Intraday Trading Strategy for Beginners (Hindi)
This session explains an intraday setup that is run almost entirely from the chart. The trainer first describes three ways to select stocks: an evening watchlist, Triggers on support and resistance in the live market, and Built-up Scrip stocks that align with the Nifty and BankNifty built-up.
He explains why the previous day's closing price matters, since much institutional activity happens between 3 and 3:30 pm, and why OI data should be backed by price action before entering.
Using the Day High-Low widget on the chart, he opens stocks breaking the day high or low, waits for a candle to hold above or below the previous close with buyers or sellers dominant in the order-book data, places the stop loss with a small buffer and keeps targets modest.
In this video
What you’ll learn
Read and practise
Transcript
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Dharmendra Rajbhar है और ऑप्शन सीखें में आपका स्वागत है। आज हम सीखेंगे इंट्राडे सेटअप के बारे में। आज जो मैं सेटअप आपको दिखाने वाला हूं, इसमें देखिए ज्यादातर आप यह देखोगे कि जो मार्केट में क्विक मूवमेंट आता है, मैं उसकी बात कर रहा हूं, या फिर जिसमें प्रोबेबिलिटी थोड़ी ज्यादा होगी और जिसमें मुझे एक अच्छा-खासा ट्रेड मिल सकता है, मैं उस बारे में बात करूं। ठीक है? और यह सेटअप काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है, क्योंकि यह डायरेक्टली आप चार्ट पर ही सब चीज करने वाले हो। यहां पर आपको स्क्रीन चेंज करने की जरूरत नहीं है कि आप मल्टीपल चीज, मल्टीपल स्क्रीन लगाएंगे, बार-बार स्टॉक को चेंज करेंगे। सिर्फ वन क्लिक से आप वहां पर स्टॉक को देख सकते हो, और जो आपका, जो भी ब्रोकर अकाउंट होगा, जिसके अंदर आपका अकाउंट ओपन, डीमैट अकाउंट होगा, आप वहां पर डायरेक्टली मोबाइल से उसमें ट्रेड ले सकते हैं। ठीक है? तो ब्रीफ देखिए, एनालिसिस में कैसे बात करने वाला हूं और इसके अंदर कौन-कौन सी सारी चीजें हैं जिसको मुझे काफी बारीकी से देखना पड़ेगा, और क्विकली कैसे इसमें ट्रेड बनेगा, हम उस बारे में देखते हैं। ठीक है? तो चलिए, एक बार मैं अपना स्क्रीन शेयर करता हूं और उसमें देखते हैं कि किस तरीके से हम एक ट्रेड बनाते हैं। ऑलराइट? तो मेरा स्क्रीन आपको यहां पर दिख रहा है। ओके? तो देखिए, जब हम इंट्राडे सेटअप के बारे में बात करते हैं, तो ज्यादातर हमें क्या देखना होता है कि कौन सी प्रोबेबिलिटी है किसी स्टॉक्स में मूव करने के लिए। तो स्टॉक सिलेक्शन करना थोड़ा
मेरे लिए टेडियस काम हो जाता है। ओके? देखिए, स्टॉक सिलेक्शन जो है, वो दो-तीन तरीके से आपका हो सकता है, राइट? एक तो यह होता है कि मैं एक दिन पहले करता हूं। ठीक है? तो मतलब इवनिंग में, मैंने आज के इवनिंग में मैंने स्टॉक सेलेक्ट कर लिया, कुछ स्टॉक को मैंने पिक अप कर लिया, लाइक 5 टू 10 स्टॉक्स, और उसमें से 5 टू 10 जो स्टॉक होते हैं, जितने भी स्टॉक आप पिक अप करोगे, अभी जरूरी नहीं कि पूरे 10 आउट ऑफ 10 में ही आपको ट्रेड मिल जाए, राइट? तो उसमें क्या होगा कि आपको आउट ऑफ 10 हो सकता है 6-7 स्टॉक्स में ट्रेड मिले, जिसमें से प्रोबेबिलिटी ये रहेगी कि 4-5 में आपका अच्छा-खासा ट्रेड मिले, कुछ में, एक-दो में स्टॉप लॉस भी हिट हो सकता है, और एक-दो आप कहोगे कि आपको ट्रेड ढंग से चला नहीं। ठीक है? फिर भी ऑन एन एवरेज आप देखोगे कि प्रॉफिटेबल उसमें रहते हैं, अगर आपने प्रॉपर डिसिप्लिन मेंटेन किया है, जो आपका सेटअप है, आप उसको प्रॉपर्ली फॉलो कर रहे हो, तो उसमें आपको काफी अच्छा मूव मिलता है। अभी यहां पर मैंने तो यह बात की कि आपने इवनिंग में स्टॉक को पिक अप किया। ठीक है? दूसरा, आप देखोगे कि यहां पर आप लाइव मार्केट में आप Triggers से पिक अप करते हो, राइट? Triggers से आपने किया। Triggers में आप देखोगे कि आपको रेजिस्टेंस एंड सपोर्ट, यह दोनों पर आपको मिलता है, कि जो इसमें ब्रेकआउट किया, जहां पर भी ब्रेकआउट या फिर जहां पर भी ब्रेकडाउन किया है,
आपने वहां पर ट्रेड लिया है, राइट? आपने वहां पर ट्रेड लिया है। अभी इसमें भी मुझे क्या करना पड़ता है कि स्क्रीन के सामने मैं बैठा और मैं यहां पर देखूंगा कि किस तरीके से जो रेजिस्टेंस, सपोर्ट है, वहां पर डाटा जो है, उसमें बदलाव आ रहा है, और वो मेरे जो ट्रेड सेटअप, उसको सपोर्ट कर रहा है कि नहीं, उसकी बिना पर मैं ट्रेड लूंगा। मतलब उसी की बुनियाद पर हम ट्रेड लेते हैं, राइट? तो इसमें मैंने रेजिस्टेंस, सपोर्ट देख लिया। दूसरा स्टॉक सिलेक्शन मैं यहां पर देखूंगा, आई एम सॉरी, तीसरा, यहां पर मैं जो बिल्ट-अप जो है, ठीक है, बिल्ट-अप यहां पर Built-up Scrip का जो, मैं कहूंगा, पेज है, वहां से मिलता है। तो वहां पर क्या होता है कि जनरली मैं देखता हूं कि जो Nifty, BankNifty, वो कौन सी ट्रेंड में है, और उस ट्रेंड के साथ-साथ जो यहां पर स्टॉक अलाइन कर रहा है, मैं उसमें ट्रेड लेता हूं। करेक्ट? तो इसमें चलिए आपको दिखाते हैं। जरा मैं स्क्रीन अपना शेयर करता हूं, उसमें हम देखेंगे। तो यहां पर देखिए, हम Track में जाते हैं, Built-up Scrip Symbol को मैंने देखा। ओके? तो स्क्रिप्स के सिंबल में देखिए यहां पर क्या हुआ, Nifty, BankNifty दोनों यहां पर शॉर्ट में हैं। तो यहां पर, जैसे कि मैंने आपको यह सेटअप ऑलरेडी बताया हुआ था कि Nifty, BankNifty के साथ जो स्टॉक अलाइन करेंगे, मैं उसमें ट्रेड बनाऊंगा, तो मतलब यह कि जो शॉर्ट में रहेंगे। तो यहां पर देखिए, एरो पे मैंने क्लिक किया है, तो यहां पर आप देख सकते हो, ये सारे स्टॉक हैं। आज Adani में
अच्छा-खासा ट्रेड बना। Adani में इसमें बना है, Adani में, और भी कौन से तरीके से बनेगा, मैं उसमें भी यहां पर बात करूंगा। ठीक है? तो यहां पर देखिए, आपको Adani में मिला है, Adani Green है, Birlasoft है। ठीक है? फिर आप देखोगे Persistent, ये सारे स्टॉक्स में यहां पर आपको एक अच्छा-खासा ट्रेड इसमें मिला हुआ है। तो इसमें होता क्या है कि यहां पर आपने OI के साथ अलाइन किया और साथ-साथ में आपने यहां पर फिल्टर किया और यहां पर स्टॉक आपको पिक अप किया। तो लाइव में आपने देखा, कुछ स्टॉक को आपने पिक अप कर लिया और यहां पर आपने ट्रेड ले लिया। ओके? अभी आपके सामने मैं बात करने वाला हूं कि अगर लाइव मार्केट में सामने-सामने आपको जो डाटा, जो अभी रिसेंटली जिसमें चेंज हुआ, अगर उसमें ट्रेड लेना है तो किस तरीके से लोगे। ठीक है? देखिए, मॉर्निंग में अक्सर आप देखोगे कि जब मार्केट जो है, चाहे वह Nifty हो, चाहे वह BankNifty हो, ठीक है, मॉर्निंग में इनका बिल्ट-अप आपको दिख जाता है, राइट? इनका बिल्ट-अप आपको दिख जाता है, जिसमें आप बिल्ट-अप के नजरिए से आप उसमें ट्रेड लेते हो। अगर इनका बिल्ट-अप लॉन्ग की तरफ है, तो मैं कहूंगा कि आप इसमें ज्यादातर जो लॉन्ग वाले स्टॉक्स रहेंगे, उनको आप लोगे। अगर यह शॉर्ट की तरफ है, तो ज्यादातर जो नीचे की तरफ ट्रेड, स्टॉक जा रहा है, उसमें आपने ट्रेड लिया। ठीक है? आपने इनके साथ इसको अलाइन किया।
लेकिन कई स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो थोड़ा अपोजिट में भी जाते हैं, क्योंकि जो Nifty है, ये देखोगे, इसमें स्टॉक का कंपाइलेशन है। ठीक है? मतलब ये कि स्टॉक सारे इसके साथ आ रहे, इसका ड्राइविंग फोर्स ही स्टॉक्स हैं। तो मुझे उन स्टॉक्स में रिसेंटली अगर वहां पर डाटा जो चेंज हो रहा है, अलोंग विद द प्राइस, तो मुझे उसको पिक अप करना चाहिए, राइट? तो मैं उन स्टॉक को पिक अप कर सकता हूं और उसमें ट्रेड बना सकता हूं। और इसमें सबसे इंपॉर्टेंट होगा मेरा क्लोजिंग प्राइस। अभी यहां पर मैंने क्लोजिंग प्राइस को इतना ज्यादा, मैं कहूंगा कि, ज्यादा इंपॉर्टेंस मैं क्यों दे रहा हूं? ठीक है? इतनी ज्यादा मैंने गहरी बात क्यों की है यहां पे? क्लोजिंग प्राइस बहुत इंपॉर्टेंट होता है, क्योंकि आप यह देखिए, जो इंस्टीट्यूशंस होते हैं, ठीक है, जो इंस्टीट्यूशंस होते हैं, इनके ज्यादातर जो ऑर्डर्स हैं, वो आप देखोगे 3 PM टू 3:30, ठीक है, इनके बीच में आप देखोगे कि इनके जो स्टॉक्स हैं, सॉरी, यहां पर आप देख सकते हो कि जो 3 PM टू 3:30 जो है, यह जो टाइम फ्रेम आप देख रहे हो, इसमें आप देख सकते हो कि इसमें मैक्सिमम ऑर्डर्स आपके वहां पर मिलेंगे, मैक्सिमम ऑर्डर्स यहां पर प्लेस किए जाएंगे। तो इसकी वजह से यहां पर आप
देखोगे, यह बहुत बड़ा ड्राइविंग फोर्स होता। तो क्या होता है कि अगर क्लोजिंग प्राइस जो इसका मेंशन किया गया, अगर कल ओपन होता है इस क्लोजिंग के नीचे या ऊपर, तो वहां पर एक बहुत ही, मैं कहूंगा कि, जो पॉइंट ऑफ चेंज होता है, कि उसी के बुनियाद पर आप देखोगे कि ट्रेड बनता है, राइट? तो अगर उसके नीचे, हमारा जो सेटअप है, उसके नीचे बनता है, तो वहां पर हम क्या करेंगे? डायरेक्टली उसमें नीचे की तरफ ट्रेड लेते हैं। लेकिन क्या जब स्टॉक नीचे ओपन हो रहा है तो मैं डायरेक्टली वहां पर ट्रेड ले लूं? ऐसा नहीं हो सकता है। रीज़न यह है कि वहां पर डाटा भी मुझे उसको सपोर्ट करना चाहिए। ठीक है? यहां पर मैं डाटा की जब मैं बात करता हूं, तो यहां पर मैं दोनों को अलाइन कर रहा हूं, प्राइस और OI डाटा। ठीक है? प्राइस क्या होता है? आपका प्राइस एक्शन। ठीक है? यह डाटा के अकॉर्डिंग एक्शन कर रहा है कि नहीं, वो मुझे देखना है। ठीक है? अभी जाहिर सी बात है कि कई बार आप देखोगे कि डाटा आपको बता रहा है, OI बिल्ट-अप जो है, वो काफी ज्यादा यहां पर दिखाता है कि OI बिल्ट-अप यहां 2% पर है, 10% पर है, कल के मुकाबले में 30% पर है, सब बढ़ गया है, लेकिन वहां पर आप देखोगे कि आपको प्राइस नहीं मिल रहा है, मतलब प्राइस उतना मूव नहीं कर रहा है। तो प्राइस एक्शन वहां पर काम ही नहीं कर रहा है। रीज़न ये है कि डाटा भले उसको बैक कर रहा है, लेकिन प्राइस मूव नहीं कर रहा है। यहां पर अगर मैं ये कहूं कि डाटा के साथ-साथ अगर प्राइस भी मूव करेगा, तो आपको बहुत अच्छा उसमें ट्रेड मिल सकता है। तो उसमें एक क्विक
ट्रेड आपको मिलने के आसार बढ़ जाते हैं, कि आज इसी में ट्रेड बनेगा और इसी के मुताबिक मैं उसमें ट्रेड लूंगा। तो दो सिनेरियो बन जाते हैं, राइट? यहां पर क्या होता है कि जब मैं उसमें ट्रेड सेटअप की बात कर रहा हूं, तो यहां पर एक तो क्लोजिंग के हिसाब से लेते, कि क्लोजिंग का जो है, उसके बुनियाद पर, मतलब वो उसी को एक सेंटर पॉइंट रख के मैं वहां पर ट्रेड लेता हूं। दूसरा, मुझे एक इंडिकेटर चाहिए जो कि उसको सपोर्ट करे, राइट? क्योंकि इंडिकेटर मुझे क्यों वहां पर चाहिए होता है? एक, जस्ट कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिए। तो इंडिकेटर कौन सा भी हो सकता है, फ्री वाला भी हो सकता है, पेड वाला भी हो सकता है। मतलब यह है कि इंडिकेटर, जैसे कि आप उसमें Pro Plus में हमारा फीचर है ऑर्डर बुक, अगर आप उसको यूज करते हो तो वह भी आपको सपोर्ट करता है। उसी के साथ-साथ अगर आप VWAP को यूज करते हो तो वो भी सपोर्ट करता है। तो दोनों में से कोई भी आप इसमें कर सकते हो, एक कॉन्फिडेंस लेवल को इंप्रूव करने के लिए। ठीक है? तो चलिए, आपको दिखाते हैं कि मैं इसमें ट्रेड मैप बनाऊंगा कैसे। ओके? तो हम चलते हैं, हम चलते हैं यहां पर चार्ट। ठीक है? तो देखिए, मैंने यहां पर चार्ट ओपन किया है। यह आप चार्ट में जाके चार्ट एंड ट्रेड का क्लिक करेंगे, तो इसमें आपका ट्रेड बना हुआ है। ठीक है? अभी देखिए, इसमें हमारा कंडीशन बनता कैसे है। जैसे यहां पर देखिए, मैं यहां पर जो एक टूल यहां पर यूज करने वाला हूं, जो मुझे स्टॉक सिलेक्शन में हेल्प करेगा, जो मैंने आपको प्रीवियसली बताया कि स्टॉक
सिलेक्शन, तरीके, यहां पर सारी चीजें चार्ट पर होंगी। यहां पर कुछ भी चीज आपको बाहर देखने की जरूरत नहीं है। तो मतलब ये है कि मैं सीधे यहां पर जाऊंगा और यहां पर Day High-Low, Day High-Low जो है, इसको मैं सेलेक्ट करूंगा। ठीक है? तो यहां पर जो Day's High-Low है, यहां पर सारे स्टॉक्स आपको दिखेंगे। ठीक है? सारे स्टॉक दिखेंगे, और किस-किस स्टॉक्स में यहां पर मुझे रिटर्न मिला, मैं वो भी उसमें बात करूंगा, और किस तरीके से उसमें मेरा ट्रेड बना है। अभी मैंने स्टॉक सिलेक्शन वहां से तो किया, लेकिन यहां पर भी मुझे दिखेगा कि प्राइस हाई, मतलब कि आज हाई ब्रेक कर रहा है, या फिर वो कल का जो, मैं कहूंगा कि, क्लोजिंग, उसको ब्रेक कर रहा है, उसकी बुनियाद पर मुझे यहां पर ट्रेड मिलेगा, तो काफी अच्छा ट्रेड मिलता है। देखिए, मैं आपको बारी-बारी इसमें दिखाता हूं। तो अभी देख सकते हो, जैसे यहां पर SBI है, ठीक है, उसी के साथ-साथ देखो Marico है। तो यहां पर मुझे बता रहा है कि जैसे SBI है, प्राइस हाई यहां पर बता रहा है। उसके ऊपर आप देख सकते हो कि यहां पर Navin Fluorine है। ठीक है? उसमें आप देख सकते हो कि OI चेंज हुआ है और प्राइस नीचे। तो अगर मैं Navin Fluorine को क्लिक करूंगा, तो यहां पर मेरे पास तीन ऑप्शन आएंगे, कि आपको चार्ट देखना है, आपको चेन देखना है, ऑप्शन चेन, या फिर आपको उसका ओपन इंटरेस्ट देखना है। तो मैं यहां पर चार्ट पे क्लिक करूंगा, क्योंकि मेरा सेटअप यहां पर ऑलरेडी रेडी है। ठीक है? तो यहां पर सेटअप ऑलरेडी रेडी, तो उसके हिसाब से मैं देखूंगा।
तो यहां पर मुझे इसमें अभी क्लियर नहीं है। ठीक है? तो हम एक काम करते हैं, हम देखते हैं अपला पोलो देखते हैं। ठीक है? तो यहां पर मैंने उसको देखा, राइट? तो यहां पर अपला पोलो का देखिए क्या है, यहां पर कि प्राइस हाई। देखिए, अभी यहां पर OI जो चेंज है, 13% चेंज हुआ है, प्राइस भी आप देख सकते हो 2.74% है, राइट? तो मुझे इसमें ट्रेड बनेगा कैसे, वो मैं आपको दिखाता हूं। यहां पर देखिए, मॉर्निंग में आप देख सकते हो कि जो बिल्ट-अप है, इसका काफी अच्छा बना था उसमें, कि यह ऊपर की तरफ इसका प्राइस रह सकता है। प्राइस भी धीरे-धीरे, धीरे-धीरे ऊपर जाने लगा। अभी यहां पर आप देखिए, मुझे देखना क्या है? मुझे यह देखना है कि अगर यह जो इसका क्लोजिंग है, राइट, इसका जो क्लोजिंग है, तो क्लोजिंग के ऊपर मुझे इसका सस्टेन चाहिए, राइट? तो देख सकते हो कि यहां पर यह पर्टिकुलर कैंडल है, यहां पर यह कैंडल भी है। ठीक है? मतलब यह है कि यह पर्टिकुलर कैंडल पे मैं यहां पर ट्रेड लूंगा, राइट? यहां पर आप देख सकते हैं बिल्ट-अप कैसा है, यहां पर आप वह देखिए। अभी वहां पर मुझे दिख गया कि OI इसका है, Day, जो Day High-Low है, उसके मुताबिक यहां पर ट्रेड लें, एक सिंपल है और आपको अच्छा-खासा ट्रेड भी मिलता है। तो यहां पर देखिए क्या होगा कि मूवमेंट अपवर्ड की ओर यहां पर मुझे बता रहा है। ठीक है? तो क्लोजिंग, उसी के बेस पर मैं लूंगा। तो देखिए, क्लोजिंग के ऊपर एक कैंडल बंद हुई है। उसमें मुझे एक सपोर्ट के
तौर पे मैंने ऑर्डर बुक का डाटा, मैं देख रहा हूं 6,300 बायर्स हैं एंड 2,400 यहां पर सेलर्स हैं। तो मतलब यहां पर डबल है, राइट? इसका हाई यहां पर ब्रेक हो रहा है। अभी 1,538 का मेरा यहां पर प्राइस है। ठीक है? लो इसने बनाया है 1,524, तो मैं थोड़ा सा बफर रखूंगा। ठीक है? तो 1,520 तक, ऐसा थोड़ा बफर रखना जरूरी है। बफर इसलिए रखते हैं, बिकॉज़ कभी भी देखो स्पाइक करता है, तो हो सकता है उसको टच करके नीचे आता है। तो थोड़ा बफर के हिसाब से देखिए और क्लोजिंग के हिसाब से भी देखिए। तो यहां पर देखिए, मेरा यहां पर थोड़ा-थोड़ा सा बफर रखेंगे, या फिर ये जो पर्टिकुलर कैंडल है, इसके लो पर रखेंगे। तो अगर मैं यहां पे SL रख के ट्रेड लेता हूं, देख सकते हो यहां से पूरा बाउंस बैक किया है। अभी यहां पर ये नीचे यहां पर आया हुआ है, लेकिन क्लोजिंग देखो यहां पर हुई है, तो मेरा SL हिट नहीं हुआ है, क्योंकि अगर ये नीचे जाके क्लोज करता, तो वहां पर मेरा SL हिट होता है, याद रखिए। तो यहां पर देखिए, बाउंस बैक पूरा करके पूरा मूव इसने दिया है। इनफैक्ट जो आज डे का जो हाई बनाया था, ठीक है, जो Day High बोलता है, उसका भी देखिए कॉन्सेप्ट, डे का जो हाई बनाया था, ऊपर ब्रेक किया। ठीक है? यहां पर आप देख सकते हो कि ये जो पर्टिकुलर कैंडल है, अगेन मेरे बायर्स यहां पर ज्यादा हैं। फॉलो-ऑन आप देख सकते हो कि आगे भी मुझे बायर्स ज्यादा मिले, जिसको फॉलो कर-कर के ये ऊपर गया हुआ है। अभी डाउनसाइड का कुछ ट्रेड हम देखते हैं, कि जिसमें जो OI बिल्ट-अप है, उसके मुताबिक मुझे
इसमें ट्रेड मिला हुआ है। तो जैसे Union Bank है, ठीक है, Union Bank में बना तो था, लेकिन आप देखोगे कि प्राइस जो है वो 100 के रेंज में है, तो मैं जनरली उनको पिक अप नहीं करता हूं। ठीक है? क्योंकि कुछ खास मोमेंटम उसमें मुझे नहीं मिलता है, तो मैं वो चीज भी देखता हूं। ठीक है? तो यहां पर आप इसको स्क्रोल कर सकते हो। तो यहां पर देखिए, अभी मैं आपको एक Kotak Bank दिखाता हूं, एक IPCA Labs दिखाता हूं, जिसमें एक ट्रेड बना हुआ था। ठीक है? Kotak Bank देखिए, हुआ यूं कि जो कल का जो क्लोजिंग है, ठीक है, यहां पर देखिए 1,527, मैंने 3 मिनट का टाइम फ्रेम लगाया। 3 मिनट के टाइम फ्रेम में ऐसा होता है कि मल्टीपल ट्रेड्स आपको मिल सकते हैं, ठीक है, और यह भी होता है कि स्टॉप लॉस भी आपको छोटा मिलता है, तो इसलिए मैं 3 मिनट टाइम फ्रेम प्रेफर करता हूं। तो यहां देखिए, जो इसका क्लोजिंग था, अप्रॉक्सिमेट यहां पर, हम इसको थोड़ा सा यहां चेंज करते हैं, यह देखिए क्लोजिंग इसका कितना था? 1,772, राइट? तो क्लोजिंग के बाद आप यह देखिए, आगे जो कैंडल है, ठीक है, 924, वहां पर आप देख सकते हो कि बायर्स मुझे वहां पर कितने मिल रहे, 4, 1,600 सेल। हालांकि प्राइस ऊपर गया, ठीक है, कंडीशन मैच नहीं कर रही है, तो उसको अवॉइड करिए। सिंपली ये जो रूल्स, रूल्स, ठीक है, जो मैं आपको बोलता हूं कि एक डिसिप्लिन्ड अप्रोच होना चाहिए, तो यहां पर मैं डिसिप्लिन की बात कर रहा हूं। जो रूल्स हम बनाते हैं, वो रूल्स को हमें फॉलो करना
चाहिए, रूल्स को हमें ब्रेक नहीं करना चाहिए। ठीक है? तो यहां पर देखिए, ये 400 का इसमें यहां पर मुझे बता रहा था, लेकिन यहां पर ट्रेड मेरा बिल्कुल भी नहीं बना है। ठीक है? अभी देखिए, मुझे यहां पर रीएंट्री का सोचना चाहिए, कि यहां पर नीचे आया है तो रीएंट्री कैसे हो, या ऊपर गया। ठीक है? अब ये बिना किसी डाटा के, मैं कहूंगा कि जो डाटा सपोर्ट नहीं कर रहा था, उसके बावजूद ऊपर गया, तो जाहिर सी बात है जब रीएंट्री करेगा तो मैं उसमें डाटा को जरूर देखूंगा। तो रीएंट्री देखिए यहां पर हो रही है, जहां पे मुझे बायर्स यहां पर दिख रहे हैं। बाय देख सकते हो 400 है, सेल 00, इसका ब्रेक किया, अगेन मुझे सेम क्वांटिटी के बाय मिले, तो मेरा ट्रेड यहां पर बनता है। अभी अगर मैं यहां पर ट्रेड बनाता हूं तो आप क्लियरली देखिए, राइट फ्रॉम हियर स्टॉप लॉस देखिए, मैं थोड़ा सा बफर नीचे रखता, तो 9 पॉइंट का स्टॉप लॉस है। आप देख सकते हो कि 1:2 का रेशियो दिया, 9 पॉइंट का है तो 18 पॉइंट यहां पर मुझे मिला हुआ है। तो यहां पर आप देखिए कि किसी भी पर्टिकुलर स्टॉक में इस तरीके से ट्रेड बनता है। अभी यह ट्रेड सेटअप कैसा होता है कि आप जस्ट चार्ट ओपन कर रहे हैं और वहां पर आप देख रहे हो कि कहीं पर कंडीशन मैच करे, वहां पर ट्रेड बना सकते हो। ठीक है? मल्टीपल स्क्रीन आपको, कैसा है कि बार-बार जाके कुछ और देखने की जरूरत नहीं है। अभी जैसे यहां पर राइट नाउ जैसे IRFC है, ठीक है, तो मैं यहां पर जो स्टॉक यहां पर
बन रहा है, मैं उस स्टॉक को देख सकता हूं। जैसे Coal India है, तो हम Coal India को सेलेक्ट करते हैं, कि Coal India में कुछ अभी बन रहा है कि नहीं। देखिए, Coal India में अभी ब्रेक कर रहा है ऊपर की ओर। ठीक है? प्राइस पूरा हाई जा रहा है, तो जाहिर सी बात है यहां पर मैं देख, कंडीशन मेरी बन रही है। 64,000 यहां पर मेरे बायर्स हैं, 5,200 मेरे सेलर्स हैं, बहुत अच्छी कंडीशन है। इसके ऊपर अगर एक और कैंडल बनती है जहां पर बायर ज्यादा डोमिनेंट है, तो मेरा अच्छा-खासा ट्रेड सेटअप बनेगा, और इसी के नीचे मैं बफर लगा के स्टॉप लॉस रखूंगा, जो यहां पर लेटेस्ट स्विंग है। अभी यहां पर LIC Housing Finance है, उसको देखते हैं। वहां पर भी प्राइस हाई बोल रहा है। देखिए, अगेन यहां पर आपको बता रहा है प्राइस हाई है। ठीक है? यहां पर मैं देखता हूं कि कहां पर मेरा कंडीशन मैच कर रहा है। देख सकते हो, 1000 000 है, यहां पर बायर्स मुझे ज्यादा सपोर्टिव नहीं हैं। तो आगे हम देखते हैं, 4,000 यहां पे मुझे बायर्स सपोर्टिव दिख रहे हैं। ठीक है? मुझे दिख रहे हैं कि बायर्स डोमिनेंट हैं। तो नेक्स्ट जो इसका हाई ब्रेक करेगा, वो भी डोमिनेंट होना चाहिए वहां पर बायर्स। रीज़न यह है कि जो अपट्रेंड है, वो कंटिन्यू हो रहा है, राइट? वहां पर कहीं पे भी, मैं कहूंगा कि, ड्रॉडाउन नहीं है। ठीक है? उस चीज को कंटिन्यू कर रहा है, तो डाटा सपोर्टिव है, ट्रेड भी आपका बराबर है, तो उसमें आपको एक अच्छा-खासा ट्रेड मिल सकता है, राइट? तो यह था सेटअप, हमारा जो आज का
इंट्राडे का सेटअप था, जो मैंने Day High-Low, Day High-Low का जो टूल है, वह यूज किया, और आप देखो कि लाइव मार्केट में आप कभी भी इस पर, स्क्रीन पर बैठते हैं, तो आपको वहां पर एक ट्रेड मिल जाता है। ठीक है? मतलब यह कि आपको पहले देखने की जरूरत नहीं है। हालांकि मैं ये नहीं कहूंगा कि इसमें आपको बहुत बड़ा टारगेट मिलेगा, तो यह चीज आपको ध्यान में रखनी है कि स्मॉल-स्मॉल टारगेट आप बुक करिए, 1:1.5 का टारगेट रखिए, ताकि वो एक रियलिस्टिक है, वो आप उसको इजली अचीव कर सकते हो। ओके? तो इस तरीके से इस टूल को यूज करके आप किसी भी टाइम पर मार्केट में बैठते हो, तो यह आपको इंडिकेट करता है कि यहां पर यह Day High या Day Low को ब्रेक कर रहा है, और डाटा अगर सपोर्ट करता है तो आप उसमें ट्रेड ले सकते हो। ओके? तो ये था आज का इंट्राडे सेटअप, जिसमें हमने देखा कि किस तरीके से मैंने एक टूल को यूज करके और एक दूसरे टूल को, एक सपोर्टिव टूल यूज करके, किस तरीके से ट्रेड सेटअप बनाया, और मैं लाइव मार्केट में कभी बैठ के एक ट्रेड ले सकता हूं। ऑलराइट? सो जाइएगा नहीं, जुड़े रहिएगा। ज्योति जी अभी आएंगे और आप मार्केट मिल में आप देखोगे, कुछ स्टॉक इनसाइट्स और कुछ न्यूज के बारे में बात करेंगे। ऑलराइट? सो मिलते हैं नेक्स्ट सेशन में, जहां पर हम बात करेंगे कुछ और नए कॉन्सेप्ट के साथ, जिसमें मैं आपको बताऊंगा कि और भी क्या ट्रेड सेटअप हो सकता है, चाहे वो इंट्राडे हो या फिर वो पोजीशनल ट्रेडिंग हो। ओके? सो दिस इज़ Dharmendra Rajbhar साइनिंग ऑफ। नमस्कार।

PGDM in finance, having 5+ experience in Equity, commodities , forex analysis and trading.
All 422 videos by Dharmendra →