहा है, 2,000 का लॉस हो रहा है, तो लॉस को बुक करके हमें एग्जिट ही कर लेना चाहिए और डाउन साइड वालों को ट्रेड बनाना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि हमारा जाएगा तो जाएगा, 5,000 ही जाए, 5,000 ही जाएगा। हो सकता है नीचे से रिटर्न हो जाए। ऐसी भावनाएं अगर रखेंगे, तो फिर ट्रेड नहीं बनता है। ठीक है? तो बाजार के साथ-साथ हमें भी बदलना पड़ता है। तो चलिए मैं एप्लीकेशन की ओर चलता हूं और वहां पे आपको बताऊंगा कि किस तरीके से यह ट्रेड बनेगा। ठीक है? तो दोस्तों, हम क्या करेंगे? हम जाएंगे Track में और Track में जाने के बाद यह Triggers नाम का टूल है। हम इसको सेलेक्ट करेंगे। तो अगर मैंने Track में जाके Triggers को सेलेक्ट किया तो आप देख सकते हो इस तरीके का मेरा इंटरफ़ेस है। यह जो टूल है यह स्पेसिफिकली स्टॉक ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए बनाया गया है। यहां पर आपको डाटा के आधार पर आपको सपोर्ट या रेजिस्टेंस आपको मिलता है। मतलब आप देख सकते हो ये जो स्ट्राइक है और ये वाला स्ट्राइक है। लेफ्ट वाला स्ट्राइक आपका रेजिस्टेंस है। राइट वाला स्ट्राइक आपका सपोर्ट है। तो जो भी स्टॉक है अगर
लेफ्ट ये वाला जो स्ट्राइक है लेफ्ट वाला जैसे AT Industries 500 का स्ट्राइक है। 500 के ऊपर की ओर ब्रेकआउट करेगा तो मैं उसमें कॉल ऑप्शन में ट्रेड बना सकता हूं। एंड अगर R Industries 430 का स्ट्राइक अगर ब्रेक करेगा तो मैं उसमें पुट ऑप्शन बाय कर सकता हूं। यानी कि पुट में मैं उसमें ट्रेड बना सकता हूं। सॉरी, ऑलराइट। तो हमें ये देखना है कि जो भी स्टॉक है इनमें कौन अपने रेजिस्टेंस के पास है। सबसे इंपॉर्टेंट चीज ये है। ठीक है दोस्तों हम ट्रेडिंग करते हैं। राइट? आप देखोगे कि ट्रेडिंग में लोगों को स्टॉक सिलेक्शन करने का आप देखोगे मतलब बहुत ज्यादा चैलेंजेस फेस करना पड़ता है। ठीक है? कई लोगों के पास मैं कहूंगा कि कुछ चुनिंदा स्टॉक्स होते हैं। उनके पास कुछ ऐसा बास्केट उन्होंने बनाया है। स्टॉक को काफी उन्होंने स्टडी किया है और वो देखते हैं कि ये स्टॉक ज्यादा चलते हैं। कुछ दो-तीन स्टॉक होंगे, चार-पांच स्टॉक होंगे। उन्हीं स्टॉक को पिकअप करते हैं। बाकी में वो ट्रेड करना नहीं जानते। ठीक है? तो कई ट्रेडर्स सिर्फ ऐसे ही होते हैं। ठीक है? कई ट्रेडर्स ये होते हैं कि वो मार्केट में जो जो भी पर्टिकुलर स्टॉक में आज मोमेंटम आ सकता है। ऐसी कुछ प्रोबेबिलिटी का मैं कहूंगा कि कांसेप्ट तैयार करते हैं और उसके मुताबिक ट्रेड करते हैं। तो दोनों ही मैं कहूंगा कि फायदेमंद है। ठीक है? मैं यह नहीं कहूंगा कि एक सही है, एक गलत है। ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत होगा। ठीक है? दोनों सही है। वो आपके ट्रेडिंग
स्टाइल पे डिपेंड करता है। वो आपका मैं कहूंगा कि जो ROI एक्सपेक्टेशन है और आपका जो कन्वीनियंस है। ठीक है? और मैं यह भी कहूंगा कि जो आपका रिस्क टॉलरेंस है, जो भी कैपेसिटी है, उसके मुताबिक मैं कहूंगा कि दोनों में से कोई भी चुन सकता है। ठीक है? लेकिन दोनों का मैं ड्रॉबैक आपको जरूर बताऊंगा। ठीक है? क्योंकि खूबियां आप जानते हैं, ड्रॉबैक भी जानना जरूरी है ताकि आप एक अच्छा खासा इवैल्यूएशन कर सकें। देखिए, जो पर्टिकुलर स्टॉक को मैंने ऑलरेडी स्टडी किया है। ठीक है? कई महीनों तक किया है, सालों तक किया है और मुझे पता है कि यह स्टॉक अच्छा खासा मोमेंटम कर देता है। तो मैं कहूंगा कि एक स्टेडी ट्रेड उसमें होता है और मुझे कहीं देखने का जरूरत नहीं होता है। ठीक है? ये मेरा एक फायदा होता है। मुझे पता है कि कहां पर ट्रेड लेना, कहां एग्जिट करना। मुझे ये भी पता है कि कितनी कैपेसिटी है वो मुझे ले सकता हूं। ठीक है? ये एक इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। नेगेटिव पॉइंट ये है कि आपने देखा होगा कि कई बार कई जो स्टॉक होते हैं बहुत अच्छा मूवमेंट दे देते हैं इंट्राडे में। 4-5%, 6% भाग जाते हैं। तो हम यह हाथ मल के रह जाते हैं। हम सोचते रहते हैं कि यह 5-6% भागा है। काश मैंने इस स्टॉक को ले लिया होता। मतलब रिग्रेट करना शुरू करते हैं। राइट? तो एक कहीं ना कहीं ये चीज ये ड्रॉबैक उसमें आ जाती है। जो भी स्टॉक हम पिकअप करते हैं तो कहीं ना कहीं ये प्रॉब्लम आ जाती है। सिमिलरली जो रोज ट्रेड लेते हैं। ठीक है? अब ये होता है कि कई बार जो मैं कहूंगा कि जो रोज ट्रेड लेते हैं ऐसे स्टॉक को ढूंढ
के। ठीक है? अब मैं यह नहीं कहूंगा कि जिन्होंने ऑलरेडी बास्केट बना रखा है उनके मुकाबले में यह ज्यादा सक्सेस होते हैं। ऐसा नहीं है। यहां पर भी एक माइंडसेट है। ठीक है? आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि रोज 5-6% नहीं दे सकता है। ठीक है? कई बार स्टॉक उसमें ट्रेड आता है। 2-3% ही देता है। ठीक है? इसमें एक ड्रॉबैक इसमें ये आता है कि मुझे एवरीडे वो स्टॉक पिकअप करना पड़ता है। ठीक है? तो मुझे मल्टीपल स्टॉक में लेना पड़ता है। जैसे कि अगर मैंने कुछ चुनिंदा स्टॉक बनाए हैं तो मुझे पता है कि ये स्टॉक में ट्रेड लेना है। अभी इसमें क्या होता है कि मल्टीपल स्टॉक्स आते हैं तो यहां पर आपके लिए एक चैलेंज होता है कि मुझे कौन सा स्टॉक पिकअप करना है और यह आपको कोई भी नहीं बता सकता है कि ये स्टॉक 5% जाएगा 10% पर जाएगा। जो भी ये बता रहा है वो आपसे झूठ बोल रहा है। वो गलत बोल रहा है। ठीक है? तो यहां पर मैं कहूंगा कि हमें यह नहीं पता होता। हमें खाली प्रोबेबिलिटी पता होती है कि यह लेवल ब्रेक कर सकता है तो यहां से ऊपर जा सकता है। कितना जाएगा यह नहीं पता है। हां कुछ हम वहां पर टारगेट लगाते हैं। प्रीवियस हाई को प्रीवियस लो को लेकर हम वहां पर टारगेट लगाते हैं। दैट इज़ समथिंग डिफरेंट। अभी वहीं तक जाएगा कि नहीं जाएगा ये मार्केट के ऊपर डिपेंड करता है। लेकिन प्रोबेबिलिटी के तहत हमें देखना चाहिए कि इसमें वोलेटिलिटी है। ये स्टॉक लेवल इंपॉर्टेंट लेवल ब्रेक कर रहा है। तो यहां से एक अच्छा फ्लो मिल सकता है। तो Triggers आपको वो चीज़ प्रोवाइड करता है। तो मैं क्या करूंगा? मैं यहां पर पहले मैं
देखूंगा कि मार्केट का डायरेक्शन क्या है? मार्केट डायरेक्शन आइडेंटिफाई करने के लिए Track में जाऊंगा। Built-ups के उस सिंबल को मैं चुनूंगा। जैसे कि मैं हमेशा कहता हूं कि इंट्राडे में मार्केट का डायरेक्शन पता करिए। चाहे आप पोजीशन ट्रेड कर रहे हैं तो उसमें भी मार्केट का डायरेक्शन पता कीजिए। वो आपको हेल्प करेगा। तो इसमें आप देखिए ये नरेशन में आप देख सकते हो शॉर्ट बिल्ड अप, दोनों में, Nifty, BankNifty दोनों में शॉर्ट बिल्ड अप है। यानी कि Nifty, BankNifty डाउन साइड जा सकता है। ठीक है? उसका डाउन साइड रहने की संभावना है। और देख सकते हो पूरा डाउन साइड ही है। ठीक है? तो जब मार्केट डाउन साइड है तो ज्यादातर स्टॉक मार्केट को फॉलो करेंगे। राइट? तो मुझे उस मार्केट में लेना चाहिए। मतलब मुझे उन स्टॉक्स में लेना चाहिए। करेक्ट? तो मैं उन स्टॉक को पिकअप करूंगा। तो चलिए दिखाता हूं कि कैसे पिकअप करते हैं। ठीक है? तो दोस्तों, मुझे पहले ये देखना है कि कौन सा स्टॉक अपने सपोर्ट के पास है, कौन सा स्टॉक रेजिस्टेंस के पास है। मैं दोनों तरीका बताऊंगा। लेना तो हमें पुट साइड है। बिकॉज़ आज मार्केट डाउन साइड है। तो मान लीजिए अगर मुझे देखना है कि कौन सा अपने रेजिस्टेंस के पास है। ठीक है? तो हम क्या करेंगे? कॉल डिफरेंस पे क्लिक करेंगे। यहां पर हम नीचे स्क्रॉल करेंगे जो ज़ीरो से 1% के बीच में यह स्टॉक को आप देख लीजिए। यह सारे स्टॉक रेजिस्टेंस के पास है। जैसे देखिए Indian Hotels 780 का स्ट्राइक है। 774 ₹6 नीचे है। 1300 का देखिए Cyient है और 1292 करंट उनका प्राइस है। देख सकते हो। ठीक है? तो मतलब ₹8 का डिफरेंस है। तो ये सारे स्टॉक
अपने मैं कहूंगा रेजिस्टेंस के पास है। अभी इनमें से कौन से स्टॉक में लेना चाहिए? ये बड़ा सवाल होता है। तो इनमें मुझे लेना चाहिए ये वाले स्टॉक जिनका चेंज इन OI नेगेटिव है। जैसा मैंने आपको कांसेप्ट मैंने बताया कि अगर चेंज इन OI ने... मतलब जो चेंज इन OI, यानी कि जो राइटर्स हैं वो एग्जिट कर रहे हैं अनवाइंड कर रहे हैं तो वो पोजीशन कमजोर हो जाती है और ब्रेकआउट हो रहा है या ब्रेकडाउन हो रहा है वो वहां पर सस्टेन करता है। ठीक है? तो ये चीजें मुझे देखने की जरूरत पड़ती है। तो जो चेंज इन OI है ये आप देख सकते हो यहां पर नेगेटिव है। इनका इसका मतलब है कि राइटर्स एग्जिट कर रहे हैं। उनमें एक फेयर आ गया है कि ये जो पर्टिकुलर स्टॉक है ये हो सकता है कि ऊपर चला जाए। ठीक है? इसलिए राइटर्स वहां पर एग्जिट कर रहे हैं। और आप देखोगे कि अगर 780 को क्रॉस करता है तो संभावना बढ़ जाती है कि ये ऊपर जाएगा तो मैं उसमें कॉल ऑप्शन बाय करूंगा। अब वो मुझे देखना है कि कौन से ब्रेकआउट कर चुके हैं। तो देख सकते हो ऊपर मैं स्क्रॉल कर रहा हूं। तो ये जो नेगेटिव कॉल डिफरेंस है इन्होंने ब्रेकआउट कर चुका है। जैसे Prestige है देख सकते हो 1400 का स्ट्राइक है। ₹1417 चल रहा है। Tata Steel देख सकते हो 160 है। 161 चल रहा है। MFSL देख सकते हो 1400 है। 1413 चल रहा है। ठीक है? तो ये सारे स्टॉक ने ब्रेकआउट कर चुका है। इनमें देखिए चेंज इन OI भी नेगेटिव है। काफी अच्छा मोमेंटम इन्होंने दिया है। देख सकते हो ऊपर भी। अभी चलते हैं पुट साइड की ओर। सेम कंडीशन है पुट साइड की कोई डिफरेंस नहीं है। उसमें भी उसी तरीके से ट्रेड
लेना है। चलिए दिखाते हैं। तो पुट डिफरेंस पे मैं इसे क्लियर... क्लिक करूंगा। फ़िल्टर हो गया। चलिए चलते हैं। ज़ीरो से 1% के बीच में। ये देखिए, ये सारे स्टॉक सपोर्ट के पास है। जैसे देख सकते हो HL है, Kalyan Jewellers है। 550 का स्ट्राइक है। 552 प्राइस चल रहा है। ₹2 ऊपर है। तो जैसे ही 550 का लेवल ब्रेक करेगा, हम उसे पुट ऑप्शन बाय कर सकते हैं। 550 का ATM का स्ट्राइक होगा। वो ATM का स्ट्राइक बुक करेंगे और अच्छा खासा प्रॉफ़िट बना सकते हैं। ठीक है? तो चलिए, देख सकते हैं जो ब्रेकडाउन किया वो कौन से स्टॉक है: PL, Coal India, Asian Paints, TI India। ये सारे ब्रेकडाउन किए, देख सकते हो ऊपर। अभी इनमें जिनका चेंज इन OI पॉजिटिव है उनको हम बिल्कुल नहीं देखेंगे। चेंज इन OI नेगेटिव है, सिर्फ उनको देखेंगे। वही मेरे लिए फायदा यहां पर करेगा। ठीक है? तो चेंज इन OI जो है, जिनका नेगेटिव है, उन्हीं स्टॉक को आप पिकअप करिए। ठीक है? अभी यहां पर आप देख सकते हो ये सारे स्टॉक है जो नेगेटिव चल रहे हैं। यहां पर आप देख सकते हो Chambal Fertilisers, Tech Mahindra, JSL, Indian Bank, Wipro, HCO, Paytm देख सकते हो। ये सारे स्टॉक हैं। ऑलराइट। अभी जैसे हम देखते हैं कि जो पर्टिकुलर स्टॉक है जो डाउन साइड है, जैसे ICICI General Insurance है, 1,900 के नीचे है। LIC Housing Finance है। ठीक है? तो चलिए देखते हैं कि इनका जो स्टॉक का मूवमेंट कैसे हुआ है। तो यहां पर मैं देखता हूं। तो 600 का स्ट्राइक है। ठीक है? आपको दिखाते हैं कि कैसा ये ब्रेकडाउन किया हुआ है। तो 600 का
स्ट्राइक चलिए उस पे एक लाइन ड्रॉ करते हैं और हम देखते हैं कि 600 के स्ट्राइक से कैसे मूवमेंट किया है। तो यह 600 मैं यहां पर लाइन ड्रॉ कर देता हूं। देख सकते हो। सो यहां पर यह देखिए पहले भी देख सकते हो यहां पर ब्रेक करके नीचे आया। यह एक बार नीचे आया लेकिन यहां पर आप देख सकते हो मार्केट से सीधा यहां पर ऊपर चला गया है। तो मैं इसको कंसीडर नहीं करूंगा। ठीक है? आई मीन यहां पर मेरा स्टॉप लॉस मेरा हिट हुआ है। मैं ये जान सकता हूं कि यहां स्टॉप लॉस हिट हुआ है। तो नो प्रॉब्लम। दूसरी बार देखिए नीचे आया और पूरा नीचे फ्लो यहां पर दिया गया है। ठीक है? आज आप देखिए जब एक बार वो सपोर्ट को उसने ब्रेक किया तो वही रेजिस्टेंस बन जाता है तो स्टॉक ऊपर से जाके वहीं से रिट्रेस करता है। तो देखिए यहां पर ऊपर जाके कल यहां पर ऊपर गया और आज भी देख सकते हो वहीं से उसने रिट्रेस किया तो मैं देखूंगा कि ये जो स्टॉक जहां से रिटर्न आया है ये एक अच्छा खासा वहां से रिवर्स बैक का एक पॉइंट बन जाता है। तो मैं वहां पर भी ट्रेड बना सकता हूं। वहीं उसी पर्टिकुलर पॉइंट से मैं ट्रेड ले सकता हूं। आप देख सकते हो किस तरीके से नीचे आया हुआ है। ठीक है? सिमिलर तरीका मैं दिखाता हूं आपको। ICICI General Insurance, PI इन... अह, PI Industries भी है। तो चलिए मैं आपको ICICI General Insurance आपको दिखाता हूं। ठीक है? सो ऑलराइट। सो 1,900 का स्ट्राइक था। देख सकते हो 1,900 ये रहा। ठीक है? पूरा नीचे ब्रेक करके देख सकते हो किस तरीके से नीचे आया हुआ है। ठीक है? सिमिलरली आगे हम
चलते हैं। Lupin है। Lupin को देखते हैं। ओके? तो यहां पर हम Lupin लगा देते हैं। देखिए। सो Lupin का जो स्ट्राइक है वह है Lupin का 2,000। तो 2,000 आप देख सकते हो काफी ऊपर है। 2,000 से अभी 1,962 चल रहा है। ठीक है? काफी ऊपर है, देख सकते हो। तो मान लीजिए कि 2,000 से ये जो ब्रेक करके जो नीचे आया यहां से, ठीक है? ये देख सकते हो यहां से, पूरे तरीके से देख सकते हो, यह 2 को आया और अभी तक कैरी फॉरवर्ड कर रहा है। ठीक है? वहीं से पूरा नीचे अभी तक आया हुआ है। अभी थोड़ा सा और हम नीचे चलते हैं। देखते हैं, Wipro को हम देखते हैं। ठीक है? Wipro को हमने इसलिए लिया है क्योंकि उसका चेंज इन OI नेगेटिव है। बाकी ऊपर को हम नहीं लेंगे। तो चलिए Wipro को देखा जाए। सो लेट्स चेक Wipro। सो Wipro देख सकते हो। ये भी 250 के नीचे है। ठीक है? मॉर्निंग से देख सकते हो। ऑलराइट। ये रहा इसका स्ट्राइक। देख सकते हो। ये 250, वहीं से देख सकते हो, मॉर्निंग में ओपन हुआ है। यहीं पर हम ट्रेड में ट्रेड बना सकते हैं। ऑलराइट। 250 से 246 इसमें चल रहा है। सो आपने आप देखिए कि जो इंट्राडे है वह किस तरीके से काम करता है। जो मैंने आपको कांसेप्ट मैंने बताया, आपने क्लियरली देखा। ठीक है? कि Triggers में मैं कैसे फ़िल्टर करूंगा और किस तरीके से मैं
यहां पर स्टॉक को पिक अप करूंगा और कैसे देख सकते हो उसी लेवल के नीचे आया हुआ है। ऑलराइट। सो दोस्तों, आज के सेशन में हमने देखा कि किस तरीके से इंट्राडे ट्रेड किया जा सकता है। ऑन द बेसिस ऑफ़ लेवल। लेवल बेस मैंने बताया। लेवल मैंने आपको बताया कि कैसे डाटा के आधार पर इसमें बनता है और किस तरीके से आपने देखा जितना भी ट्रेड बना एक जगह मेरा SL हिट हुआ लेकिन उसने दोबारा रिटर्न दिया और बाकी दो स्टॉक में भी मैंने आपको देखा किस तरीके से रिटर्न मिला हुआ है। ऑलराइट सो आई होप ये सेशन आपको पसंद आया होगा। आई होप ये जो मैंने सेटअप आपको बताया आपको समझ में आया होगा। आप इसको अपनी ट्रेडिंग जर्नी में इन्वॉल्व करके अपनी ट्रेडिंग जर्नी और भी आसान बना सकते हैं। ऑलराइट। सो ऐसे ही कांसेप्ट मैं आपके सामने लाता रहूंगा। जुड़े रहिएगा Quantsapp के साथ। तब तक के लिए मैं धर्मेंद्र राजभर आपका धन्यवाद।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →