QuantsappFaster in the app: live data, alerts, tradingOpen
Log inStart free
Watch in the Quantsapp appFree. The full video library, your progress, and Strategy Builder live with market data.
Open in app

Option Writing with IVP aur Vol Grid (Hindi)

Intermediate·Hindi·8 min·848 views·11 months ago

This lesson shows a simple workflow for option writing, where you short volatility rather than bet on a direction, using Quantsapp's Vol Grid, IV Chart and Option Writer tools.

The trainer explains IV percentile (IVP) with an exam-percentile example and IV rank (IVR), sorts the Vol Grid by IVP to find stocks whose implied volatility is high, and checks the IV chart against the futures price.

The chosen stock is then loaded into the Option Writer tool, which calculates a range and shows a writing-attractiveness signal (green lucrative, yellow moderate risk, red risky). He changes the holding period to 14 days, adjusts the range, reviews target, stop loss, payoff and breakevens, and adds a hedge with one click.

What you’ll learn

✓What IV percentile and IV rank tell you, explained with an exam percentile example
✓Sorting the Vol Grid by IVP to shortlist stocks for option writing
✓Confirming high implied volatility on the IV chart
✓Reading the Option Writer range and green, yellow and red writing signals
✓Changing holding days and range, and adding a hedge in Option Writer
Transcript

वोलेटिलिटी को तो सब ट्रेड करते हैं, बट कोई स्पेसिफिक डायरेक्शन, या अगर हमें राइटिंग करनी हो, तो वह कैसे डिकोड करें? आइए आज समझते हैं इस वीडियो में। स्वागत है आप सभी का हमारे चैनल पे, एंड आए हैं तो डू शेयर, लाइक एंड सब्सक्राइब टू आवर चैनल। लिंक ऑलरेडी डिस्क्रिप्शन में दे रखा है। मैं हूं आपका ट्रेनर श्लोक पोखरियाल, एंड आज इस ऑप्शन की सीख में हम समझेंगे कि वोलेटिलिटी को कैसे हम यूज़ कर सकते हैं टू डू ऑप्शन राइटिंग, एंड कैसे आप कौन से टूल्स ऑन Quantsapp देख सकते हैं, जो आपको हेल्प करेंगे डेटा पॉइंटर्स के साथ समझने में कि डायरेक्शन कहां है एंड आप राइटिंग कहां पे कर सकते हैं। सो आइए, सबसे पहले अगर आप देखेंगे, मैंने स्क्रीन पर ऑलरेडी यहां पर आपके लिए Vol Grid खोल रखा है। यस। सो यहां पे मैंने Vol Grid खोल रखा है। तो आप देख सकते हैं, Vol Grid खोलने के बाद मैंने यहां पे एक सॉर्ट किया, यानी कि मैंने एक फिल्टर क्रिएट किया है, जहां पर मैंने IVP के हिसाब से आपके स्टॉक्स को फिल्टर कर दिया, यानी कि इंप्लाइड वोलेटिलिटी परसेंटाइल। अब जो नए हैं, पहली बार आ रखे हैं, उनके लिए छोटा सा एक ब्रीफ देता हूं। इंप्लाइड वोलेटिलिटी परसेंटाइल कहता क्या है? सो एक छोटे से एग्जांपल के साथ स्टार्ट करते हैं। सो आप सभी ने सुना होगा कि मैंने MBA का एग्जाम दिया या CAT का एग्जाम दिया। वहां पे नॉर्मली लोग परसेंटाइल में बात करते हैं, राइट? सो मेरा 98 परसेंटाइल आया,

99 परसेंटाइल आया। वो क्या कहना चाह रहे हैं? वो कहना ये चाह रहे हैं कि सपोज़िंग अगर उस टाइम पर एग्जाम करीबन 1 लाख लोगों ने अटेंड किया था, तो उसमें से 99% ऑफ़ पीपल के ऊपर उन्होंने स्कोर किया हुआ है, राइट? सो ये एग्जांपल अगर आप इंप्लाइड वोलेटिलिटी के साथ कंपेयर करें, तो ये मुझे बता रहा है कि जितने डेज़ का मैंने डेटा अपने डेटा पॉइंटर्स में रन करा है, तो यहां पे 250 डेज़ या 180 डेज़ का एक डिफॉल्ट हमारे पास रहता है, तो वहां पे वो कहना चाह रहा है कि आउट ऑफ दोज़ डेज़ अभी जो IV है, वो ये परसेंटाइल, यानी कि ये लेवल पर ट्रेड करती हुई नज़र आ रही है। सिंपल। सो यस। अब बढ़ते हैं आपके Vol Grid की तरफ। Vol Grid क्या बता रहा है? यहां पर मैंने IVP के हिसाब से फिल्टर कर दिया है, यानी कि मुझे क्या चाहिए कि जितनी हाई IVP रहेगी, उतनी अच्छी राइटिंग की अपॉर्चुनिटी मुझे मिलेगी। तो यहां पे अगर आप देख सकते हैं, मैंने सॉर्ट कर रखा है फ्रॉम डिसेंडिंग ऑर्डर, यानी कि आप देख सकते हैं Idea, Hindustan Zinc है, IRFC, IEX, Dixon, HCL Tech आर दोज़ टॉप पिक्स। ओके? तो यहां पे अगर आप देखने जाएंगे Dixon को, अगर मैं देखने जाऊं, यहां पे मुझे क्या दिख रहा है? इसकी IVP करीबन 65.2 के आसपास है। IVR, यानी कि इंप्लाइड वोलेटिलिटी रैंकिंग भी 54.15 के आसपास है। यानी कि इंप्लाइड वोलेटिलिटी रैंकिंग मुझे यह बताता है कि जितने दिन का डेटा

मैंने ले रखा है कंसीडरेशन में, वहां पर वह मुझे यह बताता है कि यह जो IV है आज की, वो कहां पर, कौन से रैंक पर ट्रेड कर रही है। यानी कि इसकी भी सेम लॉजिक है। जितनी हाई रैंक इसकी रहेगी, उतनी ही हायर आपकी इंप्लाइड वोलेटिलिटी रहेगी, राइट? सो यहां पे ये चीज़ क्लियर हो गई। अब अगर आप देखना चाहेंगे, Dixon को हमने क्यों पिक करा है? Dixon हमारी दोनों कंडीशन को सेटिस्फाई कर रहा है, जहां पर हमने IVP एंड IVR को भी एक साथ लिया हुआ है। एंड हायर द IV, हायर द IVP, वही चीज़ को हमने कंसीडर कर लिया है। तो यहां पे हमने Dixon को पिक करा। अब बढ़ते हैं आपके डेटा पॉइंटर्स की तरफ। सबसे पहले मैं इसके IV चार्ट की तरफ जाऊंगा, ओके? तो IV चार्ट पर गया। तो आपको यहां पे क्या दिख रहा है? यहां पर आप देख सकते हैं कि जो ब्लू कलर की लाइन है, यह आपकी फ्यूचर प्राइस है, एंड ये जो वाइट कलर की लाइन है, आपकी IV की बात कर रहा है, यानी कि इंप्लाइड वोलेटिलिटी। ठीक है? तो यहां पे अगर आप देखने जाएंगे, इट इज़ स्टिल ऑन द हायर एंड, बिकॉज़ हमने ये कंफर्म करा IVP एंड IVR के थ्रू कि यहां पे वो कौन से लेवल्स पर ट्रेड करता हुआ नज़र आ रहा है। अब आपने ये यहां पे कंसीडर करा। अब आपको क्या करना है? अब सिंपली आपको इस स्टॉक को उठाना है और आपके Option Writer टूल की तरफ बढ़ना है। एंड Option Writer टूल पे जैसे ही आप जाते हैं, आपको यहां पे एक ऐसा चार्ट

मिलेगा, ओके? तो यहां पे मैंने सबसे पहले क्या करा? जैसे ही मैंने इस स्टॉक को Option Writer टूल पे डाला, उसने मेरे लिए एक रेंज कैलकुलेट कर लिया, राइट? तो यहां पे हमने जैसे ही Dixon को डाला, आप देख सकते हैं यहां पे हमारे पास एक रेंज कैलकुलेट हो चुका है। यहां पे आप देख सकते हैं, ऑन द ग्राफ यहां पे एक ब्लू कलर का एक पैटर्न बना हुआ है, राइट? तो ये मुझे मेरी कैलकुलेटेड रेंज बता रही है, राइट? सिंपली आपको देखना है कि आपकी रेंज क्या है। आप देख सकते हैं, राइटिंग अट्रैक्टिवनेस भी दे रखी है यहां पे, ओके? तो जो नए हैं, जिन्हें नहीं आइडिया है कैसे इस डेटा पॉइंटर को देखना है, तो मैं आपको एक छोटा सा एक गाइड दे देता हूं। तो यहां पे जो भी ग्रीन कलर की डॉट्स बनती हैं, यानी कि ग्रीन कलर के सिंबल्स बनते हैं, वो कहते हैं कि ल्यूक्रेटिव है, यानी कि अपॉर्चुनिटी काफी अच्छी है एंड आपके फेवर में काम कर सकती है। दूसरी आती है, दैट इज़ येलो कलर की डॉट्स, यानी कि येलो कलर के सिंबल्स। ये मुझे क्या बताते हैं? कि यहां पे एक मॉडरेट रिस्क है, यानी कि अगर आप पोजीशंस बनाते हैं, तो आपको रिस्क रेशियो शायद आपके फेवर में इतना काम करता हुआ ना दिखे, राइट? एंड थर्ड इज़ रेड, यानी कि रिस्की। यहां पर आपको राइटिंग करने की अपॉर्चुनिटी नहीं है, एंड अगर आप करते हैं, तो आपको रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बहुत ही ज़्यादा रिस्की, यानी कि आपके फेवर में नहीं बैठता हुआ दिखेगा, राइट? तो यही चीज़ ऑब्वियसली पांच-छह डेटा पॉइंट्स

हैं। तो इसका एक फाइनल सिग्नल कहां पर देखना है? अब अगर आप देखेंगे, तो यहां पर आपको बनता हुआ दिखेगा, यहां पे जहां पे मैंने कर्सर रखा हुआ है। यहां पे एक येलो सिग्नल बना हुआ है, ओके? डरिए मत। यह मुझे क्या बता रहा है? कि यहां पे अगर मैं इंट्राडे के लिए राइटिंग पर जाता हूं, तो इट इज़ अ मॉडरेट रिस्क। बिकॉज़ अगर आप देखेंगे, यहां पे कुछ एक ऑप्शन दिया हुआ है, जहां पे कर्सर रखा हुआ है, कि यहां पे डेज़ एडजस्टमेंट का भी ऑप्शन दिया हुआ है। तब मैं क्या करूंगा? अभी मुझे अगर टू वीक्स के लिए इस पोजीशन को होल्ड करके चलना है, तो ये मुझे वो रेंज भी बता देगा, और स्ट्राइक्स भी सेलेक्ट कर लेगा। तो मैं यहां पर इसको 14 डेज़ की होल्डिंग दे देता हूं, ओके? रफली 14 डेज़, ओके? तो जैसे ही मैंने 14 डेज़ की होल्डिंग बताई, आप देख सकते हैं यहां पे एक रेंज कैलकुलेट हो गया, एंड मुझे एक ग्रीन सिग्नल बनता हुआ नज़र आ रहा है ऑन माय Option Writer टूल, यानी कि यहां पे एक रिस्क-टू-रिवॉर्ड रेशियो, जो टारगेट प्रॉफिट है एंड स्टॉप लॉस है, वो प्रॉपर्ली कैलकुलेट हो रहा है, एंड यह मेरे फेवर में काम कर रहा है। तो यहां पे अगर आप देखने जाएंगे, यहां पे टारगेट प्रॉफिट करीबन ₹6,000 का बन रहा है, एंड स्टॉप लॉस इज़ रफली अराउंड ₹5,000। तो रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो एक डिसेंट बनता हुआ नज़र आ रहा है। दैट इज़ द रीज़न व्हाई यहां पे मुझे एक ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। आप देख सकते हैं, इसके चार्ट पर इसने एक पे-ऑफ भी दे दिया है, जहां पर आप देख

सकते हैं, एनालाइज़ कर सकते हैं कि आपके ब्रेक-ईवन्स कहां हैं, एंड उस हिसाब से अपने डायरेक्शंस को आप डिकोड कर सकते हैं, ओके? तो यहां पे हमने रेंज भी सेलेक्ट कर लिया। अगर सपोज़िंग, यू नो, बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं कि नहीं, मुझे ये रेंज नहीं पसंद आई, मुझे ये रेंज चेंज करनी है, तो आप आराम से इस रेंज को भी चेंज कर सकते हैं। यहां पे आपके पास मल्टीपल ऑप्शंस हैं, राइट? सो मैं थोड़ा सा नज़दीक जाना चाहूंगा, एंड ओके, सो लेट्स गो ऑन 11,000, ओके। तो उस हिसाब से इसने रिस्क-रिवॉर्ड मेरा कैलकुलेट किया, एंड अकॉर्डिंगली यहां पर उसने बना के दे दिया। अगर आप इस चीज़ से सेटिस्फाइड नहीं हैं, आपको चाहिए कि मुझे हेज भी चाहिए, तो यस, यू हैव एन ऑप्शन ऑफ़ हेज एज़ वेल। यहां पे सिंपली आपको यस पर क्लिक करना है, एंड आपको उसने हेज कैलकुलेट करके दे दिया, ओके? स्ट्राइक भी सेलेक्ट कर लिया। अकॉर्डिंगली आप अपने ऑब्वियसली इक्वेशन को एडजस्ट कर सकते हैं। अगर आपको नहीं करना है, तो आपको सिस्टम ऑलरेडी बैठे-बैठे पूरी एक स्ट्रेटजी देता है। तब वो भी फॉलो कर सकते हैं, एंड अपने रिस्क-रिवॉर्ड को वहां पे एडजस्ट कर सकते हैं। तो यही रहेगा ऑन Option Writer एंड आपके Vol Grid के साथ एक वीडियो, जहां पे हमने देखा कि यहां पे कैसे आप वोलेटिलिटी को शॉर्ट करके मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं, एंड यहां पर आप सिंपली दो-तीन स्टेप्स में पूरे ही मोमेंटम को डिकोड कर सकते हैं, ओके? बिकॉज़ ये नॉन-डायरेक्शनल

मोमेंटम हम ट्राई कर रहे हैं, बिकॉज़ हम ऑप्शन राइटिंग कर रहे हैं एंड हम वोलेटिलिटी को शॉर्ट कर रहे हैं। तो यही पूरा कॉन्सेप्ट था इस वीडियो का। होप आपको पसंद आया होगा। एंड डू लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब टू माय चैनल। लिंक ऑलरेडी मैंने डिस्क्रिप्शन में दे रखा है। तब तक मिलते हैं इन द नेक्स्ट वीडियो। तब तक के लिए धन्यवाद।

SPEAKERShlok PokhriyalTrainer

With 4 years of hands-on experience in options trading, I specialize in crafting effective option strategies and building robust risk management tools. My focus lies in identifying market opportunities, managing trade risks, and optimizing strategies across varying market conditions.

All 11 videos by Shlok →

Log in or sign up

Enter your mobile number. New to Quantsapp? The same OTP creates your free account.

+91

Have a password?

By continuing you agree to the Terms of Use and Privacy Policy.